Varun Dhawan Blessed with a Child Lady, Karan Johar and Arjun Kapoor wishesh him | बेटी के पेरेंट्स बने वरुण धवन और नताशा: पिता डेविड धवन ने पैपराजी को किया कन्फर्म, करण जौहर ने दी बधाई

15 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी नताशा दलाल ने बीती रात मुंबई के हिंदुजा हॉस्पिटल में बेटी को जन्म दिया है।

सोमवार रात हॉस्पिटल से वरुण के पिता डेविड धवन, उनकी मां करुणा धवन और भाभी जान्हवी धवन के वीडियोज सामने आए हैं। इस दौरान वरुण के पिता ने पैपराजी से बात करते हुए जानकारी दी कि कपल को बेटी हुई है।

वरुण के पिता डेविड धवन ने पैपराजी को बताया कि वरुण को बेटी हुई है।

वरुण के पिता डेविड धवन ने पैपराजी को बताया कि वरुण को बेटी हुई है।

पिता को हॉस्पिटल के बाहर ड्रॉप करने आए वरुण धवन।

पिता को हॉस्पिटल के बाहर ड्रॉप करने आए वरुण धवन।

वरुण की मां करुणा धवन और भाभी जान्हवी धवन।

वरुण की मां करुणा धवन और भाभी जान्हवी धवन।

वरुण ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी
खुद वरुण ने भी मंगलवार सुबह एक पोस्ट शेयर कर अपनी बेटी के जन्म की जानकारी दी। एक्टर ने लिखा, ‘हमें बेटी हुई। मां और बेटी को शुभकामनाएं देने के लिए आप सभी का शुक्रिया। हरे राम हरे राम, राम राम हरे हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे।’

वरुण ने एक वीडियो शेयर करते हुए बेटी के जन्म की जानकरी दी।

वरुण ने एक वीडियो शेयर करते हुए बेटी के जन्म की जानकरी दी।

करण और अर्जुन ने दी बधाई
वहीं डायरेक्टर करण जौहर ने भी इंस्टाग्राम पर कपल को बधाई देते हुए लिखा- ‘मेरे बेटे को बेटी हुई है…बधाई हो नताशा और वरुण।’

अर्जुन कपूर ने भी वरुण को बधाई देते हुए लिखा, ‘बेबी जॉन को बेबी हुआ है। पापा नंबर 1 की कास्टिंग फाइनली लॉक हुई। वरुण और नताशा को बधाई। नियारा, अभीर और जॉय के पास अब एक बहन है।’

करण जौहर ने यह इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की।

करण जौहर ने यह इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की।

अर्जुन कपूर की इंस्टाग्राम स्टोरी।

अर्जुन कपूर की इंस्टाग्राम स्टोरी।

फरवरी में की थी अनाउंसमेंट
वरुण-नताशा ने इसी साल फरवरी में अनाउंस किया था कि वो पैरेंट्स बनने वाले हैं। दोनों ने एक फोटो शेयर की थी जिसमें वरुण वाइफ के बेबी बम्प को किस करते नजर आ रहे थे। कपल ने 24 जनवरी 2021 में शादी की थी। अलीबाग में हुई इस शादी में कपल के क्लोज मेंबर्स ही शामिल हुए थे।

फरवरी में यह फोटो शेयर करते हुए वरुण-नताशा ने अनाउंस किया था कि वो पैरेंट्स बनने वाले हैं।

फरवरी में यह फोटो शेयर करते हुए वरुण-नताशा ने अनाउंस किया था कि वो पैरेंट्स बनने वाले हैं।

‘बेबी जॉन’ पर काम कर रहे हैं वरुण
वर्कफ्रंट पर वरुण की अगली फिल्म ‘बेबी जॉन’ है। इसमें उनके अलावा कीर्ति सुरेश, वामिका गब्बी, सान्या मल्होत्रा और जैकी श्रॉफ जैसे कलाकार नजर आएंगे। इसे ‘जवान’ फेम डायरेक्टर एटली डायरेक्ट कर रहे हैं।

इसके अलावा वरुण वेब सीरीज ‘सिटाडेल: हनी बनी’ में भी नजर आएंगे।

खबरें और भी हैं…