MI vs SRH: वानखेड़े में हैदराबाद से हार का बदला लेने उतरेगी मुंबई, ये रही मैच की बेस्ट ड्रीम11 टीम

MI vs SRH IPL 2024: सनराइजर्स हैदराबाद अगर मुंबई इंडियंस के खिलाफ हार जाती है, तो उसके प्लेऑफ का रास्ता कठिन हो जाएगा। इसके बाद बचे तीन मैचों में से दो मुकाबले जीतने होंगे।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Solar, 05 Could 2024 10:03:09 PM (IST)

Up to date Date: Solar, 05 Could 2024 10:06:06 PM (IST)

MI vs SRH: वानखेड़े में हैदराबाद से हार का बदला लेने उतरेगी मुंबई, ये रही मैच की बेस्ट ड्रीम11 टीम
MI vs SRH IPL 2024

HighLights

  1. वानखेड़े में हैदसाबाद का मुंबई से मुकाबला।
  2. पिछली हार का भी हिसाब चुकता करना चाहेगी मुंबई इंडियंस।
  3. प्लऑफ की रेस से बाहर हुई मुंबई।

खेल डेस्क, नई दिल्ली। MI vs SRH Dream11: मुंबई इंडियंस प्लेऑफ की रेस से लगभग बाहर हो गई है। सोमवार को वानखेड़े में उसका मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद से होगा। हार्दिक पंड्या की कप्तानी वाली मुंबई की नजरें अब सनराइजर्स का गेम खराब करने पर होगी। एमआई 11 मैचों में आठ मैच हारकर 10वें स्थान पर है। जबकि एसआरएच 10 मुकाबलों में छह जीत के साथ अंक तालिका में पांचवें स्थान है।

हैदराबाद के लिए जीत जरूरी

सनराइजर्स हैदराबाद अगर मुंबई इंडियंस के खिलाफ हार जाती है, तो उसके प्लेऑफ का रास्ता कठिन हो जाएगा। इसके बाद बचे तीन मैचों में से दो मुकाबले जीतने होंगे। सोमवार के मैच में मुंबई के पास पिछले मैच में सनराइजर्स से मिली हार का हिसाब करने का मौका होगा।

वानखेड़े में देखने को मिलेगी रनों की बारिश

वानखेड़े की पिच अगर बैटिंग के अनुकूल रही तो हैदराबाद के बल्लेबाज एक बार फिर बड़ा विशाल स्कोर खड़ा करना चाहेंगे। यहां की पिच आम तौर पर बल्लेबाजी के लिए अनुकूल होती है। छोटी बाउंड्री होने के कारण 200 से अधिक का स्कोर देखने को मिल ही जाता है। हालांकि पिछले शुक्रवार को मुंबई और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबले में पिच धीमी थी। जिससे बल्लेबाजों को रनों के लिए जूझना पड़ा था।

प्लेऑफ की रेस से बाहर मुंबई इंडियंस

रॉयल चैलेंजर्स ने शनिवार को हुए मैच में गुजरात टाइटंस को हरा दिया। इसके साथ ही पांच बार की चैंपियन अंक तालिका में सबसे नीचे खिसक गई। हालांकि अभी सब कुछ समाप्त नहीं हुआ है। टी20 वर्ल्ड कप के लिए रोहित शर्मा, हार्दिक पंड्या और सूर्यकुमार यादव अब अपने फार्म पर ध्यान देंगे।

मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद ड्रीम11 टीम (IPL 2024 MI vs SRH Dream11 Prediction)

विकेटकीपर- हेनरिक क्लासेन

बल्लेबाज- रोहित शर्मा, ट्रैविस हेड, सूर्यकुमार यादव, अभिषेक शर्मा

ऑलराउंडर- हार्दिक पंड्या, शाहबाज अहमद, एडेन मार्करम

गेंदबाज- जसप्रीत बुमराह, टी नटराजन, गेराल्ड कोएत्जी

  • ABOUT THE AUTHOR

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

T20 World Cup 2024 के लिए टीम INDIA का प्रोमो रिलीज, देशभक्ति गीत सुन खड़े हो जाएंगे रोंगटे

आईपीएल के 17वें सीजन में हर मैच काफी रोमांचकारी हो रहा है। यह सीजन हर क्रिकेट फैंस को काफी पसंद आ रहा है। आईपीएल के बाद टी20 विश्व कप 2024 के आयोजन का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 1 जून से वेस्टइंडीज और यूएसए में विश्व कप के मैच खेले जाएंगे।

By Anurag Mishra

Publish Date: Tue, 23 Apr 2024 04:33:29 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 23 Apr 2024 04:33:29 PM (IST)

T20 World Cup 2024 के लिए टीम INDIA का प्रोमो रिलीज, देशभक्ति गीत सुन खड़े हो जाएंगे रोंगटे
टीम INDIA का प्रोमो।

खेल डेस्क, इंदौर। आईपीएल के 17वें सीजन में हर मैच काफी रोमांचकारी हो रहा है। यह सीजन हर क्रिकेट फैंस को काफी पसंद आ रहा है। आईपीएल के बाद टी20 विश्व कप 2024 के आयोजन का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 1 जून से वेस्टइंडीज और यूएसए में विश्व कप के मैच खेले जाएंगे।

भारतीय टीम 5 जून को न्यूयॉर्क में अपना पहला मैच खेलेगी। इस मैच में भारतीय टीम के सामने आयरलैंड होगी। उसके बाद दूसरा मैच पाकिस्तान के खिलाफ होगा। इस मेगा इवेंट के लिए टीम इंडिया आईपीएल के बाद तैयारी शुरू करेगी। पाकिस्तान के खिलाफ प्लेइंग इलेवन का चयन किया जाएगा। अभी स्टार स्पोर्ट्स ने एक प्रोमो जारी किया है। इस प्रोमो में वंदे मातरम गीत बज रहा है, जिसको सुनकर देशभक्ति की भावना जाग जाती है।

स्टार स्पोर्ट्स ने रिलीज किया प्रोमो

𝙂𝙊𝙊𝙎𝙀𝘽𝙐𝙈𝙋𝙎 😍@ImRo45 & Co. are on the point of mild up the stage and declare the Final T20 Prize! 🔥🏆

𝐈𝐧𝐝𝐢𝐚 𝐢𝐬 𝐫𝐞𝐚𝐝𝐲 𝐟𝐨𝐫 𝐭𝐡𝐞 𝐖𝐨𝐫𝐥𝐝 𝐂𝐮𝐩 – How excited are you to observe them in motion? 🤩

Tune in to #T20WorldCupOnStar

June 2 onwards | solely… pic.twitter.com/gvDVscqqi6

— Star Sports activities (@StarSportsIndia) April 23, 2024

भारत के प्रोमो वीडियो को स्टार स्पोर्ट्स ने रिलीज किया है। इसमें भारतीय टीम के सभी प्रमुख खिलाड़ियों को दिखाया गया है। भारतीय टीम के लिए फैंस के उत्साह को दिखाया है। इसी बीच बैकग्राउंड में शंकर महादेवन की आवाज में वंदे मातरम गीत बज रहा है। इसमें विराट कोहली को, बुमराह को, सूर्य कुमार यादव को, बुमराह को और फिर हार्दिक पांड्या को देखा जा सकता है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    अनुराग मिश्रा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं। वह कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव है। अनुराग मिश्रा नईदुनिया में आने से पहले भास्कर हिंदी और दैन

Heeramandi actor Jason Shah casted In alia bhatt starer jigra | जेसन शाह की हुई जिगरा में कास्टिंग: ​​​​​​​आलिया भट्ट, वेदांग रैना के साथ आएंगे नजर, हीरामंडी में निभाया है कार्टराइट का रोल

2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

हाल ही में नेटफ्लिक्स की सीरीज हीरामंडी में नजर आए एक्टर जेसन शाह को आलिया भट्ट स्टारर फिल्म जिगरा में कास्ट कर लिया गया है। जेसन का रोल हीरामंडी में काफी पसंद किया गया है।

हाल ही में आई एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, जेसन शाह जिसने हीरामंडी में अलस्तैर कार्टराइट का रोल प्ले किया था अब जिगरा फिल्म में नजर आएंगे। जेसन शाह ने फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी है, जिसके लिए वो पिछले कई महीनों से फिजिकल ट्रेनिंग ले रहे थे। रिपोर्ट की मानें तो जेसन जल्द ही फिल्म के लिए डबिंग करेंगे।

वासन बाला के निर्देशन में बन रही फिल्म जिगरा में आलिया भट्ट लीड रोल निभा रही हैं, जबकि उनके साथ वेदांग रैना भी अहम किरदार निभाने वाले हैं।

आलिया भट्ट की अपकमिंग फिल्म ‘जिगरा’ का टीजर भी रिलीज किया जा चुका है। फिल्म में आलिया एक्शन करती नजर आने वाली हैं। फिल्म को धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनाया जा रहा है, जबकि आलिया भी फिल्म की को-प्रोड्यूसर हैं। आलिया भट्ट ने अगस्त 2023 में फिल्म की अनाउंसमेंट की थी।

बिग बॉस 10 का हिस्सा रह चुके हैं जेसन शाह

जेसन शाह साल 2016 में रियलिटी शो बिग बॉस 10 में बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट शामिल हुए थे। उन्होंने 2016 की फिल्म फितूर में एक छोटा सा रोल प्ले किया था। आगे वो तमिल फिल्म अगस्त 16 1947, मिशन चैप्टर-1 जैसी फिल्मों का हिस्सा रहे हैं।

फिल्मों के अलावा जेसन शाह टीवी इंडस्ट्री में भी काम कर चुके हैं। उनके शोज में झांसी की रानी और बैरिस्टर बाबू शामिल हैं। जेसन 1 मई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई सीरीज हीरामंडी का हिस्सा हैं। संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी सीरीज लगातार चर्चा में बनी हुई है, जिसमें जेसन ने कार्टराइट का रोल प्ले कर हर किसी का ध्यान खींच लिया है। सीरीज में मनीषा कोइराला, सोनाक्षी सिन्हा, अदिति राव हैदरी, फरदीन खान, फरीदा जलाल, ऋचा चड्ढा अहम किरदारों में हैं।

PM Modi Ayodhya Go to LIVE: अयोध्या में पीएम मोदी ने किए रामलला के दर्शन, CM योगी के साथ रोड शो शुरु, देखें वीडियो

लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धुआंधार चुनाव प्रचार जारी है। पीएम मोदी अयोध्या में पहुंच गए हैं। यहां भाजपा प्रत्याशी लल्लू सिंह के लिए रोड शो करने से पहले राम लला के दर्शन किए।

By Arvind Dubey

Publish Date: Solar, 05 Could 2024 07:49:27 AM (IST)

Up to date Date: Solar, 05 Could 2024 07:57:55 PM (IST)

PM Modi Ayodhya Visit LIVE: अयोध्या में पीएम मोदी ने किए रामलला के दर्शन, CM योगी के साथ रोड शो शुरु, देखें वीडियो
PM Modi in Ayodhya: पीएम मोदी रविवार को इटावा और धौरहरा में चुनावी रैली करने के बाद शाम को अयोध्या जाएंगे।

HighLights

  1. अयोध्या-फैजाबाद सीट पर 20 मई को मतदान होगा
  2. भाजपा, बसपा के साथ ही सपा-कांग्रेस गठबंधन के बीच मुकाबला
  3. बसपा ने ब्राह्मण चेहरे के रूप में सच्चिदानंद पांडेय पर दांव खेला है

एजेंसी, अयोध्या (Ayodhya Lok Sabha Election 2024)। लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धुआंधार चुनाव प्रचार जारी है। पीएम मोदी अयोध्या में पहुंच गए हैं। यहां भाजपा प्रत्याशी लल्लू सिंह के लिए रोड शो करने से पहले राम लला के दर्शन किए। 22 जनवरी के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद और 2024 लोकसभा में यह पहला मौका है जब पीएम मोदी चुनाव प्रचार के लिए अयोध्या आए हैं। यहां पढ़िए लाइव अपडेट्स (PM Modi Ayodhya Go to)

यहां देखे लाइव प्रसारण

— BJP (@BJP4India) Could 5, 2024

अयोध्या नगरी को सजाया गया है। आज यहां आने वाले भक्तों में भी अलग उत्साह है। भगवान राम के भक्त यशवंत सिंह ने कहा, ‘पीएम मोदी ने इस देश को जो दिया है वह सदियों तक विरासत के रूप में हमारे साथ रहेगा। हम प्रार्थना करते हैं कि पीएम मोदी फिर से पीएम बनें और जो कहते हैं ‘अब की बार 400 पार’ उसे पूरा करें।’

पीएम मोदी ने 22 जनवरी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में हिस्सा लिया था। इसके बाद यह पहला मौका है जब पीएम मोदी अयोध्या आए हैं।

अयोध्या-फैजाबाद सीट पर पांचवें चरण में 20 मई को मतदान होगा। भाजपा ने यहां से लल्लू सिंह को मैदान में उतारा है, जबकि सपा-कांग्रेस गठबंधन ने अवधेश प्रताप को टिकट दिया है। बसपा भी मैदान में है, जिसने ब्राह्मण चेहरे के रूप में सच्चिदानंद पांडेय पर दांव खेला है।

naidunia_image

14 मई को वाराणसी में नामांकन भरेंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री 14 मई को वाराणसी का दौरा करेंगे और उसी दिन नामांकन दाखिल करेंगे। प्रधानमंत्री 13 मई को अपने संसदीय क्षेत्र का दौरा करेंगे और एक विशाल रोड शो करेंगे और 14 मई को अपना नामांकन दाखिल करेंगे। यह तीसरी बार होगा जब पीएम मोदी वाराणसी से चुनाव लड़ेंगे। प्रधानमंत्री 2014 में पहली बार वाराणसी से सांसद बने थे।

  • ABOUT THE AUTHOR

    करियर की शुरुआत 2006 में मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के हिंदी सांध्य दैनिक ‘प्रभात किरण’ से की। इसके बाद न्यूज टुडे और हिंदी डेली पत्रिका (राजस्थान पत्रिका समूह) में सेवाएं दीं। 2014 में naidunia.com से डिजिटल की

Financial institution Vacation: 7 मई को इन शहरों में बैंक रहेंगे बंद, चेक करें आरबीआई की लिस्ट

बिहार- झझांरपुर, सुपौल, अररिया, मधेपुरा और खगड़िया

गोवा- उत्तरी और दक्षिण गोवा

छत्तीसगढ़- सरगुजा, रायगढ़, जांजगीर-चांपा, कोरबा, बिलासपुर, दुर्ग, रायपुर

गुजरात- कच्छ, बनासकांठा, पाटन, महेसाणा, साबरकांठा, गांधीनगर, अहमदाबाद पूर्व और पश्चिम, सुरेंद्रनगर, राजकोट, पोरबंदर, जामनगर, जूनागढ़, अमरेली, भावनगर, आणंद, खेड़ा, पंचमहल, दाहोद, वडोदरा, छोटा उदयपुर, भरूच, बारडोली, सूरत, नवसारी, वलसाड।

कर्नाटक- चिक्कोडी, बेलगाम, बागलकोट, बीजापुर, गुलबर्गा, रायचूर, बीदर, कोप्पल, बेल्लारी, हावेरी, धारवाड़, उत्तर कन्नड, दावणगेरे, शिमोगा।

मध्यप्रदेश- भोपाल, राजगढ़, विदिशा, सागर, गुना, ग्वालियर, भिंड, मुरैना।

महाराष्ट्र- रायगढ़, बारामती, उस्मानाबाद, लातूर, सोलापुर, माधा, सांगली, सतारा, रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग, कोल्हापुर, हटकनंगले।

उत्तर प्रदेश- हाथरस, आगरा, फतेहपुर सीकरी, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदांयू, आंवला, बरेली, संभल।

पश्चिम बंगाल- मालदा उत्तर, मालदा दक्षिण, जंगीपुर, मुर्शिदाबाद।

Ladies T20 World Cup 2024 का शेड्यूल जारी, न्यूजीलैंड से होगा भारत का पहला मैच, इस दिन होगा पाकिस्तान से सामना

Ladies T20 World Cup 2024: बांग्लादेश में होने वाले महिला टी20 विश्व कप 2024 में भारत 6 अक्टूबर को सिलहट में पाकिस्तान से भिड़ेगा। टूर्नामेंट में टीमों को पांच-पांच के दो ग्रुप में बांटा गया है।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Solar, 05 Could 2024 03:53:04 PM (IST)

Up to date Date: Solar, 05 Could 2024 04:16:13 PM (IST)

Women T20 World Cup 2024 का शेड्यूल जारी, न्यूजीलैंड से होगा भारत का पहला मैच, इस दिन होगा पाकिस्तान से सामना
Ladies T20 World Cup 2024

HighLights

  1. महिला टी20 विश्व कप 2024 के शेड्यूल का एलान।
  2. 6 अक्टूबर को भारत का होगा पाकिस्तान से आमना-सामना।

खेल डेस्क, नई दिल्ली। Ladies T20 World Cup 2024: बांग्लादेश में होने वाले महिला टी20 विश्व कप 2024 में भारत 6 अक्टूबर को सिलहट में पाकिस्तान से भिड़ेगा। टूर्नामेंट में टीमों को पांच-पांच के दो ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप ए में ऑस्ट्रेलिया, भारत, न्यूजीलैंड, पाकिस्कान और क्वालीफायर-1 शामिल है। जबकि ग्रुप बी में साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, बांग्लादेश और क्वालीफायर-2 हैं।

कब से शुरू होगा महिला टी20 विश्व कप 2024?

महिला विश्व कप 2024 की शुरुआत 3 अक्टूबर से होगी। पहले मैच में इंग्लैंड का सामना दक्षिण अफ्रीका से होगा। यह मुकाबला ढाका में स्थानीय समयानुसार दोपहर 3.00 बजे शुरू होगा। मेजबान बांग्लादेश भी इसी दिन क्वालीफायर-2 टीम से टक्कर लेगी।

भारत का पहला मैच कब ?

रिकॉर्ड छह बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया अपना पहला मैच 4 अक्टूबर को सिलहट में क्वालीफायर के विजेता के खिलाफ खेलेगा। जबकि भारत का इसी दिन शाम को 7 बजे न्यूजीलैंड से सामना होगा। टूर्नामेंट में 10 टीमें हिस्सा लेगी। दो टीमों का फैसला क्वालीफायर के माध्यम से किया जाएगा। जिसमें 23 मैच होंगे। दोनों ग्रुप से टॉप-2 टीमें सेमीफाइनल में खेलेंगी।

महिला टी20 विश्व कप 2024 का फाइनल कब है?

17 अक्टूबर को सिलहट में पहला सेमीफाइनल खेला जाएगा। ढाका 18 अक्टूबर को दूसरे सेमीफाइनल और 20 अक्टूबर को फाइनल की मेजबानी करेगा। आधिकारिक अभ्यास मैच 27 सितंबर से 1 अक्टूबर तक आयोजित किए जाएंगे।

महिला टी20 विश्व कप 2024 का पूरा शेड्यूल

तारीख टीम समय (स्थानीय) कार्यक्रम का स्थान
3 अक्टूबर इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका 15.00 ढाका
3 अक्टूबर बांग्लादेश बनाम क्वालीफायर 2 19.00 ढाका
4 अक्टूबर ऑस्ट्रेलिया बनाम क्वालीफायर 1 15.00 सिलहट
4 अक्टूबर भारत बनाम न्यूजीलैंड 19.00 सिलहट
5 अक्टूबर दक्षिण अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज 15.00 ढाका
5 अक्टूबर बांग्लादेश बनाम इंग्लैंड 19.00 ढाका
6 अक्टूबर न्यूजीलैंड बनाम क्वालीफायर-1 15.00 सिलहट
6 अक्टूबर भारत बनाम पाकिस्तान 19.00 सिलहट
7 अक्टूबर वेस्टइंडीज बनाम क्वालीफायर-2 19.00 ढाका
8 अक्टूबर ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान 19.00 सिलहट
9 अक्टूबर बांग्लादेश बनाम वेस्ट इंडीज 15.00 ढाका
10 अक्टूबर साउथ अफ्रीका बनाम क्वालीफायर-2 19.00 ढाका
11 अक्टूबर ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड 15.00 सिलहट
11अक्टूबर पाकिस्तान बनाम क्वालीफायर-1 19.00 सिलहट
12 अक्टूबर इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज 15.00 ढाका
12 अक्टूबर बांग्लादेश बनाम दक्षिण अफ्रीका 19.00 ढाका
13 अक्टूबर पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड 15.00 सिलहट
13 अक्टूबर भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया 19.00 सिलहट
14 अक्टूबर इंग्लैंड बनाम क्वालीफायर 2 19.00 सिलहट
17 अक्टूबर पहला सेमीफाइनल 19.00 सिलहट
18 अक्टूबर दूसरा सेमीफाइनल 19.00 ढाका
20 अक्टूबर फाइनल 19.00 ढाका
  • ABOUT THE AUTHOR

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

हार्दिक पांड्या के समर्थन में उतरे वीरेंद्र सहवाग, बोले- रोहित भी 2-3 साल से नहीं जिता पाए ट्रॉफी

आईपीएल 2024 हार्दिक पांड्या के लिए कुछ खास नहीं जा रहा है। वह जब से मुंबई इंडियंस के कप्तान बने हैं, तब से आलोचनाओं का शिकार हो रहे हैं। टीम ने इस आईपीएल में 8 मैच खेले हैं, जिसमें से केवल 3 मैचों में ही उसे जीत मिली है। भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने हार्दिक पांड्या का समर्थन किया है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Tue, 23 Apr 2024 06:26:27 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 23 Apr 2024 06:26:27 PM (IST)

हार्दिक पांड्या के समर्थन में उतरे वीरेंद्र सहवाग, बोले- रोहित भी 2-3 साल से नहीं जिता पाए ट्रॉफी
हार्दिक पांड्या को मिला वीरेंद्र सहवाग का साथ।

खेल डेस्क, इंदौर। आईपीएल 2024 हार्दिक पांड्या के लिए कुछ खास नहीं जा रहा है। वह जब से मुंबई इंडियंस के कप्तान बने हैं, तब से आलोचनाओं का शिकार हो रहे हैं। राहित शर्मा के फैंस तो हार्दिक पांड्या के पीछे ही पड़ गए हैं। हार्दिक की कप्तानी में मुंबई इंडियंस अच्छा प्रदर्शन भी नहीं कर पा रही है। टीम ने इस आईपीएल में 8 मैच खेले हैं, जिसमें से केवल 3 मैचों में ही उसे जीत मिली है। भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने हार्दिक पांड्या का समर्थन किया है।

वीरेंद्र सहवाग का इंटरव्यू

सहवाग ने क्रिकबज को दिए इंटरव्यू में कहा कि मुझको ऐसा एहसास नहीं होता है कि हार्दिक पांड्या पर किसी भी तरह का दबाव है। ऐसा हो सकता है कि वह खुद की उम्मीदों के बोझ तले दबे हुए हों, क्यों कि मुंबई इंडियंस पिछले कुछ सीजन से खास नहीं कर पा रही है। उसके सामने तब भी इस सीजन जैसी ही परिस्थितियां थीं। इससे पहले वाले सीजन में कप्तानी रोहित शर्मा कर रहे थे, तब वह कप्तान के तौर पर रन भी नहीं बना पा रहे थे। रोहित की कप्तानी में मुंबई इंडियंस दो से तीन से कुछ खास नहीं कर रही थी।

वीरू ने कहा कि मुंबई इंडियंस पहले भी खराब फॉर्म से गुजर चुकी है। टीम अगर हार्दिक से यह उम्मीद कर रही है कि वह आकर सब कुछ ठीक कर देंगे। उनकी कप्तानी में टीम रन नहीं बना रही है, उनकी कप्तानी में टीम बॉलिंग नहीं कर पा रही है, तो यह गलत है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    अनुराग मिश्रा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं। वह कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव है। अनुराग मिश्रा नईदुनिया में आने से पहले भास्कर हिंदी और दैन

Panna Information: पन्ना टाइगर रिजर्व की मोहनकली और कृष्णकली हथिनी नर हाथी व मादा को दिया जन्म

मां और बच्चा दोनों स्वस्थ्य है। इसके दो दिन पूर्व दिनांक 1 अप्रैल 2024 को पार्क की हथनी कृष्णाकली ने एक मादा हाथी को जन्म दिया था।

By Paras Pandey

Publish Date: Fri, 03 Might 2024 08:38:28 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 03 Might 2024 08:38:28 PM (IST)

Panna News: पन्ना टाइगर रिजर्व की मोहनकली और कृष्णकली हथिनी नर हाथी व मादा को दिया जन्म
हथनी कृष्णकली अपने नवजात बच्चे के साथ

पन्ना नईदुनिया प्रतिनिधि। पन्ना टाइगर रिजर्व की एक के बाद एक दो हथिनियों ने एक नर और एक मादा बच्चों को जन्म देकर पार्क में हाथियों के कुनबे को बढ़ाया है, वही पार्क प्रबंधन में भी खुशी का माहौल देखा जा रहा है। मालूम हो कि मोहनकली हथिनी ने शुक्रवार की सुबह एक नर हाथी को पन्ना परिक्षेत्र के राजाबरिया कैम्प में जन्म दिया है। मां और बच्चा दोनों स्वस्थ्य है।

naidunia_image

इसके दो दिन पूर्व दिनांक 1 अप्रैल 2024 को पार्क की हथनी कृष्णाकली ने एक मादा हाथी को जन्म दिया था। 3 दिन के अंदर दो हाथियों के जन्म से खुशी का माहौल है।

विवाद पर युवती के साथ की मारपीट

कैलारस कस्बे के एएनडी कॉलेज के पास गुरुवार को विवाद के चलते आरोपित ने एक युवती की मारपीट कर उसे जातिगत गालियां दीं। पुलिस ने इस मामले में आरोपित के खिलाफ युवती की फरियाद पर मामला दर्ज किया है।

जानकारी के मुताबिक आंतरी गांव निवासी हेमलता शाक्य उम्र 18 साल एएनडी कॉलेज के पास से जा रही थी।

इसी बीच उसका विवाद अशोक गली कैलारस के श्यामसुंदर शर्मा से हो गया, इसी विवाद पर श्यामसुंदर ने हेमलता की मारपीट की और उसे जातिगत गालियां दीं। पुलिस ने इस मामले में हेमलता की फरियाद पर आरोपित श्यामसुंदर शर्मा के खिलाफ मारपीट व एससी, एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा- भारत नहीं छोड़ेगा POK पर दावा, खुद होगा पाक से आजाद

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पीओके पर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि भारत कभी भी पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर पर अपना दावा नहीं छोड़ेगा। हमको बलपूर्वक उसको आजाद करने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी। वह खुद कश्मीर में हो रहे विकास को देखने के बाद भारत के होना चाहेंगे।

By Anurag Mishra

Publish Date: Solar, 05 Might 2024 04:18:52 PM (IST)

Up to date Date: Solar, 05 Might 2024 04:18:52 PM (IST)

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा- भारत नहीं छोड़ेगा POK पर दावा, खुद होगा पाक से आजाद
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का बड़ा दावा।

एजेंसी, नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पीओके पर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि भारत कभी भी पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर पर अपना दावा नहीं छोड़ेगा। हमको बलपूर्वक उसको आजाद करने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी। वह खुद कश्मीर में हो रहे विकास को देखने के बाद भारत के होना चाहेंगे।

राजनाथ सिंह ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को दिए एक विशेष साक्षात्कार में कहा कि जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 हटने के बाद वहां के हालातों में सकारात्मक बदलाव आया है। आने वाले समय में इस तरह की स्थितियां बन जाएंगी कि केंद्र शासित प्रदेश में अफस्पा (सशस्त्र बल विशेष शक्तियां अधिनियम) की जरूरत ही महसूस नहीं होगी।

  • ABOUT THE AUTHOR

    अनुराग मिश्रा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं। वह कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव है। अनुराग मिश्रा नईदुनिया में आने से पहले भास्कर हिंदी और दैन

Ananya Pandey and Aditya Roy Kapur broke up | अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर का हुआ ब्रेकअप: करीबी दोस्त ने किया कन्फर्म, 2 साल का रिश्ता टूटने से उदास हैं अनन्या

2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे पिछले कई महीनों से आदित्य रॉय कपूर को डेट करने की खबरों से सुर्खियों में बनी हुई थीं, हालांकि अब ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो कपल ने मार्च में ब्रेकअप कर लिया है। इस खबर को दोनों के एक करीबी दोस्त ने कन्फर्म किया है।

हाल ही में टाइम्स ऑफ इंडिया ने अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर के करीबी दोस्त के हवाले से ब्रेकअप की खबर कन्फर्म की है। उनके दोस्त ने बताया है, दोनों का करीब एक महीने पहले ब्रेकअप हो चुका है। दोनों ही बहुत स्ट्रॉन्ग हैं, लेकिन उनका ब्रेकअप हर किसी के लिए शॉकिंग है। दोनों कॉर्डियल हैं। अनन्या इस ब्रेकअप से मूव ऑन करने की कोशिश कर रही है। जाहिर है कि वो हर्ट है। फिलहाल वो अपना ज्यादातर समय अपने डॉग के साथ बिता रही है। आदित्य भी इस सिचुएशन से मैच्योरिटी के साथ डील करने की कोशिश कर रहा है।

अलाना पांडे के बेबी शावर में अनन्या के साथ आदित्य रॉय कपूर।

अलाना पांडे के बेबी शावर में अनन्या के साथ आदित्य रॉय कपूर।

बता दें कि बीते महीने अनन्या पांडे की कजिन अलाना पांडे के बेबी शावर में भी आदित्य रॉय कपूर मौजूद रहे थे। हालांकि उसके कुछ ही समय बाद दोनों के ब्रेकअप की खबरें सामने आने लगीं।

एक पोस्ट के जरिए अनन्या पांडे ने दिया था रिश्ते पर हिंट

अनन्या पांडे ने बीते महीने अपने इंस्टाग्राम के स्टोरी सेक्शन में लिखा था, अगर कोई चीज आपके लिए बनी है तो वो वापस आपके पास जरूर आएगी। अगर वो चीज जाती है तो सिर्फ आपको पाठ पढ़ाने के लिए, जिसे आपको खुद ही सीखना होगा। अगर कोई चीज आपके लिए ही बनी है, तो आप उसे खुद से दूर रखने की कितनी भी कोशिश करो, वो आपके पास वापस जरूर आएगी। आप चाहे उसे नकारते रहो, या आप ये सोचो कि इतनी खूबसूरत चीज कभी आपकी हो ही नहीं सकती। अगर आप वाकई किसी चीज को चाहते हैं तो वो चीज आपके दिल का टुकड़ा नहीं बनती वो आपके दिल की गहराई में बसती है।

बता दें कि अनन्या पांडे और आदित्य पिछले 2 सालों से रिलेशनशिप में थे। दोनों को कई बार साथ समय बिताते स्पॉट किया जा चुका है। अनन्या पांडे ने कॉफी विद करण में भी अपने रिश्ते पर हिंट दिया था।

खबरें और भी हैं…