Burhanpur Information: बुरहानपुर में वोटिंग के बाद मतदाताओं को खरीददारी में मिलेगी छूट, दिखानी होगी उंगली में लगी स्याही

बुरहानपुर जिला प्रशासन एवं नगर निगम की पहल पर शहर के व्यापारियों ने भी ग्राहकों विशेष छूट देने की घोषणा की है। सराफा एसोसिएशन के सभी व्यापारी स्वयं मतदान करने के साथ अपने स्टाफ और परिवार से भी मतदान कराएंगे।

By Neeraj Pandey

Publish Date: Sat, 11 Might 2024 07:55:56 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 11 Might 2024 07:55:56 PM (IST)

Burhanpur News: बुरहानपुर में वोटिंग के बाद मतदाताओं को खरीददारी में मिलेगी छूट, दिखानी होगी उंगली में लगी स्याही

HighLights

  1. उंगली में लगी मतदान की स्याही दिखाने पर ग्राहकों को खरीदारी में मिलेगी छूट
  2. बुरहानपुर में मतदाताओं में उत्साह बढ़ाने के लिए प्रशासन और व्यापिरयों की पहल
  3. जिला प्रशासन और नगर निगम ने सभी मतदाताओं से की अपील

नईदुनिया प्रतिनिधि, बुरहानपुर। लोकसभा चुनाव में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन और नगर निगम ने अनूठी पहल की है। इस पहल में सहयोग करने के लिए शहर के व्यापारी भी आगे आए हैं। इसके तहत उंगली में लगी मतदान की स्याही दिखाने पर व्यापारी ग्राहकों को पांच से दस प्रतिशत तक की छूट देंगे।

यह छूट 13 से 15 मई तक सराफा बाजार, इलेक्ट्रानिक्स दुकानों, रेस्टोरेंट आदि में मिलेगी। स्वीप प्रभारी सृष्टि देशमुख और नगर निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव के निर्देश पर निगम अफसरों ने मतदाताओं को विशेष छूट दिलाने के लिए व्यापारियों से चर्चा की थी।

उपायुक्त शैलेष गुप्ता ने बताया कि जिला प्रशासन एवं नगर निगम की पहल पर शहर के व्यापारियों ने भी ग्राहकों विशेष छूट देने की घोषणा की है। सराफा एसोसिएशन के सभी व्यापारी स्वयं मतदान करने के साथ अपने स्टाफ और परिवार से भी मतदान कराएंगे।

दुकान में आने वाले ग्राहकों को भी मतदान की स्याही दिखाने पर पांच से 10 प्रतिशत की छूट देंगे। इसी तरह इलेक्ट्रानिक्स व्यापारियों ने अंगुली पर मतदान करने का निशान दिखाने पर ग्राहकों को विशेष डिस्काउंट देने की बात कही है। रेस्टोरेंट में भी इसका लाभ मिलेगा। जिला प्रशासन और नगर निगम ने सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे ज्यादा से ज्यादा मतदान करें।

  • ABOUT THE AUTHOR
    Author

    नीरज डिजिटल पत्रकारिता के मजबूत सिपाही हैं एक मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट तौर पर कार्य करने में पारंगत हैं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने रिटायरमेंट का किया एलान, वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलेंगे आखिरी मैच

James Anderson: इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने क्रिकेट से रिटायरमेंट का एलान कर दिया। वह अपना आखिरी मैच जुलाई में वेस्टइंडीज के खिलाफ लॉर्ड्स में खेलेंगे।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Sat, 11 Could 2024 05:43:26 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 11 Could 2024 06:05:48 PM (IST)

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने रिटायरमेंट का किया एलान, वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलेंगे आखिरी मैच
जेम्स एंडरसन ने किया रिटायरमेंट का एलान।

HighLights

  1. जेम्स एंडरसन ने टेस्ट क्रिकेट से लिया संन्यास।
  2. इंग्लैंड के लिए 20 साल तक खेले टेस्ट क्रिकेट
  3. वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलेंगे अपना आखिरी मैच।

खेल डेस्क, नई दिल्ली। James Anderson: इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने क्रिकेट से रिटायरमेंट का एलान कर दिया। दिग्गज बॉलर अपना आखिरी मैच जुलाई में वेस्टइंडीज के खिलाफ लॉर्ड्स में खेलेंगे। यह टेस्ट मुकाबला 10 से 14 जुलाई को होगा। 41 वर्षीय जेम्स ने 22 मई 2003 को जिम्बाब्वे के खिलाफ टेस्ट में डेब्यू किया था। वह 187 टेस्ट मैचों में 700 विकेट ले चुके हैं। जेम्स एंडरसन इतने विकेट लेने वाले पहले तेज गेंदबाज है। उन्होंने इसी साल धर्मशाला टेस्ट मैच में कुलदीप यादव को आउट कर यह कीर्तिमान रचा था।

जेम्स एंडरसन ने इंस्टाग्राम पोस्ट पर लिखा

इंग्लैंड के गेंदबाज ने इंस्टाग्राम पोस्ट पर रिटायरमेंट को लेकर लिखा कि लॉर्ड्स में गर्मियों में खेला जाना वाला मेरा आखिरी टेस्ट होगा। उस गेम में अपने देश का प्रतिनिधित्व करना। जिसे में बचपन से पसंद करता था। मेरे लिए 20 साल अविश्वसनी रहे। मैं इंग्लैंड के लिए खेलना याद करूंगा। अब इस खेल से हटने और दूसरों को मौका देना का समय है।

जेम्स एंडरसन ने लिखा, ‘डेनिएल, लोला, रूबी और मेरे माता-पिता के प्यार और सपोर्ट के बिना मैं यह नहीं कर पाता। उन्हें बहुत-बहुत धन्यवाद। साथ ही उन खिलाड़ियों और कोचों को भी धन्यवाद जिन्होंने इसे दुनिया का सर्वश्रेष्ठ कम बनाया।’ जेम्स ने आगे लिखा कि मैं आगे आने वाली नई चुनौतियों के लिए उत्साहित हूं।

शेन वॉर्न का रिकॉर्ड तोड़ने से 9 विकेट दूर

जेम्स एंडरसन टेस्ट क्रिकेट में दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने में शेन वॉर्न से 9 विकेट दूर हैं। एंडरसन ने 32 बार पांच विकेट और तीन बार दस विकेट लिए हैं। जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 42 रन देकर 7 विकेट (2017 में लॉर्ड्स में वेस्टइंडीज) और 71 रन देकर 11 विकेट (2010 में ट्रेंट ब्रिज में पाकिस्तान) के खिलाफ रहा है।

जेम्स एंडरसन ने इसी साल भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 110 ओवर फेंक और 10 विकेट लिए थे। पिछले साल एशेज में उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं था। चार टेस्ट मैचों में 85.40 की औसत से 5 विकेट झटके थे।

  • ABOUT THE AUTHOR
    Author

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

Workforce India Head Coach: जून में खत्म हो रहा राहुल द्रविड़ का कार्यकाल, जय शाह ने बताया नए हेड कोच के लिए आगे क्या करेगा BCCI

बीसीसीआई सचिव जय शाह ने बताया है कि नए कोच के चयन के लिए जल्द आवेदन बुलवाए गए हैं। बोर्ड की ओर से जल्द सूचना जारी कर दी जाएगी।

By Arvind Dubey

Publish Date: Fri, 10 Could 2024 02:08:12 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 10 Could 2024 02:08:12 PM (IST)

Team India Head Coach: जून में खत्म हो रहा राहुल द्रविड़ का कार्यकाल, जय शाह ने बताया नए हेड कोच के लिए आगे क्या करेगा BCCI

एजेंसी, मुंबई (Rahul Dravid Information)। भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) का कार्यकाल इस साल जून में समाप्त हो रहा है। नए हेड कोच के चयन के लिए बीसीसीआई (BCCI) ने प्रोसेस शुरू कर दी है।

बीसीसीआई सचिव जय शाह ने बताया है कि नए कोच के चयन के लिए जल्द आवेदन बुलवाए गए हैं। बोर्ड की ओर से जल्द सूचना जारी कर दी जाएगी।

  • ABOUT THE AUTHOR
    Author

    करियर की शुरुआत 2006 में मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के हिंदी सांध्य दैनिक ‘प्रभात किरण’ से की। इसके बाद न्यूज टुडे और हिंदी डेली पत्रिका (राजस्थान पत्रिका समूह) में सेवाएं दीं। 2014 में naidunia.com से डिजिटल की

Paparazzi had asked- are you getting divorce from Arpita? | पैपराजी ने पूछा था- अर्पिता से तलाक ले रहे?: सलमान के बहनोई बोले- सवाल सुन हैरान था, घर जाकर बीवी को बता कर खूब हंसा था

1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

एक्टर आयुष शर्मा ने 2014 में सलमान खान की बहन अर्पिता खान से शादी की थी। हालांकि, पिछले 10 साल में कई बार यह अफवाह जोरो पर रही हैं कि अर्पिता और आयुष का तलाक होने वाला है। हालिया इंटरव्यू में आयुष ने उस वक्त को याद किया जब एक पैपराजी ने उनसे अर्पिता को तलाक देने के बारे में पूछा था।

क्या थी पूरी घटना?

न्यूज 18 को दिए इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि वे बेटे के साथ डोसा खाने के लिए बाहर निकले थे। तभी एक पैपराजी आया और उसने सवाल किया कि क्या वे अर्पिता से तलाक लेने वाले हैं। पहले तो आयुष यह सवाल सुन हैरान हो गए लेकिन बाद में इस घटना को याद कर पत्नी के साथ खूब हंसे थे। उन्होंने कहा- जब मैं घर गया तो मैंने अर्पिता से पूछा कि क्या वे मुझे तलाक दे रही हैं। इसके बाद मैंने उन्हें पूरी घटना बताई और हम दोनों हंसने लगे।

आयुष बोले- अर्पिता मेरी फिल्मों का ईमानदारी से रिव्यू करती हैं

आयुष ने आगे बताया कि अर्पिता उनकी फिल्मों पर सही रिव्यू देती हैं। वे सिर्फ अच्छे कंटेंट की ही सराहना करती हैं। उन्होंने कहा- वे बहुत ईमानदार आलोचक हैं। अर्पिता फिल्मों को निष्पक्षता के साथ देखती हैं। कई दफा ऐसा हुआ है कि अर्पिता को मेरी फिल्में पसंद नहीं आई हैं और वे रिलीज के पहले कुछ सीन्स को हटाने के लिए कहती हैं।

आयुष ने आगे बताया कि उनकी और अर्पिता की फिल्मों की च्वाइस अलग है। जहां उन्हें मास फिल्में पसंद आती हैं, वहीं अर्पिता को ज्यादातर वो फिल्में पसंद आती हैं जो रियलिटी पर बेस्ड होती हैं।

आयुष ने 18 नवंबर 2014 को सलमान खान की बहन अर्पिता खान से शादी की थी। इस शादी से उन्हें एक बेटा और एक बेटी हैं। उनके वर्क फ्रंट की बात करें, तो उन्हें आखिरी बार फिल्म ‘रुसलान’ में देखा गया था, जो पिछले महीने की 26 तारीख को रिलीज हुई थी।

Doha Diamond League 2024: नीरज चोपड़ा ने किया शिकस्त का सामना, दोहा डायमंड लीग में जीतने से चूके

आप को बता दें की दोहा में नीरज की शुरुआत थोड़ी खराब हुई थी। नीरज का पहला थ्रो फाउल बताया गया था। जिसके बाद उन्होंने अपने दूसरे प्रयाम में जैवलिन को 84.93 मीटर तक फेंका और तीसरी बार में नीरज ने 86.24 मीटर दूर जैवलिन फेंका

By Navodit Saktawat

Publish Date: Sat, 11 Might 2024 05:11:52 AM (IST)

Up to date Date: Sat, 11 Might 2024 05:28:07 AM (IST)

Doha Diamond League 2024: नीरज चोपड़ा  ने किया शिकस्त का सामना, दोहा डायमंड लीग में जीतने से चूके

HighLights

  1. मिली दूसरी पोजीशन

नेशनल डेस्क, नईदुनिया प्रतिनिधि। नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर भारत का गौरव बढ़ाया। हाल ही में चल रहे डायमंड लीग 2024 में नीरज ने 88.36 मीटर के थ्रो के साथ दूसरा स्थान हासिल किया, गौरतलब है कि चेक गणराज्य के जैकब वडलेज ने पहला स्थान हासिल किया।

आप को बता दें की दोहा में नीरज की शुरुआत थोड़ी खराब हुई थी। नीरज का पहला थ्रो फाउल बताया गया था। जिसके बाद उन्होंने अपने दूसरे प्रयाम में जैवलिन को 84.93 मीटर तक फेंका और तीसरी बार में नीरज ने 86.24 मीटर दूर जैवलिन फेंका

  • ABOUT THE AUTHOR
    Author

    वर्तमान में नईदुनिया डॉट कॉम में शिफ्ट प्रभारी हैं। पत्रकारिता में विभिन्‍न मीडिया संस्‍थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में कार्य करने का 22 वर्षों का दीर्घ अनुभव। वर्ष 2002 से प्रिंट व डिजिटल में कई बड़े दायित्‍वों

India Employment Information: इन सेक्टर में बढ़ रहे नौकरियों के अवसर, अप्रैल माह में ही 9 फीसदी बढ़ी नियुक्तियां

रिपोर्ट में बताया गया है कि बीते साल के मुकाबले स्टार्टअप की संख्या में 37 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।

By Sandeep Chourey

Publish Date: Fri, 10 Could 2024 10:01:14 AM (IST)

Up to date Date: Fri, 10 Could 2024 10:01:14 AM (IST)

रिटेल क्षेत्र, ऑटोमोटिव, रियल एस्टेट, आईटी और तेल/गैस/बिजली उद्योगों ने रोजगार के कम अवसर पैदा हुए हैं।

HighLights

  1. नई नौकरियों में नियुक्तियों की संख्या में करीब 9 फीसदा का उछाल आया है।
  2. रोजगार के अवसरों में सुधार के संकेत मिले हैं।
  3. इंजीनियरिंग, सीमेंट, निर्माण और खुदरा सहित कई क्षत्रों में रोजगार के अवसर बढ़े हैं।

पीटीआई, नई दिल्ली। देश में बीते कुछ माह में रोजगार के मामले में आंकड़े उछाल मार रहे हैं और कुछ सेक्टर में नौकरियों के अवसर तेजी से बढ़े हैं। बीते साल की समान अवधि के मुकाबले अप्रैल माह की बात की जाए तो नई नौकरियों में नियुक्तियों की संख्या में करीब 9 फीसदा का उछाल आया है और रोजगार के अवसरों में सुधार के संकेत मिले हैं। हाल ही यह खुलासा फाउंडइट्स (पूर्व में मॉन्स्टर एपीएसी और एमई) के फाउंडइट इनसाइट्स ट्रैकर (फिट) ने रोजगार को लेकर जारी अपनी रिपोर्ट में किया है।

इन सेक्टर में बढ़े नौकरी के अवसर

रिपोर्ट के मुताबिक, अप्रैल माह में उत्पादन और मैन्युफैक्चरिंग, स्वास्थ्य सेवा, रसायन और उर्वरक, इंजीनियरिंग, सीमेंट, निर्माण और खुदरा सहित कई क्षत्रों में रोजगार के अवसर बढ़े हैं और युवाओं को नौकरियों पर रखा गया है।

naidunia_image

इन सेक्टर में रोजगार की कमी

रिपोर्ट में बताया गया है कि रिटेल क्षेत्र, ऑटोमोटिव, रियल एस्टेट, आईटी और तेल/गैस/बिजली उद्योगों ने रोजगार के कम अवसर पैदा हुए हैं और लोगों को कम नौकरी पर रखा गया है। कृषि आधारित उद्योग की बात की जाए तो शिपिंग, एफएमसीजी, प्रिंटिंग/पैकेजिंग जैसे क्षेत्रों में नौकरियों के अवसर कम निकले हैं।

स्टार्टअप में बढ़ोतरी

रिपोर्ट में बताया गया है कि बीते साल के मुकाबले स्टार्टअप की संख्या में 37 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। कई स्टार्टअप के कारण भी युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त हुए हैं। नई कंपनियों की ओर से नियुक्तियों की कुल संख्या में बीते साल की समान अवधि के मुकाबले 14 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

  • ABOUT THE AUTHOR
    Author

    कई मीडिया संस्थानों में कार्य करने का करीब दो दशक का अनुभव। करियर की शुरुआत आकाशवाणी केंद्र खंडवा से हुई। महाराष्ट्र में फील्ड रिपोर्टिंग, भोपाल दूरदर्शन, ETV न्यूज़ सहित कुछ रीजनल न्यूज चैनल में काम करके इलेक्

Vinayaka Chaturthi 2024: वैशाख माह की विनायक चतुर्थी 11 मई को, रवि योग में इस दौरान करें पूजा

वैशाख विनायक चतुर्थी की पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 10.57 बजे से लेकर दोपहर 01.39 बजे तक है। 11 मई 2024 को विनायक चतुर्थी के दिन रवि योग, सुकर्मा और मृगशिरा नक्षत्र है।

By Sandeep Chourey

Publish Date: Fri, 10 Might 2024 01:02:13 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 10 Might 2024 01:02:13 PM (IST)

Vinayaka Chaturthi 2024: वैशाख माह की विनायक चतुर्थी 11 मई को, रवि योग में इस दौरान करें पूजा
वैशाख शुक्ल चतुर्थी तिथि 11 मई को सुबह 02:50 बजे शुरू होगी और 12 मई, रविवार को दोपहर 02:03 बजे खत्म होगी।

HighLights

  1. विनायक चतुर्थी व्रत शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाई जाती है।
  2. विनायक चतुर्थी 11 मई शनिवार के दिन है।
  3. भगवान गणेश जी की पूजा करने से सभी संकट दूर हो जाते हैं और भक्तों से दुख दूर होते हैं।

धर्म डेस्क, इंदौर। वैशाख की विनायक चतुर्थी का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। हिंदू पंचांग के अनुसार, विनायक चतुर्थी व्रत शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाई जाती है और इस बार विनायक चतुर्थी 11 मई शनिवार के दिन है। इस दिन भगवान गणेश जी की पूजा करने से सभी संकट दूर हो जाते हैं और भक्तों से दुख दूर होते हैं। पंडित चंद्रशेखर मलतारे के मुताबिक, वैशाख शुक्ल चतुर्थी तिथि 11 मई को सुबह 02:50 बजे शुरू होगी और 12 मई, रविवार को दोपहर 02:03 बजे खत्म होगी। ऐसे में उदया तिथि के अनुसार, विनायक चतुर्थी 11 मई को ही मनाना उचित होगा।

इस शुभ मुहूर्त में करें पूजा

पंडित चंद्रशेखर मलतारे के मुताबिक, वैशाख विनायक चतुर्थी की पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 10.57 बजे से लेकर दोपहर 01.39 बजे तक है। 11 मई 2024 को विनायक चतुर्थी के दिन रवि योग, सुकर्मा और मृगशिरा नक्षत्र है। इस दिन रवि योग सुबह 05.33 बजे से 07.13 बजे तक है। इसके अलावा सुकर्मा योग 11 मई को सुबह 10.03 बजे तक रहेगा और इसके बाद धृति योग लग जाएगा। मृगशिरा नक्षत्र सुबह 10.15 बजे तक है और इसके बाद आर्द्रा नक्षत्र लग जाएगा।

naidunia_image

न करें चंद्रदेव के दर्शन

विनायक चतुर्थी के दिन चंद्र देव के दर्शन करना शुभ नहीं माना जाता है। ऐसा करने से कुंडली में चंद्र दोष लगता है। विनायक चतुर्थी पर चंद्रोदय सुबह में हो जाता है, इसलिए साधक को सुबह मुहूर्त में ही भगवान श्रीगणेश की पूजा कर लेना चाहिए।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

  • ABOUT THE AUTHOR
    Author

    कई मीडिया संस्थानों में कार्य करने का करीब दो दशक का अनुभव। करियर की शुरुआत आकाशवाणी केंद्र खंडवा से हुई। महाराष्ट्र में फील्ड रिपोर्टिंग, भोपाल दूरदर्शन, ETV न्यूज़ सहित कुछ रीजनल न्यूज चैनल में काम करके इलेक्

DC vs RR: संजू सैमसन को बीसीसीआई ने दी कड़ी सजा, अंपायर से बहस करने पर लगा भारी जुर्माना

Sanju Samson: राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन पर मंगलवार को अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मैच के बाद आईपीएल कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन करने पर मैच फीस का 30% जुर्माना लगाया गया है।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Wed, 08 Could 2024 03:13:34 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 08 Could 2024 03:29:42 PM (IST)

DC vs RR: संजू सैमसन को बीसीसीआई ने दी कड़ी सजा, अंपायर से बहस करने पर लगा भारी जुर्माना
संजू सैमसन पर लगा जुर्माना।

HighLights

  1. संजू सैमसन को BCCI ने दी सजा
  2. सैमसन पर मैच फीस का 30 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया।

खेल डेस्क, नई दिल्ली। IPL 2024 DC vs RR, Sanju Samson: संजू सैमसन को आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच के बाद बीसीसीआई ने बड़ी सजा दी है। राजस्थान रॉयल्स के कप्तान पर मंगलवार को अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मैच के बाद आईपीएल कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन करने पर मैच फीस का 30% जुर्माना लगाया गया है। दरअसल, मैच के दौरान संजू के शॉट लगाया और बाउंड्री पर खड़े शाई होप ने इसे पकड़ लिया। ऐसे लगा कि होप का पैर बाउंड्री लाइन को छू गया, लेकिन तीसरे अंपायर ने आउट करार दिया।

IPL ने अपने बयान में कहा

आउट होने के बाद संजू सैमसन ने अंपायर से बहस कर ली। जिससे उन्हें नुकसान हुआ है। उन्हें IPL के कोड ऑफ कंडक्ट तोड़ने की कड़ी सजा मिली है। BCCI ने कहा कि संजू ने आईपीएल की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.8 के तहत लेवल 1 का अपराध किया है। उन्होंने अपराध स्वीकार कर लिया है। मैच रेफरी की मंजूरी स्वीकार कर ली। आचार संहिता के लेवल 1 के उल्लंघन के लिए रेफरी का निर्णय अंतिम और बाध्यकारी है।

Contact and go 🧐#TATAIPL #DCvRR #IPLonJioCinema pic.twitter.com/a6VfsA7OHG

— JioCinema (@JioCinema) Could 7, 2024

दिल्ली बनाम राजस्थान के मैच में हुआ बवाल

संजू सैमसन ने 86 रनों की शानदार पारी खेली। उन्होंने आठ चौके और छह छक्के लगाएं। जब वह क्रीज पर थे तो लग रहा था कि राजस्थान मैच आसानी से जीत जाएगी। वह 16वें ओवर में मुकेश कुमार की चौथी गेंद पर बाउंड्री पर शाई होप को कैच थमा बैठे। संजू के आउट होने के तरीके पर विवाद हुआ। दरअसल, रॉयल्स के कप्तान का मानना था कि होप ने कैच लपकने के दौरान बाउंड्री लाइन को छू लिया था।

प्लेऑफ से दूर अभी भी राजस्थान रॉयल्स

आईपीएल 17 के 56वें मैच में राजस्थान रॉयल्स को तीसरी हार का सामना करना पड़ा। दिल्ली कैपिटल्स ने 20 रन से शिकस्त दी। पहले बैटिंग करते हुए दिल्ली ने 221/8 का स्कोर खड़ा किया। जवाब में राजस्थान 201/8 रन बना पाई। प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करने के लिए रॉयल्स को एक जीत चाहिए, लेकिन टीम का इंतजार लंबा हो गया।

  • ABOUT THE AUTHOR
    Author

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

Dewas Information: देवास जिले में पैर पसार रहा डेंगू, खातेगांव के बाद टोंकखुर्द क्षेत्र में मिले मरीज

वर्ष 2021 में जुलाई से लेकर अक्टूबर के बीच डेंगू के 354 मरीज मिलने के बाद देवास जिले में हड़कंप की स्थिति बन गई थी।

By Hemant Kumar Upadhyay

Publish Date: Fri, 10 Could 2024 07:30:11 AM (IST)

Up to date Date: Fri, 10 Could 2024 07:30:11 AM (IST)

Dewas News:  देवास जिले में पैर पसार रहा डेंगू, खातेगांव के बाद टोंकखुर्द क्षेत्र में मिले मरीज

HighLights

  1. पिछले एक दशक में पहली बार वर्षा के पहले बने ऐसे हाल
  2. कोरोना काल में बारिश में मिले थे रिकार्ड तोड़ 350 से ज्यादा मरीज
  3. डेंगू के मरीज इस साल तेज गर्मी के दौर में ही मिलना शुरू हो गए हैं।

नईदुनिया प्रतिनिधि, देवास। कोरोना काल में प्रदेश में डेंगू के बड़े हाटस्पाट रह चुके देवास में जिले में इस बार हालात बदले-बदले हैं। वर्षाकाल की शुरुआत होने के बाद हर साल मिलने वाले डेंगू के मरीज इस साल तेज गर्मी के दौर में ही मिलना शुरू हो गए हैं।

पिछले दिनों खातेगांव क्षेत्र के जियागांव में एक साथ आठ मरीजों के डेंगू पाजिटिव होने की पुष्टि हुई थी और अब टोंकखुर्द क्षेत्र में डेंगू के मरीज मिलने की शुरुआत हो गई है। राहत की बात यह है कि अभी तक जिन 10 मरीज में डेंगू की पुष्टि हुई है, उनमें से सभी की हालत ठीक है। इनमें से टोंकखुर्द क्षेत्र वाले दो मरीज जिला अस्पताल में भर्ती हैं जिन्हें जल्द ही डिस्चार्ज किया जा सकता है।

वर्ष 2021 में जुलाई से लेकर अक्टूबर के बीच डेंगू के 354 मरीज मिलने के बाद देवास जिले में हड़कंप की स्थिति बन गई थी। देवास में ऐसा पहली बार हुआ था जब इतने ज्यादा मरीज डेंगू से पीड़ित पाए गए थे। सामान्यत: यह आंकड़ा हर साल 40-70 तक रहता था। इसके बाद अगले साल मलेरिया विभाग ने भोपाल से अलग से स्टाफ मांगा था। हालांकि अगले साल 2022 में डेंगू के मरीजों का ग्राफ एकदम नीचे आ गया था और 10-12 मरीज ही पाजिटिव निकले थे। इसके बाद 2023 में फिर मरीजों की संख्या बढ़कर 72 पर पहुंच गई थी।

इस साल मरीजों की संख्या 10 हुई

कुछ दिन पहले खातेगांव क्षेत्र के जियागांव में पाइप लाइन के काम में लगे कई श्रमिकों व अन्य के बुखार पीड़ित होने की जानकारी मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग द्वारा शिविर लगाया गया था। उस दौरान संदिग्ध मरीजों के ब्लड सेम्पल देवास मंगवाए थे, जांच के बाद आठ मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई थी। ये सभी स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं टोंकखुर्द क्षेत्र के खेड़ामाधौपुर में दो किशोरियों की मौत के बाद कई मरीजों के सेम्पल लिए गए उनमें एक गर्भवती व एक बालिका भी डेंगू पाजिटिव मिली हैं। इस सीजन में डेंगू के मरीज 10 हो चुके हैं।

  • ABOUT THE AUTHOR
    Author

    प्रिंट मीडिया में कार्य का 33 वर्ष का अनुभव। डिजिटल मीडिया में पिछले 9 वर्ष से कार्यरत। पूर्व में नवभारत इंदौर और दैनिक जागरण इंदौर में खेल संपादक और नईदुनिया इंदौर में संपादकीय विभाग में अहम जिम्‍मेदारियों का

Climate Forecast: महाराष्ट्र और मप्र में आज हो सकती है ओलावृष्टि, राजस्थान में कम होंगे लू के थपेड़े

आईएमडी के मुताबिक, 12 मई तक बंगाल और सिक्किम में बारिश होने की संभावना है। यहां मौसम सुहावना बना रहेगा।

By Sandeep Chourey

Publish Date: Fri, 10 Could 2024 08:34:03 AM (IST)

Up to date Date: Fri, 10 Could 2024 08:34:03 AM (IST)

Weather Forecast: महाराष्ट्र और मप्र में आज हो सकती है ओलावृष्टि, राजस्थान में कम होंगे लू के थपेड़े
एक ट्रफ निचले क्षोभमंडल स्तर में पूर्वी असम से उत्तरी ओडिशा तक बना हुआ है। इस कारण मौसम में बड़ा बदलाव हो सकता है।

HighLights

  1. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रात में हल्की बारिश होने की संभावना है।
  2. मौसम विभाग के मुताबिक, “एक चक्रवाती परिसंचरण पूर्वोत्तर असम पर स्थित है।
  3. एक अन्य चक्रवाती परिसंचरण पूर्वी बांग्लादेश पर है।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। मौसम विभाग ने आज दिल्ली में बारिश के साथ-साथ महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में ओलावृष्टि की संभावना जताई है। IMD ने 10 मई के लिए राजस्थान में हीटवेव की स्थिति की भविष्यवाणी की है। राजस्थान में 11 मई से लू का प्रकोप कम हो सकता है। गुजरात के तटीय क्षेत्रों में 14 मई तक गर्म और आर्द्र मौसम की स्थिति का अनुभव होने की संभावना है।

दिल्ली में हो सकती है बारिश

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रात में हल्की बारिश होने की संभावना है। दिन के दौरान अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग के मुताबिक, “एक चक्रवाती परिसंचरण पूर्वोत्तर असम पर स्थित है, एक अन्य चक्रवाती परिसंचरण पूर्वी बांग्लादेश पर है और एक ट्रफ निचले क्षोभमंडल स्तर में पूर्वी असम से उत्तरी ओडिशा तक बना हुआ है। इस कारण मौसम में बड़ा बदलाव हो सकता है। उत्तर-पूर्वी राज्यों के मौसम में भी इस कारण बदलाव होगा।

naidunia_image

उत्तर पूर्वी राज्यों में होगी बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक, 16 मई तक अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में तेज हवाओं के साथ हल्की या मध्यम बारिश हो सकती है। इसके अलावा मौसम विभाग ने अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में आज भारी बारिश की संभावना जताई गई है। आईएमडी के मुताबिक, 12 मई तक बंगाल और सिक्किम में बारिश होने की संभावना है। यहां मौसम सुहावना बना रहेगा।

बिहार झारखंड का मौसम हाल

मौसम विभाग के मुताबिक, बिहार, झारखंड और ओडिशा में भी 12 मई तक आंधी, बिजली और तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है। झारखंड में आज 10 मई को तेज हवाएं चल सकती है और कुछ इलाकों में हल्की बौछार हो सकती है।

  • ABOUT THE AUTHOR
    Author

    कई मीडिया संस्थानों में कार्य करने का करीब दो दशक का अनुभव। करियर की शुरुआत आकाशवाणी केंद्र खंडवा से हुई। महाराष्ट्र में फील्ड रिपोर्टिंग, भोपाल दूरदर्शन, ETV न्यूज़ सहित कुछ रीजनल न्यूज चैनल में काम करके इलेक्