INMA ने निदेशक मंडल में 12 मीडिया एक्सेक्यूटिव को चुना, गर्ट येसेबर्ट दो साल के लिए अध्यक्ष नियुक्त

मार्क कैम्पबेल, मुख्य विपणन अधिकारी, हर्स्ट, संयुक्त राज्य अमेरिका, उत्तरी अमेरिका प्रभाग के अध्यक्ष के रूप में

लोट्टा एडलिंग, संपादकीय निदेशक, बोनियर न्यूज, स्वीडन

कार्लोस नुनेज मुरियास, अध्यक्ष और सीईओ, प्रिसा मीडिया, स्पेन

कैथरीन सो, सीईओ, साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट, हांगकांग

प्रवीण सोमेश्वर, प्रबंध निदेशक और सीईओ, एचटी मीडिया, भारत

शिवकुमार सुंदरम, सीईओ – प्रकाशन, बेनेट कोलमैन एंड कंपनी लिमिटेड (बीसीसीएल), भारत

पिछले साल की बैठक के बाद दो अतिरिक्त बोर्ड नियुक्तियां

भारत गुप्ता , सीईओ, जागरण न्यू मीडिया, भारत, दक्षिण एशिया प्रभाग के अध्यक्ष।

अन्ना-कैथरीना कोबल , व्यवसाय विकास प्रमुख, फुनके मीडियन, जर्मनी, युवा पेशेवर पहल समिति के अध्यक्ष।

बोर्ड से इन्होंने दिया इस्तीफा

दैनिक भास्कर के डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर पवन अग्रवाल।

पीजे ब्राउनिंग, इवनिंग पोस्ट पब्लिशिंग, संयुक्त राज्य अमेरिका

डेमियन एल्स , सीईओ, मूव इंक/रियल्टर डॉट कॉम, संयुक्त राज्य अमेरिका

क्रिस जैन्ज , सीईओ, कैपिटल ब्रीफ, ऑस्ट्रेलिया

ट्रॉय निडे , मुख्य परिचालन अधिकारी, सोनोमा मीडिया इन्वेस्टमेंट्स

मार्था ऑर्टिज , पूर्व संपादक, एल कोलंबियनो, कोलंबिया

आईएनएमए के बारे में

इंटरनेशनल न्यूज मीडिया एसोसिएशन (INMA) बाजार में अग्रणी न्यूज मीडिया कंपनियों का एक ग्लोबल कम्यूनिटी है जो दर्शकों को जोड़ने और राजस्व बढ़ाने के तरीके को खोज रहा है। आईएनएमए कम्यूनिटी में 91 देशों में 1,000 से ज्यादा न्यूज मीडिया कंपनियों के लगभग 22,000 सदस्य शामिल हैं। आईएनएमए न्यूज मीडिया उद्योग का सबसे प्रमुख विचार-साझाकरण नेटवर्क है जिसके सदस्य कॉन्फ्रेंस, रिपोर्ट, वेबिनार, वर्चुअल मीटिंग, सर्वोत्तम प्रथाओं का एक अद्वितीय संग्रह और डिजिटल सब्सक्रिप्शन, उत्पाद और तकनीक, जनरेटिव AI, न्यूजरूम परिवर्तन और बिग टेक के साथ प्रकाशक संबंधों पर केंद्रित रणनीतिक पहलों के जरिए जुड़े हुए हैं।

Mandsaur Information: मसाला फसलों को मिलेगा मध्य प्रदेश के रास्ते अंतरराष्ट्रीय बाजार, होगा 500 करोड़ का निवेश

महाराष्ट्र की कंपनी ने यहां फूड प्रोसेसिंग उद्योग में लगभग 500 करोड़ रुपये के निवेश के साथ ही क्वालिटी कंट्रोल लैब व टिशू कल्चर प्रयोगशाला खोलने की दिशा में कदम बढ़ाए हैं। केंद्र सरकार की योजनानुसार यहां मसाला बोर्ड कार्यालय व अंतरराष्ट्रीय टर्मिनल प्रारंभ हो जाता हैं तो फिर मंदसौर का नाम भी देश में मसाला हब में शामिल हो जाएगा।

By Alok Sharma

Publish Date: Sat, 25 Could 2024 02:32:50 AM (IST)

Up to date Date: Sat, 25 Could 2024 02:32:50 AM (IST)

HighLights

  1. क्वालिटी कंट्रोल लैब और टिशू कल्चर प्रयोगशाला भी खुलेगी
  2. मंदसौर का नाम भी देश में मसाला हब में शामिल हो जाएगा
  3. महाराष्ट्र की कंपनी जैन एरीगेशन यहां 500 करोड़ का निवेश करने जा रही है

आलोक शर्मा, नईदुनिया, मंदसौर। मंदसौर जिले को अफीम के अलावा उच्च गुणवत्ता के मसाला उत्पादन के लिए भी जाना जाता है। यहां 20 से 25 तरह की मसाला व औषधीय फसलें किसान ले रहे हैं और केरल के बाद मसाला फसलों का बड़ा हब मंदसौर के बनने की राह अब सुलभ हो रही है।

महाराष्ट्र की कंपनी ने यहां फूड प्रोसेसिंग उद्योग में लगभग 500 करोड़ रुपये के निवेश के साथ ही क्वालिटी कंट्रोल लैब व टिशू कल्चर प्रयोगशाला खोलने की दिशा में कदम बढ़ाए हैं। केंद्र सरकार की योजनानुसार यहां मसाला बोर्ड कार्यालय व अंतरराष्ट्रीय टर्मिनल प्रारंभ हो जाता हैं तो फिर मंदसौर का नाम भी देश में मसाला हब में शामिल हो जाएगा।

naidunia_image

मंदसौर, नीमच जिले में लहसुन, धनिया, मैथी, जीरा, मिर्च, इसबगोल, चंद्रथूर, असालिया, असगंध, तुलसी जैसी मसाला व औषधीय फसलों की बोवनी में अब लगभग 25 हजार किसान जुड़ गए हैं। ये सभी मिलकर 1.25 लाख हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में खेती कर रहे हैं।

दोनों जिलों में उपज की गुणवत्ता अच्छी होने से महानगरों की बड़ी कंपनियों के माध्यम से विदेश तक भी उपज पहुंच रही हैं, पर अभी इसका फायदा सीधे किसानों को नहीं मिल रहा है। अब मध्य भारत के किसानों को मंदसौर के रास्ते मसालों के अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचने की राह मिलती नजर आ रही है। महाराष्ट्र की कंपनी जैन एरीगेशन यहां 500 करोड़ का निवेश करने जा रही है। कंपनी यहां उच्च स्तरीय क्वालिटी कंट्रोल लैब स्थापित करेगी।

इस लैब को यूरोपीय देशों के साथ ही उत्तर व दक्षिणी अमेरिकी राज्यों में भी मान्यता प्राप्त है। प्रदेश सहित आसपास के राज्यों के कृषक लैब में अपनी फसलों का टेस्ट कराकर गुणवत्ता प्रमाण पत्र प्राप्त करेंगे और अपनी उपज को सीधे निर्यातकों को दे सकेंगे। इसके अलावा यहां टिशू कल्चर प्रयोगशाला भी खुलेगी, जो कम या ज्यादा तापमान के साथ ही कम और ज्यादा मानसून की स्थिति में भी अधिक नुकसान नहीं होने वाले पौधे तैयार कर कृषकों को उपलब्ध कराएगी।

मध्य भारत में मंदसौर जिले में सर्वाधिक मसाला फसलों के उत्पादन व उपयुक्त जलवायु देखते हुए राज्य के उद्यानिकी मंत्रालय ने मसाला बोर्ड के लिए स्वीकृति देते हुए फाइल केंद्र सरकार के उद्यानिकी मंत्रालय भेजी हैं। मसाला बोर्ड कार्यालय गुना के अधिकारियों ने इसके लिए कवायद शुरू कर दी है।

जिले में सेमिनारों का आयोजन कर इसके लिए ट्रेनिंग भी दे दी गई है। मंदसौर में कृषि उपज मंडी में पीछे के गेट की तरफ शेड के ऊपर बना हाल मसाला बोर्ड कार्यालय के लिए आरक्षित कर दिया गया हैं। इसी मंडी परिसर में अंतरराष्ट्रीय टर्मिनल भी बनेगा।

अमेरिका के वैज्ञानिक बता चुके हैं यहां की जलवायु बेहतर

मसाला फसलों के हब के रूप में मंदसौर के उभरकर सामने आने के बाद गत वर्ष अमेरिका के ज्वाइंट इंस्टीट्यूट फार फूड सेफ्टी एंड एप्लाइड न्यूट्रीशन (जिफ्सन) के कृषि वैज्ञानिक डा. क्लेर नेरोड एवं डा. जेम्स रशिंग मंदसौर आए थे। उन्होंने मंदसौर व आसपास की जलवायु को मसाला फसलों (लहसुन, मैथी, धनिया, जीरा सहित अन्य फसलों) के लिए उपयुक्त बताया था।

ऐसे मिलेगा किसानों को फायदा

किसानों को बोवनी के समय की सावधानियां बताई जाएंगी।

प्रशिक्षण शिविर लगाकर उत्पादन में बढ़ोतरी के प्रयास होंगे।

तकनीक का उपयोग कर गुणवत्तापूर्ण उत्पादन पर जोर दिया जाएगा।

भंडारण के समय गुणवत्ता बनाए रखने को लेकर किसानों को जागरूक करेंगे।

आवश्यक संसाधन और गोदाम उपलब्ध कराएंगे।

एक्सपोर्ट बढ़ावा देना व सुविधाएं उपलब्ध कराना।

मंदसौर में मसाला बोर्ड कार्यालय व क्वालिटी कंट्रोल लैब की स्थापना की फाइल स्वीकृति के लिए दिल्ली में है। जिले की जलवायु मसाला फसलों के लिए काफी उपयुक्त है।

एक निजी कंपनी ने फूड प्रोसेसिंग उद्योग के लिए लगभग 500 करोड़ के निवेश की इच्छा भी जताई है। वह यहां टिशू कल्चर लेब भी खोलेगी। -दिलीप कुमार यादव, कलेक्टर

Electrical Car Tax Exemption: इलेक्ट्रिक वाहन खरीदो और पाओ टैक्स व पार्किंग शुल्क से मुक्ति, मध्य प्रदेश सरकार ला रही नई पालिसी

नई पालिसी के तहत शहरों में शापिंग माल और आफिस की पार्किंग में इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए अलग से पार्किंग आरक्षित की जाएगी। पार्किंग स्थान पर चार्जिंग प्वाइंट भी होंगे। दिन में चार्ज के शुल्क में 20 प्रतिशत की छूट दी जाएगी।

By sourabh soni

Publish Date: Sat, 25 Could 2024 02:16:12 AM (IST)

Up to date Date: Sat, 25 Could 2024 02:16:12 AM (IST)

Electric Vehicle Tax Exemption: इलेक्ट्रिक वाहन खरीदो और पाओ टैक्स व पार्किंग शुल्क से मुक्ति, मध्य प्रदेश सरकार ला रही नई पालिसी

HighLights

  1. शापिंग माल व आफिस में अगल से होगा पार्किंग स्थल
  2. सरकारी वाहनों की खरीद में भी दी जाएगी प्राथमिकता
  3. कैबिनेट की स्वीकृति के बाद इसे लागू कर दिया जाएगा

सौरभ सोनी, नईदुनिया, भोपाल। मध्य प्रदेश में इलेक्ट्रिक वाहनों को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार नई ईवी पालिसी ला रही है। इसके तहत इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने पर कोई टैक्स नहीं वसूला जाएगा, ऐसे वाहनों की पार्किंग भी फ्री होगी। अभी वाहन के पंजीयन पर एक प्रतिशत टैक्स लगता है।

नई पालिसी के तहत शहरों में शापिंग माल और आफिस की पार्किंग में इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए अलग से पार्किंग आरक्षित की जाएगी। पार्किंग स्थान पर चार्जिंग प्वाइंट भी होंगे। दिन में चार्ज के शुल्क में 20 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। जबकि रात्रि में चार्ज करने पर बिजली का 100 प्रतिशत शुल्क लिया जाएगा।

naidunia_image

इलेक्ट्रिक आटो रिक्शा के लिए शहरों में रूट तय होंगे। नगर निगम और निकाय स्तर पर इनके रूट किलोमीटर के हिसाब से तय किए जाएंगे। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने नई पालिसी का प्रस्ताव बनाकर शासन को स्वीकृति के लिए भेज दिया है। कैबिनेट की स्वीकृति के बाद इसे लागू कर दिया जाएगा। बता दें कि 2019 में बनी ईवी पालिसी को पांच वर्ष पूरे हो चुके हैं।

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के अधिकारियों ने बताया कि प्रस्ताव के तहत सरकारी वाहनों की खरीद में भी इलेक्ट्रिक वाहनों को प्राथमिकता दी जाएगी। साथ ही इलेक्ट्रिक साइकिल, दो पहिया, तीन पहिया व चारपहिया वाहन, बस एवं मालवाहक वाहनों के लिए प्रारंभिक प्रोत्साहन की व्यवस्था की जाएगी।

naidunia_image

इन वाहनों की श्रेणियों के लिए विशेष प्रोत्साहन जैसे ऋण पर ब्याज में छूट, परमिट, पंजीयन एवं रोड टैक्स में छूट के साथ ही वाहनों की स्क्रैपिंग के लिए भी प्रोत्साहन दिया जाएगा। चार्जिंग स्टेशन के साथ बैट्री स्वैपिंग के लिए कैपिटल सब्सिडी दी जाएगी। बता दें कि राज्य सरकार ने नई पालिसी के लिए केंद्र सरकार की पालिसी का अध्ययन कराया है।

इसमें परिवहन विभाग का भी सहयोग लिया गया, ताकि क्रियान्वयन में परेशानी न आए। ईवी के लिए सिंगल विडो क्लीयरेंस स्थापित करने की भी योजना है। चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने के लिए निजी निवेश को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके लिए राज्य सरकार एसओपी (स्टैंडर्ड आपरेटिंग प्रोसिजर) बना रही है।

मध्य प्रदेश की नई ईवी पालिसी बनाई जा रही है, इसके लिए भारत सरकार और अन्य राज्यों की ईवी पालिसी का भी अध्ययन कराया गया है। इलेक्ट्रिक वाहन को प्रोत्साहित करने के लिए पालिसी में विभिन्न प्रकार के शुल्क में भी छूट का प्रविधान किया जा रहा है। पालिसी का प्रस्ताव शासन को स्वीकृति के लिए भेजा गया है। – भरत यादव, आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं आवास, मप्र।

IPL 2024: एमएस धोनी के निचले क्रम में खेलने से CSK को हो रहा नुकसान, प्लेऑफ में जगह बनाने के पड़े लाले

MS Dhoni: चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच अहमदाबाद में खेला गया। इस मुकाबले में गुजरात ने चेन्नई को 35 रनों से मात दी। इस मैच में एमएस धोनी 8वें नंबर पर खेलने आए।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Sat, 11 Might 2024 04:12:49 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 11 Might 2024 04:14:13 PM (IST)

IPL 2024: एमएस धोनी के निचले क्रम में खेलने से CSK को हो रहा नुकसान, प्लेऑफ में जगह बनाने के पड़े लाले
महेंद्र सिंह धोनी।

खेल डेस्क, नई दिल्ली। MS Dhoni, IPL 2024: एमएस धोनी 10 मई को गुजरात टाइटंस के खिलाफ भी निचलने क्रम में बल्लेबाजी करने आए थे। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में वह आठवें नंबर पर उतरे। उनका स्ट्राइक रेट गुजरात और चेन्नई सुपर किंग्स के मैच में सभी बैट्समैन में सबसे ज्यादा रहा। सोशल मीडिया पर क्रिकेट फैंस महेंद्र सिंह के नीचे आकर खेलने से नाराज है। उससे सीएसके के प्लेऑफ समीकरण भी बिगड़ रहा है। अगर वह ऊपरी क्रम में खेलने आते हैं तो टीम का नेट-रनरेट बेहतर होगा।

गुजरात के खिलाफ ठोके 26 रन

आईपीएल 2024 का 59वां मैच चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच अहमदाबाद में खेला गया। इस मुकाबले में गुजरात ने चेन्नई को 35 रनों से मात दी। इस मैच में एमएस धोनी 8वें नंबर पर खेलने आए। धोनी ने 11 गेंदों में तीन छक्के और एक चक्कों की मदद से 26 रन बनाए। इस दौरान माही का स्ट्राइक रेट 236.36 का रहा।

एक बार हुए आईपीएल 2024 में बोल्ड

एमएस धोनी ने निचले क्रम पर खेलने को लेकर कई बार सवाल उठे हैं। गुजरात के खिलाफ मैच में भी उस समय मैदान में आए। जहां से सीएसके के लिए जीतना बहुत मुश्किल था। टीम को 20 गेंदों में 67 रन चाहिए थे। माही इस IPL में पंजाब किंग्स के खिलाफ आउट हुए हैं। 1 मई को हुए मैच में वो रन आउट हुए थे। जबकि 5 मई को उनको हर्षल पटेल ने पहली बॉल पर बोल्ड कर दिया। इस मैच में धोनी 9वें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे थे।

सीएसके के नेट रन रेट को नुकसान

एमएस धोनी के निचले पायदान पर खेलने से सीएसके को नेट-रनरेट का नुकसान हो रहा है। IPL लीग मुकाबलों के बाद अगर दो या तीन टीमें अंक तालिका में बराबर स्थान पर होगी। इसका असर चेन्नई को होगा। एमएस धोनी जिस तरह से बल्लेबाजी कर रहे हैं। अगर वह ऊपर खेलने आते तो टीम का नेट रन रेट सुधरना तय था।

चेन्नई प्लेऑफ में कर पाएगी क्वालीफाई?

चेन्नई सुपर किंग्स 12 मैचों में 6 जीत के साथ अंक तालिका में चौथे स्थान पर है। टीम का नेट रन रेट +0.491 है। सीएसके के अगले दो मैच राजस्थान रॉयल्स और रॉयल्स चैलेंजर्स बेंगलुरू से है। चेन्नई का रविवार को राजस्थान से मैच है। अगर सुपर किंग्स हार जाती है, तो उसका सफर खत्म हो सकता है। अगर टीम के अंक 14 रहते हैं, तो वह चाहेगी की सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स अपने बाकी मैच हार जाएं। वहीं लखनऊ मुंबई इंडियंस से हारकर 14 प्वाइंट पर बनी रहे। इसके बाद नेट रन रेट तय करेगा कि चेन्नई दो टीमों से आगे तीसरे पायदान पर रहेगी।

  • ABOUT THE AUTHOR
    Author

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

SRH vs RR Turning Level: 14 मैच में 3 विकेट लेने वाले खिलाड़ी ने हैदराबाद को दिलाया फाइनल का टिकट, अकेले पलटा मैच

नई दिल्ली. सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) ने क्वालीफायर 2 में राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) को रन से हराकर फाइनल में एंट्री कर ली है. हैदराबाद के लिए मैच में रोमांच तब आया जब इंपैक्ट प्लेयर के रूप में उतरे शाहबाज अहमद ने पूरा मैच ही पलट दिया. उन्होंने बल्लेबाजी करते हुए भी 18 रन की पारी खेली साथ ही गेंदबाजी में भी धमाल मचाया. शाहबाज ने 3 विकेट लेकर मैच पलट दिया. उन्होंने राजस्थान के 3 बेहतरीन बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा.

शाहबाज अहमद ने सबसे पहला शिकार यशस्वी जायसवाल का किया. ओपनर यशस्वी जायसवाल शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे. वह 42 रन बनाकर आउट हो गए हैं. उन्होंने अपनी पारी के दौरान 4 चौके और 3 छक्के लगाए. शाहबाज अहमद ने अब्दुल समद के हाथों जायसवाल को कैच आउट करवाया. इसके बाद इन फॉर्म बैटर रियान पराग ने भी अपना विकेट गंवाया. वह 6 रन बनाकर आउट हुए. शाहबाज अहमद की गेंद पर रियान अभिषेक शर्मा के हाथों कैच आउट हुए. इसके बाद शाहबाज ने रविचंद्रन अश्विन को 0 पर आउट कर मैच को कब्जे में कर लिया.

14 मैचों में लिए थे 3 विकेट
शाहबाज अहमद इस आईपीएल में पूरे सीजन फ्लॉप रहे थे. वह 14 मैचों में सिर्फ 3 विकेट अपने नाम कर सके थे. लेकिन क्वालीपायर 2 में उन्होंने कमाल की गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट अपने नाम कर लिए और हैदराबाद को फाइनल में पहुंचाया. अब देखना होगा कि फाइनल में वे कैसा परफॉर्म करते हैं.

FIRST PUBLISHED : Might 24, 2024, 23:34 IST

Pune Automotive Accident Case: पुणे पोर्श कांड में कार्रवाई, दो पुलिसकर्मी निलंबित, हादसे की नहीं दी थी जानकारी

Pune Automotive Accident Case: येरवडा पुलिस स्टेशन में तैनात पुलिस निरीक्षक राहुल जगदाले और सहायक पुलिस निरीक्षक विश्वनाथ टोडकरी को निलंबित कर दिया गया है।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Fri, 24 Could 2024 09:07:51 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 24 Could 2024 09:26:20 PM (IST)

Pune Car Accident Case: पुणे पोर्श कांड में कार्रवाई, दो पुलिसकर्मी निलंबित, हादसे की नहीं दी थी जानकारी
पुणे कार हादसे में दो पुलिसकर्मी सस्पेंड।

एएनआई, नई दिल्ली। Pune Automotive Accident Case: पुणे पोर्श कांड मामले की जांच चल रही है। धीरे-धीरे लापरवरी की परतें सामन आ रही हैं। इस मामले में पुलिस ने लापरवाही की थी। अब दो पुलिस अफसरों के खिलाफ एक्शन लिया गया है। यह वहीं दोनों पुलिसकर्मी हैं, जो घटना के बाद मौके पर पहुंचे थे, लेकिन कंट्रोल रूम में मामले की जानकारी नहीं दी थी।

दो पुलिसकर्मी सस्पेंड

येरवडा पुलिस स्टेशन में तैनात पुलिस निरीक्षक राहुल जगदाले और सहायक पुलिस निरीक्षक विश्वनाथ टोडकरी को निलंबित कर दिया गया है। 18 मई को हुई कार दुर्घटना के बारे में सीनियर्स और वायरलेस नियंत्रण कक्ष को सूचित नहीं किया था।

नाबालिग के पिता को 7 जून तक न्यायिक हिरासत

स्पेशल कोर्ट ने शुक्रवार को आरोपी नाबालिग के पिता विशाल अग्रवाल समेत छह आरोपियों को 7 जून तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस मामले में पुलिस का पक्ष रखने के लिए स्पेशल काउंसिल की नियुक्ति की जाएगी। बता दें कि नाबालिग ने 18 मई की रात शराब के नशे में पोर्श कार से बाइक को टक्कर मार दी थी। हादसे में मध्यप्रदेश के रहने वाले अनीश अवधिया और अश्विनी कोष्टा की मौत हो गई थी।

गाड़ी ड्राइवर चला रहा था?

नाबालिग के दादा सुरेंद्र अग्रवाल ने दावा किया कि घटना के वक्त कार ड्राइवर चला रहा था। आरोपी के दोस्तों ने भी ड्राइवर का नाम लिया है। पुलिस पूछताछ में ड्राइवर ने कार चलाने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने विशाल का फोन जब्त कर लिया है। वहीं, पुणे का आरटीओ आरोपी नाबालिग को 25 साल की उम्र तक लाइसेंस जारी नहीं करेगा।

  • ABOUT THE AUTHOR
    Author

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

Court docket verdict got here in Laila Khan homicide case | लैला खान मर्डर केस में कोर्ट का फैसला आया: ​​​​​​​सौतेले पिता को सुनाई गई फांसी की सजा, 2011 में एक्ट्रेस समेत परिवार के 6 सदस्यों का कत्ल किया था

6 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

राजेश खन्ना की फिल्म वफा में नजर आईं एक्ट्रेस लैला खान के मर्डर केस पर बड़ी अपडेट सामने आई है। 13 साल बाद कोर्ट ने लैला खान के सौतेले पिता परवेज टाक को हत्या का आरोपी मानते हुए फांसी की सजा सुनाई है। उन्हें एक्ट्रेस लैला खान समेत 6 लोगों का कत्ल करने पर दोषी पाया गया है।

मुंबई के सत्र न्‍यायालय ने इस केस में दोषी पाए गए सौतेले पिता परवेज टाक को मौत की सजा सुनाई है। बता दें कि यह केस पिछले 13 सालों से चल रहा था, जिसकी जांच और सबूत मिलने के बाद अब आखिरकार दोषी को सजा सुना दी गई है।

क्या है पूरा मामला?

लैला खान की मां शेलिना ने तीन शादियां की थीं। लैला खान उनकी और दूसरे पति की बेटी थीं। साल 2011 में लैला खान अपने 3 भाई-बहनों (अजमीना, जारा, इमरान), कजिन (रेशमा) और मां (सेलिना) के साथ इगतपुरी के फार्महाउस छुट्टियां मनाने गई थीं। उसके बाद से ही उनके परिवार की कोई खबर नहीं मिल रही थी। जब लंबे समय त संपर्क नहीं हो सका तो लैला खान के बायोलॉजिकल पिता (सेलिना के दूसरे पति) ने परिवार की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई थी।

लैला खान की मां, सेलिना।

लैला खान की मां, सेलिना।

जांच में पता चला कि लैला खान के परिवार को आखिरी बार परवेज टाक के साथ देखा गया था। हत्या के शक में उन्हें गिरफ्तार भी किया गया था। जांच में पाया गया कि परवेज टाक ने पत्नी सेलिना से लगातार हो रहे झगड़े के चलते उनके परिवार की हत्या की और फिर उनकी लाशों को इगतपुरी स्थित फार्महाउस में दफ्ना दिया। सबूत मिटाने के लिए परवेज ने फार्महाउस में आग लगा दी थी। करीब 13 साल तक चले केस पर अब कोर्ट ने फैसला सुनाया है।

पुलिस की हिरासत में परवेज टाक।

पुलिस की हिरासत में परवेज टाक।

बताते चलें कि एक्ट्रेस लैला खान ने 2002 में कन्नड़ फिल्म मेकअप से एक्टिंग डेब्यू किया था। इसके बाद वो राजेश खन्ना के साथ 2008 की फिल्म वफा में नजर आई हैं।

Driving Licence New Guidelines: 1 जून से ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना होगा आसान, RTO जाकर नहीं देना पड़ेगा टेस्ट, तो बनेगा कैसे

Driving Licence New Guidelines: नए नियमों के मुताबिक नए ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए आरटीओ में चक्कर नहीं लगाा पड़ेगा। 1 जून 2024 से प्राइवेट ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर में जाकर टेस्ट दे सकेंगे।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Fri, 24 Might 2024 04:55:54 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 24 Might 2024 04:58:33 PM (IST)

Driving Licence New Guidelines

HighLights

  1. 1 जून से बदल जाएगा ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने का प्रोसेस।
  2. आरटीओ के चक्कर नहीं काटने होंगे।
  3. डीएल बनवाने की प्रक्रिया को सरकार आसान करने जा रही है।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। Driving Licence New Guidelines: अब आपको ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए आरटीओ जाकर टेस्ट देने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आप ड्राइविंग टेस्ट निजी ट्रेनिंग सेंटर और ड्राइविंग स्कूल में जाकर दे सकेंगे। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए नए नियम का एलान किया है। ये नियम 1 जून से लागू होंगे। नए नियमों में तीन बदलाव किए गए हैं।

ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए कहां देना पड़ेगा टेस्ट?

नए नियमों के मुताबिक नए ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए आरटीओ में चक्कर नहीं लगाा पड़ेगा। 1 जून 2024 से प्राइवेट ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर में जाकर टेस्ट दे सकेंगे। सेंटर्स को ड्राइविंग टेस्ट लेने और प्रमाण पत्र जारी करने की इजाजत दी जाएगी।

नाबालिग के गाड़ी चलाने पर 25 हजार का जुर्माना

ड्राइविंग लाइसेंस के बिना या तेज स्पीड से गाड़ी चलाने पर जुर्माना लगेगा। वहीं, नाबालिग के वाहन चलाते हुए पकड़े जाने पर अभिभावक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 25 हजार रुपये का जुर्माना लगेगा। गाड़ी मालिक का रजिस्ट्रेशन कार्ड रद्द कर दिया जाएगा। नाबालिग का 25 साल की उम्र तक लाइसेंस नहीं बनेगा।

डॉक्यूमेंटेशन को सुव्यवस्थित किया

सरकार ने नए ड्राइविंग लाइसेंस के लिए जरूरी दस्तावेजों को सरल बना दिया है। इसे वाहन के प्रकार के अनुरुप कर दिया है। आरटीओ में फिजिकल चेकअप की जरूरत भी कम होगी।

निजी ड्राइविंग स्कूलों के लिए नए नियम

1. ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर के पास कम से कम 1 एकड़ और 4 व्हील की ट्रेनिंग के लिए 2 एकड़ जमीन होनी चाहिए।

2. सेंटर के पास टेस्ट के लिए मानकों के अनुसार सुविधाएं होनी चाहिए।

3. ट्रेनर के पास हाई स्कूल डिप्लोमा और कम से कम 5 वर्ष का ड्राइविंग अनुभव होना चाहिए। बायोमेट्रिक्स और आईटी सिस्टम चलाने का ज्ञान होना चाहिए।

लर्नर ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने की ऑनलाइन प्रोसेस

1. सबसे पहले https://sarathi.parivahan.gov.in/ पर जाना होगा।

2. संबंधित प्रदेश का चुनाव करें।

3. अप्लाई फॉर लर्नर लाइसेंस पर क्लिक करें।

4. लर्नर लाइसेंस का एप्लिकेशन फॉर्म सावधानीपूर्वक भरें।

5. दस्तावेज और फीस स्लिप के साथ तय तारीख पर आरटीओ जाएं।

6. लर्नर लाइसेंस जारी होने के एक महीने बाद परमानेंट लाइसेंस बनवा सकते हैं।

7. लर्नर लाइसेंस की वैधता छह महीने होती है।

  • ABOUT THE AUTHOR
    Author

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

Crime Information: 5 बेटियों का पिता बेटे की चाहत में बना हैवान, गर्भवती पत्नी का फाड़ डाला था पेट, मिली उम्रकैद की सजा

UP Crime Information: विवाह के बाद दोनों पांच बेटियों के माता-पिता बनें। इस कारण पन्नालाल उसे प्रताड़ित करने लगा। वो दूसरी शादी करने की धमकी अनीता को देता था।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Fri, 24 Might 2024 08:33:28 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 24 Might 2024 08:36:03 PM (IST)

Crime News:  5 बेटियों का पिता बेटे की चाहत में बना हैवान, गर्भवती पत्नी का फाड़ डाला था पेट, मिली उम्रकैद की सजा
बेटे की चाहत में हैवान बना पति।

HighLights

  1. हंसिया से पत्नी का पेट फाड़ने वाले को उम्रकैद
  2. आठ माह की गर्भवती पत्नी से पन्नालाल ने की थी क्रूरता

डिजिटल डेस्क, बदायूं। UP Crime Information: उत्तर प्रदेश के बदायूं में पांच बेटियों के पिता ने अपनी प्रेग्नेट पत्नी का पेट हंसिया से फाड़ डाला। इसके पीछे की वजह हैरान करने वाली थी। आरोपी देखना चाहता था कि पत्नी के पेट में इस बार लड़का है या नहीं। इस घिनौने अपराध के अदालत ने हैवान पति को उम्रकै की सजा और 50 हजार का जुर्माना की सजा सुनाई है। पुत्र की चाहत में आरोपी इतना पागल हो गया कि उसने अपनी पत्नी का पेट हंसिया से काट डाला।

पेट फाड़कर देखा लड़का है या लड़की

महिला के भाई ने साल 2020 में केस दर्ज कराया था कि उसकी बहन अनीता की शादी पन्नालाल के साथ हुई थी। विवाह के बाद दोनों पांच बेटियों के माता-पिता बनें। इस कारण पन्नालाल उसे प्रताड़ित करने लगा। वो दूसरी शादी करने की धमकी अनीता को देता था। घटना के समय महिता आठ महीने गर्भवती थीं। इस दौरान हैवान पति घर आया और पत्नी से झगड़ा करने लगा। वो बोलने लगा कि तु सिर्फ लड़कियां पैदा करती है। इस बार तेरा पेट फाड़कर देखूंगा कि लड़का है या लड़की। इसके बाद पन्नालाल ने अनीता का पेट हंसिया से फाड़ डाला। जिसके बाद शिशु का गर्भपात हो गया। बाद में पता चला कि वो लड़का ही था।

आरोपी पति को उम्रकैद की सजा

गंभीर हालत में महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद अनिजा के घरवालों ने पन्नालाल के खिलाफ मामला दर्ज कराया। अदालत ने आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। उस पर पचास हजार का जुर्माना भी लगाया। इस मामले में महिला का इलाज करने वाले डॉक्टर की गवाही हुई। अनीता ने इलाज के बाद बेटियों के भरण पोषण के लिए किराना की दुकान खोल ली।

  • ABOUT THE AUTHOR
    Author

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

Workforce India Head Coach: बीसीसीआई ने किसी ऑस्ट्रेलियन को कोच का ऑफर नहीं दिया, जय शाह ने ऐसी खबर का किया खंडन

Workforce India Head Coach: बीसीसीआई सचिव जय शाह ने कहा कि न तो मैंने और न ही बोर्ड ने किसी पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर को कोचिंग ऑफर के लिए संपर्क किया है। शाह ने संकेत दिया कि राहुल द्रविड़ की जगह अगला हेड कोच भारतीय होगा।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Fri, 24 Might 2024 03:17:20 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 24 Might 2024 03:34:41 PM (IST)

Team India Head Coach: बीसीसीआई ने किसी ऑस्ट्रेलियन को कोच का ऑफर नहीं दिया, जय शाह ने ऐसी खबर का किया खंडन
बीसीसीआई सचिव जय शाह (फाइल फोटो)

HighLights

  1. राहुल द्रविड़ की जगह बीसीसीआई को नए हेड कोच की तलाश।
  2. रिकी पोंटिंग और जस्टिन लैंगर ने कहा- हमें ऑफर मिला।
  3. जय शाह ने कहा- किसी ऑस्ट्रेलियन से संपर्क नहीं किया।

खेल डेस्क, नई दिल्ली। Workforce India Head Coach: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने रिकी पोंटिंग और जस्टिन लैंगर को कोचिंग ऑफर देने से इनकार किया। ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के हवाले से रिपोर्ट आने के बाद बीसीसीआई सचिव जय शाह ने कहा कि न तो मैंने और न ही बोर्ड ने किसी पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर को कोचिंग ऑफर के लिए संपर्क किया है। शाह ने संकेत दिया कि राहुल द्रविड़ की जगह अगला हेड कोच भारतीय होगा।

टीम इंडिया को ऐसे कोच की तलाश

जय शाह ने कहा, ‘हमारी राष्ट्रीय टीम के लिए सही कोच ढूंढना एक सावधनीपूर्वक और गहन प्रक्रिया है। हम ऐसे व्यक्तियों की पहचान करने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं, जिन्हें भारतीय क्रिकेट संरचना की गहरी समझ है और रैंक के माध्यम से आगे बढ़े हैं।’ शाह ने कहा कि यह महत्वपूर्ण है कि हमारे नए कोच को घरेलू क्रिकेट संरचना का ज्ञान हो, ताकि टीम इंडिया को अगले स्तर पर पहुंचाया जा सके।

शाह ने कहा, जब हम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की बात करते हैं, तो भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच की भूमिका से ज्यादा प्रतिष्ठित नहीं होती। भारतीय टीम के पास दुनिया भर में सबसे बड़ा प्रशंसक वर्ग है। बता दें बीसीसीआई ने हेड कोच के पद के लिए विज्ञापन दिया है। आवेदन की अंतिम तिथि 28 मई है। गौतम गंभीर के नाम पर विचार किया जा रहा है।

रिकी पोंटिंग और लैंगर का नाम आया था सामने

कई खबरें सामने आई थी कि पोंटिंग, लैंगर और स्टीफन फ्लेमिंग ने भारतीय टीम के कोच के रूप में कार्यभार संभालने की संभावना पर चर्चा की, क्योंकि राहुल द्रविड़ टी20 विश्व कप 2024 के बाद पद पर नहीं रहेंगे। रिकी ने आईसीसी रिव्यू को बताया था कि आईपीएल के दौरान कुछ बातचीत हुई थी, ताकि मेरी दिलचस्पी का स्तर पता चल सके कि मैं काम करूंगा या नहीं। उन्होंने यहा तक कहा कि उनका परिवार उन्हें यह पद संभालने के लिए कह रहा है।

  • ABOUT THE AUTHOR
    Author

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह