Salman Khan Sikandar Film Forged Replace | Rashmika Mandanna | सलमान की ‘सिकंदर’ में रश्मिका मंदाना की एंट्री: अनाउंसमेंट करते हुए बोलीं एक्ट्रेस- ये रहा मेरा सरप्राइज, पहली बार साथ स्क्रीन शेयर करेंगे दोनों

51 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सलमान खान की अगली फिल्म ‘सिकंदर’ में रश्मिका मंदाना की एंट्री हो गई है। गुरुवार को फिल्म मेकर्स ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए यह अनाउंसमेंट की।

मेकर्स ने लिखा, ‘हम सलमान के अपोजिट फिल्म ‘सिकंदर’ में रश्मिका का स्वागत करते हैं। दोनों का ऑन-स्क्रीन मैजिक देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकते।’

मेकर्स ने एक फोटो शेयर करते हुए यह कैप्शन लिखा।

मेकर्स ने एक फोटो शेयर करते हुए यह कैप्शन लिखा।

वहीं रश्मिका ने एक ट्वीट करते हुए लिखा, ‘काफी वक्त से आप लाेग मुझसे मेरे अगले प्रोजेक्ट के बारे में पूछ रहे थे। ये रहा सरप्राइज। सिकंदर का हिस्सा बनकर शुक्रगुजार हूं।’

सलमान ने शुरू की शूटिंग
इसी बीच सोशल मीडिया पर सलमान का एक फाेटो वायरल है। बताया जा रहा है कि यह फिल्म ‘सिकंदर’ के सेट का ही है और सलमान ने इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। हालांकि, अभी तक इस बारे में कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुआ है।

सेट से सलमान का फैन के साथ एक फोटो वायरल हुआ है।

सेट से सलमान का फैन के साथ एक फोटो वायरल हुआ है।

ए.आर मुरुगदास होंगे डायरेक्टर
इस फिल्म में सलमान और रश्मिका पहली बार साथ काम करेंगे। इसे ‘गजनी’ और ‘हॉलीडे’ जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले ए.आर मुरुगदास डायरेक्ट करेंगे। वहीं साजिद नाडियाडवाला इसके प्रोड्यूसर हाेंगे। फिल्म अगले साल ईद पर रिलीज होगी।

मेकर्स ने इस साल ईद पर फिल्म 'सिकंदर' की अनाउंसमेंट की थी।

मेकर्स ने इस साल ईद पर फिल्म ‘सिकंदर’ की अनाउंसमेंट की थी।

हिट रहीं रश्मिका की ‘एनिमल’ और ‘पुष्पा’
वर्कफ्रंट पर रश्मिका ने हाल ही में ‘एनिमल’ और ‘पुष्पा’ जैसी सुपरहिट फिल्में दी हैं। वहीं सलमान की बतौर एक्टर पिछली 4 फिल्में ठीक ठाक रही हैं। जहां ‘राधे’ और ‘अंतिम’ फ्लॉप थीं। वहीं ‘किसी का भाई किसी की जान’ एवरेज और ‘टाइगर 3’ हिट रही।

1997 में रिलीज हुई 'जुड़वा' में सलमान और साजिद ने पहली बार साथ काम किया था।

1997 में रिलीज हुई ‘जुड़वा’ में सलमान और साजिद ने पहली बार साथ काम किया था।

नाडियाडवाला संग कई हिट फिल्में दे चुके हैं सलमान
प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला के साथ सलमान ‘जुड़वा’, ‘मुझसे शादी करोगी’ और ‘किक’ समेत कई हिट फिल्में दे चुके हैं। वहीं ‘सिकंदर’ से पहले मुरुगदास और सलमान साथ में 2014 में रिलीज हुई फिल्म ‘जय हो’ पर भी काम कर चुके हैं। मुरुगदास उस फिल्म के राइटर थे।

खबरें और भी हैं…
Flipkart Sale: फ्लिपकार्ट की सीजन सेल का आज आखिरी दिन, इन प्रोडक्ट पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट

भारतीय ब्रांड Boat को भारी डिस्काउंट पर खरीद सकते हैं। Flipkart सेल में यह डिवाइस आपको सिर्फ 799 रुपये में मिल जाएगा।

By Sandeep Chourey

Publish Date: Thu, 09 Might 2024 10:11:10 AM (IST)

Up to date Date: Thu, 09 Might 2024 01:47:45 PM (IST)

Flipkart सेल में सैमसंग कंपनी की स्मार्ट टीवी केवल 24,990 रुपए में लिस्ट की गई है। 43 इंच के इस टीवी में कई खास फीचर्स दिए गए हैं।

HighLights

  1. अच्छे ईयरफोन की तलाश कर रहे हैं तो भारतीय ब्रांड Boat को भारी डिस्काउंट पर खरीद सकते हैं।
  2. Flipkart सेल में यह डिवाइस आपको सिर्फ 799 रुपये में मिल जाएगा।
  3. BoAt Airdopes अल्फा में आपको 35 घंटे का प्लेबैक टाइम, 13mm ड्राइवर, डुअल माइक के साथ ENx और बीस्ट मोड भी मिलता है।

टेक्नोलॉजी डेस्क, इंदौर। Flipkart की सीजन सेल का आज आखिरी दिन है। ऐसे में यदि आप भी Flipkart के ‘बिग सेविंग डे’ के आखिरी दिन यदि कोई डिवाइस या प्रोडक्ट खरीदना चाहते हैं तो आपको बंपर डिस्काउंट मिल सकता है। Flipkart सेल में आपको मोबाइल फोन, ईयरबड्स, टीवी, फ्रिज से लेकर वाशिंग मशीन पर अच्छा डिस्काउंट मिल जाएगा। हम यहां आपको कुछ खास प्रोडक्ट के बारे में जानकारी दे रहे हैं, जिन पर आपको भारी डिस्काउंट मिल सकता है।

SAMSUNG 108 Sensible Tizen TV 2023 Version

Flipkart सेल में सैमसंग कंपनी की स्मार्ट टीवी केवल 24,990 रुपए में लिस्ट की गई है। 43 इंच के इस टीवी में कई खास फीचर्स दिए गए हैं। यदि आप 25000 रुपए के बजट में अच्छा टीवी खरीदना चाहते हैं तो यह एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इस टीवी को खरीदने पर 3500 रुपए का एक्सचेंज बोनस भी दिया जा रहा है। इसमें नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो, डिज्नी+हॉटस्टार और यूट्यूब जैसे ऐप्स का सपोर्ट मिलता है।

naidunia_image

BoAt Airdopes अल्फा

यदि आप अपने लिए अच्छे ईयरफोन की तलाश कर रहे हैं तो भारतीय ब्रांड Boat को भारी डिस्काउंट पर खरीद सकते हैं। Flipkart सेल में यह डिवाइस आपको सिर्फ 799 रुपये में मिल जाएगा। खास बात ये है कि BoAt Airdopes अल्फा में आपको 35 घंटे का प्लेबैक टाइम, 13mm ड्राइवर, डुअल माइक के साथ ENx और बीस्ट मोड भी मिलता है।

Motorola Edge 50 Professional 5G

Flipkart सेल में Motorola Edge 50 Professional 5G स्मार्टफोन पर भी अच्छा डिस्काउंट मिल रहा है। इसे 30,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। Flipkart सेल में सभी बैंक के क्रेडिट कार्ड से इस स्मार्टफोन को खरीदने पर 3000 रुपए का अतिरिक्त डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। Motorola Edge 50 Professional 5G में 6.7 इंच का डिस्प्ले, 7 जेन 3 मोबाइल प्रोसेसर, 8 जीबी रैम और 256 जीबी रोम दिया गया है। इसके अलावा इस स्मार्टफोन में 50MP प्राइमरी कैमरा के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। इस डिवाइस को 68W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4500mAh की बैटरी दी गई है।

  • ABOUT THE AUTHOR
    Author

    कई मीडिया संस्थानों में कार्य करने का करीब दो दशक का अनुभव। करियर की शुरुआत आकाशवाणी केंद्र खंडवा से हुई। महाराष्ट्र में फील्ड रिपोर्टिंग, भोपाल दूरदर्शन, ETV न्यूज़ सहित कुछ रीजनल न्यूज चैनल में काम करके इलेक्

Morena Information: मुरैना महापौर काे राहत : जाति प्रमाण पत्र के खिलाफ लगी याचिका खारिज

मुरैना नगरनिगम की महापौर शारदा सोलंकी के जाति प्रमाण पत्र के खिलाफ हाईकोर्ट में लगाई याचिका को खारिज कर दिया गया है। याचिका मेयर चुनाव में शारदा सोलंकी से हारी भाजपा मीना जाटव ने कोर्ट में दाखिल की थी।

By anil tomar

Publish Date: Thu, 09 Could 2024 01:47:44 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 09 Could 2024 02:44:00 PM (IST)

Morena News: मुरैना महापौर काे राहत : जाति प्रमाण पत्र के खिलाफ लगी याचिका खारिज

HighLights

  1. मेयर चुनाव में भाजपा प्रत्याशी रहीं मीना जाटव ने शारदा सोलंकी के जाति प्रमाण पत्र को उत्तर प्रदेश का बताया था
  2. याचिका कर्ता कोर्ट में साबित नहीं कर पाई अपनी बात को

Morena Information: मुरैना. नईदुनिया प्रतिनिधि। जाति प्रमाण पत्र को लेकर मुरैना जिला न्यायालय में 20 महीने से चल रहे मामले में महापौर शारदा सोलंकी को राहत मिली है। उनके खिलाफ लगी याचिका को कोर्ट ने गुरुवार को खारिज कर दिया है। कोर्ट के फैसले के बाद महापौर ने इसे सच्चाई की जीत बताया, वहीं उनके खिलाफ याचिका लगाने वाली भाजपा नेत्री मीना मुकेश जाटव ने जिला न्यायालय के फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील करने की बात कही है।

साल 2022 में हुए नगरीय निकाय चुनाव में महापौर शारदा सोलंकी के खिलाफ भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ीं मीना मुकेश जाटव ने काेर्ट में याचिका लगाई थी, जिसमें उन्हाेंने कहा था कि शारदा साेलंकी उप्र की मूल निवासी हैं, उनका जाति प्रमाण पत्र भी उप्र का है और उस जाति प्रमाण पत्र से मप्र में आरक्षण से चुनाव नहीं लड़ सकते। मीना जाटव ने अपनी याचिका में बताया था, कि महापौर शारदा सोलंकी का मायका उप्र के आगरा जिले की बाह तहसील के पिनाहट-रघुनाथपुरा में हैं, जहां 1 जनवरी 1968 में इनका जन्म हुआ और पिता वासुदेव के नाम से अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र बना। उन्होंने चुनाव लड़ने के लिए 2004 में शारदा सोलंकी ने पति राजेंद्र सोलंकी के नाम से जाति प्रमाण पत्र बनवा लिया, जबकि जाति प्रमाण पत्र पिता के नाम से ही बनता है। नगरीय निकाय चुनाव के एक महीने बाद अगस्त 2020 में मीना मुकेश जाटव ने जाति प्रमाण पत्र को जिला कोर्ट में चुनौती दे दी, इसके बाद मामले को लेकर शारदा सोलंकी हाईकोर्ट से सुप्रीम कोर्ट तक गईं, लेकिन उन्हें कोई राहत नहीं मिल सकी है।महापौर के वकील संजय मिश्रा ने बताया, कि इसी मामले में गुरुवार को अष्ठम सत्र न्यायाधीश ने फैसला सुनाते हुए मीना जाटव की याचिका को खारिज कर दिया। मीना जाटव व उनके वकील यह साबित नहीं कर पाए, कि महापौर उप्र की निवासी हैं और उनका जाति प्रमाण पत्र गलत है। इसीलिए कोर्ट ने महापौर के पक्ष में फैसला सुनाया।

फैसले 9 दिन पहले ही भाजपा में हुईं थीं शामिल

महापौर शारदा सोलंकी ने कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीता था, करीब पौने दो साल तक वह कांग्रेस की ही महापौर रहीं, लेकिन लोकसभा चुनाव के बीच 30 अप्रैल को वह कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गईं। श्योपुर जिले के विजयपुर में हुई भाजपा की सभा में मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा व पूर्व गृहमंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा ने उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाई थी। इसके बाद चुनाव में उन्हाेंने भाजपा के लिए काम किया।

मैं पहले से ही कह रही थी कि इन आरोपाें में कोई सच्चाई नहीं है। मैं मप्र की निवासी हूं, मेरा जाति प्रमाण पत्र पूरी तरह सही है, उससे मैैं मंडी का भी चुनाव लड़ चुकी हूं। अब कोर्ट ने भी इसे सही माना है। यह सच्चाई की जीत है।

शारदा सोलंकी, महापौर, मुरैना

– हमने पूरे तथ्य कोर्ट में रखे थे, जो प्रमाणित करने वाले हैं कि महापौर का जाति प्रमाणपत्र गलत है। फैसले की काॅपी अभी हमें नहीं मिली हैं। फैसले का अध्ययन करके और वकीलों से सलाह लेकर इस मामले में हाईकोर्ट में अपील करेंगे।

मीना जाटव, याचिकाकर्ता, भाजपा नेत्री

  • ABOUT THE AUTHOR
    Author

    2000 से पत्रकारिता में हूं। दैनिक जागरण झांसी, नवभारत में रिपोर्टर के रूप में काम किया है। दैनिक भास्कर भीलवाड़ा, अजमेर में रिपोर्टर रहा। 2007 से 2013 तक दैनिक भास्कर के मुरैना कार्यालय में ब्यूरो चीफ के रूप मे

PBKS vs RCB Dream11: बेंगलुरु से पिछली हार का बदला लेने उतरेगी पंजाब, ड्रीम11 में इन खिलाड़ियों को बनाए कप्तान व उपकप्तान

PBKS vs RCB Dream11: आईपीएल में पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का 32 बार आमना-सामना हुआ है। पीबीकेएस 17 मैचों में विजयी रहा है। जबकि आरसीबी ने 15 मुकाबलों में जीत हासिल की है।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Wed, 08 Could 2024 08:10:40 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 08 Could 2024 10:21:34 PM (IST)

PBKS vs RCB Dream11: बेंगलुरु से पिछली हार का बदला लेने उतरेगी पंजाब, ड्रीम11 में इन खिलाड़ियों को बनाए कप्तान व उपकप्तान
PBKS vs RCB Dream11

HighLights

  1. आईपीएल 2024 का 58वां मैच आरसीबी और पंजाब के बीच
  2. धर्मशाला में शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा मुकाबला।

खेल डेस्क, नई दिल्ली। PBKS vs RCB Dream11: पंजाब किंग्स 9 मई को धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना करने को तैयार है। 11 में से चार मैच जीतकर पंजाब अंक तालिका में आठवें स्थान पर है। उन्होंने अपने पिछले पांच मैचों में से दो में जीत दर्ज की है। आरसीबी 11 मैचों में से चार जीत के साथ प्वाइंट्स टेबल में 7वें स्थान पर है। बेंगलुरु पिछले पांच मैचों में लगातार तीन जीत के साथ बेहतर फॉर्म में है।

पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु हेड टू हेड (IPL 2024 PBKS vs RCB Head To Head)

आईपीएल में पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का 32 बार आमना-सामना हुआ है। पीबीकेएस 17 मैचों में विजयी रहा है। जबकि आरसीबी ने 15 मुकाबलों में जीत हासिल की है। पंजाब का बेंगलुरु के खिलाफ उच्चतम स्कोर 232 है। पीबीकेएस के खिलाफ आरसीबी का हाईस्कोर 226 रन है।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के खिलाफ पिछले पांच मैचों में से तीन में जीत दर्ज की है। इसी सीजन में 25 मार्च को खेले गए मुकाबले में आरसीबी ने 4 विकेट से जीत हासिल की। विराट कोहली ने 49 गेंदों में 77 रन की पारी खेली थी।

पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु संभावित प्लेइंग 11 (IPL 2024 PBKS vs RCB Possible Taking part in XI)

पंजाब किंग्स संभावित एकादश

जॉनी बेयरस्टो, रिले रोसौव, शशांक सिंह, सैम कुरेन (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), आशुतोष शर्मा, हरप्रीत बरार, हर्षल पटेल, कैगिसो रबाडा, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह। इम्पैक्ट प्लेयर- प्रभसिमरन सिंह।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु संभावित एकादश

विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), ग्लेन मैक्सवेल, विल जैक्स, कैमरन ग्रीन, दिनेश कार्तिक, कर्ण शर्मा, स्वप्निल सिंह, यश दयाल, विजयकुमार वैसाख, मोहम्मद सिराज। इम्पैक्ट प्लेयर- रजत पाटीदार।

पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ड्रीम11 (IPL 2024 PBKS vs RCB Dream11 Prediction)

विकेटकीपर- जॉनी बेयरस्टो (उपकप्तान), दिनेश कार्तिक

बल्लेबाज- विराट कोहली (कप्तान), फाफ डु प्लेसिस, शशांक सिंह

ऑलराउंडर- ग्लेन मैक्सवेल, सैम कुरेन, कैमरन ग्रीन

गेंदबाज- यश दयाल, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह

  • ABOUT THE AUTHOR
    Author

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

Election 2024 LIVE: नवनीत राणा के ’15 सेकंड लगेंगे’ वाले बयान पर बवाल, पढ़िए कांग्रेस की प्रतिक्रिया

हैदराबाद में माधवी लता के पक्ष में प्रचार करने पहुंचीं महाराष्ट्र की अमरावती सीट से भाजपा सांसद और प्रत्याशी नवनीत राणा का वीडियो सामने आया है।

By Arvind Dubey

Publish Date: Thu, 09 Might 2024 09:39:18 AM (IST)

Up to date Date: Thu, 09 Might 2024 10:40:19 AM (IST)

Election 2024 LIVE: नवनीत राणा के '15 सेकंड लगेंगे' वाले बयान पर बवाल, पढ़िए कांग्रेस की प्रतिक्रिया
Navneet Rana on Owaisi: नवनीत राणा ने कहा कि छोटे (अकबरुद्दीन ओवैसी) 15 मिनट नहीं, 15 सेकंड काफी है।

HighLights

  1. हैदराबाद लोकसभा सीट पर माधवी लता हैं भाजपा प्रत्याशी
  2. असदुद्दीन ओवैसी से है मुकाबला
  3. नवनीत राणा ने माधवी लता के पक्ष में किया प्रचार

एजेंसी, हैदराबाद। तेलंगाना की हैदराबाद लोकसभा सीट देशभर में चर्चा का विषय बनी हुई है। यहां AIMIM के मौजूदा सांसद असदुद्दीन ओवैसी का मुकाबला भाजपा का फायरब्रांड प्रत्याशी माधवी लता से है।

इस बीच, हैदराबाद में माधवी लता के पक्ष में प्रचार करने पहुंचीं महाराष्ट्र की अमरावती सीट से भाजपा सांसद और प्रत्याशी नवनीत राणा का वीडियो सामने आया है। नवनीत राणा ने असदुद्दीन ओवैसी के छोटे भाई अकबरुद्दीन के उस बयान का जिक्र किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि 15 मिनट के लिए पुलिस हटा ली जाए, तो हम बता देंगे।

इस पर अब नवनीत राणा ने कहा कि छोटे (अकबरुद्दीन ओवैसी) 15 मिनट नहीं, 15 सेकंड काफी है। पता नहीं चलेगा कि कहां से आया और कहा गया।

छोटे भाई कहते हैं, पुलिस को 15 मिनट हटा दो, तो हम दिखाएंगे कि हम क्या कर सकते हैं। मैं उनसे कहना चाहती हूं, आपको 15 मिनट लगे, हमें सिर्फ 15 सेकंड लगेंगे। अगर आप 15 सेकंड के लिए पुलिस को हटा देंगे, तो आप समझ नहीं पाएंगे कि कहां से आया और कहां को गया। – नवनीत राणा, हैदराबाद की सभा में

कांग्रेस की प्रतिक्रिया- नफरत फैला रही भाजपा

नवनीत रवि राणा के ’15 सेकंड लगेंगे’ वाले बयान पर कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, ‘पीएम मोदी और अमित शाह समाज में नफरत फैला रहे हैं, तो स्वाभाविक है कि उनके कार्यकर्ता और उम्मीदवार भी ऐसा ही करेंगे। अकबरुद्दीन ओवैसी ने जो कहा है, वो गलत है और नवनीत राणा ने जो कहा है, वो भी बेहद शर्मनाक है। ये सभी पीएम मोदी के इशारे पर देश में नफरत फैलाने का काम कर रहे हैं। मोदी ये चुनाव बुरी तरह हार रहे हैं। चुनाव आयोग से अनुरोध है कि दोनों बयानों की जांच होनी चाहिए और उनके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।

  • ABOUT THE AUTHOR
    Author

    करियर की शुरुआत 2006 में मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के हिंदी सांध्य दैनिक ‘प्रभात किरण’ से की। इसके बाद न्यूज टुडे और हिंदी डेली पत्रिका (राजस्थान पत्रिका समूह) में सेवाएं दीं। 2014 में naidunia.com से डिजिटल की

Bollywood Director Sangeeth Sivan Loss of life Reactions; Mohanlal | Sunny Deol Riteish Deshmukh | मोहनलाल ने डायरेक्टर संगीत सिवन को याद किया: बोले- दोस्त से ज्यादा तुम मेरे भाई थे, सनी देओल ने भी दिया ट्रिब्यूट

10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

‘यमला पगला दीवाना 2’, ‘क्या कूल हैं हम’ और ‘अपना सपना मनी मनी’ जैसी हिंदी फिल्में डायरेक्ट करने वाले फिल्ममेकर संगीत सिवन का निधन हो गया है। संगीत मुंबई के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती थे, जहां उनका इलाज चल रहा था। उनके निधन की वजह अभी तक सामने नहीं आई है।

65 साल के संगीत ने ना सिर्फ हिंदी बल्कि कई हिट मलयालम फिल्मों का भी निर्देशन किया था। उन्होंने सुपरस्टार मोहनलाल के साथ ‘योद्धा’, ‘गंधर्वम’ और ‘निर्णयम’ जैसी तीन फिल्में दीं।

संगीत के निधन पर सनी देओल, मोहनलाल, रितेश देशमुख, तुषार कपूर और सुनील शेट्‌टी समेत कई एक्टर्स ने शोक जताया है।

एक इवेंट में ऋतिक रोशन, शाहरुख खान, अनुपम खेर और आमिर खान के साथ डायरेक्टर संगीत सिवन (बाएं से पहले)।

एक इवेंट में ऋतिक रोशन, शाहरुख खान, अनुपम खेर और आमिर खान के साथ डायरेक्टर संगीत सिवन (बाएं से पहले)।

मोहनलाल बोले- केरल हमेशा आपका शुक्रगुजार रहेगा
मोहनलाल ने फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- ‘प्यारे संगीत सिवन, आपने फिल्म डायरेक्शन की फील्ड में अपनी गहरी छाप छोड़ी है। आप मेरे लिए ना सिर्फ दोस्त बल्कि भाई की तरह थे। ‘योद्धा’, ‘गंधर्वम’ और ‘निर्णयम’ जैसी फिल्मों ने हर मलयाली के दिल पर गहरी छाप इसलिए छोड़ी क्योंकि उनमें आपके टैलेंट का टच था। केरल हमेशा आपका शुक्रगुजार रहेगा।’

सुपरस्टार मोहनलाल के साथ सिवन।

सुपरस्टार मोहनलाल के साथ सिवन।

सनी देओल ने शेयर किए पुरानी फोटोज
वहीं एक्टर सनी देओल ने संगीत को याद करते हुए फिल्म ‘यमला, पगला दीवाना 2’ और ‘जोर’ के सेट से एक फोटो शेयर किया। उन्होंने लिखा- ‘मेरे प्यारे दोस्त संगीत के निधन की खबर सुनकर सदमे में हूं। अभी तक यकीन नहीं कर पा रहा हूं कि वो अब हमारे बीच नहीं हैं। हालांकि, वो हमेशा हमारे दिल और हमारी यादों में रहेंगे।’

सनी देओल ने सिवन को याद करते हुए ये दो फोटोज शेयर किए।

सनी देओल ने सिवन को याद करते हुए ये दो फोटोज शेयर किए।

इसके अलावा सुनील शेट्‌टी, तुषार कपूर और रितेश देशमुख ने भी ट्वीट कर संगीत को श्रद्धांजलि दी।

आमिर की फिल्म से शुरू किया करियर, कुल 8 हिंदी फिल्में डायरेक्ट कीं
संगीत ने अपने करियर की शुरुआत बतौर प्रोड्यूसर 1989 में रिलीज हुई आमिर खान की फिल्म ‘राख’ से की थी। इसके बाद अगले 9 साल तक उन्होंने कई हिट मलयाली फिल्में दीं।

फिल्म 'राख' में आमिर के साथ पंकज कपूर भी नजर आए थे। सिवन ने इस फिल्म को प्रोड्यूस किया था।

फिल्म ‘राख’ में आमिर के साथ पंकज कपूर भी नजर आए थे। सिवन ने इस फिल्म को प्रोड्यूस किया था।

इसके बाद बॉलीवुड में उन्होंने ‘जोर’, ‘चुरा लिया है तुमने’, ‘क्या कूल हैं हम’ और ‘यमला पगला दीवाना 2’ समेत कई फिल्में डायरेक्ट कीं।

खबरें और भी हैं…
Earnings Tax Discover: कई लोगों को मिल रहा इनकम टैक्स का नोटिस, टेंशन न लेकर ये काम करें

यदि करदाता को आयकर विभाग की ओर से धारा 142(1) के तहत नोटिस दिया जाता है तो आयकर विभाग का आदेश देता है कि जल्द से जल्द रिटर्न फाइल करें।

By Sandeep Chourey

Publish Date: Thu, 09 Might 2024 09:25:29 AM (IST)

Up to date Date: Thu, 09 Might 2024 09:25:29 AM (IST)

यदि कोई करदाता रिटर्न फाइल के दौरान ब्याज से जुड़ी कोई जानकारी नहीं देता है तो आयकर विभाग की ओर से इन धारा के तहत नोटिस दिया जाता है।

HighLights

  1. सबसे पहले आपको यह चेक करना चाहिए कि किन कारणों से आपको नोटिस दिया गया है।
  2. यदि विभाग की ओर से इनकम टैक्स एक्ट की धारा 143(1) के तहत नोटिस दिया जाता है तो परेशान न हो।
  3. धारा 143(1) को टैक्स की भाषा में ‘लेटर ऑफ इंटीमेशन’ कहा जाता है।

बिजनेस डेस्क, इंदौर। इन दिनों कई लोगों को आयकर विभाग की ओर से नोटिस मिल रहे हैं। दरअसल अभी इनकम टैक्स रिटर्न फाइल (ITR Submitting) करने का समय चल रहा है और ऐसे समय टैक्स से बचने के लिए कई कोशिश करते हैं, लेकिन इसके बावजूद Earnings Tax Division की ओर से नोटिस मिल जाता है। ऐसे में लोगों के मन में ये सवाल आता है कि ऐसी परिस्थिति में सबसे पहले क्या करना चाहिए। क्या उन्हें इनकम टैक्स विभाग की ओर से मिले नोटिस का जवाब देना चाहिए या फिर रिटर्न फाइल करना चाहिए। इस बारे में विस्तार से जानकारी दे रहे हैं टैक्स सलाहकार अभिषेक मलतारे

पहले नोटिस का कारण जानें

यदि आपको भी इनकम टैक्स विभाग की ओर से नोटिस मिला है तो सबसे पहले आपको यह चेक करना चाहिए कि किन कारणों से आपको नोटिस दिया गया है। दरअसल जब कोई टैक्सपेयर नोटिस का जवाब या फिर गलती को सुधारने के लिए रिटर्न फाइल नहीं करता है, तब विभाग की ओर से जांच के दायरे में आ जाता है। यदि विभाग की ओर से इनकम टैक्स एक्ट की धारा 143(1) के तहत नोटिस दिया जाता है तो परेशान न हो।

naidunia_image

टैक्स सलाहकार अभिषेक मलतारे के मुताबिक, धारा 143(1) को टैक्स की भाषा में ‘लेटर ऑफ इंटीमेशन’ कहा जाता है। यदि कोई करदाता रिटर्न फाइल के दौरान ब्याज से जुड़ी कोई जानकारी नहीं देता है तो आयकर विभाग की ओर से इन धारा के तहत नोटिस दिया जाता है। इस धारा के तहत आयकर विभाग आदेश देता है कि ITR में जो गलती की है, उसमें तत्काल सुधार कर लें।

धारा 142(1) के तहत नोटिस मिले तो क्या करें

इसके अलावा यदि करदाता को आयकर विभाग की ओर से धारा 142(1) के तहत नोटिस दिया जाता है तो आयकर विभाग का आदेश देता है कि जल्द से जल्द रिटर्न फाइल करें। इस धारा के तहत नोटिस तब जारी किया जाता है, जब आयकर विभाग को बाकी जानकारी जैसे कैपिटल गेन, ब्याज से होने वाली इनकम आदि के बारे में जानकारी नहीं प्राप्त होती है।

जानें क्या है CBDC की गाइडलाइन

टैक्सपेयर सही तरह से अपना ITR दाखिल कर सके, इसके लिए केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDC) की ओर से गाइडलाइन भी जारी की है। इस आईटीआर दाखिल करने संबंधित नियमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाती है। यह गाइडलाइन हर साल जारी की जाती है। इस साल ITR दाखिल करने की आखिरी तारीख 30 जून 2024 है।

  • ABOUT THE AUTHOR
    Author

    कई मीडिया संस्थानों में कार्य करने का करीब दो दशक का अनुभव। करियर की शुरुआत आकाशवाणी केंद्र खंडवा से हुई। महाराष्ट्र में फील्ड रिपोर्टिंग, भोपाल दूरदर्शन, ETV न्यूज़ सहित कुछ रीजनल न्यूज चैनल में काम करके इलेक्

Aaj Ka Rashifal 09 Could 2024: न्यायालय पक्ष में विजय प्राप्त होगी, पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद की स्थिति बनेगी

naidunia_image

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। निर्धारित कार्य पूरे होंगे। स्वास्थ्य में थोड़ा उतार-चढ़ाव रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। कारोबार में आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है। परिवार में किसी बात पर मतभेद की स्थिति रहेगी। लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे।

Aaj Ka Rashifal: मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope At the moment)

naidunia_image

आज आप अपने परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। सेहत अच्छी रहेगी। कारोबार में आर्थिक लाभ मिलेगा। कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। परिवार में शुभ कार्य के योग बन रहे हैं। किसी पुराने मित्र के आगमन से मन प्रसन्न रहेगा। सोचे हुए काम पूरे होंगे।

कर्क दैनिक राशिफल (Most cancers Horoscope At the moment)

naidunia_image

आज का दिन आपके लिए बेहद खूबसूरत रहेगा। आप किसी खास काम से यात्रा पर जा सकते हैं। कोर्ट-कचहरी में आपकी जीत होगी। आय के नए स्रोत बनेंगे। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। आज परिवार में कोई महत्वपूर्ण निर्णय लिया जाएगा। पत्नी और बच्चों के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

Aaj Ka Rashifal: सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope At the moment)

naidunia_image

आज का दिन परेशानियों भरा हो सकता है। आप व्यर्थ के वाद-विवाद में फंस सकते हैं। आपके ऊपर कुछ झूठे आरोप लग सकते हैं। व्यापार जगत में आप अपने किसी करीबी को लेकर चिंतित रह सकते हैं। मन परेशान रहेगा, परिवार में किसी बात पर झगड़ा हो सकता है।

Aaj Ka Rashifal: कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope At the moment)

naidunia_image

आज आप अपने किसी करीबी के व्यवहार से परेशान हो सकते हैं, किसी रिश्तेदार से बड़ा झगड़ा हो सकता है। आपको स्वास्थ्य में गिरावट महसूस होगी। आपकी पत्नी की सेहत खराब हो सकती है। आपके बिजनेस पार्टनर से आपको धोखा मिल सकता है, परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद की स्थिति बनेगी।

Aaj Ka Rashifal: तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope At the moment)

naidunia_image

आज आप किसी खास काम के सिलसिले में यात्रा पर जा सकते हैं। वाहन आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। कोई दुर्घटना घट सकती है। आज आपको व्यापार में घाटा उठाना पड़ सकता है। आपका साथी आपसे दूर जा सकता है, परिवार में प्रियजनों का सहयोग मिलेगा, पत्नी से संबंध अच्छे रहेंगे।

Aaj Ka Rashifal: वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope At the moment)

naidunia_image

आज का दिन आपके लिए बेहद सकारात्मक रहेगा। आपके निर्धारित कार्य पूरे होंगे। आप अपने पार्टनर के साथ बाहर घूमने जा सकेंगे। आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज आपके पास किसी नए काम की जिम्मेदारी आएगी। परिवार में शुभ कार्य की संभावना। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा।

Aaj Ka Rashifal: धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Horoscope At the moment)

naidunia_image

आज आप किसी कानूनी विवाद में फंस सकते हैं। अधिक काम के कारण आपकी सेहत खराब हो सकती है। आपके व्यापार में हानि होने की संभावना है। आपके पार्टनर आपको धोखा दे सकते हैं। परिवार में संपत्ति को लेकर मानसिक मतभेद हो सकते हैं। आपके परिवार के सदस्य आपका विरोध कर सकते हैं।

Aaj Ka Rashifal: मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope At the moment)

naidunia_image

आज का दिन आपके लिए खूबसूरत रहेगा। जिस नौकरी के लिए आप काफी समय से प्रयास कर रहे थे, उसमें आपको सफलता मिलेगी। आपके व्यापार में लाभ के योग बनेंगे। आज आप नया घर, वाहन आदि खरीद सकते हैं। यह समय आप अपने परिवार के साथ आनंदपूर्वक व्यतीत करेंगे।

Aaj Ka Rashifal: कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope At the moment)

naidunia_image

आज का दिन परेशानियों भरा हो सकता है। आप किसी अनावश्यक विवाद में फंस सकते हैं। अधिकारियों से मतभेद बढ़ सकते हैं। आपको कोर्ट-कचहरी में नुकसान उठाना पड़ सकता है। बिजनेस में आपके काम में रुकावट आ सकती है। परिवार में कोई धार्मिक आयोजन होगा।

Aaj Ka Rashifal: मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope At the moment)

naidunia_image

आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। आज आप अपने जीवन का कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं, जिसका फायदा आपको भविष्य में दिखाई देगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। वाद-विवाद से दूर रहें। आपको व्यापार में बढ़िया मुनाफा मिलेगा। आपको धन की प्राप्ति होगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

IPL 2024: अंपायर से भिड़ने की विराट कोहली को मिली सजा, मैच फीस का 50 प्रतिशत लगा जुर्माना

ईडन गार्डन्स में केकेआर और आरसीबी के मैच में विराट कोहली अंपायर से भिड़ लिए थे। उनकी इस व्यवहार के चलते उन पर मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। आरसीबी यह मैच केकेआर से एक रन से हार गई थी।

By Anurag Mishra

Publish Date: Mon, 22 Apr 2024 07:05 PM (IST)

Up to date Date: Mon, 22 Apr 2024 07:05 PM (IST)

IPL 2024: अंपायर से भिड़ने की विराट कोहली को मिली सजा, मैच फीस का 50 प्रतिशत लगा जुर्माना
विराट कोहली को मिली सजा।

खेल डेस्क, नई दिल्ली। ईडन गार्डन्स में केकेआर और आरसीबी के मैच में विराट कोहली अंपायर से भिड़ लिए थे। उनकी इस व्यवहार के चलते उन पर मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। आरसीबी यह मैच केकेआर से एक रन से हार गई थी।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु ने जानकारी दी कि केकेआर के खिलाफ ईडन गार्डन्स में खेले गए मैच में विराट कोहली ने आईपीएल आचार संहिता का उल्लंघन किया है। उन पर मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना लगा है। विराट कोहली ने अपनी गलती को मान लिया है। विराट कोहली आईपीएल कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.8 के लेवल 1 के दोषी हैं।

यह था पूरा विवाद

तीसरे ओवर में हर्षित राणा की पहली गेंद हाई फुलटॉस थी, जिसको विराट कोहली ने मारने का प्रयास किया। उनकी इस कोशिश में बॉल हर्षित के हाथों में आ गई। केकेआर ने विराट के आउट होने को लेकर अंपायर के सामने अपील की। विराट को लगा कि बॉल कमर से ऊपर थी, इसलिए नॉ बोल होगी।

विराट ने तुरंत डीआरएस की मदद ली। थर्ड अंपायर ने हॉक आई के जरिए देखा तो कोहली क्रीज से आगे निकलते दिखाई दिए। थर्ड अंपायर ने विराट को आउट करार दे दिया। कोहली इस फैसले से काफी नाराज दिखाई दिए। वह अपना गुस्सा अंपायर को दिखाते नजर आए।

विराट कोहली जब पवेलियन से जा रहे थे, तब उन्होंने बल्ले को पटककर अपना गुस्सा सबको दिखाया। उसके बाद मैदान से बाहर निकलकर उन्होंने डगआउट पास रखे डस्टबिन को गलब्स से गिरा दिया। उनकी इस हरकत के बाद उन पर जुर्माना लगा दिया।

Gold-Silver Worth 22 April: सोने की कीमत में आई कमी, चांदी की चमक भी पड़ी फीकी, पढ़ें 24 कैरेट गोल्ड के भाव

भारतीय सर्राफा बाजार में 22 अप्रैल 2024 को सोने का भाव में तेजी आई है। सोने का भाव 73404 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। 19 अप्रैल 2024 को सोने के शाम के भाव की तुलना में 529 रुपये की कमी आई है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Mon, 22 Apr 2024 08:16 PM (IST)

Up to date Date: Mon, 22 Apr 2024 08:16 PM (IST)

सोने-चांदी के भाव।

बिजनेस डेस्क, इंदौर। Gold-Silver Worth At the moment: भारतीय सर्राफा बाजार में 22 अप्रैल 2024 को सोने का भाव में तेजी आई है। सोने का भाव 73404 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। 19 अप्रैल 2024 को सोने के शाम के भाव की तुलना में 529 रुपये की कमी आई है। चांदी के भाव में भी तेजी देखी गई है। चांदी का भाव 82853 रुपये प्रति किलो हो गया है। राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाले चांदी के भाव में 19 अप्रैल से 1299 रुपये की कमी आई है।

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स के अनुसार 19 अप्रैल की शाम को 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने की कीमत 73404 रुपये थी। 22 अप्रैल को 999 वाले 24 कैरेट सोने की कीमत 72875 रुपये हो गई है। 19 अप्रैल की शाम को 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 82853 रुपये थी। 22 अप्रैल को 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 81554 रुपये हो गई।

22 अप्रैल को 995 शुद्धता वाले सोने की कीमत 72583 रुपये हो गई है। 916 शुद्धता वाले सोने की कीमत 66754 रुपये हो गई है। 750 शुद्धता वाले सोने की कीमत 54656 रुपये हो गई है। 585 शुद्धता वाले सोने की कीमत 42632 रुपये हो गई है।

कैरेट के अनुसार सोना

24 कैरेट सोना= 100% सोना

22 कैरेट सोना= 91.7% सोना

18 कैरेट सोना= 75.0% सोना

14 कैरेट सोना= 58.3% सोना

12 कैरेट सोना= 50.0% सोना

10 कैरेट सोना= 41.7% सोना

मिस्ड कॉल लगाकर जानें सोने-चांदी का भाव

ibja केंद्र सरकार की छुट्टियों और शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं करता है। आपको 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी का रेट जानना है, तो 8955664433 पर मिस्ड कॉल कसकते हैं। मिस्ट कॉल के कुछ ही समय बाद एसएमएस के जरिए रेट्स मिल जाते हैं। गोल्ड या सिल्वर का रेट जानने के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर भी जा सकते हैं।