Movie director Sikandar Bharti handed away | फिल्म डायरेक्टर सिकंदर भारती का निधन: 60 साल की उम्र में मुंबई में ली आखिरी सांस, ‘भाई-भाई’,’रंगीला राजा’ समेत कई फिल्में बनाई थीं

5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बॉलीवुड फिल्म डायरेक्टर सिकंदर भारती का निधन हो गया है। 60 साल की उम्र में उन्होंने 24 मई को मुंबई में आखिरी सांस ली। उनका अंतिम संस्कार 25 मई को सुबह 11 बजे ओशिवारा शमशान घाट पर किया गया।

इससे पहले उनके घर राजगृह, अंधेरी वेस्ट से अंतिम यात्रा निकाली गई जिसमें उनके करीबी शामिल हुए। सिकंदर भारती के परिवार में उनकी पत्नी पिंकी और तीन बच्चे सिपिका, युविका और सुकरात हैं।

इन फिल्मों का किया था निर्देशन

सिकंदर भारती ने ‘घर का चिराग’, ‘जालिम’, ‘रुपए दस करोड़’, ‘भाई भाई’, ‘सैनिक सिर उठा के जियो’, ‘दंडनायक’, ‘रंगीला राजा’, ‘पुलिस वाला’ और ‘दो फंटूश’ जैसी फिल्में बनाई थीं।

ये खबर लगातार अपडेट हो रही है…

Stay: छत्‍तीसगढ़ के बेमेतरा में बारूद फैक्ट्री में ब्लास्‍ट, 1 की मौत, छह घायल, हादसे के तीन घंटे बाद पहुंचे कलेक्‍टर

Blast in Gunpowder Manufacturing unit in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के बेमेतरा स्थित बेरला के ग्राम बोरसी में बारूद फैक्ट्री में शनिवार सुबह ब्लास्ट हुआ है। इसमें 12 लोगों के मारे जाने की आशंका है। इधर, घटना के बाद के तीन घंटे बाद बेमेतरा कलेक्टर रणवीर शर्मा घटनास्थल पर पहुंचे।

By Ashish Kumar Gupta

Publish Date: Sat, 25 Might 2024 09:47:50 AM (IST)

Up to date Date: Sat, 25 Might 2024 12:48:18 PM (IST)

HighLights

  1. छत्‍तीसगढ़ के बेमेतरा में बारूद फैक्ट्री में ब्लास्‍ट
  2. फैक्ट्री में ब्‍लास्‍ट के बाद लोगों में हड़कंप मच गया
  3. ब्लास्टिंग में नौ लोगों के मारे जाने की खबर

बेमेतरा। Blast in Gunpowder Manufacturing unit in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के बेमेतरा स्थित बेरला के ग्राम बोरसी में बारूद फैक्ट्री में शनिवार सुबह ब्लास्ट हुआ है। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हुए। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका भी जताई जा रही है।

इधर, घटना के बाद के तीन घंटे बाद बेमेतरा कलेक्टर रणवीर शर्मा घटनास्थल पर पहुंचे। वहीं चार घंटे बाद दकमल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। राहत बचाव कार्य जारी है। हालांकि प्रशासन की ओर से अभी तक करने वालों की संख्या अधिकृत रूप से जारी नहीं हुई है।

बारूद फैक्ट्री में हुए ब्‍लास्‍ट के बाद लोगों में हड़कंप मच गया। खबरों के अनुसार ब्लास्टिंग में 12 लोगों के मारे जाने की खबर है। इस जोरदार धमाके में कई लोगों के मलबे में दबे होने की भी आशंका जताई जा रही है। आधा दर्जन से अधिक घायलों को रायपुर के एम्‍स में भर्ती किया गया है।

घटना के बाद इलाके के लोग दहशत में हैं। घटनास्‍थल पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। वहीं जिला प्रशासन की टीम भी घटनास्थल पहुंच गई है। यह पूरी घटना बेमेतरा के बेरला ब्लॉक के ग्राम बोरसी का है।

इस हादसे पर उप मुख्‍यमंत्री विजय शर्मा ने कहा, “बेमेतरा में एक बारूद फैक्ट्री में धमाका हुआ है। जांच चल रही है। पुलिस अधीक्षक और प्रशासन के सभी लोग मौके पर मौजूद हैं। बचाव कार्य जारी है। बचाव कार्य होने के बाद ही स्थिति स्पष्‍ट होगी।

naidunia_image

छत्‍तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में बारूद फैक्ट्री में बड़ा हादसा हो गया। यहां फैक्ट्री में ब्लास्ट से कई लोगों के मारे जाने की खबर है। वहीं धमाके की आवाज से पूरा इलाका दहल गया। सूचना के बाद जिला प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है।

वहीं घटना के बाद रायपुर और दुर्ग से दमकल वाहन और एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम रवाना हो गई है। रायपुर से एक और दुर्ग से दो दमकल की वाहन मौके के लिए रवाना हुए हैं। वहीं रायपुर से एसडीआरएफ की 20 सदस्यीय रेस्क्यू टीम रवाना हुई।

naidunia_image

जानकारी के अनुसार यह घटना बेमेतरा जिले के बेरला ब्लॉक के ग्राम बोरसी की है। यहां बारूद फैक्ट्री में ब्‍लास्‍ट हो गया। इनकी चपेट में आने से कई लोगों के मारे जाने की खबर है। जबकि कई लोग घायल हैं। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्‍त बारूद फैक्ट्री में करीब 100 लोग काम कर रहे थे।

बारूद फैक्ट्री में होते ही पूरा इलाका दहल गया। पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। लोग घरों से निकलकर इधर-उधर देखने लगे। कुछ ही देर में घटनास्‍थल पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई।

  • ABOUT THE AUTHOR
    Author

    वर्ष 2007 में दिल्‍ली की भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता में पोस्‍ट ग्रैजुएट डिप्‍लोमा किया है। अध्‍ययन के बाद मैंने दिल्‍ली में अलग-अलग संस्‍थानाें में दो वर्ष सेवा दी। इसके बाद मैंने हिंदुस्‍तान न्‍यूजपेपर मे

Warmth stroke Aspect Impact: लू लगने से हो सकता है मल्टीपल ऑर्गन फेलियर, इन संकेतों को बिल्कुल न करें अनदेखा

हीट स्ट्रोक होने पर मरीज को चक्कर आने, कमजोरी महसूस होने, उल्टी-दस्त और तेज सिर दर्द जैसे लक्षण दिखते हैं।

By Sandeep Chourey

Publish Date: Sat, 25 Could 2024 12:59:01 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 25 Could 2024 12:59:01 PM (IST)

Heat stroke Side Effect: लू लगने से हो सकता है मल्टीपल ऑर्गन फेलियर, इन संकेतों को बिल्कुल न करें अनदेखा
घर से जब भी बाहर निकले तो कैप, गमछा आदि ओढ़ कर ही निकलना चाहिए।

HighLights

  1. अपनी कार को हमेशा छांव में ही पार्क करें।
  2. धूप में खड़ी कार के अंदर का तापमान 50 डिग्री के ऊपर पहुंच जाता है।
  3. हीट स्ट्रोक से बचने के लिए दोपहर 12 से 4 बजे के बीच घर से बाहर निकलने से बचना चाहिए।

लाइफस्टाइल डेस्क, इंदौर। उत्तर भारत में इन दिनों प्रचंड गर्मी पड़ रही है और राजस्थान में बीते 3 दिन में ही हीट स्ट्रोक के कारण 15 लोगों की मौत हो चुकी है। तेज गर्मी के कारण लू लगना एक आम बात है, लेकिन कई बार हीट स्ट्रोक के कारण मरीज की स्थिति ज्यादा गंभीर हो जाती है और मल्टीपल ऑर्गन फेलियर की भी स्थिति निर्मित हो जाती है। ऐसे में हीट स्ट्रोक के शरीर कुछ ऐसे संकेत देता है, जिनके प्रति अलर्ट हो जाना चाहिए और तत्काल डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। इस बारे में विस्तार से जानकारी दे रहे हैं इंदौर स्थित अष्टांग आयुर्वेद कॉलेज के डॉक्टर अखिलेश भार्गव।

हीट स्ट्रोक के प्रमुख लक्षण

हीट स्ट्रोक की समस्या तब ज्यादा होती है, जब आप भीषण गर्मी में धूप में बाहर बगैर किसी सुरक्षा के घूमते हैं या फिर एसी से अचानक बाहर धूप में निकलते हैं। इसके अलावा धूप से आने के बाद अचानक आप फ्रिज का ठंडा पानी पी लेते हैं या फिर कूलर की ठंडी हवा का मजा लेने लगते हैं। इन परिस्थिति में शरीर के तापमान में अचानक उतार-चढ़ाव आता है। इस कारण हीट स्ट्रोक हो जाता है। हीट स्ट्रोक होने पर मरीज को चक्कर आने, कमजोरी महसूस होने, उल्टी-दस्त और तेज सिर दर्द जैसे लक्षण दिखते हैं। ऐसी स्थिति में तत्काल डॉक्टर दिखाना चाहिए।

naidunia_image

इन बातों की रखें सावधानी

अपनी कार को हमेशा छांव में ही पार्क करें क्योंकि धूप में खड़ी कार के अंदर का तापमान 50 डिग्री के ऊपर पहुंच जाता है। ऐसे में जब सफर करते हैं तो हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। हीट स्ट्रोक से बचने के लिए दोपहर 12 से 4 बजे के बीच घर से बाहर निकलने से बचना चाहिए। घर से जब भी बाहर निकले तो कैप, गमछा आदि ओढ़ कर ही निकलना चाहिए। रोज कम से कम 3 से 4 लीटर पानी जरूर पीना चाहिए।

  • ABOUT THE AUTHOR
    Author

    कई मीडिया संस्थानों में कार्य करने का करीब दो दशक का अनुभव। करियर की शुरुआत आकाशवाणी केंद्र खंडवा से हुई। महाराष्ट्र में फील्ड रिपोर्टिंग, भोपाल दूरदर्शन, ETV न्यूज़ सहित कुछ रीजनल न्यूज चैनल में काम करके इलेक्

IPL 2024: हमें हराना मुश्किल होगा, दिल्ली कैपिटल्स प्लेऑफ में कैसे बनाएगी जगह, रिकी पोंटिंग ने दिया जवाब

IPL 2024 Playoff State of affairs: रिकी पोंटिंग ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मंगलवार को मैच से पहले कहा, ‘केकेआर के खिलाफ पिछले मैच में हमारा प्रदर्शन बेहतर नहीं था। अब हम घर वापस आ गए।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Tue, 07 Could 2024 03:29:16 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 07 Could 2024 03:30:44 PM (IST)

IPL 2024: हमें हराना मुश्किल होगा, दिल्ली कैपिटल्स प्लेऑफ में कैसे बनाएगी जगह, रिकी पोंटिंग ने दिया जवाब
रिकी पोंटिंग

खेल डेस्क, नई दिल्ली। IPL 2024 Playoff State of affairs: आईपीएल 2024 के 55 मैच अब तक खेले जा चुके हैं। टूर्नामेंट जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है। प्लेऑफ की रेस भी काफी रोचक होती जा रही है। अंक तालिका में कोलकाता नाइट राइडर्स शीर्ष पर है। वहीं, गुजरात टाइटंस आखिरी पायदान पर है। दिल्ली कैपिटल्स के सामने प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए अपने बचे तीन मुकाबलों को जीतने की चुनौती है। हालांकि हेड कोच रिकी पोंटिंग ने कहा कि यदि टीम ने अपना बेस्ट परफॉर्मेंस दिया तो उसे हराना आसान नहीं होगा। दिल्ली ने 11 मैचों में पांच जीत और छह मैच में हार हुई है।

दिल्ली का हराना आसान नहीं है- रिकी पोंटिंग

रिकी पोंटिंग ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मंगलवार को मैच से पहले कहा, ‘केकेआर के खिलाफ पिछले मैच में हमारा प्रदर्शन बेहतर नहीं था। अब हम घर वापस आ गए। हमनें यहां दो मैच जीते हैं।’ पोंटिंग ने कहा कि हमारे सामने रॉयल्स टीम की मजबूत चुनौती है। हम अपना सर्वश्रेष्ठ खेलते हैं तो हमें हराना कठिन होगा। हम किसी को भी हरा सकते हैं।

इशांत और वॉर्नर की फिटनेस पर दिया अपडेट

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान ने कहा, ‘प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने पर नजर बनाए हुए हैं। हमें क्वालीफाई करने के लिए अपने बचे तीन मुकाबले जीतने होंगे। टूर्नामेंट में हमारी शुरुआत धीमी जरूर रही, लेकिन खिलाड़ियों ने पिछले मैचों में जो किया हमें उस पर गर्व है।’ रिकी ने कहा कि इशांत शर्मा और डेविड वॉर्नर की फिटनेस पर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इशांत खेलने के लिए फिट हैं।

रिकी पोंटिंग ने कहा कि दोनों खिलाड़ियों ने अभ्यास सत्र में हिस्सा लिया। ईशांत शर्मा चयन के लिए फिट हैं। डेविड ने सोमवार को 20 मिनट कर नेट सत्र में बल्लेबाजी की थी। वह पूरी तरह से फिट नहीं हुए हैं।

  • ABOUT THE AUTHOR
    Author

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

शिखर धवन क्या मिताली राज से शादी करने जा रहे हैं? ‘गब्बर’ ने खुद किया खुलासा, नहीं मिल रही टीम इंडिया में जगह
हाइलाइट्स

शिखर धवन चोट की वजह से IPL 2024 में 5 मैच खेल पाए इनदिनों वह अपने शो का प्रचार कर रहे हैं

नई दिल्ली. टीम इंडिया से दरकिनार किए गए ओपनर शिखर धवन इन दिनों अपने शो को लेकर चर्चा में हैं. धवन की इंटरनेशल क्रिकेट में वापसी अब मुश्किल है. वह चोट की वजह से आईपीएल के इस सीजन बीच में ही हट गए थे. पंजाब किंग्स के कप्तान धवन की जगह कुछ मैचों में सैम करेन ने कप्तानी की. धवन का क्रिकेट करियर अब ढलान की ओर है. उन्हें राष्ट्रीय टीम में अब जगह नहीं मिल रही है. धवन ने खुद से जुड़ी एक अफवाह का खुलासा किया है. भारतीय टीम के ओपनर ने इसे एक अजीब तरह की अफवाह बताया.

पंजाब किंग्स के कप्तान  शिखर धवन (Shikhar Dhawan) ने कहा कि एक बार उन्होंने सुना था कि वह टीम इंडिया की पूर्व कप्तान मिताली राज (Mithali Raj) से शादी करने ला रहे हैं. धवन ने जियो सिनेमा पर धवन करेंगे शो में कहा, ‘ मैंने सुना था कि मैं मिताली राज से शादी करने जा रहा हूं.’ मिताली राज वर्तमान में वुमेन प्रीमियर लीग फ्रेंचाइजी गुजरात जॉयंट्स की मेंटर हैं. धवन ने इस दौरान दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत की जमकर सराहना की जिन्होंने हाल में चोट से उबरकर भारत की टी20 वर्ल्ड कप टीम में वापसी की है.

आईपीएल फाइनल में किसका चलेगा सिक्का? बैटर्स का होगा राज या गेंदबाजों की होगी चांदी, जानिए कैसा रहेगा पिच का मिजाज

KKR vs SRH: कोलकाता-हैदराबाद में कितनी बार हुई है टक्कर? किसका पलड़ा भारी, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड

पंत की जमकर की तारीफ
बकौल शिखर धवन, ‘ एक्सीडेंट के बाद जिस तरह से उसने अपने रिहैब और चोट को संभाला है, उसकी मैं प्रशंसा करता हूं. उसने जो सकारात्मकता और मजबूती दिखाई है वो शानदार है. उन्होंने जिस तरह से वापसी कर आईपीएल खेला और भारतीय टीम में जगह बनाई वो वाकई अश्विसनीय है. मुझे उसपर गर्व है.’

आईपीएल 2024 में 5 मैच खेल पाए धवन
बाएं हाथ के ओपनर शिखर धवन की टीम पंजाब किंग्स आईपीएल 2024 में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई. उसने 10 टीमों की अंक तालिका में 9वें नंबर पर रहते हुए लीग से विदाई ली. धवन ने आईपीएल के इस सीजन 5 मैचों में 125.61 की स्ट्राइक रेट से 152 रन बनाए.

Tags: IPL 2024, Punjab Kings, Shikhar dhawan, Crew india

New Delhi Seat: सोनिया-राहुल के साथ ही वाड्रा परिवार ने किया मतदान, लेकिन कांग्रेस को नहीं दिया वोट, जानिए कारण

Delhi Seat Sharing Congress vs AAP: दिल्ली में लोकसभा की सात सीटें हैं। पिछली बार भाजपा ने सभी सात सीटों पर एकतरफा जीत दर्ज की थी। जानिए इस बार कौन किस सीट पर लड़ रहा चुनाव

By Arvind Dubey

Publish Date: Solar, 25 Feb 2024 08:28:14 AM (IST)

Up to date Date: Sat, 25 Might 2024 10:31:12 AM (IST)

New Delhi Seat: सोनिया-राहुल के साथ ही वाड्रा परिवार ने किया मतदान, लेकिन कांग्रेस को नहीं दिया वोट, जानिए कारण
New Delhi Lok Sabha Chunav 2024: गांधी परिवार नई दिल्ली सीट से मतदाता हैं, जहां इस बार कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी नहीं उताऱा है।

HighLights

  1. नई दिल्ली लोकसभा सीट से वोटर हैं सोनिया गांधी
  2. गठबंधन के तहत आम आदमी पार्टी को गई है यह सीट
  3. गांधी-नेहरू परिवार के इतिहास में पहली बार होगा ऐसा

एजेंसी, नई दिल्ली (New Delhi Lok Sabha Chunav 2024)। लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण में दिल्ली की सभी सात सीटों पर मतदान जारी है। इस बार यहां कांग्रेस और आम आदमी पार्टी आपस में गठबंधन कर चुनाव लड़ रहे हैं। अरविंद केजरीवाल की पार्टी जहां 4 सीट पर लड़ रही है, वहीं कांग्रेस ने 3 सीट से संतोष कर लिया है।

सोनिया गांधी और राहुल गांधी सुबह करीब 9.30 बजे मतदान करने पहुंचे। यह पहला मौका है जब गांधी परिवार ने गैर कांग्रेसी उम्मीदवार को वोट किया है। इसी तरह प्रियंका वाड्रा और उनके बच्चों ने भी इसी सीट पर मतदान किया।

दरअसल, गांधी परिवार के ये तीनों सदस्य (सोनिया, राहुल और प्रियंका वाड्रा) जिस नई दिल्ली सीट से मतदाता हैं, वो इस बार आम आदमी पार्टी के खाते में गई है। नेहरू-गांधी परिवार के इतिहास में ऐसा पहली बार होगा, जब कोई सदस्य कांग्रेस के अलावा किसी अन्य दल के लिए मतदान करेगा।

#WATCH | Congress Parliamentary Get together Chairperson Sonia Gandhi and social gathering MP Rahul Gandhi arrive at a polling sales space in Delhi to solid their votes for #LokSabhaElections2024 pic.twitter.com/7vL9XULRq8

— ANI (@ANI) Might 25, 2024

नई दिल्ली लोकसभा सीट पर भाजपा की बांसुरी स्वराज की मुकाबला आम आदमी पार्टी के तीन बार के विधायक सोमनाथ भारती से है।

LIVE Lok Sabha Part 6 Voting 2024

naidunia_image

How Many Lok Sabha Seats in Delhi

दिल्ली में लोकसभा की सात सीटें हैं। पिछली बार भाजपा ने सभी सात सीटों पर एकतरफा जीत दर्ज की थी। जानिए इस बार कौन किस सीट पर लड़ेगा चुनाव

  • कांग्रेस: चांदनी चौक, उत्तर पश्चिमी व उत्तर पूर्वी सीट
  • AAP: नई दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली व पूर्वी दिल्ली सीट

भाजपा ने बताया ठगबंधन

भाजपा नेताओं ने कांग्रेस और आप के बीच हुए गठबंधन को ठगबंधन करार दिया और इसे विरोधाभासों से भरा बताया। पार्टी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि कांग्रेस और आप पंजाब में एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ेंगी जबकि अन्य राज्यों में एक साथ लड़ने की कोशिश करेंगी। यह वास्तव में ठगबंधन है।

  • ABOUT THE AUTHOR
    Author

    करियर की शुरुआत 2006 में मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के हिंदी सांध्य दैनिक ‘प्रभात किरण’ से की। इसके बाद न्यूज टुडे और हिंदी डेली पत्रिका (राजस्थान पत्रिका समूह) में सेवाएं दीं। 2014 में naidunia.com से डिजिटल की

Chunky did enterprise in Salman’s title | चंकी ने सलमान के नाम पर किया था बिजनेस: 50,000 डॉलर में उन्हें शॉप पर लाने की थी डील, फ्री शॉपिंग के बहाने एक्टर को मनाया

27 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

चंकी पांडे न केवल कंजूसी के लिए बल्कि अपने ह्यूमर के लिए भी फेमस हैं। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने सलमान खान से जुड़ा एक मजेदार किस्सा शेयर किया। उन्होंने बताया कि एक शो के दौरान वे सलमान खान के साथ साउथ अफ्रीका गए थे। चंकी ने कहा- ‘मैंने सलमान से कहा, चलो शॉपिंग करने चलते हैं, मैं तुम्हें फ्री में जीन्स दूंगा। हम दोनों एक जगह शॉपिंग करने गए। मैंने उन्हें फ्री में जीन्स और जूते दिलाए। बाद में सलमान को पता चला कि मैंने उन्हें वहां लाने के लिए दुकानदार से 50,000 डॉलर लिए थे।’

चंकी ने कहा वो पैसे उन्होंने मुझे उस शो को स्पॉन्सर करने के लिए दिए थे। बस डील ये थी कि सलमान को मुझे उस दुकान पर ले जाना था। एक बार अक्षय कुमार ने भी ‘द कपिल शर्मा शो’ में यही किस्सा सुनाया था।

फराह खान ने चंकी को बताया सबसे बड़ा कंजूस
फराह ने ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में बताया कि चंकी पांडे इंडस्ट्री में सबसे बड़े कंजूस हैं। उन्होंने यह प्रूफ करने के लिए चंकी पांडे को फोन मिलाया और लाउडस्पीकर पर फोन रखकर उनसे 500 रुपये मांगे। फराह ने चंकी पांडे से कॉल पर बात करते हुए कहा- चंकी, सुनो मुझे 500 रुपये की जरूरत है। ये सुनकर चंकी ने जवाब दिया, ‘तो एटीएम पर जाओ ना। इसके बाद फराह ने आगे कहा, ‘चंकी, कम से कम मुझे 50 रुपये दे दो।’ ये सुनकर वो बोले, ‘हैलो? कौन चाहिए?’ दोनों की ये मजेदार बातचीत सुनकर सबकी हंसी छूट गई।

आखिरी बार ‘पॉप कौन’ सीरीज में नजर आए थे चंकी
चंकी ने 1987 में पहलाज निहलानी की फिल्म ‘आग ही आग’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था। यह फिल्म सुपरहिट रही और फिर उन्हें काम मिलने लगा। इसके बाद उन्होंने ‘तेजाब’ (1987), ‘खतरों के खिलाड़ी’ (1988),’ ‘जहरीले’ (1990) और ‘आंखें’ (1992) जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया।

चंकी पिछली बार 2022 में आई फिल्म ‘सरदार’ और ‘लाइगर’ में नजर आए थे। साथ ही 2023 में वेब सीरीज ‘पॉप कौन’ में दिखे।

बता दें कि चंकी ने 1998 में भावना से शादी की। वो दो बेटियों अनन्या और रयासा के पिता हैं।

खबरें और भी हैं…
Papua New Guinea landslide: सुबह लोग नींद में थे और गांव पर आ गिरा पहाड़, पापुआ न्यू गिनी में भूस्खलन से 100 की मौत, 1000 घर मलबे में दबे

यह इलाका पापुआ न्यू गिनी की राजधानी पोर्ट मोरेस्बी से लगभग 600 किमी उत्तर-पश्चिम में स्थित एंगा प्रांत के काओकालम गांव में हुई है।

By Sandeep Chourey

Publish Date: Sat, 25 Could 2024 09:00:10 AM (IST)

Up to date Date: Sat, 25 Could 2024 09:00:10 AM (IST)

Papua New Guinea landslide: सुबह लोग नींद में थे और गांव पर आ गिरा पहाड़, पापुआ न्यू गिनी में भूस्खलन से 100 की मौत, 1000 घर मलबे में दबे
शुक्रवार तड़के पापुआ न्यू गिनी के एक सुदूर गांव में हुए भूस्खलन में 100 से अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका है।

HighLights

  1. प्राकृतिक आपदा में मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।
  2. अधिकारियों ने अभी तक मौत के आधिकारिक आँकड़ों की जानकारी नहीं दी है।
  3. सोशल मीडिया पर भी इस खौफनाक हादसे के कई वीडियो सामने आए हैं।

एजेंसी, सिडनी। पापुआ न्यू गिनी में खतरनाक भूस्खलन में 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। ऑस्ट्रेलियाई मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पापुआ न्यू गिनी के काओकालम गांव में बीती रात लैंडस्लाइड के कारण 100 लोगों की जान चली गई और गांव के करीब 1000 से ज्यादा घर मलबे में दब गए हैं। यह प्राकृतिक आपदा तब हुई, जब पूरा गांव अलसुबह करीब 3 बजे गहरी नींद में था और पहाड़ का मलबा गांव पर आ गिरा।

ऑस्ट्रेलियाई ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन (ABC) की रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि शुक्रवार तड़के पापुआ न्यू गिनी के एक सुदूर गांव में हुए भूस्खलन में 100 से अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका है। यह इलाका पापुआ न्यू गिनी की राजधानी पोर्ट मोरेस्बी से लगभग 600 किमी उत्तर-पश्चिम में स्थित एंगा प्रांत के काओकालम गांव में हुई है।

बढ़ सकती है मरने वालों की संख्या

स्थानीय लोगों के हवाले से एबीसी ने जानकारी दी है कि इस प्राकृतिक आपदा में मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। हालांकि अधिकारियों ने अभी तक मौत के आधिकारिक आँकड़ों की जानकारी नहीं दी है। सोशल मीडिया पर भी इस खौफनाक हादसे के कई वीडियो सामने आए हैं, जिससे बड़ी-बड़ी चट्टानों, पेड़ों और मलबे के नीचे से ग्रामीणों की लाशों को निकालते हुए दिखाया जा रहा है।

गांव की ओर जाने वाले रास्ते भी बंद

काओकालम गांव के ही रहने वाले निंगा रोले ने इस त्रासदी में अपने परिवार के 4 लोगों को खो दिया है। उन्होंने कहा कि भूस्खलन के कारण गांव की ओर आने वाले रास्ते अवरुद्ध हो गए हैं। वे बताते हैं कि कि इस इलाके में एक बड़ी सोने की खदान स्थित है, जिसके कारण बहुत अधिक उत्खनन होता है।

  • ABOUT THE AUTHOR
    Author

    कई मीडिया संस्थानों में कार्य करने का करीब दो दशक का अनुभव। करियर की शुरुआत आकाशवाणी केंद्र खंडवा से हुई। महाराष्ट्र में फील्ड रिपोर्टिंग, भोपाल दूरदर्शन, ETV न्यूज़ सहित कुछ रीजनल न्यूज चैनल में काम करके इलेक्

Gwalior Information: शिकायत अवैध कालोनी की, बाथरूम तोड़कर लौटा अमला

कुलदीप नर्सरी के बगल से जीवाजी क्लब के ठीक पीछे अवैध कालोनाइजिंग के लिए चेतकपुरी और जीवाजी क्लब रोड पर बनी दीवार तोड़ दी गई। इसके अलावा फुटपाथ को भी नुकसान पहुंचाया गया।

By anil tomar

Publish Date: Sat, 25 Could 2024 10:09:14 AM (IST)

Up to date Date: Sat, 25 Could 2024 10:09:14 AM (IST)

HighLights

  1. भाजपा से जुड़े राकेश शर्मा करा रहे थे अवैध निर्माण
  2. जीवाजी क्लब के पीछे हो रहा था निर्माण

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। कुलदीप नर्सरी के बगल से जीवाजी क्लब के ठीक पीछे अवैध कालोनाइजिंग के लिए चेतकपुरी और जीवाजी क्लब रोड पर बनी दीवार तोड़ दी गई। इसके अलावा फुटपाथ को भी नुकसान पहुंचाया गया। इसकी सूचना मिलने पर निगम की भवन शाखा और मदाखलत अमला मौके पर पहुंचा और अवैध कालोनाइजिंग करने के लिए मौके पर बने कमरे और बाथरूम में से बाथरूम को तोड़कर लौट आया। यह अवैध निर्माण राकेश शर्मा द्वारा किया गया है, जो भाजपा से भी जुड़े हुए हैं।

रानीपुरा से अचलेश्वर चौराहा जाने वाले रास्ते पर अवैध कालोनाइजिंग की शिकायतें नगर निगम को प्राप्त हुई थीं। शुक्रवार को कुलदीप नर्सरी के पास रोड किनारे बनी दीवार को बिल्डर राकेश शर्मा द्वारा तोड़कर मिट्टा का भराव कर रास्ता बनाना शुरू किया गया। इसकी सूचना निगमायुक्त हर्ष सिंह तक पहुंची। उन्होंने नाराजगी जताते हुए अधीक्षण यंत्री डा. अतिबल सिंह यादव, सीसीओ सुरेश अहिरवार, भवन अधिकारी पवन शर्मा और जेडओ विपिन दुबे को कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके बाद अमला मौके पर पहुंचा और कार्रवाई शुरू की। यहां बिल्डर ने दस्तावेज दिखाए और रास्ते को गलत तरीके से निकालने की बात मानकर दीवार बनाने की सहमति दी। इस बीच निगम के अमले ने वहां अवैध कालोनाइजिंग के कार्यालय के लिए बनाए गए बाथरूम और कमरे में से बाथरूम को तोड़ दिया, जिसके बाद अधिकारी वापस लौट आए।

मदाखलत विभाग के अमले ने दीनदयाल नगर में तोड़े अवैध रैंप

नगर निगम के मदाखलत अमले ने शुक्रवार को दीनदयाल नगर में बड़ी कार्रवाई करते हुए घरों के सामने बने रैंप और चबूतरे को तुड़वाया। मदाखलत अधिकारी शैलेंद्र चौहान के अनुसार दीनदयाल नगर में कई घरों के बाहर सड़क को घेरकर रैंप और चबूतरे बना लिए गए थे, जिन्हें बुलडोजर की मदद से तोड़ा गया। इसके अलावा अवैध गुमटियों, टीन शेड, बांस-बल्ली की टटिया और हाथ ठेलों को हटाने की कार्रवाई भी की गई। इस दौरान क्षेत्राधिकारी अजय शर्मा, राजेश भदौरिया सहित मदाखलत अमला उपस्थित रहा।

मुरार के बाजारों में लगातार चलेगा अतिक्रमण हटाने का अभियान

ग्वालियर पूर्व विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत उपनगर मुरार में नगर निगम के मदाखलत अमले द्वारा सुगम यातायात के लिए अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए स्थायी रूप से मदाखलत अमले की तैनाती कर दी गई है। यही कारण है कि प्रतिदिन यहां कार्रवाई कर अतिक्रमण हटाया जा रहा है। मुरार के प्रमुख बाजारों में मदाखलत अमले द्वारा शाम के समय कार्रवाई की जा रही है, क्योंकि सूरज ढलने के बाद शाम के समय हाथ ठेला, फुटपाथी दुकानदार आदि बाजारों में यातायात को बाधित करते हैं। गत एक सप्ताह से मुरार के प्रमुख बाजारों में सदर बाजार, बारादरी चौराहा, शहीद गेट, छह नंबर चौराहा आदि इलाकों में लगातार कार्रवाई की जा रही है। वहीं नए पाइंट के तौर पर सनातन धर्म मंदिर पर भी कार्रवाई शुरू कराई गई है। यहां सुबह के समय सड़क पर सब्जी मंडी लगने लगती है।

  • ABOUT THE AUTHOR
    Author

    2000 से पत्रकारिता में हूं। दैनिक जागरण झांसी, नवभारत में रिपोर्टर के रूप में काम किया है। दैनिक भास्कर भीलवाड़ा, अजमेर में रिपोर्टर रहा। 2007 से 2013 तक दैनिक भास्कर के मुरैना कार्यालय में ब्यूरो चीफ के रूप मे

Courtroom Information: जज ने डीजीपी तक को लिखे थे पत्र, तब भी रिकार्ड छिपा गए अफसर, आपराधिक प्रकरण में सभी आरोपित बरी

100 करोड़ रूपये से ज्यादा की जिस केदारपुर की जमीन के मामले में शासन क्रिमिनल केस हार गया और साक्ष्य तक पेश नहीं किए गए, इसी मामले में तत्कालीन न्यायाधीश डीजीपी तक को पत्र लिख चुके थे।

By anil tomar

Publish Date: Sat, 25 Might 2024 09:54:20 AM (IST)

Up to date Date: Sat, 25 Might 2024 09:54:20 AM (IST)

Court News: जज ने डीजीपी तक को लिखे थे पत्र, तब भी रिकार्ड छिपा गए अफसर, आपराधिक प्रकरण में सभी आरोपित बरी

HighLights

  1. केदारपुर की बेशकीमती जमीन के मामले में क्रिमिनल केस में साक्ष्य पेश न करने का मामला
  2. शासकीय अधिवक्ता ने कलेक्टर को लिखे थे कई पत्र

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। 100 करोड़ रूपये से ज्यादा की जिस केदारपुर की जमीन के मामले में शासन क्रिमिनल केस हार गया और साक्ष्य तक पेश नहीं किए गए, इसी मामले में तत्कालीन न्यायाधीश डीजीपी तक को पत्र लिख चुके थे। न्यायाधीश ने रिकार्ड पेश करने के लिए एक नहीं कई पत्र लिखे थे लेकिन सिस्टम ऐसा कि हर अधिकारी रिकार्ड को छिपाता रहा।

खुद शासकीय अधिवक्ता घनश्याम दास मंगल ने 30 अप्रैल और 6 मई 2024 को कलेक्टर रुचिका चौहान को पत्र लिखकर दस्तावेज प्रस्तुत कराने के लिए पत्र लिखे थे, इसके बाद भी कुछ नहीं हुआ और साक्ष्य के अभाव में 13 मई को आरोपित बरी हो गए। इस केस में डीजीपी से लेकर पुलिस अधिकारियों को न्यायाधीश मोहम्मद अजहर ने पत्र लिखे थे। ग्राम केदारपुर स्थित करीब 100 करोड़ रुपये की चरनोई की शासकीय भूमि को हड़पने के उद्येश्य से न्यायालय का फर्जी आदेश बनाने वाले तीन आरोपितों के बरी करने के मामलें में शासकीय लोक अभियोजक के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्यवाही करने की भी मांग की।

ग्राम केदारपुर का सर्वे नंबर 482 मिसिल बंदोबस्त सम्वत 1997 (वर्ष 1940) के अनुसार 10 बीघा 10 विस्वा चरनोई की शासकीय भूमि दर्ज हैं। चरनोई की भूमि का कभी नामांतरण नहीं हो सकता और न ही मद चेंज किया जा सकता। लगभग 10 बीघा 10 विस्वा की चरनोई की शासकीय जमीन को हड़पने के लिए आरोपीगण महादेवी गुर्जर पत्नी स्व. उम्मीद सिंह गुर्जर, भारत सिंह गुर्जर पुत्र जर्दान सिंह गुर्जर एवं वृंदावन सिंह पुत्र जर्दान सिंह गुर्जर निवासीगण छोटी मड़ैया केदारपुर थाना झांसी रोड ने न्यायालय प्रथम अतिरिक्त व्यवहार न्यायाधीश वर्ग- दो ग्वालियर एके गोयनर का फर्जी आदेश बनाया, जिसे मनीष वर्मा पुत्र वृषभान सिंह वर्मा निवासी सी-18 गोविंदपुरी सिटी सेंटर जिला ग्वालियर ने तैयार किया था।

बाद में उक्त भूमि को मनीष वर्मा ने स्वयं खरीद लिया था। तब 2015 में झांसी रोड थाने में केस दर्ज हुआ। इसमें आरोपित बरी हो गए। मनीष वर्मा सरकारी गवाह बन गया था। इस मामले में कलेक्टर से संकेत साहू ने कलेक्टर से शिकायत की थी जिस आधार पर एसडीएम को जांच दी गई।

  • ABOUT THE AUTHOR
    Author

    2000 से पत्रकारिता में हूं। दैनिक जागरण झांसी, नवभारत में रिपोर्टर के रूप में काम किया है। दैनिक भास्कर भीलवाड़ा, अजमेर में रिपोर्टर रहा। 2007 से 2013 तक दैनिक भास्कर के मुरैना कार्यालय में ब्यूरो चीफ के रूप मे