CG Naxal Information: जवानों को नुकसान पहुंचाने नक्‍सलियों ने बदला पैंतरा, अब तैयार कर रहे वायरलेस विस्‍फोटक

Chhattisgarh Naxal Information: नक्सली अब जवानों को निशाना बनाने के लिए इंप्रोवाइज़ एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) सुरंग विस्फोट की वायरलेस तकनीक पर काम कर रहे हैं।

By Ashish Kumar Gupta

Publish Date: Solar, 26 Might 2024 04:15:53 PM (IST)

Up to date Date: Solar, 26 Might 2024 04:23:57 PM (IST)

CG Naxal News: जवानों को नुकसान पहुंचाने नक्‍सलियों ने बदला पैंतरा, अब तैयार कर रहे वायरलेस विस्‍फोटक

HighLights

  1. IED सुरंग विस्फोट की वायरलेस तकनीक पर काम कर रहे नक्‍सली
  2. बाइक के सेंसर से कैमरे की फ्लैशलाइट तक का करते हैं उपयोग
  3. ध्वस्त किए गए नक्सलियों के प्रशिक्षण कैंप से मिले दस्तावेज में मिले प्रमाण

अनिमेष पाल/नईदुनिया, जगदलपुर। Chhattisgarh Naxal Information: नक्सली अब जवानों को निशाना बनाने के लिए इंप्रोवाइज़ एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) सुरंग विस्फोट की वायरलेस तकनीक पर काम कर रहे हैं। अबूझमाड़ के रेकावाही के जंगल में दो दिन पहले ध्वस्त किए गए नक्सलियों के प्रशिक्षण कैंप से मिले दस्तावेज में इसके प्रमाण मिले हैं। इसमें मोटरसाइकिल में प्रयुक्त होने वाले अलार्म की वायरलेस तकनीक से आइईडी विस्फोट का उल्लेख है।

Chhattisgarh Naxalites: सुरक्षा बल को यह भी जानकारी मिली है कि कैमरों में प्रयुक्त होने वाली फ्लैश लाइट की मदद से भी विस्फोट की तकनीक पर नक्सली काम कर रहे हैं। पहले नक्सली जमीन के नीचे दबे तार को बैटरी से जोड़कर विस्फोट करते थे। हाल के वर्षों में सुरक्षा बल विस्फोटक डिटेक्टर व प्रशिक्षित श्वान का उपयोग कर जमीन के नीचे दबे तार के माध्यम से आइईडी विस्फोटक का पता लगा लेते हैं।naidunia_image

नक्सलियों ने हमले का बदला पैंतरा

इस कारण हाल के वर्षों में नक्सली कोई बड़ा नुकसान नहीं पहुंचा पा रहे हैं। इसे देखते हुए अब वे वायरलेस तकनीक पर काम कर रहे हैं। इसके अलावा नक्सली दस्तावेज में संगठन में काम करने वाले विभिन्न कैडर के नक्सलियों के कर्तव्य, युद्ध कौशल, हथियारों के उपयोग के बारे में भी जानकारी दी गई है।

अबूझमाड़ क्षेत्र की कठिन भौगोलिक परिस्थितियों का उपयोग कर नक्सली यहां प्रशिक्षण कैंप संचालित करते हैं, जहां नए नक्सलियों को हथियार चलाने, बम बनाने सहित कई प्रशिक्षण दिए जाते हैं। शुक्रवार को सुरक्षा बल ने इन्हीं में से एक स्थायी प्रशिक्षण कैंप को ध्वस्त करते हुए आठ नक्सलियों को मार गिराया था।naidunia_image

कमांड आइईडी में करते हैं उपयोग

मोटरसाइकिल के अलार्म सेंसर व कैमरे के फ्लैश लाइट का उपयोग कमांड आइईडी से बड़े विस्फोट के लिए किया जाता है। कैमरे के फ्लैश लाइट व अलार्म सेंसर में लगभग 230 वोल्ट का विद्युत उत्पन्न होता है, जो कि आइईडी के विस्फोट होने के लिए पर्याप्त है।

तीस वर्ष पहले पहला विस्फोट

नक्सलियों ने बस्तर में पहला बारूदी सुरंग विस्फोट तीस वर्ष पहले 20 मई 1991 को किया था। कोंडागांव जिले के बंगोली में मतदान के बाद लौट रहे दल के 407 वाहन को विस्फोट कर उड़ा दिया था। इस घटना के बाद से लेकर दो वर्ष पहले दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर में डिस्ट्रीक्ट रिजर्व बल के जवानों के वाहन को बारूदी सुरंग विस्फोट से उड़ाने की घटना तक नक्सली सैकड़ों बारूदी सुरंग विस्फोट कर चुके हैं। इन घटनाओं में एक हजार से अधिक जवान और आम नागरिक मारे गए थे।naidunia_image

दंतेवाड़ा पुलिस अधीक्षक गौरव राय ने कहा, नक्सलियों के अबूझमाड़ में स्थित प्रशिक्षण कैंप से नक्सली दस्तावेज में युद्ध कौशल, संगठन और हथियारों के उपयोग व तकनीक से संबंधित जानकारी मिली है। इन दस्तावेजों का उपयोग संगठन में भर्ती किए जाने वाले नक्सलियों को प्रशिक्षण देने के लिए किया जाता है। सुरक्षा बल अब पहले से अधिक सशक्त और तकनीक से लैस है, नक्सलियों के प्रत्येक रणनीति का जवाब देने में सक्षम हैं।

पुलिस ने पिछले पांच वर्ष में 1225 आइईडी जब्त किए

2019 192

2020 278

2021 163

2022 128

2023 242

2024 33

योग: 1225 (आंकड़े इस वर्ष मार्च तक)

  • ABOUT THE AUTHOR
    Author

    वर्ष 2007 में दिल्‍ली की भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता में पोस्‍ट ग्रैजुएट डिप्‍लोमा किया है। अध्‍ययन के बाद मैंने दिल्‍ली में अलग-अलग संस्‍थानाें में दो वर्ष सेवा दी। इसके बाद मैंने हिंदुस्‍तान न्‍यूजपेपर मे

Excessive Blood Strain: ये है उच्च रक्तचाप के शुरुआती लक्षण, नहीं करें अनदेखा

ऐसे व्यक्ति, जो ब्लड प्रेशर से पीड़ित हैं, उनमें से सिर्फ 50 प्रतिशत मरीज ही ऐसे हैं, जो इससे राहत पाने के लिए दवाइयों का सेवन करते हैं।

By Ekta Sharma

Publish Date: Solar, 26 Might 2024 04:57:13 PM (IST)

Up to date Date: Solar, 26 Might 2024 04:57:13 PM (IST)

hypertension signs

HighLights

  1. लापरवाही बरते बिना इसका उपचार शुरू कर देना चाहिए।
  2. उच्च रक्तचाप मृत्यु दर का एक प्रमुख कारण है।
  3. यह लकवा और हार्ट फैल्योर का भी मुख्य कारण है।

हेल्थ डेस्क, इंदौर। Excessive Blood Strain: भारत में लगभग 90 प्रतिशत उच्च रक्तचाप के मरीज इस बीमारी से अवगत नहीं हैं या फिर उन्हें उचित प्रकार से उपचार ही नहीं मिल पा रहा है। हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. राकेश जैन के मुताबिक, देश में लगभग 22 करोड़ वयस्क उच्च रक्तचाप के शिकार हैं, जिसमें सिर्फ 36.9 प्रतिशत मरीजों को ही इसके बारे में जानकारी होती है। वहीं, ऐसे व्यक्ति, जो ब्लड प्रेशर से पीड़ित हैं, उनमें से सिर्फ 50 प्रतिशत मरीज ही ऐसे हैं, जो इससे राहत पाने के लिए दवाइयों का सेवन करते हैं। सबसे गंभीर बात यह है कि उनमें से भी आधे मरीजों का ही ब्लड प्रेशर नियंत्रण में है। उच्च रक्तचाप मृत्यु दर का एक प्रमुख कारण है।

दिखाई देते हैं ये लक्षण

शुरुआती लक्षण सामने आने पर लापरवाही बरते बिना यदि इसका उपचार शुरू कर दिया जाए, तो इस पर काफी हद तक काबू पाया जा सकता है। मोटापा, अनहेल्दी लाइफस्टाइल, मानसिक तनाव, जंक फूड का लगातार सेवन आदि उच्च रक्तचाप को प्रत्यक्ष रूप से निमंत्रण देने के कारण हैं। मोटापा बच्चों में उच्च रक्तचाप की संभावना को तीन गुना तक बढ़ा देता है। यह बीमारी मुख्य रूप से हृदय, किडनी, मस्तिष्क और आंखों को सबसे अधिक नुकसान पहुंचाती है। यह लकवा और हार्ट फैल्योर का भी मुख्य कारण है।

नियमित जांच करवाते रहें

हालांकि, उच्च रक्तचाप के कोई विशेष लक्षण नहीं होते हैं, लेकिन कुछ लोगों में सांस का फूलना, दिन भर थकान होना, सिर दर्द होना, चक्कर आना, पैरों में सूजन आना, जी मचलाना या बेवजह चिड़चिड़ापन होना आदि इसके लक्षणों के रूप में देखे जा सकते हैं। इन लक्षणों के पाए जाने पर मरीजों को सलाह दी जाती है कि समय व्यर्थ किए बिना डाॅक्टर से संपर्क करें और समय-समय पर नियमित रूप से इसकी जांच करवाते रहें।

डिस्क्लेमर

यह लेख सामान्य जानकारी के आधार पर लिखा गया है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा डॉक्टर्स की सलाह जरूर लें। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।

  • ABOUT THE AUTHOR
    Author

    एकता शर्मा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं और बीते 2 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। डिजिटल मीडिया में काम करने का अनुभव है। साल 2022 से जागरण न्यू मीडिया (JNM) से जुड़ी हैं और Naiduni

IPL 2024 Closing: SRH कप्तान पैट कमिंस के पास यह महेंद्र सिंह धोनी के इस बड़े रिकॉर्ड की बराबरी का मौका

महेंद्र सिंह धोनी ने 2011 में वनडे विश्व कप और उसी सीजन में आईपीएल का खिताब भी जीता था।

By Arvind Dubey

Publish Date: Solar, 26 Could 2024 01:14:58 PM (IST)

Up to date Date: Solar, 26 Could 2024 01:14:58 PM (IST)

IPL 2024 Final: SRH कप्तान पैट कमिंस के पास यह महेंद्र सिंह धोनी के इस बड़े रिकॉर्ड की बराबरी का मौका
कोलकाता और हैदराबाद के बीच आईपीएल चैंपियन बनने के लिए चेन्‍नई के एमए चिदंबरम स्‍टेडियम पर घमासान होगा।

HighLights

  1. हैदराबाद और कोलकाता के बीच आज खेला जाएगा आईपीएल फाइनल
  2. चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा मुकाबला
  3. धोनी अकेले कप्तान जिन्होंने एक ही सीजन में वनडे विश्व कप और आईपीएल दोनों जीते

एजेंसी, चेन्नई (IPL 2024 Closing)। आईपीएल 2024 के फाइनल में थोड़ी देर में हैदराबाद का मुकाबला कोलकाता से होगा। यह मैच SRH के कप्तान पैट कमिंस के लिए बहुत खास होने जा रहा है।

कप्तान पैट कमिंस के पास भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के एक बड़े रिकॉर्ड की बराबरी का मौका है। दरअसल, अब तक धोनी अकेले ऐसे कप्तान हैं, जिन्होंने एक ही सीजन में अपनी कप्तानी में देश के लिए वनडे विश्व कप भी जीता है और अपनी टीम (चेन्नई) को आईपीएल चैंपियन भी बनाया है।

पैट कमिंस की कप्तानी में ऑस्ट्रेलियाई टीम वनडे विश्व कप जीत चुकी है। आज यदि हैदराबाद की टीम विजयी होती है तो यह कमिंस के लिए बड़ी उपलब्धि होगी।

धोनी ने 2011 में वनडे विश्व कप और उसी सीजन में आईपीएल का खिताब भी जीता था। दूसरी ओर, कमिंस ने हाल ही में संपन्न 2023 वनडे विश्व कप में विजेता ऑस्ट्रेलिया का नेतृत्व किया था। अब आईपीएल 2024 फाइनल में हैदराबाद की कप्तानी कर रहे हैं।

naidunia_image

KKR vs SRH Predicted Taking part in XI

KKR – सुनील नरेन, रहमानुल्‍लाह गुरबाज, वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर (कप्‍तान), नितीश राणा, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, मिचेल स्‍टार्क, हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती।

SRH – ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्करम, हेनरिच क्‍लासेन, नितीश कुमार रेड्डी, अब्‍दुल समद, मयंक मार्कंडे, पैट कमिंस (कप्‍तान), जयदेव उनादकट और भुवनेश्‍वर कुमार।

  • ABOUT THE AUTHOR
    Author

    करियर की शुरुआत 2006 में मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के हिंदी सांध्य दैनिक ‘प्रभात किरण’ से की। इसके बाद न्यूज टुडे और हिंदी डेली पत्रिका (राजस्थान पत्रिका समूह) में सेवाएं दीं। 2014 में naidunia.com से डिजिटल की

आईपीएल फाइनल में ऐसी हो सकती है KKR और SRH की प्लेइंग XI, ये खिलाड़ी अकेले दम पर बदल देंगे मैच का रुख
हाइलाइट्स

केकेआर बनाम एसआरएच में फाइनल जंग आज केकेआर की नजर तीसरी बार विजेता बनने पर दोनों टीमों के प्लेइंग इलेवन में ये बदलाव हो सकते हैं

नई दिल्ली. आईपीएल के फाइनल में कोलकाता नाइटराइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीमें भिड़ रही हैं. केकेआर की कप्तानी श्रेयस अय्यर कर रहे हैं जबकि हैदराबाद की कमान पैट कमिंस के हाथों में है. यह बहु प्रतिक्षित मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा. केकेआर ने हैदराबाद को क्वालीफायर 1 में हराकर फाइनल में प्रवेश किया वहीं हैदराबाद ने क्वालीफायर 2 में राजस्थान रॉयल्स को मात देकर खिताब के लिए दावा पेश किया. फाइनल में दोनों टीमें इस प्लेइंग इलेवन के साथ उतर सकती हैं. दोनों टीमों में एक से बढ़कर एक धुरंधर खिलाड़ी हैं. ऐसे में यह मैच बेहद रोमांचक होने वाला है. केकेआर की बॉलिंग और एसआरएच की बैटिंग के बीच जबरदस्त टक्कर होगी.

केकेआर में पावर हिटर की भरमार है वहीं स्पिन डिपार्टमेंट में वरुण चक्रवर्ती के रूप में एक बेहतरीन गेंदबाज है. हैदराबाद की टीम ट्रेविस हेड (Travis Head) और अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) पर ज्यादा निर्भर है जो टॉप ऑर्डर में जल्दी जल्दी रन बनाने में माहिर हैं. उनके पास बॉलिंग में भी वैरायटी है.

स्टार खिलाड़ी नदारद… फिर भी विंडीज ने साउथ अफ्रीका से छीन ली टी20 सीरीज, WC से पहले प्रोटियाज टीम के लिए खतरे की घंटी

टीम हारी… लेकिन कैप्टन ने खेली रिकॉर्डतोड़ पारी, बाबर आजम ने रोहित शर्मा को पछाड़ा, खतरे में विराट कोहली का महारिकॉर्ड

केकेआर की संभावित प्लेइंग XI: सुनील नारायण, रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर (कप्तान), रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, मिशेल स्टार्क, वैभव अरोड़ा, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती.

सुनील नारायण केकेआर के लिए साबित होंगे तुरुप का इक्का
केकेआर की ओर से इस सीजन में ओपनर सुनील नारायण (Sunil Narine) ने अभी तक बेहतरीन बैटिंग की है. इस मैच में केकेआर को उनसे काफी उम्मीदें होंगी. नारायण ने गेंद के साथ साथ बल्ले से भी कमाल किया है. जिस पिच पर फाइनल होना है वहां स्पिनर्स का बोलबाला रहता है. ऐसे में सुनील नारायण अपनी फिरकी से भी पावरप्ले में कहर ढा सकते हैं. वह एसआरएच के मिडिल ऑर्डर को भी सस्ते में ढेर कर सकते हैं.

सनराइजर्स हैदराबाद की संभावित XI: ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्करम, नितीश रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अब्दुल समद, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, जयदेव उनादकट, टी नटराजन.

क्लासेन, हेड और अभिषेक पर रहेगी नजर
हेनरिक क्लासेन (Heinrich Klaasen) ने शुरुआत अच्छी की थी लेकिन दूसरे हाफ में वह फीके रहे हैं. उनके बाद ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा ने बेहतरीन खेल दिखाया है. हेड और अभिषेक के बाद क्लासेन पर सभी की नजरें रहेंगी. केकेआर के दोनों स्पिनर वरुण चक्रवर्ती और सुनील नारायण बीच के ओवरों में हैदराबाद को मुश्किल में डाल सकते हैं उन्हें क्लासेन काउंटर अटैक से मुश्किल में डाल सकते हैं. लाल मिट्टी से बने विकेट पर यह मैच खेला जाएगा जहां गेंदबाजों को अधिक उछाल मिलेगी. कप्तानों के लिए टॉस अहम होगा.

केकेआर बनाम एसआरएच लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
केकेआर बनाम सनराइजर्स हैदराबाद आईपीएल फाइनल मैच की लाइव स्ट्रीमिंग 26 मई को जियो सिनेमा एप्प पर होगी जबकि लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट नेटवर्क पर होगा. यह मैच रविवार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा.

Tags: IPL 2024, KKR vs SRH, Sunil narine, Travis Head

AU Bilaspur: 10वीं व 12वीं कक्षा के होनहारों को मिलेगी अब “अटल” छात्रवृत्ति

स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी बोर्ड परीक्षा के परिणामों के आधार पर इन विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। खास बात यह कि यह छात्रवृत्ति बड़े घर के बच्चों को नहीं मिलेगा। कुलपति आचार्य वाजपेयी ने चयन की प्रक्रिया को लेकर एक हाई पावर कमेटी गठित करने का आदेश दिया है।

By Manoj Kumar Tiwari

Publish Date: Fri, 24 Might 2024 07:04:31 AM (IST)

Up to date Date: Fri, 24 Might 2024 07:04:31 AM (IST)

HighLights

  1. अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय की अभिनव पहल
  2. नए शिक्षण सत्र से मिलेगा लाभ,बनेगी कमेटी
  3. राष्ट्रीय नई शिक्षा नीति का मूल आधार

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर। आर्थिक रूप से कमजोर, गरीब प्रतिभावान विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है। अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय प्रशासन विशेष छात्रवृत्ति योजना प्रारंभ करने जा रहा है। नए शिक्षण सत्र से इसका लाभ मिलेगा। कुलपति आचार्य अरुण दिवाकर नाथ वाजपेयी ने योजना को लेकर एक हाई पावर कमेटी गठित करने का आदेश भी जारी कर दिया है।

गुरुवार को कुलपति आचार्य वाजपेयी की अध्यक्षता में एक बैठक संपन्न हुई। इसमें कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर निर्णय लिया गया। इनमें सबसे प्रमुख “अटल” छात्रवृत्ति को लेकर था। जानकारी के मुताबिक इस योजना में न्यायधानी के उद्योगपति शिवम मोटर्स के मालिक कैलाश गुप्ता की ओर से प्रस्ताव आया था। इसमें उनकी कंपनी की ओर से प्रतिवर्ष एक लाख रुपये विश्वविद्यालय को दिया जाएगा। इसे कक्षा 10वीं और 12वीं कक्षा के आर्थिक रूप से कमजोर, गरीब प्रतिभावान विद्यार्थियों पर खर्च किया जाएगा।

स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी बोर्ड परीक्षा के परिणामों के आधार पर इन विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। खास बात यह कि यह छात्रवृत्ति बड़े घर के बच्चों को नहीं मिलेगा। कुलपति आचार्य वाजपेयी ने चयन की प्रक्रिया को लेकर एक हाई पावर कमेटी गठित करने का आदेश दिया है। यह कमेटी विस्तृत मापदंड, मेधावियों की संख्या, छात्र-छात्राएं, दिव्यांग इत्यादि को लेकर एक रिपोर्ट तैयार कर कुलपति को सौंपेंगे। कार्यपरिषद से अनुमति के बाद इसे लागू कर दिया जाएगा।

इनक्यूबेशन फाउंडेशन ने रखी नींव

छात्रवृत्ति को लेकर शुरुआत भले ही शिवम मोटर्स की ओर से आया है, लेकिन भविष्य में आठ और कंपनियां इसमें जुड़ेंगी। इसकी रूपरेखा तैयार की जा रही है। यह छात्रवृत्ति केवल विश्वविद्यालय से संबंधित जिले जैसे बिलासपुर, मुंगेली, पेंड्रारोड और कोरबा के विद्यार्थियों को मिल सकता है। सेक्शन आठ कंपनी जो की बिलासपुर विश्वविद्यालय इनक्यूबेशन फाउंडेशन के नाम से स्थापित की जाएगी।

समाजकार्य व इंटर्नशिप भी आसान

अटल विश्वविद्यालय और शिवम मोटर्स के बीच एक महत्वपूर्ण एमओयू होगा। इनक्यूबेशन फाऊंडेशन की ओर सरकारी अस्पतालों में मरीजों को निश्शुल्क भोजन एवं तकनीकी पाठ्यक्रमों के छात्रों को इंटर्नशिप के लिए शिवम मोटर्स में अवसर भी देगा। समाजसेवा के क्षेत्र में कई अनेक कार्य किए जाएंगे।

राष्ट्रीय नई शिक्षा नीति का मूल आधार

विद्यार्थियों के लिए अनुभव एवं कार्य कुशलता को सीखने का एक नूतन प्रयास रहेगा जो कि नई शिक्षा नीति का मूल आधार स्तंभ है। आज की बैठक में प्रमुख रूप से कुलसचिव शैलेंद्र दुबे, परीक्षा नियंत्रक एवं जनसंपर्क अधिकारी डा.तरुणधर दीवान, छात्र कल्याण अधिष्ठाता डा.एचएस होता, डा. पूजा पांडेय, डा.हामिद अब्दुलाह विशेष रूप से उपस्थित थे।

वर्जन

कक्षा 10वीं और 12वीं के ऐसे विद्यार्थी जो विषम परिस्थितियों के बीच अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाएंगे। हम उन्हें विशेष छात्रवृत्ति देंगे। गरीबी और आर्थिक रूप से कमजोर होने के बाद कई बच्चे समाज में शिक्षा की अलख जगाते हैं। हाई पावर कमेटी की रिपोर्ट के बाद योजना लागू करेंगे। नए शिक्षण सत्र से बच्चों को यह छात्रवृत्ति मिलेगी।

आचार्य अरुण दिवाकर नाथ वाजपेयी कुलपति, अटल बिहारी वाजपेयी विवि

  • ABOUT THE AUTHOR
    Author

    वर्ष 2010 में गुरु घासीदास विश्‍वविद्यालय, बिलासपुर से ग्रेजुएशन किया है। तत्पश्चात शिक्षा एवं कार्य को आगे बढ़ते हुए मैं दैनिक प्रजापति, इवनिंग टाइम्स एवं लोकस्वर में पत्रकारिता करियर की शुरुआत की 2012—13 मैंन

Right now’s Climate Replace LIVE: तेज रफ्तार से आ रहा चक्रवाती तूफान रेमल, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में रेड अलर्ट, देखिए वीडियो

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, भीषण गर्मी का दौर 29 मई तक जारी रहेगी। दिल्ली, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में 29 मई तक भीषण गर्मी जारी रहेगी। भीषण गर्मी का असर हिमाचल प्रदेश, असम और मेघालय के पहाड़ी इलाकों पर भी पड़ेगा। 

Director Prashanth Neel is busy with NTR’s movie, had artistic variations with Prabhas! | ‘सालार-2’ की शूटिंग टली: NTR की फिल्म पर बिजी हुए डायरेक्टर प्रशांत नील, प्रभास के साथ हुए क्रिएटिव डिफरेंस!

52 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

2023 में रिलीज हुई प्रभास की एक्शन पैक्ड फिल्म ‘सालार पार्ट 1’ साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तेलुगु फिल्म थी। 270 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने ग्लोबली 750 करोड़ रुपए का बिजनेस किया था।

फिल्म के अंत में यह अनाउंस किया गया था कि इसका सेकेंड पार्ट ‘सालार: शौर्यंगापर्वम’ के नाम से रिलीज होगा। पर अब सुनने में आ रहा है कि यह फिल्म टल गई है।

प्रभास और प्रशांत ने 'सालार' में पहली बार साथ काम किया था।

प्रभास और प्रशांत ने ‘सालार’ में पहली बार साथ काम किया था।

कोई जानकारी नहीं कब शूट होगी फिल्म
तेलुगु 360 की एक रिपोर्ट की मानें तो इस फिल्म को प्रभास और फिल्म के डायरेक्टर प्रशांत नील के बीच हुए क्रिएटिव डिफरेंस के चलते टाल दिया गया है।

अब इस फिल्म को कब शूट किया जाएगा इस बारे में अब तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

कई मीडिया रिपोर्ट्स में फिल्म की शूटिंग टलने की अलग-अलग वजह बताई जा रही हैं।

कई मीडिया रिपोर्ट्स में फिल्म की शूटिंग टलने की अलग-अलग वजह बताई जा रही हैं।

अगस्त में शुरू होगी NTR स्टारर फिल्म की शूटिंग
इसी बीच डायरेक्टर प्रशांत जल्द ही NTR के साथ अपनी अगली फिल्म ‘NTR31’ पर काम शुरू करेंगे। इस फिल्म के पहले शेड्यूल की शूटिंग अगस्त में शुरू होगी। प्रशांत अब अपना पूरा समय इस फिल्म को दे रहे हैं।

मेकर्स ने हाल ही में जूनियर NTR के बर्थडे पर इस फिल्म की अनाउंसमेंट की है।

मेकर्स ने हाल ही में जूनियर NTR के बर्थडे पर इस फिल्म की अनाउंसमेंट की है।

प्रभास के पास हैं 3 प्रोजेक्ट्स
वहीं प्रभास के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्टर की अगली फिल्म ‘कल्कि 2898 AD’ है जो 27 जून को वर्ल्डवाइड रिलीज होगी। इसके बाद उनके पास ‘राजा साब’ और ‘स्पिरिट’ के अलावा एक और फिल्म है। ऐसे में वो ‘सालार-2’ पर कब काम करेंगे, इस पर संशय बरकरार है।

प्रभास जल्द ही दीपिका और अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म 'कल्कि 2898 AD' में नजर आएंगे।

प्रभास जल्द ही दीपिका और अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म ‘कल्कि 2898 AD’ में नजर आएंगे।

लगातार फ्लॉप फिल्में दे रहे हैं प्रभास
2017 में रिलीज हुई ‘बाहुबली 2’ के बाद से ही प्रभास के करियर में कोई हिट फिल्म नहीं आई है। तब से लेकर अब तक उनकी 4 फिल्में ‘साहो’, ‘राधे श्याम’, ‘आदिपुरुष’ और ‘सालार पार्ट 1’ रिलीज हुई हैं। इन सभी फिल्मों पर चर्चा भी खूब हुई और इनका जमकर प्रमोशन भी किया पर ये सभी क्रिटिक्स की नजरों में हिट साबित नहीं हुईं।

खबरें और भी हैं…
Salman calls ‘Maine Pyar Kiya’ his favorite movie | ‘मैंने प्यार किया’ मिलने पर रोए थे सलमान: बोले- खुद को इमेजिन ही नहीं किया था, सोचा था जैकी श्रॉफ या अनिल कपूर होंगे लीड एक्टर

2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

सलमान खान 1988 में रिलीज हुई फिल्म ‘बीवी हो तो ऐसी’ में पहली बार सपोर्टिंग कैरेक्टर में नजर आए थे। वहीं सूरज बड़जात्या की 1989 में रिलीज हुई फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ से उन्होंने बतौर लीड एक्टर अपने करियर की शुरुआत की। हाल ही में एक इंटरव्यू में जब सलमान से उनकी पसंदीदा फिल्म के बारे में पूछा गया तो उन्होंने तुरंत ही ‘मैंने प्यार किया’ का नाम लिया। उन्होंने फिल्म की शूटिंग का एक मजेदार किस्सा भी शेयर किया।

‘कबूतर जा जा’ गाने का किस्सा

हैलो, के साथ बातचीत में सलमान ने फेमस सॉन्ग ‘कबूतर जा जा’ की शूटिंग के एक पल को याद किया, जिससे उनकी आंखों में आंसू आ गए। उन्होंने कहा- उस वक्त मैं लगभग 18 साल का था, और ‘कबूतर जा जा’ गाने की शूटिंग के दौरान की एक बहुत मजेदार याद है।

सलमान ने बताया कि मुझे एकदम अचानक से पता चला कि ये कैरेक्टर मेरे लिए है। क्योंकि उससे पहले जब भी नरेशन होता था, तो मैं इस कैरेक्टर के लिए जैकी श्रॉफ या अनिल कपूर को ही इमेजिन करता था। लेकिन मैंने खुद को बड़ी फिल्म करने के लिए उस समय इमेजिन नहीं किया था। वही वो मोमेंट था जब मुझे लगा कि ‘हां’ मैं कर सकता हूं। उस वक्त मेरी आंखों में आंसू थे।

राजश्री द्वारा कई ऑडिशन के बाद सलमान को ‘मैंने प्यार किया’ में लीड रोल के लिए चुना गया था। इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस भाग्यश्री भी थीं। जहां सलमान फिल्म स्टार बने रहे और 1990 के दशक में कई हिट फिल्मों में दिखाई दिए, वहीं भाग्यश्री ने अपने परिवार पर ध्यान देने के लिए कुछ सालों के बाद फिल्मों से ब्रेक ले लिया।

मैंने प्यार किया की सक्सेस के बाद भी सलमान को अपनी अगली हिट के लिए कुछ साल इंतजार करना पड़ा। IIFA अवार्ड्स 2022 के दौरान, सलमान ने अपने जीवन के उस फेस के बारे में बात की। उन्होंने कहा- मैंने प्यार किया की रिलीज के बाद, भाग्यश्री ने फैसला किया कि वह अब काम नहीं करना चाहती, क्योंकि वह शादी करना चाहती थी। और वो पूरा क्रेडिट लेके चली गईं।

छह महीने तक मेरे पास कोई फिल्म नहीं थी। और तभी एक ‘देवता समान आदमी’, रमेश तौरानी, मेरे जीवन में आये। उस समय मेरे पिता ने मुझे 2,000 रुपये दिया और प्रोड्यूसर जीपी सिप्पी को फिल्म इंडस्ट्री की एक न्यूजपेपर में फर्जी अनाउंसमेंट करने के लिए राजी किया कि उन्होंने मुझे एक फिल्म के लिए साइन किया है। जीपी ने ऐसा किया लेकिन कोई तस्वीर नहीं थी। रमेश तौरानी सिप्पी के ऑफिस गए और फिल्म के गाने के लिए 5 लाख रुपये दिए। उन 5 लाख रुपये की वजह से ही मुझे आखिरकार 1991 में ‘पत्थर के फूल’ नाम की फिल्म मिली।

खबरें और भी हैं…
Bhopal Information: भरत आसवानी संभालेंगे साबू की विरासत, अगले चुनाव तक रहेंगे सिंधी पंचायत के कार्यवाहक अध्यक्ष

फिलहाल पूज्य सिंधी पंचायत की कार्यकारिणी में वरिष्ठ उपाध्यक्ष का जिम्मा संभाल रहे हैं भरत आसवानी। रीझवानी के आकस्मिक निधन के बाद वरिष्ठता के मुताबिक मिली कार्यवाहक अध्यक्ष की जिम्मेदारी।

By Ravindra Soni

Publish Date: Solar, 26 Might 2024 12:22:06 PM (IST)

Up to date Date: Solar, 26 Might 2024 12:22:06 PM (IST)

स्व. साबू रीझवानी के साथ भरत आसवानी (बायें)।

नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। पूज्य सिंधी पंचायत संत हिरदाराम नगर के अध्यक्ष साबू रीझवानी के आकस्मिक देहावसान के बाद पंचायत के प्रथम उपाध्यक्ष भरत आसवानी कार्यवाहक अध्यक्ष के रूप में काम करेंगे। पंचायत के संविधान में उपाध्यक्ष के लिए तीन पदों पर चुनाव कराने की परंपरा है। पिछले साल हुए चुनाव में आसवानी वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुने गए थे। नंद कुमार दादलानी द्वितीय एवं जगदीश आसवानी तृतीय उपाध्यक्ष चुने गए थे। वरिष्ठ क्रम में भरत आसवानी प्रथम उपाध्यक्ष हैं, इसलिए वह अब पंचायत के कार्यवाहक अध्यक्ष रहेंगे।

सिंधी पंचायत के चुनाव अधिकारी रहे बसंत चेलानी के अनुसार संवैधानिक व्यवस्था के तहत भरत आसवानी ही पंचायत के अध्यक्ष रहेंग। यदि पंचायत की साधारण सभा अध्यक्ष पद के लिए चुनाव कराना चाहे तो करा सकती है, अन्यथा अगले चुनाव तक कार्यवाहक अध्यक्ष ही काम कर सकता है। पंचायत के महासचिव माधु चांदवानी के अनुसार नियमानुसार अब भरत पंचायत के कार्यवाहक अध्यक्ष रहेंगे।

चुनाव में डेढ़ साल बाकी

गौरतलब है कि पूज्य सिंधी पंचायत के चुनाव दिसंबर 2022 में हुए थे। अध्यक्ष पद के चुनाव में साबू रीझवानी ने अमित राजानी को हराया था। पदाधिकारियों का कार्यकाल तीन साल होता है। इस लिहाज से पंचायत के नए चुनाव में अभी करीब डेढ़ साल का समय बाकी है। पंचायत में अध्यक्ष के स्वर्गवास के बाद तत्काल चुनाव कराने की परंपरा नहीं है। अतीत में स्व. होतचंद रायचंदानी एवं महेश रामरख्यानी पंचायत के कार्यवाहक अध्यक्ष रह चुके हैं।

  • ABOUT THE AUTHOR
    Author

    वर्तमान में नवदुनिया भोपाल यूनिट में हाइपर लोकल डिजिटल डेस्क पर डिजिटल कोआर्डिनेटर के रूप में विगत तीन वर्ष से कार्यरत हूं। इससे पहले मैं नईदुनिया इंदौर यूनिट में पदस्थ था, जहां मैंने डिजिटल डेस्क के अलावा ज्या

काल भैरव की करें पूजा, पशु-पक्षियों की बचाएं जिंदगी, 30 मई को मनेगी कालाष्टमी, कालजयी मंदिर में पांच दिनी विशेष पूजन

जल संसाधन विभाग स्थित कालजयी मंदिर के पुजारी बालमुकुंद तिवारी के मुताबिक, हर माह कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मासिक कालाष्टमी मनाई जाती है। इस दिन भगवान शिव के उग्र स्वरूप काल भैरव की पूजा-अर्चना की जाती है।

By Dhirendra Kumar Sinha

Publish Date: Solar, 26 Could 2024 11:55:10 AM (IST)

Up to date Date: Solar, 26 Could 2024 11:55:10 AM (IST)

काल भैरव की करें पूजा, पशु-पक्षियों की बचाएं जिंदगी, 30 मई को मनेगी कालाष्टमी, कालजयी मंदिर में पांच दिनी विशेष पूजन
जल संसाधन विभाग स्थित कालजयी मंदिर

HighLights

  1. मान्यता कि शिव परिवार की पूजा करने से आती है सुख समृद्धि।
  2. कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पर 30 मई को मनेगी कालाष्टमी।
  3. काल भैरव का मिलेगा आशीर्वाद

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर। प्रतिमाह कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मासिक कालाष्टमी मनाई जाती है। 30 मई को यह दिन पड़ेगा। इस दिन भगवान शिव के उग्र स्वरूप काल भैरव की पूजा होगी। भक्त संपूर्ण शिव परिवार को प्रसन्न करने विभिन्न उपाय करेंगे। मान्यता है कि इस दिन पशु-पक्षियों को नुकसान नहीं पहुंचाना चाहिए। किसी का अपमान करने और झूठ आदि बोलने से बचना चाहिए। गर्मी में जल और छाता दान करना चाहिए।

जल संसाधन विभाग स्थित कालजयी मंदिर के पुजारी बालमुकुंद तिवारी के मुताबिक, हर माह कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मासिक कालाष्टमी मनाई जाती है। इस दिन भगवान शिव के उग्र स्वरूप काल भैरव की पूजा-अर्चना की जाती है। मासिक कालाष्टमी के दिन काल भैरव देव की पूजा करने से शनि और राहु के प्रभावों से मुक्ति मिल सकती है। कालजयी मंदिर में पांच दिनी विशेष पूजन का आयोजन किया गया है।

शनिवार से अभिषेक प्रारंभ हो चुका है। अलग-अलग दिन यजमान होंगे। न्यायधानी में कालाष्टमी पर शिवालयों में भी भीड़ उमड़ती है। घरों में संपूर्ण शिव परिवार की पूजा में भक्त लीन रहते हैं। व्रतियों को इसका बड़ा लाभ मिलता है। उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। घर की क्लेश-बाधाएं दूर होती हैं। घर में शांति, सुख-समृद्धि आती है।

कालजयी मंदिर में विशेष पूजा

जल संसाधन विभाग स्थित कालजयी मंदिर में स्थापना दिवस और कालाष्टमी को लेकर पांच दिनी विशेष पूजन प्रारंभ है। 27 मई को अभिषेक और विशेष पूजा होगी। भक्तों के लिए दिनभर भंडारा का आयोजन किया गया है। बता दें कि यहां दूर-दूर से भक्त भोलेनाथ के दर्शन के लिए पहुंचते हैं।

काल भैरव का मिलेगा आशीर्वाद

भक्त यदि काल भैरव देव की असीम कृपा प्राप्त करना चाहते हैं, तो इसके लिए कालाष्टमी की पूजा के दौरान भैरव बाबा को इत्र, पुष्पों की माला और चंदन आदि जरूर अर्पित करें। इसके साथ ही भोग के रूप में उन्हें मिठाई अर्पित करें और काल भैरव के समक्ष सरसों के तेल का दीपक जलाएं। इसके साथ ही काल भैरव देव की पूजा के दौरान भैरव अष्टक का पाठ भी जरूर करें। विधिवत पूजन नियमों का पालन करें।

  • ABOUT THE AUTHOR
    Author

    वर्ष 2010 में गुरु घासीदास विश्‍वविद्यालय, बिलासपुर से ग्रेजुएशन किया है। तत्पश्चात शिक्षा एवं कार्य को आगे बढ़ते हुए मैं दैनिक प्रजापति, इवनिंग टाइम्स एवं लोकस्वर में पत्रकारिता करियर की शुरुआत की 2012—13 मैंन