मैच RR Vs RCB का लेकिन क्लास लगी अनिल चौधरी की, जानिए कौन हैं ये, फैंस निकाल रहे भड़ास

नई दिल्ली. नई दिल्ली. आईपीएल 2024 का एलिमिनेटर मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals vs Royal Challengers Bangalore) के बीच खेला जा रहा है. एलिमिनेटर मुकाबले का टॉस राजस्थान रॉयल्स ने जीता है. आरसीबी की शुरुआत कुछ खास नहीं रही. उन्होंने 15 ओवर के अंदर 5 विकेट गंवाए. इस बीच दिनेश कार्तिक का रिव्यू चर्चा का विषय बना. कार्तिक को थर्ड अंपायर ने नॉट आउट दिया. जिसके बाद फैंस अंपायर की क्लास लगा रहे हैं.

दरअसल, दिनेश कार्तिक को नॉट आउट देने वाले थर्ड अंपायर अनिल चौधरी हैं. कार्तिक आरसीबी के लिए 7वें नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए आए. आवेश खान के 15वें ओवर की तीसरी गेंद पर गेंद कार्तिक के पैड पर जाकर लगी. इसके बाद आवेश ने आउट की अपील की. ग्राउंड अंपायर ने आउट दे दिया. लेकिन कार्तिक कॉन्फिडेंट दिखें और उन्होंने रिव्यू लिया. जब रिव्यू लिया गया तो साइड एंगल से ऐसा लग रहा था जैसे कि गेंद सीधे पैड पर लग रही है. लेकिन अल्ट्रा एज से देखने के दौरान लग रहा था कि गेंद ने बल्ले को छू लिया है. लेकिन ऐसा नहीं था.

RR vs RCB: फाफ डू प्लेसी सस्ते में लौटे पवेलियन, कैरेबियाई खिलाड़ी ने लपक लिया कमाल का कैच, देखें वीडियो

गेंद ने बल्ले को नहीं बल्कि बल्ले ने पैड को छुआ था. अल्ट्रा एज में भी देखने के दौरान लगा कि गेंद ने पहले पैड को नहीं बल्कि बल्ले को छुआ है. लेकिन असल में बल्ला पैड को छू रहा था और गेंद सीधे पैड पर लग रही थी. लेकिन यहां पर अंपायर अनिल चौधरी को कन्फयूजन हुआ और उन्होंने कार्तिक को नॉट आउट दे दिया. फैंस ने इसके बाद थर्ड अंपायर अनिल चौधरी पर अपनी भड़ास निकालनी शुरू की.

कौन हैं अनिल चौधरी?
अनिल चौधरी एक भारतीय क्रिकेट अंपायर हैं. उनका जन्म जन्म 12 मार्च 1965 को हुआ था. 10 अक्टूबर 2013 को उन्होंने भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच में अपने पहले टी20 मैच में अंपायरिंग की थी. इसके बाद से उन्होंने कई मैच कवर किए. अब वह आईपीएल में थर्ड अंपायर की भूमिका निभा रहे हैं.

Tags: Dinesh karthik, IPL 2024, RCB vs RR

RBI Dividend: भारतीय रिजर्व बैंक भरेगा सरकारी खजाना, केंद्र को देगा 2.11 लाख करोड़ रुपये का डिविडेंड

भारतीय रिजर्व बैंक ने बुधवार को 2023-24 के लिए केंद्र सरकार को 2.11 लाख करोड़ रुपये के डिविडेंड को मंजूरी दी। जो पिछले वित्तीय वर्ष 2022-23 में आरबीआई द्वारा भुगतान की गई राशि के दोगुना है।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Wed, 22 Could 2024 05:42:29 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 22 Could 2024 06:05:17 PM (IST)

आरबीआई ने सरकार को दिया डिविडेंड का गिफ्ट।

HighLights

  1. आरबीआई सरकार को 2.11 लाख करोड़ का डिविडेंट देगी।
  2. केंद्रीय बैंक के बोर्ड ने लिया फैसला।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। RBI Dividend: भारतीय रिजर्व बैंक ने बुधवार को 2023-24 के लिए केंद्र सरकार को 2.11 लाख करोड़ रुपये के डिविडेंड को मंजूरी दी। जो पिछले वित्तीय वर्ष 2022-23 में आरबीआई द्वारा भुगतान की गई राशि के दोगुना है। गर्वनर शक्तिकांत दास की अध्यक्षता में आयोजित केंद्रीय निदेशक मंडल की 608वीं बैठक में यह फैसला लिया गया।

2,10,874 करोड़ रुपये के हस्तांतरण को मंजूरी दी

आरबीआई ने कहा कि बोर्ड ने लेखा वर्ष 2023-24 के लिए केंद्र सरकार को अधिशेष के रूप में 2,10,874 करोड़ रुपये के हस्तांतरण को मंजूरी दी है। आरबीआई ने 2022-23 के लिए 87,416 करोड़ रुपये का भुगतान किया था। वित्त वर्ष 2022-23 में आर्थिक विकास में पुनरुद्धार के साथ आकस्मिक जोखिम बफर को बढ़ाकर 6 प्रतिशत कर दिया था। बोर्ड ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए सीआरबी को 6.50 प्रतिशत तक बढ़ाने का फैसला लिया है।

सालाना रिपोर्ट और वित्तीय विवरणों को मंजूरी

मोदी सरकार की योजना चालू वित्त वर्ष के दौरान राजकोषीय घाटा, व्यय और राजस्व के बीच का अंतर 17.34 लाख करोड़ रुपये रखने की है। बजट 2024-25 में सरकार ने RBI और सार्वजनिक क्षेत्र के वित्तीय संस्थानों से 1.02 लाख करोड़ रुपये के लाभांश आय का अनुमान लगाया था। रिजर्व बैंक बोर्ड ने वैश्विक और घरेलू आर्थिक परिदृश्य की समीक्षा की। बोर्ड ने 2023-24 के दौरान आरबीआई ने कामकाज पर चर्चा की। पिछले वित्तीय वर्ष के लिए इसकी सालाना रिपोर्ट और वित्तीय विवरणों को मंजूरी दी।

रिजर्व बैंक ने कहा कि वित्त वर्ष 2018-19 और 2021-22 के दौरान मौजूदा व्यापक आर्थिक स्थितियों और कोविड-19 प्रकोप के कारण बोर्ड ने आकस्मिक जोखिम बफर को 5.50 प्रतिशत पर बनाए रखने का निर्णय लिया था। बैंक ने कहा, ‘बिमल जालान की अध्यक्षता वाली विशेषज्ञ समिति की सिफारिशों के अनुसार 2023-24 के लिए हस्तांतरणीय अधिशेष की गणना अगस्त 2019 में अपनाए गए ईसीएफ के आधार पर तय की गई है।’

  • ABOUT THE AUTHOR
    Author

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

Climate Replace: मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, अगले 24 घंटे में इन राज्यों में होगी भारी बारिश, मानसून पर भी दिया अपडेट

Monsoon Replace: मौसम विभाग ने बुधवार को अपने बुलेटिन में कहा कि दक्षिण-पश्चिम मानसून 31 मई को केरल में दस्तक देगा। प्रतिचक्रवात स्थितियों और अल नीनो के प्रभाव ने पूर्वी और दक्षिण भारत के कई हिस्सों में तीव्र गर्मी की स्थिति पैदा कर दी है।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Wed, 22 Might 2024 08:24:14 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 22 Might 2024 08:27:41 PM (IST)

Weather Update: मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, अगले 24 घंटे में इन राज्यों में होगी भारी बारिश, मानसून पर भी दिया अपडेट
Monsoon 2024 Replace

HighLights

  1. चिलचिलाती गर्मी और लू से जूझ रहे लोगों को मानसूनी बारिश का इंतजार।
  2. मानसून समय से पहले आगे बढ़ रहा है।
  3. 31 मई को केरल में मानसून के प्रवेश करने की संभावना है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Monsoon 2024 Replace: केरल में मानसून की शुरुआत से बहुत राहत मिलेगी, क्योंकि भारत के अधिकांश हिस्से में चिलचिलाती गर्मी पड़ रही है। इस साल प्रतिचक्रवात स्थितियों और अल नीनो के प्रभाव ने पूर्वी और दक्षिण भारत के कई हिस्सों में तीव्र गर्मी की स्थिति पैदा कर दी है। हीटवेव से राहत पाने के लिए लोग बेसब्री से मानसून का इंतजार कर रहे हैं।

31 मई को केरल में दस्तक देगा मानसून

मौसम विभाग ने बुधवार को अपने बुलेटिन में कहा कि दक्षिण-पश्चिम मानसून 31 मई को केरल में दस्तक देगा। आईएमडी ने कहा, ‘दक्षिण-पश्चिम मानसून 22 मई को दक्षिण अरब सागर के कुछ हिस्सों, मालदीव के कुछ इलाकों, कोमोरिन क्षेत्र, बंगाल की दक्षिण खाड़ी, अंडमान व निकोबार द्वीप समूह और अंडमान सागर में आगे बढ़ गया है।’

#WATCH | Delhi: Senior IMD scientist Naresh Kumar says, “In North West India, the place heatwave and extreme heatwave situations are prevailing from the previous few days for which we have now issued pink alert, within the subsequent 5 days, we expect the temperature to rise by 2-3 levels…… pic.twitter.com/bFt9qUuRUd

— ANI (@ANI) Might 22, 2024

मौसम विभाग ने कहा कि अगले दो दिनों के दौरान दक्षिण बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों, अंडमान व निकोबार द्वीप समूह के शेष हिस्सों, अंडमान सागर और पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी के कुछ इलाकों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।

उत्तर भारत में हीटवेव का अलर्ट

आईएमडी ने 25 मई तक पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में हीटवेव से गंभीर हीटवेव की भविष्यवाणी की है।

naidunia_image

मौसम विभाग ने 23 मई को पश्चिम राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पश्चिम यूपी के कुछ स्थानों पर उष्ण लहर से भीषण उष्ण लहर की संभावना जताई है। जबकि जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पूर्वी यूपी, मध्य प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ, गुजरात, सौराष्ट्र और कच्छ के अलग-अलग स्थानों पर हीटवेव रहने की संभावना है।

naidunia_image

बारिश का रेड और ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने अगले 23 मई को केरल और माहे में भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी से बहुत भारी बारिश (115.5-204.5 मिलीमीटर) की संभावना है।

  • ABOUT THE AUTHOR
    Author

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

Shahrukh Khan admitted to hospital in Ahmedabad | शाहरुख खान की अहमदाबाद में तबियत बिगड़ी: डिहाइड्रेशन की हुई थी समस्या, KKR टीम को सपोर्ट करने अहमदाबाद पहुंचे थे – Gujarat Information

बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान केकेआर टीम को सपोर्ट करने सोमवार को अहमदाबाद पहुंचे थे।

बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की मंगलवार दोपहर तबियत बिगड़ गई, जिसके चलते उन्हें अहमदाबाद के केडी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था। डॉक्टर ने अंडर ऑब्जर्वेशन के लिए उन्हें एडमिट किया था। करीब एक घंटे बाद वे हॉस्पिटल से वापस लौट आए थे। शाहरुख खान आईपीएल की

.

सोमवार को पहुंचे थे अहमदाबाद
आईपीएल के मुकाबले क्वालीफायर-1 के लिए केकेआर की टीम सोमवार को अहमदाबाद पहुंची थी। टीम एयरपोर्ट से सीधे वस्त्रापुर स्थित आईटीसी नर्मदा होटल पहुंची थी। टीम के होटल पहुंचने के कुछ देर बाद ही शाहरुख भी अहमदाबाद पहुंच गए थे। शाम को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में उन्होंने टीम को चीयर्स किया।

फाइनल में पहुंच चुकी है केकेआर
IPL का पहला क्वालिफायर जीतकर कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) फाइनल में पहुंच गई है। टीम ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 8 विकेट से हराया। कोलकाता चौथी बार फाइनल में पहुंची है। इस जीत के साथ IPL इतिहास में KKR 3 से ज्यादा बार फाइनल में पहुंचने वाली टीम बनी है।

अहमदाबाद में 44-45 डिग्री तापमान
पिछले चार दिनों से अहमदाबाद, गांधीनगर समेत आसपास के इलाकों और खासकर सुरेंद्रनगर और जिलों में अधिकतम तापमान 44 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है। आज भी अहमदाबाद में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। इसके चलते मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए अहमदाबाद में रेड अलर्ट जारी किया है।

Jashpur Information:जंगल की कूप कटाई के विरोध में लामबंद हुए कामारिमा के ग्रामीण

वनविभाग द्वारा जिले के सन्ना वन परिक्षेत्र में कराए जा रहे कूप कटाई के विरोध में स्थानीय रहवासी लामबंद हो गए हैं। ग्रामीणों ने वनमंडलाधिकारी (डीएफओ) को ज्ञापन सौंपकर तत्काल कूप कटाई की मांग की है। मांग पूरी ना होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

By Yogeshwar Sharma

Publish Date: Wed, 22 Might 2024 07:31:05 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 22 Might 2024 07:31:05 PM (IST)

नईदुनिया प्रतिनिधि,जशपुरनगर : वनविभाग द्वारा जिले के सन्ना वन परिक्षेत्र में कराए जा रहे कूप कटाई के विरोध में स्थानीय रहवासी लामबंद हो गए हैं। ग्रामीणों ने वनमंडलाधिकारी (डीएफओ) को ज्ञापन सौंपकर तत्काल कूप कटाई की मांग की है। मांग पूरी ना होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

नाराज ग्रामीणो का आरोप है कि वन विभाग ने जंगल में पुराने साल के पेड़ों को काटने की अनुमति दी है जिससे गांव के जंगल और चारागाह तबाह हो जाएंगे। ग्रामीणों वासुदेव,उमाशंकर, प्रकाशराम, जगनराम , रघुनाथ राम , प्रदीपराम, जागेश्वर राम, गोकुल राम ने बताया कि पिछले कुछ सालों से जिले के पठारी इलाक़े में जंगल की जोर शोर से कटाई चल रही। जिससे पर्यावरण और हम ग्रामीणों का जीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। जंगल के कटाई से इस इलाके से निकलने वाली ईब नदी सूख चुकी है।

ग्रामीणों ने बताया कि पिछले साल सन्ना वन परिक्षेत्र में जंगल कम होने के बावजूद चार करोड़ मूल्य की कूप कटाई करके विभाग अपना राजस्व तो बढ़ा लिया ,लेकिन कई हजार साल के विशाल पेड़ों की बलि दे दी गई। उन्होंने कहा कि लकड़ियों को घटनास्थल तक ले जाने के लिए इस्तेमाल किए गए ट्रैक्टर गांव की ओर जाने वाली सड़क को नुकसान पहुंचा रहे हैं।

जगन राम और उज्जैन राम ने बताया कि दातूनपानी गांव में हजारों पेड़ों को कटाने की तैयारी वन विभाग कर रहा है। यहां स्थित पुष्पांजलि 121 नंबर के जंगल में पेड़ों को कटाने के लिए पेड़ों पर चिन्ह बनाया गया है। जंगल नहीं होने से हमें अपने पशुओं को चारा पानी देने में परेशानी होगी , जिससे हमें गांव से पलायन करना पड़ेगा। इस इलाक़े में अभी से पेयजल काफ़ी नीचे चला गया है , गांव में अगर जंगल कट गए तो पेयजल का संकट हो जाएगा। इस इलाके में किसान धीरे-धीरे खेती से जुड़ रहे है पानी की कमी से खेती में समस्या होगी।

बैठक कर पेड़ों की कटाई नहीं करने देने का लिया फैसला

कमारिमा गांव के ग्रामीणों का वन कटाई को लेकर कहना है कि उनके इलाके में जंगलों की लगातार कूप कटाई हो रही है. दो दिन पहले ही पूरे ग्रामीणों ने बैठकर यह फैसला लिया था कि अगर कूप कटाई इसी तरह जारी रही तो वनों का विनाश होने से कोई नहीं रोक सकता है, इसलिए ग्रामीणों ने बैठक लेकर यह कदम उठाया, पेड़ों की कटाई को लेकर ग्रामीणों का कहना है कि वन विभाग उनकी मांग को अनसुनी करती है तो ग्रामीण आंदोलन करेंगे लेकिन अपने इलाके में कूप कटाई नहीं करने देंगे ।

वर्जन

अभी बहुत जल्दी कूप कटाई की योजना नहीं है , कूप कटाई की अनुमति की लंबी प्रक्रिया होती है। विभाग को लंबे प्रक्रिया का पालन करना होता है। पुराने पेड़ों की कटाई से जंगल को कोई नुकसान नहीं होता बल्कि पर्यावरण और जंगल के लिए अच्छा होता है।

– विवेक भगत रेंजर

सन्ना वन परिक्षेत्र

0-0

RCB vs CSK: क्या धुल जाएगा आरसीबी का प्लेऑफ में पहुंचने का सपना, मैच से पहले आया बेंगलुरु के मौसम का हाल

RCB vs CSK Climate Forecast: मौसम विभाग ने शनिवार को बारिश की भविष्यवाणी की है। अगर मैच नहीं हो पाता है तो सीएसके प्लेऑफ में पहुंच जाएगी। बेहतर रनरेट +0.528 और 13 अंक के साथ चेन्नई का दावा मजबूत है।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Fri, 17 Might 2024 08:19:01 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 17 Might 2024 08:19:59 PM (IST)

RCB vs CSK: क्या धुल जाएगा आरसीबी का प्लेऑफ में पहुंचने का सपना, मैच से पहले आया बेंगलुरु के मौसम का हाल
RCB vs CSK Climate Replace

HighLights

  1. प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए भिड़ेगी आरसीबी और सीएसके।
  2. लगातार छठा मैच जीतने उतरेगी बेंगलुरु।
  3. बारिश की प्रबल संभावना, ऐसा हुआ तो सीएसके कर जाएगी क्वालीफाई।

खेल डेस्क, नई दिल्ली। RCB vs CSK Climate Replace: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आईपीएल प्लेऑफ में चौथी टीम में जगह बनाने के लिए शनिवार को चेन्नई सुपर किंग्स के सामने होगी। आरसीबी के लिए यह मुकाबला करो या मरो का है। इस मैच में मौसम की गाज गिरने की संभावना है। सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस का मैच बारिश में धुलने के कारण कोलकाता नाइट राइडर्स, राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स प्लेऑफ का टिकट कटवा चुके हैं। अब एक स्थान के लिए जंग है। सीएसके और आरसीबी रेस में है। बेहतर रनरेट +0.528 और 13 अंक के साथ चेन्नई का दावा मजबूत है। वहीं, बेंगलुरु के 12 अंक है। उसका नेट रनरेट +0.387 है।

क्या बारिश की भेट चढ़ेगा मैच?

मौसम विभाग ने शनिवार को बारिश की भविष्यवाणी की है। अगर मैच नहीं हो पाता है तो सीएसके प्लेऑफ में पहुंच जाएगी। वहीं, बेंगलुरु को कम से कम18 रन या 11 गेंद बाकी रहते जीत दर्ज करनी होगी। आरसीबी इस समय बेहतर फॉर्म में हैं। उसने लगातार 5 जीत प्राप्त की है।

विराट कोहली से रहेगी उम्मीद

ऑरेंज कैपधारी विराट कोहली शानदार फॉर्म में है। पिछले तीन मैचों में अर्धशतक जड़ चुके हैं। कप्तान फाफ डुप्लेसिस से अच्छी पारी की उम्मीद होगी। मध्यक्रम में कैमरन ग्रीन और रजत पाटीदार बेहतर खेल रहे हैं। महिपाल लोमरोर और दिनेश कार्तिक चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच का फायदा उठाना चाहेंगे।

naidunia_image

शिवम और रुतुराज पर रहेगी नजर

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए रुतुराज गायकवाड़ ने सबसे अधिक रन बनाए हैं। रचिन रवींद्र ने उपयोगी पारियां खेली हैं। शिवम दुबे से भी अच्छे प्रदर्शन की आस है। गेंदबाजी में सिमरजीत सिंह और तुषार देशपांडे ने बेहतर प्रदर्शन किया है। टीम को मुस्ताफिजुर रहमान, दीपक चाहर और मथीशा पथिराना की कमी खलेगी।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु स्क्वॉड

फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, रजत पाटीदार, ग्लेन मैक्सवेल, कैमरून ग्रीन, महिपाल लोमरोर, दिनेश कार्तिक (डब्ल्यू), कर्ण शर्मा, मोहम्मद सिराज, लॉकी फर्ग्यूसन, यश दयाल, स्वप्निल सिंह, अनुज रावत , सुयश प्रभुदेसाई, विजयकुमार वैश्य, हिमांशु शर्मा, मयंक डागर, मनोज भंडागे, टॉम कुरेन, अल्ज़ारी जोसेफ, आकाश दीप, सौरव चौहान, राजन कुमार।

चेन्नई सुपर किंग्स स्क्वॉड

रचिन रवींद्र, रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), डेरिल मिशेल, शिवम दुबे, रवींद्र जड़ेजा, एमएस धोनी (विकेटकीपर), शार्दुल ठाकुर, तुषार देशपांडे, सिमरजीत सिंह, महेश थीक्षाना, अजिंक्य रहाणे, समीर रिजवी, प्रशांत सोलंकी। अजय जादव मंडल, मुकेश चौधरी, मिशेल सैंटनर, रिचर्ड ग्लीसन, आरएस हंगरगेकर, शेख रशीद, निशांत सिंधु, अरवेल्ली अवनीश।

  • ABOUT THE AUTHOR
    Author

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

‘हमारी टीम में कोई सीनियर जूनियर नहीं होता…’ जीत के बाद गौतम गंभीर का वीडियो वायरल

नई दिल्ली. कोलकाता नाइट राइडर्स ने क्वालीफायर 1 मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर फाइनल में जगह बना ली है. हैदराबाद को मैच में 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. केकेआर ने चेज करते हुए 160 रन का लक्ष्य बड़ी ही आसानी से हासिल कर लिया था. केकेआर को फाइनल तक पहुंचाने में गौतम गंभीर का बड़ा हाथ रहा. मैच के दौरान यह नजर आता था कि वह अपनी टीम के लिए कितना डोमिनेट करते थे. केकेआर की जीत के बाद उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ.

गौतम गंभीर ने कहा,” “हम आज से सीज़न शुरू कर रहे हैं. चाहे वह शारीरिक हो, मानसिक हो, या कौशल की दृष्टि से, हर संभव प्रयास करें. यह एक बहुत ही गौरवान्वित और सफल फ्रेंचाइजी है, आप लोग एक बहुत ही सफल फ्रेंचाईजी का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं. आप तय करें कि आप उस तरह से प्रशिक्षण लेते हैं, आप उस तरह से खेलते हैं, और आप मैदान पर वही रवैया अपनाते हैं.”

RR vs RCB: राजस्थान-बेंगलुरु के बीच भिड़ंत, किसे मिलेगी एलिमिनेटर-2 में जगह ? देखें हेड टू हेड रिकॉर्ड, संभावित XI

Nigeria Assault: नाइजीरिया में अंधाधुंध गोलीबारी कर 40 ग्रामीणों की हत्या, आतंकियों ने कई घरों में लगाई आग

यहां खानाबदोश चरवाहों और ग्रामीण किसानों के बीच पानी और जमीन पर नियंत्रण की लड़ाई विवाद का मुख्य कारण है और अभी तक सैकड़ों लोग मारे जा चुके हैं।

By Sandeep Chourey

Publish Date: Wed, 22 Might 2024 09:54:22 AM (IST)

Up to date Date: Wed, 22 Might 2024 10:04:48 AM (IST)

Nigeria Attack: नाइजीरिया में अंधाधुंध गोलीबारी कर 40 ग्रामीणों की हत्या, आतंकियों ने कई घरों में लगाई आग
जुराक गांव में अंधाधुंध फायरिंग करके 40 ग्रामीणों की हत्या की जिम्मेदारी अभी तक किसी समूह ने नहीं ली है।

HighLights

  1. उत्तर मध्य नाइजीरिया के गांव जुराक में बंदूकधारियों ने ताबड़तोड़ हमले किए 40 ग्रामीणों को भून डाला।
  2. कई घरों में आग लगा दी। यह घटना नाइजीरिया के पठारी राज्य की है।
  3. यहां चरवाहों और किसानों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है और इस तरह की झड़प यहां आम बात है।

रॉयटर्स, मैदुगुरी। उत्तर मध्य नाइजीरिया में हथियारबंद आतंकियों ने दूरदराज के गांवों पर हमला कर 40 ग्रामीणों का कत्ल कर दिया है। समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने जानकारी दी है कि उत्तर मध्य नाइजीरिया के गांव जुराक में बंदूकधारियों ने ताबड़तोड़ हमले किए 40 ग्रामीणों को भून डाला और कई घरों में आग लगा दी। यह घटना नाइजीरिया के पठारी राज्य की है। आपको बता दें कि यहां चरवाहों और किसानों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है और इस तरह की झड़प यहां आम बात है।

किसी समूह ने नहीं ली जिम्मेदारी

जुराक गांव में अंधाधुंध फायरिंग करके 40 ग्रामीणों की हत्या की जिम्मेदारी अभी तक किसी समूह ने नहीं ली है। इस क्षेत्र में कई सालों से हिंसा चल आ रही है। यहां खानाबदोश चरवाहों और ग्रामीण किसानों के बीच पानी और जमीन पर नियंत्रण की लड़ाई विवाद का मुख्य कारण है और अभी तक सैकड़ों लोग मारे जा चुके हैं।

naidunia_image

कई घरों में लगा दी आग

जुराक गांव में हमला करने वाले हथियारबंद लोगों को यहां डाकू कहा जाता है। पठार राज्य के पुलिस प्रवक्ता अल्फ्रेड अलाबो ने इस पूरे घटनाक्रम पर जानकारी देते हुए कहा कि इस झड़प में सुरक्षा एजेंटों ने 7 हमलावरों को मार गिराया, जबकि भागते हुए गिरोह के सदस्यों ने 9 लोगों की हत्या कर दी और कई घरों में आग लगा दी। स्थानीय निवासियों का कहना है कि मरने वालों की संख्या बहुत अधिक हो सकती है। एक ग्रामीण ने बताया कि बंदूकधारियों ने बिना किसी दया के 40 से ज्यादा लोगों को भून डाला। मैं किसी तरह भागकर पास के एक गांव में पहुंच गया।

  • ABOUT THE AUTHOR
    Author

    कई मीडिया संस्थानों में कार्य करने का करीब दो दशक का अनुभव। करियर की शुरुआत आकाशवाणी केंद्र खंडवा से हुई। महाराष्ट्र में फील्ड रिपोर्टिंग, भोपाल दूरदर्शन, ETV न्यूज़ सहित कुछ रीजनल न्यूज चैनल में काम करके इलेक्

Election Fee: चुनाव आयोग की भाजपा-कांग्रेस को नसीहत, कहा- बयानों में संयम बरतें

चुनाव आयोग ने बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा को नोटिस जारी किया है। आयोग ने दोनों ही पार्टियों से भाषणों में मर्यादा बनाए रखने को कहा है।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Wed, 22 Might 2024 04:12:45 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 22 Might 2024 04:18:50 PM (IST)

Election Commission: चुनाव आयोग की भाजपा-कांग्रेस को नसीहत, कहा- बयानों में संयम बरतें
मल्लिकार्जुन खरगे और जेपी नड्डा (फाइल फोटो)

एएनआई, नई दिल्ली। Election Fee: चुनाव आयोग ने बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा को नोटिस जारी किया है। आयोग ने दोनों ही पार्टियों से भाषणों में मर्यादा बनाए रखने को कहा है। साथ ही दोनों पार्टियों के स्टार प्रचारकों को धार्मिक व सांप्रदायिक बयानबाजी नहीं करने का निर्देश दिया है। बीजेपी को उन भाषणों को प्रचार को रोकने को कहा है, जिनसे समाज दो टुकड़ों में बंट सकता है।

इलेक्शन कमिशन ने कांग्रेस पार्टी से कहा कि वह भारत के संविधान को लेकर गलत बयानबाजी न करें। जैसे संविधान खत्म किया जा सकता है। इसके अलावा अग्निवीर योजना पर चुनाव आयोग ने कांग्रेस से रक्षाबलों का राजनीतिकरण नहीं करने और रक्षा बलों की सामाजिक-आर्थिक संरचना के बारे में विभाजनकारी बयान नहीं देने को कहा है।

आयोग ने पाया कि देश का सामाजिक-सांस्कृतिक परिवेश एक स्थायी संरक्षण है। इसे चुनावों का शिकार नहीं बनाया जा सकता है। चुनाव आयोग ने यह भी कहा कि बीजेपी-कांग्रेस को भारतीय मतदाताओं के गुणवत्तापूर्ण चुनावी अनुभव की विरासत को कमजोर करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

चुनाव आयोग ने कहा कि बीजेपी और कांग्रेस द्वारा एक-दूसरे के खिलाफ लगाए गए सभी आरोपों को खारिज कर दिया। आयोग ने बताया कि इलेक्शन के वक्त सरकार में रहने वाली पार्टी के पात अतिरिक्त जिम्मेदारी होनी चाहिए। बता दें लोकसभा चुनाव के पहले पांच चरणों का मतदान 19 अप्रैल, 26 अप्रैल, 7 मई, 13 मई और 20 मई को संपन्न हुए। अगले दो चरण की वोटिंग 25 मई और 1 जून को होगी। परिणाम 4 जून को घोषित किए जाएंगे।

  • ABOUT THE AUTHOR
    Author

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

Srikanth Field Workplace Assortment Replace; Rajkummar Rao | Kingdom of the Planet of the Apes | वर्किंग डेज में भी अच्छी कमाई कर रही ‘श्रीकांत’: 29.35 करोड़ हुआ कलेक्शन, ‘किंगडम ऑफ..एप्स’ ने दुनियाभर में कमाए 1 हजार 972 करोड़

2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

राजकुमार राव की फिल्म ‘श्रीकांत’ सेकेंड वीकेंड में वर्किंग डेज होने के बावजूद भी अच्छी कमाई कर रही है। दूसरे मंगलवार को इस फिल्म ने 1 करोड़ 26 लाख रुपए का बिजनेस किया। इसके साथ ही फिल्म का कलेक्शन 12 दिनों में 29 करोड़ 35 लाख रुपए हो चुका है।

मंगलवार को फिल्म की ओवरऑल ऑक्यूपेंसी 10.16% रही। फिल्म के नाइट शोज में दर्शक बड़ी तादाद में पहुंच रहे हैं। चेन्नई में तो फिल्म को सबसे ज्यादा 52% ऑक्यूपेंसी मिली।

सेकेंड वीकेंड पर कमाए थे 8.25 करोड़
इससे पहले सोमवार को इस फिल्म ने 1 करोड़ 52 लाख रुपए कमाए थे। सेकेंड वीकेंड पर इसने 8 करोड़ 25 लाख रुपए का बिजनेस किया था। वहीं पहले हफ्ते में फिल्म ने 17 करोड़ 85 लाख रुपए का कलेक्शन किया था।

राजकुमार राव, ज्योतिका और अलाया एफ स्टारर श्रीकांत का निर्देशन डायरेक्टर तुषार हीरानंदानी ने किया है। यह इंडस्ट्रियलिस्ट श्रीकांत बोला की बायोपिक है। फिल्म रिलीज के बाद से ही माउथ पब्लिसिटी की मदद से अच्छा बिजनेस करती आ रही है।

'श्रीकांत' का अब तक का हाईएस्ट डे कलेक्शन 5 करोड़ 25 लाख रुपए है, जो इसने रिलीज के तीसरे दिन यानी पहले रविवार को कमाया था।

‘श्रीकांत’ का अब तक का हाईएस्ट डे कलेक्शन 5 करोड़ 25 लाख रुपए है, जो इसने रिलीज के तीसरे दिन यानी पहले रविवार को कमाया था।

‘किंगडम ऑफ..एप्स’ ने देश में कमाए 24.24 करोड़
दूसरी तरफ ‘श्रीकांत’ के साथ रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्म ‘किंगडम ऑफ द प्लेनेट ऑफ द एप्स’ की कमाई में गिरावट आई है। मंगलवार को फिल्म ने मात्र 52 लाख रुपए कमाए। इसके साथ ही फिल्म ने देश भर में 24 करोड़ 24 लाख रुपए की कमाई कर ली है।

इससे पहले इस फिल्म ने पहले हफ्ते में 18 करोड़ 85 लाख रुपए कमाए थे। वहीं बीते 5 दिनों में इसने 5 करोड़ 39 लाख रुपए कमाए हैं।

इस फिल्म का बजट तकरीबन 1000 करोड़ रुपए है।

इस फिल्म का बजट तकरीबन 1000 करोड़ रुपए है।

ग्लोबली 1 हजार 972 करोड़ रुपए कमाए
हालांकि, ग्लोबली इस फिल्म ने ताबड़ताेड़ कमाई की। फिल्म ने अब तक 237 मिलियन डॉलर यानी लगभग 1 हजार 972 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है।

खबरें और भी हैं…