EPFO On-line Companies: ईपीएफओ ने सदस्यों को दिया तोहफा, अब ऑनलाइन होगा ये काम, बचेगा समय
EPFO On-line Companies: कई बार ईपीएफओ सदस्यों को अपने खाते में अपडेट करवाना होता है। इसके लिए उन्हें ईपीएफ ऑफिस जाना पड़ता है। हालांकि आगे से ऐसा नहीं होगा।
By Kushagra Valuskar
Publish Date: Solar, 02 Jun 2024 05:41:50 PM (IST)
Up to date Date: Solar, 02 Jun 2024 05:43:39 PM (IST)
HighLights
- ईपीएफओ सदस्यों की संख्या 7.5 करोड़ से अधिक है।
- सदस्य पीएफ, पेंशन और इंश्योरेंस में योगदान देते हैं।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। EPFO Information: कर्मचारी की सैलरी का कुछ हिस्सा हर महीने पीएफ खाते में जमा होता है। पीएफ अकाउंट पर सरकार द्वारा निश्चित ब्याज मिलता है। इन सभी का प्रबंधन कर्मचारी भविष्य निधि संगठन द्वारा किया जाता है। ईपीएफओ के फिलहाल 7.5 करोड़ से अधिक मेंबर हैं। ये भविष्य निधि, पेंशन और बीमा योजनाओं में हर महीने योगदान देते हैं।
कई बार ईपीएफओ सदस्यों को अपने खाते में अपडेट करवाना होता है। इसके लिए उन्हें ईपीएफ ऑफिस जाना पड़ता है। हालांकि आगे से ऐसा नहीं होगा। वे अपने अकाउंट से जुड़ी जरूरी जानकारियां ऑनलाइन अपडेट कर सकते हैं।
ऑनलाइन होगा अपडेशन का काम
ईपीएफओ ने कहा कि अब पीएफ के मेंबर्स अपने डेटा में बदलान और सुधार के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। साथ ही संबंधित डॉक्यूमेंट्स ऑनलाइन अपलोड किए जा सकते हैं। EPFO ने अपने आधिकारिक वेबसाइट पर एक सॉफ्टवेयर शुरू किया है। यह यूएएन मेंबर्स के डेटा को मान्य करता है। इसके जरिए सदस्य नाम, लिंग, जन्मतिथि, माता-पिता का नाम, वैवाहिक स्थिति, आधार आदि को अपडेट कर सकते हैं।
हजारों आवेदन हुए मंजूर
ईपीएफओ ने कहा कि सदस्यों को नई सुविधा का लाभ मिलना शुरू हो गया है। क्षेत्रीय दफ्तर 40 हजार आवेदन को मंजूरी दे चुके हैं। ईपीएफओ वित्त वर्ष 2024-25 के पहले दो महीनों में 87 लाख दावों का निपटारा कर चुका है। इनमें आवास के लिए राशि, बच्चों की पढ़ाई, बीमारी, विवाह, पेंशन आदि लाभ शामिल हैं।

