PM Kisan Yojana: इन किसानों को नहीं मिलेगी पीएम किसान की 17वीं किस्त, जल्द निपटा लें ये काम

PM Kisan seventeenth Installment: पीएम किसान योजना के तहत किसानों को हर चार महीनों में दो हजार रुपये मिलते हैं। अब लाभार्थियों को 17वीं किस्त का इंतजार है।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Tue, 21 Could 2024 06:17:39 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 21 Could 2024 06:23:28 PM (IST)

PM Kisan Yojana seventeenth Kist

HighLights

  1. किसानों को पीएम किसान योजना की 17वीं किस्त मिलनी है।
  2. पीएम किसान योजना का लाभ लेने के लिए ई-केवाईसी कराना जरूरी है।
  3. किसान ऑनलाइन निपटा सकते हैं यह काम।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। PM Kisan Yojana seventeenth Kist: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना केंद्र सरकार द्वारा किसानों के लिए चलाई जा रही स्कीम है। ये योजना किसानों को आर्थिक सहायता देने के लिए शुरू की गई है। पीएम किसान स्कीम के तहत कृषकों को सालना छह हजार रुपये मिलते हैं। अब लाभार्थियों को 17वीं किस्त का इंतजार है।

पीएम किसान योजना में मिलते हैं दो हजार रुपये

पीएम किसान योजना के तहत किसानों को हर चार महीनों में दो हजार रुपये मिलते हैं। यह पैसा पैसा तीन किश्तों में अप्रैल-जुलाई, अगस्त- नवंबर और दिसंबर और मार्च में दिया जाता है। राशि किसानों के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है।

कब जारी होगी पीएम किसान योजना की 17वीं किस्त?

पीएम किसान योजना की 17वीं किस्त जून में जारी हो सकती है। हालांकि, भारत सरकार की तरफ से कोई जानकारी सामने नहीं आई है। पीएम किसान स्कीम की 16वीं किस्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फरवरी 2024 में जारी की थी।

इन किसानों को नहीं मिलेगा पीएम किसान योजना का फायदा?

जिन किसानों ने ई-केवाईसी वेरिफिकेशन प्रकिया पूरा नहीं की है और जिनकी भूमि का सत्यापन नहीं हुआ है। उन्हें पीएम किसान योजना की अगली किस्त का पैसा नहीं मिलेगा। जिनके परिवार के सदस्य सरकारी विभागों, क्षेत्रीय कार्यालय और सार्वजनिक उपक्रमों में काम रहे हैं। उन्हें भी इसका फायदा नहीं मिलेगा। वहीं, जो किसान टैक्स भरते हैं वह पंजीकरण नहीं करा सकते हैं।

  • ABOUT THE AUTHOR
    Author

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह