Dwell West Bengal Exit Ballot 2024 End result: क्या ममता के गढ़ में सेंध लगा पाएगी भाजपा, देखें बंगाल के एग्जिट पोल

West Bengal Exit Ballot 2024 End result: लोकसभा चुनाव के सात चरणों की वोटिंग आज (रविवार) खत्म हुई। अब 4 जून को रिजल्ट का इंतजार है। जब सभी पार्टियों के भाग्य का दरवाजा खुलेगा।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Sat, 01 Jun 2024 05:42:46 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 01 Jun 2024 07:07:58 PM (IST)

Live West Bengal Exit Poll 2024 Result: क्या ममता के गढ़ में सेंध लगा पाएगी भाजपा, देखें बंगाल के एग्जिट पोल
West Bengal Exit Ballot 2024 End result

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। West Bengal Exit Ballot 2024 End result: लोकसभा चुनाव के सात चरणों की वोटिंग आज (रविवार) खत्म हुई। अब 4 जून को रिजल्ट का इंतजार है। जब सभी पार्टियों के भाग्य का दरवाजा खुलेगा। ये पता चलेगा कि जनता ने किसे स्पष्ट जनादेश दिया है। इससे पहले देखिए एग्जिट पोल में पश्चिम बंगाल का क्या होने वाला है।

कैसे रहा था 2019 में पश्चिम बंगाल का लोकसभा चुनाव का परिणाम?

पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव 2019 में सभी राजनीतिक पार्टियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला था। 2019 में टीएमसी ने 22 सीटों पर कब्जा किया था। भाजपा के खाते में 18 सीटें आई थी। कांग्रेस महज दो सीट जीत पाई थी। तृणमूल कांग्रेस को 43.7 प्रतिशत वोट मिले थे।

पश्चिम बंगाल में कितने चरणों में हुई वोटिंग?

चुनाव आयोग ने 16 मार्च को चुनावों की तारीखों का एलान किया था। पश्चिम बंगाल की लोकसभा सीटों पर सात चरणों में वोटिंग हुई। पहले और दूसरे चरण में तीन-तीन सीटों पर मतदान हुआ। इसके बाद के चरणों में सीटों की संख्या बढ़ाई गई।

पश्चिम बंगाल में बीजेपी के उम्मीदवार?

जलपाईगुड़ी- डॉ. जयंत रॉय

दार्जिलिंग- राजू बिष्ट

रायंगज- कार्तिक पॉल

जंगीपुर- धनंजय घोष

कृष्णानगर- अमृता रॉय

बैरकपुर- अर्जुन सिंह

दम दम- शिलभद्र दत्त

बारासात- स्वपन मजूमदार

बशीरहाट- रेखा पात्रा

मथुरापुर- अशोक पुरकैत

कोलकाता दक्षिण- देबाश्री चौधरी

कोलकाता उत्तर- डॉ. तापस रॉय

उलूबेरिया- अरुण उदल पॉल चौधरी

श्रीरामपुर- कबीर शंकर बोस

आरामबाग- अरुप कांति दीगर

तामलुक- अभिजीत गंगोपाध्याय

मेदिनीपुरसे- अग्निमित्र पॉल

बर्धमान पूर्व- अशीम कुमार सरकार

बर्धमान-दुर्गापुर- दिलीप घोष

इन प्रत्याशियों की साख दांव पर

तृणमूल कांग्रेस ने डायमंड हार्बर से अभिषेक बनर्जी को उम्मीदवार बनाया है। मुर्शिदाबाद से बहरामपुर सीट से यूसुफ पठान, दुर्गापुर-बर्धमान से कीर्ति आजाद, आसानसोल से शत्रुघ्न सिन्हा, कृष्णानगर से महुआ मोइत्रा और हुगली से रचना बंदोपाध्याय चुनावी मैदान में है। ये टीएमसी की प्रमुख सीटें हैं।

पश्चिम बंगाल लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार

बहरामपुर- अधीर रंजन चौधरी

रायगंज- अली इमरान रम्ज (विक्टर)

मालदा उत्तर- मुस्ताक आलम

जंगीपुर- मोहम्मद मुर्तोजा हुसैन

The movie is filled with motion and humorous comedy | मूवी रिव्यू- ‘छोटा भीम’: VFX कमाल, चाइल्ड आर्टिस्ट यज्ञ भसीन का काम शानदार; लेंथ कम की जा सकती थी, बच्चों को पसंद आएगी फिल्म

2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

यज्ञ भसीन और अनुपम खेर स्टारर फिल्म ‘छोटा भीम और द कर्स ऑफ दमयान’ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म की लेंथ 2 घंटे 25 मिनट है। दैनिक भास्कर ने फिल्म को 5 में से 3.5 स्टार रेटिंग दी है।

फिल्म की कहानी क्या है?

फिल्म की कहानी की बात करें तो इसमें छोटा भीम और उसके दोस्तों को एक टाइम ट्रैवल में 1,000 साल पहले की दुनिया, सोनापुर के रहस्यमय भूमि में जाना होता है। उनका काम है मनुष्य जाति के भविष्य का बंटवारा करने वाला शैतान दमयान को अमरता प्राप्त करने से रोकना। फिल्म की शुरुआत दमयान को दोबारा जिंदा करने के लिए स्कंदी और तक्षिका की अंधेरी खोज से होती है। उन्हें पता चलता है कि उन्हें अतीत से एक साहसी और साफ दिल की आवश्यकता है, जिससे छोटा भीम का परिचय एक शानदार तरीके से होता है। वह बर्फीले पहाड़ों में भेड़ियों से युद्ध करता है।

ढोलकपुर में वापस आने पर, भीम के साथी- कालिया, ढोलू भोलू, छुटकी, जग्गू, और राजू अपनी हमेशा की शरारतों में शामिल हो जाते है। भीम की वापसी एक नए रोमांच की शुरुआत करती है क्योंकि राजा इंद्र वर्मा उन्हें सोनापुर की खोज करने का काम सौंपते हैं, जिसके बारे में अफवाह है कि वह सोने से भरा हुआ है। उनकी यात्रा खतरनाक मोड़ पर आती है जब वे अनजाने में दमयान को मुक्त कर देते हैं, जो दुनिया को आने वाले खतरे में फंसा देता है। गुरु शंभू के मार्गदर्शन में, भीम को अब दमयान का सामना करना होगा और उसकी खतरनाक योजनाओं को रोकना होगा।

फिल्म का दूसरा पार्ट एक्शन से भरपूर और टाइम ट्रैवल के रोमांच से भरा है, क्योंकि भीम और उसके दोस्त मानवता को बचाने के लिए समय के खिलाफ दौड़ लगाते हैं।

स्टारकास्ट की एक्टिंग कैसी है?

फिल्म में सभी किरदारों ने अपनी परफॉरमेंस से जान डाली है। यज्ञ भसीन छोटा भीम के रूप में आपका दिल जीत लेंगे। उस बच्चे ने कमाल की अदाकारी दिखाई है। वहीं गुरु शम्भू के रोल में अनुपम खेर ने शानदार अदाकारी दिखाई है। उनका फिल्म में होना फिल्म को और मजबूती देता है। मकरंद देशपांडे और साथ-साथ सारे को-एक्टर्स जैसे नवनीत कौर, मेघा चिलाका, मुकेश छाबड़ा सभी कहानी को बहुत खूबसूरती से आगे बढ़ाते हैं।

डायरेक्शन कैसा है?

राजीव चिलाका ने अपने डायरेक्शन से फिल्म को एक अलग सिनेमाई अनुभव दिया है। फिल्म के विजुअल इफेक्ट्स आपको एक अलग दुनिया में लेकर जाते हैं और उसकी जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है।

लेकिन जहां बात कलाकारों से एक्टिंग करवाने की आती है, वहां राजीव की पकड़ थोड़ी ढीली समझ में आ रही है। वहीं फिल्म की लेंथ थोड़ी कम की जा सकती थी।

फिल्म का म्यूजिक कैसा है?

फिल्म का म्यूजिक फिल्म में चार चांद लगा रहा है। राघव सच्चर ने फिल्म के चाहने वालो को छोटा भीम थीम सॉन्ग और जम्बूरा जैसे गानों के माध्यम से बहुत ही शानदार ट्रैक दिए हैं। फिल्म के वीएफएक्स लाजवाब हैं।

फाइनल वर्डिक्ट, फिल्म देखें या नहीं?

‘छोटा भीम और द कर्स ऑफ दमयान’ पूरी तरह से एक फॅमिली एंटरटेनर है। आप इसको अपने पूरे परिवार के साथ देख सकते हैं। बच्चों की छुट्टियों के लिए यह फिल्म एक शानदार तोहफा है।

खबरें और भी हैं…
India Gold Reserve: आरबीआई ने इंग्लैंड से वापस मंगाया 100 किलो सोना, इतना ही सोना और आएगा, जानिए क्या है पूरा मामला

RBI के आधे से अधिक गोल्‍ड भंडार बैंक ऑफ इंग्लैंड और बैंक ऑफ इंटरनेशनल सेटलमेंट्स के पास रखे गए हैं। अब धीरे-धीरे यह सोना भारत में ही भंडार करने की योजना के तहत काम किया जा रहा है।

By Arvind Dubey

Publish Date: Fri, 31 Might 2024 01:42:40 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 31 Might 2024 01:42:40 PM (IST)

एजेंसी, नई दिल्ली। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने एक बड़ा फैसला लेते हुए इंग्लैंड में जमा अपना 100 किलो सोना वापस मंगवा लिया है। 1991 के बाद यह पहला मौका है जब RBI ने इतनी बड़ी मात्रा में सोना वापस लिया है।

कहा जा रहा है कि आने वाले दिनों में इतनी ही मात्रा में और सोना भारत लाया जाएगा। दरअसल, भारत ने यह सोना रिजर्व करने के लिए इंग्लैंड में रखा है। सुरक्षा कारणों से आरबीआई अपना सोना अलग-अलग स्थानों पर रिजर्व रखता है। कुछ देश में रखा जाता है और कुछ विदेश में। विदेश में सोना रिजर्व रखने के बदले शुल्क देना होता है।

बता दें, RBI के आधे से अधिक गोल्‍ड भंडार बैंक ऑफ इंग्लैंड और बैंक ऑफ इंटरनेशनल सेटलमेंट्स के पास रखे गए हैं। अब धीरे-धीरे यह सोना भारत में ही भंडार करने की योजना के तहत काम किया जा रहा है।

LIVE CG Exit Ballot 2024 Outcomes: छत्तीसगढ़ का सबसे सटीक एग्जिट पोल, 11 लोकसभा सीटों के आंकड़े

LIVE BLOG

Up to date: Sat, 01 Jun 2024 06:37:38 PM (IST)

Printed: Sat, 01 Jun 2024 04:05:01 PM (IST)

छत्तीसगढ़ लोकसभा चुनाव 2024 एग्जिट पोल के नतीजे लाइव

HIGHLIGHTS

  • CG Exit Ballot 2024 Outcomes: छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा निर्वाचन सीटों पर तीन चरणों में हुए चुनाव
  • Chhattisgarh Exit Ballot 2024: छग में लोस चुनाव 2024 में कुल 72.8% मतदान
  • CG Exit Ballot Outcomes: सभी 11 सीटों से कुल 220 उम्मीदवार चुनावी मैदान में

Chhattisgarh Exit Ballot 2024 Outcomes LIVE: छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा निर्वाचन सीटों के लिए 2024 लोकसभा चुनाव में 3 चरणों में कुल 72.8% मतदान हो चुका है। यहां 11 सीटों से कुल 220 उम्मीदवार मैदान में हैं जिनकी किस्मत दांव पर है। 2019 लोकसभा चुनाव में भाजपा को नौ जबकि कांग्रेस को दो सीटें मिलीं थी। वर्ष 2019 के आम चुनाव के मतदान की तुलना में 1.31 फीसदी की वृद्धि हुई है। 2019 में 71.49 प्रतिशत मतदान हुआ था। राज्‍य में 19 अप्रैल, 26 अप्रैल और 7 मई को मतदान हुआ था। पहले चरण में बस्तर लोकसभा सीट, दूसरे चरण में राजनांदगांव, कांकेर और महासमुंद सीट और तीसरे चरण में सरगुजा (एसटी-आरक्षित), रायगढ़ (एसटी-आरक्षित), कोरबा, दुर्ग, जांजगीर-चांपा (एससी-आरक्षित), रायपुर और बिलासपुर में मतदान हुआ।

Chhattisgarh Exit Ballot Outcomes 2024 LIVE Information Updates in Hindi

1 June 2024

1 June 20246 : 28 : 08 PM

CG Exit Ballot 2024 Outcomes: जांजगीर-चांपा लोकसभा सीट पर कांग्रेस के कद्दावर के सामने कमलेश जांगड़े की किश्मत दांव पर

Chhattisgarh Exit Ballot 2024 Outcomes LIVE: जांजगीर-चांपा लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी कमलेश जांगड़े पहली बार चुनावी मैदान में हैं जांगड़े के सामने कांग्रेस के कद्दावर नेता डा. शिव डहरिया हैं। SC Voters 25 प्रतिशत तथा 11.6 प्रतिशत एससटी मतदाता हैं। 42 फीसदी ओबीसी मतदाता , सात सामान्य और मुस्लिम एक प्रतिशत हैं।

 

1 June 20246 : 21 : 48 PM

LIVE CG Exit Ballot 2024 Outcomes: सरगुजा में चिंतामणि महाराज Vs शशि सिंह

छत्तीसगढ़ की सरगुजा सीट पर भाजपा ने चिंतामणि महाराज को टिकट दिया था, जबकि कांग्रेस ने शशि सिंह को मैदान में उतारा था। 

 

1 June 20246 : 15 : 58 PM

CG Exit Ballot 2024: बस्तर में रहा बीजेपी का दबदबा, 2019 में कांग्रेस, अब किसके सर होगा ताज

Chhattisgarh Exit Ballot 2024 Outcomes LIVE: बस्तर लोकसभा सीट अनुसूचित जनजाति (ST) के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित है। 2019 के आम चुनाव में कांग्रेस के दीपक बैज को यहां से जीत मिली थी। बीजेपी के बैदूराम कश्यप को शिकस्त का सामना करना पड़ा था।

 

1 June 20246 : 14 : 07 PM

LIVE CG Exit Ballot 2024 Outcomes: दुर्ग में बघेल बनाम साहू

छत्तीसगढ़ की दुर्ग लोकसभा सीट पर भाजपा ने मौजूदा सांसद विजय बघेल पर भरोसा जताया था। वहीं कांग्रेस ने प्रदेश सचिव राजेंद्र साहू पर दांव खेला। 

 

1 June 20246 : 07 : 26 PM

LIVE CG Exit Ballot 2024 Outcomes: रायपुर में दिलचस्प मुकाबला

छत्तीसगढ़ की रायपुर लोकसभा सीट पर इस बार रोचक मुकाबला हुआ। भाजपा ने कैबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल को टिकट दिया, तो कांग्रेस ने रायपुर पश्चिम से पूर्व विधायक विकास उपाध्याय को मैदान में उतारा। 

 

1 June 20246 : 05 : 47 PM

CG Exit Ballot 2024 Outcomes: छग में तीसरे चरण में 7 सीटों पर मतदान हुआ था, यहां देखें आंकड़े

 Chhattisgarh Exit Ballot 2024 Outcomes LIVE:छत्‍तीसगढ़ में तीसरे चरण में सात सीटों पर 7 मई को मतदान हुआ। तीसरे चरण में सरगुजा, रायगढ़ , कोरबा, दुर्ग, जांजगीर-चांपा, रायपुर और बिलासपुर में 71.06 प्रतिशत मतदान हुआ।

naidunia_image

1 June 20246 : 03 : 10 PM

CG Exit Ballot Outcomes: महासमुंद लोकसभा सीट पर चौधरी बनाम साहू

छत्तीसगढ़ में महासमुंद लोकसभा सीट से भाजपा की रूप कुमारी चौधरी का मुकाबला कांग्रेस के प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू से हो रहा है। दोनों की प्रतिष्ठा दांव पर है।

 

1 June 20245 : 50 : 44 PM

CG Exit Ballot 2024: छग में 2019 की तुलना में 1.31 प्रतिशत की बढ़ोतरी, अब तक सबसे अधिक

 Chhattisgarh Exit Ballot 2024 Outcomes LIVE:छत्तीसगढ़ में 2024 लोकसभा चुनाव में 3 चरणों में कुल 72.8% मतदान हुआ है। चुनाव आयोग के अनुसार नक्सल प्रभावित इस राज्य में अब तक सबसे अधिक मतदान है। 2019 के आम चुनाव में 71.49 प्रतिशत मतदान हुआ था। जो 2024 से 1.31 फीसदी कम था।

1 June 20245 : 49 : 11 PM

Chhattisgarh Exit Ballot 2024: मतदाताओं की ये है स्थिति

Chhattisgarh Exit Ballot 2024: इस लोकसभा में सबसे ज्यादा अनुसूचित जाति वर्ग के 44.5 प्रतिशत मतदाता हैं। अनुसूचित जाति के 9.2 प्रतिशत, मुस्लिम वोटर 3.5 प्रतिशत तथा शेष मतदाता सामान्य वर्ग और ओबीसी वर्ग से हैं। यहां की साक्षरता दर 61.16 प्रतिशत है व 15 लाख 99 हजार 188 मतदाता हैं। 

1 June 20245 : 48 : 59 PM

LIVE CG Exit Ballot 2024 Outcomes: कांकेर लोकसभा सीट का मुकाबला

छत्तीसगढ़ की कांकेर लोकसभा सीट पर भाजपा के भोजराज नाग के सामने कांग्रेस के बीरेश ठाकुर ने चुनाव लड़ा था। 

1 June 20245 : 48 : 32 PM

Chhattisgarh Exit Ballot 2024: कोरबा में ये सीटें शामिल

Chhattisgarh Exit Ballot 2024: कुल आठ विधानसभा क्षेत्र में कोरबा जिले में चार रामपुर, कोरबा, कटघोरा व पाली-तानाखार विधानसभा व अविभाजित कोरिया जिले के तीन मनेन्द्रगढ़, भरतपुर-सोनहत व बैकुंठपुर तथा गौरेला- पेंड्रा- मरवाही जिले की मरवाही विधानसभा सीट आती है।

 

1 June 20245 : 45 : 06 PM

Chhattisgarh Exit Ballot 2024: राजनांदगांव पर कौन आमने-सामने

छत्तीसगढ़ की राजनांदगांव लोकसभा सीट पर भाजपा ने मौजूदा सांसद संतोष पांडेय पर दांव खेला है, जिनका मुकाबला कांग्रेस की ओर से प्रदेश के पूर्व सीएम भूपेश बघेल से है। 

1 June 20245 : 39 : 01 PM

Chhattisgarh Exit Ballot 2024: बस्तर पर भाजपा-कांग्रेस प्रत्याशी

छत्तीसगढ़ की बस्तर लोकसभा सीट से भाजपा के महेश कश्यप का मुकाबला कांग्रेस के पूर्व मंत्री कवासी लखमा से हुआ है। 

1 June 20245 : 37 : 24 PM

CG Exit Ballot Outcomes: भाजपा बोली, इस बार भी 11 में से 11

भाजपा नेताओं का दावा है कि छत्तीसगढ़ की जनता ने प्रदेश की सभी सीटें भाजपा की झोली में डालने का मन बनाया है। 

1 June 20245 : 36 : 14 PM

CG Exit Ballot Outcomes: भाजपा-कांग्रेस का अपना-अपना दावा

 छत्तीसगढ़ की सीटों को लेकर भाजपा और कांग्रेस ने अपने-अपने दावे किए हैं। 

1 June 20245 : 35 : 41 PM

CG Exit Ballot 2024 Outcomes: कोरबा लोकसभा सीट से दांव पर है सरोज पांडेय और ज्योत्सना महंत की किस्मत

Chhattisgarh Exit Ballot 2024 Outcomes LIVE: कोरबा लोकसभा सीट से भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय की किस्मत दांव पर लगी है जिन्हें कांग्रेस नेता व विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डा. चरणदास महंत की पत्नी ज्योत्सना महंत टक्कर दे रहीं। इस सीट पर दोनों ही नेत्रियों का भविष्य तय होगा। दोनों ही एक-एक बार सांसद रह चुकी हैं। जीतने पर दूसरी बार कोरबा से संसद तक का रास्ता तय होगा।
 

1 June 20245 : 10 : 41 PM

LIVE CG Exit Ballot 2024 Outcomes: छग की हाईप्रोफाइल सीटों रायपुर और राजनांदगांव पर मुकाबला दिलचस्प

Chhattisgarh Exit Ballot 2024 Outcomes LIVE: छग में रायपुर लोकसभा सीट पर बीजेपी के बृजमोहन अग्रवाल और कांग्रेस के विकास उपाध्याय के बीच मुकाबला था। राजनांदगांव में भाजपा के मौजूदा सांसद संतोष पांडे की टक्कर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से है।

LIVE MP Exit Ballot Outcomes 2024: आज शाम जारी होंगे एग्जिट पोल के नतीजे, जानें मध्य प्रदेश में किसका पलड़ा भारी

LIVE BLOG

Up to date: Sat, 01 Jun 2024 06:21:06 PM (IST)

Printed: Sat, 01 Jun 2024 04:52:12 PM (IST)

LIVE MP Exit Poll Results 2024: आज शाम जारी होंगे एग्जिट पोल के नतीजे, जानें मध्य प्रदेश में किसका पलड़ा भारी
मध्य प्रदेश लोकसभा चुनाव 2024 एग्जिट पोल के नतीजे लाइव

HIGHLIGHTS

  • MP Exit Ballot 2024 Outcomes: देश में आज लोकसभा चुनाव का आखिरी चरण
  • Madhya Pradesh Exit Ballot 2024: मप्र में पहले 4 चरण में ही लोकसभा चुनाव हो चुके है।
  • MP Exit Ballot Outcomes: मध्य प्रदेश की 29 सीटों पर जानें एग्जिट पोल के परिणाम

Madhya Pradesh Exit Ballot 2024 Outcomes LIVE: मध्य प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों के एग्जिट पोल आज शाम करीब साढ़े बजे बजे आना शुरू हो जाएंगे। देश में आज संपन्न हुए आम चुनावों की एक-एक सीट का कई एजेंसियों ने सर्वे किया है। ये सभी सर्वे एजेंसियां आज शाम को एग्जिट पोल के नतीजे जारी करेगी। मध्य प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों पर कैसे हैं एग्जिट पोल के नतीजे। यहां जानें हर पल का अपडेट।

LIVE MP Exit Ballot Outcomes 2024 Exit ballot outcomes can be launched this night know who has the higher hand in Madhya Pradesh

1 June 2024

1 June 20246 : 21 : 06 PM

MP Exit Ballot Outcomes: छिंदवाड़ा सीट पर सभी की निगाहें

एग्जिट पोल में छिंदवाड़ा सीट पर सभी की निगाहें टिकी हुई है। बीते लोकसभा चुनाव में मध्यप्रदेश में कांग्रेस ने इस एकमात्र सीट पर जीत हासिल की थी। इस बार छिंदवाड़ा सीट पर कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ का मुकाबला भाजपा के विवेक बंटी साहू से है।

1 June 20246 : 19 : 44 PM

LIVE MP Exit Ballot Outcomes 2024: इंदौर के ड्रामे पर रही देश की नजर

इंदौर में शंकर ललवानी भाजपा प्रत्याशी थे, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय कांति बम ने ऐनवक्त पर नामांकन वापस लेकर सबको हैरत में डाल दिया था। कांग्रेस की गैरमौजूदगी में ललवानी की जीत तय मानी जा रही है। 

1 June 20246 : 14 : 43 PM

Madhya Pradesh Exit Ballot 2024: पिछले लोकसभा चुनाव की तुलना में कम वोटिंग

मध्य प्रदेश में इस बार चार चरणों में मतदान के दौरान बीते लोकसभा चुनाव की तुलना में कम मतदान हुआ है। चुनाव आयोग के अनुसार, इस बार 29 लोकसभा सीटों पर 66.87 फीसदी मतदान हुआ है, वहीं साल 2019 के लोकसभा चुनाव में 71.16 फीसदी मतदान हुआ था।

1 June 20246 : 10 : 22 PM

Exit Ballot Outcomes 2024 Reside: यहां देखें एक्जिट पोल के लाइव नतीजे

एक्जिट पोल के लाइव नतीजे

 

1 June 20246 : 05 : 59 PM

LIVE MP Exit Ballot Outcomes 2024: गुना में सिंधिया की प्रतिष्ठा दांव पर

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को भाजपा ने  गुना शिवपुरी सीट से मैदान में उतारा था। यहां उनका मुकाबला कांग्रेस के राव यादवेंद्र सिंह यादव से हुआ है। 

1 June 20246 : 04 : 30 PM

Madhya Pradesh Exit Ballot 2024: देश की हृदय स्थली मध्यप्रदेश में कौन मारेगा बाजी?

देश के हृदय स्थल मध्य प्रदेश में कौन का सियासी दल बाजी मारेगा? इस पर सभी की निगाहें टिकी है। मध्यप्रदेश में विशेषकर राजगढ़ और छिंदवाड़ा सीट पर रोचक मुकाबला है। इन दोनों सीटों पर क्रमश: दिग्विजय सिंह और नकुलनाथ की साख दांव पर लगी हुई है।

1 June 20246 : 01 : 27 PM

Madhya Pradesh Exit Ballot 2024: एमपी के भिंड में इस बार का मुकाबला

मध्य प्रदेश की भिंड लोकसभा सीट पर भाजपा की संध्या राय का मुकाबला कांग्रेस के फूल सिंह बरैया से हुआ है। 

1 June 20245 : 58 : 14 PM

Madhya Pradesh Exit Ballot 2024: मध्यप्रदेश में ऐसा रहा था 4 चरणों का मतदान प्रतिशत

पहला चरण – 67.75 प्रतिशत मतदान

दूसरा चरण – 58.59 फीसदी मतदान
तीसरा चरण – 66.74 फीसदी मतदान
चौथा चरण – 72.05 फीसदी वोटिंग

1 June 20245 : 51 : 06 PM

LIVE MP Exit Ballot Outcomes 2024: मुरैना में भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने

मध्य प्रदेश की मुरैना लोकसभा सीट पर भाजपा के शिवमंगल सिंह तोमर का मुकाबला कांग्रेस के सत्यपाल सिंह सिकरवार से हुआ था। 

1 June 20245 : 49 : 51 PM

Madhya Pradesh Exit Ballot 2024: ज्योतिरादित्य सिंधिया का कांग्रेस पर तंज

केंद्रीय मंत्री और गुना से भाजपा प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया ने I,N.D.I.A. के सरकार बनाने के दावों पर कहा कि दिन में सपने कोई भी देख सकता है। सिंधिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए गठबंधन इस बार नया कीर्तिमान बनाने जा रहा है।

1 June 20245 : 46 : 52 PM

MP Exit Ballot Outcomes 2024 : दिग्विजय सिंह का दावा, I.N.D.I.A. को आएगी अच्छी सीटें

राजगढ़ से कांग्रेस उम्मीदवार और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने भी एग्जिट पोल आने से पहले दावा किया है कि I.N.D.I.A. गठबंधन को अच्छी सीटें मिल सकती है। एनडीए को 400 पार नहीं आ रही है।

1 June 20245 : 46 : 38 PM

MP Exit Ballot 2024 Outcomes: ग्वालियर में इस बार कैसा है मुकाबला

मध्य प्रदेश की ग्वालियर सीट पर भाजपा के भारत सिंह कुशवाह का मुकाबला कांग्रेस के प्रवीण पाठक से हुआ है।

1 June 20245 : 42 : 01 PM

MP Exit Ballot Outcomes: विदिश से शिवराज सिंह चौहान प्रत्याशी

मध्य प्रदेश की विदिशा लोकसभा सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भाजपा प्रत्याशी हैं और उनका मुकाबला भानु प्रताप शर्मा से है। 

1 June 20245 : 40 : 58 PM

Madhya Pradesh Exit Ballot 2024: भोपाल में किनके बीच मुकाबला

मध्य प्रदेश की भोपाल लोकसभा सीट पर भाजपा के आलोक शर्मा का मुकाबला कांग्रेस के अरुण श्रीवास्तव से है।

1 June 20245 : 35 : 34 PM

MP Exit Ballot 2024 Outcomes: मध्य प्रदेश में कांग्रेस का अपना दावा

 कांग्रेस में भी मध्य प्रदेश में एतिहासिक जीत का दावा किया है। 

1 June 20245 : 35 : 08 PM

MP Exit Ballot 2024 Outcomes: भाजपा बोली- 29 में से 29 सीट जीतेंगे

 भाजपा का दावा है कि उसे इस बार मध्य प्रदेश की सभी 29 सीटों पर जीत मिलने जा रही है। 

1 June 20245 : 34 : 18 PM

MP Exit Ballot 2024 Outcomes: भाजपा-कांग्रेस के अपने-अपने दावे

 मध्य प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस ने अपनी-अपनी जीत के दावे किए हैं। 

1 June 20245 : 32 : 23 PM

MP Exit Ballot Outcomes: बीते लोकसभा चुनाव में चुनाव नतीजे

मध्य प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों पर साल 2019 के लोकसभा चुनाव में 28 सीटों पर भाजपा की जीत हुई थी। वहीं कांग्रेस के खाते में एकमात्र छिंदवाड़ा सीट ही आई थी। छिंदवाड़ा सीट से प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बेटे नकुल नाथ सांसद चुने गए थे।

1 June 20245 : 25 : 30 PM

MP Exit Ballot 2024 Outcomes: एमपी में 29 सीटों पर चुनाव, कांग्रेस 27 पर लड़ी

मध्य प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों पर मतदान हुए हैं, लेकिन कांग्रेस 27 सीटों पर ही चुनाव लड़ी। इंदौर और खजुराहो सीट पर कांग्रेस रेस से बाहर थी। खजुराहो सीट गठबंधन के तहत सपा को दी गई थी, वहीं इंदौर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय कांति बम आखिरी वक्त में भाजपा में शामिल हो गए थे।

 

1 June 20244 : 54 : 50 PM

MP Exit Ballot 2024 Outcomes: मप्र में शुरुआती 4 चरणों में मतदान

आपको बता दें कि देश में लोकसभा चुनाव 7 चरणों में आयोजित हुए थे। मप्र में शुरुआती 4 चरणों में 29 सीटों के लिए मतदान हुआ था। देश की कुल 543 में से 542 सीटों पर वोटिंग हुई है। सिर्फ गुजरात की सूरत सीट पर मतदान नहीं हुआ क्योंकि भाजपा उम्मीदवार पहले ही विजयी घोषित हो चुका है।

1 June 20244 : 54 : 23 PM

MP Exit Ballot Outcomes: 4 जून को आएंगे चुनाव नतीजे

एजेंसियों के सर्वे के आधार पर मप्र के चुनाव परिणाम का अनुमान लगाया जा सकता है। हालांकि एग्जिट पोल कितने सटीक निकलते हैं, इसका पता तो 4 जून को लोकसभा चुनाव मतगणना के बाद ही पता चलेगा।

1 June 20244 : 53 : 52 PM

MP Exit Ballot 2024 Outcomes: कुछ देर में आएंगे एग्जिट पोल के नतीजे

मध्य प्रदेश की 29 सीटों को लेकर एग्जिट पोल के नतीजे शनिवार को शाम 6.30 बजे से आना शुरू हो जाएंगे। देश कई सर्वे एजेंसियों ने आम चुनाव के बाद मप्र की भी एक-एक सीट का सर्वे किया है।

USA vs CAN: अमेरिका और कनाडा के मैच से होगा टी20 विश्व कप 2024 का आगाज, देखें हेड हू हेड, संभावित प्लेइंग 11 व लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स

यूएसए और कनाडा के बीच टी20 विश्व कप 2024 का पहला मैच 2 जून को भारतीय समयानुसार सुबह 6 बजे से शुरू होगा।

कौन-से टीवी चैनल यूएसए और कनाडा के बीच टी20 विश्व कप 2024 मैच का प्रसारण करेंगे?

यूएसए और कनाडा के बीच टी20 विश्व कप 2024 का पहला मैच भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा।

यूएसए और कनाडा के बीच टी20 विश्व कप 2024 का लाइव स्ट्रीम कहां देख सकते हैं?

यूएसए और कनाडा के बीच टी20 विश्व कप 2024 के मैच का सीधा प्रसारण डिज्नी+हॉटस्टार एप और इसकी वेबसाइट पर किया जाएगा।

अमेरिका बनाम कनाडा हेड टू हेड (USA vs Canada Head To Head)

अमेरिका और कनाडा के बीच 7 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं। जिसमें 5 बार यूएस ने जीत हासिल की है। कनाडा दो बार विजयी रहा है।

टी20 विश्व कप 2024 के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका और कनाडा का स्क्वॉड

टी20 विश्व कप 2024 अमेरिका टीम

स्टीवन टेलर, मोनंक पटेल (विकेट कीपर/कप्तान), एंड्रीस गौस, आरोन जोन्स, कोरी एंडरसन, हरमीत सिंह, नितीश कुमार, शैडली वैन शल्कविक, अली खान, जसदीप सिंह, सौरभ नेत्रवलकर, मिलिंद कुमार, निसर्ग पटेल, नॉस्टुश केंजीगे, शायन जहांगीर।

टी20 विश्व कप 2024 कनाडा टीम

आरोन जॉनसन, नवनीत धालीवाल, रेयान पठान, निकोलस किर्टन, श्रेयस मोव्वा (विकेट कीपर), दिलप्रीत सिंह, रविंदरपाल सिंह, साद बिन जफर (कप्तान), डिलन हेलिगर, जेरेमी गॉर्डन, ऋषिव राघव जोशी, जुनैद सिद्दीकी, परगट सिंह, निखिल दत्ता, कलीम सना।

अमेरिका बनाम कनाडा संभावित प्लेइंग 11 (T20 World Cup 2024 USA vs CAN Proable Taking part in XI)

अमेरिका की संभावित एकादश

मोनंक पटेल (कप्तान और विकेटकीपर), आरोन जोन्स, स्टीवन टेलर, नितीश कुमार, कोरी एंडरसन, जसदीप सिंह, अली खान, सौरभ नेत्रवलकर, हरमीत सिंह, एंड्रीज गौस, नोस्टुश केंजीगे/शैडली वैन शल्कविक।

कनाडा की संभावित एकादश

नवनीत धालीवाल, आरोन जॉनसन, परगट सिंह, श्रेयस मोव्वा (विकेट कीपर), रविंदरपाल सिंह, निकोलस किर्टन, साद बिन जफर (कप्तान), कलीम सना, निखिल दत्ता, दिलोन हेलीगर, जेरेमी गॉर्डन।

14 वनडे खेल चुके क्रिकेटर पर लगा बैन… 300 से ज्यादा मैचों पर लगाया सट्टा, टी20 वर्ल्ड कप से पहले मचा बवाल
हाइलाइट्स

ब्रायडन कार्स ने 303 मैचों में सट्टे लगाए उन्हें ईसीबी ने 3 महीने के लिए बैन कर दिया

नई दिल्ली. इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ब्रायडन कार्स को सट्टेबाजी नियमों के उल्लंघन का दोषी पाया गया है. इसके तहत उन्हें सभी तरह के क्रिकेट से 3 महीने का प्रतिबंध लगाया गया है. कार्स ने 2017 और 2019 के बीच विभिन्न क्रिकेट मैचों पर 303 से ज्यादा सट्टे लगाए. उन्होंने आरोपों को स्वीकार कर लिया है. जिसके बाद उन पर 16 महीने का प्रतिबंध लगाया गया जिसमें से 13 महीने का सस्पेंशन भी शामिल है. ब्रायडन कार्स डरहम की ओर से डोमेस्टिक क्रिकेट खेलते हैं. 28 साल के कार्स ने उन मैचों पर दांव नहीं लगाया जिसमें वह खेल रहे थे.

बॉलिंग ऑलराउंडर ब्रायडन कार्स (Brydon Carse) को पिछले साल भारत में आयोजित वनडे विश्व कप में इंग्लैंड टीम में शामिल किया गया था. उन्हें इंग्लैंड की वनडे विश्व कप टीम में चोटिल खिलाड़ी के विकल्प के तौर पर शामिल किया गया था. इंग्लैंड क्रिकेट नियामक की एंटी करप्शन जांच के बाद उन्हें उल्लंघन का दोषी पाया गया. दक्षिण अफ्रीका में जन्मे कार्स ने जुलाई 2021 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था. वह अब तक इंग्लैंड के लिए 14 वनडे और तीन टी20 मैच खेल चुकेहैं. वह 28 अगस्त तक किसी भी क्रिकेट में हिस्सा नहीं ले पाएंगे.

T20 World Cup: हरभजन सिंह ने चुनी टीम इंडिया की प्लेइंग XI, ऋषभ पंत OUT, संजू सैमसन को दी जगह

युवा पेसर्स को ज्यादा सिखाने की कोशिश क्यों नहीं करते बुमराह? टी20 वर्ल्ड कप से पहले ‘यॉर्कर किंग’ ने बताई वजह

‘हम ऐसे मामलों को गंभीरता से लेते हैं’
इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने एक बयान में कहा कि कार्स ने जांच में सहयोग किया और अपने किए पर उन्हें पछतावा है. ईसीबी के प्रवक्ता ने कहा, ‘हम इन मामलों को बेहद गंभीरता से लेते हैं और क्रिकेट में किसी भी तरह के भ्रष्टाचार विरोधी उल्लंघन को बर्दाश्त नहीं करते हैं.’

टेस्ट में डेब्यू से चूके कार्स
ब्रायडन कार्स वेस्टइंडीज दौरे पर टेस्ट में डेब्यू करने वाले थे. अनुभवी जेम्स एंडरसन के इस दौरे पर रिटायरमेंट के बाद कार्स के पास टेस्ट मे पदार्पण का अच्छा मौका था लेकिन इस उन्होंने गंवा दिया. अपनी गलती पर पछता रहे कार्स ने कहा कि वह बैन के बाद क्रिकेट में मजबूत वापसी करेंगे. टी20 वर्ल्ड कप के आगाज से पहले क्रिकेट में सट्टे की खबर ने बवाल मचा दिया है.

Tags: Cricket information, England cricket crew

Pakistan Information: पाकिस्तान का हिस्सा नहीं पीओके, इस्लामाबाद हाईकोर्ट में शहबाज सरकार का कबूलनामा

Pakistan Information: पत्रकार अहमद फरहद शाह बीते दो सप्ताह से लापता है। इस मामले को लेकर इस्लामाबाद कोर्ट में सुनवाई चल रही थी। तब पाकिस्तान सरकार ने कहा कि पीओके पाक का हिस्सा नहीं है, एक विदेशी क्षेत्र है।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Sat, 01 Jun 2024 03:20:34 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 01 Jun 2024 03:23:34 PM (IST)

Pakistan News: पाकिस्तान का हिस्सा नहीं पीओके, इस्लामाबाद हाईकोर्ट में शहबाज सरकार का कबूलनामा
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ।

HighLights

  1. पीओके को लेकर पाकिस्तान सरकार ने नया बयान जारी किया।
  2. पाकिस्तान सरकार ने कहा कि पीओके उनका हिस्सा नहीं है।
  3. पत्रकार अहमद शाह के लापता होने को लेकर सुनवाई के दौरान कहा।

एएनआई, इस्लामाबाद। Pakistan Information: इस्लामाबाद हाईकोर्ट के सामने शहबाज सरकार ने स्वीकार किया कि कब्जे वाला कश्मीर पाकिस्तान का नहीं है, बल्कि विदेशी क्षेत्र है। हाईकोर्ट में एक मामले की सुनवाई के दौरान सरकारी वकील ने कबूल किया कि पीओजेके पाकिस्तान का हिस्सा नहीं है। सरकारी वकील के दावे पर कोर्ट हैरान है। अदालत ने पूछा कि जब पीओके फॉरेन टेरिटरी है तो पाक रेंजर्स कैसे वहां प्रवेश कर गए

पीओके एक विदेशी क्षेत्र है

दरअसल कवि और पत्रकार अहमद फरहद शाह बीते दो सप्ताह से लापता है। इस मामले को लेकर इस्लामाबाद कोर्ट में सुनवाई चल रही थी। तब पाकिस्तान सरकार ने कहा कि पीओके पाक का हिस्सा नहीं है, एक विदेशी क्षेत्र है। इसलिए फरहद शाह को गिरफ्तार नहीं कर सकते हैं।

फरहाद के खिलाफ पीओके में मामला दर्ज

कार्यवाही की शुरुआत में अतिरिक्त अटॉर्नी जनरल मुनव्वर इकबाल दुग्गल ने कहा, ‘फरहाद के खिलाफ आजाद कश्मीर में मामले दर्ज हैं। वह 2 जून तक रिमांड पर है।’ उन्होंने कहा कि अहमद के परिवार से उनसे मुलाकात की। इसलिए बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका का निपटारा किया जाना चाहिए। याचिकाकर्ता के वकील इमान मजारी ने कहा कि उनकी मुवक्विल ने अपने पति की वापसी की मांग की है। साथ ही उनके लापता होने के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

मामले की सुनवाई 7 जून तक स्थगित

अपने तर्क में एएजी दुग्गल ने कहा कि कश्मीर एक विदेशी क्षेत्र है। जिसका अपना संविधान और न्यायालय है। जहां पाकिस्तानी न्यायालयों को विदेशी न्यायालयों के निर्णय के समान माना जाता है। याचिकाकर्ता के वकील ने अदालत को बताया कि फरहाद का परिवार इस्लामाबाद से धीरकोट पुलिस स्टेशन गया था, लेकिन जब वे पहुंचे तो उन्हें बताया गया कि आतंकवाद के आरोपों से संबंधित धाराओं को शामिल किए जाने के कारण उसे मुजफ्फराबाद स्थानांतरित कर दिया गया। कोर्ट ने कवि अहमद फरहाद की बरामदगी के लिए दायर याचिका का निपटारा करने के अनुरोध को खारिज करते हुए मामले की सुनवाई 7 जून तक स्थगित कर दी है।

LIVE Exit Ballot 2024 Outcomes: लोकसभा चुनाव में किसकी बनेगी सरकार, यहां देखें एग्जिट पोल के नतीजे

Exit Ballot 2024 Outcomes LIVE: लोकसभा चुनाव 2024 के आखिरी चरण का मतदान 1 जून को हो रहा है। 8 राज्यों की कुल 57 सीटों पर मतदान 6 बजे खत्म हो जाएगा। उसके बाद चुनाव का एग्जिट पोल जनता के सामने आने शुरू हो जाएंगे। 4 जून को वोटों की गिनती शुरू होगी, जिससे पता चल जाएगा कि पीएम मोदी का जादू चला या फिर इंडी गठबंधन की सरकार बनी।

दरअसल, चुनाव के घोषणा के बाद आचार संहिता लग जाती है। ऐसे में बीच चुनाव में एग्जिट पोल या सर्वे करना कानूनी रूप से गलत होता है। नियम यह कहता है कि आखिरी चरण के मतदान की प्रक्रिया समाप्त होने के आधे घंटे बाद ही एग्जिट पोल दिखाने शुरू कर सकते हैं। यानि कि 1 जून को शाम 6 बजे मतदान की प्रक्रिया समाप्त हो जाएगी। उसके आधे घंटे बाद एग्जिट पोल को लाइव किया जाएगा।

Malaika Arora and Arjun Kapoor haven’t damaged up | नहीं अलग हुए हैं मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर: एक्ट्रेस के मैनेजर ने ब्रेकअप की खबरों का किया खंडन, बोले- यह सब केवल अफवाह है

56 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बीते कई महीनों से अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के ब्रेकअप की खबरें सुर्खियों में हैं। लेकिन अब मलाइका के मैनेजर ने ब्रेकअप की सारी बातों को गलत करार दिया है। एक इंटरव्यू में मलाइका के मैनेजर ने उनके ब्रेकअप की अफवाहों का खंडन किया है।

इंडिया टुडे से बातचीत के दौरान जब उनसे पूछा गया कि क्या मलाइका और अर्जुन का ब्रेकअप हो गया है? इस पर मैंनेजर ने कहा- नहीं..नहीं यह सभी अफवाह है।

हाल ही में आई पिंकविला की रिपोर्ट में एक सूत्र के हवाले से लिखा गया, मलाइका और अर्जुन का रिश्ता बेहद खास रहा था और दोनों के दिलों में एक-दूसरे के लिए खास जगह रहेगी। उन्होंने अलग होने का फैसला कर लिया है और वो इस मामले में गरिमामई चुप्पी बनाए रखना चाहते हैं। वो नहीं चाहते कि कोई भी इस मामले को तोड़-मरोड़कर पेश करे।

आगे बताया गया, उनका काफी लंबा, लविंग रिश्ता था, जो दुर्भाग्य से अब खत्म हो चुका है। इसका मतलब ये नहीं है कि दोनों के बीच अब कड़वाहट आ गई है। वो दोनों एक-दूसरे की इज्जत करते हैं और हमेशा एक दूसरे के लिए सपोर्ट बनकर रहेंगे। बदलते सालों के साथ उन्होंने एक-दूसरे को सम्मान दिया है। वो अलग होने के बाद अब भी वही इज्जत देते रहेंगे। दोनों ही लंबे सालों तक सीरियस रिलेशनशिप में रहे हैं और वो चाहते हैं कि लोग उनके इस इमोशनल टाइम में स्पेस दें। लेकिन अब मलाइका के मैनेजर ने इस रिपोर्ट का खंडन कर दिया है।

शादी के चलते रिश्ते में आई अनबन!

जनवरी में आई जूम की रिपोर्ट के मुताबिक, मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने नवंबर 2023 में ही ब्रेकअप कर लिया था। रिपोर्ट में दावा किया गया था कि दोनों में से कोई एक शादी कर सेटल होना चाहता था, जबकि दूसरा इसके लिए समय चाहता था। यही वजह उनकी अनबन का कारण बनी थी।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर को किया था अनफॉलो

बता दें, दोनों के ब्रेकअप की खबरें तब सुर्खियों में आईं जब मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन और उनके रिलेटिव्स को इंस्टाग्राम से अनफॉलो कर दिया। बताते चलें कि दोनों 2016 से रिलेशनशिप में हैं। कपल ने बर्थडे पोस्ट के जरिए अपने रिश्ते पर ऑफिशियल अनाउंसमेंट की थी।