IPL 2024: ट्रेंट बोल्ट के जाल में फंसी SRH, पावरप्ले में गंवा दिए 3 विकेट, KKR के खिलाफ भी कुछ ऐसा था हाल

नई दिल्ली. आईपीएल 2024 (IPL 2024) का दूसरा क्वालीफायर मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स (SRH vs RR) के बीच खेला जा रहा है. राजस्थान रॉयल्स ने मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया जो उनके लिए कारगर साबित होता दिखाई दे रहा है. सनराइजर्स हैदराबाद की टीम पहले बैटिंग करने उतरी और उन्होंने 3 विकेट जल्दी गंवा दिए. यह कारनामा राजस्थान के लिए ट्रेंट बोल्ट (Trent Boult) ने किया.

ट्रेंट बोल्ट ने राजस्थान के लिए आते ही गजब की गेंदबाजी की. शुरुआत की 3-4 गेंदें उनके लिए खराब रही. लेकिन पहले ओवर में उन्होंने फॉर्म में चल रहे ओपनर अभिषेक शर्मा को आउट किया. अभिषेक 5 गेंद पर 12 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद लय में दिख रहे राहुल त्रिपाठी भी चौथी ओवर में ट्रेंट बोल्ट के हाथों आउट हुए. राहुल ने 15 गेंदों में 37 रन की पारी खेली. लेकिन युजवेंद्र चहल के हाथों कैच आउट हो गए. चौथे ओवर की आखिरी गेंद पर एडेन मार्कराम ने आपना विकेट गंवाया. वह चहल के हाथों कैच आउट हुए.

केकेआर के खिलाफ भी कुछ ऐसा था SRH का हाल
सनराइजर्स हैदरबाद की हालत क्वालीफायर 1 में केकेआर के खिलाफ कुछ ऐसी ही थी. हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीता और पहले बैटिंग का फैसला लिया. लेकिन ऑस्ट्रेलिया के कमिंस के इस फैसले पर पहला वार स्टार्क ने ही किया. मिचेल स्टार्क ने पावरप्ले में 3 विकेट लेकर सनराइजर्स हैदराबाद की चूलें हिला दीं. पावरप्ले के बाद हैदराबाद का स्कोर 4 विकेट पर 45 रन था. हालांकि, राजस्थान के खिलाफ हैदराबाद का स्कोर 68 रन पर 3 विकेट है.

FIRST PUBLISHED : Could 24, 2024, 20:23 IST

PM Modi in Jalandhar: जहां कांग्रेस वहां समस्याएं, जहां भाजपा वहां समाधान, जालंधर में बोले पीएम नरेंद्र मोदी

PM Modi in Jalandhar: पीएम मोदी ने कहा, ‘जो लोग कल तक बीजेपी के खिलाफ गुब्बारा फुला रहे थे, उनका गुब्बारा फूट चुका है। कांग्रेस और इंडी गठबंधन को कोई वोट नहीं देना चाहता।’

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Fri, 24 Might 2024 06:24:40 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 24 Might 2024 06:24:40 PM (IST)

PM Modi in Jalandhar: जहां कांग्रेस वहां समस्याएं, जहां भाजपा वहां समाधान, जालंधर में बोले पीएम नरेंद्र मोदी
जालंधर में जनता को संबोधित करते प्रधानमंत्री मोदी।

डिजिटल डेस्क, जालंधर। PM Modi in Jalandhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को पंजाब के जालंधर में फतेह रैली को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि देश में पांच चरणों का चुनाव हो चुका है। शनिवार को छठे चुनाव होने वाला है। पीएम मोदी ने कहा, ‘जो लोग कल तक बीजेपी के खिलाफ गुब्बारा फुला रहे थे, उनका गुब्बारा फूट चुका है। कांग्रेस और इंडी गठबंधन को कोई वोट नहीं देना चाहता।’

कांग्रेस जहां समस्याएं वहां

उन्होंने कहा कि आज देश समझ रहा है कि जब तक कांग्रेस है तब तक परेशानियां हैं। जहां कांग्रेस है वहां समस्याएं हैं। जहां बीजेपी है वहां समाधान है। देश ने 4 जून 400 पार का बुलंद नारा किया है। पीएम मोदी ने कहा, ‘पंजाब देश का सीमावर्ती राज्य है। हमें इसे संकट में नहीं जाने देना है। कांग्रेस ने दशकों तक जो पाप किए थे। अब झाड़ू पार्टी उस विष को खाद और पानी दे रहा है।’

कांग्रेस की फोटो कॉपी है झाड़ू पार्टी

उन्होंने कहा कि ड्रग्स डीलर्स को पंजाब में फ्री लाइसेंस मिला है। लोग समझ गए हैं कि झाड़ू पार्टी वाले नशे के थोक व्यापारी हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘झाड़ू पार्टी ने कांग्रेस से इमरजेंसी का पाठ सीख लिया है। यह कांग्रेस पार्टी की फोटो कॉपी है। बीजेपी झाड़ू वालों की बेईमानी नहीं चलने देगी।’

  • ABOUT THE AUTHOR
    Author

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

PM Modi in Jalandhar: जहां कांग्रेस वहां समस्याएं, जहां भाजपा वहां समाधान, जालंधर में बोले पीएम नरेंद्र मोदी

PM Modi in Jalandhar: पीएम मोदी ने कहा, ‘जो लोग कल तक बीजेपी के खिलाफ गुब्बारा फुला रहे थे, उनका गुब्बारा फूट चुका है। कांग्रेस और इंडी गठबंधन को कोई वोट नहीं देना चाहता।’

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Fri, 24 Could 2024 06:24:40 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 24 Could 2024 06:24:40 PM (IST)

PM Modi in Jalandhar: जहां कांग्रेस वहां समस्याएं, जहां भाजपा वहां समाधान, जालंधर में बोले पीएम नरेंद्र मोदी
जालंधर में जनता को संबोधित करते प्रधानमंत्री मोदी।

डिजिटल डेस्क, जालंधर। PM Modi in Jalandhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को पंजाब के जालंधर में फतेह रैली को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि देश में पांच चरणों का चुनाव हो चुका है। शनिवार को छठे चुनाव होने वाला है। पीएम मोदी ने कहा, ‘जो लोग कल तक बीजेपी के खिलाफ गुब्बारा फुला रहे थे, उनका गुब्बारा फूट चुका है। कांग्रेस और इंडी गठबंधन को कोई वोट नहीं देना चाहता।’

कांग्रेस जहां समस्याएं वहां

उन्होंने कहा कि आज देश समझ रहा है कि जब तक कांग्रेस है तब तक परेशानियां हैं। जहां कांग्रेस है वहां समस्याएं हैं। जहां बीजेपी है वहां समाधान है। देश ने 4 जून 400 पार का बुलंद नारा किया है। पीएम मोदी ने कहा, ‘पंजाब देश का सीमावर्ती राज्य है। हमें इसे संकट में नहीं जाने देना है। कांग्रेस ने दशकों तक जो पाप किए थे। अब झाड़ू पार्टी उस विष को खाद और पानी दे रहा है।’

कांग्रेस की फोटो कॉपी है झाड़ू पार्टी

उन्होंने कहा कि ड्रग्स डीलर्स को पंजाब में फ्री लाइसेंस मिला है। लोग समझ गए हैं कि झाड़ू पार्टी वाले नशे के थोक व्यापारी हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘झाड़ू पार्टी ने कांग्रेस से इमरजेंसी का पाठ सीख लिया है। यह कांग्रेस पार्टी की फोटो कॉपी है। बीजेपी झाड़ू वालों की बेईमानी नहीं चलने देगी।’

  • ABOUT THE AUTHOR
    Author

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

The celebrities of the movie ‘Humare Barah’ are in bother | मुसीबत में पड़े फिल्म ‘हमारे बारह’ के स्टार्स: मौत और बलात्कार की धमकियां मिल रहीं; अन्नू कपूर और मनोज जोशी फिल्म के लीड एक्टर

1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

अन्नू कपूर स्टारर अपकमिंग फिल्म ‘हमारे बारह’ के प्रोड्यूसर और एक्टर्स ने मुंबई के वर्सोवा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। इस फिल्म में मनोज जोशी भी हैं। इस फिल्म के एक्टर्स और क्रू मेंबर्स को लगातार अज्ञात लोगों से मौत और बलात्कार की धमकियां मिल रही हैं। यह फिल्म 7 जून को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसका प्रीमियर 77वे कांस फिल्म फेस्टिवल में भी हुआ। बता दें, पहले इस फिल्म का नाम ‘हम दो हमारे बारह था।’ अब फिल्म का नाम सेंसर बोर्ड के कहने पर ‘हमारे बारह’ कर दिया गया है।

फिल्म 'हमारे बारह' के स्टारकास्ट और क्रू।

फिल्म ‘हमारे बारह’ के स्टारकास्ट और क्रू।

स्टारकास्ट को जलाने की धमकी मिली

फिल्म ‘हमारे बारह’ के स्टारकास्ट ने बताया कि उन्हें जलाने की धमकी दी गई है। वहीं मुंबई पुलिस ने उन्हें आश्वासन दिया है कि हमारे रहते आपको कोई भी फिजिकली हार्म नहीं पहुंचा पाएगा। आप महाराष्ट्र में हैं, मुंबई पुलिस के रहते आप पूरी तरह से सुरक्षित हैं। स्टारकास्ट ने पुलिस के सामने वो सबूत भी पेश किए जिसमें उन्हें धमकी मिल रही है। उस वीडियो को 2 लाख से ज्यादा लोगों ने शेयर किया है।

बता दें कि ‘हमारे बारह’ का ऑफिशियल ट्रेलर रिलीज होने के बाद से इस पर एक्टर्स और मेकर्स को धमकियां मिलनी शुरू हुई हैं। इस फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे कट्टरपंथी मौलानाओं के प्रभाव में आकर मुस्लिम महिलाओं पर अत्याचार होता है, उनकी स्थिति क्या हो जाती है।

फिल्म के मेकर्स की डिटेल्स हुई लीक

फिल्म के मेकर्स की डिटेल्स सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही हैं। उनकी तस्वीरें, फोन नंबर और घर का पता सोशल मीडिया पर लीक कर दिया गया है। फिल्म मेकर्स और अन्नू कपूर के नाम पर कई तरह के पोस्ट शेयर किए जा रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट पर एक नजर डालते हैं-

कई तरह के सवाल उठाती है फिल्म

डायरेक्टर कमल चंद्रा की यह फिल्म अपने अलग कंटेंट के कारण चर्चा में है। फिल्म सवाल उठाती है कि इस्लाम धर्म की कौन सी व्याख्या सही है? बुनियादी सवाल यह है कि क्या औरत और मर्द के लिए इस्लाम अलग-अलग मानदंड अपनाता है?

फिल्म का नायक एक सच्चा मुसलमान है और अपनी धार्मिक आस्थाओं से बंधा हुआ है। उसे जिंदगी ने अवसर ही नहीं दिया कि धर्म गुरुओं से आगे इस्लाम की प्रगतिशील परंपराओं को जान सके, समझ सके और अपना सके। इसलिए वह फिल्म का खलनायक तो कतई नहीं है।

जब उसकी मूर्खतापूर्ण कट्टरता से उसकी बीवी बारहवें बच्चे को जन्म देने के दौरान मर जाती हैं तो उसकी कब्र पर वह एकालाप करता है कि उसे इस्लाम के बारे में कुछ नया सीखने का मौका ही नहीं मिला। यहीं पर रुखसाना का वॉइस ओवर है कि मैं तो मरकर आजाद हो गई पर कई औरतों को दर्द की कैद में छोड़ गई।

इससे जुड़ी दूसरी खबर भी पढ़ें..

Shani Jayanti 2024: ग्रह दोष से छुटकारा पाने के लिए शनि जयंती पर करें ये खास उपाय, मिलेंगे सकारात्मक परिणाम

शनि जयंती के दिन कौवों को रोटी खिलाएं और उनके लिए एक कटोरा पानी भरकर रखें।

By Ekta Sharma

Publish Date: Fri, 24 Could 2024 05:26:32 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 24 Could 2024 05:26:32 PM (IST)

शनि जयंती पर किए जाने वाले खास उपाय।

HighLights

  1. इस साल यह 6 जून, गुरुवार को शनि जयंती पड़ रही है।
  2. इस दिन शनिदेव की विधि-विधान से पूजा करें।
  3. शनि की कृपा पाने के लिए शनि जयंती पर कौवों को रोटी देनी चाहिए।

धर्म डेस्क, इंदौर। Shani Jayanti 2024: सनातन धर्म में शनि जयंती को एक खास पर्व के रूप में मनाया जाता है। यह हर साल ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि को शनि जयंती मनाई जाती है। इस साल यह 6 जून, गुरुवार को पड़ रही है। इस दिन शनिदेव की विशेष पूजा करने की परंपरा है।

इस दिन शनिदेव की विधि-विधान से पूजा करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। साथ ही घर में सुख-शांति बनी रहती है। ज्योतिष शास्त्र में कहा गया है कि इस दिन यदि कोई खास उपाय कर लिए जाए, तो कई तरह के कष्टों से छुटकारा मिलता है।

कौवों को दें रोटी

भगवान शिव और शनि की कृपा पाने के लिए शनि जयंती पर कौवों को रोटी देनी चाहिए। कौए को सूर्यपुत्र शनि का वाहन कहा जाता है। इसके अलावा यह उन्हें बेहद प्रिय भी है। शनि जयंती के दिन कौवों को रोटी खिलाएं और उनके लिए एक कटोरा पानी भरकर रखें।

शनि दोष दूर करने के लिए

शनि जयंती के दिन अपने घर की छत के दरवाजे पर काले कपड़े में कपूर बांधकर लटका दें। फिर सूर्यास्त का इंतजार करें और इसे जला दें। इस प्रकार राहु का नकारात्मक प्रभाव समाप्त हो जाता है। इसके अलावा कुंडली से शनि दोष भी दूर हो जाता है। इस उपाय को करते समय किसी की नजर नहीं पड़नी चाहिए।

सरसों के तेल का दीपक

शनि जयंती के एक दिन पहले एक कटोरी में सरसों का तेल लेकर रख लें। इसके बाद उस तेल में कुछ काले तिल डालें और उसे शमी के पेड़ के पास रख दें। फिर शनि जयंती पर उसी तेल का दीपक जलाएं। इस प्रकार जीवन की सभी बाधाएं दूर हो जाती हैं।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

  • ABOUT THE AUTHOR
    Author

    एकता शर्मा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं और बीते 2 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। डिजिटल मीडिया में काम करने का अनुभव है। साल 2022 से जागरण न्यू मीडिया (JNM) से जुड़ी हैं और Naiduni

Tikamgarh Information: टीकमगढ़ जिले में दुष्कर्म का आरोपित थाने से हुआ फरार, तीन पुलिसकर्मी लाइन अटैच

टीकमगढ़ समाचार : पूछताछ के लिए दुष्कर्म के आरोपित को थाने में लाया गया। इसी दौरान आरोपित पुलिस को चकमा देकर थाने से फरार हो गया।

By Prashant Pandey

Publish Date: Fri, 24 Could 2024 05:00:57 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 24 Could 2024 05:10:14 PM (IST)

Tikamgarh News: टीकमगढ़ जिले में दुष्कर्म का आरोपित थाने से हुआ फरार, तीन पुलिसकर्मी लाइन अटैच

HighLights

  1. एसपी ने मामले की जांच के लिए टीम गठित की है।
  2. 18 मई को एक युवती की शिकायत पर मूरत यादव के खिलाफ दर्ज हुआ था केस।
  3. 19 मई को आरोपित को उसके गांव से गिरफ्तार किया गया।

Tikamgarh Information: नईदुनिया प्रतिनिधि, टीकमगढ़। टीकमगढ़ जिले के खरगापुर थाने में पुलिस अभिरक्षा से दुष्कर्म के आरोपित के फरार होने का मामला सामने आया है। मामले में तीन पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच कर दिया गया है। एसपी ने मामले की जांच के लिए टीम गठित की है।

खरगापुर थाना प्रभारी पंकज शर्मा ने बताया कि 18 मई को एक युवती की शिकायत पर पिपरा बिलारी गांव निवासी 26 वर्षीय मूरत यादव के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।

19 मई को आरोपित को उसके गांव से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के लिए आरोपित को थाने में लाया गया। इसी दौरान आरोपित पुलिस को चकमा देकर थाने से फरार हो गया।

पार्किंग में खड़ी कार में लगी आग

निवाड़ी। तरीचरकलां में गुरूवार की देर रात पार्किंग में खड़ी हुई एक कार में अचानक ही आग भड़क गई। आग लगने के बाद तत्काल ही लोगों ने फायर बिग्रेड के साथ पुलिस को सूचना दी। इस दौरान मौके पर चौकी प्रभारी उप निरीक्षक मनोज तिवारी और उनकी टीम ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। बताया गया कि देर रात भंडारे में शामिल होने आए श्रद्धालुओं की कार पार्किंग में खड़ी हुई थी, जहां पर आग लगी है।

पुलिस के अनुसार तरीचरकलां में नवादा सरकार के मंदिर पर विशाल भंडारे का आयोजन चल रहा है। इसमें गुरुवार रात को हजारों लोग भोजन प्रसाद ग्रहण करने आए थे। इस दौरान तरीचरकलां निवासी सिया साहू की कार मंदिर प्रांगण की पार्किंग में खड़ी थी, तभी अचानक कार के इंजन में आग लग गई।

अचानक इंजन से धुआं और आग की लपटें निकलने के बाद मंदिर में ड्यूटी कर रहे तरीचरकलां चौकी प्रभारी मनोज तिवारी ने बल के साथ मिलकर सूझबूझ से इंजन में लगी आग को बुझाया और बड़ी अनहोनी होने से टल गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना स्थल पर कई वाहन खड़े थे। अगर समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो वहां बड़ा हादसा हो सकता था।

  • ABOUT THE AUTHOR
    Author

    नईदुनिया डॉट कॉम इंदौर में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ डेस्क पर वरिष्ठ उप-संपादक। पत्रकारिता और जनसंचार में देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर से बैचलर और विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन से मास्टर्स डिग्री। इंदौर में 2014

हार्दिक-नताशा के रिलेशनशिप की खबरों ने पकड़ा जोर, क्या राहें हुईं अलग-अलग? जानें सच्चाई

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार क्रिकेटर हार्दिक पांड्या की आईपीएल टीम मुंबई इंडियन्स इस साल बाहर हो गई है. कई बार आईपीएल फाइनल जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे हार्दिक पांड्या की टीम इस बार क्वालिफायर से पहले ही बाहर हो गई है. इस बीच यह भी अफवाह फैल रही है कि हार्दिक और वाइफ नताशा के रिश्ते में दरार आ गई है. दोनों के सोशल मीडिया अकाउंट्स से यह क्लियर हो रहा है.

हार्दिक पांड्या और नताशा की लवस्टोरी मुंबई में एक पार्टी के दौरान शुरू हुई थी. यहां दोनों की पहली बार मुलाकात हुई और दोनों दोस्त बन गए. इसके बाद दोनों काफी समय साथ में बिताने लगे. कुछ दिन बाद हार्दिक पांड्या और नताशा ने 2020 में शादी रचाकर अपने प्यार को खुलेआम कर दिया. 3 दिन पहले  हार्दिक पांड्या की पत्नी नताशा ने अपने इंस्टाग्राम से पति का नाम हटा लिया था. जिसके बाद सोशल मीडिया पर यह चर्चाएं होने लगी कि दोनों के बीच कुछ ठीक नहीं है.

4 मार्च को नताशा का जन्मदिन था. हैरान करने वाली बात यह रही कि हार्दिक ने अपनी पत्नी के जन्मदिन पर कोई भी सोशल मीडिया पोस्ट नहीं डाला था. हालांकि, अभी यह तय नहीं है कि दोनों के बीच सब कुछ खत्म हो चुका है. क्योंकि, दोनों अब भी एक दूसरे को इंस्टाग्राम पर फॉलो कर रहे हैं. नताशा के एक पोस्ट ने यह क्लियर किया कि दोनों के बीच अब भी सब ठीक है और वह अब भी हार्दिक से बेहद प्यार करती है. नताशा ने एक फोटो पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा था कि  उसके प्यार के कारण जी रही हूं उसकी ग्लोरी से घिरी हुई हूं.

हालांकि अभी भी नताशा ने अपने इंस्टाग्राम से पति के साथ तस्वीरों को नहीं हटाया है. अब दोनों मुंबई में रहते हैं. बीते दिनों से दोनों के रिश्ते को लेकर काफी सुर्खियां देखने को मिल रही थीं. अब दोनों के रिश्ते में दरार की भी अफवाहें जोर पकड़ रही हैं. ये तो भविष्य में ही पता चलेगा कि दोनों के बीच सब कुछ ठीक है या फिर नहीं.

FIRST PUBLISHED : Might 24, 2024, 16:08 IST

Seoni Information : छपारा में निर्माणाधीन सीएम राइज स्कूल में हादसा, कई टन वजनी ग्रेनाइट पत्थर में दबे दो मजदूर

Seoni Information : भवन में लगने के लिए मार्बल और ग्रेनाइड पत्थरों से भरा ट्रक परिसर में पहुंचा था, पत्थर उतार रहे थे। अपंग हुई महिला को अब तक नहीं मिली सहायता।

By Sanjay Agrawal

Publish Date: Fri, 24 Could 2024 02:11:17 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 24 Could 2024 02:11:17 PM (IST)

HighLights

  1. ठेकेदार पर लगाए लापरवाही के आरोप।
  2. घायल मजदूरों के पैर बुरी तरह जख्मी हो गए हैं।
  3. सुरक्षा संबंधी उपकरण मजदूरों को नहीं दिए गए हैं।

Seoni Information : नईदुनिया न्यूज, छपारा। नगर के निर्माणधीन सीएम राइज स्कूल परिसर में मार्बल और ग्रेनाइड पत्थर उतारते समय दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल मजदूरों के पैर बुरी तरह जख्मी हो गए हैं। छपारा में प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कालेज जबलपुर रेफर कर दिया गया है। छपारा नगर में सीएम राइज विद्यालय के नवीन भवन का निर्माण चल रहा है।

मार्बल और ग्रेनाइड पत्थरों से भरा ट्रक परिसर में पहुंचा था

भवन में लगने मार्बल और ग्रेनाइड पत्थरों से भरा ट्रक परिसर में पहुंचा था, जिसका मार्बल और ग्रेनाइड पत्थर उतारने का काम मजदूरों द्वारा किया जा रहा था। इसी दरम्यान ग्रेनाइट पत्थर को ट्रक से उतार रहे दो मजदूरों के पैर कई टन वजनी ग्रेनाइड पत्थर गिर गया, पत्थर में पैर दबने से दोनों मजदूर बुरी तरह घायल हो गए। मजदूरों का आरोप है कि निर्माण एजेंसी ठेकेदार द्वारा सुरक्षा संबंधी उपकरण कार्यस्थल पर कार्य कर रहे मजदूरों को नहीं दिए गए हैं।

मजदूरों को लहुलुहान हालत में अस्पताल पहुंचाया

परिसर में काम कर रहे अन्य मजदूरों ने कड़ी मशक्कत के बाद ग्रेनाइड पत्थर के बीच दबे नगर के संजय कालोनी निवासी 45 वर्षीय घनश्याम पुत्र छिददीलाल भारती और नजदीकी खुर्सीपार गांव निवासी शकरु पुत्र कुददु बरमैया के ऊपर से पत्थर हटा कर उन्हें घायल हालात में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यहां दोनों मजदूरों की लहुलुहान हालत और गंभीर चोट देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टर ने घायलों को बेहतर उपचार के लिए जबलपुर मेडिकल कालेज रेफर कर दिया है।

उतरते समय पत्थर सीधे खड़े हुए होने से यह हादसा हुआ

घटनास्थल पर उपस्थित प्रत्यक्षदर्शी मजदूरों के अनुसार मार्बल पत्थरों को उतरते समय पत्थर सीधे खड़े हुए होने से यह हादसा हुआ जबकि ट्रक में मार्बल पत्थरों को थोड़ा तिरछा लोड किया जाता है, ताकि हादसे की संभावना को कम किया जा सके। ज्ञात हो दोनों ही मजदूर अपने परिवारों के मुखिया हैं व दैनिक मजदूरी कर अपने परिवार के सदस्यों का भरण-पोषण करते हैं।

अपंग हुई महिला को अब तक नहीं मिली सहायता

निर्माणधीन सीएम राइज भवन में कुछ माह पहले निर्माण कार्य करते समय एक महिला गिर कर घायल हो गई थी, जिसे समुचित उपचार संबंधित ठेकेदार द्वारा कराने की बात कही गई थी। किंतु वर्तमान में वह महिला अपंग होकर बिस्तर में है, ऐसे में अपंग महिला के परिवार पर रोजी-रोटी का संकट बना हुआ है।

कार्यस्थल पर किसी तरह के सुरक्षा इंतेजाम नहीं हैं

मजदूरों का कहना है कि ठेकेदार द्वारा कार्यस्थल पर किसी तरह के सुरक्षा इंतेजाम नहीं किया गया है। इसके चलते यह दर्दनाक हादसा मजदूरों के साथ हुआ है। स्कूल भवन निर्माण के दौरान एक महिला के घायल होने के बाद अन्य मजदूरों ने ठेकेदार पर बिना सुरक्षा उपकरणों के मजदूरों से काम कराने के आरोप लगाए थे। फिर निर्माण स्थल पर दो मजदूर घायल हो गए।

सीएम राइज स्कूल छपारा में दो मजदूरों के घायल होने अथवा पूर्व में घायल हुई महिला के अपंग होने का मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। मजदूरों को लगातार संबल और कर्मकार मंडल का कार्ड बनाने के लिए जागरूक किया जाता है। संबल और कर्मकार मंडल कार्ड होने पर किसी भी तरह की क्षति होने पर संबंधित मजदूरों को सहायता उपलब्ध कराई जा सकती है। मजदूरों को सुरक्षा सामग्री दी जा रही है या नहीं इसकी जांच हेल्थ एडं सेफ्टी विभाग करेगा। सुरक्षा संबंधी सामग्री उपलब्ध कराने और इसकी निगरानी करने की जिम्मेदारी निर्माण एजेंसी और संबंधित विभाग के अधिकारियों की बनती है। लापरवाही के चलते मजदूरों घायल हुए हैं, तो इस मामले में जांच कर प्रकरण तैयार किया जाएगा।

एसके सोनकर, श्रम निरीक्षक सिवनी

  • ABOUT THE AUTHOR
    Author

    पटना में 2005 में जागरण समूह के दैनिक जागरण से शुरुआत की। 2017 में दैनिक जागरण प्रयागराज (तब इलाहाबाद) में सेवाएं दीं। 2023 से जागरण समूह के www.naidunia.com से जुड़े। वर्तमान में सीनियर सब एडिटर के पद पर जबलपु

फॉर्म 17C डेटा: सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की सभी दलीलें, याचिकाकर्ता से कहा- ‘यह आ बैल मुझे मार जैसा’

चुनाव आयोग का मानना है कि फॉर्म 17सी के हर मतदान केंद्र पर डाले गए वोटों का रिकॉर्ड ऑनलाइन जारी करने से मतदाताओं के बीच भ्रम पैदा होगा।

By Arvind Dubey

Publish Date: Fri, 24 Might 2024 07:43:30 AM (IST)

Up to date Date: Fri, 24 Might 2024 12:41:20 PM (IST)

फॉर्म 17C डेटा: सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की सभी दलीलें, याचिकाकर्ता से कहा- ‘यह आ बैल मुझे मार जैसा’
Lok Sabha Election 2024: फॉर्म 17सी के तहत हर मतदान केंद्र पर डाले गए वोटों का रिकॉर्ड जारी किया जाता है।

HighLights

  1. NGO एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स ने दायर की थी याचिका
  2. फॉर्म 17सी डेटा अपलोड करने की मांग पर EC साफ कर चुका था अपना रुख
  3. चुनाव आयोग पर लगे हैं वोटिंग पर्सेंट देर से जारी करने के आरोप

एजेंसी, नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान वोटिंग प्रतिशत पर शुरू से सभी की नजर रही। मतदान प्रतिशत में कमी की चिंता के बीच चुनाव आयोग द्वारा कथित रूप से मतदान प्रतिशत का फाइनल आंकड़ा देरी से जारी करने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच चुका है। इस पर शुक्रवार को भी अहम सुनवाई हुई।

चुनाव आयोग को बड़ी राहत देते हुए सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता की सभी दलीलो को सीरे से खारिज कर दिया। सुप्रीम कोर्ट ने फॉर्म 17सी पर आधारित डेटा को सार्वजनिक करने की याचिकाकर्ताओं की सभी दलीलों को सिरे से खारिज कर दिया।

सुनवाई के दौरान चुनाव आयोग के वरिष्ठ वकील मनिंदर सिंह ने अदालत का ध्यान ईसीआई सीए के पैरा 58 की ओर आकर्षित किया, ताकि यह दिखाया जा सके कि कैसे याचिकाकर्ता ने पूर्व सीईसी के बयान में हेरफेर किया है।

इसके साथ ही स्पष्ट हो गया कि मतदान डेटा साझा करने के लिए ईसीआई की कोई वैधानिक आवश्यकता नहीं है। इस पर जज ने कहा, ‘अब हमें खुली अदालत में कहना होगा कि यह -आ बैल मुझे मार’ जैसा है। अदालत ने आधारहीन आशंकाओं और संदेहों के बारे में चुनाव आयोग की चिंताओं के सहमति व्यक्त की।

बता दें, याचिका गैर-सरकारी संगठन एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) ने दायर की थी, जिस पर सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा की वेकेशन बेंच ने सुनवाई की।

इस मुद्दे पर चुनाव आयोग को आड़े हाथ लेते हुए छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने कहा, जब लोग बैलेट पेपर के जरिए वोट करते थे, तो चुनाव आयोग 24 घंटे के भीतर मतदान प्रतिशत का डेटा जारी कर देता था। आज डिजिटल युग में चुनाव आयोग 8-10 दिन तक डेटा नहीं देता है। और जब देता है तो प्रतिशत 6-8% बढ़ जाता है। इसका मतलब है कि चुनाव आयोग पक्षपाती है।’

naidunia_image

( ‘लव… क्राइम… सस्पेंस’ जैसा टेस्ट देगा जून का पहला सप्ताह, इन बड़े घटनाक्रम पर जरूर रखें नजर…विस्तार से पढ़ने के लिए फोटो पर क्लिक करें)

फॉर्म 17सी पर चुनाव आयोग स्पष्ट कर चुका अपना रुख

naidunia_image

पिछली सुनवाई के दौरान फॉर्म 17सी डेटा अपलोड करने का मुद्दा भी उठा था। इस पर चुनाव आयोग ने हलफनामा देकर अपना रुख साफ कर दिया है। चुनाव आयोग का मानना है कि फॉर्म 17सी के हर मतदान केंद्र पर डाले गए वोटों का रिकॉर्ड ऑनलाइन जारी करने से मतदाताओं के बीच भ्रम पैदा होगा।

  • ABOUT THE AUTHOR
    Author

    करियर की शुरुआत 2006 में मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के हिंदी सांध्य दैनिक ‘प्रभात किरण’ से की। इसके बाद न्यूज टुडे और हिंदी डेली पत्रिका (राजस्थान पत्रिका समूह) में सेवाएं दीं। 2014 में naidunia.com से डिजिटल की

Manoj Bajpayee’s nice motion avatar, story screenplay weak, route additionally not particular | मूवी रिव्यू- भैया जी: स्टोरी और स्क्रीनप्ले कमजोर, डायरेक्शन भी खास नहीं; जबरदस्त एक्शन करते दिखे मनोज बाजपेयी

43 मिनट पहलेलेखक: वीरेंद्र मिश्र

  • कॉपी लिंक

‘भैया जी’ एक्टर मनोज बाजपेयी के करियर की 100वीं फिल्म है। एक्टर इस फिल्म में जबरदस्त एक्शन करते नजर आए हैं। आज यह फिल्म थिएटर में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म की लेंथ दो घंटे 15 मिनट है। दैनिक भास्कर ने इस फिल्म को 5 में से 2 स्टार रेटिंग दी है।

फिल्म की कहानी क्या है?

इस फिल्म की कहानी बिहार के एक काल्पनिक शहर सीतामंडी के बैकग्राउंड में बुनी गई है। मनोज बाजपेयी ने फिल्म में राम चरण त्रिपाठी का किरदार निभाया है, जिसे लोग भैया जी कहते हैं। भैया जी का एक जमाने में बिहार की पॉलिटिक्स में खूब दबदबा रहता है। उनके फावड़े ने हजारों कुकर्मियों को संसार से मुक्त किया है। लेकिन भैया जी अब सब कुछ छोड़ कर शादी करके शरीफों की तरह जिंदगी जीना चाहते हैं। इसी बीच उनके छोटे भाई की दिल्ली में हत्या कर दी जाती है। अपने भाई की मौत का बदला लेने के लिए भैया जी बिहार से दिल्ली आते हैं और शुरू होता है चूहे बिल्ली का खेल।

स्टारकास्ट की एक्टिंग कैसी है?

इसमे कोई शक नहीं कि मनोज बाजपेयी ने अपनी दमदार एक्टिंग और एक्शन से खूब प्रभावित किया है। इससे पहले उन्हें ऐसे एक्शन अवतार में नहीं देखा गया है। अपने किरदार के साथ उन्होंने पूरी तरह से न्याय करने की कोशिश की है। मनोज बाजपेयी की लेडी लव बनी जोया हुसैन कहीं ना कहीं एक्शन सीन में उन पर भारी पड़ती दिखी हैं। तो वहीं, निगेटिव भूमिका में सुविंदर विक्की, जतिन गोस्वामी कुछ खास नहीं जमे। विपिन शर्मा अपने किरदार से दर्शकों को गुदगुदाने की कोशिश करते हैं, लेकिन वह भी बनावटीपन ही लगता है।

डायरेक्शन कैसा है?

इस फिल्म की सबसे कमजोर कड़ी फिल्म का डायरेक्शन ही है। इस फिल्म से पहले मनोज बाजपेयी को लेकर ‘सिर्फ एक बंदा काफी है’ का डायरेक्शन कर चुके अपूर्व सिंह कार्की ने इस फिल्म का डायरेक्शन किया है। फिल्म की कहानी काफी कमजोर है। बदले की भावना पर आधरित इस तरह की कई कहानियां दर्शक पहले भी देख चुके हैं। फिल्म की पटकथा शुरू से लेकर अंत तक बिखरी हुई है।

फिल्म शुरू होने के एक मिनट के बाद से ही इस बात का अंदाजा हो जाता है कि कहानी आगे क्या मोड़ लेने वाली है? फिल्म के गिने चुने डायलॉग को छोड़ दें तो सभी डायलॉग घिसे पीटे से ही लगते हैं। फिल्म की कहानी में बिहारी टच और दिल्ली-हरियाणा टच को दिखाया गया है। लेकिन फिल्म के एक्शन सीन्स देखकर ऐसा लगता है कि साउथ की कोई फिल्म देख रहे हैं। फिल्म की सिनेमैटोग्राफी भी कमजोर है।

म्यूजिक कैसा है?

फिल्म की कहानी बिहार के बैकग्राउंड की है। इसलिए फिल्म के गीत भोजपुरी सिंगर्स से गवाए गए हैं। लेकिन मनोज तिवारी के गाए गीत ‘बाघ के करेजा’ और ‘कौने जनम के बदला’ के अलावा कोई और गीत असर नहीं छोड़ पाया है। फिल्म का बैकग्राउन्ड म्यूजिक सामान्य है।

फाइनल वर्डिक्ट, देखें या नहीं?

अगर आप मनोज बाजपेयी के फैन हैं। उन्हें पहली बार जबरदस्त एक्शन अवतार को देखना चाहते हैं, तो फिल्म देख सकते हैं। वैसे भी कुछ समय के बाद फिल्म ओटीटी पर रिलीज होगी ही। यह आपको तय करना है कि फिल्म कहां देखें।