Delhi LIVE: स्वाति मालीवाल का आरोप- अरविंद केजरीवाल के कहने पर पीएम ने सीएम आवास पर की मारपीट – Delhi LIVE: Swati Maliwal’s allegation

खुद स्वाति मालीवाल की तरफ से पीसीआर कॉल की गईं। पुलिस मौके पर पहुंची भी, लेकिन शिकायत दर्ज नहीं करवाई गई।

By Arvind Dubey

Publish Date: Mon, 13 Could 2024 12:31:00 PM (IST)

Up to date Date: Mon, 13 Could 2024 12:46:45 PM (IST)

Delhi LIVE: स्वाति मालीवाल का आरोप- अरविंद केजरीवाल के कहने पर पीएम ने सीएम आवास पर की मारपीट

एजेंसी, नई दिल्ली (AAP Rajya Sabha MP Swati Maliwal)। दिल्ली में आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट की खबर है। जानकारी के मुताबिक, यह घटनाक्रम मुख्यमंत्री आवास पर हुआ। घटना की जानकारी देने के लिए सीएम आवास से दिल्ली पुलिस को कॉल भी किए गए। पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि अब तक आधिकारिक शिकायत दर्ज नहीं दी गई है। मारपीट का आरोप केजरीवाल के पीए विभव पर लगा है। पार्टी की ओर से अभी कोई स्पष्टीकरण नहीं आया है।

खुद स्वाति मालीवाल की तरफ से पीसीआर कॉल की गई। पुलिस मौके पर पहुंची भी, लेकिन शिकायत दर्ज नहीं करवाई गई।

LIVE Updates: सीएम हाउस में स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट

मामला सुबह 10 बजे का है। स्वाति मालीवाल ने पुलिस को फोन कर बताया कि केजरीवाल के कहने पर उनका पीए विभल मारपीट कर रहा है।

इसके बाद स्वाति मालीवाल सीएम हाउस से पैदल सिविल लाइन्स थाना पहुंचीं और मौखिक शिकायत दर्ज करवाई। इसके साथ ही पुलिस ने पुष्टि कर दी है कि सुबह जो दो कॉल आए थे, वो स्वाति मालीवाल के ही थे।

  • ABOUT THE AUTHOR
    Author

    करियर की शुरुआत 2006 में मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के हिंदी सांध्य दैनिक ‘प्रभात किरण’ से की। इसके बाद न्यूज टुडे और हिंदी डेली पत्रिका (राजस्थान पत्रिका समूह) में सेवाएं दीं। 2014 में naidunia.com से डिजिटल की

Afghanistan Flood: अफगानिस्तान में बाढ़ ने मचाई तबाही, 200 से ज्यादा की मौत, कई घर पानी में बहे

Afghanistan Flood: बगलान के प्राकृतिक आपदा प्रबंधन विभाग के प्रमुख हेदायतुल्ला ने कहा कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। बारिश के बीच बचाव अभियान जारी है।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Sat, 11 Might 2024 07:47:55 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 11 Might 2024 07:47:55 PM (IST)

Afghanistan Flood: अफगानिस्तान में बाढ़ ने मचाई तबाही, 200 से ज्यादा की मौत, कई घर पानी में बहे
Afghanistan Flood

HighLights

  1. अफगानिस्तान में बाढ़ ने भारी तबाही मचाई।
  2. बाढ़ के चपेट में आने से 200 से अधिक लोगों की मौत।
  3. कई घर पानी में बह गए।

एजेंसी, काबुल। Afghanistan Flood: अफगानिस्तान में अचानक आई बाढ़ के कारण 200 से अधिक लोगों की मौत हो गई। एएफपी के अनुसार, शुक्रवार को भारी बारिश के कारण आई विनाशकारी बाढ़ ने बगलान प्रांत में हजारों घरों को व्यापक नुकसान पहुंचाया है। करीब 1500 घर या क्षतिग्रस्त हो गए हैं या पूरी तरह से नष्ट हो गई। अंतर्राष्ट्रीय प्रवासन संगठन के अधिकारी ने अफगानिस्तान राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के आंकड़ों का हवाला देते हुए पुष्टि की है।

कीचड़ और मलबे में दबे लोगों की तलाश जारी

अधिकारियों के अनुसार, भारी बारिश के कारण अचानक बाढ़ आ गई। जिससे लोग तैयार नहीं हो सके। बगलान के प्राकृतिक आपदा प्रबंधन विभाग के प्रमुख हेदायतुल्ला ने कहा कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। बारिश के बीच बचाव अभियान जारी है। कीचड़ और मलबे के नीचे दबे पीड़ितों की तलाश की जा रही है।

ये इलाके सबसे अधिक प्रभावित

हाल की बाढ़ ने अफगानिस्तान में प्राकृतिक आपदाओं की संख्या को बढ़ा दिया है। अप्रैल के मध्य से दस प्रांतों में करीब 100 मौतें हुई हैं। अधिकारियों ने पूर्वोत्तर बदख्शां और मध्य घोर प्रांतों में भारी नुकसान की पुष्टि की है। तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्ला मुजाहिद ने बचाव और राहत कार्यों के लिए समन्वित प्रयासों का आग्रह करते हुए प्रभावित लोगों के लिए समर्थन का आश्वासन दिया है।

बता दें जलवायु परिवर्तन से सबसे अधिक जोखिम वाले देशों में से एक अफगानिस्तान गरीब और खाद्य असुरक्षा से जूझ रहा है। जिससे कमजोर आबादी पर प्राकृतिक आपदाओं का प्रभाव बढ़ रहा है। ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन में न्यूनतम योगदान के बावजूद अफगानिस्तान को जलवायु संबंधी आपदाओं के गंभीर परिणाम का सामना करना पड़ता है।

  • ABOUT THE AUTHOR
    Author

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

Climate Updates: कई राज्यों में भीषण गर्मी का अलर्ट, जानें 10 राज्यों में कैसा रहेगा मौसम, जहां आज जारी है मतदान

आज दिल्ली और एनसीआर में बादल छाए रह सकते हैं। कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।

By Sandeep Chourey

Publish Date: Mon, 13 Could 2024 08:35:16 AM (IST)

Up to date Date: Mon, 13 Could 2024 08:36:42 AM (IST)

Weather Updates: कई राज्यों में भीषण गर्मी का अलर्ट, जानें 10 राज्यों में कैसा रहेगा मौसम, जहां आज जारी है मतदान
मध्यप्रदेश में कुछ स्थानों पर तेज आंधी और ओलावृष्टि हो सकती है।

HighLights

  1. आज तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, जम्मू-कश्मीर मतदान हो रहा है।
  2. मौसम विभाग के मुताबिक, आज तेलंगाना, बिहार, दक्षिण ओडिशा के कई इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है।
  3. बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र में हल्की से मध्यम बारिश तक होने के आसार बन रहे हैं।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। लोकसभा चुनाव 2024 के चौथे चरण के लिए आज देश के 10 राज्यों में 96 सीटों पर मतदान हो रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी के कारण लोग परेशान हो सकती है, हालांकि इस बीच भी सुबह-सुबह मतदान के प्रति लोगों को उत्साह बना हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक, कुछ स्थानों पर भीषण गर्मी और बारिश देखने को मिल सकती है।

इन राज्यों में हो रहा मतदान

गौरतलब है कि आज तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, जम्मू-कश्मीर मतदान हो रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज तेलंगाना, बिहार, दक्षिण ओडिशा के कई इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र में हल्की से मध्यम बारिश तक होने के आसार बन रहे हैं। मध्यप्रदेश में कुछ स्थानों पर तेज आंधी और ओलावृष्टि हो सकती है।

naidunia_image

जानें दिल्ली और यूपी के मौसम का हाल

मौसम विभाग के मुताबिक, आज दिल्ली और एनसीआर में बादल छाए रह सकते हैं। कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। पंजाब, हरियाणा, पश्चिम उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कई इलाकों में छिटपुट बारिश हो सकती है। इसके अलावा बिहार में भी अधिकतम तापमान 35 डिग्री तक रहने के आसार हैं। झारखंड में हल्की बारिश के आसार हैं। पश्चिम बंगाल की आसनसोल सीट पर भी बादल और बारिश हो सकती है। महाराष्ट्र की बात की जाए तो औरंगाबाद में बारिश के आसार हैं।

  • ABOUT THE AUTHOR
    Author

    कई मीडिया संस्थानों में कार्य करने का करीब दो दशक का अनुभव। करियर की शुरुआत आकाशवाणी केंद्र खंडवा से हुई। महाराष्ट्र में फील्ड रिपोर्टिंग, भोपाल दूरदर्शन, ETV न्यूज़ सहित कुछ रीजनल न्यूज चैनल में काम करके इलेक्

comic Asit Sen start anniversary, Know fascinating details about comic | स्लो डायलॉग बोलकर हंसाने वाले कॉमेडियन असित सेन की कहानी: नौकर की स्टाइल कॉपी कर फिल्मों में स्टार बने, घरवालों से झूठ बोलकर सीखी थी एक्टिंग

32 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ब्लैक एंड व्हाइट फिल्मों में एक्टिंग और कॉमेडी के लिए मशहूर असित सेन की आज 107वीं बर्थ एनिवर्सरी है। असित सेन अपनी अलग पहचान रखते थे। बेहद धीमी और स्लो आवाज से डायलॉग डिलीवरी करना उनकी खासियत थी। ‘बीस साल बाद’ की अपनी भूमिका में इसी स्टाइल की वजह से वे सुपरहिट हो गए।

असित सेन ने करीब 250 बांग्ला और हिंदी फिल्मों में काम किया। असित सेन के फिल्मों में आने का किस्सा भी दिलचस्प है। जब वे बंबई पहुंचे तो उन्हें मशहूर फिल्मकार बिमल रॉय के साथ बतौर कैमरामैन काम करना था। दरअसल, असित सेन को फोटोग्राफी का बहुत शौक था।

उनका उत्तरप्रदेश के गोरखपुर में एक फोटो स्टूडियो भी था। फोटोग्राफी के सिलसिले में वह साल 1949-50 में कोलकाता चले गए। वहां उन्होंने न्यू थिएटर जॉइन किया। वहां एक ड्रामा में एक्टिंग के दौरान बिमल रॉय से उनकी मुलाकात हुई।

इनकी कॉमिक टाइमिंग और बोलने के अंदाज को देखते हुए बिमल रॉय ने इन्हें फिल्म ‘सुजाता’ में प्रोफेसर का रोल दिया। इसके बाद असित बेहतरीन कॉमेडियन के तौर पर पहचाने जाने लगे।

1968 में आई फिल्म 'दो दुनी चार' में किशोर कुमार के साथ असित सेन।

1968 में आई फिल्म ‘दो दुनी चार’ में किशोर कुमार के साथ असित सेन।

बर्थ एनिवर्सरी के मौके पर नजर डालते हैं असित सेन की जिंदगी के दिलचस्प किस्सों पर…

परिवार से बोला झूठ, फिल्मों में काम करने गए कलकत्ता

असित सेन का जन्म 13 मई 1917 को गोरखपुर के बंगाली परिवार में हुआ था। रोजगार के सिलसिले में उनका परिवार पश्चिम बंगाल के जिला बर्दवान से आकर उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में बसा था। असित सेन के पिता कभी रेडियो और ग्रामोफोन की दुकान तो कभी बिजली के सामान की दुकान चलाते थे।

असित सेन को दुकान पर बैठना तो पसंद नहीं था, लेकिन उन्हें फोटोग्राफी का बेहद शौक था तो कई समारोह में जाकर फोटो खींचने का काम भी करते थे। असित जब 10वीं पास हुए तो मां चाहती थीं कि उनकी शादी करवा दी जाए, लेकिन असित कुछ और ही चाहते थे।

वे कलकत्ता के न्यू थिएटर्स में जाकर डायरेक्टर नितिन बोस से फिल्ममेकिंग सीखना चाहते थे। असित को समझ नहीं आ रहा था कि कलकत्ता कैसे जाएं। तभी एक शादी के सिलसिले में उनका वहां जाना हुआ। कलकत्ता जाकर असित ने परिवार वालों के सामने ये बहाना बनाया कि उन्हें कलकत्ता में रहकर बी. कॉम की पढ़ाई करनी है।

फोटोग्राफी दोबारा खींच लाई गोरखपुर

कलकत्ता आकर असित ने थिएटर में भी हाथ आजमाया और कुछ नाटकों में भी काम किया। धीरे-धीरे उन्हें अपने काम के लिए तारीफ मिलने लगी, लेकिन तभी असित को वापस गोरखपुर जाना पड़ा।

दरअसल गोरखपुर के पुलिस कमिश्नर साहब से असित के पिता की अच्छी पहचान थी। उनका गोरखपुर से तबादला हो गया तो शहर में बड़ा विदाई समारोह रखा गया।

इस समारोह में फोटोग्राफी की जिम्मेदारी असित सेन को देकर उन्हें कलकत्ता से वापस गोरखपुर बुलाया गया। सबको असित की खींची तस्वीरें बेहद पसंद आईं।

असित सेन भी अपनी तारीफ से इतना खुश हो गए कि उन्होंने 1932 में गोरखपुर में सेन फोटो स्टूडियो खोल लिया। उनका फोटो स्टूडियो अच्छा चल रहा था, लेकिन तभी वर्ल्ड वॉर 2 छिड़ गया। उस दौर में इंडिया में फोटोग्राफी का सारा सामान विदेश से आता था। वॉर की वजह से ऐसा हो नहीं पाया और सेन का फोटो स्टूडियो संकट में आ गया।

मां-दादी का हुआ निधन, असित सेन ने छोड़ दी नौकरी

फोटो स्टूडियो बंद होने की कगार पर पहुंचा तो असित सेन को रोजी-रोटी की चिंता सताने लगी। इस सिलसिले में वो बंबई जा पहुंचे जहां उन्हें एक फिल्म कंपनी में स्टिल फोटोग्राफी का काम मिल गया। नए काम में असित रम गए, लेकिन तभी घर से तार मिला कि मां बीमार हैं, घर आ जाओ।

असित तुरंत गोरखपुर गए। खबर मिली थी मां की बीमारी की, लेकिन उनसे पहले असित की दादी चल बसीं। दादी के निधन के कुछ समय बाद असित की मां का भी निधन हो गया। तीन महीने के अंदर ही घर में हुई दो मौतों से असित टूट गए। न उनसे गोरखपुर में रहा जा रहा था और न ही वे बंबई जाकर दोबारा काम करने की हिम्मत जुटा पा रहे थे।

बिमल रॉय का असिस्टेंट बन शुरू किया फिल्मी करियर

एक दिन असित ने दिल पक्का किया और सब कुछ पीछे छोड़कर फिर से कलकत्ता पहुंच गए। कलकत्ता जाकर असित सेन के साथ क्या हुआ, ये उन्होंने खुद 1960 में दिए एक इंटरव्यू में बताया था, ‘वहां जाकर मेरी मुलाकात अपने दोस्त कृष्णकांत से हुई जो फिल्म ‘बनफूल’ में कानन बाला के साथ काम कर रहा था। कृष्णकांत ने मेरी मुलाकात एक्ट्रेस सुमित्रा देवी और उनके पति देव मुखर्जी से करवाई।

दोनों से ये जान-पहचान आगे मेरे बहुत काम आई। उनकी बदौलत ही मेरी मुलाकात फिल्ममेकर बिमल रॉय से हुई जो कि तब तक अपनी पहली बंगाली फिल्म ‘उदयेर पाथे’ बना चुके थे और अब हिंदी में बनाने की तैयारी कर रहे थे।

उन्हें एक ऐसे असिस्टेंट की तलाश थी जो कि हिंदी में माहिर हो तो उन्होंने मुझे रख लिया। मुझसे पहले वो असिस्टेंट रख चुके थे तो मैं तीसरा असिस्टेंट था, लेकिन धीरे-धीरे अपने काम की बदौलत मैं उनका पहला असिस्टेंट बन गया। इसके साथ मैं कुछ फिल्मों में छोटे-मोटे काम भी करने लगा।

मेरी सबसे पहली फिल्म ‘हमराही’ थी जिसमें बहुत ही छोटा सा रोल प्ले किया। 1945 से 1949 तक असित सेन न्यू थियेटर्स से ही जुड़े रहे। 50 की शुरुआत में ही बिमल रॉय ने बंबई जाने का फैसला किया और असित सेन को भी अपनी टीम का हिस्सा बनाकर ले गए।’

बिमल रॉय 50 के दशक के दिग्गज फिल्ममेकर थे। उन्होंने मधुमती, बंदिनी, सुजाता, देवदास, दो बीघा जमीन जैसी फिल्में बनाईं।

बिमल रॉय 50 के दशक के दिग्गज फिल्ममेकर थे। उन्होंने मधुमती, बंदिनी, सुजाता, देवदास, दो बीघा जमीन जैसी फिल्में बनाईं।

बिमल रॉय ने बना दिया डायरेक्टर

1956 तक असित सेन बिमल दा के असिस्टेंट बने रहे। 1953 में आई ‘दो बीघा जमीन’ में बतौर प्रोडक्शन एग्जीक्यूटिव और 1953 में रिलीज हुई ‘परिणीता’, 1954 में ‘बिराज बहू’ और 1955 में आई फिल्म ‘देवदास’ में उन्हें बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर क्रेडिट दिया गया। 1956 में बिमल दा ने असित सेन को अपनी ही फिल्म कम्पनी बिमल रॉय प्रोडक्शंस के बैनर में फिल्म ‘परिवार’ के डायरेक्शन का मौका दिया।

इसके तुरंत बाद ही 1957 में असित सेन ने फिल्म ‘अपराधी कौन?’ डायरेक्ट की। इन दो फिल्मों को डायरेक्ट करने के बाद असित फिर से अभिनय की ओर मुड़ना चाहते थे।

डायलॉग बोलने की अनोखी स्टाइल ने बनाया फेमस

उन्होंने फिल्म छोटा भाई साइन कर ली। इस फिल्म में असित को बुद्धू नौकर के किरदार में कॉमेडी करनी थी। उन्हें कुछ नहीं सूझ रहा था कि क्या किया जाए। तभी उन्हें ख्याल आया कि बचपन में उनके घर में एक नौकर एकदम स्लो टेम्पो में बोलता था- ‘का हो बाबू.. का करत हव…’ असित सेन ने उसी स्टाइल को कॉपी कर लिया। ये ट्रिक काम कर गई और असित सेन के पास कॉमेडी रोल्स की लाइन लग गई।

बेहद कम स्पीड में डायलॉग बोलने वाले स्टाइल की वजह से डायरेक्टर उनसे हर फिल्म में इसी तरह से डायलॉग बोलने की मांग करने लगे। खुद बिमल रॉय ने असित की डायलॉग डिलिवरी से प्रभावित होकर उन्हें फिल्म सुजाता में रोल दिया। असित सेन को एक ही तरह की स्टाइल में टाइप्ड होने का डर सताने लगा, लेकिन 1961 में आई फिल्म ‘बीस साल बाद’ ने उन्हें इसी स्टाइल की वजह से बुलंदियों पर पहुंचा दिया।

इस फिल्म में उन्होंने गोपीचंद जासूस का किरदार निभाया था। गोपीचंद जासूस वाला उनका यह किरदार इतना पॉपुलर हुआ कि इसकी बार-बार नकल की गई। और तो और 1982 में अभिनेता राजेंद्र कुमार के भाई फिल्ममेकर नरेश कुमार ने एक फिल्म ‘गोपीचंद जासूस’ ही बना दी।

असित सेन ने तकरीबन 250 फिल्मों में काम किया है।

असित सेन ने तकरीबन 250 फिल्मों में काम किया है।

250 फिल्मों में किया काम

इसके बाद 1963 में ‘चांद और सूरज’, 1965 में ‘भूत बंगला’, 1967 में ‘नौनिहाल’, 1968 में ‘ब्रह्मचारी’, ‘1969’ में यकीन और ‘आराधना’, ‘प्यार का मौसम’, 1970 में ‘पूरब और पश्चिम’, ‘दुश्मन’, ‘मझली दीदी’, ‘बुड्ढा मिल गया’, 1971 में ‘मेरा गांव मेरा देश’, ‘आनंद’, ‘दूर का राही’, ‘अमर प्रेम’ ,1972 में ‘बॉम्बे टू गोवा’, ‘बालिका वधू’, 1976 में ‘बजरंग बली’ समेत 250 फिल्मों में साइड किरदार निभाए।

पत्नी की मौत का लगा सदमा, चल बसे असित सेन

असित सेन की शादी मुकुल से हुई थी जो कि कलकत्ता की रहने वाली थीं। दोनों के तीन बच्चे हुए। दो बेटे अभिजीत और सुजीत सेन और एक बेटी रूपा। अभिजीत सेन दुलाल गुहा जैसे नामी निर्देशक के असिस्टेंट रहे और फिर बांग्ला फिल्मों में काम कर रहे हैं।

सुजीत सेन कैमरामैन हैं। 1993 में असित की पत्नी मुकुल सेन काफी बीमार पड़ गई थीं जिसके बाद उनकी मौत हो गई थी। पत्नी की मौत से असित इतना टूट गए कि कुछ महीने बाद 18 सितंबर 1993 को वह भी इस दुनिया से चल बसे।

खबरें और भी हैं…
Korba Information : अपहरण करने वाले पुत्र का साथ दिया पिता ने, कोर्ट के आदेश पर मामला दर्ज

Korba Information : एसईसीएल कर्मी के पुत्र का अपहरण कर 5.5 लाख रुपए फिरौती मांगने के आरोप में पीएचई विभाग के एसडीओ और उसके पुत्र के विरूद्ध न्यायालय के आदेश पर मामला दर्ज किया गया है। घटना बैंगलूरू की है। पुलिस मामले में विवेचना कर रही है।

By Pradeep Barmaiya

Publish Date: Mon, 13 Could 2024 12:46:10 AM (IST)

Up to date Date: Mon, 13 Could 2024 12:46:10 AM (IST)

Korba News :  अपहरण करने वाले पुत्र का साथ दिया पिता ने, कोर्ट के आदेश पर मामला दर्ज

नईदुनिया प्रतिनिधि, कोरबा : एसईसीएल कर्मी के पुत्र का अपहरण कर 5.5 लाख रुपए फिरौती मांगने के आरोप में पीएचई विभाग के एसडीओ और उसके पुत्र के विरूद्ध न्यायालय के आदेश पर मामला दर्ज किया गया है। घटना बैंगलूरू की है। पुलिस मामले में विवेचना कर रही है।

मानिकपुर पुलिस चौकी अंतर्गत सुभाष ब्लाक में कालोनी में निवासरत एसईसीएल कर्मी संजय कुमार के दो पुत्र शिवम व शुभम वर्ष 2022 में बैंगलूरू में पढ़ाई करने गये थे। उनके साथ कोरबा का ही रहने वाला तन्मय यडल्लु 22 वर्ष नामक छात्र भी कमरे में रह रहा था। संजय कुमार का आरोप है कि सितंबर 2023 को तन्मय ने उनको काल कर धमकाते हुए साढ़े 5 लाख रूपये देने की बात कही। पैसे नही देने पर उसके बेटे के साथ ठीक नही होने की धमकी दी गयी। कुछ देर बाद तन्मय ने संजय के बेटे के साथ मारपीट का आडियो भी सुनाया। परेशान संजय कुमार ने तन्मय के पिता एसडीओ पीएचई वायएस मेहर राज से संपर्क कर इस बात की जानकारी दी। मुंगेली के पीएचई विभाग में एसडीओ के पद पर कार्यरत मेहर राज ने संजय कुमार की बातों को अनसुना करते हुए पैसे दे देने की बात कहकर अपने बेटे का पक्ष लिया।

इस बात से परेशान संजय कुमार ने मानिकपुर पुलिस चौकी में इस घटना की शिकायत दर्ज कराया। मेहर राज को बुलाकर तन्मय के कब्जे से शुभम को छोडऩे कहा गया। इसके बाद भी शुभम को नहीं छोड़ा गया। मानिकपुर पुलिस के प्रयास पर देर रात शुभम को छोडऩा पड़ा, लेकिन बाद में तन्मय ने फोन कर संजय को धमकी देते हुए कहा कि उसके पिता को चौकी बुलाकर अच्छा नहीं किया। इस पूरे मामले में बैंगलुरू और मानिकपुर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई थी, लेकिन दोनों स्थान की पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज नहीं किया। इस पर संजय कुमार ने कोर्ट में इस मामले को लेकर परिवाद दायर किया था। कोर्ट ने इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए अपराध दर्ज करने का आदेश जारी किया है। न्यायालय के आदेश के बाद मानिकपुर पुलिस ने पीएचई विभाग के एसडीओ वायएस मेहर राज और उसके बेटे तन्मय के विरूद्ध धारा 120 बी, 387, 347 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है।

CSK vs RR Dream11: चेन्नई और राजस्थान के मैच में इन खिलाड़ियों को चुनकर बनाएं ड्रीम11, कप्तानी में इस खिलाड़ी को चुनें

एमए चिदंबरम स्टेडियम की पिच बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों के लिए अनुकूल है। हालांकि यहां बॉलर्स को ज्यादा मदद मिलती है। खासतौर पर स्पिनर्स को खूब टर्न मिलता है। IPL 2024 में इस मैदान पर पहली पारी का औसत 183 का रहा है। यहां टॉस अहम भूमिका अदा करती है। टॉस जीतकर टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद करती है। इस मैदान पर आखिरी आईपीएल मैच चेन्नई और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया था। सीएसके ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 162/7 रन बनाए थे। जवाब में पंजाब ने 17.5 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया।

क्या बारिश बिगाड़ेगी खेल? (IPL 2024 CSK vs RR Climate Report)

कुछ क्षेत्रों में रविवार सुबह गजर के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। चेन्नई में तापमान 36 डिग्री के आसपास रहेगा। आर्द्रता 69% के आसपास रहेगी। Accu Climate के अनुसार, बारिश की 6% संभावना है।

चेन्नई सुपर किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स संभावित प्लेइंग 11 (IPL 2024 CSK vs RR Possible XI)

चेन्नई सुपर किंग्स संभावित प्लेइंग 11

रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रचिन रवींद्र, डेरिल मिशेल, शिवम दुबे, मोइन अली, रवींद्र जडेजा, मिशेल सेंटनर, एमएस धोनी (विकेटकीपर), शार्दुल ठाकुर, तुषार देशपांडे, सिमरजीत सिंह।

इम्पैक्ट प्लेयर- अजिंक्य रहाणे,समीर रिजवी।

राजस्थान रॉयल्स संभावित प्लेइंग 11

यशस्वी जयसवाल, संजू सैमसन (कप्तान/विकेटकीपर), रियान पराग, शुभम दुबे, रोवमैन पॉवेल, डोनोवन फरेरा, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, अवेश खान, युजवेंद्र चहल, संदीप शर्मा

इम्पैक्ट प्लेयर- जोस बटलर

क्या आप जानते हैं?

1. रुतुराज गायकवाड़ का इस साल एमए चिदंबरम स्टेडियम में औसत 99 है। यहां उनके अंतिम चार मैचों में स्कोर 67*, 108*, 98 और 62 है।

2. संजू सैमसन एक आईपीएल सीजन में अपने उच्चतम स्कोर (IPL 2024 में 484 रन) को पार करने से 14 रन दूर है। इस सीजन में उनका औसत 67.29 और स्ट्राइक रेट 163.54 का रहा है।

3. तुषार देशपांडे ने डेथ ओवरों में 8.77 की इकॉनमी से 7 विकेट लिए हैं, जो पिछले साल के 12.88 के इकॉनमी रेट से कम है।

चेन्नई सुपर किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स ड्रीम11 टीम (IPL 2024 CSK vs RR Dream11 Prediction)

विकेटकीपर- संजू सैमसन (कप्तान), एमएस धोनी

बल्लेबाज- रुतुराज गायकवाड़ (उपकप्तान), शिवम दुबे, डेरिल मिचेल

ऑलराउंडर– रवींद्र जडेजा, मोइन अली, रियान पराग।

गेंदबाज- तुषार देशपांडे, युजवेंद्र चहल, ट्रेंट बोल्ट।

IPL 2024: प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बनी कोलकाता, मेंटर गौतम गंभीर और कप्तान श्रेयस अय्यर की जुगलबंदी की हो रही तारीफ

मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने वर्षा के कारण ईडन गार्डेंस स्टेडियम की पिच में आई नमी को भांपकर टॉस जीतते ही पहले गेंदबाजी करने का जो निर्णय लिया था, वह अंतत: उनकी टीम के काम नहीं आया।

By Arvind Dubey

Publish Date: Solar, 12 Could 2024 10:15:03 AM (IST)

Up to date Date: Solar, 12 Could 2024 10:15:03 AM (IST)

IPL 2024: प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बनी कोलकाता, मेंटर गौतम गंभीर और कप्तान श्रेयस अय्यर की जुगलबंदी की हो रही तारीफ

HighLights

  1. कोलकाता ने वर्षा बाधित मैच में मुंबई को 18 रन से हराया
  2. वरुण चक्रवर्ती बने मैन ऑफ द मैच
  3. मुंबई की टीम पहले ही बाहर हो चुकी

एजेंसी, कोलकाता (IPL 2024)। कोलकाता की टीम इस साल आईपीएल के प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है। बीती रात खेले गए मुकाबले में कोलकाता ने मुंबई को मात दी।

इस सत्र में कोलकाता की मुंबई पर यह दूसरी जीत है। कोलकाता ने इससे पहले मुंबई को उसी के मैदान वानखेड़े स्टेडियम में 24 रनों से हराया था। पिछले दो सत्रों में केकेआर की टीम सातवें पायदान पर रही थी, लेकिन बार मेंटर गौतम गंभीर और कप्तान श्रेयस अय्यर की जुगलबंदी काम कर गई और केकेआर नाकआउट में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई।

Mumbai Vs Kolkata: जानिए मैच का हाल

मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने वर्षा के कारण ईडन गार्डेंस स्टेडियम की पिच में आई नमी को भांपकर टॉस जीतते ही पहले गेंदबाजी करने का जो निर्णय लिया था, वह अंतत: उनकी टीम के काम नहीं आया। मुंबई के गेंदबाजों ने जरूर नमी का फायदा उठाते हुए कोलकाता को 16 ओवरों के खेल में सात विकेट पर 157 रनों पर समेट दिया, लेकिन उसके बल्लेबाज उसी पिच के पेंच में फंस गए। मुंबई लक्ष्य का पीछा करते हुए 16 ओवर में आठ विकेट पर 139 रन ही बना पाई।

छोटी पारियां कर गईं बड़ा काम : बल्लेबाजी के लिए मुश्किल साबित हो रही पिच पर वेंकटेश अय्यर (42), नीतीश राणा (33) व आंद्रे रसेल (24) ने छोटी मगर उपयोगी पारियां खेलीं, जिससे कोलकाता चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा करने में सफल रही।

गेंदबाजों का जलवा : मुंबई की तरह कोलकाता के गेंदबाजों ने भी पिच का पूरा फायदा उठाया। वरुण चक्रवर्ती, आंद्रे रसेल व हर्षित राणा ने दो-दो विकेट चटकाए। इससे पहले मुंबई के लिए जसप्रीत बुमराह व पीयूष चावला ने भी दो-दो विकेट चटकाए।

  • ABOUT THE AUTHOR
    Author

    करियर की शुरुआत 2006 में मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के हिंदी सांध्य दैनिक ‘प्रभात किरण’ से की। इसके बाद न्यूज टुडे और हिंदी डेली पत्रिका (राजस्थान पत्रिका समूह) में सेवाएं दीं। 2014 में naidunia.com से डिजिटल की

PM Modi Jharkhand Go to: राहुल गांधी पर पीएम मोदी का हमला, कहा- कांग्रेस को शहजादे की उम्र से कम सीटें मिलेंगी

चतरा में एक सार्वजनिक रैली के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि इंडी गठबंधन के एक बड़े नेता ने कहा कि चुनाव के बाद सभी छोटी पार्टियों का कांग्रेस में विलय हो जाना चाहिए। ये किसी कांग्रेस नेता का बयान नहीं है बल्कि ये एक बड़े नेता का बयान है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Sat, 11 Might 2024 07:43:23 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 11 Might 2024 10:26:25 PM (IST)

PM Modi Jharkhand Visit: राहुल गांधी पर पीएम मोदी का हमला, कहा- कांग्रेस को शहजादे की उम्र से कम सीटें मिलेंगी
पीएम मोदी का राहुल पर तंज।

एएनआई, झारखंड। झारखंड के चतरा में एक सार्वजनिक रैली के दौरान पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर हमला किया। उन्होंने कहा कि एनडीए 400 सीटों के आंकड़े को पार करेगी। वहीं कांग्रेस को शहजादे की उम्र से भी कम सीटें मिलेंगी। पीएम मोदी ने कहा कि जेएमएम व कांग्रेस के नेताओं के घर से नोटों के पहाड़ निकल रहे हैं। इनसे देश को बचाने की जरूरत है।

पीएम मोदी ने कहा कि इंडी गठबंधन के एक बड़े नेता ने कहा कि चुनाव के बाद सभी छोटी पार्टियों का कांग्रेस में विलय हो जाना चाहिए। ये किसी कांग्रेस नेता का बयान नहीं है बल्कि ये एक बड़े नेता का बयान है। उनके मन में इतनी निराशा है कि वो अपनी पार्टी का अस्तित्व मिटाने की सोच रहे हैं, वो INDI गठबंधन में शामिल पार्टियों का अस्तित्व मिटाना चाहते हैं। उन्हें लगता है कि कांग्रेस और उनके सहयोगी भी एक साथ हैं। विपक्ष में रहने के लिए आवश्यक 10% सीटें भी नहीं मिलेंगी।

पीएम मोदी ने कहा कि JMM, कांग्रेस और INDI गठबंधन के कर्म और उनकी सोच से देश को बचाना समय की मांग है। आपने देखा कि कैसे JMM और कांग्रेस के पास से नोटों के पहाड़ बरामद हो रहे हैं। यहां मंत्री व उनके पीए और पीए के नौकर के पास से नोटों के पहाड़ मिल रहे हैं। मैंने इतनी मात्रा में अपनी जिंदगी में नोट कभी नहीं देखे और वे इतने बेशर्म और अज्ञानी हैं। आप सोच कर देखें कि अगर नौकरों के पास से नोटों के ढेर मिल रहे हैं, तो उनके मालिकों के पास कितना काला धन होगा। कांग्रेस सांसद के पास से 300 करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम बरामद हुई थी।

शहजादे को उनकी उम्र से भी कम सीटें मिलेंगी

पीएम मोदी ने कहा कि एनडीए न केवल दिल्ली में 400 का आंकड़ा पार करेगी, बल्कि जिन राज्यों में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं, वहां बहुमत सीटें जीतकर सरकार भी बनाएगी। ‘शहजादा’ और उनकी पार्टी को उनकी उम्र से भी कम सीटें मिलेंगी।

  • ABOUT THE AUTHOR
    Author

    अनुराग मिश्रा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं। वह कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव है। अनुराग मिश्रा नईदुनिया में आने से पहले भास्कर हिंदी और दैन

Manisha Koirala, Sonakshi, Aditi Rao Hydari dazzle at ‘Heeramandi’ success bash | हीरामंडी की सक्सेस पार्टी: सोनाक्षी सिन्हा, ऋचा चड्ढा और अदिति राव हैदरी पहुंचीं; ‘मल्लिकाजान’ मनीषा कोइराला भी नजर आईं; देखें VIDEO

4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

आज बांद्रा, मुंबई में हीरामंडी की सक्सेस पार्टी रखी गई। इस सक्सेस पार्टी को ‘जश्न ए हीरामंडी’ का नाम दिया गया। सीरीज से जुड़ी सारी स्टारकास्ट यहां पहुंची। सारे लोग ट्रेडिशनल ड्रेस में दिखाई दिए। डायरेक्टर संजय लीला भंसाली सहित सारे मेल एक्टर पठानी कुर्ते पजामे में पहुंचे। वहीं सीरीज की एक्ट्रेसेस सलवार सूट, लहंगे और साड़ी में पहुंचीं।

इस इवेंट से जुड़ी फोटोज देखिए..
प्रेग्नेंट ऋचा चड्ढा लाल अनारकली ड्रेस में इवेंट में पहुंचीं। सीरीज में उन्होंने लज्जो बाई का किरदार निभाया है।

सोनाक्षी सिन्हा ब्लैक गरारे में दिखीं। सीरीज में उन्होंने फरीदन का किरदार निभाया है। उनके रोल की काफी तारीफ भी हुई है।

सीरीज की लीड कैरेक्टर मल्लिकाजान यानी मनीषा कोइराला भी यलो सूट में इवेंट में पहुचीं। सीरीज में उनके किरदार को सबसे पावरफुल दिखाया गया है।

बिब्बोजान बन अपनी मासूमियत से दर्शकों को प्रभावित करने वाली एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी भी नजर आईं।

आलमजेब यानी शर्मिन सहगल ने भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। शर्मिन सहगल, संजय लीला भंसाली की भांजी भी हैं।

सीरीज में हमेशा धोखा और फरेब झेलने वाली वहीदा बेगम यानी संजीदा शेख भी सक्सेस पार्टी एन्जॉय करने पहुंचीं।

हीरामंडी बनाने वाले डायरेक्टर संजय लीला भंसाली खास पठानी कुर्ते में इवेंट अटेंड करने पहुंचे।

हीरामंडी से काफी अर्से बाद वापसी करने वाले एक्टर फरदीन खान भी पहुंचे। उन्होंने सीरीज में नवाब वली मोहम्मद का किरदार निभाया है।

सीरीज के सबसे बड़े सरप्राइज एलिमेंट ताहा शाह भी ब्लैक ड्रेस में इवेंट में पहुंचे। उन्होंने नवाब ताजदार का रोल प्ले किया है।

शेखर सुमन और अध्ययन सुमन ने साथ में पोज दिया। दोनों बाप-बेटे ने सीरीज में अपने-अपने रोल के साथ प्रभावित किया है।

संजय लीला भंसाली ने सीरीज की एक्ट्रेसेस के साथ फोटो क्लिक कराई।

सीरीज की कहानी एक ऐसे शाही मोहल्ले हीरामंडी की है, जहां तवायफों का डेरा है। सीरीज की कहानी मल्लिकाजान नाम की तवायफ के इर्द -गिर्द घूमती है। यह किरदार मनीषा कोइराला ने निभाया है। मल्लिकाजान का उनकी भतीजी फरीदन से एक अलग ही लड़ाई चल रही है।

मल्लिकाजान की बेटी आलमजेब को शायरी करने का बहुत शौक है। वो इस पेशे से दूर जाना चाहती है। लेकिन मल्लिकाजान शायरी से नफरत करती हैं। वो चाहती है कि आलमजेब भी उसी फील्ड में आ जाए। मल्लिकाजान की दूसरी बेटी बिब्बोजान आजादी की लड़ाई लड़ रहे लोगों की मदद करती है। सीरीज में वफा, बेवफाई और नफरत की कहानियों के बीच में आजादी की लड़ाई भी दिखाई गई है। पूरी खबर पढ़ें..

क्या भंसाली ने जो हीरामंडी दिखाई, वो वास्तव में वैसी ही थी। इसका जवाब है, शायद नहीं। हालांकि, सीरीज के डिस्क्लेमर में पहले ही कहा जा चुका है कि यह एक फिक्शनल शो है, इसलिए वहां से सच्चाई पता चलनी थोड़ी मुश्किल है। पूरी खबर पढ़ें..

EPFO Information: पीएफ खाते में नया मोबाइल नंबर कैसे करें अपडेट, ये है आसान तरीका

ईपीएफओ की ओर से सूचना एसएमएस के जरिए रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आती है। यदि आपका नंबर सक्रिय नहीं है। इसकी जगह नया नंबर अपडेट करना चाहते हैं, तो इससे घर बैठे कर सकते हैं।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Sat, 11 Might 2024 06:23:51 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 11 Might 2024 06:23:51 PM (IST)

EPFO Cellular Quantity Replace

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। EPFO Cellular Quantity Replace: ईपीएफओ सदस्यों को अधिकांश सुविधाएं ऑनलाइन मिल जाती है। किसी भी तरह की जानकारी रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आ जाती है। EPFO से जुड़े काम वेबसाइट और उमंग एप के जरिए हो जाते हैं। ईपीएफओ से जुड़े काम को करने के लिए पीएफ खाते में मोबाइल नंबर एक्टिव होना चाहिए, क्योंकि ओटीपी रजिस्टर्ड नंबर पर आता है।

OTP भरने के बाद आगे की प्रक्रिया होती है। ईपीएफओ की ओर से सूचना एसएमएस के जरिए रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आती है। यदि आपका नंबर सक्रिय नहीं है। इसकी जगह नया नंबर अपडेट करना चाहते हैं, तो इससे घर बैठे कर सकते हैं। जानिए इसका तरीका।

ईपीएफओ में ऐसे करें नया नंबर अपडेट

स्टेप 1- सबसे पहले https://unifiedportal-mem.epfindia.gov.in/memberinterface/ पर जाएं। इसके बाद यूएएन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड डालकर लॉगइन करें।

स्टेप 2- अब एक पेज खुलेगा। इस पेज में Handle Instrument टैब पर क्लिक करें और कॉन्टैक्ट डिटेल्स पर जाएं।

स्टेप 3- चेक मोबाइल नंबर विकल्प पर क्लिक करें। इसके बाद नया सेक्शन खुलेगा। यहां दो बार नया मोबाइल नंबर दर्ज करें।

स्टेप 4- अब गेट ऑथरिजेशन पिन पर क्लिक करें। यहां आपको नया मोबाइल नंबर दिखाई देगा। आपको चार अंकों का पिन मिलेगा। इस पिन को पेज पर खाली बॉक्स में भर दें। फिर सेव चेंजेज पर क्लिक करें।

स्टेप 5- इस प्रोसेस को पूरा करने के बाद मोबाइल नंबर यूएएन पोर्टल पर अपडेट हो जाएगा। इसके बाद ईपीएफओ का तरफ से नंबर अपडेट होने का एसएमएस भी आएगा।

  • ABOUT THE AUTHOR
    Author

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह