विराट कोहली ने साझा की World Cup डेब्यू की यादें, कहा- मैं पहले मैच में था बहुत नर्वस…

भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप के लिए अमेरिका रवाना हो गई है। इस वर्ल्ड कप में हर कोई विराट कोहली की शानदार बल्लेबाजी देखना चाहेगी। विराट कोहली ने एक इंटरव्यू में बताया कि डेब्यू वर्ल्ड कप में काफी नर्वस थे।

By Anurag Mishra

Publish Date: Thu, 30 Might 2024 05:53:17 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 30 Might 2024 05:53:17 PM (IST)

विराट कोहली ने साझा की World Cup डेब्यू की यादें, कहा- मैं पहले मैच में था बहुत नर्वस...
विराट कोहली ने साझी की अपनी यादें।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप के लिए अमेरिका रवाना हो गई है। इस वर्ल्ड कप में हर कोई विराट कोहली की शानदार बल्लेबाजी देखना चाहेगी। विराट कोहली ने एक इंटरव्यू में बताया कि डेब्यू वर्ल्ड कप में काफी नर्वस थे। उन्होंने 2011 के वर्ल्ड कप में इंडिया के पहले मैच को मैच को याद किया, जो कि बांग्लादेश के खिलाफ खेला गया था।

विराट कोहली ने 2009 में ही इंटरनेशन क्रिकेट में खेलना शुरू किया था। कोहली ने बांग्लादेश के खिलाफ शानदार बैटिंग करते हुए शतक जड़ा था। इस दौरान उनके साथ सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग भी थे। उन्होंने इस मैच में उन्होंने 175 रन बनाए थे।

  • ABOUT THE AUTHOR
    Author

    अनुराग मिश्रा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं। वह कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव है। अनुराग मिश्रा नईदुनिया में आने से पहले भास्कर हिंदी और दैन

Group India Schedule: 6 टीमें… 32 मैच.. टी20 वर्ल्ड कप के बाद बिजी है टीम इंडिया, नोट कर लें पूरा शेड्यूल
हाइलाइट्स

भारत को टी20 वर्ल्ड कप के बाद 6 टीमों के साथ खेलना है टीम इंडिया जुलाई- अगस्त में जिम्बाब्वे और श्रीलंका का दौरा करेगी

नई दिल्ली. टीम इंडिया का शेड्यूल आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद भी बिजी रहने वाला है. भारतीय टीम इस समय अमेरिका में है जहां उसे विश्व कप के लीग मुकाबले न्यूयॉर्क में खेलने हैं. इसके बाद टीम इंडिया विंडीज का दौरा करेगी. टी20 विश्व कप का आयोजन वेस्टइंडीज और अमेरिका की संयुक्त मेजबानी में होने जा रहा है. विश्व कप के बाद भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी 2025 तक 6 अलग अलग टीमों के साथ 32 मैच खेलेगी. इस दौरान भारतीय टीम कुछ सीरीज अपने घर में खेलेगी जबकि कुछ घर के बाहर.

टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) खत्म होने के बाद भारतीय टीम जुलाई में जिम्बाब्वे (IND vs ZIM) का दौरा करेगी. इस दौरे पर दोनों टीमों के बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी. सीरीज का पहला टी20 मैच 6 जुलाई को खेला जाएगा जबकि पांचवां और आखिरी मैच 14 जुलाई को आयोजित होगा. इसके बाद टीम इंडिया श्रीलंका (IND vs SL) दौरे पर जाएगी जहां वह मेजबान टीम के साथ 3 टी20 और 3 वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी. जिम्बाब्वे और श्रीलंका दौरे पर सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया जा सकता है. इस दौरान युवा खिलाड़ियों को आजमाया जा सकता है.

T20 World Cup: हार्दिक पंड्या तो पहुंच गए लेकिन विराट कोहली कब पहुंचेंगे अमेरिका? बांग्लादेश के खिलाफ क्या खेल पाएंगे वॉर्मअप मुकाबला

क्या वर्ल्ड कप देखने के लिए खराब करनी होगी नींद? कब शुरू होंगे मुकाबले, कहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग

भारतीय टीम बॉर्डर गावस्कर सीरीज में 5 टेस्ट खेलेगी
श्रीलंका दौरे से लौटने के बाद भारतीय टीम बांग्लादेश और न्यूजीलैंड की मेजबानी करेगी. बांग्लादेश के खिलाफ भारत 3 टी20 और 2 टेस्ट मैच खेलेगा. इसके बाद टीम इंडिया अपने घर में न्यूजीलैंड की मेजबानी करेगी. दोनों टीमें 3 टेस्ट मैचों की सीरीज में टकराएंगी. भारतीय टीम इसके बाद ऑस्ट्रेलिया से उसके घर में 5 मैचों की बॉर्डर गावस्कर टेस्ट सीरीज में भिड़ेगी. इससे पहले दोनों टीमों के बीच 4 मैचों की टेस्ट सीरीज होती थी लेकिन इस बाद दोनों टीमों इस सीरीज के तहत 5 टेस्ट मैच खेलेगी.

चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन पाकिस्तान में होना है
भारत का ऑस्ट्रेलिया दौरा 22 नवंबर से शुरू होगा. बॉर्डर गावस्कर सीरीज का पांचवां और और आखिरी टेस्ट मैच 3 जनवरी से खेला जाएगा. इसके बाद भारतीय टीम 5 टी20 और 3 वनडे मैचों की सीरीज के लिए अपने घर में इंग्लैंड की मेजबानी करेगी. इंग्लैंड से सीरीज खत्म होने के बाद भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी में खेलेगी. चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन पाकिस्तान में होना है. भारत चैंपियंस ट्रॉफी खेलने के लिए पाकिस्तान का दौरान नहीं करना चाहता. इसका आयोजन फरवरी- मार्च में हो सकता है. इसके बाद टीम इंडिया के खिलाड़ी आईपीएल के 18वें सीजन में बिजी हो जाएंगे.

Tags: T20 World Cup, Group india

Ambani household will give a Roman vacation themed tour to the visitors, toga social gathering can be held on the cruise at evening | अनंत-राधिका की प्री-वेडिंग सेरेमनी का इनसाइड व्यू: स्टारी नाइट में साउथ अफ्रीकन डीजे और अमेरिकन बैकस्ट्रीट बॉय्ज ने परफॉर्मेंस दी, रणवीर सिंह का लुक सामने आया
  • Hindi Information
  • Leisure
  • Ambani Household Will Give A Roman Vacation Themed Tour To The Visitors, Toga Get together Will Be Held On The Cruise At Evening

4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

29 मई से अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की दूसरी प्री-वेडिंग सेरेमनी शुरू हो चुकी है। बीते दिन सभी मेहमानों को इटली के पालेर्मो में वेलकम लंच दिया गया था, जिसके बाद सभी मेहमान क्रूज में सवार होकर सफर शुरू कर चुके हैं। अब अनंत-राधिका की प्री-वेडिंग सेरेमनी से कुछ इनसाइड वीडियोज और तस्वीरें सामने आई हैं। पहले दिन हुए स्टारी नाइट पार्टी में साउथ अफ्रीकन डीजे ब्लैक कॉफी ने परफॉर्मेंस दी है। वहीं दूसरी परफॉर्मेंस अमेरिका के पॉपुलर ग्रुप बैक स्ट्रीट बॉय्ज की हुई। सेरेमनी से रणवीर सिंह की तस्वीरें भी सामने आई हैं।

देखिए सेरेमनी की कुछ इनसाइड झलक-

रणवीर सिंह ने क्रूज में एक गेस्ट के साथ पोज दिया।

रणवीर सिंह ने क्रूज में एक गेस्ट के साथ पोज दिया।

अमेरिका के डांस ग्रुप बैक स्ट्रीट बॉय्ज ने सेरेमनी में परफॉर्मेंस दी है।

अमेरिका के डांस ग्रुप बैक स्ट्रीट बॉय्ज ने सेरेमनी में परफॉर्मेंस दी है।

साउथ अफ्रीकन डीजे ब्लैक कॉफी ने भी स्टारी नाइट के दौरान परफॉर्मेंस दी है।

साउथ अफ्रीकन डीजे ब्लैक कॉफी ने भी स्टारी नाइट के दौरान परफॉर्मेंस दी है।

अंबानी परिवार के फैन पेज पर सेलिब्रिटी एसेंट क्रूज का इनसाइड वीडियो पोस्ट किया गया है।

अंबानी परिवार के फैन पेज पर सेलिब्रिटी एसेंट क्रूज का इनसाइड वीडियो पोस्ट किया गया है।

सेरेमनी में शामिल गेस्ट ने क्रूज के डेक का वीडियो शेयर किया है।

सेरेमनी में शामिल गेस्ट ने क्रूज के डेक का वीडियो शेयर किया है।

पहले दिन हुए स्टारी नाइट इवेंट में सितारों से जगमगाया क्रूज

29 मई की शाम को क्रूज पर स्टारी नाइट पार्टी हुई थी। इस इवेंट के लिए सेरेमनी को सितारों से सजाया था। स्टार थीम वाली इस पार्टी में सफेद फूलों और सितारों से डेकोरेशन की गई थी।

देखिए दूसरे दिन का शेड्यूल-

अंबानी परिवार का क्रूज आज रोम पहुंच चुका, जहां सेरेमनी में शामिल हुए सभी मेहमानों का लंच दिया गया था। इसके बाद रात को LA DOLCE FARNIENTE और टोगा पार्टी जैसे प्रोग्राम रखे गए हैं।

एक नजर अनंत-राधिका की प्री-वेडिंग सेरेमनी के डे-1 पर-

अनंत-राधिका की प्री-वेडिंग सेरेमनी की शुरुआत 29 मई को इटली के पालेर्मो शहर से हुई है। यहां मेहमानों को सबसे पहले वेलकम लंच दिया गया था, जिसके बाद सभी मेहमान क्रूज में बोर्ड हुए थे। क्रूज में ही सेरेमनी का दूसरा प्रोग्राम हुआ था, जिसका नाम था स्टारी नाइट।

29 मई को पालेर्मो पोर्ट पर दिखा सेलिब्रिटी एसेंट क्रूज
अनंत-राधिका की प्री-वेडिंग सेरेमनी सेलिब्रिटी एसेंट क्रूज में हो रही है। ये क्रूज 29 मई को पालेर्मो से रवाना हुआ है, जो 4380 किलोमीटर की यात्रा कर सदर्न फ्रांस पहुंचेगा।

यह क्रूज 29 मई को पोर्ट पहुंच था। यह उसकी एक्सक्लूसिव तस्वीर है।

यह क्रूज 29 मई को पोर्ट पहुंच था। यह उसकी एक्सक्लूसिव तस्वीर है।

3279 पैसेंजर कैपेसिटी वाला क्रूज है ‘सेलिब्रिटी एसेंट
ये क्रूज 5-स्टार सुविधाओं वाला एक तैरता हुआ रिसॉर्ट है। इसे 1 दिसंबर 2023 को लॉन्च किया गया है। इस क्रूज की पैसेंजर कैपेसिटी 3279 है, लेकिन प्री-वेडिंग सेरेमनी में 800 गेस्ट शामिल हुए हैं। इनमें 300 तो VVIP हैं।इन मेहमानों की खातिरदारी के लिए 600 हॉस्पिटैलिटी स्टाफ क्रूज में है।

बुधवार को मुंबई से रवाना हुए थे सेलेब्स
रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, रणवीर सिंह जैसे कई सितारे मंगलवार को ही इटली के लिए रवाना हो चुके थे, जबकि कई सेलेब्स बुधवार को सेरेमनी के लिए रवाना हुए थे। 29 अप्रैल को अनन्या पांडे, सारा अली खान, करण जौहर, इब्राहिम अली खान, करीना कपूर, करिश्मा कपूर, दिशा पाटनी, मनीष मल्होत्रा और सचिन तेंदुलकर समेत कई सेलेब्स इस प्री-वेडिंग में शामिल होने के लिए मुंबई से रवाना हुए थे। उनके लिए अंबानी परिवार के प्राइवेट जेट A340 को इटली से दूसरी ट्रिप के लिए मुंबई भेजा गया था।

अनन्या पांडे को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था।

अनन्या पांडे को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था।

सारा अली खान भाई इब्राहिम अली खान के साथ मुंबई से इटली के लिए रवाना हुई थीं।

सारा अली खान भाई इब्राहिम अली खान के साथ मुंबई से इटली के लिए रवाना हुई थीं।

जान्हवी कपूर और उनके पिता बोनी कपूर भी मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए थे।

जान्हवी कपूर और उनके पिता बोनी कपूर भी मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए थे।

करण जौहर और करिश्मा कपूर साथ में इटली के लिए निकले थे। दोनों ने एयरपोर्ट पर साथ पोज दिए थे।

करण जौहर और करिश्मा कपूर साथ में इटली के लिए निकले थे। दोनों ने एयरपोर्ट पर साथ पोज दिए थे।

मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा भी इटली रवाना होने से पहले मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए थे।

मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा भी इटली रवाना होने से पहले मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए थे।

एटलस जेट 747 के जरिए सभी मेहमानों को मुंबई से इटली लाया जा रहा है।

एटलस जेट 747 के जरिए सभी मेहमानों को मुंबई से इटली लाया जा रहा है।

10 दिनों के लिए चार्टर किए हैं एयरक्राफ्ट

अंबानी परिवार ने एयर X चार्टर के जरिए एयरबस A340-31 को भी तकरीबन 7 से 10 दिनों के लिए चार्टर कर लिया है। प्री-वेडिंग खत्म होने के बाद सभी मेहमान इसी प्लेन से मुंबई वापस लौटेंगे। अंबानी परिवार ने एयरक्राफ्ट को बीते 25 मई से चार्टर किया हुआ है।

इससे पहले 27 मई को 8 जेट मुंबई से बार्सिलोना, स्पेन पहुंचे थे। कई गेस्ट यहां से भी क्रूज पर सवार हुए हैं, जो आज सुबह पालेर्माे पोर्ट पहुंचा है।

गेस्ट को दो रूट से डेस्टिनेशन तक ले जाया जा रहा है। कुछ फ्लाइट्स वाया दुबई और कुछ फ्लाइट्स वाया बकू पहुंची हैं।

गेस्ट को दो रूट से डेस्टिनेशन तक ले जाया जा रहा है। कुछ फ्लाइट्स वाया दुबई और कुछ फ्लाइट्स वाया बकू पहुंची हैं।

पहले दिन प्री-वेडिंग में शामिल हुए गेस्ट ने सिटी टूर की तस्वीरें शेयर कीं

सेरेमनी में शामिल होने के लिए कई सेलेब्स और मेहमान पहले ही इटली पहुंच गए थे। 29 मई को इटली से सिटी टूर और क्रूज की तस्वीरें सामने आई थीं। ​​​​​​

अंबानी परिवार की फैमिली फ्रेंड अहिल्या मेहता ने सिटी टूर की तस्वीरें शेयर की हैं।

अंबानी परिवार की फैमिली फ्रेंड अहिल्या मेहता ने सिटी टूर की तस्वीरें शेयर की हैं।

दोस्त के साथ इटली की सड़कों पर घूमतीं अहिल्या मेहता।

दोस्त के साथ इटली की सड़कों पर घूमतीं अहिल्या मेहता।

फ्रेंड्स के साथ पूल पार्टी एंजॉय करतीं अलाविया जाफरी।

फ्रेंड्स के साथ पूल पार्टी एंजॉय करतीं अलाविया जाफरी।

ओरी ने भी क्रूज से यह फोटो शेयर किया।

ओरी ने भी क्रूज से यह फोटो शेयर किया।

सेरेमनी में पहुंचे गेस्ट्स ने इटली के बीच से यह फोटो भी शेयर किया।

सेरेमनी में पहुंचे गेस्ट्स ने इटली के बीच से यह फोटो भी शेयर किया।

अब देखिए क्रूज ‘सेलिब्रिटी एसेंट’ के इंटीरियर्स की कुछ तस्वीरें…

इस क्रूज के इंटीरियर्स पर काफी डिटेलिंग वर्क किया गया है।

इस क्रूज के इंटीरियर्स पर काफी डिटेलिंग वर्क किया गया है।

क्रूज पर सफर का लुत्फ उठाने और व्यूज कैप्चर करने के लिए रेस्ट कॉर्नर भी बने हैं।

क्रूज पर सफर का लुत्फ उठाने और व्यूज कैप्चर करने के लिए रेस्ट कॉर्नर भी बने हैं।

क्रूज के केबिन में काफी अच्छी स्पेस दी गई है।

क्रूज के केबिन में काफी अच्छी स्पेस दी गई है।

क्रूज के वॉशरूम को भी रॉयल लुक दिया गया है।

क्रूज के वॉशरूम को भी रॉयल लुक दिया गया है।

सेलिब्रिटी एसेंट के कॉस्मोपॉलिटन रेस्टोरेंट की एक झलक।

सेलिब्रिटी एसेंट के कॉस्मोपॉलिटन रेस्टोरेंट की एक झलक।

क्रूज पर कसीनो और गेमिंग फ्लोर भी है।

क्रूज पर कसीनो और गेमिंग फ्लोर भी है।

4 दिन चलेगी सेरेमनी, 300 VIP गेस्ट होंगे शामिल
चार दिनों तक चलने वाली इस सेरेमनी में शामिल होने के लिए इंडिया और विदेश से अंबानी और मर्चेंट परिवार के कई फैमिली मेंबर्स, फैमिली फ्रेंड्स और सेलिब्रिटी इटली पहुंच चुके हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो इस सेकेंड प्री-वेडिंग सेरेमनी में तकरीबन 300 VIP गेस्ट शामिल होंगे।

यह उसी क्रूज की फुटेज है जिस पर पार्टी होगी।

यह उसी क्रूज की फुटेज है जिस पर पार्टी होगी।

इस पार्टी में तकरीबन 300 VIP गेस्ट शामिल होंगे।

इस पार्टी में तकरीबन 300 VIP गेस्ट शामिल होंगे।

1 जून की डिनर पार्टी के लिए की गईं खास तैयारियां
इस प्री वेडिंग सेरेमनी के आखिरी दिन 1 जून को इटली के शहर पोर्टोफिनो में होने वाले मेहमानों के डिनर के लिए खास तैयारियां की गई हैं। यहां सभी मेहमान ‘सेलिब्रिटी एसेंट’ क्रूज से पहुंचेंगे।

गेस्ट को पोर्ट से डिनर वेन्यू पर ले जाया जाएगा। इवेंट के बाद सभी फ्लाइट्स के जरिए अपने-अपने डेस्टिनेशन को रवाना हो जाएंगे।

तस्वीर पोर्टोफिनो शहर के खूबसूरत पोर्ट की है।

तस्वीर पोर्टोफिनो शहर के खूबसूरत पोर्ट की है।

शहर में सिर्फ अंबानी के मेहमान ही घूम सकेंगे
पोर्टोफिनो के मेयर मतेओ वायाकावा ने भास्कर को बताया कि 1 जून को शहर में शाम 5 बजे के बाद केवल प्री-वेडिंग में आए मेहमानों को ही घूमने की अनुमति होगी। इसके लिए सभी मेहमानों के लिए विशेष पास जारी किए गए हैं।

इस दौरान स्थानीय लोग अपने घरों में ही रहेंगे और बाजार बंद रहेंगे। पोर्टोफिनो शहर की आबादी टूरिस्ट सीजन के दौरान लगभग 12 से 15 सौ रहती है।

क्यों खास है पोर्टोफिनो
अनंत-राधिका की इस सेकेंड प्री-वेडिंग का समापन पोर्टोफिनो में होने वाली इस ग्रैंड डिनर पार्टी के साथ होगा। यह शहर खास इसलिए है क्योंकि यह इटली का सबसे अमीर शहर माना जाता है। यहां प्रति व्यक्ति औसत आय लगभग 82 लाख रुपए है। रंगीन पेंट वाली इमारतों वाला यह पोर्टोफिनो शहर मशहूर अमीर लोगों में चर्चित है। यहां का पोर्ट भी खास है।

पोर्टोफिनो पोर्ट पर हर तरह की बोट, याट, शिप और क्रूज पाए जाते हैं।

पोर्टोफिनो पोर्ट पर हर तरह की बोट, याट, शिप और क्रूज पाए जाते हैं।

शकीरा भी कर सकती हैं परफॉर्म
वहीं एक रिपोर्ट की मानें तो इस सेकेंड प्री-वेडिंग सेरेमनी में ग्लोबल पॉप-सिंगर शकीरा परफॉर्म करेंगी। सुनने में आया है कि वो इस प्राइवेट इवेंट में परफॉर्म करने के लिए 10 से 15 करोड़ रुपए चार्ज करेंगी। इससे पहले जामनगर में हुए पहली प्री-वेडिंग सेरेमनी में इंटरनेशनल पॉप स्टार रिहाना ने परफॉर्म किया था।

शकीरा को उनके गाने 'वाका वाका' और 'हिप्स डोंट लाइ' के लिए पहचाना जाता है।

शकीरा को उनके गाने ‘वाका वाका’ और ‘हिप्स डोंट लाइ’ के लिए पहचाना जाता है।

Bihar Politics: 4 जून के बाद NDA में होगी टूट!, राजद ने कहा- आपस में ही लड़ेंगे नीतीश, उपेंद्र व चिराग

राष्ट्रीय जनता दल ने दावा किया है कि 4 जून के बाद एनडीए में टूट हो जाएगी। इसके घटक दल आपस में लड़ने भिड़ने लगेंगे। भाजपा और जदयू की दूरी अब दिखने लगी है। मुख्यमंत्री नीतीश, उपेंद्र कुशवाह और चिराग पासवान चुनाव के बाद एक-दूसरे के खिलाफ खुलकर बोलने लगेंगे।

By Anurag Mishra

Publish Date: Thu, 30 Might 2024 09:44:11 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 30 Might 2024 09:51:18 PM (IST)

Bihar Politics: 4 जून के बाद NDA में होगी टूट!, राजद ने कहा- आपस में ही लड़ेंगे नीतीश, उपेंद्र व चिराग
राजद ने एनडीए की एकता पर उठाए सवाल।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। राष्ट्रीय जनता दल ने दावा किया है कि 4 जून के बाद एनडीए में टूट हो जाएगी। इसके घटक दल आपस में लड़ने भिड़ने लगेंगे। भाजपा और जदयू की दूरी अब दिखने लगी है। मुख्यमंत्री नीतीश, उपेंद्र कुशवाह और चिराग पासवान चुनाव के बाद एक-दूसरे के खिलाफ खुलकर बोलने लगेंगे।

राजद प्रवक्ता चितरंगन गगन ने गुरुवार को कहा कि पीएम मोदी के पटना के रोड शो में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शामिल हुए थे। उसके बाद से वह पूरी तरह से नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम से गायब रहे। उनको गठबंधन के बैनर तक में जगह नहीं दी गई है। भाजपा की इस रणनीति के खिलाफ जदयू है। उसके कार्यकर्ताओं के अंदर बहुत ही आक्रोश है।

भाजपा ने माना जदयू कर रही विश्वासघात

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के पीएम मोदी के कार्यक्रमों में शामिल ना होने पर भाजपा कार्यकर्ता आक्रोशित हैं। उनका मानना है कि जदयू के कार्यकर्ता भाजपा उम्मीदवारों के साथ मिलकर काम नहीं कर रहे हैं। वह उनके साथ विश्वासघात करने का काम रहे हैं।

लोजपा का साथ नहीं दे रहे जदयू कार्यकर्ता

उन्होंने कहा कि लोजपा ने खुलेआप नीतीश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। लोजपा कार्यकर्ताओं का मानना है कि नीतीश कुमार के कार्यकर्ता लगातार जदयू के उम्मीदवारों के खिलाफ काम रहे हैं। वह इंडी अलायंस के उम्मीदवारों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। इस दौरान भाजपा ने एक शब्द भी जदयू के खिलाफ नहीं बोला। इस मामले पर चिराग पासवान भी नजर बनाए हुए हैं। वह भी 4 जून के बाद ही अपने पत्ते खोलेंगे।

उपेंद्र कुशवाह की राजनीति खत्म करने की कोशिश

उन्होंने कहा कि उपेंद्र कुशवाह का राजनीतिक जीवन खत्म करने की तैयारी हो चुकी है। भाजपा और जदयू मिलकर इस काम को अंजाम तक पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं। उपेंद्र कुशवाह अच्छे इस बात को जान चुके हैं, लेकिन मतदान से पहले बोलने से बच रहे हैं। वह मतदान के खिलाफ जदयू और भाजपा के खिलाफ बोलेंगे।

  • ABOUT THE AUTHOR
    Author

    अनुराग मिश्रा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं। वह कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव है। अनुराग मिश्रा नईदुनिया में आने से पहले भास्कर हिंदी और दैन

Time Journal ने निकाली 100 प्रभावशाली कंपनियों की लिस्ट, भारत की इन तीन कंपनियों का रहा दबदबा

अमेरिका की टाइम मैगजीन ने विश्व की 100 प्रभावशाली कंपनियों की लिस्ट निकाली है, जिसमें भारत की तीन कंपनियों का नाम शामिल है। यह भारतीय कंपनियां रिलायंस इंडस्ट्रीज, सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया और टाटा ग्रुप हैं।

By Anurag Mishra

Publish Date: Thu, 30 Might 2024 08:24:14 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 30 Might 2024 08:24:14 PM (IST)

टाइम मैगजीन की लिस्ट में भारतीय कंपनियां।

बिजनेस डेस्क, इंदौर। अमेरिका की टाइम मैगजीन ने विश्व की 100 प्रभावशाली कंपनियों की लिस्ट निकाली है, जिसमें भारत की तीन कंपनियों का नाम शामिल है। यह भारतीय कंपनियां रिलायंस इंडस्ट्रीज, सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया और टाटा ग्रुप हैं।

टाइम मैगजीन ने इस लिस्ट में 5 कैटगरी बनाई थीं। यह कैटगरी लीडर्स, डिसरप्टर्स, इनोवेटर्स, टाइटन्स और पायनियर्स नाम से थीं। टाइटन्स कैटेगरी में रिलायंस और टाटा ग्रुप को टाइम मैगजीन ने रखा है। वहीं पायनियर्स कैटगरी में सीरण इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया को जगह मिली है।

रिलायंस भारत का इंडियाज जगरनॉट

टाइम मैगजीन ने रिलायंस इंडस्ट्रीज को भारत का इंडियाज जगरनॉट कहा है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के बारे में टाइम मैगजीन ने लिखा है कि इस कंपनी ने अपनी शुरुआत कपड़ा और पॉलिएस्टर की कंपनी के तौर पर की थी, लेकिन अब यह ग्रुप देश की सबसे ज्यादा कैपिटल वाली कंपनी बन गया है। मुकेश अंबानी ने इस कंपनी को एनर्जी, रिटेल और टेलीकॉम सेक्टर मे बढ़ाया है। टाइम मैगजीन ने रिलायंस और डिज्नी की पार्टनरशिप के बारे में भी लिखा है। मैगजीन ने लिखा कि रिलायंस के लिए यह डील बहुत ही फायदे की है। 8.5 अरब डॉलर की इस डील से भारत के स्ट्रीमिंग बाजार में रिलायंस मजबूत हुआ है।

टाटा व सीरम को मिली जगह

टाइम मैगजीन की तरफ से सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया को दुनिया की सबसे बड़ी वैक्सीन निर्माता कंपनी का तमगा दिया गया है। कंपनी हर साल 3.5 अरब वैक्सीन की खुराक का निर्माण करती है। सीरम ने कोविड जैसी दुनिया की सबसे खतरनाक महामारी में वैक्सीन बनाकर लाखों जिंदगियों को मौत के मुंह से निकाला था। टाटा ग्रुप भारत की सबसे पुरानी कंपनी है। टाटा का कारोबार हर क्षेत्र में फैला हुआ है। टाटा की स्टील, सबसी केबल, रसायन, नमक, अनाज, एसी, ऑटोमोबाइल, फैशन व होटल जैसे क्षेत्रों में धाक है। टाटा एआई, सेमीकंडक्टर, टेक में भारी निवेश कर एक टेक कंपनी के रूप में बढ़ रहा है।

  • ABOUT THE AUTHOR
    Author

    अनुराग मिश्रा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं। वह कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव है। अनुराग मिश्रा नईदुनिया में आने से पहले भास्कर हिंदी और दैन

Panna Information: 1 करोड़ 7 लाख का गांजा जब्त, पुलिस ने 5 आरोपितों को किया गिरफ्तार, पिकअप वाहन भी पकड़ा

Panna Crime Information: वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पन्ना आरती सिंह व पन्ना जिले के समस्त अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) के मार्गदर्शन में जिले के समस्त थाना प्रभारियों, चौकी प्रभारियों के नेतृत्व में थाना स्तर पर पुलिस टीमों का गठन किया गया है।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Thu, 30 Could 2024 11:15:25 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 30 Could 2024 11:15:25 PM (IST)

Panna Crime Information

HighLights

  1. पवई थाना पुलिस ने गांजा के अवैध परिवहन पर बड़ी कार्रवाई की।
  2. पांच क्विंटल 38 किलो ग्राम गांजे के साथ 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार।

पन्ना नईदुनिया प्रतिनिधि। Panna Crime Information: पुलिस की बड़ी कार्यवाही 5 क्विटंल 38 किलोग्राम गांजा कीमती करीब 1 करोड़ 7 लाख 74 हजार रूपये का जप्त,अवैध मादक पदार्थ (गाँजा) को बिक्री हेतु उड़ीसा से परिवहन कर लाने वाले 05 आरोपियों को पन्ना पुलिस ने गिरफ्तार कर परिवहन हेतु उपयोग किया गया। पिकप वाहन कीमती करीब 8 लाख रूपये का जप्त करने में सफलता हासिल की है।

पुलिस मुख्यालय भोपाल के आदेशानुसार पुलिस अधीक्षक पन्ना साईं कृष्णा एस. थोटा द्वारा पन्ना जिले में मादक पदार्थ की खेती, भण्डारण, परिवहन एवं बिक्री करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पन्ना आरती सिंह व पन्ना जिले के समस्त अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) के मार्गदर्शन में जिले के समस्त थाना प्रभारियों, चौकी प्रभारियों के नेतृत्व में थाना स्तर पर पुलिस टीमों का गठन किया गया है।

अभियान के अंतर्गत दिनांक 29/05/24 को थाना प्रभारी पवई निरीक्षक त्रिवेन्द्र कुमार त्रिवेदी को पुलिस सायबर सेल पन्ना व मुखबिर तंत्र से सूचना प्राप्त हुई कि कुछ व्यक्ति सफेद रंग के पिकप वाहन से उड़ीसा तरफ से बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ (गांजा) लेकर आ रहे है। थाना प्रभारी द्वारा तत्काल उक्त सूचना की जानकारी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को दी गई।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशानुसार थाना पवई में गठित पुलिस टीम द्वारा पुलिस सायबर सेल से मिली जानकारी व मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा जूही मोड़ पहुंचकर वाहन चेकिंग लगाई गई । कुछ देर बाद एक सफेद रंग का पिकप वाहन आता दिखा । पिकप वाहन में ड्रायवर के अलावा दो अन्य व्यक्ति व गाड़ी के ऊपर बॉडी में 02 अन्य व्यक्ति चालक सहित कुल 05 व्यक्ति बैठे दिखे । पुलिस टीम को वाहन चेंकिग करते देख पिकप चालक द्वारा थोड़ी दूर पिकप वाहन खड़ा करके पिकप से उतरकर भागने की कोशिश करने लगे तभी पुलिस टीम द्वारा तत्काल घेराबंदी करके सभी पांचो लोगो को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। पुलिस टीम द्वारा पूंछताछ किये जाने पर अपने-अपने नाम आशाराम पटेल पिता मिही लाल पटेल उम्र 21 वर्ष निवासी जटापहाड़ी थाना बमीठा जिला छतरपुर, सुनील पटेल पिता काशीराम पटेल उम्र 21 वर्ष निवासी रिछाई थाना बमीठा जिला छतरपुर, रामेश्वर पटेल पिता बच्चू पटेल उम्र 33 वर्ष निवासी छमटुली थाना बमीठा जिला छतरपुर, रमन पटेल पिता रामदयाल पटेल उम्र 24 वर्ष निवासी छमटुली थाना बमीठा जिला छतरपुर, निमेनचरण भोई पिता राजकिशोर भोई उम्र 21 साल निवासी डिढेमल, कतमाल, बौद्ध (उड़ीसा) बताए गए।

धान की भूसी (कना) की बोरियों के नीचे दबा कर रखा गया था मादक पदार्थ

पुलिस टीम द्वारा पिकप वाहन क्रमांक ओडी 03 डी 7275 की त्रिपाल हटा कर चेक किया गया तो ऊपर भाग में धान की भूसी (कना) की बोरियां रखी दिखी । मामले में पुलिस टीम को संदेह होने पर पुलिस द्वारा धान की भूसी (कना) की बोरियों को हटाकर देखा गया तो उनके नीचे प्लास्टिक की संतरंगी ग्रे कलर की अलग बोरियां रखी मिली । उक्त बोरियों को खोलकर देखा गया तो उनके अंदर मादक पदार्थ (गांजा) रखा होना पाया गया । पिकप वाहन से पुलिस टीम द्वारा ऐसी ही 14 बोरियों के अंदर कुल 538.68 किलोग्राम (5 क्विंटंल 38 किलोग्राम) मादक पदार्थ (गांजा) कीमती करीब 1 करोड़ 7 लाख 74 हजार रूपये का होना पाया गया। पुलिस टीम द्वारा आरोपियआरोपितो के कब्जे से मादक पदार्थ (गांजा) व परिवहन में प्रयुक्त पिकप वाहन कीमती करीब 8 लाख रूपये कुल कीमती करीब 1 करोड़ 15 लाख 74 हजार रूपये का जप्त किया जाकर पांचों आरोपियतो को गिरफ्तार किया गया है। मामले में थाना पवई में धारा 8/20 एन.डी.पी.एस. एक्ट का कायम किया जाकर विवेचना में लिया गया।

  • ABOUT THE AUTHOR
    Author

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

शाहिद अफरीदी का सुरेश रैना पर चौंकाने वाला बयान, कहा- मैंने उससे ट्वीट डिलीट करवाया

अगले महीने से अमेरिका में टी-20 वर्ल्ड कप शुरू हो रहा है। इस वर्ल्ड कप को लेकर क्रिकेट के चाहने वालों में जबरदस्त क्रेज है। पाकिस्तान के एक पत्रकार से सुरेश रैना के विवाद पर शाहिद अफरीदी ने अपने यूट्यूब चैनल पर चौंकाने वाला खुलासा किया है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Thu, 30 Could 2024 10:54:32 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 30 Could 2024 10:54:32 PM (IST)

शाहिद अफरीदी का सुरेश रैना पर चौंकाने वाला बयान, कहा- मैंने उससे ट्वीट डिलीट करवाया
अफरीदी का सुरेश रैना पर बयान।

खेल डेस्क, इंदौर। अगले महीने से अमेरिका में टी-20 वर्ल्ड कप शुरू हो रहा है। इस वर्ल्ड कप को लेकर क्रिकेट के चाहने वालों में जबरदस्त क्रेज है। भारत के पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह और पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी को आईसीसी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप का ब्रांड एंबेसडर बनाया है। पाकिस्तान के एक पत्रकार ने इस पर सुरेश रैना पर तंज कसने की कोशिश की, लेकिन रैना ने ट्विटर पर ही मुंहतोड़ जवाब दिया। इस मामले पर शाहिद अफरीदी ने अपने यूट्यूब चैनल पर इस मामले में चौंकाने वाला खुलासा किया है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पाकिस्तानी पत्रकार ने सुरेश रैना की इस बात पर मजाक उड़ाने की कोशिश की कि उन्हें टी-20 वर्ल्ड कप का ब्रांड एंबेसडर नहीं बनाया गया। उसके बाद सुरेश रैना ने मुंहतोड़ जवाब देते हुए 2011 के वर्ल्ड कप के जख्म हरे कर दिए थे।

अफरीदी के कहने पर पोस्ट किया डिलीट

अफरीदी ने कहा कि सोशल मीडिया पर सुरेश रैना की किसी से बहस हो गई थी। उनको इस बारे में पता लगा था। मैंने उसके बाद सुरेश रैना को फोन कर रहा था कि वह उस ट्वीट को डिलीट कर दे, क्यों कि उससे अच्छा संदेश नहीं जाएगा। मेरे कहने के बाद उसने वह ट्वीट डिलीट कर दिया था। उन्होंने कहा कि रैना और मेरे संबंध बहुत अच्छे रहे हैं। हमने मैदान और अच्छे पल रहे हैं। हमारी मैदान पर छोटी-मोटी बहस हुई है। वह क्रिकेट के दौरान हर खिलाड़ी की होती है। वह एक शानदार इंसान हैं। मेरी उस पोस्ट को लेकर उनसे बात हुई, तो उन्होंने बहुत अच्छी तरह एक छोटे भाई की तरह उस बात को लिया। वह उसके बाद उस ट्वीट को डिलीट करने के लिए मान गए थे।

  • ABOUT THE AUTHOR
    Author

    अनुराग मिश्रा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं। वह कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव है। अनुराग मिश्रा नईदुनिया में आने से पहले भास्कर हिंदी और दैन

IPL 2024 में ठोके 573 रन, चयनकर्ताओं को दे डाली चुनौती, मैं भारत खेलूंगा, कभी न कभी आपको मुझे चुनना ही होगा

मुंबई. भारतीय क्रिकेट टीम का दरवाजा लगातार खटखटा रहे असम के युवा बल्लेबाज रियान पराग ने इस आईपीएल सीजन राजस्थान रॉयल्स के लिए धमाकेदार बल्लेबाजी की. उन्होंने घरेलू क्रिकेट में दिखाए टॉप फॉर्म को जारी रखते हुए 500 से ज्यादा रन ठोक डाले. पराग को अपने कौशल और काबिलियत पर इतना भरोसा है कि वह पूरे आत्मविश्वास से कहते हैं कि ‘‘चाहे कुछ भी हो जाये, मैं भारत के लिए खेलूंगा.’’

पराग ने पीटीआई से कहा, ‘‘कभी न कभी आपको मुझे चुनना ही होगा. यह मेरा विश्वास है, मैं भारत के लिए खेलूंगा. पर ये पता नहीं कि कब खेलूंगा.’’

असम के 22 साल के युवा खिलाड़ी ने राजस्थान रॉयल्स के लिए चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इस सीजन में 150 के करीब स्ट्राइक रेट से 573 रन बनाये हैं. आईपीएल के पिछले पांच सालों में 2018 अंडर-19 विश्व कप विजेता ने एक सत्र में 200 रन भी नहीं बनाये थे.

पराग ने कहा, ‘‘जब मैं रन नहीं बना रहा था तो मैंने पहले इंटरव्यू में भी कहा था कि मैं भारत के लिए जरूर खेलूंगा. यह मेरा खुद पर विश्वास है. यह मेरा अहंकार नहीं है. जब मैंने 10 साल की उम्र में क्रिकेट खेलना शुरू किया था, तब मेरे पिता (रेलवे और असम के पूर्व खिलाड़ी पराग दास) के साथ मेरी यही योजना थी.’’

हरभजन सिंह का टीम मैनेजमेंट को संदेश, हार्दिक पंड्या बहुत कुछ झेल चुके हैं, अगर टी20 विश्व कप उनके लिए…

ऐसी संभावना है कि रियान को अभिषेक शर्मा और हर्षित राणा के साथ जिम्बाब्वे दौर के लिए चुना जायेगा. पराग ने कहा, ‘‘यह अगला दौरा होगा या छह महीने में एक दौरा होगा या फिर एक साल में एक दौरा होगा, मैं कब खेलूंगा, इस पर मैंने विचार नहीं किया है. यह चयनकर्ताओं का काम है, यह अन्य लोगों का काम है.’’

Tags: IPL 2024, Riyan parag

PM Modi in KanyaKumari: PM मोदी की ‘ध्यान साधना’ पर राजनीति हुई तेज, विपक्ष ने कहा- प्रसारण पर लगे रोक

लोकसभा चुनाव 2024 के चुनाव प्रचार का शोर थमने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ध्यान साधना के लिए कन्याकुमारी जाने वाले हैं। वह यहां पर अगले 24 घंटे ध्यान साधना करेंगे। इस दौरान वह पूरी तरह से मौन व्रत का पालन करेंगे। उनकी इस धार्मिक यात्रा पर देश भर में सियासत शुरू हो चुकी है।

By Nai Dunia Information Community

Edited By: Nai Dunia Information Community

Publish Date: Thu, 30 Could 2024 05:10:59 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 30 Could 2024 05:10:59 PM (IST)

PM Modi in KanyaKumari: PM मोदी की 'ध्यान साधना' पर राजनीति हुई तेज, विपक्ष ने कहा- प्रसारण पर लगे रोक
पीएम मोदी की कन्याकुमारी की यात्रा

डिजिटल डेस्क, इंदौर। लोकसभा चुनाव 2024 के चुनाव प्रचार का शोर थमने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ध्यान साधना के लिए कन्याकुमारी जाने वाले हैं। वह यहां पर अगले 24 घंटे ध्यान साधना करेंगे। इस दौरान वह पूरी तरह से मौन व्रत का पालन करेंगे। उनकी इस धार्मिक यात्रा पर देश भर में सियासत शुरू हो चुकी है। विपक्ष ने पीएम मोदी पर हमला करते हुए इसको मार्केटिंग का तरीका बता दिया है।

पीएम मोदी शेड्यूल के अनुसार शाम को पांच बजे कन्याकुमारी पहुंच जाएंगे। उसके बाद वह पूजा पाठ के लिए भगवती अम्मान के मंदिर जाएंगे। वह यहां पर शनिवार की दोपहर तक रुककर विवेकानं रॉक मेमोरियल में ध्यान लगाएंगे। पीएम मोदी की इस यात्रा में सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया है। कन्याकुमारी में 2 हजार पुलिसकर्मी पीएम की सुरक्षा में लगे रहेंगे। पीएम मोदी की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए समुद्र तट पर शनिवार तक पर्यटक नहीं आ सकेंगे। निजी नौकाएं भी इस दौरान बंद ही रहेंगी।

पीएम मोदी की धार्मिक यात्रा पर तेजस्वी यादव का बयान

तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी की कन्याकुमारी की यात्रा पर सवाल उठाते हुए कहा कि पीएम मोदी की यह यात्रा प्रचार का एक तरीका है। वह अपने साथ फोटोग्राफर ले जा रहे हैं, जो शूटिंग करेंगे। 2019 में भी उन्होंने यही किया था। उस दौरान वह गुफा में बैठे थे और उनके फोटोग्राफर फोटो खींच रहे थे। उनसे मैं अनुरोध यहीं करूंगा कि फोटोग्राफर ना लेकर जाएं। मीडिया के आने पर वह ध्यान नहीं कर पाएंगे।

Sunny Deol accused of fraud and forgery by Producer sorav gupta and director suneel darshan | सनी देओल पर लगे धोखाधड़ी और जालसाजी के आरोप: प्रोड्यूसर सौरव गुप्ता का आरोप- 2.55 करोड़ लेकर भी फिल्म नहीं की, बाद में मनमानी से बढ़ाई फीस

2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

गदर 2 से जबरदस्त कमबैक करने वाले सनी देओल पर हाल ही में धोखाधड़ी और जालसाजी के आरोप लगे हैं। ये आरोप प्रोड्यूसर सौरव गुप्ता ने उन पर लगाए हैं। सौरव का आरोप है कि सनी ने सालों पहले उनके साथ फिल्म साइन की थी। कॉन्ट्रैक्ट के अनुसार सनी को 1 करोड़ एडवांस देने थे, लेकिन उन्होंने ढाई करोड़ रुपए लिए। फिर बाद में उन्होंने कॉन्ट्रैक्ट में छेड़छाड़ कर मनमर्जी से फीस और प्रॉफिट शेयरिंग का अमाउंट बढ़ा लिया।

हाल ही में हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत के दौरान रियल स्टेट डेवलपर से प्रोड्यूसर बने सौरव गुप्ता ने बताया है कि उन्होंने 2016 में सनी देओल को एक फिल्म के लिए साइन किया था। उन्होंने फिल्म के लिए एक करोड़ रुपए एडवांस में लिए थे, लेकिन फिल्म शुरू करने की बजाय वो और रुपए मांगने लगे। फिल्म में लीड रोल निभाने के लिए सनी देओल की फीस 4 करोड़ तय की गई थी।

हाल ही में सौरव गुप्ता ने वकील और डायरेक्टर सुनील दर्शन के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी।

हाल ही में सौरव गुप्ता ने वकील और डायरेक्टर सुनील दर्शन के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी।

प्रोड्यूसर सौरव ने कहा है, हमने उसे 1 करोड़ रुपए एडवांस दिए थे, लेकिन हमारी फिल्म शुरू करने की जगह उसने पोस्टर बॉय्ज (2017) की शूटिंग शुरू कर दी। वो लगातार हमसे और पैसे मांगता रहा और इस तरह हमने उसे 2.55 करोड़ रुपए दे दिए। उसके कहने पर ही मैंने डायरेक्टर को पैसे दिए, फिल्मिस्तान स्टूडियो बुक किया और एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर भी हायर किया।

मनमानी से सनी ने बढ़ाई फीस- सौरव गुप्ता
आगे उन्होंने बताया है कि 2023 में सनी देओल ने उनकी कंपनी के साथ एक फर्जी समझौता किया था। सौरव गुप्ता का दावा है जब उन्होंने वो एग्रीमेंट देखा, तो उन्हें एहसास हुआ कि कॉन्ट्रैक्ट में मेंशन किया हुआ अमाउंट बदला जा चुका है। 4 करोड़ की जगह उसमें 8 करोड़ फीस लिखी हुई थी, जबकि प्रॉफिट अमाउंट 2 करोड़ कर दिया गया था।

डायरेक्टर सुनील दर्शन ने भी सनी पर लगाए आरोप
इस मामले में सौरव गुप्ता को डायरेक्टर सुनील दर्शन का सपोर्ट मिला है। अंदाज, जानवर जैसी फिल्में डायरेक्टर कर चुके सुनील दर्शन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में सौरव गुप्ता का सपोर्ट करते हुए कहा, सनी देओल ने मेरी फिल्म अजय (1996) के ओवरसीज डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स खरीदे और सिर्फ मामूली भुगतान ही किया। उसका बचा हुआ अमाउंट उन्होंने अब तक नहीं दिया है।

इस मामले में सनी देओल या उनकी टीम की तरफ से कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट सामने नहीं आ सका है। बता दें कि सनी देओल ने साल 2023 की फिल्म गदर 2 से कमबैक किया था। जल्द ही वो बॉर्डर 2 और लाहौर 1947 जैसी फिल्मों में नजर आने वाले हैं।