MP Information: मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने कहा, फील्ड अधिकारी क्षेत्र में रात्रि विश्राम भी करें

अशोकनगर पुलिस अधीक्षक के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के लिए भी कहा। इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक सुधीर सक्सेना ने बताया कि प्रदेश में गंभीर अपराधों के मामले कम हुए हैं।

By Lalit Katariya

Publish Date: Fri, 31 Could 2024 06:46:49 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 31 Could 2024 06:46:49 PM (IST)

HighLights

  1. अचानक पुलिस मुख्यालय पहुंचकर अधिकारियों के साथ की बैठक
  2. वरिष्ठ अधिकारियो के साथ प्रदेश में कानून व्यवस्था की समीक्षा की
  3. मुख्यमंत्री बनने के बाद वह दूसरी बार पुलिस मुख्यालय पहुंचे

राज्य ब्यूरो नईदुनिया, भोपाल। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव शुक्रवार को अचानक पुलिस मुख्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियो के साथ प्रदेश में कानून व्यवस्था की समीक्षा की। कुछ ताजा घटनाओं के संदर्भ में उन्होंने कहा कि अधिकारी अपने कार्य क्षेत्र की घटनाओं के प्रति सजग रहे हैं और इन्हें रोकने के लिए आवश्यक कदम भी उठाएं। मुख्यमंत्री बनने के बाद वह दूसरी बार पुलिस मुख्यालय पहुंचे थे। उन्हें यहां गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। बैठक में पुलिस मुख्यालय के सभी अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने संभाग स्तर पर कानून व्यवस्था की समीक्षा के लिए अतिरिक्त पुलिस महानिदेशकों को सौंपे दायित्व के बारे में पूछा। कहा कि आवश्यकता के अनुसार फील्ड अधिकारी अपने क्षेत्र में रात्रि विश्राम भी करें और पूरे प्रदेश में शांति और सद्भाव का वातावरण बनाए रखने के लिए सभी तत्पर हो। गंभीर घटनाओं पर अधिकारी तत्काल कदम उठाएं। अपराधी को गिरफ्तार करना ही काफी नहीं है यदि वह आपराधिक पृष्ठभूमि का है तो पूरी विस्तृत पड़ताल कर सख्त कदम उठाए जाएं। कानून व्यवस्था से संबंधित असत्य या भ्रामक जानकारी का खंडन जारी करे।

इंटरनेट मीडिया के माध्यम से आमजन को जागरूक करें। उन्होंने अशोकनगर पुलिस अधीक्षक के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के लिए भी कहा। इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक सुधीर सक्सेना ने बताया कि प्रदेश में गंभीर अपराधों के मामले कम हुए हैं।

  • ABOUT THE AUTHOR
    Author

    मैं पत्रकारिता से प‍िछले 24 सालों से जुड़ा रहा हूं, इस दौरान मेंने कई समाचार पत्र व पत्रिकाओं में सेवा दी है। मैंने राष्‍ट्रीय हिंदी मेल दैन‍िक अखबार से शुरूआत की, 2000 में गुजरात में आए भूकंप में मैं अपने पत्र

काम की खबर: किसान भाई ध्यान रखें ये बात, 4 इंच वर्षा होने के बाद ही करें बोवनी

किसान कल्याण तथा कृषि विभाग के उप संचालक आरपीएस नायक ने बताया कि किसान के पास स्वयं का उपलब्ध बीज का अंकुरण परीक्षण कर लें

By Sandeep Chourey

Publish Date: Fri, 31 Could 2024 05:28:26 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 31 Could 2024 05:28:26 PM (IST)

काम की खबर: किसान भाई ध्यान रखें ये बात, 4 इंच वर्षा होने के बाद ही करें बोवनी
मानसून पूर्व वर्षा के आधार पर बोवनी करने से सूखे का लंबा अंतराल होने पर फसल को नुकसान हो सकता है।

HighLights

  1. कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा किसानों को इस संबंध में सलाह जारी की गई है।
  2. किसानों को सलाह दी गई है कि सोयाबीन की बोवनी के लिए मध्य जून से जुलाई के प्रथम सप्ताह का समय बेहतर है।
  3. नियमित मानसून के पश्चात लगभग चार इंच वर्षा होने के बाद किसान अपने खेतों में बुवाई करें।

नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन। आगामी खरीफ मौसम की फसल बुवाई का समय नजदीक आ रहा है। जिले में मुख्य रूप से सोयाबीन फसल बोई जाती है। कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा किसानों को इस संबंध में सलाह जारी की गई है।

किसानों को सलाह दी गई है कि सोयाबीन की बोवनी के लिए मध्य जून से जुलाई के प्रथम सप्ताह का समय बेहतर है। नियमित मानसून के पश्चात लगभग चार इंच वर्षा होने के बाद किसान अपने खेतों में बुवाई करें। मानसून पूर्व वर्षा के आधार पर बोवनी करने से सूखे का लंबा अंतराल होने पर फसल को नुकसान हो सकता है।

किसान कल्याण तथा कृषि विभाग के उप संचालक आरपीएस नायक ने बताया कि किसान के पास स्वयं का उपलब्ध बीज का अंकुरण परीक्षण कर लें और कम से कम 70 प्रतिशत अंकुरण क्षमता वाला बीज ही बुवाई के लिए रखें।

यदि किसान बाहर कहीं और से उन्नत बीज लाते हैं तो अच्छी संस्था से बीज खरीदें। साथ ही पक्का बिल अवश्य लें एवं स्वयं भी घर पर अंकुरण परीक्षण कर लें। किसान अपनी जोत के अनुसार कम से कम दो-तीन किस्मों की बुवाई करें।

  • ABOUT THE AUTHOR
    Author

    कई मीडिया संस्थानों में कार्य करने का करीब दो दशक का अनुभव। करियर की शुरुआत आकाशवाणी केंद्र खंडवा से हुई। महाराष्ट्र में फील्ड रिपोर्टिंग, भोपाल दूरदर्शन, ETV न्यूज़ सहित कुछ रीजनल न्यूज चैनल में काम करके इलेक्

India-Pakistan T20 WC: भारत-पाकिस्तान टी-20 विश्व कप मैच पर लोन वूल्फ अटैक का खतरा, न्यूयॉर्क में बढ़ाई गई सुरक्षा

भारत और पाकिस्तान के बीच 9 जून को न्यूयॉर्क के आइजनहावर पार्क स्टेडियम में मुकाबला खेला जाएगा।

By Arvind Dubey

Publish Date: Thu, 30 Could 2024 10:30:15 AM (IST)

Up to date Date: Thu, 30 Could 2024 10:36:44 AM (IST)

India-Pakistan T20 WC: भारत-पाकिस्तान टी-20 विश्व कप मैच पर लोन वूल्फ अटैक का खतरा, न्यूयॉर्क में बढ़ाई गई सुरक्षा
ICC WC T20 IND vs PAK: आशंका जताई जा रही है कि मैच के दौरान लोन वूल्फ अटैक को अंजाम दिया जा सकता है।

HighLights

  1. 1 जून से हो रही आईसीसी टी-20 विश्व कप की शुरुआत
  2. पहली बार अमेरिका भी कर रहा मेजबानी
  3. टीम इंडिया का पहला मैच 5 जून को आयरलैंड से

एजेंसी, न्यूयॉर्क। टी-20 विश्व कप में 9 जून को न्यूयॉर्क में भारत और पाकिस्तान के बीच महा-मुकाबला होगा। इस बीच, खबर है कि आतंकी हमले की धमकी मिलने के बाद आईसीसी ने यहां सुरक्षा बढ़ा दी है। यह मैच न्यूयॉर्क के आइजनहावर पार्क स्टेडियम में खेला जाएगा।

ICC T20 WC 2024 IND vs PAK Newest Updates

आईसीसी के अनुसार, अफगानिस्तान और पाकिस्तान में सक्रिय आतंकी संगठन आईएसआईएस- खुरासन ने भारत-पाक मैच में हमले की खुली धमकी दी है। इस संबंध में आतंकी संगठन का एक वीडियो सामने आने के बाद सुरक्षा एजेंसी अलर्ट पर है। आशंका जताई जा रही है कि मैच के दौरान लोन वूल्फ अटैक को अंजाम दिया जा सकता है। यही कारण है कि सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

naidunia_image

आइजनहावर पार्क स्टेडियम अमेरिकी शहर मैनहट्टन से कुछ ही दूरी पर स्थित है। यहां 3 से 12 जून तक ICC T20 WC के 8 मैच खेले जाना है। न्यूयॉर्क की गवर्नर कैथी होचुल ने आश्वस्त किया है कि मैच बिना किसी बाधा के होंगे, इसकी पूरी व्यवस्था है।

भारतीय टीम को अमेरिका में चार मैच खेलना है, जिनमें आयरलैंड के खिलाफ अपना पहला मुकाबला शामिल है। इसके बाद पाकिस्तान, यूएसए और कनाडा के खिलाफ अंतिम ग्रुप स्टेज गेम शामिल हैं।

  • ABOUT THE AUTHOR
    Author

    करियर की शुरुआत 2006 में मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के हिंदी सांध्य दैनिक ‘प्रभात किरण’ से की। इसके बाद न्यूज टुडे और हिंदी डेली पत्रिका (राजस्थान पत्रिका समूह) में सेवाएं दीं। 2014 में naidunia.com से डिजिटल की

कोई नही है टक्कर में… बाबर आजम ने तोड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड, हथिया ली नंबर वन की कुर्सी, 4 हजार रन भी किए पूरे
हाइलाइट्स

बाबर आजम के टी20 इंटरनेशनल में 4000 रन पूरे बाबर ने विराट कोहली के रिकॉर्ड को तोड़ा

नई दिल्ली. पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने टी20 वर्ल्ड कप से पहले क्रिकेट के छोटे फॉर्मेट में अपने नाम बड़ा रिकॉर्ड दर्ज कर लिया है. बाबर ने यह कारनामा इंग्लैंड में मेजबान टीम के खिलाफ सीरीज के चौथे और आखिरी टी20 मैच में किया. उन्होंने इस मैच में 22 गेंदों पर 36 रन की पारी खेली जिसमें 5 चौके और एक छक्का शामिल था. बाबर ने इस छोटी पारी के दौरान टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया. बाबर इंग्लैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. लंदन के केनिंग्टन ओवल में खेले गए इस मैच में बाबर ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 4,000 रन भी पूरे कर लिए.

बाबर आजम (Babar Azam) टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 4000 रन बनाने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं. इस लिस्ट में विराट कोहली  (Virat Kohli) 4037 रन के साथ पहले नंबर पर हैं जबकि बाबर 4023 रन के साथ दूसरे नंबर पर काबिज हैं. बाबर ने इंग्लैंड के खिलाफ अभी तक कुल 18 टी20 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 660 रन बनाए हैं वहीं विराट कोहली ने इंग्लैंड (ENG vs PAK) के खिलाफ खेले ओवरऑल 20 टी20 में 639 रन बनाए हैं. इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान आरोन फिंच 619 रन के साथ तीसरे और पाकिस्तान के विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान 560 रन के साथ चौथे नंबर पर हैं.

क्या वर्ल्ड कप देखने के लिए खराब करनी होगी नींद? कब शुरू होंगे मुकाबले, कहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग

झुग्गियों से निकलकर टी20 वर्ल्ड कप टीम में बनाई जगह, बॉलिंग अटैक की करेगा अगुआई, संघर्षों से भरी है इस बॉलर की कहानी

बाबर, विराट और रोहित में चूहे बिल्ली का खेल!
विंडीज और अमेरिका की मेजबानी में आयोजित होने वाले टी20 वर्ल्ड कप में बाबर आजम, रोहित शर्मा और विराट कोहली में चूहे बिल्ली वाला खेल देखने को मिलेगा. टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में विराट पहले जबकि बाबर दूसरे वहीं रोहित तीसरे नंबर पर हैं. रोहित विश्व कप में बेहतरीन प्रदर्शन कर टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 4000 रन पूरे कर सकते हैं वहीं बाबर की नजर विराट को पीछे छोड़ने पर होगी. बाबर 15 रन बनाते ही विराट कोहली को पीछे छोड़ देंगे. रोहित के नाम 3974 रन दर्ज है.

बाबर टी20 इंटरनेशनल में 4000 रन बनाने वाले पहले पाकिस्तानी बने
बाबर आजम टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 4000 रन बनाने वाले पाकिस्तान के पहले बल्लेबाज बन गए हैं. बाबर के बाद मोहम्मद रिजवान का नंबर आता है जिन्होंने 98 मैचों में 3203 रन बनाए हैं वहीं 119 मैचों में 2514 रन के साथ मोहम्मद हफीज तीसरे नंबर पर हैं. शोएब मलिक के नाम 124 मैचों में 2435 रन हैं.

Tags: Babar Azam, England vs Pakistan, Pakistan cricket workforce, Virat Kohli

Donald Trump: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को लगा बड़ा झटका, हश मनी केस के 34 मामलों में दोषी करार

Donald Trump: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को करारा झटका लगा है। उन्हें हश मनी केस में 34 आरोपों में दोषी पाया गया है। ट्रंप अमेरिका इतिहास में किसी गंभीर अपराध के लिए दोषी ठहराए जाने वाले पहले प्रेसिडेंट बन गए हैं।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Fri, 31 Might 2024 05:17:30 AM (IST)

Up to date Date: Fri, 31 Might 2024 05:40:05 AM (IST)

Donald Trump: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को लगा बड़ा झटका, हश मनी केस के 34 मामलों में दोषी करार
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप।

HighLights

  1. डोनाल्ड ट्रंप को लगा बड़ा झटका।
  2. पॉर्न स्टार से रिश्ते से जुड़े मामले में दोषी करार।

डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। Donald Trump: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को करारा झटका लगा है। उन्हें हश मनी केस में 34 आरोपों में दोषी पाया गया है। उन पर पूर्व पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स के साथ अपने यौन संबंध को छिपाने के लिए व्यापारिक रिकॉर्ड में हेराफेरी करने का आरोप है। मैनहट्टन की एक जूरी ने पूर्व राष्ट्रपति को दोषी ठहराया है। ट्रंप अमेरिका इतिहास में किसी गंभीर अपराध के लिए दोषी ठहराए जाने वाले पहले प्रेसिडेंट बन गए हैं।

11 जुलाई को होगी सुनवाई

अब इस मामले पर आगे 11 जुलाई को सुनवाई होगी। डोनाल्ड ट्रंप पर अपने वकील राजदर कोहेन के जरिए स्टॉमी डेनियल्स को पैसे देने का आरोप है, ताकि वह उनके राज न बताएं। यह मामला उनके प्रेसिडेंट बनने से पहले का है। समाचार एजेंसी एपी के अनुसार, जूरी ने ट्रंप पर फैसला सुनाने से पहले दो दिन में करीब 9.5 घंटे विचार विमर्श किया। इसके बाद 12 मेंबर्स जूरी ने हश मनी केस से जुड़े 34 मामलों में दोषी पाया।

ट्रंप ने फैसले को बताया धांधली

जूरी के फैसले के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने मुकदमे की कड़ी निंदा की। उन्होंने इसे अपमानजनक करार दिया और धांधली बताया। ट्रंप ने कोर्ट रूम से बाहर निकलने के बाद अपना असंतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि हमने कुछ गलत नहीं किया। मैं निर्दोष व्यक्ति हूं। ट्रंप ने कहा, ‘असली फैसला 5 नवंबर को लोगों द्वारा सुनाया जाएगा।’ उन्होंने मैनहट्टन डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी और बिडेन प्रशासन की आलोचना की और मामले पर उनके प्रभाव का निराधार दावा किया। एक अलग बयान में डोनाल्ड की कानूनी टीम ने फैसले को चुनौती देने की कसम खाई।

  • ABOUT THE AUTHOR
    Author

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

Delhi Water Disaster Replace: सुप्रीम कोर्ट पहुंचा दिल्ली का जल संकट, केजरीवाल सरकार ने याचिका में रखी यह मांग

भाजपा ने जल संकट के लिए केजरीवाल सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन किया।

By Arvind Dubey

Publish Date: Fri, 31 Might 2024 11:36:06 AM (IST)

Up to date Date: Fri, 31 Might 2024 11:36:06 AM (IST)

Delhi Water Crisis Update: सुप्रीम कोर्ट पहुंचा दिल्ली का जल संकट, केजरीवाल सरकार ने याचिका में रखी यह मांग

एजेंसी, नई दिल्ली। भीषण गर्मी के बीच राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली का जल सकंट विवाद सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। आम आदमी पार्टी सरकार ने यूपी, हरियाणा और हिमाचल से अतिरिक्त पानी दिए जाने के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।

इस बीच, भाजपा ने जल संकट के लिए केजरीवाल सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन किया।

  • ABOUT THE AUTHOR
    Author

    करियर की शुरुआत 2006 में मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के हिंदी सांध्य दैनिक ‘प्रभात

Manoj spoke on the growing divorce and drug circumstances within the trade | इंडस्ट्री में बढ़ते तलाक-ड्रग्स के मामले पर बोले मनोज बाजपेयी: कहा- बॉलीवुड के लोग बहुत ओपन माइंडेड हैं, लेकिन पूरी इंडस्ट्री खराब नहीं

14 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मनोज बाजपेयी की 100वीं फिल्म ‘भैयाजी’ हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इसी बीच मनोज ने एक इंटरव्यू के दौरान फिल्म इंडस्ट्री में बढ़ते तलाक पर रिएक्ट किया है। मनोज का कहना है, अगर आप तीस हजारी कोर्ट में जाएंगे और तलाक की दर जानेंगे, तो आप समझ जाएंगे कि आज हम कहां आ गए हैं। वहां हर दिन रिश्ते और शादियां टूट रही हैं।

मनोज ने कहा- हमारी सोसाइटी ने न्यूक्लियर फैमिली के ट्रेंड को अपनाया और इसके फायदे भी हैं, लेकिन जो नुकसान है, उसे भी हम नजरअंदाज नहीं कर सकते हैं। नतीजा आप अदालतों में देख सकते हैं।

‘इंडस्ट्री के लोग’ कहे जाने पर मनोज ने रिएक्शन दिया है। उन्होंने कहा- तो क्या इंडस्ट्री समाज का हिस्सा नहीं है? समाज के लोग ही इंडस्ट्री का हिस्सा होते हैं। जब लोग एक ही समाज के होंगे तो क्या जाहिर नहीं है कि समाज में हुआ बदलाव इंडस्ट्री में भी दिखेगा?

पहले इसी इंडस्ट्री में इतने तलाक नहीं होते थे जितने आज हैं। लेकिन अब यहां के लोग ओपन माइंडेड हो गए हैं और खुद को किसी राज्य या देश से नहीं जोड़ते हैं, जो अपने आप में अच्छी बात है।

ड्रग्स लेने की अफवाहों के बारे में बोलते हुए मनोज ने कहा- सबसे पहले तो इसे हिंदी फिल्म इंडस्ट्री कहिए। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री बहुत छोटी है। अब इस छोटी इंडस्ट्री में बहुत सारे लोगों को नौकरियों की जरूरत है। अगर कोई इंसान किसी कोने में कुछ गलत करते हुए पकड़ा गया है, तो इसका ये मतलब नहीं है कि पूरी इंडस्ट्री ही खराब है।

मनोज ने कहा इंडस्ट्री में मैं, मेरे दोस्त और को-एक्टर्स भी इंडस्ट्री का एक पार्ट हैं। इनमें से 95% लोग न केवल अपने काम के लिए बल्कि अपनी फैमिली और दोस्तों के लिए भी ईमानदार और इमोशनल हैं। उन्होंने कहा- कुछ इंसिडेंट्स यह साबित नहीं कर सकते कि पूरी इंडस्ट्री ऐसी ही है।

खबरें और भी हैं…
House Mortgage: खुद के घर का सपना होगा साकार, होम लोन लेने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

House Mortgage Ideas: कमजोर क्रेडिट स्कोर से दिए जा रहे कर्ज में चूक होने की आशंका होती है। ऐसे में लोन आवेदन अस्वीकृत होने की आशंका रहती है।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Fri, 31 Might 2024 03:28:26 AM (IST)

Up to date Date: Fri, 31 Might 2024 06:18:12 AM (IST)

House Mortgage Ideas

HighLights

  1. होम लोन देते समय कई बातों का ध्यान रखना जरूरी है।
  2. कई लोग होम लोन ले लेते हैं बाद में कर्ज में फंस जाते हैं।
  3. डाउनपेमेंट के लिए तैयार रखें पैसे।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। House Mortgage Ideas: क्या आपने कभी उन मानदंडों के बारे में सोचा है जिनके आधार पर एक कर्जदाता होम लोन आवेदन को मंजूरी देता है। एक घर के लोन आवेदन का मूल्यांकन करने के दौरान कर्जदाता यह सुनिश्चित करता है कि क्या आवेदक गलती किए बिना लोन की अदायगी कर पाएगा। आइए हम अतुल मोंगा, सीईओ और सह संस्थापक बेसिक होम लोन से जानते हैं कि किस आधार पर कर्जदाता आपकी कर्ज चुकाने की क्षमता और भविष्य में संभावित जोखिम का मूल्यांकन करता है।

क्रेडिट स्कोर और इतिहास

कर्ज ले रहे व्यक्ति के पास कर्ज राशि के प्रबंधन का सामर्थ्य कितना है? इसका मूल्यांकन करने के लिए कर्जदाता लोन लेने वाले व्यक्ति का क्रेडिट स्कोर और कर्ज लेने और अदायगी की पुरानी क्रेडिट हिस्ट्री चेक करता है। कमजोर क्रेडिट स्कोर से दिए जा रहे कर्ज में चूक होने की आशंका होती है। ऐसे में लोन आवेदन अस्वीकृत होने की आशंका रहती है। क्रेडिट हिस्ट्री आपके पुराने लिए कर्ज और उनके प्रबंधन की आपकी क्षमता बताती है। ऊंचा क्रेडिट स्कोर बताता है कि आप एक जिम्मेदार लोन ग्राहक हैं, जो अपने बकाया का प्रबंधन बेहतर तरीके से करते हैं।

इनकम और डेट टू इनकम (डीटीआई) रेशियो

आप मॉर्गेज या होम लोन की मासिक किश्त चुका सकते हैं या नहीं, यह तय करने के लिए कर्जदाता लोन आवेदक की मासिक आय को देखता है। कर्ज की राशि और मासिक आय के आधार पर वे डेट टू इनकम (डीटीआई) अनुपात तय करते हैं। कम जोखिम के लिए कर्जदाता चाहते हैं कि डीटीआई कम रहे। आप कितनी मासिक किश्त की अदायगी आराम से कर सकते हैं, यह तय करने के लिए कर्जदाता आपका वेतन देखता है। आपकी सकल मासिक आय में कमीशन, बोनस, वेतन और आय के अन्य नियमित स्रोत्र भी मासिक आय में शामिल रहते हैं।

रोजगार का इतिहास

लोन आवेदक की आय की निरंतरता और स्थायित्व का पता लगाने के लिए कर्जदाता आवेदक के रोजगार का इतिहास चेक करता है। एक ही जगह लंबे समय तक नौकरी करने वाले आवेदक का लोन मंजूर होने की संभावनाएं अधिक होती हैं।

डाउन पेमेंट

कर्ज देने की नियम और शर्तों पर इस बात का व्यापक असर पड़ता है कि लोन आवेदक कितनी राशि बतौर डाउनपेमेंट रख रहा है। इसके लिए जरूरी है कि आपकी लोन की राशि कम हो और डाउन पेमेंट की राशि ज्यादा। इससे आपका लोन टू वैल्यू रेश्यो (एलटीवी) कम हो जाता है। यह एलटीवी अनुपात लोन की राशि को प्रॉपर्टी के मूल्यांकन से भाग देकर निकाला जाता है। अगर कर्जदाता प्रॉपर्टी के मूल्यांकन के लिहाज से एक छोटा हिस्सा ही बतौर लोन दे रहा है तो इस लोन का एलटीवी अनुपात कम होगा। इसके मायने यह हैं कि इस लोन पर जोखिम भी कम होगा। अगर लोन आवेदक बड़ी राशि बतौर डाउन पेमेंट रखता है तो उसका एलटीवी अनुपात भी कम होता है। इसलिए कर्जदाता ऐसे लोन कम ब्याज पर दे देता है।

  • ABOUT THE AUTHOR
    Author

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

MP Information: 30 प्रतिशत से कम परिणाम देने वाले अतिथि शिक्षक सरकारी स्कूल में नहीं पढ़ा पाएंगे

स्कूल शिक्षा विभाग अंतर्गत सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के लगभग 72 हजार से ज्यादा पद खाली हैं। इन पदों पर हर साल अतिथि शिक्षकों की सेवाएं ली जाती हैं।

By Hemant Kumar Upadhyay

Publish Date: Fri, 31 Might 2024 06:44:30 AM (IST)

Up to date Date: Fri, 31 Might 2024 06:44:30 AM (IST)

HighLights

  1. मध्‍य प्रदेश के कई जिलों में हो रही है कार्रवाई
  2. कम परिणाम देने वाले स्कूलों के शिक्षकों पर कार्रवाई होगी
  3. कुछ जिलों में अतिथि शिक्षकों को भी नहीं पढ़ाने के आदेश जारी किए जा रहे हैं।

नईदुनिया प्रतिनिधि,भोपाल। मप्र बोर्ड 10वीं व 12वीं के परीक्षा परिणाम में 30 प्रतिशत से कम परिणाम देने वाले स्कूलों के शिक्षकों पर कार्रवाई की तैयारी चल रही है। इससे पहले 2022 में लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआइ) ने 30 प्रतिशत से कम परिणाम देने वाले नियमित शिक्षकों की परीक्षा आयोजित कराई थी। इसी को देखते हुए कई जिलों के जिला शिक्षा अधिकारी (डीइओ) ने कार्रवाई शुरू कर दिया है।

इनमें कुछ जिलों में अतिथि शिक्षकों को भी नहीं पढ़ाने के आदेश जारी किए जा रहे हैं। रायसेन, दमोह सहित अन्य जिलों के डीईओ ने आदेश जारी किए थे। स्कूल शिक्षा विभाग अंतर्गत सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के लगभग 72 हजार से ज्यादा पद खाली हैं। इन पदों पर हर साल अतिथि शिक्षकों की सेवाएं ली जाती हैं।

यह सेवाएं साल में 10 महीने के लिए ली जाती है। डीईओ के जारी निर्देशों में कहा गया है कि गत सत्र में जिस अतिथि शिक्षक के अध्यापन के विषय या कक्षा का परीक्षा परिणाम 30 प्रतिशत से कम रहा है, उन्हें अतिथि शिक्षक के रूप में किसी भी विद्यालय में आमंत्रित नहीं किया जाएगा।

यदि पैनल के अनुसार अतिथि शिक्षक आमंत्रित किए जाते हैं, तब भी उसके द्वारा पूर्व शालाओं में किए गए अध्यापन का परीक्षा परिणाम देखा जाए। यदि परीक्षा परिणाम तीस प्रतिशत से कम रहा है तो उन्हें अतिथि शिक्षक के रूप में विद्यालय में आमंत्रित नहीं किया जाए। यदि उक्त शिक्षक के विपरीत स्थिति पाई जाती है, तो संबंधित संकुल प्राचार्य की जिम्मेदारी तय की जाएगी।

नियमित शिक्षकों पर भी कार्रवाई की तैयारी

स्कूल शिक्षा विभाग ने तीस फीसदी से कम रिजल्ट देने वाले अतिथि शिक्षकों की जिम्मेदारी तय करते हुए उन्हें किसी भी स्कूलों में दोबारा मौका नहीं दिए जाने का फैसला लिया है। साथ ही 30 प्रतिशत से कम परिणाम देने वाले नियमित शिक्षकों पर भी विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है।

  • ABOUT THE AUTHOR
    Author

    प्रिंट मीडिया में कार्य का 33 वर्ष का अनुभव। डिजिटल मीडिया में पिछले 9 वर्ष से कार्यरत। पूर्व में नवभारत इंदौर और दैनिक जागरण इंदौर में खेल संपादक और नईदुनिया इंदौर में संपादकीय विभाग में अहम जिम्‍मेदारियों का

डीजल चोरी का नया तरीका, छह लीटर के आदेश, टिपर वाहन में भर रहे 30 लीटर

कार्यशाला के वरिष्ठ अधिकारियों के संरक्षण में निगम के तानसेन नगर स्थित डिपो में लंबे समय से डीजल चोरी का खेल चल रहा है। इस डिपो से कुल 82 टिपर वाहनों का संचालन किया जाता है।

By Priyank Sharma

Publish Date: Fri, 31 Could 2024 06:06:01 AM (IST)

Up to date Date: Fri, 31 Could 2024 06:06:01 AM (IST)

डीजल चोरी का नया तरीका, छह लीटर के आदेश, टिपर वाहन में भर रहे 30 लीटर
डीजल चोरी रुकने का नाम नहीं ले रही है।

HighLights

  1. लंबे समय से डीजल चोरी का खेल चल रहा है
  2. एक टिपर वाहन को 25 से 30 लीटर डीजल भर दिया जाता है

प्रियंक शर्मा, नईदुनिया। नगर निगम के अधिकारियों के लाख प्रयासों के बावजूद वाहनों से डीजल चोरी रुकने का नाम नहीं ले रही है। निगम अधिकारियों ने अब सभी डिपो पर डीजल वितरण के लिए बाउजर मशीनों का उपयोग शुरू किया है। ऐसे में खुले में डीजल लेने की संभावना खत्म हो गई हैं। इसको देखते हुए डिपो पर तैनात अमले ने वाहनों में डीजल कम देना शुरू कर दिया है। इससे बाउजर में ही डीजल इकट्ठा होता रहता है। इसके बाद सबसे अंत में एक टिपर वाहन को लाकर उसमें 25 से 30 लीटर डीजल भर दिया जाता है, जबकि टिपर वाहनों के लिए अधिकतम छह लीटर डीजल की ही अनुमति है। ये पूरा खेल डिपो प्रभारी की मर्जी और सुपरवाइजर की मौजूदगी में चल रहा है।

दरअसल, कार्यशाला के वरिष्ठ अधिकारियों के संरक्षण में निगम के तानसेन नगर स्थित डिपो में लंबे समय से डीजल चोरी का खेल चल रहा है। इस डिपो से कुल 82 टिपर वाहनों का संचालन किया जाता है। इनमें 71 डीजल टिपर, जबकि 11 सीएनजी टिपर शामिल हैं। पहले बांट के माध्यम से टिपर वाहनों को डीजल दिया जाता था। इस मामले में नईदुनिया के हस्तक्षेप के बाद नगर निगम ने बाउजर मशीनों के माध्यम से वाहनों को डीजल देना शुरू किया, लेकिन यहां भी कर्मचारियों ने सेंध लगा दी है। अब ये कर्मचारी खुले में डीजल ले जाने के बजाय चोरी के लिए टिपर वाहनों का ही उपयोग कर रहे हैं।

इसके लिए भरोसेमंद चालकों का सहारा लेकर डीजल की कालाबाजारी की जाती है। एक सूचना के आधार पर नईदुनिया टीम ने इस मामले की पैरलल इंवेस्टीगेशन की, तो पता चला कि तानसेन नगर डिपो में एक टिपर वाहन एमपी 07 एल 3727 में लगातार 25 से 30 लीटर डीजल दिया जाता है, जिसे संतोष नाम का ड्राइवर चलाता है। गुरुवार की सुबह नईदुनिया टीम डिपो पर पहुंची। यहां साढ़े 10 बजे से टिपर वाहनों का लौटना शुरू हो गया था। दिन की ट्रिप के बाद अगले दिन के लिए वाहनों को चार से पांच लीटर दिया जा रहा था। लगभग साढ़े 11 बजे यहां टिपर क्रमांक एमपी 07 एल 3727 पहुंचा। बाउजर पर तैनात कर्मचारी ने तत्काल ही मशीन में 25 लीटर फीड कर डीजल देना शुरू किया। टीम ने जब पास जाकर टिपर और बाउजर के फोटो खींचे, तो तत्काल ही कर्मचारी ने मशीन को कट कर दिया। तब तक टिपर में 11.07 लीटर डीजल डाला जा चुका था। जब कर्मचारियों से इस बारे में बात की गई, तो उन्होंने कुछ भी जवाब देने से मना कर दिया।

रिपोर्ट में बताया छह लीटर डीजल

इस पूरे मामले में गौर करने वाली बात यह है कि टिपर वाहनों को प्रतिदिन दिए जाने वाले डीजल और उनकी ट्रिप की पूरी रिपोर्ट तैयार की जाती है। गुरुवार को बनाई गई रिपोर्ट में इस टिपर को छह लीटर डीजल देना दर्शाया गया और सिर्फ 37 किमी चलना बताया गया। टिपर का माइलेज 10 किमी प्रति लीटर माना जाता है। ऐसे में नियम के मुताबिक इस टिपर को पांच लीटर डीजल ही दिया जाना था। जब टीम ने इस पूरे मामले की पड़ताल की, तो पता चला कि चिह्नित टिपर में ज्यादा डीजल आ सके, इसलिए उसे एक तरफ से पत्थर पर खड़ा कर टेढ़ा किया जाता है।-बाउजर खराब बताकर किया गुमराह-इस मामले में डिपो से लेकर कार्यशाला तक चल रहे खेल का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि डिपो पर खड़े बाउजर मशीन में तकनीकी खामी का बहाना बनाया जा रहा है। निगमायुक्त से लेकर वरिष्ठ अधिकारियों को यह बताया गया है कि एक लीटर फीड करने पर मशीन 1010 मिली डीजल देती है। अधिकारियों द्वारा मशीन को ठीक कराने के बजाय लीटर पर 10 मिली की कटौती की जा रही है। इस मशीन की कुल क्षमता तीन किलो लीटर यानी तीन हजार लीटर है। ऐसे में हर दिन 30 लीटर डीजल बचाकर ठिकाने लगाया जा रहा है।

पहले फर्जी ट्रैक्टर से हो रही थी चोरी

तानसेन नगर डिपो पर पहले फर्जी ट्रैक्टर के माध्यम से डीजल चोरी हो रही थी। ये ट्रैक्टर ग्राम बरा से चलकर सुबह के समय डिपो पहुंचता था। इसे 10 से 12 लीटर डीजल दिया जाता था। इसके बाद ट्रैक्टर का जीपीएस निकालकर बाइक में लगाया जाता था। ऐसे में ये ट्रैक्टर पूरे शहर में घूमता नजर आता था, जबकि नियम के मुताबिक इसे वार्ड 14 में ही चलना था। निगम के कागजों में जो हरे रंग का ट्रैक्टर अनुबंधित था, उसके स्थान पर नीले रंग का पुराना ट्रैक्टर डीजल चोरी में इस्तेमाल होता था। असली ट्रैक्टर डबरा के एक गांव में खेती के काम में आता था। इसका राजफाश भी नईदुनिया ने किया था।वर्जनमैं मामले की जांच कराता हूंतानसेन नगर डिपो में यदि डीजल चोरी के लिए टिपर वाहनों का इस्तेमाल हो रहा है, तो इसे चैक कराया जाएगा। मैं इस मामले की जांच कराऊंगा और दोषियों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा।हर्ष सिंह, आयुक्त नगर निगम

  • ABOUT THE AUTHOR
    Author

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह