Lok Sabha Election Voting Part 7 LIVE: लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण में 57 सीटों पर मतदान, इन दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर

LIVE BLOG

Up to date: Sat, 01 Jun 2024 07:14:20 AM (IST)

Revealed: Sat, 01 Jun 2024 06:08:52 AM (IST)

Lok Sabha Election Voting 2024 LIVE: सातवें चरण में यूपी, बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र समेत अन्य राज्यों की 57 सीटों पर वोटिंग

HIGHLIGHTS

  • Lok Sabha seventh Part Voting LIVE: पीएम मोदी की वाराणसी सीट पर भी आज मतदान
  • Lok Sabha Election Part 7 LIVE: 57 सीटों पर 10 करोड़ से अधिक मतदाता
  • Lok Sabha Chunav Voting LIVE: 4 जून को मतगणना का देश को इंतजार

एजेंसी, नई दिल्ली (Lok Sabha seventh Part Chunav Voting LIVE)। लोकसभा चुनाव 2024 के सातवें और आखिरी चरण का मतदान जारी है। इस चरण में 7 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की 57 सीटों पर मतदान हो रहा है। इनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वाराणसी सीट भी शामिल है। कुल मिलाकर 904 प्रत्याशी मैदान में हैं। अंतिम चरण में उत्तर प्रदेश की 13, पंजाब की 13, बंगाल की नौ, बिहार की आठ, ओडिशा की छह, हिमाचल प्रदेश की चार, झारखंड की तीन और चंडीगढ़ की एक सीट पर प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर है। भीषण गर्मी के बीच लोगों को मतदान के लिए बाहर निकालना चुनौती होगा।

इस चरण में नरेंद्र मोदी के अतिरिक्त केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, मनीष तिवारी, कंगना रनौत, मीसा भारती, अभिषेक बनर्जी की प्रतिष्ठा दांव पर है।

Lok Sabha Election seventh Part Voting Information LIVE Updates

1 June 2024

1 June 20247 : 14 : 20 AM

Gorakhpur Lok Sabha Election 2024: योगी आदित्यनाथ ने किया मतदान

  • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर के गोरखनाथ में मतदान किया। उन्होंने भी लोगों से अधिक से अधिक संख्या में मतदान की अपील की।
  • गोरखपुर सीट पर भाजपा के रवि किशन, एसपी की काजल निषाद और बीएसपी के जावेद अशरफ के बीच मुकाबला है।

1 June 20247 : 11 : 43 AM

Punjab Chunav: राघव चड्ढा ने की मतदान की अपील

 पंजाब में मतदान करने के बाद राघव चड्ढा ने लोगों से मतदान करने की अपील की।

1 June 20247 : 10 : 47 AM

Lok Sabha Election Part 7 LIVE: पीएम मोदी ने की मतदान की अपील

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से भारी संख्या में मतदान करने की अपील की है। पीएम मोदी अभी कन्याकुमार में ध्यान साधना कर रहे हैं। 

1 June 20247 : 09 : 36 AM

Punjab Lok Sabha Chubav 2024: राघव चड्ढा ने किया मतदान

 पंजाब में आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा ने आनंदपुर साहिब सीट के साहिबजादा अजीत सिंह नगर मतदान केंद्र पर मतदान किया।

1 June 20247 : 01 : 18 AM

Lok Sabha Election Voting Part 7 LIVE: 7 बजे से मतदान शुरू

 सुबह 7 बजते ही मतदान शुरू हो गया है। 

1 June 20246 : 14 : 06 AM

Lok Sabha Chunav Voting LIVE: अब तक किस चरण में कितना मतदान

  • पहला चरण: 66.14%
  • दूसरा चरण: 66.71%
  • तीसरा चरण: 65.68%
  • चौथा चरण: 69.16%
  • पांचवां चरण: 62.20%
  • छठा चरण: 63.37%

1 June 20246 : 12 : 19 AM

Lok Sabha Election Part 7 LIVE: मतदान के बाद जारी होंगे एग्जिट पोल

 चुनाव आयोग के निर्देशानुसार आज शाम को मतदान समाप्त होने के बाद एग्जिट पोल जारी किए जाएंगे। इससे केंद्र में अगली सरकार का अनुमान लगेगा। नतीजे 4 जून को आएंगे।

1 June 20246 : 12 : 11 AM

Lok Sabha Election Voting Part 7: मतदान से पहले कराया जा मॉकपोल

 Lok Sabha Election Voting Part 7:  मतदान से पहले मतदान केंद्रों पर  मॉकपोल करवाया जा रहा है। कई केंद्रों पर अलसुबह से ही मतदाता पहुंचने लगे हैं। मतदान केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्‍यवस्‍था की गई है।

1 June 20246 : 11 : 18 AM

Lok Sabha seventh Part Voting LIVE: सुबह 7 बजे शुरू होगा मतदान

 सातवें चरण में सुबह 7 बजे मतदान शुरू होगा। सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।