Gratuity Guidelines: क्या है ग्रेच्युटी, इसकी गणना कैसे की जाती है, जानिए सरकारी और प्राइवेट क्षेत्र के कर्मचारियों के लिए नियम

Gratuity Calculation and Guidelines: ग्रेच्युटी एक विशेष रकम है जो कंपनी अपने कर्मचारियों को देती है। जब कोई कर्मचारी एक ही संस्थान में पांच साल तक काम करता है, तो वह ग्रेच्युटी का पात्र होता है।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Fri, 17 Might 2024 05:04:54 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 17 Might 2024 05:08:15 PM (IST)

सरकारी और निजी क्षेत्र के कर्मचारियों के लिए ग्रेच्युटी नियम

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। Gratuity Rule: कंपनियां अपने कर्मचारियों को ग्रेच्युटी राशि की पेशकश करती हैं। किसी कंपनी में तय अवधि तक काम करने पर कर्मचारी को ग्रेच्युटी का लाभ मिलता है। यदि वह पूर्व निर्धारित अवधि से पहले जॉब छोड़ता है या बदलता है तो इसका लाभ नहीं मिलेगा। ऐसे में अक्सर यह सवाल उठता है कि क्या सरकारी और प्राइवेट सेक्टर के कर्मचारियों के लिए ग्रेच्युटी नियम अलग-अलग हैं। इसका जवाब ये है कि चाहे आप गर्वनमेंट कर्मचारी हो या निजी क्षेत्र में नौकरी करते हैं, ग्रेच्युटी नियम सबके लिए एक जैसे हैं।

इस महीने की शुरुआत में इलाहाबाद कोर्ट ने फैसला सुनाया कि यदि कोई कर्मचारी 60 साल के बाद सेवानिवृत्त होना चाहता है या 62 वर्ष में सेवानिवृत्त होता है। तब उसे दोनों रूपों में ग्रेच्युटी का लाभ मिलेगा। कई कंपनियों ने कर्मचारी को ग्रेच्युटी का लाभ नहीं दिया, क्योंकि कर्मचारी ने 62 साल में रिटायरमेंट का विकल्प चुना था।

क्या है ग्रेच्युटी?

ग्रेच्युटी एक विशेष रकम है जो कंपनी अपने कर्मचारियों को देती है। जब कोई कर्मचारी एक ही संस्थान में पांच साल तक काम करता है, तो वह ग्रेच्युटी का पात्र होता है। योजना का लाभ सभी सरकारी और निजी कर्मचारियों मिलता है। भुगतान और ग्रेच्युटी अधिनियम देश की सभी कंपनियों, कारखानों, खदानों, बंदरगाहों और रेलवे पर लागू होता है।

कर्मचारी को ग्रेच्युटी राशि कब मिलती है?

किसी संगठन में पांच साल तक काम करने के बाद कर्मचारी ग्रेच्युटी पाने के पात्र हो जाते हैं। कुछ मामलों में यह सीमा कम होती है। ग्रेच्युटी एक्ट की धारा-2ए के मुताबिक, यदि कोई कर्मचारी भूमिगत खदान में काम करता है तो वह चार वर्ष और 190 दिन पूरे करने के बाद ग्रेच्युटी का लाभ ले सकता है। जबकि अन्य संगठनों में ग्रेच्युटी चार साल 240 दिन के बाद दी जाती है। ग्रेच्युटी का लाभ जॉब छोड़ने या रिटायरमेंट के बाद मिलता है। नौकरी के दौरान इसका लाभ नहीं उठा सकते।

कैसे की जाती है ग्रेच्युटी की गणना?

ग्रेच्युटी की गणना आप आसानी से कर सकते हैं। मूल वेतन और महंगाई भत्ता (15/26)* (काम किए गए सालों की संख्या) जोड़कर ग्रेच्युटी की गणना कर सकते हैं।

  • ABOUT THE AUTHOR
    Author

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

Char Dham Yatra 2024 Replace: चारधाम यात्रा में दूर नहीं हुईं समस्याएं, उत्तरकाशी से गंगोत्री की 100 किमी दूरी तय करने में लग रहे 12 घंटे

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में यात्रा के संदर्भ में अधिकारियों की बैठक की और फिर उत्तरकाशी जिले के बड़कोट पहुंचे। तीर्थ यात्रियों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनीं।

By Arvind Dubey

Publish Date: Sat, 18 Might 2024 07:41:33 AM (IST)

Up to date Date: Sat, 18 Might 2024 07:41:33 AM (IST)

गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर अब भी तीर्थ यात्रियों को घंटों जाम का सामना करना पड़ रहा है।

HighLights

  1. 10 मई से शुरू हुई है चार धाम यात्रा
  2. ज्यादा लोगों से पहुंचने से बिगड़ी व्यवस्था
  3. अब मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने संभाला मोर्चा

एजेंसी, देहरादून (Char Dham Yatra 2024 Replace)। उत्तराखंड में जारी चार धाम यात्रा के दौरान यात्रियों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। तय सीमा से अधिक यात्रियों के पहुंचने के कारण रास्ते जाम है। अब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मोर्चा संभाला है।

इससे पहले प्रशासन ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन बंद कर चुका है। साथ ही वीआईपी दर्शन पर 31 मई तक रोक लगा दी गई है। साथ ही ऋषिकेश व हरिद्वार में तीर्थ यात्रियों को रोके जाने का भी फैसला लिया जा चुका है।

चार धाम यात्रा 2024: जानिए कहां आ रही परेशानी

  • यमुनोत्री धाम के अंतिम सड़क पड़ाव जानकीचट्टी से पालीगाड़ के बीच 35 किमी संकरे मार्ग पर वन-वे गेट सिस्टम होने से अब भी तीर्थ यात्रियों को आगे जाने के लिए पांच से सात घंटे इंतजार करना पड़ रहा है।
  • उत्तरकाशी से गंगोत्री धाम के बीच की 100 किमी दूरी तय करने में 12 घंटे से अधिक लग रहे हैं।
  • इस राजमार्ग पर गंगनानी से भैरव घाटी के बीच जगह-जगह वन-वे गेट सिस्टम है, जहां तीर्थ यात्रियों के वाहनों को रोका जा रहा है।
  • कुछ लोग एजेंडे के तहत चारधाम यात्रा को बदनाम करने पर तुले हैं, लेकिन यात्रा की पवित्रता और पहचान पर आंच नहीं आने दी जाएगी। इसके लिए सरकार कठोर निर्णय लेने से भी पीछे नहीं हटेगी। – पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री, उत्तराखंड

    • ABOUT THE AUTHOR
      Author

      करियर की शुरुआत 2006 में मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के हिंदी सांध्य दैनिक ‘प्रभात किरण’ से की। इसके बाद न्यूज टुडे और हिंदी डेली पत्रिका (राजस्थान पत्रिका समूह) में सेवाएं दीं। 2014 में naidunia.com से डिजिटल की

    Chhattisgarh Cyber ​​Fraud: क्रिप्टो करेंसी में मुनाफा कमाने का दिया झांसा, 30 लाख ठगे, गिरफ्तार

    अविवा ग्रीन सिटी मुजगहन निवासी प्रार्थी सुशांत कुमार ने थाना मुजगहन में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि अपने किसी परिचित के माध्यम से वह कांटाबांजी (ओडिशा) निवासी अमित कुमार थापा से मिले थे। तब अमित थापा के साथ उसके अन्य साथी भी थे।

    By Paras Pandey

    Publish Date: Sat, 18 Could 2024 03:45:30 AM (IST)

    Up to date Date: Sat, 18 Could 2024 03:45:30 AM (IST)

    Chhattisgarh Cyber ​​Fraud: क्रिप्टो करेंसी में मुनाफा कमाने का दिया झांसा, 30 लाख ठगे, गिरफ्तार

    HighLights

    1. गिरफ्तार आरोपित अमित कुमार थापा

    नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। क्रिप्टो करेंसी में अधिक पैसा कमाने का झांसा देकर 30 लाख रुपये की ठगी करने वाले ओडिशा के अंतरराज्यीय आरोपित अमित कुमार थापा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित ने 10 प्रतिशत मासिक लाभ कमाने का झांसा दिया था। इससे पहले दो और मामले सामने आए हैं। इसमें साढ़े तीन करोड़ की ठगी की गई है।

    अविवा ग्रीन सिटी मुजगहन निवासी प्रार्थी सुशांत कुमार ने थाना मुजगहन में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि अपने किसी परिचित के माध्यम से वह कांटाबांजी (ओडिशा) निवासी अमित कुमार थापा से मिले थे। तब अमित थापा के साथ उसके अन्य साथी भी थे।

    naidunia_image

    सभी ने मिलकर सुशांत को बिजनेस क्रिप्टो करेंसी का प्लान दिखाया और बताया कि उनके अन्य साथी मेसर्स एमबीई कॉमर्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी चलाते हैं। जो सूरत (गुजरात) में है। उसमें प्रत्येक माह जो पैसा जमा किया जाएगा, उसका 10 प्रतिशत मासिक लाभ मिलता रहेगा।

    उनके झांसे में आकर प्रार्थी ने बताए अनुसार अलग-अलग खातों, तिथियों और किस्तों में कुल 30 लाख रुपये जमा कर दिए। इसके बाद प्रार्थी द्वारा अपना पैसा वापस मांगने पर अमित थापा और उसके अन्य साथी पैसा आज-कल आ जाएगा, कहकर टाल मटोल करते रहे, परंतु पैसे वापस नहीं दिए।

    रिपोर्ट पर एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और मुजगहन पुलिस की संयुक्त टीम ने घटना के संबंध में प्रार्थी से पूछताछ कर आरोपितों की पतासाजी शुरू की। तकनीकी विश्लेषण करने के साथ ही अन्य माध्यमों से भी पतासाजी की जा रही थी। इसी दौरान घटना में संलिप्त आरोपित अमित कुमार थापा की उपस्थिति के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई, जिस पर पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

    T20 World Cup 2024 के लिए पाकिस्तान की टीम फाइनल, पांच तेज गेंदबाजों को मिली जगह, रिपोर्ट में खुलासा

    Pakistan T20 WC Squad: जियो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, कप्तान बाबर आजम की अगुवाई वाली 15 सदस्यीय टीम में पांच तेज गेंदबाज और चार ऑलराउंडर शामिल हैं।

    By Kushagra Valuskar

    Publish Date: Fri, 17 Might 2024 10:03:06 PM (IST)

    Up to date Date: Fri, 17 Might 2024 10:06:58 PM (IST)

    T20 World Cup 2024 के लिए पाकिस्तान की टीम फाइनल, पांच तेज गेंदबाजों को मिली जगह, रिपोर्ट में खुलासा
    Pakistan T20 WC Squad

    HighLights

    1. पाकिस्तान ने 15 सदस्यीय टीम फाइनल कर ली है।
    2. सलमान अली आगा, हसन अली और इरफान खान रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर यात्रा करेंगे।
    3. जियो न्यूज की रिपोर्ट में खुलासा हुआ।

    खेल डेस्क, नई दिल्ली। Pakistan T20 WC Squad: टी20 विश्व कप 2024 का क्रिकेट फैंस को बेसब्री से इंतजार हैं। इस मेगा इवेंट के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने टीम को अंतिम रूप से दिया है। जियो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, कप्तान बाबर आजम की अगुवाई वाली 15 सदस्यीय टीम में पांच तेज गेंदबाज और चार ऑलराउंडर शामिल हैं।

    इसके अलावा टीम में तीन विकेटकीपर, दो बल्लेबाज और एक स्पिनर शामिल हैं। चोट से उबरने के बाद फास्ट बॉलर हारिस रऊफ को शामिल किया गया है। जबकि हसन अली, सलमाल अली आगा और इरफान खान रिजर्व खिलाड़ी हैं।

    टी20 विश्व कप 2024 के लिए पाकिस्तान की संभावित टीम

    बाबर आजम (कप्तान), फखर जमान, मोहम्मद रिजवान, उस्मान खान, आजम खान, इमाद वसीम, शादाब खान, सईम अयूब, इफ्तिखार अहमद, अबरार अहमद, शाहीन अफरीदी, मोहम्मद आमिर, नसीम शाह, अब्बास अफरीदी और हारिस रऊफ।

    रिजर्व खिलाड़ी- सलमान अली आगा, हसन अली और इरफान खान।

    9 जून को होगा भारत से मुकाबला

    जियो न्यूज के अनुसार, पीसीबी 22 मई को इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले मैच के बाद आधिकारिक तौर पर टीम की घोषणा करेगा। आईसीसी ने 15 सदस्यीय वर्ल्ड कप का एलान के लिए 25 मई की समय सीमा तय की है। पाकिस्तान विश्व कप के ग्रुप ए में भारत, आयरलैंड, कनाडा और अमेरिका के साथ है। मैन इन ग्रीन पहला मैच 6 जून को डलास में यूएस के खिलाफ खेलेगी। जबकि भारत के साथ भिड़ंत 9 जून को न्यूयॉर्क में होगी।

    पाकिस्तान का टी20 विश्व कप 2024 शेड्यूल

    6 जून- पाकिस्तान बनाम अमेरिका, डलास

    9 जून- पाकिस्तान बनाम भारत, न्यूयॉर्क

    11 जून- पाकिस्तान बनाम कनाडा, न्यूयॉर्क

    16 जून- पाकिस्तान बनाम आयरलैंड, लॉडरहिल

    टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए ग्रुप

    ग्रुप ए- भारत, पाकिस्तान, आयरलैंड, कनाडा, संयुक्त राज्य अमेरिका

    ग्रुप बी- इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, नामीबिया, स्कॉटलैंड, ओमान

    ग्रुप सी- न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज, अफगानिस्तान, युगांडा, पापुआ न्यू गिनी

    ग्रुप डी- साउथ अफ्रीका, श्रीलंका, बांग्लादेश, नीदरलैंड्स, नेपाल

    • ABOUT THE AUTHOR
      Author

      माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

    Gautam Gambhir: गौतम गंभीर होंगे टीम इंडिया के अगले हेड कोच? BCCI ने दिया ऑफर, रिपोर्ट में हुआ खुलासा

    Crew India Head Coach: टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद राहुल द्रविड़ का कार्यकाल टीम इंडिया के हेड कोच के रूप में समाप्त हो जाएगा। गौतम गंभीर बीसीसीआई अगले कोच के लिए सबसे बड़ी पसंद बने हुए हैं।

    By Kushagra Valuskar

    Publish Date: Fri, 17 Could 2024 10:41:47 PM (IST)

    Up to date Date: Fri, 17 Could 2024 10:44:23 PM (IST)

    Gautam Gambhir: गौतम गंभीर होंगे टीम इंडिया के अगले हेड कोच? BCCI ने दिया ऑफर, रिपोर्ट में हुआ खुलासा
    गौतम गंभीर (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. गौतम गंभीर से बीसीसीआई ने हेड कोच बनने के लिए संपर्क किया।
    2. गौतम गंभीर केकेआर के मेंटर है।
    3. राहुल द्रविड़ का कार्यकाल टी20 विश्व कप 2024 के बाद समाप्त होग।

    खेल डेस्क, नई दिल्ली। Crew India Head Coach, Gautam Gambir: टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद राहुल द्रविड़ का कार्यकाल टीम इंडिया के हेड कोच के रूप में समाप्त हो जाएगा। फिलहाल पूर्व बल्लेबाज गौतम गंभीर बीसीसीआई अगले कोच के लिए सबसे बड़ी पसंद बने हुए हैं। ESPNCricinfo की रिपोर्ट के अनुसार कोलकाता नाइट राइडर्स के मेंटर से बीसीसीआई ने संपर्क साधा है। IPL खत्म होने के बाद इस बारे में बातचीत होने की संभावना है। भारतीय टीम का मुख्य कोच बनने के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 27 मई है। गौतम गंभीर 2007 टी20 वर्ल्ड कप और 2011 वनडे विश्व कप में टीम का हिस्सा रह चुके हैं।

    राहुल द्रविड़ आगे नहीं बढ़ाना चाहते अपना कार्यकाल

    ESPNCricinfo के अनुसार, राहुल द्रविड़ ने बीसीसीआई को बताया दिया है कि वह अपने कार्यकाल को आगे नहीं बढ़ाना चाहते हैं। हालांकि बाएं हाथ के पूर्व बल्लेबाज के पास इंटरनेशनल या घरेलू टीम की कोचिंग का अनुभव नहीं है। वह आईपीएल में दो फ्रेंचाइजी के कोचिंग स्टाफ का हिस्सा रह चुके हैं। आईपीएल 2022-23 में गौतम गंभीर लखनऊ सुपर जॉयट्स के मेंटोर की भूमिका निभा चुके हैं। दोनों ही बार LSG प्लेऑफ में पहुंची थी।

    गंभीर के देखरेख में निखरी केकेआर

    गौतम गंभीर की देखरेख में कोलकाता नाइट राइडर्स ने इस आईपीएल सीजन में शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने 13 में से 9 मैच जीते हैं। 19 अंकों के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर हैं। उनका नेट रनरेट +1.428 है। केकआर ने आईपीएल के 17वें सीजन में तीन मैच चेन्नई सुपर किंग्स, राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के खिलाफ गंवाए है।

    2027 तक होगा अगले कोच का कार्यकाल

    बता दें पिछले हफ्ते बीसीसीआई ने हेड कोच के पद के लिए आवेदन मंगवाए हैं। बोर्ड ने कहा कि तीनों फॉर्मेट के लिए एक ही कोच होगा। मुख्य कोच का कार्यकाल जुलाई 2024 से 31 दिसंबर 2027 को समाप्त होगा। आवेदन की अंतिम तिथि 27 मई शाम 6 बजे तक है।

    • ABOUT THE AUTHOR
      Author

      माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

    CSK vs RR: पिच का अंदाजा नहीं लगा सकी राजस्थान रॉयल्स, संजू सैमसन ने कहा- हार से लेंगे सबक

    आईपीएल 2024 का 61वां मैच राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच हुआ। चेन्नई सुपरकिंग्स शानदार बल्लेबाज व गेंदबाजी के दम पर 5 विकेट से मैच जीत गई। राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी कर सिर्फ 141 रन ही बना सकी। चेन्नई सुपर किंग्स ने 18.2 ओवर में 145 रन बना लिए।

    By Anurag Mishra

    Publish Date: Solar, 12 Might 2024 08:31:47 PM (IST)

    Up to date Date: Solar, 12 Might 2024 10:52:24 PM (IST)

    CSK vs RR: पिच का अंदाजा नहीं लगा सकी राजस्थान रॉयल्स, संजू सैमसन ने कहा- हार से लेंगे सबक
    राजस्थान रॉयल्स की हार पर कप्तान का बयान।

    खेल डेस्क, इंदौर। आईपीएल 2024 का 61वां मैच राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच हुआ। चेन्नई सुपरकिंग्स शानदार बल्लेबाज व गेंदबाजी के दम पर 5 विकेट से मैच जीत गई। राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी कर सिर्फ 141 रन ही बना सकी। चेन्नई सुपर किंग्स ने 18.2 ओवर में 145 रन बना लिए। राजस्थान के लिए प्लेऑफ में जगह बनाना कठिन होता जा रहा है। राजस्थान ने लगातार तीन मैच हारे हैं।

    राजस्थान को अभी दो मैच और खेलने हैं। प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए उसे 1 मैच ही जीतना है, लेकिन वह लगातार तीन मैच हार चुकी है। टीम का आत्मविश्वास डगमगा रहा है। इस हार के बाद टीम के कप्तान संजू सैमसन बहुत निशान नजर आए। उन्होंने कहा कि उनसे पिच को समझने में गलती हो गई।

    संजू सैमसन ने कहा कि पिच को देखकर लग रहा था कि यह काफी धीमी है। हम अगर मैच में 170-175 रन भी बना लेते हैं, तो काफी रहेगा। हमने अपने लक्ष्य से 20-25 रन कम बनाए। चेन्नई को पिच की स्थिति के बारे में अच्छे से पता था, क्यों कि वह घर में ही थे। सिमरजीत की गेंदबाजी ने हमें काफी परेशान किया। ऐसा होता ही है कि घर के बाहर मैच खेलने में पिच का अंदाजा सही से नहीं लग पाता है।

    हार से मिला अनुभव

    सैमसन ने आगे कहा कि चेन्नई में दिन में बहुत गर्मी पड़ती है। ऐसे में पिच की गति धीमी हो जाती है, जिससे बल्लेबाजी करने में थोड़ी समस्या आती है। चेन्नई ने हमसे बल्लेबाजी भी अच्छी की है। कभी-कभी परिणाम हमारे हाथ में नहीं होता है। तीन हार से हमें काफी कुछ सीखने को मिला है

    • ABOUT THE AUTHOR
      Author

      अनुराग मिश्रा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं। वह कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव है। अनुराग मिश्रा नईदुनिया में आने से पहले भास्कर हिंदी और दैन

    Swati Maliwal FIR: स्वाति मालीवाल ने बताई विभव कुमार की हैवानियत, नाजुक अंगों पर चोट पहुंचाई, शर्ट ऊपर खींचा

    स्वाति ने एफआईआर में बताया कि किस तरह सबसे पहले विभव कुमार ने उन्हें 7-8 थप्पड़ मारे। इसके बाद उनकी छाती, पेट और नाजुक अंगों पर पैर से चोट पहुंचाई।

    By Arvind Dubey

    Publish Date: Fri, 17 Could 2024 01:30:26 PM (IST)

    Up to date Date: Fri, 17 Could 2024 01:30:26 PM (IST)

    Swati Maliwal FIR: स्वाति मालीवाल ने बताई विभव कुमार की हैवानियत, नाजुक अंगों पर चोट पहुंचाई, शर्ट ऊपर खींचा

    एजेंसी, नई दिल्ली (Swati Maliwal FIR)। दिल्ली में आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल (Swati Maliwal) के साथ हुई मारपीट की हैरान करने वाली जानकारी सामने आई है। स्वाति मालीवाल ने अपनी एफआईआर में अरविंद केजरीवाल के पीए विभव कुमार द्वारा की गई हैवानियत के बारे में बताया है।

    एफआईआर के मुताबिक, स्वाति मालीवाल मुख्यमंत्री आवास पर पहुंची थी और उनको अरविंद केजरीवाल से मुलाकात करना थी। स्वाति को यह कहते हुए सीएम आवास के ड्राइंग रूप में बैठाया गया कि थोड़ी देर में सीएम आकर मुलाकात करेंगे। केजरीवाल तो नहीं आए, लेकिन उनके पीएम विभव कुमार वहां पहुंचे और बिना कोई कारण बताए, स्वाति को गालियां देने लगे।

    विभव कुमार कह रहे थे कि तुम्हारी इतनी हिम्मत की हमारी बात नहीं मानेगी। स्वाति कुछ समझ पाती, इससे पहले विभव ने उन्हें पीटना शुरू कर दिया। स्वाति ने एफआईआर में बताया कि किस तरह सबसे पहले विभव कुमार ने उन्हें 7-8 थप्पड़ मारे। इसके बाद उनकी छाती, पेट और नाजुक अंगों पर पैर से चोट पहुंचाई।

    इससे स्वाति के शर्ट के बटन टूट गए। विभव ने शर्ट ऊपर खींचने की कोशिश भी की। स्वाति गिड़गिड़ाती रही। दर्द से कराहते हुए उन्होंने बताया कि वे मासिक धर्म से है और नाजुक अंगों पर चोट के कारण उन्हें बहुत दर्द हो रहा है।

    स्वाति ने एफआईआर में आगे बताया कि किस तरह वे जैसे-तैसे बचकर पुलिस तक पहुंची। बकौल स्वाति, ऐसे हैवानियत पूर्ण व्यवहार से मैं पूरी तरह टूट गई थी। पुलिस शिकायत करने में तीन दिन लग गए, क्योंकि मैं हिम्मत जुटा रही थी।

    • ABOUT THE AUTHOR
      Author

      करियर की शुरुआत 2006 में मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के हिंदी सांध्य दैनिक ‘प्रभात किरण’ से की। इसके बाद न्यूज टुडे और हिंदी डेली पत्रिका (राजस्थान पत्रिका समूह) में सेवाएं दीं। 2014 में naidunia.com से डिजिटल की

    Ankita Lokhande reached the temple sporting shorts | शॉर्ट्स पहनकर मंदिर पहुंचीं अंकिता लोखंडे: सोशल मीडिया यूजर्स को आया गुस्सा, बोले- ऐसे कपड़ों में मंदिर ‘वाह दीदी’

    1 घंटे पहले

    • कॉपी लिंक

    एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में वो शॉर्ट्स पहनकर मंदिर दर्शन करने गई थीं। उनके हाथ पर फ्रैक्चर केसिंग था। मंदिर से बाहर निकलने के बाद उन्हें पैपराजी से बात करते हुए देखा गया। सोशल मीडिया यूजर्स ने अंकिता लोखंडे पर अपनी नाराजगी जताई, क्योंकि उन्होंने शॉर्ट्स पहनकर मंदिर में दर्शन किया। वहीं कई लोगों ने उनकी हेयरस्टाइल का भी मजाक बनाया।

    सोशल मीडिया यूजर्स का रिएक्शन

    सोशल मीडिया पर यूजर्स उनके ड्रेसिंग को लेकर कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर्स ने लिखा- मंदिर में ऐसे कपड़े पहनकर आई हो..वाह दीदी। वहीं एक और यूजर ने उनकी चोट पर संदेह करते हुए लिखा- कभी दाएं हाथ में कभी बाएं हाथ में।

    इतना ही नहीं इसके अलावा लोगों को उनकी हेयरस्टाइल भी पसंद नहीं आई। लोगों का कहना है कि अंकिता खुद को टीनेज समझकर बच्चों जैसी हरकतें करती हैं, जो उनके ऊपर सूट नहीं होता।

    बता दें, कुछ दिन पहले, अंकिता लोखंडे ने अपना एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह हाल ही में मुंबई में आए डरावने धूल भरे तूफान को देखकर बहुत एक्साइटेड नजर आ रही थीं। इस पर भी लोगों ने उन्हें खूब ट्रोल किया। उनका कहना है कि वो इतनी ओवरएक्टिंग क्यों कर रही हैं? इसमें इतना स्पेशल क्या है? जिस तूफान को देखकर वो इतनी एक्साइटेड हो रही हैं, उसमें गरीब लोगों को कितनी समस्या हो रही है।

    हाल में यह खबर सामने आई है कि अंकिता ने करण जौहर की फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 3’ का ऑफर ठुकरा दिया है। हालांकि, इस अफवाह को अंकिता ने झूठा करार दिया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर कर जानकारी दी है कि ये तमाम बातें सिर्फ अफवाह हैं।

    अंकिता का वर्कफ्रंट

    अंकिता के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें हाल ही में फिल्म ‘स्वातंत्र्यवीर सावरकर’ में देखा गया था। इस फिल्म में उनके साथ रणदीप हुड्डा भी नजर आए थे। वहीं, आने वाले दिनों में उन्हें वेब सीरीज ‘आम्रपाली’ में देखा जाएगा। इस सीरीज में वे आम्रपाली के रोल में दिखेंगी।

    खबरें और भी हैं…
    Nepal ने भी भारतीय मसाला कंपनियों पर की कार्रवाई, MDH और Everest के मसालों पर लगाया बैन

    कुछ समय पहले ही हांगकांग के खाद्य नियामक सेंटर फार फूड सेफ्टी (CFS) ने भी कहा था कि इन दोनों कंपनियों के प्रोडक्ट में एथिलीन ऑक्साइड है, जिससे कैंसर होने का खतरा बढ़ता है।

    By Sandeep Chourey

    Publish Date: Fri, 17 Might 2024 09:03:56 AM (IST)

    Up to date Date: Fri, 17 Might 2024 10:47:08 AM (IST)

    तय मानक से ज्यादा एथिलीन ऑक्साइड होने पर कैंसर होने का खतरा बढ़ जाता है।

    HighLights

    1. MDH और Everest कंपनी के मसालों को नेपाल में आयात में फिलहाल 7 दिनों के लिए बैन किया गया है।
    2. इन दोनों कंपनियों के मसालों की बिक्री पर भी बैन लगा दिया गया है।
    3. इन दोनों कंपनी के मसालों में एथिलीन ऑक्साइड की जांच की जा रही है।

    एएनआइ, काठमांडू। हांगकांग के बाद अब नेपाल ने भी दो मसाला कंपनियों के उत्पादों के आयात और बिक्री पर रोक लगा दी है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, नेपाल के खाद्य प्रौद्योगिकी और गुणवत्ता नियंत्रण विभाग ने MDH और Everest जैसी मसाला कंपनियों के कुछ प्रोडक्ट में कीटनाशक, एथिलीन ऑक्साइड होने की आशंका के कारण यह फैसला लिया है। नेपाल ने खाद्य प्रौद्योगिकी और गुणवत्ता नियंत्रण विभाग ने इन दोनों कंपनियों के मसालों में संदिग्ध केमिकल व एथिलीन ऑक्साइड की जांच भी शुरू की है।

    एथिलीन ऑक्साइड से कैंसर का खतरा

    नेपाल के खाद्य प्रौद्योगिकी और गुणवत्ता नियंत्रण विभाग के प्रवक्ता मोहन कृष्ण महाराजन ने जानकारी दी है कि MDH और Everest कंपनी के मसालों को नेपाल में आयात में फिलहाल 7 दिनों के लिए बैन किया गया है। इन दोनों कंपनियों के मसालों की बिक्री पर भी बैन लगा दिया गया है। इन दोनों कंपनी के मसालों में एथिलीन ऑक्साइड की जांच की जा रही है। गौरतलब है कि तय मानक से ज्यादा एथिलीन ऑक्साइड होने पर कैंसर होने का खतरा बढ़ जाता है।

    naidunia_image

    पहले हांगकांग भी कर चुका है कार्रवाई

    आपको बता दें कि कुछ समय पहले ही हांगकांग के खाद्य नियामक सेंटर फार फूड सेफ्टी (CFS) ने भी कहा था कि इन दोनों कंपनियों के प्रोडक्ट में एथिलीन ऑक्साइड है, जिससे कैंसर होने का खतरा बढ़ता है। हांगकांग ने MDH और Everest के चार मसाला उत्पादों पर बैन कर दिया था। इस बीच ब्रिटेन की खाद्य मानक एजेंसी (FSA) ने गुरुवार को जानकारी दी कि एथिलीन ऑक्साइड के अधिकतम स्तर के लिए प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली (ईडब्ल्यूएस) है। ब्रिटेन में एथिलीन ऑक्साइड पर प्रतिबंध है।

    • ABOUT THE AUTHOR
      Author

      कई मीडिया संस्थानों में कार्य करने का करीब दो दशक का अनुभव। करियर की शुरुआत आकाशवाणी केंद्र खंडवा से हुई। महाराष्ट्र में फील्ड रिपोर्टिंग, भोपाल दूरदर्शन, ETV न्यूज़ सहित कुछ रीजनल न्यूज चैनल में काम करके इलेक्

    Farida Jalal के लिए बेहद मुश्किल था इस सुपरस्टार के साथ काम करना, फिल्म खत्म होने के बाद भी नहीं बन पाए दोस्त

    फरीदा जलाल का जन्म 14 मार्च 1949 में हुआ था। उन्होंने 57 साल पहले हिंदी सिनेमा में कदम रखा था। वे शुरू से ही चाहती थीं कि वे एक एक्ट्रेस बने।

    By Ekta Sharma

    Publish Date: Fri, 17 Could 2024 12:49:57 PM (IST)

    Up to date Date: Fri, 17 Could 2024 12:49:57 PM (IST)

    फरीदा जलाल के फिल्मी करियर से जुड़ा किस्सा।

    HighLights

    1. फरीदा जलाल ने हिंदी सिनेमा में अपने लिए एक अलग ही जाॅनर सेट किया है।
    2. एक्ट्रेस ने अपने करियर में 200 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है।
    3. ‘आराधना’ फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी।

    एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। Farida Jalal Attention-grabbing Info: हिंदी सिनेमा की बेहतरीन अदाकारा फरीदा जलाल टेलीविजन से लेकर बाॅलीवुड तक अच्छी फेम कमा चुकी हैं। उन्हें बॉलीवुड की ऑनस्क्रीन मां कहा जाता है। उन्होंने फिल्मों में 6 दशक से भी ज्यादा समय तक काम किया। आज भी वे कई वेब सीरीज में नजर आ रही हैं। फरीदा जलाल ने हिंदी सिनेमा में अपने लिए एक अलग ही जाॅनर सेट किया है। उनके फिल्मी करियर से जुड़े कई किस्से आज भी काफी मशहूर हैं। एक्ट्रेस ने अपने करियर में 200 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है।

    naidunia_image

    आराधना फिल्म से जुड़ा है किस्सा

    फरीदा जलाल का जन्म 14 मार्च 1949 में हुआ था। उन्होंने 57 साल पहले हिंदी सिनेमा में कदम रखा था। वे शुरू से ही चाहती थीं कि वे एक एक्ट्रेस बने। उन्होंने इसके लिए कड़ी मेहनत की। फरीदा ने कई बड़े सुपरस्टार्स के साथ काम किया, लेकिन एक एक्टर ऐसे रहे हैं, जिनके साथ काम करना उनके लिए बहुत मुश्किल था।

    naidunia_image

    वह स्टार थे राजेश खन्ना। फरीदा जलाल ने एक इंटरव्यू में इस बात का जिक्र किया था कि राजेश खन्ना के साथ काम करना उनके लिए काफी मुश्किल था। 1969 में रिलीज हुई फिल्म ‘आराधना’ में राजेश खन्ना, शर्मिला टैगोर, फरीदा जलाल, सुजीत कुमार अहम रोल में नजर आए थे।

    naidunia_image

    सुपरस्टार्स के साथ काम करना नहीं था आसान

    ‘आराधना’ फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी। फिल्म के गाने और कहानी को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। इस फिल्म को लेकर फरीदा ने एक इंटरव्यू में कहा था कि आराधना को लेकर कई सारी यादें जुड़ी हैं।

    naidunia_image

    उन्होंने बताया, “मैं उस वक्त काफी छोटी थी और राजेश खन्ना साहब सुपरस्टार बनने की जर्नी पर थे। मुझे लगता है कि मेरे साथ काम करते वक्त वे थोड़ा असहज महसूस करते थे, क्योंकि मैं फिल्मों में उस समय काफी नई थी। न्यू कमर के साथ काम करने में उन्हें थोड़ा अनकम्फर्टेबल लगता था।”

    naidunia_image

    “फिल्म की शूटिंग खत्म होने तक हमारी दोस्ती नहीं हो पाई। जब आराधना का प्रीमियर हुआ, तब हम दोनों की दोस्ती हुई और फिर लगा कि शायद हम पहले दोस्त बन जाते, तो फिल्म करने में आसानी होती। राजेश खन्ना जी के साथ काम करना इतना आसान नहीं है।”

    naidunia_image

    • ABOUT THE AUTHOR
      Author

      एकता शर्मा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं और बीते 2 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। डिजिटल मीडिया में काम करने का अनुभव है। साल 2022 से जागरण न्यू मीडिया (JNM) से जुड़ी हैं और Naiduni