PM Modi Street Present: पीएम मोदी ने कोलकाता में किया रोड शो, सिर्फ 6 किमी दूर मौजूद थीं ममता बनर्जी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल में दो जनसभाएं कर चुनाव प्रचार किया। वह अब कोलकाता में रोड शो कर रहे हैं, जिसमें भाजपा समर्थक बड़ी तादाद में पीएम मोदी को देखने पहुंचे हैं।
By Anurag Mishra
Publish Date: Tue, 28 Might 2024 07:37:55 PM (IST)
Up to date Date: Tue, 28 Might 2024 09:52:35 PM (IST)

एएनआई, कोलकाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल में दो जनसभाएं कर चुनाव प्रचार किया। उसके बाद उन्होंने कोलकाता में रोड शो किया। इस दौरान भारी तादाद भाजपा समर्थक पीएम मोदी को देखने पहुंचे थे। दरअसल, 1 जून को आखिरी चरण का मतदान होने वाला है, जिसमें पश्चिम बंगाल की 9 सीटें शामिल हैं। पीएम मोदी की कोशिश है कि भाजपा बंगाल में 2019 के लोकसभा चुनाव से बेहतर करे, इसलिए वह कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं।
पीएम मोदी व ममता बनर्जी दोनों कोलकाता में किया रोड शो
कोलकाता में मंगलवार को पीएम मोदी और पश्चिम बंगाली की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी दोनों ने ही रोड शो किया। दोनों के रोड शो के बीच दूरी सिर्फ 6 किमी थी। ममता बनर्जी सेंट्रल कोलकाता में टीएमसी के प्रत्याशी के जनता से समर्थन मांगा। पीएम मोदी ने नॉर्थ कोलकाता में रथ पर सवार होकर रोड शो किया।
नेताजी सुभाष चंद्र बोस को दी पुष्पांजलि
#WATCH | West Bengal: Prime Minister Narendra Modi pays floral tribute on the statue of Netaji Subhas Chandra Bose, in Kolkata. pic.twitter.com/qBCxY3zmV3
— ANI (@ANI) Might 28, 2024
पीएम मोदी ने रोड शो को शुरू करने से पहले कोलकाता में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। उसके बाद वह रोड शो के लिए रथ पर सवार हुए। उनके साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार व विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी हैं।
लाइव देखें पीएम मोदी का रोड शो…
PM Shri @narendramodi‘s roadshow in Kolkata, West Bengal.#BangaalirMoneModi
— BJP (@BJP4India) Might 28, 2024
पीएम मोदी की रोड शो की कुछ तस्वीरें



