India vs Eire: टी20 विश्व कप में भारत ने पहला मैच जीता, आयरलैंड को 8 विकेट से हराया, रोहित की रिकॉर्डतोड़ पारी
India vs Eire T20 World Cup Highlights: टी20 विश्व कप में भारत ने आयरलैंड के खिलाफ अपना पहला मुकाबला जीत लिया। टीम इंडिया के गेंदबाजों के आगे आयरलैंड के बल्लेबाजों ने घूटने टेक दिए। पूरी टीम 16 ओवर में 96 रन पर सिमट गई।
By Kushagra Valuskar
Publish Date: Wed, 05 Jun 2024 11:07:31 PM (IST)
Up to date Date: Wed, 05 Jun 2024 11:07:31 PM (IST)

खेल डेस्क, नई दिल्ली। India vs Eire T20 World Cup Highlights: टी20 विश्व कप में भारत ने आयरलैंड के खिलाफ अपना पहला मुकाबला जीत लिया। न्यूयॉर्क के नसाउ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैदान पर रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का चुनी। उनका यह फैसला सही साबित हुआ। टीम इंडिया के गेंदबाजों के आगे आयरलैंड के बल्लेबाजों ने घूटने टेक दिए। पूरी टीम 16 ओवर में 96 रन पर सिमट गई। इसके बाद मैन इन ब्लू ने 12.2 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया।
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने 37 गेंदों पर 52 रन बनाए। जिसमें चार चौके और तीन छक्के शामिल रहे। हिटमैन रिटायर्ड हर्ट हुए। रोहित शर्मा ने तीन रिकॉर्ड भी अपने नाम किए। सबसे ज्यादा 600 सिक्स,सबसे कम बॉल में चार हजार रन और टी20 विश्व कप में एक हजार रन पूरे किए। ऋषभ पंत 36 रन बनाकर नाबाद पवेलियन लौटे। उन्होंने तीन चौके और दो छक्के जड़े।

