Gold-Silver Value 23 Might: ऑल टाइम हाई से नीचे गिरा सोना, 90 हजार से कम हुई चांदी की कीमत, पढ़ें 24 कैरेट गोल्ड के भाव

भारतीय सर्राफा बाजार में 23 मई 2024 को सोने के भाव में बहुत कमी देखी गई। सोने का भाव अपने ऑल टाइम हाई से नीचे पहुंच गया है। चांदी की भी कीमत 90 हजार से नीचे आ गई है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Thu, 23 Might 2024 03:43:45 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 23 Might 2024 03:43:45 PM (IST)

सोने-चांदी का भाव।

बिजनेस डेस्क, इंदौर। Gold-Silver Value In the present day: भारतीय सर्राफा बाजार में 23 मई 2024 को सोने के भाव में बहुत कमी देखी गई। सोने का भाव अपने ऑल टाइम हाई से नीचे पहुंच गया है। अब सोने की कीमत 72791 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है। 22 मई 2024 को सोने के शाम के भाव की तुलना में 1289 रुपये की तेजी आई है। चांदी के भाव में भी कमी देखी गई है। चांदी का भाव अपने ऑल टाइम हाई 89410 रुपये प्रति किलो हो गया है। राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाले चांदी के भाव में 22 मई से 3476 रुपये की तेजी आई है।

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स के अनुसार 22 मई की शाम को 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने की कीमत 74080 रुपये थी। 23 मई को 999 वाले 24 कैरेट सोने की कीमत 72791 रुपये हो गई है। 22 मई की शाम को 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 92886 रुपये थी। 23 मई को 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 89410 रुपये हो गई है।

23 मई को 995 शुद्धता वाले सोने की कीमत 72500 रुपये हो गई है। 916 शुद्धता वाले सोने की कीमत 66677 रुपये हो गई है। 750 शुद्धता वाले सोने की कीमत 54593 रुपये हो गई है। 585 शुद्धता वाले सोने की कीमत 42583 रुपये हो गई है।

कैरेट के अनुसार सोना

24 कैरेट सोना= 100% सोना

22 कैरेट सोना= 91.7% सोना

18 कैरेट सोना= 75.0% सोना

14 कैरेट सोना= 58.3% सोना

12 कैरेट सोना= 50.0% सोना

10 कैरेट सोना= 41.7% सोना

मिस्ड कॉल लगाकर जानें सोने-चांदी का भाव

ibja केंद्र सरकार की छुट्टियों और शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं करता है। आपको 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी का रेट जानना है, तो 8955664433 पर मिस्ड कॉल कसकते हैं। मिस्ट कॉल के कुछ ही समय बाद एसएमएस के जरिए रेट्स मिल जाते हैं। गोल्ड या सिल्वर का रेट जानने के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर भी जा सकते हैं।

  • ABOUT THE AUTHOR
    Author

    अनुराग मिश्रा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं। वह कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव है। अनुराग मिश्रा नईदुनिया में आने से पहले भास्कर हिंदी और दैन

CG Information: नदी में मिला में मिला शव, DNA में हुई पुष्टि, मृतक MMC जोन का था लीडर

पुलिस सूत्रों की मानें तो दामा पर छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश व महाराष्ट्र में करोड़ों रुपये का इनाम घोषित है। एसजेडसी सदस्य होने के कारण दामा टॉप नक्सली लीडर में शुमार था। बताया गया कि बीते वर्ष 2023 में 27 सितंबर को दामा अपने साथियों के साथ मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले के देव नदी को पार कर रहा था।

By Paras Pandey

Publish Date: Fri, 24 Might 2024 01:02:12 AM (IST)

Up to date Date: Fri, 24 Might 2024 01:02:12 AM (IST)

HighLights

  1. डीएनए में हुई पुष्टि
  2. मृतक एमएमसी जोन का था लीडर
  3. मामले की जांच हो रही है

राजनांदगांव, नईदुनिया प्रतिनिधि। पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले के देव नदी में मिले शव की पहचान एमएमसी (महाराष्ट्र-मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़) जोन के नक्सल लीडर राजेश सिंह मरकाम उर्फ दामा के रूप में की गई है। घटना करीब आठ माह पहले की है।

उफनती नदी को पार करते समय तेज बहाव में डूबने से नक्सली लीडर दामा की मौत हो गई थी। नक्सल संगठन ने पहले ही इसकी पुष्टि की थी, लेकिन पुलिस ने शव का शिनाख्त नहीं किया था। पुलिस ने डीएनए जांच के बाद इसकी पुष्टि की है।

naidunia_image

पुलिस सूत्रों की मानें तो दामा पर छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश व महाराष्ट्र में करोड़ों रुपये का इनाम घोषित है। एसजेडसी सदस्य होने के कारण दामा टॉप नक्सली लीडर में शुमार था। बताया गया कि बीते वर्ष 2023 में 27 सितंबर को दामा अपने साथियों के साथ मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले के देव नदी को पार कर रहा था। तभी तेज बहाव में वो फंस गया। नदी में डूबने से उसकी मौत हो गई।

इस तरह हुई थी जांच

इस घटना के कई दिनों बाद पुलिस का शव मिला। पुलिस ने शव के डीएनए को सुरक्षित रखा था। पुख्ता जानकारी आने के बाद दामा के बेटे का डीएनएल सेंपल लेकर जांच कराई गई, जिसमें रिपोर्ट पॉजिटिव आया। इस आधार पर पुलिस ने भी दामा की मौत की अधिकृत रूप से पुष्टि की है।

बालाघाट रेंज के आईजी संजय कुमार ने बताया कि हार्डकोर नक्सली राजेश मरकाम उर्फ दामा की मौत डीएनए के जरिये स्पष्ट हो गई है। उस पर करोड़ों रुपये का ईनाम था। दामा गढ़चिरौली के मुरुमगांव का रहने वाला था। बताया गया कि पहले दामा वन विभाग में गार्ड की नौकरी करता था। बाद में वो नक्सल विचारधारा को लेकर हथियार उठा लिया था।

MP Information: जीवन मृत्यु से जूझ रहा गंभीर कुपोषण का शिकार मनीष आदिवासी, शरीर में एक ग्राम बचा हे हीमोग्लोबिन

गुरुवार 23 में को मनोर के नऐपूरा के डेढ़ वर्षीय मनीष आदिवासी को पोषण पुनर्वास केंद्र पन्ना में गंभीर हालत में भर्ती कराया गया जिसकी स्थिति गंभीर है। पोषण पुनर्वास केंद्र के कर्मचारियों ने तत्काल इलाज की व्यवस्था की।

By Paras Pandey

Publish Date: Fri, 24 Might 2024 12:24:43 AM (IST)

Up to date Date: Fri, 24 Might 2024 12:24:43 AM (IST)

MP News:  जीवन मृत्यु से जूझ रहा  गंभीर कुपोषण का शिकार मनीष आदिवासी, शरीर में एक ग्राम बचा हे हीमोग्लोबिन

पन्ना, नईदुनिया प्रतिनिधि। जिले में कुपोषण कोई नई बात नहीं है, लेकिन जिला मुख्यालय के नजदीक गंभीर कुपोषण चिंता का विषय आवश्यक है। क्योंकि महिला बाल विकास द्वारा बच्चों के स्वास्थ्य की तमाम योजनाएं चलाई जाती हैं, फिर भी पन्ना शहर के नजदीक भी लोगों को इन योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है।

गुरुवार 23 में को मनोर के नऐपूरा के डेढ़ वर्षीय मनीष आदिवासी को पोषण पुनर्वास केंद्र पन्ना में गंभीर हालत में भर्ती कराया गया जिसकी स्थिति गंभीर है। पोषण पुनर्वास केंद्र के कर्मचारियों ने तत्काल इलाज की व्यवस्था की। पोषक प्रशिक्षक रश्मि त्रिपाठी ने तत्काल इलाज और जांच की व्यवस्था कराई, रक्त जांच में पता चलाकि कुपोषित मनीष आदिवासी के शरीर में मात्र एक ग्राम हीमोग्लोबिन बचा है। जिसके चलते तुरंत रक्त की व्यवस्था कराई और अधिकारियों और डॉक्टरो को जानकारी दी

डेढ़ वर्ष का है मनीष

रश्मि त्रिपाठी ने बताया कि डेढ़ वर्षीय मनीष आदिवासी को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पोषण पुनर्वास केंद्र लेकर आई थी साथ में उसकी मां जयंती आदिवासी है और पिता अल्लू गोड़ मजदूरी करने दिल्ली गया हुआ है। सिविल सर्जन डॉ आलोक गुप्ता का कहना है कि अस्पताल कि जो व्यवस्थाएं हैं नियमानुसार प्रदान की जा रही हैं। पोषण पुनर्वास केंद्र में खाना और इलाज की व्यवस्था की गई है। हमारा प्रयास है शीघ्र मनीष आदिवासी स्वस्थ हो। जिला अस्पताल के डॉ प्रदीप गुप्ता इस बालक का इलाज कर रहे हैं

T20 World Cup 2024: भारत-पाकिस्तान मैच देखने के लिए चुकाने होंगे 16 लाख रुपये! ललित मोदी का ICC पर फूटा गुस्सा

T20 World Cup 2024 IND vs PAK: टी20 विश्व कप 2024 को लेकर आईसीसी ने टिकट्स जारी कर दिए। जिसकी लाखों रुपये कीमत है। डायमंड कैटेगरी के एक टिकट की कीमत 20 हजार डॉलर ( करीब 16.65 लाख रुपये) है। इतनी कीमत देखकर ललित मोदी का क्रिकेट बोर्ड पर गुस्सा फूटा है।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Thu, 23 Could 2024 07:11:29 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 23 Could 2024 07:24:58 PM (IST)

T20 World Cup 2024: भारत-पाकिस्तान मैच देखने के लिए चुकाने होंगे 16 लाख रुपये! ललित मोदी का ICC पर फूटा गुस्सा
T20 World Cup 2024: भारत और पाकिस्तान के मैच के टिकट की कीमत लाखों में।

HighLights

  1. भारत-पाकिस्तान मैच के प्रति सीट की कीमत 20 हजार डॉलर।
  2. महंगे टिकट बेचने पर नाराज हुए ललित मोदी।
  3. 9 जून को खेला जाएगा भारत और पाकिस्तान का टी20 विश्व कप मैच।

खेल डेस्क, नई दिल्ली। T20 World Cup 2024 IND vs PAK: जून में होने वाले मेंस टी20 विश्व कप के लिए आईसीसी तैयार है। यह टूर्नामेंट अमेरिका और वेस्टइंडीज की मेजबानी में 2 जून से 29 जून तक खेला जाएगा। वर्ल्ड कप के आठ मैच न्यूयॉर्क में खेले जाएंगे। जिसमें भारत बनाम पाकिस्तान का मुकाबला भी शामिल है। इसको लेकर आईसीसी ने टिकट्स जारी कर दिए। जिसकी लाखों रुपये कीमत है। डायमंड कैटेगरी के एक टिकट की कीमत 20 हजार डॉलर ( करीब 16.65 लाख रुपये) है। इतनी कीमत देखकर ललित मोदी का क्रिकेट बोर्ड पर गुस्सा फूटा है।

300 डॉलर से शुरू होगी टिकट की कीमत

भारत और पाकिस्तान के बीच 2012 के बाद से कोई सीरीज नहीं खेली गई है। दोनों टीमें एशिया कप और आईसीसी टूर्नामेंट में एक दूसरे का सामना करती हैं। ऐसे में भारत और पाकिस्तान मैच को लेकर क्रिकेट फैंस में दीवानगी ज्यादा है। ऐसे में ICC इसका फायदा उठाना चाहता है और टिकट की कीमत लाखों रुपये रखी है। टीम इंडिया और पाक मैच के टिकटों की कीमत 300 डॉलर (करीब 25 हजार) से शुरू होगी।

Shocked to be taught that @ICC is promoting tickets for Diamond Membership at $20000 per seat for the #indvspak WC recreation. The WC within the US is for recreation growth & fan engagement, not a way to make earnings on gate collections. $2750 for a ticket It’s simply #notcricket #intlcouncilofcrooks pic.twitter.com/lSuDrxHGaO

— Lalit Kumar Modi (@LalitKModi) Could 22, 2024

ललित मोदी का आईसीसी पर फूटा गुस्सा

ललित मोदी ने एक्स हैंडल पर लिखा, यह जानकार आश्चर्य हुआ कि भारत-पाकिस्तान मैच के लिए डायमंड क्लब का टिकट आईसीसी 20 हजार डॉलर में बेच रहा है। यूएस में यह विश्व कप हो रहा है। इस खेल को बढ़ावा देने और फैंस को जोड़ने के लिए ना कि मुनाफा कमाने के लिए। 2750 डॉलर का टिकट बेचना क्रिकेट नहीं है।

  • ABOUT THE AUTHOR
    Author

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

आंद्रे रसेल की सुनील नरेन से मार्मिक अपील- वेस्टइंडीज को खुश होने का एक मौका दे दो…

नई दिल्ली. सुनील नरेन की फॉर्म खेल देखकर वेस्टइंडीज का हर क्रिकेटप्रेमी उन्हें नेशनल टीम में चाहता है. वेस्टइंडीज के कप्तान रोवमन पॉवेल से लेकर आंद्रे रसेल जैसे साथी क्रिकेटर भी इनमें शामिल हैं. लेकिन सुनील नरेन ने भी इंटरनेशनल क्रिकेट में संन्यास से वापसी ना करने का मन बना लिया है. इसे देखते हुए अब आंद्रे रसेल ने भी नरेन से खास अपील की है.

आंद्रे रसेल और सुनील नरेन आईपीएल में कोलकाता नाइटराइडर्स के लिए खेलते हैं. केकेआर आईपीएल 2024 के फाइनल में पहुंच चुकी है और इसकी बहुत बड़ी वजह सुनील नरेन का खेल है. इसी खेल को देखकर आंद्रे रसेल ने कहा कि नरेन संन्यास से वापसी कर कैरेबियाई देशों को खुश होने का मौका दे सकते हैं. सुनील नरेन ने 2023 में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था.

Staff India Coach: पोंटिंग के बाद ऑस्ट्रेलिया के एक और दिग्गज का कोच बनने से इनकार, फ्लेमिंग भी मुश्किल…

आंद्रे रसेल ने ‘स्टार स्पोर्ट्स’ के शो क्रिकेट लाइव पर कहा, ‘ईमानदारी से कहूं तो मैं सुनील के लिए बहुत खुश हूं. टूर्नामेंट में 500 रन के करीब पहुंचना कोई मजाक नहीं है. वह टीम के प्रमुख गेंदबाज हैं. इस नाते चार ओवर बॉलिंग करते हैं और इस सत्र में 16 विकेट ले चुके हैं. यह बताता है कि वे बेहतरीन ऑलराउंडर हैं.’

आंद्रे रसेल ने अमेरिका और वेस्टइंडीज में होने वाले विश्व कप के लिए उनसे वापसी की गुजारिश की. उन्होंने कहा, ‘मुझे लगाता है उन्हें वापसी के बारे में सोचना चाहिए. टीम चयन से दो सप्ताह पहले मैं उनका मन टटोलने की कोशिश कर रहा था. (शेरफेन) रदरफोर्ड और मैंने उनसे बात करने की कोशिश की और कहा कि सिर्फ इस विश्व कप के लिए क्या आप संन्यास वापस ले सकते हैं. लेकिन इसका सकारात्मक जवाब नहीं मिला.’

ऑलराउंडर रसेल कहते हैं, ‘सुनील ऐसे खिलाड़ी हैं जिसकी कमी टीम को महसूस हो रही है. लेकिन मुझे लगता है कि उन्होंने अपना मन बना लिया है और मैं भी उसके निर्णय का सम्मान करता हूं. मेरा मानना है कि अगर वह अपना फैसला बदलते हैं तो पूरा वेस्टइंडीज खुश होगा.’ सुनील नरेन ने आईपीएल 2024 में 13 मैच में एक शतक और तीन अर्धशतक की मदद से 482 रन बनाए हैं. उनका स्ट्राइक रेट 179.85 का रहा है. नरेन ने 22 की औसत से 16 विकेट भी लिए हैं.

Tags: Andre Russell, IPL 2024, Sunil narine, T20 World Cup, West indies

Bihar Politics: मीसा भारती को जिताने Arvind Kejriwal आएंगे बिहार, PM मोदी की काट के लिए लालू का दांव

पाटलिपुत्र संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रामकृपाल यादव व राजद प्रत्याशी मीसा भारती के बीज जोरदार टक्कर हो रही है। पिछले दो बार से रामकृपाल यादव मीसा भारती को हराते आए हैं। उनकी हैट्रिक रोकने के लिए लालू यादव ने अरविंद केजरीवाल पाटलिपुत्र बुलाने का निर्णय लिया है। रामकृपाल के लिए 25 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनाव प्रचार करने वाले हैं।

By Nai Dunia Information Community

Publish Date: Thu, 23 Might 2024 08:59:22 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 23 Might 2024 08:59:52 PM (IST)

Bihar Politics: मीसा भारती को जिताने Arvind Kejriwal आएंगे बिहार, PM मोदी की काट के लिए लालू का दांव
मीसा भारती की चुनौती।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। पाटलिपुत्र संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रामकृपाल यादव व राजद प्रत्याशी मीसा भारती के बीज जोरदार टक्कर हो रही है। पिछले दो बार से रामकृपाल यादव मीसा भारती को हराते आए हैं। उनकी हैट्रिक रोकने के लिए लालू यादव ने अरविंद केजरीवाल पाटलिपुत्र बुलाने का निर्णय लिया है। रामकृपाल के लिए 25 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनाव प्रचार करने वाले हैं।

Shahrukh Khan discharged from hospital, Was hospitalize in Ahmedabad after IPL Match | 2 दिन बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हुए शाहरुख खान: पत्नी गौरी और बच्चों के साथ चार्टर्ड प्लेन से मुंबई पहुंचे, IPL मैच के बाद बिगड़ी थी तबीयत

31 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

21 मई को हुए आईपीएल मैच के बाद तबीयत बिगड़ने पर शाहरुख खान को अहमदाबाद के के.डी.अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। करीब 2 दिनों तक चले इलाज के बाद अब शाहरुख खान को अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है। डिस्चार्ज होने के बाद शाहरुख खान चार्टर्ड प्लेन से मुंबई पहुंच चुके हैं। उन्हें पत्नी गौरी खान और मैनेजर पूजा के साथ मुंबई के कालिना एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है।

के.डी. अस्पताल में मौजूद भास्कर रिपोर्टर के अनुसार, शाहरुख खान को गुरुवार की शाम को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। शाहरुख खान के साथ उनकी पत्नी गौरी खान मौजूद थीं। अस्पताल से शाहरुख सीधे अहमदाबाद एयरपोर्ट पहुंचे थे, जहां से चार्टर्ड प्लेन के जरिए वो मुंबई पहुंच चुके हैं। शाहरुख और उनकी टीम को कालिना एयरपोर्ट पर देखा गया है। गौरी खान, मैनेजर के साथ एयरपोर्ट से निकलती दिखीं, हालांकि शाहरुख की कोई झलक सामने नहीं आई है।

कालिना एयरपोर्ट से निकलते वक्त शाहरुख खान का चेहरा छाते से छिपा दिया गया था।

कालिना एयरपोर्ट से निकलते वक्त शाहरुख खान का चेहरा छाते से छिपा दिया गया था।

कालिना एयरपोर्ट से निकलती हुईं गौरी खान।

कालिना एयरपोर्ट से निकलती हुईं गौरी खान।

शाहरुख की कार में उनकी मैनेजर पूजा डडलानी आगे की सीट पर बैठी थीं।

शाहरुख की कार में उनकी मैनेजर पूजा डडलानी आगे की सीट पर बैठी थीं।

बेटी सुहाना खान और बेटा अबराम भी शाहरुख खान के साथ अहमदाबाद से मुंबई लौटे हैं।

बेटी सुहाना खान और बेटा अबराम भी शाहरुख खान के साथ अहमदाबाद से मुंबई लौटे हैं।

अस्पताल से रवाना होती हुई शाहरुख खान की कार।

अस्पताल से रवाना होती हुई शाहरुख खान की कार।

मैनेजर ने शुभचिंतकों को जताया था आभार

शाहरुख खान की मैनेजर पूजा डडलानी ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर शाहरुख के शुभचिंतकों का आभार जताया है। उन्होंने इंस्टाग्राम के स्टोरी सेक्शन में लिखा है, मिस्टर खान (शाहरुख) के फैंस और शुभचिंतकों- वो अब ठीक हैं, आपकी दुआओं, प्यार और चिंता के लिए शुक्रिया।

शाहरुख से मिलने अस्पताल पहुंची थीं जूही चावला

बुधवार को शाहरुख खान की करीबी दोस्त और एक्ट्रेस जूही चावला के.डी.अस्पताल पहुंची थीं। शाहरुख से हुई मुलाकात के बाद जूही चावला ने नेटवर्क 18 से बातचीत में बताया था कि शाहरुख को 21 मई को एडमिट किया गया था। उनकी हालत ठीक नहीं थी। बुधवार को शाहरुख की तबीयत में सुधार देखने को मिला था।

के.डी. अस्पताल के बाहर ली गई जूही चावला की तस्वीर।

के.डी. अस्पताल के बाहर ली गई जूही चावला की तस्वीर।

हॉस्पिटल के प्रेसिडेंशियल सुइट में थे शाहरुख

शाहरुख खान की हेल्थ अपडेट पर केडी अस्पताल की तरफ से कोई मेडिकल बुलेटिन जारी नहीं किया गया है। शाहरुख खान को अस्पताल के प्रेसिडेंशियल सुइट में रखा गया था। यहां मरीज के परिजन को आराम करने की भी सुविधा है।

EPFO Youngsters Pension: पति-पत्नी नहीं बच्चों को मिल सकता है 25 साल तक पेंशन का लाभ, जानिए कैसे उठा सकते हैं फायदा

EPFO Youngsters Pension: अगर किसी पेंशनभोगी का निधन हो जाता है, तो उनकी पेंशन का 50 फीसदी उनकी पति/पत्नी को दिया जाता है। ईपीएस 1995 योजना के तहत कर्मचारी की सेवा के दौरान मृत्यु होने पर नॉमिनी को न्यूनतम एक हजार रुपये प्रति महीने पेंशन दी जाती है।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Thu, 23 Might 2024 04:18:59 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 23 Might 2024 04:18:59 PM (IST)

EPFO Youngsters Pension

HighLights

  1. ईपीफओ की खास पेंशन स्कीम।
  2. बच्चों को 25 साल तक हर महीने मिलेगी पेंशन।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। EPFO Youngsters Pension: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन कर्मचारियों के लिए पेंशन स्कीम चलाता है। जिसे ईपीएस 1995 कहा जाता है। पेंशन योजना बहुत लाभकारी है। यह मुश्किल वक्त में कर्मचारी और उसके परिवार को आर्थिक रूप से मदद करती है। यदि ईपीएफओ में निवेश करने वाले सब्सक्राइबर की मौत हो जाती है, तो उसके परिजनों को आर्थिक संकट का सामना नहीं करना पड़ता है। इस योजना के तहत कर्मचारी के देहांत होने पर परिवार को लाभ मिलते हैं।

ईपीएफओ सदस्य के बच्चों को मिलती है पेंशन

अगर किसी पेंशनभोगी का निधन हो जाता है, तो उनकी पेंशन का 50 फीसदी उनकी पति/पत्नी को दिया जाता है। ईपीएस 1995 योजना के तहत कर्मचारी की सेवा के दौरान मृत्यु होने पर नॉमिनी को न्यूनतम एक हजार रुपये प्रति महीने पेंशन दी जाती है। इसके अलावा मृतक के बच्चों को भी 25 साल की उम्र तक पेंशन का लाभ मिलता है। जिससे बाल पेंशन योजना कहा जाता है। आइए जानते हैं इसके बारे में।

बच्चों की पेंशन की योग्यता

ईपीएफओ के किसी सदस्य के निधन होने पर उसके पति या पत्नी को पेंशन मिलती है। साथ ही उनके बच्चे भी पेंशन पाने के हकदार हैं। यह पेंशन उन्हें 25 साल की आयु तक मिलती है। बाल पेंशन की राशि विधवा पेंशन की राशि का 25 फीसदी है। अगर मृतक की पति/पत्नी को एक हजार रुपये पेंशन मिलती है, तो उनके बच्चे को 250 रुपये पेंशन मिलेगी। प्रत्येक सदस्य के अधिकतम दो बच्चों को पेंशन मिल सकती है। अगर कर्मचारी का बच्चा अपंग है तो उसे आजीवन पेंशन का लाभ दिया जाता है।

बाल पेंशन योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया

बच्चों की पेंशन के लिए आवेदन करने के लिए सदस्य के परिवार को ईपीएफओ कार्यालय में आवश्यक दस्तावेज जमा करने होते हैं। इसमें कर्मचारी की मृत्यु प्रमाण पत्र, बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र और अन्य आवश्यक डॉक्यूमेंट्स शामिल होते हैं।

कर्मचारी पेंशन योजना की विशेषताएं

– ईपीएस के तहत नियोक्ता अपने योगदान का एक हिस्सा (वर्तमान में 8.33%) कर्मचारी के पेंशन खाते में जमा करते हैं।

– कर्मचारी को ईपीएस का लाभ पाने के लिए न्यूनतम 10 वर्ष की सेवा पूरी करनी होती है।

– कर्मचारी की उम्र 58 वर्ष होने पर वह पेंशन के लिए पात्र हो जाता है। हालांकि, 50 वर्ष की उम्र के बाद भी पेंशन लिया जा सकता है, लेकिन इसमें कुछ कटौती होती है।

  • ABOUT THE AUTHOR
    Author

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

पिछड़ों के आरक्षण पर कांग्रेस डाल रही डाका, अमित शाह ने कहा- PM मोदी आपके हक की करेंगे रक्षा

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि इंडी गठबंधन पिछड़ों के आरक्षण पर डाका डालने का काम करता है। हमारा संविधान धर्म के नाम पर आरक्षण का विरोध करता है। मैं आपसे कहता हूं कि भाजपा का एक भी सांसद है, तब तक एससी, एसटी व ओबीसी के आरक्षण पर डाका हम डालने देंगे।

By Anurag Mishra

Publish Date: Thu, 23 Might 2024 04:43:12 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 23 Might 2024 04:43:12 PM (IST)

पिछड़ों के आरक्षण पर कांग्रेस डाल रही डाका, अमित शाह ने कहा- PM मोदी आपके हक की करेंगे रक्षा

एएनआई, अंबेडकर नगर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने यूपी के अंबेडकर नगर में एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन पिछड़ों के आरक्षण पर डाका डालने का काम करता है। कर्नाटक में बीजेपी गठबंधन ने मुसलमानों को पिछड़ों का 5% आरक्षण दिया है। हैदराबाद में उन्होंने मुसलमानों को 4% आरक्षण दिया है। पश्चिम बंगाल में मुस्लिमों को गलत तरीके से दिए गए ओबीसी आरक्षण पर कोर्ट ने रोक लगा दी है। हमारा संविधान धर्म के नाम पर आरक्षण का विरोध करता है। उन्होंने कहा कि मैं आपसे कहता हूं कि भाजपा का एक भी सांसद है, तब तक एससी, एसटी व ओबीसी के आरक्षण पर डाका हम डालने देंगे।

उन्होंने कहा कि देश को कोरोनोवायरस से कौन बचा सकता है? चंद्रमा पर चंद्रयान कौन भेज सकता है? करोड़ों गरीबों को गैस कनेक्शन कौन दे सकता है? 80 करोड़ लोगों को राशन कौन दे सकता है? 30 करोड़ से अधिक लोगों का 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य खर्च कौन उठा सकता है? 14 करोड़ घरों में नल का पानी कौन पहुंचा सकता है? अगर मोदी सब कुछ कर सकते हैं तो आपको किसे PM बनाना चाहिए?

  • ABOUT THE AUTHOR
    Author

    अनुराग मिश्रा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं। वह कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव है। अनुराग मिश्रा नईदुनिया में आने से पहले भास्कर हिंदी और दैन

T20 World Cup 2024 से पहले इस टीम ने अपने हेड कोच को हटाया, खिलाड़ियों में मची अफरा-तफरी

Canada Cricket Crew: कनाडा के हेड कोच के रूप में पुबुदु दस्सानायके का दूसरा कार्यकाल था। वो जुलाई 2022 में टीम के साथ जुड़े थे। इससे पहले वो नेपाल और अमेरिका के कोच रह चुके हैं।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Thu, 23 Might 2024 03:22:53 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 23 Might 2024 03:26:00 PM (IST)

T20 World Cup 2024 से पहले इस टीम ने अपने हेड कोच को हटाया, खिलाड़ियों में मची अफरा-तफरी
Canada Cricket Crew

HighLights

  1. कनाडा क्रिकेट टीम में विश्व कप से पहले मची अफरा-तफरी।
  2. टी20 वर्ल्ड कप 2024 से पहले टीम को झटका।
  3. कनाडा के हेड कोच को पद से हटाया।

खेल डेस्क, नई दिल्ली। ICC Males’s T20 World Cup 2024: आईसीसी मेंस टी20 विश्व कप 2 जून से शुरू होगा। अमेरिका और वेस्टइंडीज की मेजबानी में होने वाले टूर्नामेंट का पहला मैच यूएस और कनाडा के बीच ग्रैंड प्रेयरी स्टेडियम, टेक्सास में खेला जाएगा। इस मैच से पहले कनाडा क्रिकेट को बड़ा झटका लगा है। टीम के मुख्य कोच पुबुदु दस्सानायके को पद से हटा दिया गया है। वो दो साल से इस पद को संभाल रहे थे।

दस्सानायके का दूसरा कार्यकाल था

कनाडा के हेड कोच के रूप में पुबुदु दस्सानायके का दूसरा कार्यकाल था। वो जुलाई 2022 में टीम के साथ जुड़े थे। इससे पहले वो नेपाल और अमेरिका के कोच रह चुके हैं। दस्सनायके के मुख्य कोच बनने के बाद कनाडा ने टी20 विश्व कप के लिए क्वालिफाई किया है। साथ ही वर्ल्ड कप 2024 क्वालीफायर प्लेऑफ में वनडे का दर्जा दिलाया। कनाडा को सीडब्ल्यूसी चैलेंज लीग से सीडब्ल्यूसी लीग 2 में पदोन्नति मिली है, जहां वे अंक तालिका में अपराजित हैं।

इस वजह से पुबुदु दस्सानायके को पद से हटाया

पुबुदु दस्सानायके को विश्व कप से पहले क्यों हटाया गया। इस पर बोर्ड की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है। इसके पीछे बोर्ड में पिछले कुछ समय से चल रहा तनाव कारण माना जा रहा है। पिछले माह मुख्य कोच को छोड़कर कनाडा बोर्ड के इलेक्शन के बाद तीन नए सदस्यीय चयन पैनल की नियुक्ति की गई। जिसके चयन पर बवाल मचा हुआ है। वहीं, निखिल दत्ता को बाहर किए जाने से लोग नाराज थे। दस्सानायके के स्थान पर किसी नए कोच की घोषणा नहीं की गई है।

  • ABOUT THE AUTHOR
    Author

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह