MS Dhoni: क्या आईपीएल 2024 के सबसे लंबे छक्के के साथ ही हो गई महेंद्र सिंह धोनी की विदाई, भावुक हुए माही

बेंगलुरु में खेले गए रोमांचक मुकाबले में विराट कोहली की आरसीबी ने चेन्नई की टीम को 27 रन से मात दे दी।

By Arvind Dubey

Publish Date: Solar, 19 Might 2024 09:01:18 AM (IST)

Up to date Date: Solar, 19 Might 2024 09:01:18 AM (IST)

MS Dhoni: क्या आईपीएल 2024 के सबसे लंबे छक्के के साथ ही हो गई महेंद्र सिंह धोनी की विदाई, भावुक हुए माही
Mahendra Singh Dhoni: बेंगलुरु से हार के साथ ही चेन्नई आईपीएल से बाहर हो गई।

HighLights

  1. आईपीएल 2024 से बाहर हुई चेन्नई की टीम
  2. रोमांचक मुकाबले में बेंगलुरु ने हासिल की अविश्वसनीय जीत
  3. मैच के बाद भावुक नजर आए धोनी और विराट

एजेंसी, चेन्नई (MS Dhoni CSK Retirement)। चेन्नई की टीम आईपीएल 2024 से बाहर हो गई है। बीती रात बेंगलुरु में खेले गए रोमांचक मुकाबले में विराट कोहली की आरसीबी ने चेन्नई की टीम को 27 रन से मात दे दी। टॉप-4 में जगह बनाने के लिए जरूरी था कि आरसीबी को 18 रन से जीत की जरूरत थी।

मैच के बाद भारतीय क्रिकेट के दो दिग्गज अलग-अलग मूड में दिखे। आउट होने के बाद जहां धोनी खुद से नाराज दिखे, वहीं जीत के बाद भावुक भी नजर आए। इसी तरह अपनी टीम की अविश्वसनीय जीत के बाद विराट कोहली भी भावुक हो गए थे।

क्या महेंद्र सिंह धोनी लेने जा रहे रिटायरमेंट

बीती रात के मुकाबले के बाद महेंद्र सिंह धोनी के रिटायरमेंट को लेकर तरह-तरह के सवाल उठ रहे हैं। क्या अंतिम बार पीली जर्सी में मैदान पर उतरे धोनी? धोनी की कप्तानी में चेन्नई पांच बार चैंपियन बनी। इस बार भले ही उन्होंने कप्तानी नहीं की, परंतु विटेज अवतार में गेंद को बाउंड्री के पार पहुंचाते दिखे।

जड़ा आईपीएल 2024 का सबसे लंबा छक्का

अंतिम ओवर की पहली गेंद पर 110 मीटर का छक्का (यह इस साल आईपीएल का सबसे बड़ा छक्का रहा) जड़ने वाले माही का क्या यह आईपीएल में अंतिम शाट था। चुपचाप से एकाएक संन्यास की घोषणा करने वाले महेंद्र सिह धोनी क्या अंतिम बार पीली जर्सी में मैदान पर दिखे? इसका जवाब भले तुरंत न मिले पर अगले सत्र से पहले अवश्य मिल जाएगा।

  • ABOUT THE AUTHOR
    Author

    करियर की शुरुआत 2006 में मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के हिंदी सांध्य दैनिक ‘प्रभात किरण’ से की। इसके बाद न्यूज टुडे और हिंदी डेली पत्रिका (राजस्थान पत्रिका समूह) में सेवाएं दीं। 2014 में naidunia.com से डिजिटल की

RCB vs CSK: प्लेऑफ में जगह बनाने उतरगी बेंगलुरु-चेन्नई, देखें हेड टू हेड, संभावित प्लेइंग इलेवन और ड्रीम11 टीम

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु संभावित प्लेइंग 11

विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), रजत पाटीदार, ग्लेन मैक्सवेल, कैमरन ग्रीन, महिपाल लोमरोर, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), स्वप्निल सिंह, कर्ण शर्मा, लॉकी फर्ग्यूसन, मोहम्मद सिराज। इम्पैक्ट खिलाड़ी- यश दयाल, विजयकुमार वैश्य।

चेन्नई सुपर किंग्स संभावित प्लेइंग 11

रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रचिन रवींद्र, डेरिल मिशेल, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (विकेटकीपर), शार्दुल ठाकुर, तुषार देशपांडे, मिशेल सेंटनर, सिमरजीत सिंह, महेश थीक्षाना। इम्पैक्ट खिलाड़ी- समीर रिजवी।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम चेन्नई सुपर किंग्स ड्रीम11 टीम (IPL 2024 RCB vs CSK Dream11 Prediction)

रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), विराट कोहली (उपकप्तान), फाफ डु प्लेसिस, कैमरन ग्रीन, रवींद्र जडेजा, शिवम दुबे, रजत पाटीदार, मोहम्मद सिराज, सिमरजीत सिंह, यश दयाल।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु स्क्वॉड

फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, रजत पाटीदार, ग्लेन मैक्सवेल, कैमरून ग्रीन, महिपाल लोमरोर, दिनेश कार्तिक (डब्ल्यू), कर्ण शर्मा, मोहम्मद सिराज, लॉकी फर्ग्यूसन, यश दयाल, स्वप्निल सिंह, अनुज रावत , सुयश प्रभुदेसाई, विजयकुमार वैश्य, हिमांशु शर्मा, मयंक डागर, मनोज भंडागे, टॉम कुरेन, अल्ज़ारी जोसेफ, आकाश दीप, सौरव चौहान, राजन कुमार।

चेन्नई सुपर किंग्स स्क्वॉड

रचिन रवींद्र, रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), डेरिल मिशेल, शिवम दुबे, रवींद्र जड़ेजा, एमएस धोनी (विकेटकीपर), शार्दुल ठाकुर, तुषार देशपांडे, सिमरजीत सिंह, महेश थीक्षाना, अजिंक्य रहाणे, समीर रिजवी, प्रशांत सोलंकी। अजय जादव मंडल, मुकेश चौधरी, मिशेल सैंटनर, रिचर्ड ग्लीसन, आरएस हंगरगेकर, शेख रशीद, निशांत सिंधु, अरवेल्ली अवनीश।

Rahul Gandhi Rally in New Delhi: हमारा लक्ष्य संविधान की रक्षा करना, दिल्ली की रैली में बोले राहुल गांधी

Rahul Gandhi Rally in New Delhi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को दिल्ली के चांदनी चौक में चुनावी रैली को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य संविधान की रक्षा करना है, क्योंकि यहीं आपका भविष्य, सपना और आपकी दिल की आवाज है।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Sat, 18 Might 2024 08:46:24 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 18 Might 2024 10:36:09 PM (IST)

Rahul Gandhi Rally in New Delhi: हमारा लक्ष्य संविधान की रक्षा करना, दिल्ली की रैली में बोले राहुल गांधी
राहुल गांधी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Rahul Gandhi Rally in New Delhi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को दिल्ली के चांदनी चौक में चुनावी रैली को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य संविधान की रक्षा करना है, क्योंकि यहीं आपका भविष्य, सपना और आपकी दिल की आवाज है। वायनाड सांसद ने कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पत्रकारों को 30 से 35 इंटरव्यू दिए हैं। दो-तीन बुद्धिजीवियों और पत्रकारों ने मुझे लिखा और सार्वजनिक घोषणाएं की। उन्होंने पीएम मोदी को पत्र लिखकर कगा कि लोकतंत्र में बहस होनी जरूरी है। मैं तैयार हूं, लेकिन नरेंद्र मोदी बहस नहीं कर सकते।’

गरीब महिलाओं को दिए जाएंगे एक लाख रुपये

उन्होंने कहा कि भारत के गरीब लोगों की एक लिस्ट तैयार की जाएगी। इनमें से प्रत्येक परिवार से एक महिला का चयन किया जाएगा। उसके बैंक खाते में हर साल एक लाख रुपये जमा किए जाएंगे। राहुल ने कहा, ‘आप मुझे बताएं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो भी कहना चाहते हैं। मैं उनसे भाषणों में वहीं कहलवाऊंगा। मैंने उनसे कहां आप अपने भाषणों में अडानी-अंबानी का नाम नहीं लेते हो। 2-3 दिन बाद पीएम मोदी कहते हैं अडानी-अंबानी।’

#WATCH | Congress MP Rahul Gandhi addresses a public rally, he says, “Kejriwal ji and Hemant Soren ji have been put in jail. There’s a checklist of Congress leaders too…Yet another individual has been arrested from Delhi…Our struggle is to avoid wasting the Structure…” pic.twitter.com/iBkG5EMUi5

— ANI (@ANI) Might 18, 2024

हमारी लड़ाई संविधान बचाने की है

उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल और हेमंत सोरेन को जेल में डाला। कांग्रेस नेताओं की भी एक सूची बनी हुई है। सीबीआई और ईडी का दबाव बनाकर एक के बाद एक नेताओं को ले जा रहे हैं। राहुल गांधी ने कहा, ‘दिल्ली से एक और व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। मैं कहता हूं अच्छा है, जितने ले जाएं उतना अच्छा है। हमें डरपोक नेता नहीं चाहिए। हमें बब्बर शेर चाहिए। हमारी लड़ाई संविधान बचाने की है।’

  • ABOUT THE AUTHOR
    Author

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

Aditi Rao had elevated her weight for ‘Heeramandi’ | ‘हीरामंडी’ के लिए अदिति राव ने बढ़ाया था वजन: बेब्बोजान के वायरल वॉक पर दिया रिएक्शन, बोलीं- मैंने वही किया जो SLB ने कहा था

10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

संजय लीला भंसाली की सीरीज ‘हीरामंडी’ में काम करने के बाद से ही अदिति राव हैदरी हर तरफ चर्चा में हैं। सीरीज में उनकी एक्टिंग और डांस दोनों की तारीफ हो रही है। ‘सैयां हटो जाओ’ सॉन्ग में उनका ‘गजगामिनी वॉक’ सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। एक इंटरव्यू में अदिति ने कहा कि वो नहीं जानती थीं कि इस वॉक को क्या कहते हैं। लेकिन इसे करने में उन्हें काफी मेहनत करनी पड़ी।

अदिति ने कहा- मैं संजय सर से और मेरे डांस टीचर से यह पूछना चाहती थी कि यह क्या है? क्या यह गजगामिनी चाल है या हंस चाल है? यह ऐसी कौन सी चाल है, जो मुझे नहीं मालूम! मैं कहूंगी कि मैंने वही किया जो संजय सर ने मुझसे करने को कहा था। मैंने संजय सर के आदेश का पालन किया। मुझे पता है कि कथक में ‘मयूर चाल’ है, फिर ‘गजगामिनी’ है, लेकिन मुझे नहीं पता था कि यह कौन सी चाल है लेकिन मुझे इसका पता लगाना था।

गजगामिनी वॉक के लिए अदिति ने वजन बढ़ाया था

अदिति बताती हैं कि संजय सर का ध्यान हर चीज पर होता था। जैसे कि, गाने में बेब्बो जान कैसी दिख रही है, उसकी चाल, उसका दुपट्टा जिस तरह से गिरता है। वो हर चीज बिल्कुल परफेक्शन से कराना चाहते थे। उन्होंने कहा कि वह चाहते थे कि दुपट्टा एक खास बीट पर गिरे, सिर मुड़े और घुंघरू की आवाज बिल्कुल बीट पर आए। ‘हीरामंडी’ से अपने वायरल गजगामिनी वॉक पर रिएक्शन देते हुए कहा कि संजय लीला भंसाली ने उनकी सराहना की कि उनका वजन बढ़ गया है।

1 महीने पहले अदिति ने की थी सगाई

एक्टर सिद्धार्थ और अदिति ने एक महीने पहले ही अपनी सगाई की अनाउंसमेंट सोशल मीडिया पर की है। दोनों ने एक साथ 2021 की तमिल-तेलुगु फिल्म ‘महासमुद्रम’ में काम किया था। तभी से इन दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गईं।

सिद्धार्थ ने बॉलीवुड की फेमस फिल्मों जैसे ‘रंग दे बसंती’ और ‘चश्मेबद्दूर’ में काम किया है। अदिति राव हैदरी साउथ के साथ हिंदी फिल्मों की भी जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। उन्होंने ‘पद्मावत’, ‘बॉस’, ‘रॉकस्टार’और ‘मर्डर-3’ जैसी फिल्मों में काम किया है।

राजघराने से है अदिति का संबंध

अदिति का जन्म 28 अक्टूबर 1986 को हैदराबाद में एहसान हैदरी और विद्या राव के घर हुआ था। अदिति हैदराबाद के निजाम रहे मो. साहेल अकबर हैदरी की पड़पोती हैं। अदिति के नाना राजा जे. रामेश्वर राव तेलंगाना के वनापर्थी के राजा थे।

अदिति ने अपने करियर की शुरुआत बतौर भरतनाट्यम डांसर की थी। उन्होंने फेमस भरतनाट्यम डांस लीला सैमसन के डांस ग्रुप में भी काम किया था।

यहां काम करने के बाद उन्होंने एक्टिंग की तरफ रुख किया था। उन्होंने पहली बार 2007 की तमिल फिल्म ‘श्रृंगारम’ में एक्टिंग की थी।

खबरें और भी हैं…
Gold-Silver Value 17 Might: सोने की कीमत में आई कमी, चांदी के भाव में मामूली तेजी, बाजार जाने से पहले जान लें कीमत

भारतीय सर्राफा बाजार में 17 मई 2024 को सोने के भाव में कमी आई है। सोने का भाव 73387 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। 16 मई 2024 को सोने के शाम के भाव की तुलना में 51 रुपये की कमी आई है। चांदी के भाव में मामुली तेजी देखी आई है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Fri, 17 Might 2024 04:50:30 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 17 Might 2024 04:50:30 PM (IST)

सोने-चांदी का भाव।

बिजनेस डेस्क, इंदौर। Gold-Silver Value At the moment: भारतीय सर्राफा बाजार में 17 मई 2024 को सोने के भाव में कमी आई है। सोने का भाव 73387 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। 16 मई 2024 को सोने के शाम के भाव की तुलना में 51 रुपये की कमी आई है। चांदी के भाव में मामूली तेजी देखी आई है। चांदी का भाव 86271 रुपये प्रति किलो हो गया है। राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाले चांदी के भाव में 16 मई से 31 रुपये की तेजी आई है।

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स के अनुसार 16 मई की शाम को 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने की कीमत 73438 रुपये थी। 17 मई को 999 वाले 24 कैरेट सोने की कीमत 73387 रुपये हो गई है। 16 मई की शाम को 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 86230 रुपये थी। 17 मई को 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 86271 रुपये हो गई है।

17 मई को 995 शुद्धता वाले सोने की कीमत 73093 रुपये हो गई है। 916 शुद्धता वाले सोने की कीमत 67223 रुपये हो गई है। 750 शुद्धता वाले सोने की कीमत 55040 रुपये हो गई है। 585 शुद्धता वाले सोने की कीमत 42931 रुपये हो गई है।

कैरेट के अनुसार सोना

24 कैरेट सोना= 100% सोना

22 कैरेट सोना= 91.7% सोना

18 कैरेट सोना= 75.0% सोना

14 कैरेट सोना= 58.3% सोना

12 कैरेट सोना= 50.0% सोना

10 कैरेट सोना= 41.7% सोना

मिस्ड कॉल लगाकर जानें सोने-चांदी का भाव

ibja केंद्र सरकार की छुट्टियों और शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं करता है। आपको 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी का रेट जानना है, तो 8955664433 पर मिस्ड कॉल कसकते हैं। मिस्ट कॉल के कुछ ही समय बाद एसएमएस के जरिए रेट्स मिल जाते हैं। गोल्ड या सिल्वर का रेट जानने के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर भी जा सकते हैं।

  • ABOUT THE AUTHOR
    Author

    अनुराग मिश्रा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं। वह कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव है। अनुराग मिश्रा नईदुनिया में आने से पहले भास्कर हिंदी और दैन

Swati Maliwal Assault Case: तीस हजारी कोर्ट में पेश किए गए विभव कुमार, 5 दिन की पुलिस हिरासत में

स्वाति मालीवाल केस में आरोपी विभव कुमार हाल ही में तीस हजारी कोर्ट में पेश हुए थे।

By Paras Pandey

Publish Date: Solar, 19 Might 2024 01:36:42 AM (IST)

Up to date Date: Solar, 19 Might 2024 01:49:44 AM (IST)

नेशनल डेस्क, नईदुनिया प्रतिनिधि। स्वाति मालीवाल केस में आरोपी विभव कुमार हाल ही में तीस हजारी कोर्ट में पेश हुए थे। जिसके बाद अदालत ने ये फैसला किया कि वे पुलिस कस्टडी में रहेंगे।

naidunia_image

जिसके बाद उनको सिविल लाइन्स पुलिस स्टेशन ले जाया जा रहा है। तीस हजारी कोर्ट ने उन्हें 5 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

Terrorist Assault In Jammu: अनंतनाग और शोपियां में आतंकियों का दुस्साहस, पूर्व सरपंच को उतारा मौत के घाट

घायल दंपत्ति को उपचार के लिए जीएमसी अस्पताल अनंतनाग में भर्ती कराया गया है। इन हमलों में लिप्त आतंकियों को पकड़ने के लिए सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान चलाया है।

By Paras Pandey

Publish Date: Solar, 19 Might 2024 12:26:07 AM (IST)

Up to date Date: Solar, 19 Might 2024 01:49:34 AM (IST)

Terrorist Attack In Jammu: अनंतनाग और शोपियां में आतंकियों का दुस्साहस, पूर्व सरपंच को उतारा मौत के घाट

नेशनल डेस्क, नईदुनिया प्रतिनिधि। आतंकियों ने शनिवार को दक्षिण कश्मीर के शोपियां और अनंतनाग में दो हमले किए। शोपियां में उन्होंने एक पूर्व सरपंच को मौत के घाट उतारा जबकि अनंतनाग में यन्नर, पहलगाम के निकट उन्होंने जयपुर से आए एक दपंत्ति को निशाना बनाया।

#WATCH अनंतनाग, जम्मू-कश्मीर: आतंकवादियों ने यन्नार में जयपुर निवासी महिला फरहा को गोली मारकर घायल कर दिया। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

(वीडियो सोर्स: स्थानीय) pic.twitter.com/OP8ERwwiIa

— ANI_HindiNews (@AHindinews) Might 18, 2024

सुरक्षाबल तलाशी अभियान में

घायल दंपत्ति को उपचार के लिए जीएमसी अस्पताल अनंतनाग में भर्ती कराया गया है। इन हमलों में लिप्त आतंकियों को पकड़ने के लिए सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान चलाया है। इन हमलों ने वादी में चुनाव के मददेनजर किए गए सुरक्षा प्रबंधों की भी पोल खोल दी है। अनंतनाग संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के लिएपहले मतदान 25 मई को होना है।

के अलावा यन्नर पहलगाम में जहां पर्यटकों पर हमला हुआ है, वहां श्री अमरनाथ की तीर्थयात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रहती है। हालांकि पुलिस नेहमले में लिप्त आतंकियों और उनके संगठन की पुष्टि नहीं की है,लेकिन यह दोनों हमले लश्कर ए तैयबा के हिट स्क्वाड टीआरएफ द्वारा अंजाम दिए जाने की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता।

Life Certificates: बेहद आसान है ऑनलाइन लाइफ सर्टिफिकेट जमा करना, यहां देखें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

Life Certificates: पेंशनर्स जीवन प्रमाण पत्र जमा करने के लिए पेंशन वितरण एजेंसी के पास नहीं जा सकते हैं। अधिकारियों ने ऐसे पेंशनभोगियों की मदद के लिए जीवन प्रमाण पत्र जारी करने के लिए ऑनलाइन तरीके पेश किए हैं।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Fri, 10 Could 2024 04:43:59 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 10 Could 2024 04:45:30 PM (IST)

Life Certificates

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Life Certificates: सेवानिवृत्त वरिष्ठ नागरिकों के लिए पेंशन इनकम का मुख्य स्त्रोत है। यह पैसा उन्हें आर्थिक रूप से सक्षम बनाता है। उनकी जरूरतों और आपात स्थितियों को पूरा करने में मदद करता है। हालांकि नियमित रूप से पेंशन पाने के लिए पेंशनभोगियों को अपना जीवन प्रमाण पत्र बैंक, पोस्ट ऑफिस और अधिकृत पेंशन वितरण एजेंसी को जमा करना होगा।

हालांकि कुछ पेंशनर्स जीवन प्रमाण पत्र जमा करने के लिए पेंशन वितरण एजेंसी के पास नहीं जा सकते हैं। अधिकारियों ने ऐसे पेंशनभोगियों की मदद के लिए जीवन प्रमाण पत्र जारी करने के लिए ऑनलाइन तरीके पेश किए हैं। ऐसे पेंशनभोगी दो तरीकों से जीवन प्रमाण पत्र ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। पहला आधार बेस्ड डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट और दूसरा फेस ऑथेंटिकेशन।

आधार के माध्यम से जीवन प्रमाण पत्र कैसे जमा करें?

स्टेप 1- सबसे पहले jeevanpramaan.gov.in से डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट एप्लिकेशन डाउनलोड करें।

स्टेप 2- इसके बाद आधार कार्ड नंबर और पेंशन बैंक अकाउंट से संबंधित अन्य जानकारी जमा करें।

स्टेप 3– बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण निकटतम सामान्य सेवा केंद्र, बैंक शाखा या सरकारी कार्यालय में किया जा सकता है।

स्टेप 4- अगर पेंशनभोगी पहले से ही सिस्टम में नामांकित है, तो उसे अपने डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट को अपडेट करने के लिए बायोमेट्रिक्स को प्रमाणित करने के लिए सिर्फ अपना आधार नंबर देना होगा।

स्टेप 5- डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट जमा होने के बाद आपको मोबाइल पर यूनिक आईडी कोड आएगा। इसका इस्तेमाल वेबसाइट से अपना जीवन प्रमाण पत्र डाउनलोड करने के लिए किया जा सकता है।

फेस वेरिफिकेशन से जीवन प्रमाणपत्र कैसे जमा करें?

स्टेप 1- सबसे पहले अपने मोबाइल में जीवन प्रमाण पत्र डाउनलोड करें।

स्टेप 2- इसके बाद जीवन प्रमाण एप में आधार नंबर, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी सहित अन्य विवरण भरना होगा।

स्टेप 3- अब आपके मोबाइल और ईमेल आईडी पर ओटीपी आएगा।

स्टेप 4- अपनी पहचान सत्यापित करने के लिए OTP सबमिट करें।

स्टेप 5- एप फिर फेस स्कैन के लिए अनुमति का अनुरोध करेगा। जिसे आप प्रक्रिया पूरी करने के लिए दे सकते हैं।

स्टेप 6- प्रोसेस जारी रखने के लिए ‘यस’ पर क्लिक करें।

स्टेप 7- अब स्कैनिंग के साथ आगे बढ़ने के लिए आई एम अवेयर पर क्लिक करें। इसके बाद एप फोटो स्कैन करके रिकॉर्ड कर लेगा।

स्टेप 8- प्रोसेस पूरी होने के बाद स्क्रीन पर आईडी और पीपीओ नंबर के साथ सबमिशन का प्रमाण दिखाई देगा।

  • ABOUT THE AUTHOR
    Author

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

LIVE: ये चुनाव गरीबों के जीवन को आसान बनाने के लिए है, नॉर्थ ईस्ट दिल्ली में बोले पीएम नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को उत्तर पूर्वी दिल्ली में जनसभा को संबोधित किया।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Sat, 18 Could 2024 06:43:08 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 18 Could 2024 06:43:08 PM (IST)

LIVE: ये चुनाव गरीबों के जीवन को आसान बनाने के लिए है, नॉर्थ ईस्ट दिल्ली में बोले पीएम नरेंद्र मोदी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को उत्तर पूर्वी दिल्ली में जनसभा को संबोधित किया।

प्रधानमंत्री श्री @narendramodi उत्तर पूर्वी दिल्ली में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए।

— BJP (@BJP4India) Could 18, 2024

  • ABOUT THE AUTHOR
    Author

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

Anil Kapoor left the movie Housefull 5! | अनिल कपूर ने छोड़ी फिल्म हाउसफुल 5!: फीस पर बिगड़ी बात इसलिए यह फैसला किया; 14 साल बाद फ्रेंचाइजी का हिस्सा बन सकते हैं अर्जुन रामपाल

4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

फिल्म हाउसफुल 5 में अनिल कपूर नजर नहीं आएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने यह फिल्म फीस की वजह से छोड़ दी है। वहीं, खबर यह भी कि 14 साल बाद इस फ्रेंचाइजी का अर्जुन रामपाल हिस्सा बन सकते हैं। उन्होंने फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म हाउसफुल में मेजर कृष्णा राव का रोल निभाया था।

हालांकि, मेकर्स की तरफ से इन दोनों बातों पर ऑफिशियल पुष्टि नहीं की गई है।

मिड डे की रिपोर्ट के अनुसार, अनिल कपूर और फिल्म के प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला की फीस पर लेकर सहमति नहीं बन पाई। इस वजह से अनिल ने यह फिल्म छोड़ दी। इस बदलाव के बाद मेकर्स फिल्म में नाना पाटेकर के किरदार पर फिर से काम कर रहे हैं। दरअसल, पहले फिल्म में उनकी केमिस्ट्री अनिल कपूर के साथ दिखाई जानी थी।

वहीं, बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अर्जुन रामपाल इस फ्रेंचाइजी में शामिल हो सकते हैं। हालांकि मेकर्स ने अभी इसकी भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

2025 में रिलीज होगी फिल्म

रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि कास्टिंग में हुए इतने बड़े बदलाव के बाद भी हाउसफुल 5 की शूटिंग शेड्यूल में कोई बदलाव नहीं किया गया है। फिल्म के डायरेक्टर तरुण मनसुखानी इसकी शूटिंग अगस्त से यूके में शुरू करेंगे। फिल्म को पहले इसी साल दिवाली के मौके पर रिलीज किया जाना था। लेकिन अब इसे 2025 में रिलीज किया जाएगा।

मेकर्स ने हाल में एक बयान जारी कर कहा था- हाउसफुल फ्रेंचाइजी की भारी सफलता का श्रेय दर्शकों को जाता है। हाउसफुल 5 की कहानी बहुत अलग है और लोगों को जरूर पसंद आएगी। इसके लिए बेहतरीन VFX की भी जरूरत है, जिस वजह से रिलीज डेट आगे बढ़ाई गई है। फिल्म 6 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।