टीम हारी… लेकिन कैप्टन ने खेली रिकॉर्डतोड़ पारी, बाबर आजम ने रोहित शर्मा को पछाड़ा, खतरे में विराट कोहली का महारिकॉर्ड
हाइलाइट्स

बाबर आजम ने 32 रन की पारी खेली 4000 के आंकड़े से 51 रन दूर बाबर विराट कोहली का महारिकॉर्ड खतरे में

नई दिल्ली. पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में 32 रन की पारी खेली. बाबर की कप्तानी वाली पाकिस्तानी टीम को 23 रन से इस मुकाबले में हार मिली. हालांकि इस मैच में बाबर ने अपने नाम बड़ी उलब्धि दर्ज कर ली है. पाकिस्तानी कप्तान ने इस दौरान टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया है. टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में बाबर ने रोहित को पीछे छोड़ते हुए दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं. इस लिस्ट में बाबर से आग सिर्फ विराट कोहली हैं. पाकिस्तान को इस सीरीज में अभी दो मैच और खेलने हैं. बाबर इस दौरान विराट को भी पछाड़ सकते हैं.

बर्मिंघम में खेले गए दूसरे टी20 मैच में इंग्लैंड (ENG vs PAK) ने पहले बैटिंग करते हुए जोस बटलर (Jos Buttler) के 84 रन के दम पर 7 विकेट पर 183 रन बनाए. जवाब में पाकिस्तान की टीम 160 रन ही बना सकी. पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा फखर जमां ने 45 रन बनाए . जबकि उसके दूसरे शीर्ष स्कोर बाबर आजम (Babar Azam) रहे जिन्होंने 26 गेंदों पर 4 चौकों की मदद से 32 रन की पारी खेली. बाबर के 118 टी20 इंटरनेशनल  मैचों में 3987 रन हो गए हैं जिसमें 3 शतक और 36 अर्धशतक शामिल है. रोहित शर्मा 151 मैचों में 3974 रन के साथ तीसरे नंबर पर खिसक गए हैं जबकि विराट कोहली 117 मैचों में 4037 रन के साथ पहले नंबर पर हैं.

KKR vs SRH आईपीएल फाइनल में क्या बारिश बनेगी विलेन? कैसा रहेगा मौसम और पिच का मिजाज, जानिए रिपोर्ट कार्ड

1, 2 नहीं… पूरे 6 खिलाड़ियों को भेजा पवेलियन, अकेले गेंदबाज ने टीम की बचाई लाज, आईपीएल बीच में छोड़ लौटा था स्वदेश

51 रन बनाकर विराट को पीछे छोड़ देंगे बाबर आजम
बाबर आजम इंग्लैंड के खिलाफ आगामी दो टी20 मैचों में 51 रन बनाकर विराट कोहली को पीछे छोड़ देंगे. बाबर के पास 4 हजारी बनने का सुनहरा मौका है. वह अगाामी टी20 विश्व कप से पहले इस सीरीज में बड़ी पारी खेलकर खुद के आत्मविश्वास में इजाफा करना चाहेंगे. टी20 विश्व कप में बाबर बतौर कप्तान मैदान पर उतरेंगे.

ये कारनामा करने वाले पहले इंग्लिश खिलाड़ी बने बटलर
इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर ने इस मैच में 51 गेंदों पर 87 रन की पारी खेली. उन्होंने 8 चौके और 3 छक्के जड़े. बटलर ने इस दौरान टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने नाम 3000 रन भी पूरे कर लिए. यह उपलब्धि हासिल करने वाले बटलर इंग्लैंड के पहले क्रिकेटर हैं. बटलर के 115 मैचों में 3011 रन हो गए हैं.

Tags: Babar Azam, England vs Pakistan, Rohit sharma, Virat Kohli

जिसको समझा फ्लॉवर वहीं निकला फायर, अमेरिका ने बांग्लादेश को टी20 सीरीज में हराया, शाकिब का दर्द आया बाहर

USA vs BAN T20I 2024: बांग्लादेश के पूर्व कप्तान शाकिब अल हसन ने सीरीज हार के बाद कहा कि टी20 में सभी मैच बराबर होते हैं। मैंने वेस्टइंडीज ए और नेपाल के बीच का मुकाबला देखा। जिसमें दोनों टीमों ने अच्छा खेला।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Fri, 24 Might 2024 04:11:26 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 24 Might 2024 04:13:16 PM (IST)

जिसको समझा फ्लॉवर वहीं निकला फायर, अमेरिका ने बांग्लादेश को टी20 सीरीज में हराया, शाकिब का दर्द आया बाहर
शाकिब अल हसन (फाइल फोटो)

HighLights

  1. अमेरिका ने बांग्लादेश के खिलाफ जीती टी20 सीरीज।
  2. हार के बाद शाकिब अल हसन का दर्द आया बाहर।
  3. 25 मई को खेला जाएगा आखिरी टी20 मैच।

खेल डेस्क, नई दिल्ली। USA vs BAN T20I 2024: टी20 विश्व कप 2024 से पहले अमेरिका ने धमाल मचा दिया। यूएस ने अपने घर में बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज पर 2-0 से कब्जा कर लिया। इस तरह अमेरिका ने पहली बार किसी बड़ी टीम के खिलाफ सीरीज जीती है। वहीं, टी20 वर्ल्ड कप से पहले करारी हार के बाद बांग्लादेश के खिलाड़ी शाकिब अल हसन का दर्द बाहर सामने आया है।

शाकिब अल हसन ने कहा

बांग्लादेश के पूर्व कप्तान शाकिब अल हसन ने सीरीज हार के बाद कहा कि टी20 में सभी मैच बराबर होते हैं। मैंने वेस्टइंडीज ए और नेपाल के बीच का मुकाबला देखा। जिसमें दोनों टीमों ने अच्छा खेला। नीदरलैंड्स और आयरलैंड के बीच का मुकाबला भी काफी करीब रहा। टी20 क्रिकेट का ऐसा फॉर्मेट है, जहां कोई भी जीत सकता है। पाकिस्तान को भी आयरलैंड के खिलाफ हार का स्वाद चखना पड़ा। टी20 में हो सकता है, क्योंकि एक या दो ओवर में मैच पलट सकता है।

टीम के लिए काफी निराशाजनक

शाकिब ने कहा कि टीम के लिए काफी निराशाजनक है। हमें अमेरिका टीम की प्रशंसा करनी होगी। जिस तरह से उन्होंने खेला है। किसी ने सोचा नहीं होगा कि हम दो मैच हार जाएंगे। हार किसी भी खिलाड़ी और टीम को हताश करती है। टी20 वर्ल्ड कप से पहले यह हार हमारे लिए एक सीख है। हम अपने खेल में बदलाव करेंगे।

किसी एक खिलाड़ी का दोष नहीं

बांग्लादेश के पूर्व कप्तान ने कहा, ‘मैं किस एक खिलाड़ी को हार का दोषी नहीं मानूंगा। आपको टी20 मुकाबला जीतने के लिए तीनों डिपार्टमेंट में बेहतर प्रदर्शन करना होता है। यह चीज इस फॉर्मेट को अलग बनाती है। टी20 में जीत पूरी टीम की जीत होती है।’

25 मई को खेला जाएगा आखिरी मैच

बता दें अमेरिका और बांग्लादेश के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच 21 मई को खेला गया था। जिससे यूएस ने 5 विकेट से जीता था। वहीं, दूसरा मैच 23 मई को खेला गया। अमेरिका ने यह मुकाबला 6 रन से जीता। अब तीसरा और आखिरी मुकाबला 25 मई को खेला जाएगा।

  • ABOUT THE AUTHOR
    Author

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

Gandhinagar Lok Sabha Election 2024: अमित शाह ने गांधीनगर से लड़ा था अपना पहला लोकसभा चुनाव, तोड़ दिया था लालकृष्ण आडवाणी का रिकॉर्ड

गांधीनगर लोकसभा सीट पर तीसरे चरण में 7 मई को वोटिंग हुई थी। उसी दिन गुजरात की शेष सभी सीटों (सूरत लोकसभा सीट को छोड़कर) पर भी मतदान हुआ था।

By Arvind Dubey

Publish Date: Solar, 26 Could 2024 10:32:07 AM (IST)

Up to date Date: Solar, 26 Could 2024 10:32:07 AM (IST)

Gandhinagar Lok Sabha Election 2024: अमित शाह ने गांधीनगर से लड़ा था अपना पहला लोकसभा चुनाव, तोड़ दिया था लालकृष्ण आडवाणी का रिकॉर्ड
गांधीनगर भाजपा का गढ़ है और पार्टी 1989 से यहां जीत दर्ज कर रही है।

HighLights

  1. गांधीनगर लोकसभा सीट पर इस बार भी अमित शाह हैं भाजपा प्रत्याशी
  2. सबसे बड़ा सवाल, कितना बड़ा रहेगा हार और जीत का अंतर
  3. 4 जून को आएगा नतीजा, रहेगी देश की नजर

इलेक्शन डेस्क, इंदौर (Gandhinagar Lok Sabha Election 2024)। भाजपा के चाणक्य और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करीबी अमित शाह ने अपना पहला लोकसभा चुनाव 2019 में लड़ा था। तब उन्हें भाजपा के वयोवृद्ध नेता लालकृष्ण आडवाणी की गांधीनगर (गुजरात) सीट से टिकट दिया गया था। अमित शाह ने अपने पहले ही चुनाव में गांधीनगर से सबसे बड़ी जीत का लालकृष्ण आडवाणी का रिकॉर्ड तोड़ दिया था।

Gandhinagar Lok Sabha Election Outcome 2019

2019 लोकसभा चुनाव में अमित शाह ने 5 लाख से ज्यादा वोटों के अंतर से जीत हासिल करते हुए लालकृष्ण आडवाणी के 4.83 लाख वोटों से जीत के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया था। तब शाह का मुकाबला कांग्रेस उम्मीदवार चतुरसिंह चावड़ा से हुआ था। शाह ने 5.43 लाख वोटों से जीत दर्ज की थी।

naidunia_image

अमित शाह को तब 8.74 लाख वोट मिले थे, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी को 3.30 लाख वोट मिले थे। चावड़ा कमजोर प्रत्याशी नहीं थे, क्योंकि वे गुजरात प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष हैं और गांधीनगर उत्तर सीट का प्रतिनिधित्व करने वाले दो बार के विधायक भी रह चुके थे।

इससे पहले 2014 के लोकसभा चुनाव में लालकृष्ण आडवाणी ने गांधीनगर से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के किरीटभाई ईश्वरभाई पटेल के खिलाफ 4.83 लाख वोटों के भारी अंतर से जीत हासिल की थी। बता दें, अटल बिहारी वाजपेयी ने भी 1996 में इस सीट का प्रतिनिधित्व किया था, लेकिन तब उन्होंने लखनऊ सीट अपने पास रखते हुए यहां से इस्तीफा दे दिया था।

naidunia_image

Gandhinagar Lok Sabha Election Outcome 2024

गांधीनगर लोकसभा सीट पर तीसरे चरण में 7 मई को वोटिंग हुई थी। उसी दिन गुजरात की शेष सभी सीटों (सूरत लोकसभा सीट को छोड़कर) पर भी मतदान हुआ था। पीएम मोदी और अमित शाह भी मतदान करने पहुंचे थे। अब 4 जून को देश की अन्य सीटों के साथ गांधीनगर सीट (Gandhinagar Lok Sabha Election Outcome 2024) का भी चुनाव परिणाम आएगा। हार-जीत के अंतर पर इस बार भी देश की नजर रहेगी।

  • ABOUT THE AUTHOR
    Author

    करियर की शुरुआत 2006 में मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के हिंदी सांध्य दैनिक ‘प्रभात किरण’ से की। इसके बाद न्यूज टुडे और हिंदी डेली पत्रिका (राजस्थान पत्रिका समूह) में सेवाएं दीं। 2014 में naidunia.com से डिजिटल की

Indian Filmmaker Payal Kapadia received Grand Prix Award at 77th Cannes Movie Pageant | कांस में पहली बार भारतीय फिल्म को ग्रैंड प्रिक्स अवॉर्ड: सम्मान पाने वाली पहली भारतीय निर्देशक बनीं पायल कपाड़िया, देश को मिले कुल 4 अवॉर्ड

45 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

‘शुक्रिया कांस फिल्म फेस्टिवल हमारी फिल्म काे यहां प्रीमियर करने के लिए। प्लीज एक और भारतीय फिल्म के लिए हमें अगले 30 वर्षों तक इंतजार न कराएं।’

शनिवार को 77वें कांस फिल्म फेस्टिवल के मंच पर यह कहते हुए इंडियन फिल्ममेकर पायल कपाड़िया ने समारोह का दूसरा सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड हासिल किया।

पायल की फिल्म ‘ऑल वी इमैजिन एज लाइट’ को यहां ग्रैंड प्रिक्स अवाॅर्ड से नवाजा गया। इसके साथ ही पायल यह अवॉर्ड अपने नाम करने वाली पहली भारतीय फिल्ममेकर बन चुकी हैं।

स्टेज पर पायल को अमेरिकन एक्ट्रेस और फिल्म प्रोड्यूसर वायोला डेविस ने सम्मानित किया।

स्टेज पर पायल को अमेरिकन एक्ट्रेस और फिल्म प्रोड्यूसर वायोला डेविस ने सम्मानित किया।

अवॉर्ड जीतने के बाद फिल्म की स्टार कास्ट ने पायल को स्टेज पर ही गले लगा लिया।

अवॉर्ड जीतने के बाद फिल्म की स्टार कास्ट ने पायल को स्टेज पर ही गले लगा लिया।

विनर बनने के बाद पोज देतीं (बाएं से दाएं) कनी कुश्रुति, छाया कदम, पायल कपाड़िया और दिव्या प्रभा।

विनर बनने के बाद पोज देतीं (बाएं से दाएं) कनी कुश्रुति, छाया कदम, पायल कपाड़िया और दिव्या प्रभा।

फिल्म को कांस की सबसे प्रतिष्ठित कैटेगरी ‘पाम डी’ओर’ के अंतर्गत 23 मई को प्रीमियर किया गया था। इस कैटेगरी में यह 30 साल बाद सिलेक्ट होने वाली भारतीय फिल्म थी। इससे पहले 1994 में फिल्म ‘स्वाहम’ को इस कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया था।

यह खबर लगातार अपडेट हो रही है…

इस खबर से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें…

कांस में पहली बार भारतीय को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड:अनसुइया सेनगुप्ता को फिल्म द शेमलेस के लिए मिला सम्मान, इसमें सेक्स वर्कर्स की कहानी

77वें कांस फिल्म फेस्टिवल में कोलकाता की रहने वाली एक्ट्रेस अनसुइया सेनगुप्ता ने बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड अपने नाम किया है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

खबरें और भी हैं…
Gold-Silver Value 24 Could: सोने की कीमत में आई कमी, चांदी में भी गिरावट जारी, पढ़ें 24 कैरेट गोल्ड के भाव

भारतीय सर्राफा बाजार में 24 मई 2024 को सोने के भाव में बहुत कमी देखी गई। सोने के भाव में कमी आई है। अब सोने की कीमत 72028 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Fri, 24 Could 2024 05:37:19 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 24 Could 2024 05:37:19 PM (IST)

सोने-चांदी का भाव।

बिजनेस डेस्क, इंदौर। Gold-Silver Value Immediately: भारतीय सर्राफा बाजार में 24 मई 2024 को सोने के भाव में बहुत कमी देखी गई। सोने के भाव में कमी आई है। अब सोने की कीमत 72028 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है। 23 मई 2024 को सोने के शाम के भाव की तुलना में 798 रुपये की कमी आई है। चांदी के भाव में भी कमी देखी गई है। चांदी के भाव में 89762 रुपये प्रति किलो हो गया है। राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाले चांदी के भाव में 23 मई से 293 रुपये की कमी आई है।

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स के अनुसार 24 मई की शाम को 999 शुद्धता वाले 23 कैरेट सोने की कीमत 72826 रुपये थी। 24 मई को 999 वाले 24 कैरेट सोने की कीमत 72028 रुपये हो गई है। 23 मई की शाम को 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 920055 रुपये थी। 24 मई को 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 89762 रुपये हो गई है।

24 मई को 995 शुद्धता वाले सोने की कीमत 71740 रुपये हो गई है। 916 शुद्धता वाले सोने की कीमत 65978 रुपये हो गई है। 750 शुद्धता वाले सोने की कीमत 54021 रुपये हो गई है। 585 शुद्धता वाले सोने की कीमत 42136 रुपये हो गई है।

कैरेट के अनुसार सोना

24 कैरेट सोना= 100% सोना

22 कैरेट सोना= 91.7% सोना

18 कैरेट सोना= 75.0% सोना

14 कैरेट सोना= 58.3% सोना

12 कैरेट सोना= 50.0% सोना

10 कैरेट सोना= 41.7% सोना

मिस्ड कॉल लगाकर जानें सोने-चांदी का भाव

ibja केंद्र सरकार की छुट्टियों और शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं करता है। आपको 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी का रेट जानना है, तो 8955664433 पर मिस्ड कॉल कसकते हैं। मिस्ट कॉल के कुछ ही समय बाद एसएमएस के जरिए रेट्स मिल जाते हैं। गोल्ड या सिल्वर का रेट जानने के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर भी जा सकते हैं।

  • ABOUT THE AUTHOR
    Author

    अनुराग मिश्रा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं। वह कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव है। अनुराग मिश्रा नईदुनिया में आने से पहले भास्कर हिंदी और दैन

Railway Information: एमएफसी में संचालित दुकानें होंगी बंद, रेलवे ने चस्पा किया नोटिस

नोटिस की अवमानना की स्थिति में ठोस कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी गई है। बताया जा रहा है कि कुछ दुकानों में पान-गुटखा, सिगरेट की बिक्री हो रही है।

By Shiv Soni

Publish Date: Solar, 26 Could 2024 09:49:48 AM (IST)

Up to date Date: Solar, 26 Could 2024 09:49:48 AM (IST)

दुकानों के सामने चस्पा किए गए नोटिस।

HighLights

  1. एमएफसी में संचालित दुकानें होंगी बंद, रेलवे ने चस्पा किया नोटिस
  2. नहीं है वाणिज्यिक व्यवसाय लाइसेंस
  3. सात दिन की मोहलत दी गई है।

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर। जोनल स्टेशन के सामने स्थित मल्टी फंक्शन काम्प्लेक्स में संचालित दुकानें बंद होंगी। वाणिज्यिक व्यवसाय लाइसेंस नहीं होने के कारण बंद करने नोटिस थमाया है। अधिकांश दुकानों के सामने नोटिस चस्पा भी कर दिया गया है। इसमें सात दिन की मोहलत दी गई है।

इसके बाद रेल प्रशासन कार्रवाई करेगा। इस काम्लेक्स को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा है। दरअसल यह बिल्डिंग इरकान की है। उन्होंने इसे ठेके पर दिया है। ठेका कंपनी की ओर से लाइसेंस फीस जमा नहीं करने पर ठेका निरस्त कर दिया गया है। वर्तमान में यहां कब्जा है।

कब्जे के साथ अब इस काम्प्लेक्स में दुकानों का संचालन किया जा रहा है। नियमानुसार रेलवे के सर्कुलेटिंग एरिया में व्यवसाय संचालित करने के लिए वाणिज्यिक व्यवसाय का लाइसेंस लेना पड़ता है। लेकिन, एक दुकानों का वर्तमान में लाइसेंस नहीं है। इस मामले को रेल प्रशासन ने बेहद गंभीरता से लिया।

अब सख्ती बरती जा रही है। इसी के तहत सात दिन की मोहलत देकर वाणिज्यिक व्यवसाय बंद करने के निर्देश दिए गए हैं। नोटिस की अवमानना की स्थिति में ठोस कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी गई है। बताया जा रहा है कि कुछ दुकानों में पान-गुटखा, सिगरेट की बिक्री हो रही है, जबकि स्टेशन परिसर में इन चीजों को बेचना प्रतिबंधित है। सख्ती की एक वजह यह भी है।

  • ABOUT THE AUTHOR
    Author

    वर्ष 2010 में गुरु घासीदास विश्‍वविद्यालय, बिलासपुर से ग्रेजुएशन किया है। तत्पश्चात शिक्षा एवं कार्य को आगे बढ़ते हुए मैं दैनिक प्रजापति, इवनिंग टाइम्स एवं लोकस्वर में पत्रकारिता करियर की शुरुआत की 2012—13 मैंन

Dhar Bhojshala ASI Survey: धार भोजशाला सर्वे का 65वां दिन, उत्तरी भाग से पाषाण अवशेष मिला

Dhar Bhojshala ASI Survey: 11 मार्च को मप्र हाई कोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने वैज्ञानिक सर्वे में जीपीआर और जीपीएस मशीन का उपयोग किए जाने का आदेश दिया था। 22 मार्च से शुरू किए गए सर्वे में अभी तक मशीन से कार्य नहीं हो पाया था।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Sat, 25 Might 2024 09:05:20 PM (IST)

Up to date Date: Solar, 26 Might 2024 06:51:27 AM (IST)

Dhar Bhojshala ASI Survey: धार भोजशाला सर्वे का 65वां दिन, उत्तरी भाग से पाषाण अवशेष मिला
Dhar Bhojshala ASI Survey

HighLights

  1. गर्भगृह में छत के नीचे जहां वाग्देवी की प्रतिमा स्थापित थी।
  2. ज्ञकुंड के पास सर्वे करने के लिए मार्किंग की गई है।
  3. सूर्य के आठों प्रहर के चिह्न बने होने का दावा किया गया है।

नईदुनिया प्रतिनिधि, धार। Dhar Bhojshala ASI Survey: ऐतिहासिक भोजशाला के गर्भगृह में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआइ) की टीम में शनिवार को पहली बार ग्राउंड पेनेट्रेटिंग रडार (जीपीआर) से सर्वे किया। यह कार्य जियोलाजिकल सर्वे आफ इंडिया (जीएसआइ) की टीम के सात सदस्यों की देखरेख में किया गया। इस सर्वे के माध्यम से जमीन में दबे पुरा साक्ष्यों की पड़ताल की जा रही है। यज्ञकुंड के पास सर्वे करने के लिए मार्किंग की गई है। इधर, उत्तरी भाग से खोदाई में पाषाण अवशेष मिला है। इस पर सूर्य के आठों प्रहर के चिह्न बने होने का दावा किया गया है।

22 मार्च से शुरू हुआ था सर्वे

उल्लेखनीय है कि 11 मार्च को मप्र हाई कोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने वैज्ञानिक सर्वे में जीपीआर और जीपीएस मशीन का उपयोग किए जाने का आदेश दिया था। 22 मार्च से शुरू किए गए सर्वे में अभी तक मशीन से कार्य नहीं हो पाया था। 40 मजदूर और एएसआई के 18 अधिकारी शनिवार को जब भोजशाला पहुंचे तभी ग्राउंड पेनेट्रेटिंग रडार (जीपीआर) भी लाया गया। हैदराबाद से जीएसआई की टीम पहुंची। इस टीम ने सबसे पहले गर्भगृह में छत के नीचे जहां वाग्देवी की प्रतिमा स्थापित थी, उस स्थान पर मशीन से सर्वे किया।

सर्वे करने के लिए कई ब्लॉक बनाए गए

इस मशीन के माध्यम से पक्के फर्श के नीचे करीब आठ से 10 मीटर और कच्चे फर्श में 40 मीटर तक की गहराई तक की जानकारी ली जा सकती है। परिसर में जीपीआर मशीन से सर्वे करने के लिए कई ब्लॉक बनाए गए हैं।

पाषाण अवशेष मिला

हिंदू पक्ष के गोपाल शर्मा ने दावा किया है कि भोजशाला में उत्तरी क्षेत्र में खोदाई के तहत करीब एक बाई साढ़े तीन वर्ग फीट आकार का एक पाषाण अवशेष मिला है। इस पर मंदिरों में बने चिह्नों की तरह कीर्ति चिह्न अंकित है। उन्होंने बताया कि सूर्य के आठों प्रहर की आकृति मंदिरों में अंकित रहती है। इस प्रकार की आकृति अवशेष पर है। इसी तरह की आकृति स्तंभों पर भी अंकित है।

  • ABOUT THE AUTHOR
    Author

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

Mahakal Sawari: 22 जुलाई से श्रावण मास, महाकाल की सवारी और दर्शन व्यवस्था को लेकर तैयार हो रहा प्लान

श्रावण मास में महाकाल मंदिर की पूजन परंपरा में विशेष बदलाव होता है। भगवान महाकाल भक्तों के लिए सामान्य दिनों की अपेक्षा करीब डेढ़ घंटा पहले जागते हैं।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Fri, 24 Could 2024 08:49:47 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 24 Could 2024 08:49:47 PM (IST)

Mahakal Sawari

HighLights

  1. 22 जुलाई से श्रावण मास की शुरुआत होगी।
  2. पहले ही दिन भगवान महाकाल की सवारी निकलेगी।
  3. श्रावण मास में महाकाल मंदिर की पूजन परंपरा में बदलाव होता है।

नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन। Mahakal Sawari: ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में 22 जुलाई से श्रावण मास की शुरुआत होगी। इस बार श्रावण मास की शुरुआत सोमवार को होने से पहले ही दिन भगवान महाकाल की सवारी निकलेगी। महापर्व शुरू होने में दो माह का समय शेष है, ऐसे में मंदिर समिति श्रावण-भादौ में निकलने वाली भगवान महाकाल की सवारी, श्रावण महोत्सव व दर्शन व्यवस्था को लेकर प्लान तैयार कर रही है। चार जून को चुनाव आचार संहिता समाप्त होने के बाद प्रबंध समिति की बैठक में विचार-विमर्श के बाद इसे अमलीजामा पहनाया जाएगा।

श्रावण मास में महाकाल मंदिर की पूजन परंपरा में विशेष बदलाव होता है। भगवान महाकाल भक्तों के लिए सामान्य दिनों की अपेक्षा करीब डेढ़ घंटा पहले जागते हैं। सामान्य दिनों में मंदिर के पट तड़के चार बजे खुलते हैं। श्रावण मास में प्रत्येक रविवार को रात 2.30 बजे मंदिर के पट खुलते हैं। शेष दिनों में मध्य रात्रि 3 बजे मंदिर के पट खोले जाते हैं। इसके बाद भगवान महाकाल की भस्म आरती शुरू होती है। श्रावण मास में देशभर से कावड़ यात्री भी भगवान महाकाल का जलाभिषेक करने पहुंचते हैं। मंदिर समिति पूजन परंपरा के अनुसार दर्शन की व्यवस्था निर्धारित करती है। कावड़ यात्रियों के प्रवेश व निर्गम को लेकर भी विशेष इंतजाम किए जाते हैं।

प्रतिदिन तीन लाख से अधिक भक्तों के आने की संभावना

श्रावण मास में इस बार प्रतिदिन तीन लाख भक्त भगवान महाकाल के दर्शन करने मंदिर पहुंचेंगे। इसके अनुसार दर्शन प्लान तैयार किया जा रहा है। नवनिर्मित टनल के शेष हिस्से को नवशृंगारित करने का काम भी जारी है। इसके अलावा श्रावण-भादौ मास में निकलने वाली भगवान महाकाल की सवारी व श्रावण महोत्सव के आयोजन को लेकर भी तैयारी की जा रही है।

सावन-भादौ मास में महाकाल की सवारी कब-कब

  • 22 जुलाई- पहली सवारी
  • 29 जुलाई- दूसरी सवारी
  • 5 अगस्त- तीसरी सवारी
  • 12 अगस्त- चौथी सवारी
  • 19 अगस्त- पांचवीं सवारी
  • 26 अगस्त- छठी सवारी
  • 2 सितंबर- शाही सवारी

कलाकारों के आवेदन आमंत्रित होंगे

महाकालेश्वर मंदिर समिति द्वारा 21 जुलाई से एक सितंबर तक प्रत्येक रविवार को श्रावण महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसमें देश के राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कलाकार गीत,संगीत व नृत्य की प्रस्तुति देंगे। स्थानीय कलाकारों को भी मंच साझा करने का अवसर प्राप्त होगा। मंदिर समिति श्रावण महोत्सव में प्रस्तुति देने के लिए कलाकारों के आवेदन आमंत्रित करेगी। इसके लिए भी नियमावली तैयार की जा रही है।

  • ABOUT THE AUTHOR
    Author

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

Video: टी20 वर्ल्ड कप के लिए रवाना हुए भारतीय खिलाड़ी, कप्तान रोहित शर्मा, द्रविड़ के साथ एयरपोर्ट पर कौन-कौन देखिए वीडियो

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम आईसीसी टी20 विश्व कप के लिए रवाना हो चुकी है. बीसीसीआई ने टीम इंडिया को शुभकामना के साथ इस मेगा इवेंट के लिए रवाना भेजा. टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा और कोच समेत खिलाड़ी वेस्टइंडीज और अमेरिका क्रिकेट बोर्ड की मेजबानी में खेले जाने वाले टूर्नामेंट के लिए उड़ान भरी. मुंबई से भारतीय टीम वर्ल्ड चैंपियन बनने का सपना लेकर चली.

आईसीसी टी20 विश्व कप जीतने का सपना लेकर भारतीय टीम शनिवार 25 मई को रवाना हुई. बीसीसीआई ने टीम इंडिया के खिलाड़ियों के इस बहुचर्चित टूर्नामेट के लिए रवाना होने की जानकारी साझा की. टीम बस से कप्तान रोहित शर्मा, कोच राहुल द्रविड़ और ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा के उतरने का वीडियो सामने आया है. मुंबई के एयरपोर्ट से भारतीय टीम का दल उड़ान भरा. 1 से 29 जून के बीच आईसीसी टी20 विश्व कप खेला जाना है.

कप्तान रोहित के साथ कौन कौन
एयरपोर्ट की जो तस्वीर बीसीसीआई ने शेयर की है इसमें कप्तान रोहित शर्मा के साथ विकेटकीपर ऋषभ पंत, कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा, शिवम दुबे, जसप्रीत बुमराह नजर आ रहे हैं. वहीं अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज और अक्षर पटेल की तस्वीर एक साथ दिखी.

Rajkot Hearth Tragedy: राजकोट आगे हादसे में मौतों की संख्या 35 के पार, पीएम मोदी ने जताया दुख

गुजरात के राजकोट स्थित टीआरपी गेमिंग जोन में शनिवार को भीषण आग लगने से बच्चों सहित 35 लोगों की मौत हो गई।

By Paras Pandey

Publish Date: Solar, 26 Might 2024 01:57:08 AM (IST)

Up to date Date: Solar, 26 Might 2024 02:00:09 AM (IST)

Rajkot Fire Tragedy: राजकोट आगे हादसे में मौतों की संख्या 35 के पार, पीएम मोदी ने जताया दुख

एनआई। गुजरात के राजकोट स्थित टीआरपी गेमिंग जोन में शनिवार को भीषण आग लगने से बच्चों सहित 35 लोगों की मौत हो गई। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने घटना पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए काम कर रहा है।