Gold-Silver Value 7 Could: सोने की चमक पड़ी फीकी, चांदी की कीमत में आया उछाल, पढ़ें 24 कैरेट गोल्ड का भाव

भारतीय सर्राफा बाजार में 7 मई 2024 को सोने के भाव में कमी आई है। सोने का भाव 71775 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। 6 मई 2024 को सोने के शाम के भाव की तुलना में 41 रुपये की कमी आई है। चांदी के भाव में भी तेजी देखी गई है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Tue, 07 Could 2024 04:14:27 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 07 Could 2024 04:14:27 PM (IST)

सोने-चांदी के भाव।

बिजनेस डेस्क, इंदौर। Gold-Silver Value As we speak: भारतीय सर्राफा बाजार में 7 मई 2024 को सोने के भाव में कमी आई है। सोने का भाव 71775 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। 6 मई 2024 को सोने के शाम के भाव की तुलना में 41 रुपये की कमी आई है। चांदी के भाव में भी तेजी देखी गई है। चांदी का भाव 81500 रुपये प्रति किलो हो गया है। राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाले चांदी के भाव में 6 मई से 208 रुपये की तेजी आई है।

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स के अनुसार 6 मई की शाम को 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने की कीमत 71816 रुपये थी। 7 मई को 999 वाले 24 कैरेट सोने की कीमत 71775 रुपये हो गई है। 6 मई की शाम को 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 81292 रुपये थी। 7 मई को 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 81500 रुपये हो गई है।

7 मई को 995 शुद्धता वाले सोने की कीमत 71488 रुपये हो गई है। 916 शुद्धता वाले सोने की कीमत 65746 रुपये हो गई है। 750 शुद्धता वाले सोने की कीमत 53831 रुपये हो गई है। 585 शुद्धता वाले सोने की कीमत 41988 रुपये हो गई है।

कैरेट के अनुसार सोना

24 कैरेट सोना= 100% सोना

22 कैरेट सोना= 91.7% सोना

18 कैरेट सोना= 75.0% सोना

14 कैरेट सोना= 58.3% सोना

12 कैरेट सोना= 50.0% सोना

10 कैरेट सोना= 41.7% सोना

मिस्ड कॉल लगाकर जानें सोने-चांदी का भाव

ibja केंद्र सरकार की छुट्टियों और शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं करता है। आपको 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी का रेट जानना है, तो 8955664433 पर मिस्ड कॉल कसकते हैं। मिस्ट कॉल के कुछ ही समय बाद एसएमएस के जरिए रेट्स मिल जाते हैं। गोल्ड या सिल्वर का रेट जानने के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर भी जा सकते हैं।

  • ABOUT THE AUTHOR
    Author

    अनुराग मिश्रा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं। वह कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव है। अनुराग मिश्रा नईदुनिया में आने से पहले भास्कर हिंदी और दैन

Bottle Gourd Juice Advantages: लौकी में 96 फीसदी पानी के साथ होते हैं ये पोषक तत्व, पाचन की समस्या है तो ऐसे करें सेवन

लौकी के जूस की तासीर ठंडी होती है तो इसके सेवन से पेट और गले में जलन को कम होती है और एसिडिटी भी नहीं होती है।

By Sandeep Chourey

Publish Date: Fri, 24 Could 2024 02:13:03 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 24 Could 2024 02:13:35 PM (IST)

Bottle Gourd Juice Benefits: लौकी में 96 फीसदी पानी के साथ होते हैं ये पोषक तत्व, पाचन की समस्या है तो ऐसे करें सेवन
लौकी में क्षारीय गुण होते हैं, जो पेट में एसिड को न्यूट्रल करता है। इससे पेट में गर्मी नहीं बढ़ती है।

HighLights

  1. डॉक्टर अखिलेश भार्गव के मुताबिक, लौकी में काफी ज्यादा औषधीय गुण होते हैं।
  2. लौकी में 96 फीसदी पानी के साथ विटामिन सी, विटामिन बी, कैल्शियम सहित कई पोषक तत्व होते हैं।
  3. पेट में में गैस, एसिडिटी, कब्ज या अपच की समस्या है तो लौकी का जूस पीना आपके लिए लाभदायक हो सकता है।

लाइफस्टाइल डेस्क, इंदौर। खानपान में लापरवाही और अनियमित दिनचर्या के कारण आजकल अधिकांश लोगों को पाचन से जुड़ी समस्या होती है। यदि आप भी बाहर के खाने के शौकीन हैं और तला-भुना और मसालेदार खाना खाते हैं तो पेट की जुड़ी परेशानी हो सकती है। ऐसे में डाइट पर कंट्रोल करने के साथ-साथ कुछ आयुर्वेदिक टिप्स को भी फॉलो जरूर करना चाहिए। पाचन से जुड़ी परेशानियों को दूर करने के लिए लौकी बहुत फायदेमंद होती है। इंदौर स्थित अष्टांग आयुर्वेद कॉलेज के डॉक्टर अखिलेश भार्गव यहां लौकी के औषधीय महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दे रहे हैं।

लौकी में 96 फीसदी होता है पानी

डॉक्टर अखिलेश भार्गव के मुताबिक, लौकी में काफी ज्यादा औषधीय गुण होते हैं। इसमें 96 फीसदी पानी के साथ विटामिन सी, विटामिन बी, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस, पोटेशियम, आयरन और फाइबर जैसे पोषक तत्व होते हैं। यदि आपको पेट में में गैस, एसिडिटी, कब्ज या अपच की समस्या है तो लौकी का जूस पीना आपके लिए लाभदायक हो सकता है।

naidunia_image

एसिडिटी कम करता है लौकी का जूस

लौकी के जूस की तासीर ठंडी होती है तो इसके सेवन से पेट और गले में जलन को कम होती है और एसिडिटी भी नहीं होती है। लौकी के जूस के काफी ज्यादा फाइबर होता है, जो पाचन को ठीक करने में मदद करता है। इससे कब्ज या गैस की समस्या नहीं होती है। यदि आपको लौकी का जूस पीने में किसी तरह की परेशानी होती है तो आप लौकी के टुकड़ों को थोड़ा स्टीम करके भी खा सकते हैं।

लौकी में क्षारीय गुण

लौकी में क्षारीय गुण होते हैं, जो पेट में एसिड को न्यूट्रल करता है। इससे पेट में गर्मी नहीं बढ़ती है। इसके अलावा लौकी का जूस शरीर से टॉक्सिन बाहर निकालने में भी मदद करता है। इसके सेवन से शरीर की आंतरिक सफाई होती है। शरीर में स्फूर्ति महसूस होती है।

  • ABOUT THE AUTHOR
    Author

    कई मीडिया संस्थानों में कार्य करने का करीब दो दशक का अनुभव। करियर की शुरुआत आकाशवाणी केंद्र खंडवा से हुई। महाराष्ट्र में फील्ड रिपोर्टिंग, भोपाल दूरदर्शन, ETV न्यूज़ सहित कुछ रीजनल न्यूज चैनल में काम करके इलेक्

IPL 2024 Playoff Situation: दिलचस्प हुई प्लेऑफ रेस, CSK और RCB कैसे करेगी क्वालीफाई, पढ़ें पूरा समीकरण यहां

IPL 2024 Playoff Situation: चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने रविवार, 13 मई को अपने-अपने मैच जीतकर IPL 2024 प्लेऑफ में जगह बनाने की उम्मीदें बरकरार रखी हैं। बेंगलुरु का नेट रन रेट +0.387 है। टीम को न सिर्फ चेन्नई को हराना होगा, बल्कि अंतिम चार में पहुंचने के लिए अन्य टीमों पर निर्भर रहना होगा।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Mon, 13 Might 2024 03:43:23 PM (IST)

Up to date Date: Mon, 13 Might 2024 03:45:36 PM (IST)

IPL 2024 Playoff Scenario: दिलचस्प हुई प्लेऑफ रेस, CSK और RCB कैसे करेगी क्वालीफाई, पढ़ें पूरा समीकरण यहां
IPL 2024 Playoff Situation

HighLights

  1. आरसीबी और सीएसके के बीच 18 मई को मैच खेला जाएगा।
  2. बेंगलुरु अंक तालिका में पांचवें स्थान पर पहुंच गई है।

खेल डेस्क, नई दिल्ली। IPL 2024 Playoff Situation: चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने रविवार, 13 मई को अपने-अपने मैच जीतकर IPL 2024 प्लेऑफ में जगह बनाने की उम्मीदें बरकरार रखी हैं। जहां चेन्नई ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से हराकर अंक तालिका में तीसरे स्थान पर छलांग लगाई। वहीं, बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स को 47 रनों से हरा दिया। टूर्नामेंट के बीच में निराशाजनक हार के कारण सीएसके मुश्किल स्थिति में आ गई थी, लेकिन उसने अच्छा प्रदर्शन किया। अपने पिछले पांच मुकाबलों में से चार जीतकर वापसी की। गत चैंपियन के 13 मैचों के बाद 7 जीत और 14 प्वाइंट्स हैं।

टूर्नामेंट की शुरुआत में आरसीबी का प्रदर्शन खराब रहा था। उसे अपने पहले आठ मैचों में से 7 में हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि टीम ने जबरस्त तरीके से वापसी की। लगातार 5 मैच जीतकर अंतिम-चार में पहुंच सकते हैं। बेंगलुरु 13 मैचों के बाद छह जीत और 12 अंकों के साथ अंक तालिका में पांचवें स्थान पर है।

प्लेऑफ की रेस में सनराइजर्स हैदराबाद (14), दिल्ली कैपिटल्स (12), लखनऊ सुपर जायंट्स (12) और गुजरात टाइटंस (10) भी लाइन में लगे हैं। सीएसके और आरसीबी अपने-अपने अंतिम लीग मैच में एक-दूसरे का सामना करेंगे। दोनों टीमों के बीच मुकाबला 18 मई को खेला जाएगा। आइए नजर डालते हैं कैसे चेन्नई और बेंगलुरु प्लेऑफ में जगह बना सकते हैं।

चेन्नई सुपर किंग्स कैसे करेगी आईपीएल 2024 में क्वालीफाई?

चेन्नई सुपर किंग्स रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ अपना अंतिम लीग मैच जीतकर 16 अंक तक पहुंच सकती है। आरसीबी के खिलाफ एक जीत सीएसके के लिए प्लेऑफ में जगह पक्की करने के लिए काफी होगी, लेकिन एक हार उसे भारी पड़ेगी। सीएसके पास +0.528 नेट रन नेट है। अगर वे हारेंगे तो उन्हें यह सुनिश्चित करना होगा कि मार्जिन कम हो और एनआरआर के मामले में आरसीबी से ऊपर होंगे।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु कैसे करेगी आईपीएल 2024 में क्वालीफाई?

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का नेट रन रेट +0.387 है। टीम को न सिर्फ चेन्नई को हराना होगा, बल्कि अंतिम चार में पहुंचने के लिए अन्य टीमों पर निर्भर रहना होगा। सीएसके के खिलाफ एनआरआर की बात आती है तो आरसीबी को उनसे आगे निकलने के लिए मैच को अंतर से जीतने की जरूरत होगी। साथ ही सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स के मैच रिजल्ट पर निर्भर रहना होगा। अगर हैदराबाद अपने एक या दोनों मैच जीतकर तीसरे स्थान पर पहुंचे। साथ ही लखनऊ को एक मैच में हार मिले। अगर ऐसा होता है तो सीएसके और आरसीबी का मैच महत्वपूर्ण हो जाएगा।

बेंगलुरु का नेट रन-रेट लखनऊ, दिल्ली और गुजरात से ज्यादा है। डीसी और जीटी भी अपने बाकी मैच जीतकर 14-14 अंकों तक पहुंच सकती है, लेकिन नेट रन-रेट के मामले में आरसीबी को पीछे छोड़ना मुश्किल है।

आईपीएल 2024 के बाकी मैचों का शेड्यूल

  • 13 मई अहमदाबाद में जीटी बनाम केकेआर
  • 14 मई दिल्ली में डीसी बनाम एलएसजी
  • 15 मई गुवाहाटी में आरआर बनाम पीबीकेएस
  • 16 मई हैदराबाद में एसआरएच बनाम एलएसजी
  • 17 मई मुंबई में एमआई बनाम एलएसजी
  • 18 मई बेंगलुरु में आरसीबी बनाम सीएसके
  • 19 मई हैदराबाद में एसआरएच बनाम पीबीकेएस
  • 19 मई गुवाहाटी में आरआर बनाम केकेआर
  • ABOUT THE AUTHOR
    Author

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

पोंटिंग-लैंगर क्या झूठ बोल रहे? जय शाह ने कहा- हमने किसी पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर्स से संपर्क नहीं किया
हाइलाइट्स

पोंटिंग और लैंगर ने किया था दावा जय शाह ने किया खंडन

नई दिल्ली. बीसीसीआई के सचिव जय शाह का कहना है कि भारतीय बोर्ड ने किसी भी पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर्स से कोच बनने के लिए संपर्क नहीं किया है. टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ का कार्यकाल टी20 वर्ल्ड कप के बाद खत्म हो रहा है. बीसीसीआई टीम इंडिया के नए कोच की तलाश में है. राहुल द्रविड़ अपने कार्यकाल में विस्तार नहीं चाहते. हाल में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग और जस्टिन लैंगर ने कहा था कि उनसे इस पद के लिए संपर्क किया गया था लेकिन उन्होंने बीसीसीआई के ऑफर को ठुकरा दिया.

जय शाह (Jay Shah) ने शुक्रवार को कहा ,‘मैंने या बीसीसीआई (BCCI) किसी ने भी किसी ऑस्ट्रेलियाई पूर्व क्रिकेटर से कोच के पद के लिए संपर्क नहीं किया है. मीडिया में चल रही इस आशय की खबरें सरासर गलत हैं.’ रिकी पोंटिंग (Ricky Ponting) और जस्टिन लैंगर (Justin Langer) इंडियन प्रीमियर लीग में क्रमश: दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जाइंट्स के कोच हैं.

ना रसल ना हेटमायर.. कप्तान भी नया, फिर भी विंडीज ने साउथ अफ्रीका को दिया गहरा जख्म, ब्रैंडन ने खेली ‘किंग’ वाली पारी

पोंटिंग-लैंगर, फ्लॉवर ने मना किया तो इंग्लैंड का दिग्गज बोला- मुझे बना दो भारतीय क्रिकेट टीम का कोच

गौतम गंभीर प्रमुख दावेदारों में शामिल
राहुल द्रविड़ के बाद भारतीय कोच ही चुनने का संकेत देते हुए जय शाह ने कहा ,‘राष्ट्रीय टीम के लिए सही कोच तलाशना लंबी प्रक्रिया है. हम ऐसे व्यक्ति की तलाश कर रहे हैं जिसे भारतीय क्रिकेट के ढांचे की गहरी समझ हो और अपने हुनर से शिखर तक पहुंचा हो.’ बीसीसीआई सचिव ने यह भी कहा कि अगले कोच की नियुक्ति के लिए भारत के घरेलू क्रिकेट ढांचे की समझ होना महत्वपूर्ण है. कोलकाता नाइट राइडर्स के मेंटोर और पूर्व बल्लेबाज गौतम गंभीर को भी इस पद के प्रमुख दावेदारों में माना जा रहा है.

राहुल द्रविड़ को सालाना 10 करोड़ सैलरी मिलती है
बीसीसीआई ने एक कोच के लिए आवेदन जारी किया है. आवेदन करने की आखिरी तारीख 27 मई है. द्रविड़ का कार्यकाल पिछले वनडे विश्व कप था लेकिन बाद में उन्होंने उसे बढ़ाया था लेकिन इस बार द्रविड़ इसके मूड में नहीं हैं. बीसीसीआई द्रविड़ को सालाना 10 करोड़ सैलरी देती है. द्रविड़ दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेट कोच हैं.

Tags: Jay Shah, Justin Langer, Rahul Dravid, Ricky ponting, Group india

Jackie Shroff’s entry in Welcome to the Jungle | वेलकम टु द जंगल में हुई जैकी श्रॉफ की एंट्री: संजय दत्त ने हेल्थ प्रॉब्लम के चलते फिल्म छोड़ी तो मेकर्स ने किया प्लॉट में बदलाव

1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

संजय दत्त चंद हफ्तों पहले मल्टीस्टारर फिल्म वेलकम टु द जंगल का हिस्सा थे, हालांकि हेल्थ प्रॉब्लम के चलते उन्होंने हाल ही में फिल्म छोड़ दी है। अब ताजा रिपोर्ट्स हैं कि संजय दत्त के फिल्म से निकलने के बाद फिल्म में जैकी श्रॉफ की कास्टिंग हो गई है। उन्होंने सीक्रेटली अपने हिस्से की शूटिंग भी शुरू कर दी है।

हाल ही में आई पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार, जब से संजय दत्त ने फिल्म वेलकम टु द जंगल छोड़ी है, तब से जैकी श्रॉफ साइलेंटली फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। अब इस फिल्म के प्लॉट में एक ट्विस्ट लाया गया है। मेकर्स ने संजय दत्त के निकलने के बाद उनके कैरेक्टर पर री-वर्क किया है। कुछ हिस्सों में री-कास्टिंग भी हुई है। जो किरदार पहले संजय दत्त निभाने वाले थे, वो अब सुनील शेट्टी को दे दिया गया है, जबकि जैकी श्रॉफ वो रोल निभाएंगे, जो पहले सुनील शेट्टी निभाने वाले थे।

आगे रिपोर्ट में बताया गया है, सुनील शेट्टी का किरदार ह्यूमर से भरपूर है, जबकि जैकी का रोल बहुत एक्साइटिंग होने वाला है। फिल्म उन्हें एक अलग अवतार में पेश किया जाएगा। रिपोर्ट्स की मानें तो कास्टिंग में बदलाव दिसंबर में ही किए जा चुके थे और जैकी श्रॉफ ने अपने हिस्से की शूटिंग भी शुरू कर दी है।

संजय दत्त ने हेल्थ प्रॉब्लम के चलते छोड़ी फिल्म

बता दें कि संजय दत्त इस फिल्म में अहम किरदार निभाने वाले थे। उनके फिल्म में कुछ एक्शन सीक्वेंस थे। दिसंबर में उन्होंने फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी थी, हालांकि हेल्थ प्रॉब्लम के चलते उन्होंने शूटिंग करने के बावजूद फिल्म छोड़ दी है।

2023 में हुई थी फिल्म की अनाउंसमेंट

दिसंबर 2023 में अक्षय कुमार ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल से फिल्म वेलकम टु द जंगल की अनाउंसमेंट की थी। फिल्म का एक पोस्टर भी जारी किया गया था, जिसमें स्टारकास्ट दिखाई गई थी। पोस्टर के अनुसार फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, संजय दत्त, अरशद वारसी, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस, रवीना टंडन, लारा दत्ता, राजपाल यादव अहम किरदारों में हैं। फिल्म को अहमद खान डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म को 20 दिसंबर 2024 को रिलीज किया जाएगा।

जैकी श्रॉफ को मिला पर्सनालिटी राइट

जैकी श्रॉफ पिछले कई दिनों से अपने पर्सनालिटी राइट मांगने के चलते सुर्खियों में बने हुए थे। जैकी श्रॉफ ने हाल ही में दिल्ली हाईकोर्ट में एक याचिका लगाई थी। जैकी की दलील थी कि कुछ सोशल मीडिया हैंडल AI की मदद से उनकी पहचान का इस्तेमाल कर पैसा कमा रहे हैं। इसके अलावा उनसे जुड़े कुछ नाम जैसे जैकी, भिड़ू और जग्गू दादा का पब्लिक प्लेटफॉर्म पर मिसयूज किया जा रहा है। इसी को रोकने के लिए जैकी श्रॉफ ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। दिल्ली हाईकोर्ट ने 15 मई को जैकी श्रॉफ के पक्ष में फैसला सुनाया है।

भीषण गर्मी – Summer season

लोग को मानसून से उम्मीद है। मौसम विभाग का कहना है कि जून के पहले हफ्ते से प्री-मानसून बारिश शुरू हो जाएगी। इससे राहत मिलेगी।

By Sandeep Chourey

Publish Date: Thu, 20 Apr 2023 02:13:56 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 24 Could 2024 12:47:17 PM (IST)

भीषण गर्मी

Summer season Season । देश के बड़े हिस्से में भीषण गर्मी पड़ रही है। उत्तर और मध्य भारत के अधिकांश शहरों में पारा 40 डिग्री से 45 डिग्री तक पहुंच गया है। राजस्थान में कहीं-कहीं पारा 50 पर जा पहुंचा है। दोपहर के समय सड़कों पर लॉकडाउन जैसी स्थिति है। रात के समय भी लू महसूस हो रही है। इससे न केवल लोग बीमार पड़ रहे हैं, बल्कि फसलों को भी नुकसान शुरू हो गया है।

लोग को मानसून से उम्मीद है। मौसम विभाग का कहना है कि जून के पहले हफ्ते से प्री-मानसून बारिश शुरू हो जाएगी। इससे राहत मिलेगी।

जून या जुलाई की शुरुआत तक मानसून दस्तक दे देता है, तब तक देश में गर्मी के हालात रहते हैं। ऐसे में स्वास्थ्य के प्रति भी अलर्ट रहने की जरूरत होती है। उत्तरी भारत में गर्मी के मौसम में शुष्क गर्मी, गर्म हवाएं और साफ आसमान होता है। दिल्ली, आगरा और जयपुर जैसे शहरों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना रहती है। दक्षिण में तटीय क्षेत्रों जैसे कि केरल और गोवा में, उच्च आर्द्रता और कभी-कभी वर्षा होती हैं।

अत्यधिक गर्मी के बावजूद भारत में गर्मी का मौसम भी उत्सव और उत्सव का समय है। कई क्षेत्रों में होली, बैसाखी और ईद जैसे धार्मिक त्यौहार आयोजित किए जाते हैं, जबकि अन्य क्षेत्रों में मेलों और त्योहारों का आयोजन होता है। इस समय के दौरान स्कूल और कॉलेज बंद रहते हैं और कई परिवार छुट्टी मनाने के लिए निकल जाते हैं।

  • ABOUT THE AUTHOR
    Author

    कई मीडिया संस्थानों में कार्य करने का करीब दो दशक का अनुभव। करियर की शुरुआत आकाशवाणी केंद्र खंडवा से हुई। महाराष्ट्र में फील्ड रिपोर्टिंग, भोपाल दूरदर्शन, ETV न्यूज़ सहित कुछ रीजनल न्यूज चैनल में काम करके इलेक्

Air India जल्द ही अपने कर्मचारियों को देगा सौगात, सैलरी बढ़ाने के साथ बोनस देने की घोषणा

घाटे में चल रही एयर इंडिया को 2 साल पहले टाटा ग्रुप ने अपने नियंत्रण में लिया था और इसके बाद पहली बार पहली बार कर्मचारियों की सैलरी में बढ़ोतरी का ऐलान किया गया है।

By Sandeep Chourey

Publish Date: Fri, 24 Might 2024 09:52:44 AM (IST)

Up to date Date: Fri, 24 Might 2024 11:10:22 AM (IST)

कर्मचारियों को उनके प्रदर्शन के आधार पर 42,000 रुपए से लेकर 1.8 लाख रुपए तक का वार्षिक बोनस मिल सकता है।

HighLights

  1. एयर इंडिया के CHRO रविंद्र कुमार ने 1 अप्रैल, 2024 से कर्मचारियों के लिए वेतन वृद्धि का ऐलान किया है।
  2. कंपनी और व्यक्तिगत प्रदर्शन के आधार पर वित्त वर्ष 2023-24 के लिए बोनस भुगतान की भी घोषणा की।
  3. एयर इंडिया पायलटों के निर्धारित मासिक वेतन में 5,000 से 15,000 रुपए तक की बढ़ोतरी हो सकती है।

पीटीआई, नई दिल्ली। एयर इंडिया ने अपने कर्मचारियों के लिए वार्षिक वेतन वृद्धि के साथ ही बोनस देने का ऐलान किया है। गौरतलब है कि घाटे में चल रही एयर इंडिया को 2 साल पहले टाटा ग्रुप ने अपने नियंत्रण में लिया था और इसके बाद पहली बार पहली बार कर्मचारियों की सैलरी में बढ़ोतरी का ऐलान किया गया है।

मिल सकता है अच्छा बोनस

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, एयर इंडिया के CHRO रविंद्र कुमार ने 1 अप्रैल, 2024 से कर्मचारियों के लिए वेतन वृद्धि का ऐलान किया है। इसके अलावा कंपनी और व्यक्तिगत प्रदर्शन के आधार पर वित्त वर्ष 2023-24 के लिए बोनस भुगतान की भी घोषणा की। ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि एयर इंडिया पायलटों के निर्धारित मासिक वेतन में 5,000 से 15,000 रुपए तक की बढ़ोतरी हो सकती है। इसके अलावा कर्मचारियों को उनके प्रदर्शन के आधार पर 42,000 रुपए से लेकर 1.8 लाख रुपए तक का वार्षिक बोनस मिल सकता है।

naidunia_image

एयर इंडिया में 18,000 कर्मचारी

गौरतलब है कि एयर इंडिया में फिलहाल करीब 18000 कर्मचारी हैं। एयर इंडिया के CHRO रविंद्र कुमार ने कहा कि एयरलाइन ने ग्राउंड स्टाफ, केबिन क्रू और पायलटों सहित 31 दिसंबर, 2023 से पहले शामिल हुए सभी कर्मचारियों के लिए वार्षिक मूल्यांकन का काम शुरु कर दिया है और मूल्यांकन नए प्रदर्शन प्रबंधन प्रणाली पर आधारित हैं। रविंद्र कुमार ने बताया कि बीते वित्तीय वर्ष में एयरलाइन ने विकास और परिवर्तन के लिए मजबूत नींव रखने में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की थी।

  • ABOUT THE AUTHOR
    Author

    कई मीडिया संस्थानों में कार्य करने का करीब दो दशक का अनुभव। करियर की शुरुआत आकाशवाणी केंद्र खंडवा से हुई। महाराष्ट्र में फील्ड रिपोर्टिंग, भोपाल दूरदर्शन, ETV न्यूज़ सहित कुछ रीजनल न्यूज चैनल में काम करके इलेक्

MPPSC 2023: प्रश्नों को डिलीट करने का मामला, हाईकोर्ट के आदेश पर विधिक राय लेगा आयोग

एमपीपीएससी 2023 की परीक्षा में दो प्रश्नों काे लेकर दिए गए हाईकोर्ट के आदेश पर मप्र लोक सेवा आयोग विधिक सहायता लेगा।

By Bharat Mandhanya

Publish Date: Fri, 24 Might 2024 10:48:16 AM (IST)

Up to date Date: Fri, 24 Might 2024 10:48:16 AM (IST)

हाईकोर्ट के आदेश पर विधिक राय लेगा आयोग

HighLights

  1. पीएससी-2023 में गलत प्रश्नों का आदेश आयोग को मिला
  2. अतिरिक्त अंक दिए जाने के संबंध में अलग से होगी बैठक
  3. अभ्यर्थियों का बढ़ा इंतजार

MPPSC 2023 नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2023 में पूछे गए दो प्रश्नों को जबलपुर उच्च न्यायालय ने गलत ठहराया है। इस संबंध में आदेश मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) को तीन दिन पहले मिल चुका है। लेकिन आयोग ने बोनस अंक दिए जाने को लेकर कोई कदम नहीं उठाया है। अब आयोग आदेश पर विधिक राय लेने का विचार कर रही है। उसके बाद अधिकारियों की बैठक बुलाकर फैसला लिया जाएगा। इस पूरी प्रक्रिया में दस दिनों का समय लग सकता है। हालांकि अभी अभ्यर्थियों के सामने असमंजस की स्थिति बनी है।

सप्ताह भर पहले जबलपुर उच्च न्यायालय ने 229 पदों के लिए हुई राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2023 में पूछे गए दो प्रश्नों से जुड़े आयोग के जवाब को सही नहीं पाया, जिसमें एक प्रश्न (प्रेस की स्वतंत्रता) को गलत मानते हुए उसे डिलीट करने के निर्देश दिए। साथ ही एक अन्य प्रश्न (कबड्डी संघ का मुख्यालय) का पीएससी द्वारा दिए गए उत्तर ‘दिल्ली’ को गलत माना। न्यायालय ने इसके उत्तर ‘जयपुर’ को सही करार दिया।

हाईकोर्ट ने दोनों प्रश्न के बदले अभ्यर्थियों को अतिरिक्त अंक दिए जाने का आदेश दिया है, लेकिन आयोग की तरफ से कोई भी कदम इसलिए नहीं उठाया गया, क्योंकि आदेश की प्रति नहीं मिली थी। वहीं अब प्रति मिलने के बाद आदेश का अध्ययन और विधिक राय लेंगे। उसके बात आयोग यह तय करेंगा कि अभ्यर्थियों को अतिरिक्त अंक दिए जाए या नहीं। आयोग के ओएसडी रवींद्र पंचभाई का कहना है कि आदेश की प्रति मिल चुकी है। विधिक राय के बाद आयोग बैठक करेंगा।

बनेंगी नई मेरिट

दोनों प्रश्नों के अभ्यर्थियों को अंक मिलते है तो मेरिट दोबारा बनाना पड़ेगी। ऐसा करने से कई अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए पात्र होंगे। जबकि पीएससी 11 मार्च को मुख्य परीक्षा करवा चुका है और इन दिनों परिणाम देने की तैयारी में जुटा है। विशेषज्ञों के मुताबिक अगर मेरिट सूची में बदलाव होगा। फिर जो अभ्यर्थी पात्र हुए है। उनके लिए विशेष परीक्षा करवाना पड़ सकती है।

  • ABOUT THE AUTHOR
    Author

    भरत मानधन्‍या ने इंदौर स्थित चोइथराम कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज में BAJMC में स्नातक की पढ़ाई की है और स्‍कूल ऑफ इकोनॉमिक्‍स (देवी अहिल्‍या विश्‍वविद्यालय) से MA Economics की उपाधि प्राप्‍त की है।

    पत्रकारिता क …

Ujjain Information: कायथा टोल से गुजर रहे ट्रक में उलझी महिला कर्मी की साड़ी, पहिए की चपेट में आने से मौत

उज्जैन मक्सी मार्ग स्थित कायथा टोल से गुजर रहे ट्रक की बॉडी में महिला टोलकर्मी की साड़ी उलझ गई, जिससे वह असंतुलित होकर गिर गई और ट्रक की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।

By Hitendra Tiwari

Publish Date: Fri, 24 Might 2024 10:19:06 AM (IST)

Up to date Date: Fri, 24 Might 2024 10:19:06 AM (IST)

Ujjain News: कायथा टोल से गुजर रहे ट्रक में उलझी महिला कर्मी की साड़ी, पहिए की चपेट में आने से मौत
हादसे में महिला टोलकर्मी की मौत

HighLights

  1. ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत
  2. ट्रक की बॉडी में उलझ गई थी साड़ी
  3. मृतिका के परिजनों को मिलेगी आर्थिक सहायता

Ujjain Information नईदुनिया प्रतिनिधि, कायथा। उज्जैन मक्सी मार्ग स्थित टोल पर गुरुवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। टोल से गुजर रहे ट्रक में महिला टोलकर्मी की साड़ी उलझ गई। जिससे वह असंतुलित होकर गिर गई। पहिए के नीचे दबने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना सीसीटीवी फुटेज रिकॉर्ड हो गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव बरामद किया और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया।

बताया जा रहा है कि कायथा टोल नाके का संचालन महिला स्व सहायता समूह द्वारा किया जाता है। अस्मिता पत्नी दिलीप राठौर निवासी कायथा टोल पर महिला समूह की सदस्य थी। गुरुवार सुबह उज्जैन की ओर से आ रहा ट्रक टोल पर रुका था। इस दौरान उसने टोल रसीद भी कटवाई।

जब बैरियर खोलने के बाद चालक ने ट्रक आगे बढ़ाया तो समीप सीढ़ियों से उतर रही अस्मिता की साड़ी ट्रक की बाॅडी में उलझ गई। वह संतुलन बिगड़ने से गिर गई और ट्रक की चपेट में आ गई। पहिये के नीचे दबने से अस्मिता की मौके पर मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। ट्रक चालक को थाने पर बिठाया गया है।

अस्मिता के स्वजन को दी जाएगी चार लाख की आर्थिक सहायता

कायथा टोल नाके पर हुई दुखद दुर्घटना में कलेक्टर नीरज कुमार सिंह के निर्देशानुसार एसडीएम तराना राजेश बोरासी द्वारा आर्थिक सहायता का प्रकरण तैयार कर प्रेषित किया गया है। एसडीएम बोरासी ने बताया कि मृतक अस्मिता राठौर के स्वजन को चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की जाएगी।

  • ABOUT THE AUTHOR
    Author

    भरत मानधन्‍या ने इंदौर स्थित चोइथराम कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज में BAJMC में स्नातक की पढ़ाई की है और स्‍कूल ऑफ इकोनॉमिक्‍स (देवी अहिल्‍या विश्‍वविद्यालय) से MA Economics की उपाधि प्राप्‍त की है।

    पत्रकारिता क …

DC vs LSG: लखनऊ बनाम दिल्ली में इन खिलाड़ियों को चुनकर बनाएं ड्रीम11 टीम, ऋषभ पंत की होगी वापसी

DC vs LSG Dream11: आरसीबी के खिलाफ मिली हार के बाद दिल्ली कैपिटल्स की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद कम है। हालांकि वह रेस में बनी है। लखनऊ के विरुद्ध उसे जीतना होगा।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Mon, 13 Could 2024 08:03:03 PM (IST)

Up to date Date: Mon, 13 Could 2024 08:09:22 PM (IST)

DC vs LSG: लखनऊ बनाम दिल्ली में इन खिलाड़ियों को चुनकर बनाएं ड्रीम11 टीम, ऋषभ पंत की होगी वापसी
DC vs LSG Dream11

HighLights

  1. प्लेऑफ के लिए अंतिम चार में जगह पक्का करना चाहेगी दिल्ली।
  2. लखनऊ सुपर जायंट्स से होगा मुकाबला।
  3. दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान पंत की होगी वापसी।

खेल डेस्क, नई दिल्ली। DC vs LSG Dream11: लखनऊ सुपर जायंट्स प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने की उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स का सामना करेगी। जिसकी नॉकआउट में पहुंचने की उम्मीद कम है। अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली में खेले जाने वाले इस मुकाबले में ऋषभ पंत वापसी करेंगे। जिन्हें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मैच में बैन किया गया था। LSG के कप्तान पर सभी की नजरें होंगी। इस तरह की अटकले हैं कि वह कप्तानी छोड़ सकते हैं।

दिल्ली कैपिटल्स की राह कठिन

आरसीबी के खिलाफ मिली हार के बाद दिल्ली कैपिटल्स की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद कम है। हालांकि वह रेस में बनी है। लखनऊ के विरुद्ध उसे जीतना होगा। साथी ही प्लेऑफ में पहुंचने के लिए दूसरी टीमों के मैचों पर निर्भर रहना होगा। डीसी अगर मैच जीत लेती है तो 14 अंक हो जाएंगा। ऋषभ पंत इस मैच में उपलब्ध रहेंगे। उनके होने से टीम मजबूत होगी।

फील्डिंग पर देना होगा ध्यान

दिल्ली कैपिटल्स को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ फील्डिंग में ध्यान देना होगा। टीम ने बेंगलुरु के खिलाफ कई कैच छोड़े थे। वहीं, पावरप्ले में उसके बल्लेबाजों ने 4 विकेट खो दिए। जिससे टीम 140 रन पर सिमट गई। दिल्ली ने मौजूदा सीजन में चार बार 200 से अधिक का स्कोर खड़ा किया है। जैक फ्रेजर-मैक्गर्क सबसे प्रभावी बल्लेबाज रहे हैं। उनके अलावा अभिषेक पोरेल और ट्रिस्टन स्टब्स बैटिंग को मजबूती देते हैं। गेंदबाजी में कुलदीप यादव (15), अक्षर पटेल (10), खलील अहमद (16) और मुकेश कुमार (16) विकेट झटके हैं।

लखनऊ सुपर जायंट्स की जीत तोड़ेगी दिल्ली का सपना

लखनऊ सुपर जायंट्स 12 अंक के साथ 7वें पायदान पर है। दिल्ली और बेंगलुरु के साथ टॉप-4 से बाहर हैं। केएल राहुल और क्विंटन डिकॉक के खराब फॉर्म के कारण टीम को पावरप्ले में संघर्ष करना पड़ा है। जिससे मार्कस स्टोइनिस और निकोलस पूरन पर दबाव बड़ा है। पूरन और आयुष बडोनी पिछले मैच में टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने में सफल रहे थे, लेकिन गेंदबाजी बुरी तरह से विफल रही थी। बॉलर्स से 9.4 ओवर में 167 रन पिटवा दिए। तेज गेंदबाज मयंक यादव के चोटिल होने से टीम को नुकसान हुआ। यश ठाकुर और नवीन-उल-हक उनकी कमी को पूरा नहीं कर पाएं।

दिल्ली कैपिटल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स ड्रीम11 टीम (IPL 2024 DC vs LSG Dream11 Prediction)

विकेटकीपर- ऋषभ पंत, केएल राहुल, निकोलस पूरन, अभिषेक पोरल

बल्लेबाज- जेक फ्रेजर (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स

ऑलराउंडर- मार्कस स्टोइनिस, अक्षर पटेल

गेंदबाज- कुलदीप यादव (उपकप्तान), खलील अहमद, मुकेश कुमार

  • ABOUT THE AUTHOR
    Author

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह