Share Market At this time: चुनाव रुझानों के बाद शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्‍स और निफ्टी धड़ाम, यहां पड़े ताजा अपडेट

लोकसभा चुनाव के शुरुआती नतीजों के बाद शेयर बाजार में गिरावट देखने काे मिली है।

By Bharat Mandhanya

Publish Date: Tue, 04 Jun 2024 09:30:27 AM (IST)

Up to date Date: Tue, 04 Jun 2024 11:24:57 AM (IST)

शेयर बाजार में गिरावट

HighLights

  1. शेयर बाजार में गिरावट
  2. लाल अंक पर सेंसेक्स खुला
  3. 75 हजार 156 अंकों पर पहुंचा

Share Market At this time बिजनेस डेस्क, इंदौर। लोकसभा चुनाव को लेकर मतगणना जारी है। अब तक आए रुझानों के बाद शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली है। शुरुआती रुझानों के बाद शेयर मार्केट खुलते ही सेंसेक्स धड़ाम हो गया और 1 हजार 372 अंक लुढ़ककर 75 हजार 156 अंकों पर पहुंच गया। जिसके बाद से लगातार शेयर मार्केट में गिरावट का दौर जारी है। 11.15 बजे तक सेंसेक्स 3600 अंक यानी 4.29% गिर गया। वहीं निफ्टी में भी गिरावट देखने को मिली है। निफ़्टी 1098 अंकों से गिरकर 2 हजार 218 अंकों पर पहुंच चुका है।