वेस्टइंडीज ने किया टी20 विश्व कप के लिए टीम का एलान, रोवमैन पॉवेल को कमान, अल्जारी जोसेफ को बनाया उपकप्तान

West Indies Squad For T20 World Cup: टी20 विश्व कप 2024 के लिए वेस्टइंडीज ने अपने स्क्वॉड का एलान कर दिया है। टीम में आंद्रे रसेल और शिमरोन हेटमायर जैसे पावर हिट को भी शामिल किया है।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Fri, 03 Could 2024 08:59:30 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 03 Could 2024 09:01:00 PM (IST)

वेस्टइंडीज ने किया टी20 विश्व कप के लिए टीम का एलान, रोवमैन पॉवेल को कमान, अल्जारी जोसेफ को बनाया उपकप्तान
West Indies Squad For T20 World Cup

HighLights

  1. जून में खेला जाएगा टी20 विश्व कप
  2. टी20 वर्ल्ड कप के लिए वेस्टइंडीज टीम घोषित
  3. रोवमैन पॉवेल के संभालेंगे टीम की कमान

खेल डेस्क, नई दिल्ली। West Indies Squad For T20 World Cup: टी20 विश्व कप 2024 के लिए वेस्टइंडीज ने अपने स्क्वॉड का एलान कर दिया है। टूर्नामेंट अमेरिका और वेस्टइंडीज में खेला जाएगा। टीम ने रोवमैन पॉवेल को कमान सौंपी है। वहीं, अल्जारी जोसेफ को उपकप्तान बनाया है। वेस्टइंडीज ने वर्ल्ड कप स्क्वॉड में आंद्रे रसेल और शिमरोन हेटमायर जैसे पावर हिट को भी शामिल किया है। वेस्टइंडीड टी20 विश्व कप के ग्रुप सी में है। उनके साथ न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान, युगांडा और पापुआ न्यू गिनी टीम है।

अपने घर में टी20 विश्व कप खेलेगी वेस्टइंडीज

टी20 वर्ल्ड कप 2024 इस बार अमेरिका और वेस्टइंडीज की मेजबानी में खेला जाएगा। पहली बार 20 टीमें भाग लेंगी और 55 मैच खेले जाएंगे। भारत, दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया ने अपनी टीमों की घोषणा कर दी है। 2012 और 2016 की चैंपियन वेस्टइंडीज अपने देश में होने वाले टूर्नामेंट में पूरा दमखम दिखाएगी।

वेस्टइंडीज टीम में ऑलराउंडर्स की भरमार

वेस्टइंडीज ने टीम में बल्लेबाजी के लिए निकोलस पूरन, शिमरोन हेटमायर, आंद्रे रसेल, शाई होप और ब्रैंडन किंग को शामिल किया है। ऑलराउंडर के तौर पर जेसन होल्डर, रोमारियो शेफर्ड, शेरफेन रदरफोर्ट और रोवमैन पॉवेल है। स्पिन गेंदबाजी की जिम्मेदारी अकील हुसैन और गुडाकेश मोती संभालेंगे। जबकि तेज गेंदबाजी में अल्जारी जोसेफ और शमर जोसेफ जलबा बिखरेंगे।

टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए वेस्टइंडीज टीम

रोवमैन पॉवेल (कप्तान), अल्जारी जोसेफ (उपकप्तान), जॉनसल चार्ल्स, रोस्टन चेज, शिम्रोन हेटमायर, शमर जोसेफ, ब्रैंडन किंग, निकोलस पूरन, शाई होप, आंद्रे रसेल, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, अकील होसेन, गुडाकेश मोती, शेरफेन रदरफोर्ड।

  • ABOUT THE AUTHOR

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

भाई राहुल को ‘शहजादा’ कहने पर भड़कीं प्रियंका, PM मोदी को बताया शहंशाह, कहा- आप महल में रहते हैं

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने बनासकाठा की रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला किया। उन्होंने कांग्रेस नेता व भाई राहुल गांधी को शहजादा कहने पर पीएम मोदी को जवाब दिया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने 4 हजार किलोमीटर की पैदल यात्रा की।

By Anurag Mishra

Publish Date: Sat, 04 Could 2024 04:03:29 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 04 Could 2024 04:03:29 PM (IST)

भाई राहुल को 'शहजादा' कहने पर भड़कीं प्रियंका, PM मोदी को बताया शहंशाह, कहा- आप महल में रहते हैं
प्रियंका ने पीएम मोदी पर बोला हमला।

एएनआई, बनासकाठा। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने बनासकाठा की रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला किया। उन्होंने कांग्रेस नेता व भाई राहुल गांधी को शहजादा कहने पर पीएम मोदी को जवाब दिया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने 4 हजार किलोमीटर की पैदल यात्रा की। वह आपकी समस्याओं को सुनने के लिए आपके बीच पहुंचे। पीएम मोदी शहंशाह हैं। वह एक बड़े से महल के अंदर रहते हैं।

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कहा कि वे मेरे भाई को शहजादा कहते हैं। मैं उन्हें बताना चाहती हूं कि कैसे यह शहजादा आपकी समस्याओं को सुनने के लिए कन्याकुमारी से कश्मीर तक 4,000 किलोमीटर पैदल चला। दूसरी तरफ आपके शहंशाह नरेंद्र मोदी हैं, जो एक महल में रहते हैं। क्या आपने उनको टेलीविजन पर देखा है? उनके चेहरे पर धूल का एक भी कण दिखाई नहीं देता। वह आपकी समस्याओं को कैसे समझ सकते हैं?

#WATCH | Banaskantha, Gujarat: Addressing a public assembly, Congress chief Priyanka Gandhi says, “…They name my brother Shehzada. I need to inform them how this Shehzada walked 4,000 km from Kanyakumari to Kashmir to hearken to your issues…On the opposite facet is your… pic.twitter.com/93EFGtEn2b

— ANI (@ANI) Could 4, 2024

  • ABOUT THE AUTHOR

    अनुराग मिश्रा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं। वह कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव है। अनुराग मिश्रा नईदुनिया में आने से पहले भास्कर हिंदी और दैन

Munnabhai MBBS was not getting distributors | मुन्नाभाई MBBS को डिस्ट्रीब्यूटर्स नहीं मिल रहे थे: एक शख्स तैयार हुआ, लेकिन फिल्म देखकर मुकरा; प्रोड्यूसर विधु को लौटाने पड़े 5 लाख

2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मुन्नाभाई MBBS के लिए विधु विनोद चोपड़ा को डिस्ट्रीब्यूटर्स नहीं मिल रहे थे। लोगों को लगता था कि फिल्म चल नहीं पाएगी। जैसे-तैसे करके एक शख्स तमिलनाडु में फिल्म खरीदने के लिए तैयार हुआ।

उसने 11 लाख में फिल्म का डिस्ट्रीब्यूशन राइट खरीदा। उसने विधु विनोद चोपड़ा को 5 लाख एडवांस में दिए। हालांकि जब उसने फिल्म देखी तो मुकर गया। उसने कहा कि यह फिल्म देखने लायक नहीं है। विधु को पैसे लौटाने पड़े। हालांकि चौंकाने वाली बात यह रही कि जब फिल्म तमिलनाडु में रिलीज हुई तो वहां से 1.67 करोड़ कमा लिए। ये अपने आप में काफी अच्छे नंबर्स थे। बता दें, विधु विनोद चोपड़ा फिल्म के प्रोड्यूसर थे, वहीं राजकुमार हिरानी इसके डायरेक्टर थे।

मुन्नाभाई के साथ वही हुआ था, जो अभी twelfth फेल के साथ हुआ- विधु
विथु विनोद चोपड़ा ने केलोग स्कूल ऑफ मैनेजमेंट के एक इवेंट में अपनी 2003 की रिलीज फिल्म मुन्नाभाई MBBS के बारें में बात की। उन्होंने कहा- जो चीज twelfth फेल के साथ हुआ, वही सेम मुन्नाभाई के वक्त भी हुआ था।

मुन्नाभाई के डिस्ट्रीब्यूशन के लिए कोई तैयार नहीं हो रहा था। मोहम्मद भाई नाम के एक शख्स को मैं कभी नहीं भूल पाऊंगा। उन्होंने 11 लाख रुपए में फिल्म का डिस्ट्रीब्यूशन राइट खरीद लिया। उन्होंने मुझे 5 लाख रुपए एडवांस में दे दिए।

फिल्म देखने के बाद मुकर गया डिस्ट्रीब्यूटर
विधु ने आगे कहा- रिलीज से चंद दिन पहले मोहम्मद भाई फिल्म देखने आए। फिल्म देखने के बाद उन्होंने मेरे प्रो़डक्शन हेड से कहा कि वो इसे ले नहींं पाएंगे क्योंकि फिल्म को कोई समझ नहीं पाएगा। मैंने प्रोडक्शन हेड से उन्हें पैसे लौटाने को कहा। उस वक्त तक मेरे पास पैसे नहीं होते थे। फिल्म रिलीज होने में बस तीन दिन बाकी था।

विधु ने कहा कि इस घटना के बाद उन्होंने अपने एक दोस्त श्याम श्रॉफ से मुलाकात की। वो एक डिस्ट्रीब्यूटर थे, उन्होंने मुन्नाभाई को तमिलनाडु में एक स्क्रीन दे दिया। विधु ने कहा- मुझे सुबह 11.45 बजे एक शो मिला। आपको जानकर हैरानी होगी कि तमिलनाडु से फिल्म ने 1.67 करोड़ रुपए का बिजनेस किया था।

राजकुमार हिरानी (दाएं) ने मुन्नाभाई सीरीज की दोनों फिल्मों का डायरेक्शन किया था।

राजकुमार हिरानी (दाएं) ने मुन्नाभाई सीरीज की दोनों फिल्मों का डायरेक्शन किया था।

मुन्नाभाई MBBS से संजय दत्त के करियर को नई दिशा मिली। इससे पहले तक उनके साथ कोई काम नहीं कर रहा था। विधु ने उनके ऊपर भरोसा जताया। फिल्म बहुत बड़ी हिट हुई। इसे लेकर आज भी चर्चा होती है।

मुन्नाभाई-3 को लेकर विधु ने दिया है अपडेट
दैनिक भास्कर को हाल ही में दिए इंटरव्यू में विधु ने कहा था- मुन्नाभाई-3 की राइटिंग चालू है। यह फिल्म 100% बनेगी, इसकी गारंटी दे रहा हूं। इस फिल्म के जरिए हम लोगों तक सही मैसेज भी पहुंचाएंगे। जैसे जादू की झप्पी को आज भी लोग भूल नहीं पाए हैं। इस बार भी हम कुछ नया लेकर आएंगे।

काम की खबर: आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर हो गया बंद, तो ऐसे करवाएं नया अपडेट

Aadhaar Card Replace: आधार कार्ड के साथ लिंक नंबर बंद होने पर नया मोबाइल नंबर लिंक करवाना जरूरी है। वरना आपके जरूरी ओटीपी पुराने नंबर पर ही आएंगे। ऐसे में आपके कई वित्तीय काम अटक सकते हैं।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Sat, 04 Could 2024 03:37:49 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 04 Could 2024 03:39:17 PM (IST)

Aadhaar Card Replace

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Aadhaar Card Replace: आधार कार्ड एक जरूरी दस्तावेज है। स्कूल-कॉलेज में एडमिशन, स्कॉलरशिप से लेकर सरकारी योजनाओं में इसकी जरूरत पड़ती है। आधार के साथ लिंक मोबाइल नंबर चालू होना चाहिए। कई बार लोगों का आधार के साथ लिंक नंबर बंद या खो जाता है। आज हम आपको बताएंगे कि इस स्थिति में आधार में नया नंबर कैसे लिंक करवाएं।

आधार कार्ड के साथ लिंक नंबर बंद होने पर नया मोबाइल नंबर लिंक करवाना जरूरी है। वरना आपके जरूरी ओटीपी पुराने नंबर पर ही आएंगे। ऐसे में आपके कई वित्तीय काम अटक सकते हैं। आधार में नया मोबाइल नंबर लिंक करवाने के लिए कुछ आसान स्टेप नीचे देखें-

स्टेप 1- आधार कार्ड में नया मोबाइल नंबर लिंक करवाने के लिए आधार सर्विस सेंटर पर जाएं।

स्टेप 2- वहां जाकर आधार करेक्शन फॉर्म को ध्यानपूर्वक भरें।

स्टेप 3- फॉर्म में नाम, 12 अंकों का आधार नंबर और नया मोबाइल नंबर जैसी डिटेल्स भरनी है।

स्टेप 4- अब फॉर्म को आधार सर्विस सेंटर पर सबमिट कर दें। फिर आपकी बायोमेट्रिक जानकारी ली जाएगी।

स्टेप 5- आधार कार्ड में नया मोबाइल नंबर अपडेट होने में कम से कम एक सप्ताह का समय लगता है।

वहीं, यदि आपको जानकारी नहीं है कि आधार के साथ मोबाइल नंबर लिंक है या नहीं। इसका पता करने के लिए ऑनलाइन स्टेप फॉलो करें।

स्टेप 1-UIDAI की वेबसाइट पर जाना है। फिर ‘माय आधार सेक्शन’ में आधार सर्विस पर जाएं।

स्टेप 2- यहां वेरिएफाई मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी का विकल्प मिलेगा।

स्टेप 3- अब आधार नंबर, मोबाइल नंबर डालें जो आपको लगता है कि लिंक है। इसके बाद कैप्चा कोड डालकर सबमिट करें।

स्टेप 4- मोबाइल नंबर लिंक होगा तो नोटिफिकेशन पॉप-अप आएगा। जिस पर लिखा होगा कि नंबर आधार से लिंक है। अगर सबमिट हो जाए तो मोबाइल नंबर लिंक नहीं है। ईमेल आईडी चेक करने ले लिए यही स्टेप फॉलो करें।

  • ABOUT THE AUTHOR

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

Dindori Information : मुख्य मार्ग पर अतिक्रमण हटाने पहुंंचे कर्मी, लोगों की भीड़ जुटी

Dindori Information : काफी संख्या में पुलिस बल भी अतिक्रमण दल में शामिल किया गया है।

By Dheeraj kumar Bajpai

Publish Date: Sat, 04 Could 2024 12:25:42 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 04 Could 2024 12:25:42 PM (IST)

Dindori News : मुख्य मार्ग पर अतिक्रमण हटाने पहुंंचे कर्मी, लोगों की भीड़ जुटी

HighLights

  1. दो टीम अतिक्रमण हटाने के लिए बनाई गई।
  2. टीन शेड स्वयं हटाने में जुटे नजर आए।
  3. टीम के साथ एक एंंबुलेंस भी साथ चलती रही है।

Dindori Information : नईदुनिया प्रतिनिधि, डिंडौरी । जिला मुख्यालय में मुख्य मार्ग के दोनों और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शनिवार सुबह शुरू हो गई। पुलिस, राजस्व व नगर परिषद अमला संयुक्त रूप से जेसीबी लेकर सड़क पर उतर आया। दो टीम अतिक्रमण हटाने के लिए बनाई गई।

अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई में जुटी हैंं दो टीमें

एक टीम कलेक्ट्रेट तिराहा से शहर के मुख्य बाजार की ओर अतिक्रमण हटा रही है, वहीं दूसरी टीम कॉलेज तिराहा से सुबखार होते हुए बस स्टैंड तक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई में जुटी है।

काफी संख्या में पुलिस बल भी अतिक्रमण दल में शामिल किया गया है

अतिक्रमण हटाने की जानकारी लगते ही मुख्य बाजार के व्यापारी अपनी अपनी दुकानों के सामने लगाए गए टीन शेड स्वयं हटाने में जुटे नजर आए। सुरक्षा के लिए काफी संख्या में पुलिस बल भी अतिक्रमण दल में शामिल किया गया है। टीम के साथ एक एंंबुलेंस भी साथ चलती रही है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    पटना में 2005 में जागरण समूह के दैनिक जागरण से शुरुआत की। 2017 में दैनिक जागरण प्रयागराज (तब इलाहाबाद) में सेवाएं दीं। 2023 से जागरण समूह के www.naidunia.com से जुड़े। वर्तमान में सीनियर सब एडिटर के पद पर जबलपु

RCB vs GT Dream11 Prediction: बेंगलुरु और गुजरात के मैच की ये है बेस्ट ड्रीम11 टीम, हर खिलाड़ी देगा प्वाइंट्स

RCB vs GT Dream11: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु शनिवार (4 मई) को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस का सामना करेगी। आरसीबी अपने दस में से तीन मैच जीतकर अंक तालिका में आखिरी पायदान पर है। जीटी ने अपने दस मुकाबलों में चार में जीत हासिल की है।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Fri, 03 Could 2024 07:54:31 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 03 Could 2024 07:57:42 PM (IST)

RCB vs GT Dream11 Prediction: बेंगलुरु और गुजरात के मैच की ये है बेस्ट ड्रीम11 टीम, हर खिलाड़ी देगा प्वाइंट्स
IPL 2024 RCB vs GT Dream11 Prediction

HighLights

  1. एम चिन्नास्वामी में गुजरात का सामना करेगी आरसीबी
  2. अंक तालिका में 10वें पायदान पर बेंगलुरु
  3. गुजरात ने जीते 10 में से सिर्फ 4 मैच

खेल डेस्क, नई दिल्ली। IPL 2024 RCB vs GT Dream11 Prediction: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु शनिवार (4 मई) को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस का सामना करेगी। आरसीबी अपने दस में से तीन मैच जीतकर अंक तालिका में आखिरी पायदान पर है। जीटी ने अपने दस मुकाबलों में चार में जीत हासिल की है। प्वाइंट्स टेबल में आठवें स्थान है। दोनों टीमों के बीच अब तक चार आईपीएल मैच खेले गए हैं। इनमें से बेंगलुरु ने दो और गुजरात ने दो मुकाबले जीते हैं।

जीटी के खिलाफ आरसीबी का उच्चतम स्कोर 206 है। जबकि बेंगलुरु के खिलाफ गुजरात का हाईस्कोर 200 रन है। आखिरी बार दोनों टीमें इस साल 28 अप्रैल को भिड़ी थीं। GT ने 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 200 रन बनाए थे। जवाब में RCB ने 16वें ओवर में लक्ष्य हासिल करने में सफल रही और 9 विकेट से जीत हासिल की। विल जैक्स ने 41 गेंदों पर 100 रन बनाए थे।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस पिच रिपोर्ट (RCB vs GT Pitch Report)

बेंगलुरु की एम चिन्नास्वामी की पिच बल्लेबाजी के लिए अनुकूल रहती है। इस ग्राउंड पर खूब चौके और छक्के देखने को मिलते हैं। यहां की आउटफील्ड बल्लेबाजों के लिए वरदान साबित होती है। इस आईपीएल सीजन में चार मैच खेले जा चुके हैं। सिर्फ एक मुकाबले में 200 रन का आंकड़ा पार हुआ है।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस संभावित प्लेइंग 11 (RCB vs GT Possible Taking part in XI)

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विल जैक्स, रजत पाटीदार, ग्लेन मैक्सवेल, कैमरन ग्रीन, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), कर्ण शर्मा, मोहम्मद सिराज, यश दयाल और स्वप्निल सिंह।

गुजरात टाइटंस

रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, शाहरुख खान, डेविड मिलर, अजमतुल्लाह उमरजई, राहुल तेवतिया, राशिद खान, साई किशोर, मोहित शर्मा, नूर अहमद

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस ड्रीम11 (RCB vs GT Dream11 Prediction)

विकेटकीपर- रिद्धिमान साहा, दिनेश कार्तिक

बल्लेबाज- विराट कोहली, शुभमन गिल, विल जैक्स (कप्तान)

ऑलराउंडर- ग्लेन मैक्सवेल, राशिद खान, साई सुदर्शन

गेंदबाज- मोहम्मद सिराज (उपकप्तान), यश दयाल, मोहित शर्मा

  • ABOUT THE AUTHOR

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

Lawrence Bishnoi गैंग से आतंकी निज्जर के कातिलों का कनेक्शन, कनाडा पुलिस ने जारी की तस्वीरें

आतंकी निज्जर पर भारतीय जांच एजेंसियों ने जालंधर में एक हिंदू पुजारी की हत्या के मामले में 10 लाख रुपये का नकद इनाम घोषित किया था। निज्जर पर साल 2007 में पंजाब के एक सिनेमाघर में हुए बम विस्फोट करने का भी आरोप था।

By Sandeep Chourey

Publish Date: Sat, 04 Might 2024 10:09:31 AM (IST)

Up to date Date: Sat, 04 Might 2024 10:17:47 AM (IST)

Lawrence Bishnoi गैंग से आतंकी निज्जर के कातिलों का कनेक्शन, कनाडा पुलिस ने जारी की तस्वीरें
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने निज्जर की हत्या के लिए भारत की एजेंसियों को जिम्मेदार ठहराया था।

HighLights

  1. हरदीप सिंह निज्जर को साल 2020 में आतंकवादी घोषित किया था।
  2. बीते साल जून 2023 में निज्जर की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
  3. इस घटनाक्रम के बाद भारत और कनाडा के संबंधों में तब तनाव आ गया था।

एएनआई, ओटावा। खालिस्तानी समर्थक आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के मामले कनाडा पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। कनाडा पुलिस ने गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों की तस्वीर भी शेयर की और इनका संबंध लॉरेंस बिश्नोई गैंग से बताया है। Canada police ने उस कार की फोटो भी शेयर की है, जिसका इस्तेमाल करके तीनों आरोपियों ने खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या से पहले किया था।

naidunia_image

3 गिरफ्तार आरोपियों के बारे में ये खुलासा

कनाडा पुलिस ने गिरफ्तार किए गए तीन आरोपियों की पहचान का खुलासा करते हुए बताया है कि उनका नाम करण प्रीत सिंह, कमलप्रीत सिंह और करण बराड़ है और ये तीनों पंजाब और हरियाणा के रहने वाले हैं। ये तीनों साल 2021 में अस्थायी और स्टूडेंट वीजा पर कनाडा आए थे, लेकिन किसी ने पढ़ाई के लिए किसी यूनिवर्सिटी में एडमिशन नहीं लिया था। इन तीनों का संबंध लारेंस बिश्नोई गिरोह से बताया जा रहा है। तीनों को अलबर्टा के एडमोंटन में गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल हत्या के मकसद के बारे में खुलासा नहीं किया गया है। पुलिसकर्मियों ने भारत एजेंसियों से किसी भी संबंध का कोई सबूत नहीं दिया है।

naidunia_image

साल 2020 में आतंकी घोषित हुआ था निज्जर

गौरतलब है कि भारत विरोधी क्रियाकलापों के कारण भारतीय जांच एजेंसियों ने हरदीप सिंह निज्जर को साल 2020 में आतंकवादी घोषित किया था। बीते साल जून 2023 में हरदीप सिंह निज्जर की सरे में एक गुरुद्वारे के पास हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

इस घटनाक्रम के बाद भारत और कनाडा के संबंधों में तब तनाव आ गया था, जब कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने निज्जर की हत्या के लिए भारत की एजेंसियों को जिम्मेदार ठहराया था। हालांकि भारत सरकार ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया था। आतंकी निज्जर पर भारतीय जांच एजेंसियों ने जालंधर में एक हिंदू पुजारी की हत्या के मामले में 10 लाख रुपये का नकद इनाम घोषित किया था। निज्जर पर साल 2007 में पंजाब के एक सिनेमाघर में हुए बम विस्फोट करने का भी आरोप था।

  • ABOUT THE AUTHOR

    कई मीडिया संस्थानों में कार्य करने का करीब दो दशक का अनुभव। करियर की शुरुआत आकाशवाणी केंद्र खंडवा से हुई। महाराष्ट्र में फील्ड रिपोर्टिंग, भोपाल दूरदर्शन, ETV न्यूज़ सहित कुछ रीजनल न्यूज चैनल में काम करके इलेक्

Pawan Singh : RK Singh के बयान पर भड़के पवन सिंह, बोले- मुझे कोई चुनाव लड़ने से नहीं रोक सकता

भोजपुरी सुपस्टार व काराकाट से निर्दलीय प्रत्याशी पवन सिंह ने भाजपा नेता व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि मुझे कोई चुनाव लड़ने से नहीं रोक सकता है। वह काराकाट की जनता के लिए बेटे की तरह हैं।

By Anurag Mishra

Publish Date: Fri, 03 Could 2024 10:30:10 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 03 Could 2024 10:55:00 PM (IST)

Pawan Singh : RK Singh के बयान पर भड़के पवन सिंह, बोले- मुझे कोई चुनाव लड़ने से नहीं रोक सकता
भाजपा नेता पर भड़के पवन सिंह।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। भोजपुरी सुपस्टार व काराकाट से निर्दलीय प्रत्याशी पवन सिंह ने भाजपा नेता व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि मुझे कोई चुनाव लड़ने से नहीं रोक सकता है। वह काराकाट की जनता के लिए बेटे की तरह हैं। उनको यहां बहुत प्यार व सम्मान मिल रहा है। वह भल क्यों यह सब छोड़कर जाएंगे। दरअसल, आरके सिंह ने कहा था कि कोई भी एनडीए प्रत्याशी के खिलाफ लड़ रहा है। वह भाजपा के साथ नहीं हो सकता है।

पवन सिंह ने काराकाट में चुनाव प्रचार करते हुए कहा कि काराकाट की जनता से मुझे बहुत प्यार मिल रहा है। मैं यहां कि जनता के लिए बेटे की तरह हूं। अब उनका यह बेटा आखिरी समय में कैसे उनका साथ छोड़कर पीछे हट जाए। अब इसके आगे मुझे किसी से कुछ भी नहीं कहना है। काराकाट की जनता बहुत ही समझदार है। हम काराकाट में के हर घर में जाकर आशीर्वाद ले रहे हैं।

केंद्रीय मंत्री आके सिंह ने दिया था बयान

केंद्रीय मंत्री आके सिंह ने कहा था कि बिहार में भाजपा का गठबंधन है। काराकाट की सीट से एनडीए उम्मीदवार राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा मैदान में हैं। उनके खिलाफ चुनाव में उतरना वाला कोई भी भाजपा का साथी नहीं हो सकता है। इंडी गठबंधन की तरफ से सीपीआई-एमएल के राजाराम सिंह काराकाट से उतरे हैं।

सातवें चरण में होगा मतदान

पवन सिंह भोजपुरी के सुपर स्टार हैं। बिहार में उनके समर्थकों की संख्या बहुत ज्यादा है, जिसमें युवा उनको बहुत पसंद करते हैं। काराकाट में सातवें चरण में 1 जून को मतदान होगा।

  • ABOUT THE AUTHOR

    अनुराग मिश्रा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं। वह कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव है। अनुराग मिश्रा नईदुनिया में आने से पहले भास्कर हिंदी और दैन

Sanjay Dutt’s emotional publish on his mom’s loss of life anniversary | मां की डेथ एनिवर्सरी पर संजय दत्त का भावुक पोस्ट: लिखा- आपकी यादें जीवित हैं, लगता है आप आस-पास ही हैं

6 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

आज दिवगंत एक्ट्रेस नरगिस दत्त की डेथ एनिवर्सरी है। उनके बेटे और एक्टर संजय दत्त ने मां को याद किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर मां नरगिस के साथ तस्वीरें शेयर की हैं। संजय दत्त ने लिखा है कि मां आप भले ही मेरे साथ नहीं हैं, लेकिन आपकी मौजूदगी हमेशा आस-पास ही है।

संजय दत्त ने लिखा कि उनके दिल में आज भी मां की यादें जीवित हैं। बता दें, कैंसर की वजह से 3 मई 1981 को 51 साल की उम्र में मशहूर अदाकारा नरगिस का निधन हो गया था। संजय दत्त की डेब्यू फिल्म ‘रॉकी’ की रिलीज से ठीक तीन दिन पहले उनकी मृत्यु हो गई थी।

संजय दत्त का पोस्ट

संजय दत्त ने मां नरगिस के साथ तीन फोटोज शेयर कीं। पहली फोटो में वो मां के बगल में खड़े हैं। इस वक्त संजय तीन-चार साल के रहे होंगे। दूसरी और तीसरी फोटो कैंडिड है। इसमें वो अपनी मां की बात सुनते दिखाई दे रहे हैं। जाहिर है कि संजय दत्त अपनी मां से बहुत क्लोज थे। हालांकि उनकी मौत के वक्त संजय ड्रग्स के शिकंजे में थे।

प्रिया दत्त ने लिखा- काश, आप होतीं तो मुझे सपोर्ट कर पातीं
संजय दत्त के अलावा उनकी बहन और पूर्व सांसद प्रिया दत्त ने भी मां को याद किया है। उन्होंने लिखा- मैं आपको आज भी बहुत याद करती हूं। अगर आप आज होतीं तो बहुत अच्छी ग्रैंड मदर बनतीं। मेरे इमोशनल मोमेंट में आप मुझे सबसे ज्यादा सपोर्ट करतीं। आप मुझे हर वक्त सलाह देतीं।

मां के नाम पर फाउंडेशन चलाती हैं प्रिया
प्रिया दत्त अपनी मां के नाम पर नरगिस दत्त फाउंडेशन चलाती हैं। इसके जरिए वो कैंसर से जूझ रहे मरीजों को मदद पहुंचाने का काम करती हैं। प्रिया दत्त ने कुछ वक्त पहले दैनिक भास्कर से अपनी मां की बीमारी और फाउंडेशन पर बात की थी। फाउंडेशन की नींव कैसे रखी गई, प्रिया ने बताया था, ‘पिता सुनील दत्त मां का इलाज कराने अमेरिका ले गए थे। उस बीमारी की हालत में भी मां ने कहा कि आप मुझे तो यहां तक ले आए, लेकिन जरा उनके बारे में सोचिए जो इतना महंगा ट्रीटमेंट अफोर्ड नहीं कर सकते हैं। मां की उन्हीं बातों ने नरगिस दत्त फाउंडेशन की नींव रख दी थी।

पिताजी ने अमेरिका में इस फाउंडेशन की शुरुआत की। वहां के लोगों ने उनकी काफी मदद की। पिताजी जब तक जीवित थे, तब तक इस फाउंडेशन को खुद के पैसे से चलाते रहे। वो किसी से फंड मांगने में हिचकिचाते थे। उनके निधन के बाद मैंने इसका चार्ज लिया। फाउंडेशन को बहुत बड़े लेवल पर आगे ले जाना था, इसलिए मैंने फंड इकट्ठा करना शुरू किया।’

अगर उस वक्त आज के जैसी एडवांस सुविधाएं होतीं तो क्या नरगिस जी को बचाया जा सकता था? जवाब में प्रिया दत्त ने कहा, ‘मां को पैंक्रियाटिक कैंसर था, जो आज भी बहुत खतरनाक है। हालांकि वो फाइटर थीं, हम कह सकते हैं कि आज के समय में ऐसा हुआ होता तो वो सर्वाइव कर सकती थीं।’ पूरी खबर पढ़ें..

गुजरे जमाने की बेस्ट एक्ट्रेस में से एक थीं नरगिस
नरगिस ने महज 6 साल के उम्र में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट फिल्म तलाशे हक से की थी। इसके बाद वे 14 साल की उम्र में निर्देशक महबूब खान की फिल्म तकदीर में नजर आई।

इन्होंने 1940 और 1950 के दशक में कई हिंदी फिल्मों में काम किया, जैसे बरसात, अंदाज, आवारा, दीदार, श्री 420, चोरी चोरी। नरगिस और राजकपूर ने 16 फिल्मों में एक साथ काम किया। उनकी और राज कपूर की जोड़ी खूब चर्चा में रही।

Gold-Silver Worth 3 Might: सोने की कीमतों में गिरावट, चांदी के भाव में आया उछाल, पढ़ें 24 कैरेट गोल्ड का भाव

भारतीय सर्राफा बाजार में 3 मई 2024 को सोने के भाव में कमी आई है। सोने का भाव 71191 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। 2 मई 2024 को सोने के शाम के भाव की तुलना में 136 रुपये की कमी आई है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Fri, 03 Might 2024 08:08:28 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 03 Might 2024 08:08:28 PM (IST)

सोने-चांदी के भाव।

बिजनेस डेस्क, इंदौर। Gold-Silver Worth In the present day: भारतीय सर्राफा बाजार में 3 मई 2024 को सोने के भाव में कमी आई है। सोने का भाव 71191 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। 2 मई 2024 को सोने के शाम के भाव की तुलना में 136 रुपये की कमी आई है। चांदी के भाव में भी तेजी देखी गई है। चांदी का भाव 79719 रुपये प्रति किलो हो गया है। राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाले चांदी के भाव में 2 मई से 270 रुपये की तेजी आई है।

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स के अनुसार 2 मई की शाम को 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने की कीमत 71327 रुपये थी। 3 मई को 999 वाले 24 कैरेट सोने की कीमत 71191 रुपये हो गई है। 2 मई की शाम को 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 79719 रुपये थी। 3 मई को 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 79989 रुपये हो गई है।

3 मई को 995 शुद्धता वाले सोने की कीमत 70906 रुपये हो गई है। 916 शुद्धता वाले सोने की कीमत 65211 रुपये हो गई है। 750 शुद्धता वाले सोने की कीमत 53393 रुपये हो गई है। 585 शुद्धता वाले सोने की कीमत 41647 रुपये हो गई है।

कैरेट के अनुसार सोना

  • 24 कैरेट सोना= 100% सोना
  • 22 कैरेट सोना= 91.7% सोना
  • 18 कैरेट सोना= 75.0% सोना
  • 14 कैरेट सोना= 58.3% सोना
  • 12 कैरेट सोना= 50.0% सोना
  • 10 कैरेट सोना= 41.7% सोना

मिस्ड कॉल लगाकर जानें सोने-चांदी का भाव

ibja केंद्र सरकार की छुट्टियों और शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं करता है। आपको 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी का रेट जानना है, तो 8955664433 पर मिस्ड कॉल कसकते हैं। मिस्ट कॉल के कुछ ही समय बाद एसएमएस के जरिए रेट्स मिल जाते हैं। गोल्ड या सिल्वर का रेट जानने के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर भी जा सकते हैं।

  • ABOUT THE AUTHOR

    अनुराग मिश्रा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं। वह कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव है। अनुराग मिश्रा नईदुनिया में आने से पहले भास्कर हिंदी और दैन