IND vs USA: पहले बांग्लादेश को दी पटखनी, अब T20 विश्व कप में भारत के लिए खतरा बनेंगे अमेरिका के ये 3 खिलाड़ी

T20 World Cup 2024: टी20 विश्व कप में यूएस और भारत एक ही ग्रुप में है। उस ग्रुप में टीम इंडिया के अलावा पाकिस्तान, आयरलैंड और कनाडा भी है। अमेरिका को रोहित बिग्रेड हल्के में नहीं लेगी।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Sat, 25 Could 2024 03:47:12 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 25 Could 2024 03:47:12 PM (IST)

IND vs USA: पहले बांग्लादेश को दी पटखनी, अब T20 विश्व कप में भारत के लिए खतरा बनेंगे अमेरिका के ये 3 खिलाड़ी
IND vs USA T20 World Cup 2024

HighLights

  1. टी20 विश्व कप में अमेरिका और भारत एक ही ग्रुप में है।
  2. अमेरिका को भारतीय टीम हल्के में नहीं लेगी।
  3. दो भारतीय और एक न्यूजीलैंड खिलाड़ी यूएस टीम में शामिल।

खेल डेस्क, नई दिल्ली। IND vs USA T20 World Cup 2024: टी20 विश्व कप 2024 की शुरुआत होने में ज्यादा दिन नहीं बचे हैं। वर्ल्ड कप 2 जून से लेकर 29 जून तक वेस्टइंडीज और यूएस में खेला जाएगा। टूर्नामेंट में सह-मेजबान अमेरिका पर सबकी नजरें होंगी। टीम जबरस्त फॉर्म में है। हाल की में बांग्लादेश को टी20 सीरीज में हराकर अपने इरादे जता दिए हैं।

टी20 विश्व कप में यूएस और भारत एक ही ग्रुप में है। उस ग्रुप में टीम इंडिया के अलावा पाकिस्तान, आयरलैंड और कनाडा भी है। अमेरिका को रोहित बिग्रेड हल्के में नहीं लेगी। भारत को यूएसए से जबरदस्त टक्कर मिल सकती है। अमेरिका टीम में कुछ शानदार खिलाड़ी हैं, जो मैच पलटने का दम रखते हैं।

सौरभ नेत्रवलकर

मुंबई के रहने वाले सौरभ नेत्रवलकर 2010 के अंडर-19 वर्ल्ड कप में केएल राहुल, जयदेव उनादकट और मयंक अग्रवाल के साथ खेल चुके हैं। 16 अक्टूबर 1991 में जन्मे सौरभ ने 2013 में मुंबई के लिए फर्स्ट क्लास डेब्यू किया था। ज्यादा मौके नहीं मिलने के बाद नेत्रवलकर ने अमेरिका का रूख कर लिया। उन्होंने 2019 में अमेरिका के लिए इंटरनेशनल डेब्यू किया। सौरभ अब तक यूएस के लिए 48 वनडे और 26 टी20 मैच खेल चुके हैं।

कोरी एंडरसन

कोरी एंडरसन एक समय न्यूजीलैंड टीम के लिए खेलते थे। अब वो अमेरिका टीम के लिए खेल रहे हैं। एंडरसन ने पिछले महीने कनाडा के खिलाफ टी20 मैच में डेब्यू किया। कोरी के नाम वनडे इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक जड़ने का रिकॉर्ड है। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ 36 गेंदों में सेंचुरी लगाई थी। कोरी एंडरसन 2012 से 2018 तक न्यूजीलैंड के लिए खेल चुके हैं।

हरमीत सिंह

हरमीत सिंह लेफ्ट आर्म स्पिन ऑलराउंडर है। उन्होंने अमेरिका के लिए 6 टी20 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान 81 रन और 6 विकेट चटकाएं है। हरमीत मुंबई की ओर से खेलते थे। उन्होंने फर्स्ट क्लास डेब्यू हिमाचल प्रदेश के खिलाफ 2009 में किया था। हरमीत 2013 में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल चुके हैं।

टी20 विश्व कप 2024 के लिए अमेरिका टीम

मोनांक पटेल (कप्तान/विकेटकीपर), आरोन जोन्स, एंड्रीज गौस, कोरी एंडरसन, अली खान, हरमीत सिंह, जेसी सिंह, मिलिंद कुमार, निसर्ग पटेल, नीतीश कुमार, नोशतुश केनजिगे, सौरभ नेत्रवलकर, शैडली वान शल्कविक, स्टीवन टेलर, शायन जहांगीर। रिजर्व खिलाड़ी- गजानंद सिंह, जुआनॉय ड्रिस्डेल, यासिर मोहम्मद।

  • ABOUT THE AUTHOR
    Author

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

IPL फाइनल से पहले बुरी खबर, बारिश में धुल गया कोलकाता का प्रैक्टिस, मैच पर मंडराया खतरा

नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का फाइनल रविवार 26 मई को खेला जाना है. इस मुकाबले पर सबकी नजर जमी है क्योंकि क्वालीफायर में हारने वाली सनराइजर्स हैदराबाद ने फाइनल में जगह बनाई है. कोलकाता नाइटराइडर्स से मात खाने के बाद टीम ने राजस्थान रॉयल्स को हराकर ट्रॉफी की तरफ कदम बढ़ाया है. इस मुकाबले से पहले फैंस के लिए चेन्नई से अच्छी खबर नहीं आ रही है. एक दिन पहले बारिश की वजह से केकेआर को अपनी प्रैक्टिस रद्द करनी पडी. अब डर है कि कहीं मैच का मजा भी किरकिरा ना हो जाए.

अंक तालिका में टॉप पर रहते हुए कोलकाता नाइटराइडर्स ने प्लेऑफ में जगह बनाई. क्वालीफायर में सनराइजर्स हैदराबाद को एकतरफा मुकाबले में हराकर टीम ने फाइलन का टिकट पक्का किया. पैट कमिंस की टीम अंक तालिका में दूसरे स्थान पर रही थी और उसे एलिमिनेटर 2 में राजस्थान के साथ खेलने का मौका मिली. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के हरा टीम ने इस मुकाबले के लिए स्थान पक्का किया था.

कोलकाता की प्रैक्टिस बारिश में धुली
आईपीएल 2024 फाइनल से पहले फैंस के लिए अच्छी खबर नहीं आ रही है. मैच से एक दिन पहले कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम को प्रैक्टिस बारिश की वजह से रद्द करना पड़ा. इस बात की जानकारी टीम मैनेजमेंट द्वारा दी गई. दरअसल शनिवार शाम टीम को प्रैक्टिस करना था लेकिन बारिश की वजह से इसे रद्द करना पड़ गया.

फाइनल में बारिश हुई तो क्या होगा
पिछली बार आईपीएल फाइनल में बारिश ने खलल डाली थी. मैच के रिजर्व डे पर खेला गया था और इस बार भी ऐसी स्थिति में अगले दिन मुकाबला खेला जा सकता है. मैच में अगर बारिश आई तो इसे कम से कम 5-5 ओवर का कराया जाएगा. ऐसा संभव नहीं हो पाया तो सुपर ओवर से फैसला किया जाएगा. यह भी मुमकिन नहीं हो पाया तो अंक तालिका में टॉप पर रहने वाली कोलकाता को विजेता घोषित कर दिया जाएगा.

FIRST PUBLISHED : Could 25, 2024, 19:23 IST

‘क्या PM मोदी 2047 तक शाश्वत रहेंगे’…, खड़गे के बयान पर भड़की BJP, कहा- नफरत का सामान बेचती है कांग्रेस

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान से भाजपा भड़क गई है। उन्होंने कहा कि ‘क्या PM मोदी 2047 तक शाश्वत रहेंगे’। भाजपा ने उसके बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस नफरत का सामान बेचती है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Sat, 25 Could 2024 07:15:20 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 25 Could 2024 07:15:20 PM (IST)

'क्या PM मोदी 2047 तक शाश्वत रहेंगे'..., खड़गे के बयान पर भड़की BJP, कहा- नफरत का सामान बेचती है कांग्रेस
खड़गे बयान से मचा हंगामा।

एएनआई, कलबुर्गी। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान से भाजपा भड़क गई है। उन्होंने कहा कि ‘क्या PM मोदी 2047 तक शाश्वत रहेंगे’। भाजपा ने उसके बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस नफरत का सामान बेचती है।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि उन्होंने 2047 की योजना तैयार कर ली है। क्या वह 2047 तक शाश्वत रहेंगे? कभी वह समुद्र के अंदर जाते हैं, कभी वह गंगा के अंदर जाते हैं, कभी वह गुफाओं में जाते हैं। मुझे नहीं पता कि उन्हें अपने ध्यान का फल मिलेगा या नहीं। मेरा मानना ​​है कि कोई भी व्यक्ति अपना पेट तभी भर सकता है, जब वह अच्छे काम करेगा। बुरे कर्म करोगे तो परिणाम बुरा ही मिलेगा। मैं जहर से दूर रहने को कहूं, लेकिन कोई फिर भी उसे चाट लें तो उसका क्या होगा। पीएम मोदी ऐसे ही हैं।

#WATCH | Kalaburagi, Karnataka: Congress President Mallikarjun Kharge says, “He has been referred to as by Maa Ganga and he has ready plans for 2047. Will he even be there until 2047? Typically he goes inside the ocean, typically he goes contained in the Ganga, typically he goes in caves, and… pic.twitter.com/MO6uTCYAsp

— ANI (@ANI) Could 25, 2024

मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर बीजेपी की प्रतिक्रिया

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर बीजेपी नेता शाजिया इल्मी ने कहा कि आज अपने बयान में खड़गे जी ने कहा है कि क्या पीएम मोदी जिंदी भी रहेंगे। ये वो पार्टी है जो ‘मोहब्बत की दुकान’ की बात करती है, लेकिन ‘मोहब्बत की दुकान में’ नफरत का सामान बिकता है।

बीजेपी नेता शहजाद पूनावाला ने कहा कि एक तरफ भारत को तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने का पीएम मोदी का मिशन और विजन है। दूसरी तरफ कोई मिशन या विजन नहीं, सिर्फ भ्रष्टाचार है। वे पीएम मोदी के लिए जिस भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं। वह ‘मोहब्बत की दुकान’ में ‘नफरत का समान’ रखती है।

बीजेपी नेता नलिन कोहली ने कहा कि यह स्पष्ट है कि कांग्रेस पार्टी इस तथ्य से निपटने में असमर्थ है कि पीएम मोदी 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के सकारात्मक एजेंडे पर चल रहे हैं। अगर पीएम मोदी ‘मां गंगा’ से प्रार्थना कर रहे हैं, क्या यह कोई व्यक्तिगत टिप्पणी करने जैसा है? इससे स्पष्ट रूप से पता चलता है कि कांग्रेस पार्टी पीएम मोदी पर ये व्यक्तिगत टिप्पणियां कर रही है, क्योंकि उनके पास बोलने के लिए कोई सकारात्मक एजेंडा नहीं है।

  • ABOUT THE AUTHOR
    Author

    अनुराग मिश्रा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं। वह कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव है। अनुराग मिश्रा नईदुनिया में आने से पहले भास्कर हिंदी और दैन

Pahlaj Nihalani instructed the story associated to Divya Bharti | पहलाज निहलानी ने बताया दिव्या भारती से जुड़ा किस्सा: बोले-‘वो 20 घंटे शूटिंग करती थीं, पैर में कील लगने के बावजूद शूट कैंसिल नहीं करने दिया था’

1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

प्रोड्यूसर पहलाज निहलानी ने दिवंगत बॉलीवुड एक्ट्रेस दिव्या भारती की तारीफ की है। उन्होंने दिव्या को याद करते हुए कहा है कि वो बेहतरीन एक्ट्रेस थीं और अपने काम के प्रति बेहद डेडिकेटेड भी थीं। पहलाज निहलानी की प्रोड्यूस की गई फिल्म ‘शोला और शबनम’ में दिव्या ने काम किया था। 1992 में रिलीज हुई इस फिल्म में उन्हें गोविंदा के अपोजिट देखा गया था।

पैर में घुसी कील तब भी दिव्या करती रहीं शूटिंग

एक इंटरव्यू में पहलाज निहलानी ने दिव्या के बारे में बात करते हुए कहा, ‘वो बेहतरीन लड़की थी, हमेशा अपने काम के प्रति गंभीर रहती थी। उसे इस बात की बिल्कुल फिक्र नहीं होती थी कि काम 20 घंटे करना पड़ेगा या 24 घंटे। ‘शोला और शबनम’ के दौरान हम 20 घंटे शूटिंग करते थे। हम सुबह से शूटिंग शुरू करते थे और उसके बाद बैक टू बैक सीन, फिर डांस और फिर दूसरे सीन शूट होते थे। एक दिन मुझे याद है हम ऊटी में शूट कर रहे थे और दिव्या का पैर एक कील पर पड़ गया। उन्होंने किसी को कुछ नहीं बताया।’

'शोला और शबनम' में दिव्या और गोविंदा।

‘शोला और शबनम’ में दिव्या और गोविंदा।

निहलानी ने आगे कहा, ‘डेविड धवन वहां मौजूद नहीं थे लेकिन एक एक्शन डायरेक्टर वहां था। मैं मॉनिटर के पास खड़ा था जब दिव्या शूट के लिए वापस आईं। उन्होंने किसी को पता नहीं चलने दिया कि उन्हें चोट लगी है। मैं भी नहीं समझ पाया फिर उन्होंने मुझसे रुमाल मांगा और अपने पैर में हुए जख्म पर बांध लिया। मैंने उनसे पूछा कि क्या हुआ तो वो कुछ नहीं बोलीं लेकिन मैंने उनके पैर से खून बहता देखा तो फिर तुरंत पैक अप करवा दिया।’

दिव्या ने नहीं करने दिया पैकअप

निहलानी आगे बोले, ‘पैकअप के बावजूद वो शूटिंग करने पर अड़ी रहीं, मुझसे देखा नहीं जा रहा था लेकिन इतनी चोट लगने के बावजूद उनके चेहरे पर कोई शिकन नहीं थी। मैंने फाइनल पैक अप किया और प्रोडक्शन वालों को इन्फॉर्म कर दिया कि अगले दिन शूटिंग नहीं होगी लेकिन दिव्या नहीं मानीं। मैंने उनकी मां को कह दिया था कि अगले दिन दिव्या को शूटिंग पर ना भेजें ताकि वो रेस्ट कर सकें। लेकिन सुबह छह बजे, दिव्या सेट पर आ गईं और हाउस-कीपिंग से चाबी लेकर मेरे पास पहुंचीं और कहा, ‘चलो उठो, आप अब तक सो क्यों रहे हो’? वो अपनी वजह से शूट कैंसिल नहीं करना चाहती थीं और फिर वो शूटिंग करके ही मानीं। उनके साथ मेरी कई बेहतरीन यादें हैं।’

दिव्या ने 14 साल की उम्र में पढ़ाई छोड़कर मॉडलिंग शुरू कर दी थी।

दिव्या ने 14 साल की उम्र में पढ़ाई छोड़कर मॉडलिंग शुरू कर दी थी।

1993 में हुई थी मौत

दिव्या 90 के दशक में बॉलीवुड की उभरती हुई अभिनेत्री थीं। 19 साल की उम्र में 21 फिल्में कर बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में गिनी जाने लगी थीं। मगर एक हादसे में 1993 में उनकी मौत हो गई थी।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में ये दावा किया गया कि दिव्या की मौत महज एक एक्सीडेंट थी। उन्होंने बहुत ज्यादा शराब पी ली थी जिस वजह से वो खुद को संभाल नहीं पाईं और खिड़की से गिर गईं। 7 अप्रैल 1993 को दिव्या का अंतिम संस्कार मुंबई के विले पार्ले में हुआ था।

LIC Jeevan Azad Plan: पिछले साल लॉन्च हुई एलआईसी की इस पॉलिसी की खूब डिमांड, जानिए पात्रता और लाभ

LIC Jeevan Azad Coverage: यह प्लान नॉन लिंक्ड, नॉन पार्टिसिपेटिंग और इंडिविजुअल प्लान है। इस स्कीम में 15 से 20 साल की अवधि के लिए निवेश कर सकते हैं। जीवन आजाद प्लान में न्यूनतम मूल बीमाकृत राशि दो लाख रुपये है।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Sat, 25 Could 2024 06:00:37 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 25 Could 2024 06:00:37 PM (IST)

LIC Jeevan Azad Plan

HighLights

  1. यह पॉलिसी सुरक्षा और बचत का लाभ देती है।
  2. मैच्योरिटी बेनिफिट का लाभ मिलता है।
  3. एलआईसी ने पिछले साल लॉन्च की थी पॉलिसी।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। LIC Jeevan Azad Plan: भारतीय जीवन बीमा निगम देश की सबसे बड़ी इंश्योरेंस कंपनी है। एलआईसी में बीमा के साथ निवेश के कई प्लान हैं। कंपनी समय-समय पर नई स्कीम्स लेकर आती है। LIC में पैसा सुरक्षित रहता है। बीमा कंपनी की कई स्कीम्स लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। ऐसी की एक स्कीम ‘जीवन आजाद प्लान’ है। इस प्लान को एलआईसी ने पिछले साल लॉन्च किया था।

क्या है एलआईसी जीवन आजाद प्लान?

यह प्लान नॉन लिंक्ड, नॉन पार्टिसिपेटिंग और इंडिविजुअल प्लान है। इस स्कीम में 15 से 20 साल की अवधि के लिए निवेश कर सकते हैं। जीवन आजाद प्लान में न्यूनतम मूल बीमाकृत राशि दो लाख रुपये है। वहीं अधिकतम सम इश्योर्ड पांच लाख रुपये है। इस पॉलिसी में धारक को पूरा भुगतान एकसाथ दिया जाता है। एलआईसी के अनुसार, जिनकी आयु आठ साल या उससे अधिक है। उनके लिए जोखिम को स्वीकार किए जाने की तारीख से शुरू हो जाएगा। इस पॉलिसी में मैच्योरिटी के लिए धारत की न्यूनतम आयु 18 साल होनी चाहिए। वहीं अधिकतम उम्र 70 साल है।

एलआईसी जीवन आजाद प्लान की पात्रता

प्रवेश की न्यूनतम उम्र- 90 दिन (पूर्ण)

प्रवेश की अधिकतम उम्र- 50 साल (नजदीकी पॉलिसी पर), 65 वर्ष (नजदीकी जन्मदिन पर) पॉलिसी अवधि को घटाकर यदि पॉलिसियों को POSP-LI/CPSC-SPV के जरिए लिया जाता है।

परिपक्वता की न्यूनतम उम्र- 18 साल

परिपक्वता की अधिकतम उम्र- 70 साल

पॉलिसी अवधि- 15 से 20 साल

प्रीमियम भुगतान करने की अवधि- पॉलिसी अवधि से आठ साल घटाकर

न्यूनतम मूल बीमाकृत राशि- दो लाख रुपये

अधिकतम मूल बीमाकृ राशि- पांच लाख रुपये

एलआईसी जीवन आजाद प्लान प्रीमियमों का भुगतान

इस प्लान में प्रीमियमों का भुगतान वार्षिक, छमाही, तिमाही और मासिक किया जा सकता है।

मासिक- 5,000 रुपये

तिमाही- 15,000 रुपये

छमाही- 25,000 रुपये

वार्षिक- 50,000 रुपये

  • ABOUT THE AUTHOR
    Author

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

MP Honey Lure Case: हनी ट्रैप मामले में आरोपित श्वेता स्वपनिल जैन का गिरफ्तार वारंट जारी

हनी ट्रैप मामले में आरोपित श्वेता स्वपनिल जैन अदालत में न तो व्यक्तिगत रूप से उपस्थित हुई न उनकी ओर से कोई आवेदन प्रस्तुत हुआ।

By Prashant Pandey

Publish Date: Sat, 25 Could 2024 06:06:02 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 25 Could 2024 06:08:59 PM (IST)

MP Honey Lure Case: नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। हनी ट्रैप मामले में शनिवार को विशेष न्यायालय के समक्ष सुनवाई हुई। न्यायालय ने पिछली सुनवाई पर मामले के सभी आरोपितों को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने के आदेश दिए थे।

शनिवार को आरोपित चार आरोपित उपस्थित हुए जबकि आरोपित आरती दयाल, ओमप्रकाश और अभिषेक की तरफ से हाजिरी माफी आवेदन प्रस्तुत हुए। न्यायालय ने आवेदन स्वीकार कर लिए। आरोपित श्वेता स्वपनिल जैन न तो व्यक्तिगत रूप से उपस्थित हुई न उनकी ओर से कोई आवेदन प्रस्तुत हुआ। इस पर कोर्ट ने उसका गिरफ्तारी वारंट जारी करते हुए पुलिस को 27 जुलाई से पहले उस गिरफ्तार करने को कहा है।

आरोप पर बहस नहीं हो सकी

लोक अभियोजक अभिजीत सिंह राठौर ने बताया कि शनिवार को आरोप पर बहस होना थी, लेकिन आरोपितों के वकील ने इसके लिए समय ले लिया। उन्होंने न्यायालय से कहा कि वे मौखिक बहस के बजाय लिखित में बहस देना चाहते हैं। कोर्ट ने उन्हें इसकी अनुमति दे दी। अगली सुनवाई 27 जुलाई 2024 को होगी।

यह है हनी ट्रैप मामला

हनी ट्रैप मामला सितंबर 2019 में सामने आया था। इंदौर नगर निगम के चीफ इंजीनियर हरभजन सिंह ने पलासिया पुलिस थाने में लिखित शिकायत की थी कि कुछ युवतियां उन्हें अश्लील वीडियो के नाम पर ब्लैकमेल कर रही हैं। ये युवतियां तीन करोड़ रुपये की मांग कर रही हैं। पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पांच महिलाओं को गिरफ्तार किया था। बाद में इस मामले में तीन अन्य आरोपित भी बनाए गए।

  • ABOUT THE AUTHOR
    Author

    नईदुनिया डॉट कॉम इंदौर में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ डेस्क पर वरिष्ठ उप-संपादक। पत्रकारिता और जनसंचार में देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर से बैचलर और विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन से मास्टर्स डिग्री। इंदौर में 2014

June 2024 Shubh Muhurat: जून में मांगलिक कार्यों के लिए ये है शुभ मुहूर्त, देखिए पूरी लिस्ट

सर्वार्थ सिद्धि योग

सर्वार्थ सिद्धि योग में किए गए कार्यों के शुभ परिणाम प्राप्त होते हैं, जिसे ज्योतिष शास्त्र में बहुत उत्तम माना गया है। दिनांक: 02, 04, 05, 09, 10, 11, 16, 19, 20, 23, 24, 30 जून।

ज्योतिष शास्त्र में अमृत सिद्धि योग को भी शुभ माना गया है। यह दिनांक: 16 और 19 जून को रहेगा।

नामकरण मुहूर्त

दिनांक: 02, 03, 06, 07, 10, 14, 16, 17, 19, 23, 24, 26, 27, 28, 30 जून।

मुंडन मुहूर्त

दिनांक: 10, 17, 21, 24, 26 जून।

अन्नप्राशन मुहूर्त

दिनांक: 10, 19, 20, 24, 26, 28 जून।

कर्णवेध मुहूर्त

दिनांक: 02, 03, 07, 09, 10, 16, 17, 20, 26, 29, 30 जून।

उपनयन मुहूर्त

दिनांक: 08, 09, 10, 16, 17, 22, 23, 26 जून।

वाहन क्रय करने हेतु मुहूर्त

दिनांक: 02, 06, 07, 09, 10, 16, 17, 19, 24, 26, 27 जून।

प्रॉपर्टी क्रय करने हेतु मुहूर्त

दिनांक: 02, 06, 07, 11, 12, 21, 22, 27 जून।

विवाह मुहूर्त

कोई मुहूर्त नहीं है।

गृह प्रवेश मुहूर्त

कोई मुहूर्त नहीं है।

विद्यारम्भ मुहूर्त

कोई मुहूर्त नहीं है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

IPL Remaining 2024: अभिषेक शर्मा को आई CSK फैंस की याद, केकेआर के खिलाफ फाइनल से पहले रखी बड़ी डिमांड

IPL Remaining 2024: आईपीएल फाइनल के महामुकाबले से पहले SRH के खिलाड़ी अभिषेक शर्मा ने चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस के सामने बड़ी डिमांड रखी है। दरअसल, फाइनल मैच एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई में खेला जाएगा।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Sat, 25 Might 2024 04:19:17 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 25 Might 2024 04:21:36 PM (IST)

IPL Final 2024: अभिषेक शर्मा को आई CSK फैंस की याद, केकेआर के खिलाफ फाइनल से पहले रखी बड़ी डिमांड
अभिषेक शर्मा। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. केकेआर और सनराइजर्स के बीच खेला जाएगा आईपीएल फाइनल।
  2. एमए चिदंबरम स्टेडियम में रविवार को खेला जाएगा आईपीएल फाइनल मैच।

खेल डेस्क, नई दिल्ली। SRH vs KKR IPL Remaining 2024: सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच आईपीएल 2024 का फाइनल रविवार को खेला जाएगा। केकेआर ने पहले क्वालिफायर में सनराइजर्स को हराकर फाइनल में जगह बना ली थी। जबकि SRH ने शुक्रवार को दूसरे क्वालिफायर में राजस्थान रॉयल्स को हराकर फाइनल का टिकट पक्का किया।

कहां खेला जाएगा आईपीएल 2024 फाइनल?

आईपीएल फाइनल के महामुकाबले से पहले SRH के खिलाड़ी अभिषेक शर्मा ने चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस के सामने बड़ी डिमांड रखी है। हाईवोल्टेज मैच से पहले उन्हें को एक चीज की कमी लग रही है। जिसके लिए उन्होंने चेन्नई के दर्शकों से मदद मांगी है। दरअसल, फाइनल मैच एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई में खेला जाएगा।

𝐒𝐀 + 𝐀𝐒 = 𝐃𝐨𝐮𝐛𝐥𝐞 𝐈𝐦𝐩𝐚𝐜𝐭 🧡

One displayed confidence 💪 whereas the opposite sparkled to the event 💫

𝘖𝘯𝘦 𝘴𝘵𝘦𝘱 𝘤𝘭𝘰𝘴𝘦𝘳 𝘧𝘵 𝘚𝘩𝘢𝘩𝘣𝘢𝘻 𝘈𝘩𝘮𝘦𝘥 & 𝘈𝘣𝘩𝘪𝘴𝘩𝘦𝘬 𝘚𝘩𝘢𝘳𝘮𝘢 – By @28anand & @ameyatilak#TATAIPL | #Qualifier2 | #TheFinalCall

— IndianPremierLeague (@IPL) Might 25, 2024

अभिषेक शर्मा ने कहा

ऐसे में अभिषेक शर्मा को सपोर्ट की कमी लग ही है। सनराइजर्स स्टार ने कहा कि मैं जानता हूं कि यहां चेन्नई की फैन फॉलोइंग है। मैं चेन्नई के फैंस से अपील करता हूं कि वो फाइनल मैच देखने आए और हमें सपोर्ट करें।

तीसरी बार फाइनल में पहुंची सनराइजर्स

सनराइजर्स हैदराबाद के पैट कमिंस ने बतौर कप्तान एक साल के अंदर तीसरे फाइनल में जगह बना ली। ऑस्ट्रेलिया को टेस्ट चैंपियनशिप और वर्ल्ड कप जिता चुके कमिंस ने आईपीएल में सनराइजर्स को फाइनल में पहुंचा दिया। शुक्रवार को आईपीएल 2024 के दूसरे क्वालिफायर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 36 रन से पटखनी दी और तीसरी बार फाइनल में जगह बनाई। SRH ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 175/9 का स्कोर खड़ा किया। जवाब में RR 139/7 ही बना सकी।

  • ABOUT THE AUTHOR
    Author

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

IPL Ultimate में हुई बारिश तो क्या होगा? कैसे किया जाएगा चैंपियन का फैसला, किसे मिलेगी चमचमाती ट्रॉफी

नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग 2024 अब अपने आखिरी पड़ा पर पहुंच चुका है. टूर्नामेंट से 8 टीमें बाहर हो चुकी हैं और अब फाइनल की दो टीमों के बीच चैंपियन का फैसला किया जाएगा. कोलकाता नाइटराइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 26 मई को एक दूसरे के सामने होगी. क्वालीफायर में भी इन्हीं टीमों के बीच मुकाबला खेला गया था जहां गौतम गंभीर की टीम ने आसान जीत दर्ज की थी.

कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम का प्रदर्शन इस बार लाजवाब रहा है. टीम ने लगातार जीत पर जीत दर्ज करते हुए फाइनल तक का सफर तय किया. 14 में से 9 मैच जीतकर टीम ने 18 अंक हासिल किए थे जबकि दो मैच बारिश की वजह से धुलने से 1-1 अंक मिले. अंक तालिका में कोलकाता की टीम ने टॉप पर रहते हुए प्लेऑफ में जगह बनाई. हैदराबाद की टीम का एक भी एक मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था. 14 में से 8 जीत और 1 बारिश से बाधित मैच के अंक मिलाकर कुल 17 अंक लेकर टीम दूसरे स्थान पर रही थी.

क्या फाइनल में है रिजर्व डे?
इंडियन प्रीमियर लीग के इस सीजन में फाइनल के लिए रिजर्व डे रखा गया है या नहीं इसको लेकर स्थिति साफ नहीं है. पिछली बार फाइनल मुकाबला पहला दिन नहीं खेला जा सका था और फैसला रिजर्व डे पर आया था. अगर ऐसा कुछ हुआ तो यहां भी रिजर्व डे में मामला पहुंच सकता है.

क्या हुआ अगर मैच में बारिश आई
अगर आईपीएल फाइनल में बारिश ने खलल डाली तो कम कम 5-5 ओवर का मैच कराए जाने की कोशिश की जाएगी. अगर यह भी संभव ना हो पाया तो सुपर ओवर से मैच का नतीजा निकाला जाएगा. इसे भी नहीं कराया जा सका तो फिर फैसला अंक तालिका में उपर रहने वाली टीम को विजेता घोषित कर दिया जाएगा.

बारिश की संभावना कितनी
आईपीएल फाइनल 2024 का आयोजन चेन्नई में किया जाना है. इस मैच के लिए मौसम विभाग की तरफ से फैंस के लिए अच्छी खबर है. मुकाबले के दौरान 26 तारीख को बारिश की संभावना बेहद कम है. 5 से 7 फीसदी बारिश के आने का पूर्वानुमान है. दिन का तापमान अधिकतम 37 जबकि न्यूनतम 29 डिग्री रहने की उम्मीद है. 43 किलो मीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलेगी.

Tags: IPL 2024, KKR vs SRH

LIVE Lok Sabha Part 6 Voting 2024: पूर्व भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा ने दिल्ली में किया मतदान, देखिए वीडियो

LIVE BLOG

Up to date: Sat, 25 Might 2024 02:12:55 PM (IST)

Revealed: Sat, 25 Might 2024 06:04:49 AM (IST)

LIVE Lok Sabha Phase 6 Voting 2024: पूर्व भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा ने दिल्ली में किया मतदान, देखिए वीडियो
Lok Sabha Election Part 6 Voting 2024 LIVE Updates: मनोहर लाल, महबूबा, मेनका, राज बब्बर की सीटें शामिल, 11 करोड़ से ज्यादा मतदाता 889 प्रत्याशियों के चुनावी भाग्य का करेंगे फैसला

HIGHLIGHTS

  • Lok Sabha Election Part 6: दिल्ली और हरियाणा में भीषण गर्मी का अनुमान
  • Lok Sabha Election Part 6 Voting 2024 LIVE Updates: दिल्ली, गुरुग्राम, फरीदाबाद में ड्राई डे
  • Election 2024 LIVE: इस चरण के बाद कुल 543 में से सिर्फ 57 सीटों पर शेष बचेगा मतदान

एजेंसी, नई दिल्ली (LIVE Lok Sabha Chunav Part 6 Polling 2024)। लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण में 8 राज्यों की 58 सीटों पर शुक्रवार को मतदान हो रहा है। इसके बाद 1 जून को आखिरी चरण के साथ ही वोटिंग का क्रम सम्पन्न हो जाएगा। इसके बाद देश को 4 जून को इंतजार रहेगा, जब मतगणना होगी।

लोकसभा चुनाव का यह छठा चरण भाजपा के लिए अहम है। 2019 में इस 58 सीटों में से कांग्रेस एक पर भी जीत दर्ज नहीं कर पाई थी, जबकि भाजपा ने 40 सीट जीती थी। इस रिकॉर्ड को बनाए रखना भाजपा के लिए चुनौती होगी। इस चरण में दिल्ली और हरियाणा की सभी सीटों पर मतदान सम्पन्न हो जाएगा। यहां पढ़िए छठे चरण के मतदान से जुड़ी बड़ी बातें और देखिए फोटो-वीडियो

Lok Sabha Election Part 6 Voting 2024 LIVE Updates

25 Might 2024

25 Might 20242 : 12 : 55 PM

Jharkhand: महेंद्र सिंह धोनी ने लाइन मे लगकर किया मतदान

रांची में मतदान के लिए कतार में लगे एमएस धोनी

naidunia_image

25 Might 20241 : 40 : 14 PM

LIVE Lok Sabha Part 6 Voting 2024: देश में दोपहर एक बजे तक 39.13 फीसदी वोटिंग

  • यूपी: 37.23%
  • ओडिशा: 35.69%
  • जम्मू कश्मीर: 35.22%
  • झारखंड: 42.54%
  • पश्चिम बंगाल: 54.80%
  • बिहार: 36.48%
  • दिल्ली एनसीआर: 34.37%
  • हरियाणा: 36.48%

25 Might 20241 : 37 : 05 PM

LIVE Lok Sabha Part 6 Voting 2024: नूपुर शर्मा ने किया मतदान

 पूर्व भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा ने दिल्ली में मतदान किया। 

25 Might 202412 : 42 : 52 PM

Ranchi Lok Sabha Seat: महेंद्र सिंह धोनी ने रांची में किया मतदान

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने झारखंड की राजधानी रांची में मतदान किया। 

25 Might 202412 : 41 : 19 PM

Ambala Lok Sabha Seat: अंबाला में अनिल विज ने किया मतदान

हरियाणा के पूर्व मंत्री अनिल विज ने अंबाला में अपना वोट डाला।

25 Might 202411 : 47 : 14 AM

LIVE Lok Sabha Part 6 Voting 2024: सुबह 11 बजे तक कहां कितने प्रतिशत मददान

 देश में सुबह 11 बजे तक 25.76 फीसदी वोटिंग

  • यूपी: 27.06%
  • ओडिशा: 21.30%
  • जम्मू कश्मीर: 23.11%
  • झारखंड: 27.80%
  • पश्चिम बंगाल: 36.88%
  • बिहार: 23.67%
  • दिल्ली एनसीआर: 21.69%
  • हरियाणा: 22.09%

25 Might 202411 : 44 : 50 AM

Delhi Lok Sabha Election 2024: सपरिवार मतदान करने पहुंचे अरविंद केजरीवाल

 आम आदमी पार्टी के कर्ताधर्ता और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल अपने पिता और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मतदान करने पहुंचे। 

25 Might 202410 : 21 : 16 AM

LIVE Lok Sabha Part 6 Voting 2024: सुबह 9 बजे तक मतदान प्रतिशत में

  •  यूपी: 12.33%
  • ओडिशा: 7.43%
  • जम्मू कश्मीर: 8.89%
  • झारखंड: 11.74%
  • पश्चिम बंगाल: 16.54%
  • बिहार: 9.66%
  • दिल्ली एनसीआर: 8.94%
  • हरियाणा: 8.31%

25 Might 202410 : 07 : 05 AM

Sultanpur Lok Sabha Election 2024: मेनका गांधी ने किया मतदान

 उत्तर प्रदेश की सुल्तानपुर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी मेनका गांधी ने मतदान किया। 

25 Might 20249 : 59 : 23 AM

New Delhi Lok Sabha Seat: प्रियंका वाड्रा के बच्चों ने किया मतदान

रॉबर्ट वाड्रा और प्रियंका वाड्रा के बच्चों रेहान वाड्रा और मिराया वाड्रा ने मतदान किया। 

25 Might 20249 : 28 : 04 AM

LIVE Lok Sabha Part 6 Voting 2024: स्वाति मालीवाल ने किया मतदान

 सीएम हाउस पर अभद्रता के कारण चर्चा में आईं दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष और आम आदमी पार्टी की मौजूदा राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल ने दिल्ली में मतदान किया। 

25 Might 20249 : 06 : 19 AM

JK Lok Sabha Election: धरने पर बैठीं महबूबा मुफ्ती

  • जम्मू-कश्मीर में पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती बिजबेहाड़ा पुलिस स्टेशन के बाहर धरने पर बैठ गई हैं। 
  • महबूबा मुफ्ती ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने उनकी पार्टी के कई समर्थकों, विशेषकर युवाओं को हिरासत में ले लिया है ताकि वह अपने मताधिकार का प्रयोग ना कर सकें। 
  • महबूबा मुफ्ती गिरफ्तार किए गए या फिर हिरासत में लिए गए अपने सभी समर्थकों की रिहाई की मांग कर रही हैं।

25 Might 20247 : 59 : 41 AM

Delhi Lok Sabha Polls 2024: गौतम गंभीर ने किया मतदान

बीजेपी पूर्वी दिल्ली के सांसद और पूर्व भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर ने मतदान करने के बाद कहा, सभी को बाहर आना चाहिए और बड़ी संख्या में मतदान करना चाहिए। यह हमारी शक्ति है, यह हमारा लोकतंत्र है। सरकार ने पिछले 10 वर्षों में विकास के लिए काम किया है।’ 

25 Might 20247 : 30 : 58 AM

LIVE Lok Sabha Part 6 Voting 2024: पीएम मोदी संदेश- हर वोट मायने रखता है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर लोगों से मतदान की अपील की। उन्होंने लिखा – हर वोट मायने रखता है, इसलिए लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान अवश्य करें।

25 Might 20247 : 27 : 35 AM

Haryana Lok Sabha Election 2024: मतदान के बाद मनोहर लाल का संदेश

मतदान के बाद मनोहर लाल का संदेश 

25 Might 20247 : 26 : 27 AM

Delhi Lok Sabha Chunav 2024: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने किया मतदान

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने पत्नी लक्ष्मी पुरी के साथ दिल्ली के एक मतदान केंद्र पर मतदान किया। 

naidunia_image

25 Might 20247 : 15 : 34 AM

New Delhi Lok Sabha Seat: भाजपा प्रत्याशी बांसुरी स्वराज ने किया मतदान

 नई दिल्ली लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी बांसुरी स्वराज ने सुबह-सुबह ही मतदान कर दिया। इससे पहले उन्होंने में मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद लिया। 

25 Might 20247 : 01 : 34 AM

LIVE Lok Sabha Part 6 Voting 2024: छठे चरण के लिए मतदान शुरू

 सात बजते ही 8 राज्यों की सभी 58 सीटों पर वोटिंग शुरू हो गई। 11 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। 

25 Might 20246 : 54 : 20 AM

Odisha Meeting Polls 2024: ओडिशा में विधानसभा चुनाव के लिए भी मतदान

इसके साथ ही ओडिशा की विधानसभा के लिए भी इस चरण में मतदान होगा। 

25 Might 20246 : 53 : 18 AM

LIVE Lok Sabha Part 6 Voting 2024: 7 बजे से शुरू होगा मतदान

 मतदान सुबह 7 बजे से शुरू होगा जो शाम 6 बजे तक चलेगा। 

25 Might 20246 : 06 : 43 AM

LIVE Lok Sabha Part 6 Voting 2024: किन-किन राज्यों में मतदान

 इस चरण में दिल्ली और हरियाणा की सभी सीटों पर चुनाव होगा। उत्तर प्रदेश की 14, बिहार की आठ, झारंखड की चार, ओडिशा की छह, बंगाल की आठ और जम्मू-कश्मीर की अनंतनाग-राजौरी सीट पर भी वोट डाले जाएंगे है। 

25 Might 20246 : 05 : 51 AM

LIVE Lok Sabha Part 6 Voting 2024:11.13 करोड़ मतदाता

 इस चरण में 11.13 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 5.84 करोड़ पुरुष, 5.29 करोड़ महिला और 5,120 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं।