उद्योग मंत्री ने CM साय को लिखी चिट्ठी, कहा- राज्य सरकार के माध्यम से खर्च कराएं सीएसआर की राशि

वाणिज्य, उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखकर कार्पोरेट सोशल रिस्पांसबिलिटी (सीएसआर) की राशि का राज्य सरकार के माध्यम से खर्च कराने का आग्रह किया है। इसके लिए उन्होंने नियमों में बदलाव कराने की मांग उठाई है।

By Sandeep Tiwari

Publish Date: Fri, 17 Might 2024 11:55:47 AM (IST)

Up to date Date: Fri, 17 Might 2024 11:55:47 AM (IST)

उद्योग मंत्री ने CM साय को लिखी चिट्ठी, कहा- राज्य सरकार के माध्यम से खर्च कराएं सीएसआर की राशि

HighLights

  1. -उद्योग मंत्री ने नियमों में बदलाव की उठाई मांग
  2. अभी सीएसआर राशि के व्यय का अधिकार राज्य सरकार को नहीं

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, रायपुर। वाणिज्य, उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखकर कार्पोरेट सोशल रिस्पांसबिलिटी (सीएसआर) की राशि का राज्य सरकार के माध्यम से खर्च कराने का आग्रह किया है। इसके लिए उन्होंने नियमों में बदलाव कराने की मांग उठाई है।

जानकारी के मुताबिक सीएसआर मद पहले राज्य शासन में आता था जिस पर संशोधन कर केंद्र सरकार ने बंद कर दिया है। कंपनियों द्वारा वहां के निवासियों की मांग के अनुसार काम होता है। अब राज्य शासन के पास न ही फंड आता है न ही राज्य के अधिकार क्षेत्र में हैं। इस पर विधानसभा में भी भाजपा के विधायकों ने मुद्दा उठाया था।

मंत्री देवांगन ने मुख्यमंत्री साय को लिखे पत्र में सीएसआर मद के व्यय व निर्माण कार्य राज्य सरकार को सौंपने के लिए केंद्र सरकार से आवश्यक समन्वय बनाने का आग्रह किया है। मंत्री ने उल्लेख किया है कि सीएसआर फंड में कितना खर्च किया गया इसकी जानकारी सरकार को नहीं दी जा रही है। उल्लेखनीय है कि वर्तमान में कंपनी एक्ट के नियमों के मुताबिक सीएसआर फंड का उपयोग स्वयं उद्योगों द्वारा किया जाता है।

स्पष्ट नीति-नियमों की जरूरत

उद्योग मंत्री ने कहा कि सीएसआर का व्यय शासन स्तर पर किया जाए तो उद्योगों से प्रभावित लोगों की मूलभूत सुविधाओं में वृद्धि हो पाएगी। आदिवासी अंचल से लेकर ग्रामीण,शहरी, अर्धशहरी क्षेत्रों में लोगों के लिए कई काम हो सकते हैं। साथ ही पर्यावरण को रहे नुकसान की भरपाई की जा सकी है। सीएसआर मद से होने वाले व्यय व निर्माण कार्य के संबंध में स्पष्ट नीति नियम बनाने की आवश्यकता है।

  • ABOUT THE AUTHOR
    Author

    वर्ष 2007 में दिल्‍ली की भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता में पोस्‍ट ग्रैजुएट डिप्‍लोमा किया है। अध्‍ययन के बाद मैंने दिल्‍ली में अलग-अलग संस्‍थानाें में दो वर्ष सेवा दी। इसके बाद मैंने हिंदुस्‍तान न्‍यूजपेपर मे

MI vs LSG Dream 11 Staff Prediction: सूर्यकुमार यादव या मार्कस स्टोइनिस को बनाएं कप्तान, ड्रीम11 में चुन सकते हैं ये खिलाड़ी

Mumbai vs Lucknow Dream 11 Staff Prediction: आईपीएल प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी मुंबई इंडियंस शुक्रवार को लखनऊ सुपर जायंट्स से भिड़ेगी। दोनों टीमों के बीच मुकाबला वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। मुंबई अपने अंतिम मैच जीतकर जीत के साथ विदा लेना चाहेंगी।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Thu, 16 Could 2024 10:04:52 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 16 Could 2024 10:04:52 PM (IST)

MI vs LSG Dream 11 Team Prediction: सूर्यकुमार यादव या मार्कस स्टोइनिस को बनाएं कप्तान, ड्रीम11 में चुन सकते हैं ये खिलाड़ी
मुंबई इंडियंस बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स ड्रीम 11 टीम भविष्यवाणी।

HighLights

  1. जीत के साथ विदा लेना चाहेंगे मुंबई व लखनऊ।
  2. वानखेड़े में खेला जाएगा मुकाबला।
  3. मुंबई प्लेआफ से बाहर, लखनऊ का नॉकआउट में पहुंचना मुश्किल।

खेल डेस्क, नई दिल्ली। MI vs LSG Dream 11 Staff Prediction: आईपीएल प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी मुंबई इंडियंस शुक्रवार को लखनऊ सुपर जायंट्स से भिड़ेगी। दोनों टीमों के बीच मुकाबला वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। मुंबई अपने अंतिम मैच जीतकर जीत के साथ विदा लेना चाहेंगी। हार्दिक पंड्या की अगुवाई वाली MI प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है। जबकि केएल राहुल की कप्तानी वाली LSG यदि इस मैच को भारी अंतर से जीत लेती है, तो उसके प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद जग सकती है। हालांकि 3 मैचों में लगातार हार से सुपर जायंट्स ने नेट रनरेट (-0.787) खराब हुआ है।

मुंबई का प्रदर्शन नहीं रहा खास

कोलकाता नाइट राइडर्स से 98 रन से हार के बाद LSG को सनराइजर्स हैदराबाद ने 10 विकेट और दिल्ली कैपिटल्स ने 19 रन से पटखनी दी। अंक तालिका में लखनऊ सातवें स्थान पर है। छठे स्थान पर आरसीबी का रनरेट +0.387 है। पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस प्लेऑफ से बाहर होने वाली पहली टीम थी। हार्दिक पंड्या के साथ इस सीजन में टीम का प्रदर्शन खराब रहा। 13 मैचों में चार जीत के साथ टीम के 8 अंक है। अगर आखिरी मुकाबला जीत लेती है तो अंतिम पायदान पर रहने से बच जाएगी।

रोहित, सूर्या और हार्दिक पर रहेगी नजरें

आईपीएल 2024 शुरू होने से पहले रोहित शर्मा की जगह हार्दिक को कप्तानी सौंपे जाने से फैंस काफी नाराज थे। जिसका टीम के प्रदर्शन पर भी असर दिखाई दिया। बल्लेबाजों ने निराश किया, तो गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह (20 विकेट) दूसरे गेंदबाजों को प्रेरित नहीं कर सके। इस मैच में खास फोकस टी20 वर्ल्ड कप में शामिल रोहित, हार्दिक, जसप्रीत और सूर्यकुमार पर रहेगा। हिटमैन पिछली 6 पारियों में असफल रहे हैं। उनका हाईस्कोर 19 रन रहा। हार्दिक पंड्या ऑलराउंडर की भूमिका में न्याय नहीं कर पाए हैं। सूर्यकुमार यादव ने 3 अर्धशतक और 1 शतक जड़कर आत्मविश्वास हासिल कर लिया है। टीम की बॉलिंग जसप्रीत बुमराह पर डिपेंड है।

प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद ना के बराबर

पिछले दो सत्र में प्लेऑफ में जगह बनाने वाली लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए यह सीजन अच्छा नहीं रहा है। केएल राहुल ने तीन अर्धशतक समेत 465 रन बनाए। निकोलस पूरन ने अच्छा प्रदर्शन किया है। क्विंटन डिकॉक, दीपक हुड्डा और क्रुणाल पंड्या ने का प्रदर्शन औसत रहा है। मयंक यादव के चोटिल होने से टीम की गेंदबाजी कमजोर हुई है। नवीन-उल-हक, मोहसिन खान और यश ठाकुर पिछले मैचों में प्रभावित नहीं कर पाए।

मुंबई इंडियंस बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स संभावित प्लेइंग 11 (MI vs SRH Possible XI)

मुंबई इंडियंस संभावित प्लेइंग 11

ईशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, नेहल वढेरा, टिम डेविड, मोहम्मद नबी, जसप्रीत बुमराह, पीयूष चावला।

लखनऊ सुपर जायंट्स संभावित प्लेइंग 11

केएल राहुल (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, दीपक हुड्डा, निकोलस पूरन, क्रुणाल पंड्या, आयुष बडोनी, अरशद खान, रवि बिश्नोई, नवीन-उल-हक, युद्धवीर सिंह।

मुंबई इंडियंस बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स ड्रीम 11 (MI vs LSG Dream 11 Staff Prediction)

विकेटकीपर- केएल राहुल (उपकप्तान), ईशान किशन, क्विंटन डी कॉक

कप्तान- रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा

ऑलराउंडर- हार्दिक पंड्या, मार्कस स्टोइनिस, क्रुणाल पंड्या

गेंदबाज- जसप्रीत बुमराह, रवि बिश्नोई

  • ABOUT THE AUTHOR
    Author

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

ऋषभ पंत को BCCI ने दी बड़ी सजा, IPL के एक मैच पर लगा बैन, दिल्ली कैपिटल्स पर भी लाखों का जुर्माना

Rishabh Pant Suspended: ऋषभ पंत को बीसीसीआई ने सजा दी है। पंत को एक मैच के लिए सस्पेंड कर दिया गया है। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ स्लो ओवर रेट के चलते ये कार्रवाई की गई है।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Sat, 11 Could 2024 04:56:46 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 11 Could 2024 04:58:04 PM (IST)

ऋषभ पंत को BCCI ने दी बड़ी सजा, IPL के एक मैच पर लगा बैन, दिल्ली कैपिटल्स पर भी लाखों का जुर्माना
ऋषभ पंत एक मैच के लिए सस्पेंड।

HighLights

  1. ऋषभ पंत को एक मैच के लिए सस्पेंड किया गया।
  2. स्लो ओवर रेट के चलते ऋषभ को सस्पेंड किया गया।
  3. आरसीबी के खिलाफ 12 मई का मैच नहीं खेल पाएंगे पंत।

खेल डेस्क, नई दिल्ली। Rishabh Pant Suspended: आईपीएल 2024 के बीच दिल्ली कैपिटल्स को बड़ा झटका लगा है। टीम के कप्तान ऋषभ पंत को बीसीसीआई ने सजा दी है। पंत को एक मैच के लिए सस्पेंड कर दिया गया है। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ स्लो ओवर रेट के चलते ये कार्रवाई की गई है। इसके अलावा DC के सभी खिलाड़ियों पर 12 लाख रुपये या उनकी मैच फीस का 50% जो भी कम हो जुर्माना लगाया गया है।

आरसीबी के खिलाफ नहीं खेल पाएंगे पंत

दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच 56वां मैच 7 मई अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया था। ऋषभ पंत की जगह टीम की कप्तानी कौन संभालेगा। फिलहाल दिल्ली ने इसकी जानकारी नहीं दी है। टीम को अगला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 12 मई को खेलना है। पंत इस मुकाबले का हिस्सा नहीं होंगे।

टीम के बाकी खिलाड़ियों पर भी लगा जुर्माना

दिल्ली कैपिटल्स की ये तीसरी गलती है। जो IPL के कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन है। ऋषभ पंत को एक मैच का निलंबन और 30 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में दिल्ली अंतिम ओवर की शुरुआत में 10 मिनट पीछे थे।

12 मई को दिल्ली का बेंगलुरू से सामना

दिल्ली कैपिटल्स ने मैच रेफरी के इस फैसले को चुनौती देते हुए एक अपील दायर की थी। जिसे समीक्षा के लिए BCCI लोकपाल के पास भेजा गया। लोकपाल ने कहा कि मैच अंपायर का निर्णय अंतिम और बाध्यकारी है। अब पंत 12 मई को आरसीबी के खिलाफ होने वाले मैच में नहीं खेल पाएंगे। दिल्ली प्लेऑफ की जगह बनाने की रेस में आगे है।

  • ABOUT THE AUTHOR
    Author

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

Rohit Sharma: रोहित शर्मा कब लेंगे संन्यास, टी20 विश्व कप 2024 से पहले खुद किया खुलासा

Rohit Sharma: रोहित शर्मा के संन्यास की खबरें IPL 2024 में उनके खराब फॉर्म को देखते हुए फैली थी, लेकिन हिटमैन ने सभी अफवाहों को खारिज कर दिया। उन्होंने साफ कर दिया कि वो कुछ सालों तक खेलना जारी रखेंगे।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Wed, 15 Might 2024 03:24:35 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 15 Might 2024 03:24:35 PM (IST)

Rohit Sharma: रोहित शर्मा कब लेंगे संन्यास, टी20 विश्व कप 2024 से पहले खुद किया खुलासा
रोहित शर्मा (फाइल फोटो)

HighLights

  1. रोहित शर्मा का संन्यास पर दिया बड़ा बयान।
  2. भारतीय कप्तान ने डेब्यू मैच को याद किया।
  3. हिटमैन ने कहा-कप्तानी के बारे में कभी सोचा नहीं था।

खेल डेस्क, नई दिल्ली। Rohit Sharma Retirement: पिछले दिनों खबरें चल रही थी कि भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा टी20 विश्व कप 2024 के बाद संन्यास ले सकते हैं। हालांकि अब उन्होंने खुद रिटायरमेंट की अटकलों पर विराम लगा दिया है। उन्होंने कहा कि कुछ और सालों तक इंटरनेशनल क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे।

संन्यास की खबरों पर लगाया विराम

रोहित शर्मा के संन्यास की खबरें IPL 2024 में उनके खराब फॉर्म को देखते हुए फैली थी, लेकिन हिटमैन ने सभी अफवाहों को खारिज कर दिया। उन्होंने साफ कर दिया कि वो कुछ सालों तक खेलना जारी रखेंगे। उनका मकसद टीम को टी20 वर्ल्ड कप 2024 और विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025 जिताना है।

17 साल की यात्रा शानदार रही

भारतीय कप्तान ने Dubai Eye 103.8 से खास बातचीत में कहा कि जब उन्हें डेब्यू कैप मिली थी। वो उनके लिए सबसे खुशी का पल था, क्योंकि वो बचपन से ही इसका ख्वाब देख रहे थे। रोहित ने कहा, ‘वो छोटे-छोटे गोल बनाते हैं और उसे हासिल करते हैं।’ उन्होंने कहा कि मेरी क्रिकेट यात्रा शानदा रही है, 17 साल हो गए। मुझे अभी कुछ और साल खेलने और प्रभाव छोड़ने की उम्मीद है। मैं आज को भी हूं वो उतार-चढ़ावों के कारण हूं।

कप्तानी के सवाल पर रोहित शर्मा ने कहा

कप्तानी के सवाल पर रोहित शर्मा ने कहा कि यह बड़े गर्व की बात है। मैंने कभी नहीं सोचा था कि ये दिन आएगा। मैं टीम की कमान संभालूंगा। शर्मा ने कहा, मैं चाहता था कि सब एक दिशा में चले। कैसे टीम खेला जाना चाहिए। ये सिर्फ रिकॉर्ड, टारगेट या आंकड़े के बारे में नहीं है। ये हम सभी 11 खिलाड़ियों के बारे में है। हम ट्रॉफी कैसे जीत सकते हैं।

  • ABOUT THE AUTHOR
    Author

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

Swati Maliwal: AIIMS से मेडिकल चेकअप करा कर घर पहुंची स्वाति मालीवाल, विभव कुमार पर FIR दर्ज

स्वाति मालीवाल ने बताया कि विभव कुमार ने थप्पड़ व लातों से पेट पर मारा था।

By Paras Pandey

Publish Date: Fri, 17 Might 2024 03:57:08 AM (IST)

Up to date Date: Fri, 17 Might 2024 05:43:59 AM (IST)

Swati Maliwal: AIIMS से मेडिकल चेकअप करा कर घर पहुंची स्वाति मालीवाल, विभव कुमार पर FIR दर्ज

डिजिटल डेस्क, इंदौर। आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल 13 मई की सुबह दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर हुए घटनाक्रम की जानकारी पुलिस को दी।

स्वाति मालीवाल ने बताया कि विभव कुमार ने थप्पड़ व लातों से पेट पर मारा था। मेरे शरीर में कई जगह चोट लगी थी। जिसके बाद एम्स अस्पताल में उनका मेडिकल चेकअप हुआ है।

Rohitashv Gour Battle Story | Bhabhi Ji Ghar Par Hai Tiwari Ji | इंग्लिश नहीं आती थी, इसलिए प्रोजेक्ट्स से निकाले गए: पंकज त्रिपाठी के सीनियर हैं रोहिताश्व, लेकिन उनके जितने फेमस नहीं; बोले- इसका मलाल आज भी

8 मिनट पहलेलेखक: किरण जैन/अरुणिमा शुक्ला

  • कॉपी लिंक

लड्डू के भइया या तिवारी जी….

ये दो नाम सुनते ही जिस शख्स का चेहरा आंखों के सामने घूमने लगता है, वो हैं ‘भाबी जी घर पर हैं’ फेम रोहिताश्व गौड़। इस बार की स्ट्रगल स्टोरी में हमने इन्हीं की कहानी को समेटा है।

हरियाणा में जन्मे रोहिताश्व की परवरिश शिमला में हुई। उन्होंने बताया कि NSD में एडमिशन तो पहले ही अटेम्प्ट में मिल गया था, लेकिन मुंबई का संघर्ष थका देने वाला था। मुंबई आते ही उन्हें एंकीलॉजिंग स्पॉन्डिलाइटिस बीमारी हो गई, जिस वजह से उन्हें दिल्ली वापस जाना पड़ा।

कुछ साल बाद मुंबई आकर उन्होंने करियर की दूसरी पारी शुरू की। ना जाने कितने संघर्ष के बाद उन्होंने पहले टीवी का रुख किया, फिर बड़े पर्दे पर भी दिखे। काम तो मिला, लेकिन असल पहचान के लिए संघर्ष करते रहे।

आखिरकार लंबे इंतजार के बाद उन्हें टीवी शो ‘भाबी जी घर पर हैं’ में काम मिला। हालांकि उन्होंने सोचा नहीं था कि यह शो इतना हिट होगा और उनकी किस्मत बदल जाएगी। वहीं, लोगों को यकीन भी नहीं था कि वे इतने परफेक्ट तरीके से मनमोहन तिवारी का रोल निभा पाएंगे।

रोहिताश्व ने बताया कि वे शुरुआत से शो ‘भाबी जी घर पर हैं’ का हिस्सा हैं। शो का पहला एपिसोड 2 मार्च 2015 को ऑन एयर हुआ था। इस शो में आसिफ शेख, शुभांगी अत्रे जैसे कलाकार भी नजर आते हैं।

रोहिताश्व ने बताया कि वे शुरुआत से शो ‘भाबी जी घर पर हैं’ का हिस्सा हैं। शो का पहला एपिसोड 2 मार्च 2015 को ऑन एयर हुआ था। इस शो में आसिफ शेख, शुभांगी अत्रे जैसे कलाकार भी नजर आते हैं।

सबसे पहले रोहिताश्व ने ‘भाबी जी घर पर हैं’ शो के बारे में बात की। उन्होंने कहा, ‘हमने कभी नहीं सोचा था कि यह शो इतने साल चलेगा। सौम्या जी और हम सबको लगा था कि यह 4 महीने बाद ही बंद हो जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब इस शो को 10 साल होने वाले हैं।

इससे पहले मैं शो ‘लापतागंज’ में काम करता था, जिसमें मेरा किरदार शांत स्वभाव का था। यही वजह रही कि जब इस शो में मुझे कास्ट किया गया तो कई लोगों ने आपत्ति भी जताई कि मैं इस रोल को नहीं निभा पाऊंगा, लेकिन शो के राइटर ने मुझ पर भरोसा जताया।’

पिता जी कम कमाते थे, मां को खर्चा मैनेज करना पड़ता था
रोहिताश्व ने बताया कि उनका जन्म हरियाणा के गांव कालका में हुआ था। हालांकि उनकी परवरिश शिमला में हुई, जहां उनके पिता सरकारी नौकरी करते थे। उन दिनों के बारे में रोहिताश्व ने बताया, ‘भगवान की कृपा रही कि बचपन बहुत अच्छा बीता। कभी बहुत ज्यादा तंगी का दौर नहीं देखा।

हां, इतना जरूर था कि पिता जी की सैलरी बहुत ज्यादा नहीं थी। ऐसे में मां के लिए घर के खर्चे को मैनेज करना थोड़ा मुश्किल था। मुश्किल इसलिए भी था क्योंकि मां की चाहत थी कि हम सभी भाई-बहन अच्छे स्कूल में पढ़ें।’

एक्टिंग के लिए 11वीं में जानबूझकर फेल हो गए थे
रोहिताश्व ने आगे बताया कि उनका जुड़ाव एक्टिंग से कैसे हुआ। उन्होंने कहा, ‘शिमला में पिताजी ऑल इंडिया एसोसिएशन चलाते थे, जिसमें डांस और ड्रामा कॉम्पिटिशन समय-समय पर होता रहता था। इस वजह से कह सकता हूं कि मुझे एक्टिंग विरासत में मिली है।

हालांकि पिताजी नहीं चाहते थे कि मैं एक्टिंग को प्रोफेशन बनाऊं। वे चाहते थे कि मैं साइंस स्ट्रीम से पढूं, लेकिन मैं ऐसा बिल्कुल नहीं चाहता था। मेरे एक टीचर ने भी उनको समझाया था कि मैं एक्टिंग फील्ड में अच्छा कर सकता हूं, लेकिन वे नहीं माने। तब मैंने तरकीब निकाली और 11वीं में जानबूझकर फेल गया। तब उन्हें मजबूरन मेरा एडमिशन आर्ट स्ट्रीम में करवाना पड़ा।’

पहले ही अटेम्प्ट में NSD में एडमिशन मिला
एक बार शिमला में लैंग्वेज आर्ट एंड कल्चर की तरफ से NSD वर्कशॉप हुई थी। इस वर्कशॉप में बहुत सारे टीचर NSD से आए हुए थे। यहां मैंने भी एक महीने ट्रेनिंग ली थी। उनमें से किसी टीचर ने कहा था कि मुझे NSD से एक्टिंग कोर्स करना चाहिए। उनकी बात मानकर मैंने पहले ग्रेजुएशन पूरा किया और फिर NSD का एंट्रेंस एग्जाम दिया। खुशकिस्मती रही कि मेरा पहले ही अटेम्प्ट में सिलेक्शन हो गया।

मैंने यहां की फीस स्कॉलरशिप के पैसे से भरी। 3 साल के कोर्स के बाद आम स्ट्रगलर्स की तरह एक्टर बनने का ख्वाब लेकर मुंबई आना हुआ।’

तस्वीरों में मां-पिता के साथ रोहिताश्व और उनकी पत्नी रेखा।

तस्वीरों में मां-पिता के साथ रोहिताश्व और उनकी पत्नी रेखा।

संघर्ष से भरा रहा मुंबई का शुरुआती सफर
रोहिताश्व ने बताया कि उन्हें मुंबई में आए कुछ ही दिन हुए थे कि उन्हें वापस दिल्ली जाना पड़ा। उन्होंने बताया, ‘NSD से पास आउट हो जाने के बाद मैं 1989 में सपनों की नगरी मुंबई आया। सब सोचते हैं कि NSD से पासआउट हैं, तो यहां काम आसानी से मिल जाएगा। हालांकि वास्तव में ठीक इसका उल्टा होता है।

मुंबई पहुंचते ही सबसे पहले रहने के लिए चॉल में एक कमरा ढूंढा। एक छोटा सा कमरा मिला, जहां 5-6 लोग पहले से रहते थे। मन तो नहीं थी कि उस कमरे में रहूं, वहां सोते वक्त करवट भी लेना मुश्किल हो। हालांकि दूसरा कोई रास्ता भी नहीं था।

शुरुआती कुछ दिन सिर्फ काम के लिए भटकने में बीते। जहां काम की तलाश में जाता, निराशा ही हाथ लगती। दरअसल, उस वक्त सिर्फ DD1 चैनल ही था और महाभारत, रामायण और चाणक्य जैसे शोज बनने शुरू ही हुए थे। इस वजह से लोगों की पहली पसंद टीवी शोज बन गए।

नतीजतन बड़े पर्दे से ज्यादा इन शोज के ऑडिशन के लिए लंबी-लंबी लाइन लगी रहती थी। आज टीवी जगत के बड़े-बड़े स्टार भी उस वक्त लाइन में लगे रहते थे। ऐसे में काम मिल पाना बहुत मुश्किल था। काम के लिए मेरा संघर्ष जारी था कि एक बीमारी ने पूरी मेहनत पर पानी फेर दिया।’

रोहिताश्व ने बताया कि वे 1986 से एक्टिंग फील्ड से जुड़े हुए हैं।

रोहिताश्व ने बताया कि वे 1986 से एक्टिंग फील्ड से जुड़े हुए हैं।

छत पर सोने की वजह से पीठ की बीमारी हुई, वापस दिल्ली जाना पड़ा
‘एक दिन घर की मालकिन के बेटे का जन्मदिन था। उसने अपने मेहमानों के लिए सारे किराएदारों से कमरा खाली कर छत पर सोने को कह दिया। हम सबने इस पर आपत्ति भी जताई, लेकिन वो अपने फैसले पर अडिग रहीं। थक-हारकर हम सभी छत पर सोने चले गए।

कभी छत पर सोने की आदत नहीं थी। रात में फ्लाइट्स की आवाज से सोने में बहुत दिक्कत हुई। जैसे-तैसे आंख लगी। सूरज की रोशनी की वजह से सुबह आंख जल्दी खुल गई, लेकिन उसके अगले पल जो हुआ, वो डरावना था। टंकी के पानी के रिसाव से पूरी पीठ भीग गई थी। मैंने जैसे ही उठने की कोशिश की, उठ ही नहीं पाया। इस हालत में कुछ दोस्त मुझे उठा कर अस्पताल लेकर गए। इन दोस्तों में एक नाम संजय मिश्रा का भी था।

हालत देख डॉक्टर ने आनन-फानन में एक्स रे किया। पता चला कि एंकीलॉजिंग स्पॉन्डिलाइटिस का अटैक आया है, जिसका तुरंत इलाज करना पड़ेगा। हालांकि मुंबई के मौसम में जल्द ठीक होना मुश्किल था। मेरे पास दूसरा कोई ऑप्शन भी नहीं था। आखिरकार मुझे दिल्ली वापस आना पड़ा। यहां मैंने कुछ साल NSD के रिपर्टरी में काम किया।’

छोटे-मोटे रोल से गुजारा करते थे, लगभग 1000 कैमियो के बाद पहला फुल रोल
रोहिताश्व ने आगे बताया, ‘मैं 1997 में वापस मुंबई आ गया। दोबारा काम मांगने की जद्दोजहद शुरू हुई। कुछ दिन के संघर्ष के बाद मुझे टीवी शो ‘मुझे चांद चाहिए’ में काम मिला, जिसे सतीश कौशिक और राजा बुंदेला ने डायरेक्ट किया था।

हालांकि इसके बाद भी संघर्ष खत्म नहीं हुआ। लगभग 2-3 साल मेरे पास बिल्कुल काम नहीं था। पिताजी कहते थे कि मैं शिमला चला आऊं और वहां कुछ दूसरा काम देख लूं, लेकिन मैं अपने ख्वाब के साथ नाइंसाफी नहीं कर सकता था।

तब पिताजी ने मुझे 3 साल की मोहलत दी। इन 3 सालों में बहुत सारे एपिसोडिक काम किए, मतलब कि किसी शो में 2 एपिसोड तो किसी में 3। ये काम करके महीने के 7-8 हजार रुपए इकट्ठा हो जाते, जिससे खर्च तो निकल ही जाता था। फिर मैं राइटर अश्विनी धीर के साथ काम करने लगा। उन्होंने ही मुझे टीवी शो ‘लापतागंज’ में काम दिया जिससे मेरी किस्मत पलट गई। इससे पहले मैंने टीवी और फिल्मों में 1000 से ज्यादा कैमियो किए थे।’

इंग्लिश नहीं आने की वजह से कई बड़े प्रोजेक्ट्स हाथ से निकले
रोहिताश्व को इंग्लिश अच्छी नहीं थी। इसकी वजह से उन्हें कई बार रिजेक्शन का सामना करना पड़ा था। उन्होंने कहा, ‘एक बार बड़े प्रोडक्शन हाउस में ऑडिशन देने गया था। ऑडिशन भले ही हिंदी में होना था, लेकिन जब कास्टिंग टीम को पता चला कि इंग्लिश में मेरे हाथ तंग हैं, उन्होंने वो रोल मुझे नहीं दिया। ये सब देख मैं भी सरप्राइज रह गया था।

ऐसे ना जाने कितनी बार प्रॉपर इंग्लिश नहीं आने की वजह से काम मिलने में दिक्कतें हुईं।’

एक्टर जानकर लोग शादी के लिए इनकार कर देते थे
रोहिताश्व ने बताया कि एक्टर होने की वजह से उनकी शादी भी नहीं हो रही थी। इस बारे में उन्होंने कहा, ‘जब भी कोई रिश्ता लेकर आता तो उनका पहला सवाल होता था कि मैं करता क्या हूं। जैसे ही उन लोगों को पता चलता कि मैं एक्टर हूं, झट से रिश्ते के लिए ना कर देते थे।’

रोहिताश्व ने बताया कि डायरेक्टर राजकुमार हिरानी के साथ उनकी बॉन्डिंग बहुत अच्छी है। उन्होंने हिरानी की ‘मुन्ना भाई MBBS’, ‘लगे रहो मुन्नाभाई’, ‘पीके’ और ‘डंकी’ जैसी फिल्मों में काम भी किया है।

रोहिताश्व ने बताया कि डायरेक्टर राजकुमार हिरानी के साथ उनकी बॉन्डिंग बहुत अच्छी है। उन्होंने हिरानी की ‘मुन्ना भाई MBBS’, ‘लगे रहो मुन्नाभाई’, ‘पीके’ और ‘डंकी’ जैसी फिल्मों में काम भी किया है।

एक दिन IPTA (इंडियन पीपल्स थिएटर एसोसिएशन) के एक नाटक के रिहर्सल के दौरान मेरी मुलाकात रेखा से हुई। इस मुलाकात का किस्सा यूं है कि एक दिन नाटक के रिहर्सल के बीच एक दोस्त ने पूछा- आगे का क्या प्लान है?

मैंने कहा- शादी करने के बारे में सोच रहा हूं, लेकिन लड़की नहीं मिल रही है।

तभी उस दोस्त ने रेखा को बुलाया और कहा- इससे शादी कर लो।

मैं सकपका गया और कहा- ऐसे कैसे इनसे शादी कर सकता हूं।

हालांकि रेखा जान गई थी कि ये सब मजाक चल रहा है। उस मुलाकात के बाद हमारी बातचीत होनी लगी और हमने शादी करने का फैसला कर लिया। फिर परिवार वालों ने भी हमारे इस रिश्ते को खुशी-खुशी अपना लिया।

संघर्ष के दौर में रेखा ने बहुत सपोर्ट किया है। वे मेरे लिए सच में लक्ष्मी हैं, उनसे शादी करने के बाद करियर में ग्रोथ ही देखने को मिली है।’

रोहिताश्व और रेखा (ग्रीन साड़ी में) की शादी को करीब 21 साल हो गए हैं। उनकी दो बेटियां भी हैं।

रोहिताश्व और रेखा (ग्रीन साड़ी में) की शादी को करीब 21 साल हो गए हैं। उनकी दो बेटियां भी हैं।

रोहिताश्व बोले- नवाजुद्दीन, पंकज त्रिपाठी जैसे एक्टर करियर के टॉप पर हैं, लेकिन मैं नहीं
रोहिताश्व ने बताया कि वे आज सफल हैं, लोग उन्हें पहचानते हैं, लेकिन पंकज त्रिपाठी और नवाजुद्दीन सिद्दीकी जैसी पहचान ना बना पाने की कसक है। उन्होंने कहा, ‘आज OTT का बोलबाला है। नवाजुद्दीन, पंकज त्रिपाठी जैसे सेलेब्स OTT पर बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। ये सब भी NSD से जुड़े हुए थे, वहां ये लोग मेरे जूनियर थे, लेकिन आज सफल एक्टर्स हैं।

ये सब देख दुख होता है कि मैं जितना सफल होना चाहता था, उतना नहीं हो पाया।’

जिस दिन पिता का निधन हुआ, वो जीवन का सबसे खराब पल था
रोहिताश्व ने जिंदगी के सबसे खराब पल के बारे में भी बात की। उन्होंने बताया, ‘जिंदगी का वो दिन सबसे खराब था, जिस दिन पिता जी का निधन हुआ। इस दिन मैं बहुत रोया था। ऐसा लगा मानो कि जिस्म का कोई हिस्सा ही कट गया हो। वो पिता के साथ-साथ एक सच्चे दोस्त भी थे, उन्होंने हर कदम पर मुझे सपोर्ट किया था।’

खबरें और भी हैं…
EPFO Information: ईपीएफओ ने शुरू की ऑटो-क्लेम सेटलमेंट सुविधा, अब 3 से 4 दिन में अकाउंट में आ जाएगा पैसा

EPFO Auto Declare Settlement: ईपीएफओ ने आवास, शादी और एजुकेशन के लिए ऑटो-क्लेम सेटलमेंट की सुविधा शुरू की है। अब एडवांस के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Thu, 16 Could 2024 06:40:11 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 16 Could 2024 06:43:08 PM (IST)

EPFO Auto Declare Settlement

HighLights

  1. अब तीन दिन में होगा सेटल होगा ईपीएफओ क्लेम।
  2. पहले 15 से 20 दिन लगते थे।
  3. आईटी सिस्टम के जरिए सेटल होगा क्लेम।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। EPFO Auto Declare Settlement: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने अपने यूजर्स को खुशखबरी दी है। EPFO ने आवास, शादी और एजुकेशन के लिए ऑटो-क्लेम सेटलमेंट की सुविधा शुरू की है। अब एडवांस के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। क्लेम करने के तीन से चार दिनों में पैसा खाते में जमा हो जाएगा।

ऑटो-क्लेम सेटलमेंट की लिमिट बढ़ा दी गई है। इसे पचास हजार से एक लाख रुपये कर दिया गया है। श्रम मंत्रालय के अनुसार, ईपीएफ योजना 1952 के अंडर पैरा 68के (शिक्षा और विवाह) और 68बी हाउसिंग के तहत दावों को ऑटो-क्लेम सेटलमेंट सुविधा के अंतर्गत लाया गया है। इसके लिए ईपीएफओ ने ऑटो क्लेम सॉल्यूशन लॉन्च किया है।

3 से 4 दिनों में होगा क्लेम सेटलमेंट

बता दें ऑटो सेटलमेंट में मानवीय हस्तक्षेप की जरूरत नहीं पड़ेगी। केवाईसी और बैंक वेरिफिकेशन के जरिए किया जाने वाला क्लेम ऑटोमैटिक तरीके से होगा। जहां पहले एडवांस क्लेम सेटलमेंट होने में 10 से 15 दिन लगते थे। अब 3 से 4 दिनों में पूरा हो जाएगा।

क्लेम रिटर्न या रिजेक्ट नहीं होगा

एडवांस रुपये के लिए अगर कोई क्लेम सेटलमेंट आईटी सिस्टम से नहीं होता है, तो रिटर्न या रिजेक्ट नहीं होगा। इस क्लेम को अप्रूवल के जरिए सेटल किया जाएगा। इस नई व्यवस्था को 6 मई 2024 से लागू किया जा चुका है।

EPFO के अनुसार, वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान 4.45 करोड़ दावों हल किया गया था। इनमें 2.84 करोड़ दावे रकम निकासी को लेकर थे। लोगों ने चिकित्सा, विवाह और एजुकेशन पर पैसों के लिए दावे किए थे। 89.52 लाख क्लेम ऑटो-मोड से सेटल किए गए थे।

  • ABOUT THE AUTHOR
    Author

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

Virat Kohli Retirement Plan: कोई अधूरा काम छोड़कर नहीं जाऊंगा, विराट कोहली ने संन्यास पर किया बड़ा खुलासा

Virat Kohli Retirement Plan: विराट कोहली ने यह संकेत दिया कि संन्यास लेने के बाद आगे क्या करना है। यह तय करने से पहले वह एक लंबा ब्रेक लेंगे। रिटायरमेंट के बारे में बात करते हुए उन्होंने बिना किसी पछतावे के अपने करियर को समाप्त करने और खेलना बंद करने तक अपना बेस्ट देने की इच्छा जाहिर की।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Thu, 16 Might 2024 04:29:02 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 16 Might 2024 04:29:02 PM (IST)

Virat Kohli Retirement Plan

HighLights

  1. विराट कोहली ने अपने रिटायरमेंट के बाद की योजनाओं का खुलासा किया।
  2. विराट ने कहा कि वह बिना किसी पछतावे के अपना करियर खत्म करना चाहते हैं।

खेल डेस्क, नई दिल्ली। Virat Kohli Retirement Plan: टीम इंडिया के रन मशीन कहे जाने वाले विराट कोहली ने अपने संन्यास को लेकर बड़ा खुलासा किया। किंग कोहली ने अपने बल्लेबाजी से क्रिकेट जगत पर अपनी अलग छाप छोड़ी है। इस साल आईपीएल में भी उनका बल्ला आग उगलता नजर आ रहा है। उनके सिर पर ऑरेंज कैप सजी है। बेंगलुरु का अगला मैच सीएसके के खिलाफ होगा, जो प्लेऑफ के लिहाज से दोनों टीमोंके लिए अहम है। आइए जानते हैं विराट कोहली ने टीम की प्री-मैच डिन पार्टी में क्या कहा।

सोशल मीडिया पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो में विराट कोहली से पूछा गया कि वह कौन-सी चीज है, जो आपको परेशान करती है। इस पर उन्होंने कहा कि यह बहुत साधारण बात है। मुझे लगता है कि एक खिलाड़ी के तौर पर यही वह दिन है जो करियर के अंत का प्रतीक है। मैं लगातार अपना काम अच्छे से कर रहा हूं। कोहली ने कहा, ‘मैं अपने करियर को यह सोचकर खत्म नहीं करना चाहता, काश मैंने पहले ऐसा किया होता।’

रिटायरमेंट से पहले लूंगा लंबा ब्रेक

विराट कोहली ने यह संकेत दिया कि संन्यास लेने के बाद आगे क्या करना है। यह तय करने से पहले वह एक लंबा ब्रेक लेंगे। रिटायरमेंट के बारे में बात करते हुए उन्होंने बिना किसी पछतावे के अपने करियर को समाप्त करने और खेलना बंद करने तक अपना बेस्ट देने की इच्छा जाहिर की। विराट ने कहा, जब मैं खालना बंद कर दूंगा तो आप लंबे समय तक मुझे देख नहीं पाएंगे। जब तक मैं खेल रहा हूं, मैं अपना 100 प्रतिशत प्रयास करना चाहता हूं। यही बात मुझे आगे बढ़ते रहने के लिए प्रेरित करती है।

आईपीएल 2024 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज विराट

विराट कोहली आईपीएल 2024 में सर्वाधिक रन बनाने वालों की लिस्ट में सबसे आगे हैं। उन्होंने 13 पारियों में 61 रन बनाए हैं। इस दौरान पांच अर्धशतक और एक शतक लगाया है। आरसीबी अंक तालिका में छठवें स्थान पर है। शनिवार को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ महत्वपूर्ण मैच है। प्लेऑफ की रेस में बने रहे के लिए बेंगलुरु को जीत की जरूरत होगी। सीएसका नेट रन रेट +0.528 और आरसीबी +0.387 है।

  • ABOUT THE AUTHOR
    Author

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

स्वाति मालीवाल मारपीट मामले में असमंजस में कांग्रेस, प्रियंका गांधी ने कहा- AAP को लेना है निर्णय

आप की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल मारपीट मामले पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि आप पार्टी आपस में चर्चा करेगी और निर्णय लेगी।

By Anurag Mishra

Publish Date: Thu, 16 Could 2024 03:58:11 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 16 Could 2024 04:01:29 PM (IST)

स्वाति मालीवाल मारपीट मामले में असमंजस में कांग्रेस, प्रियंका गांधी ने कहा- AAP को लेना है निर्णय
प्रियंका गांधी का भाजपा पर हमला।

एएनआई, रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि हमने पिछले 10 वर्षों में पीएम को जनता के बीच नहीं देखा है। इंदिरा जी यहां पैदल आती थीं। वह बस अपने वाहन से जनता की ओर हाथ हिलाते हैं। वह कभी मंच से नीचे नहीं उतरते हैं। वह ‘जनता की मन की बात’ नहीं सुनते हैं। वह अपनी ‘मन की बात’ कहते हैं, तो उन्हें जनता की समस्याओं के बारे में कैसे पता चलेगा। पीएम कहते हैं कि उन्होंने कभी हिंदू-मुस्लिम के बारे में कुछ नहीं कहा, लेकिन उनकी (बीजेपी) पूरी राजनीति इसी पर आधारित है।

आप की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल मारपीट मामले पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि अगर कहीं भी किसी महिला के साथ कोई अत्याचार होता है, तो हम उस महिला के साथ खड़े हैं। मैं हमेशा महिलाओं के साथ खड़ी हूं। वह चाहे किसी भी पार्टी की हों। दूसरी बात यह है कि आप पार्टी आपस में चर्चा करेगी और निर्णय लेगी।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का कहना है, ”वह कहते थे ‘400 पार’. अब क्यों नहीं कहते? क्या हुआ? चुनाव के 4 चरण हो चुके हैं और अब ‘400 पार’ खत्म हो गया है?

जनता के मुद्दों पर पीएम नहीं करते बात- प्रियंका

उन्होंने कहा कि राहुल, मैंने और सभी ने कहा है कि अगर ऐसी स्थिति आती है तो इंडिया एलायंस इस (पीएम चेहरे) का फैसला करेगा। हम शुरू से कह रहे हैं कि जनता ये चुनाव लड़ेगी। उनके मुद्दे महंगाई, बेरोजगारी, खेती आधारित मुद्दे, मजदूरों के मुद्दे, मध्यम वर्ग के मुद्दे हैं। पीएम और अन्य बीजेपी नेताओं को इन मुद्दों पर बात करनी चाहिए।

  • ABOUT THE AUTHOR
    Author

    अनुराग मिश्रा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं। वह कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव है। अनुराग मिश्रा नईदुनिया में आने से पहले भास्कर हिंदी और दैन

SRH vs GT Dream11: ट्रेविस हेड या शुभमन गिल, किसे बनाएं कप्तान, ड्रीम11 में चुन सकते हैं ये खिलाड़ी

SRH vs GT Dream11 Prediction: इस मैच से पहले सनराइजर्स को एक हफ्ते का ब्रेक मिला। जिससे वे फ्रेश होकर मैदान पर वापसी करेंगे। इसके अलावा 8 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स पर जीत के बाद उसके हौसले बुलंद है।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Wed, 15 Might 2024 08:11:41 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 15 Might 2024 10:12:55 PM (IST)

SRH vs GT Dream11: ट्रेविस हेड या शुभमन गिल, किसे बनाएं कप्तान, ड्रीम11 में चुन सकते हैं ये खिलाड़ी
SRH vs GT Dream11

HighLights

  1. सनराइजर्स हैदराबाद प्लेऑफ तो गुजरात टाइटंस प्रतिष्ठा के लिए खेलेंगे।
  2. राजीव गांधी स्टेडियम, हैदराबाद में खेला जाएगा मुकाबला।
  3. जीत के साथ विदा लेना चाहेगी गुजरात टाइटंस।

खेल डेस्क, नई दिल्ली। SRH vs GT Dream11 Prediction: सनराइजर्स हैदराबाद प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए एक जीत दूर है। गुरुवार को गुजरात टाइटंस के खिलाफ क्वालीफाई करने के लिए मैदान में उतरेगी। वहीं, शुभमन गिल की कप्तानी गुजरात यह मैच अपनी प्रतिष्ठा के लिए खेलेगी। GT जीत के साथ इस सीजन को अलविदा कहना चाहेगी। पैट कमिंस की टीम की नजर टॉप-2 में जगह पक्की करने पर हैं। सनराइजर्स को इसके बाद एक मुकाबला और खेलना है। उनका नेट रनरेट +0.406 है। SRH के 12 मैचों में 14 अंक है। वह अधिकतम 18 प्वाइंट्स हासिल कर सकती है। जिससे अंक तालिका में शीर्ष दो में स्थान पक्का हो जाएगा।

इस मैच से पहले सनराइजर्स को एक हफ्ते का ब्रेक मिला। जिससे वे फ्रेश होकर मैदान पर वापसी करेंगे। इसके अलावा 8 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स पर जीत के बाद उसके हौसले बुलंद है। ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा की जोड़ी ने 166 रन का टारगेट 9.4 ओवर में ही प्राप्त कर लिया। हैदराबाद ने इस सत्र में जहां स्कोर का रिकॉर्ड तोड़ा है। वहीं शर्मनाक हार भी झेली है। पिछले पांच मैचों में से तीन में हार का सामना करना पड़ा है। सनराइजर्स की बल्लेबाजी ट्रेविस और अभिषेक पर निर्भर है। इन दोनों के आउट होने के बाद टीम बिखर जाती है। ऐसे में नीतिश रेड्डी, हेनरिक क्लासेन और अब्दुल समद को बेहतर खेल दिखाना होगा।

वहीं, 13 मैचों में पांच जीत के साथ गुजरात टाइटंस के 11 अंक है। वह जीत के साथ विदा लेना चाहेगी। हार्दिक पंड्या के मुंबई इंडियंस में जाने के बाद गुजरात में संतुलन नजर नहीं आया है। हार्दिंक की कप्तानी में GT ने 2022 का खिताब जीता। फिर पिछले साल टीम को फाइनल में पहुंचाया। मोहम्मद शमी के न होने से टीम को खामियाजा भुगतना पड़ा है। बल्लेबाजी में शुभमन गिल और साई सुदर्शन पर अच्छी शुरुआत देने की जिम्मेदारी होगी। डेविड मिलकर फॉर्म में नहीं दिखे हैं, लेकिन आखिरी मैच में उपयोगी पारी जरूर खेलना चाहेंगे।

सनराइजर्स हैदराबाद बनाम गुजरात टाइटंस ड्रीम11 (SRH vs GT Dream11 Prediction

विकेटकीपर- हेनरिक क्लासेन

बल्लेबाज- ट्रेविस हेड (कप्तान), अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल (उपकप्तान), साई सुदर्शन, डेविड मिलर

ऑलराउंडर- नितेश रेड्डी

गेंदबाज- पैट कमिंस, राशिद खान, टी नटराजन, जयदेव उनादकट

सनराइजर्स हैदराबाद बनाम गुजरात टाइटंस संभावित प्लेइंग 11 (SRH vs GT Possible XI)

सनराइजर्स हैदराबाद

अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, नितीश रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, सनवीर सिंह, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, जयदेव उनादकट, विजयकांत व्यासकांत।

गुजरात टाइटंस

शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, शाहरुख खान, डेविड मिलर, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), राहुल तेवतिया, राशिद खान, नूर अहमद, उमेश यादव, मोहित शर्मा, कार्तिक त्यागी।

  • ABOUT THE AUTHOR
    Author

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह