T20 World Cup 2024 Stay Streaming: कब और कहां देख पाएंगे टी20 विश्व कप के मुकाबले, यहां रही लाइव स्ट्रीमिंग की जानकारी
T20 World Cup 2024 Stay Streaming: भारतीय टीम 5 जून को न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल स्टेडियम से अपने अभियान की शुरुआत करेगी। मैन इन का पहला मैच आयरलैंड से होगा।
By Kushagra Valuskar
Publish Date: Wed, 29 Could 2024 06:39:59 PM (IST)
Up to date Date: Wed, 29 Could 2024 10:50:56 PM (IST)

HighLights
- टी20 वर्ल्ड कप 2024 2 जून से शुरू होगा।
- भारत का पहला मैच 5 जून को आयरलैंड से होगा।
- इंग्लैंड टीम गत विजेता है।
खेल डेस्क, नई दिल्ली। T20 World Cup 2024 Stay Streaming: टी20 विश्व कप 2024 की शुरुआत 2 जून को अमेरिका और कनाडा के बीच मैच से होगी। यह मुकाबला डलास के ग्रैंड प्रेयरी स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय टीम 5 जून को न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल स्टेडियम से अपने अभियान की शुरुआत करेगी। मैन इन का पहला मैच आयरलैंड से होगा। हालांकि रोहित बिग्रेड का हाईवोल्टेज महामुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ 9 जून को होगा।
टी20 विश्व कप 2024 में भारत का शेड्यूल
भारत के मैच क्रमशः 12 और 15 जून को अमेरिका और कनाडा के खिलाफ है। एडिलेड ओवल में सेमीफाइनल में इंग्लैंड के हाथों 10 विकेट से हारने के बाद टी20 वर्ल्ड कप 2022 से बाहर हो गया था। अब टीम इंडिया की कोशिश अपनी गलतियों की सुधारने पर होगी। भारत 2007 के बाद ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमा नहीं पाया है।
2022 का टी20 वर्ल्ड कप किसने जीता था?
जोस बटलर के नेतृत्व में इंग्लैंड पिछली बार मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर पाकिस्तान को हराकर गत विजेता है। इस साल का फाइनल 29 जून को बारबाडोस के ब्रिजटाउन में केंसिंग्टन ओवल में होगा। वेस्टइंडीज एकमात्री टीम है, जिसने 2012 और 2016 में दो बार टूर्नामेंट जीता है। दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड और बांग्लादेश अभी तक खिताब जीत नहीं पाई है।
टी20 विश्व कप 2024 मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग कब देखें? (When To Watch Stay Streaming of T20 World Cup 2024 Matches)
विश्व कप के कुछ मैच भारतीय समयानुसार सुबह 6 बजे से शुरू होंगे। कुछ मैच रात 8 बजे से खेले जाएंगे।
टी20 विश्व कप 2024 मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें? (T20 World Cup 2024 Stay Streaming Particulars)
टी20 विश्व कप 2024 के मैच को डिज्नी+हॉटस्टार पर फ्री में देख सकते हैं।
टी20 विश्व कप 2024 के मैचों को टीवी पर कैसे देखें लाइव? (T20 World Cup 2024 Stay Telecast)
टी20 वर्ल्ड कप 2024 के भारत के सभी मैच स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं।















