Gold-Silver Worth: चुनावी नतीजों के बाद सस्ता हुआ सोना-चांदी, घट गए दाम, चेक करें ताजा भाव

At present Gold-Silver Fee: सोने-चांदी के भाव में गिरावट देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड 72 रुपये सस्ता होकर 71,897 रुपये हो गया है।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Wed, 05 Jun 2024 05:45:16 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 05 Jun 2024 05:46:56 PM (IST)

सोने-चांदी के भाव में मामूली गिरावट।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। Gold Silver Worth 5 June 2024: आम चुनाव के परिणामों के बाद सोने-चांदी के भाव में आज (5 जून) को गिरावट देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार, बुधवार सुबह 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड 72 रुपये सस्ता होकर 71,897 रुपये हो गया है। वहीं, सिल्वर 486 रुपये सस्ती होकर 88,351 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रही है। 4 जून को चांदी 88,837 रुपये प्रति किलोग्राम थी।

दिल्ली- भोपाल में सोने की कीमत

दिल्ली- 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 72,800 रुपये और 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 66,750 रुपये है।

मुंबई- 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 72,650 रुपये और 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 66,600 रुपये है।

भोपाल- 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 72,700 रुपये और 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 66,650 रुपये है।

कोलकाता- 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 72,650 रुपये और 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 66,600 रुपये है।

चेन्नई- 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 73,360 रुपये और 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 67,250 रुपये है।

सोने में आठ हजार रुपये से ज्यादा की वृद्धि

IBJA के अनुसार, इस वर्ष गोल्ड के भाव 8545 रुपये तक बढ़े हैं। 1 जनवरी को 10 ग्राम सोना 63,352 रुपये था, जो अब 71,897 रुपये तक पहुंच गया है। वहीं, चांदी के दाम 73,395 रुपये से बढ़कर 88,351 रुपये पहुंच गए हैं।

4 जून को सोने-चांदी का भाव

सोना/चांदी शुद्धता AM PM
सोना 999 72527 71969
सोना 995 72237 71681
सोना 916 66435 65924
सोना 750 54395 53977
सोना 585 42428 42102
चांदी 999 91286 88837

5 जून को सोने-चांदी का भाव

सोना/चांदी शुद्धता AM PM
सोना 999 71897 71986
सोना 995 71609 71698
सोना 916 65858 65939
सोना 750 53923 53990
सोना 585 42060 42112
चांदी 999 88351 88530