PF Withdrawal On-line: स्मार्टफोन के जरिए आवेदन कर सकते हैं पीएफ एडवांस, इस एप से हो जाएगा काम
PF Withdrawal On-line: एडवांस निकालने के लिए नियम अलग-अलग हैं। सदस्य उमंग एप से पीएफ खातों को मैनेज कर सकते हैं। साथ ही फंड निकालने के आवेदन को भी ट्रैक किया जा सकता है।
By Kushagra Valuskar
Publish Date: Tue, 21 Might 2024 05:47:53 PM (IST)
Up to date Date: Tue, 21 Might 2024 05:53:26 PM (IST)
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। PF Advance Withdrawal On-line: ईपीएफओ मेंबर्स ई-नॉमिनेशन, पीएफ एडवांस निकालने और पेंशन क्लेम के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह EPFO वेबसाइट और उमंग एप के जरिए आसानी से किया जा सकता है। उमंग एप से ईपीएफओ सर्विस तक पहुंचना काफी आसान हो गया है।
PF एडवांस निकालने के लिए नियम अलग-अलग हैं। सदस्य उमंग एप से पीएफ खातों को मैनेज कर सकते हैं। साथ ही फंड निकालने के आवेदन को भी ट्रैक किया जा सकता है। बता दें सदस्य पीएफ, पेंशन और ईडीएलआई योजनाओं के बारे में जानने के लिए ईपीएफओ हेल्पलाइन नंबर 14470 पर कॉल कर सकते हैं।
ईपीएफओ की कौन-सी सर्विस उमंग एप पर मिलेगी?
सबसे पहले प्ले स्टोर से उमंग एप को डाउनलोड करें। आधार नंबर और पासवर्ड के जरिए लॉग इन करें। अब ईपीएफओ सर्विस का चयन करें। ईपीएफओ की जिस सर्विस का फायदा उठाना है, उस पर क्लिक करें। पीएफ बैलेंस, क्लेम और केवाईसी अपडेट जैसे काम कर सकते हैं।
उमंग एप के जरिए पीएफ एडवांस कैसे निकाल सकते हैं?
सबसे पहले उमंग एप को ओपन करें। ईपीएफओ सर्विस में जाकर Increase Declare Choice पर जाएं। यूएन नंबर डालें। रजिस्टर मोबाइल नंबर और ओटीपी नंबर का चयन करें। पीएफ एडवांस निकालने के लिए विकल्प पर जाएं। सभी जानकारी को भर दें। फिर रिक्वेस्ट को सबमिट करें।
उमंग एप पर ईपीएफ पासबुक कैसे देखें?
स्टेप 1- उमंग एप पर ईपीएफओ सर्च करें।
स्टेप 2- View Passbook पर क्लिक करें।
स्टेप 3- यूएएन दर्ज करें। गेट ओटीपी और सबमिट ओटीपी पर क्लिक करें।
स्टेप 4- मेंबर आईडी का चुनें और ई-पासबुक डाउनलोड करें।


