Sehore Information: खड़े ट्रक से जा टकराई चार्टर्ड बस, चालक गंभीर घायल
इंदौर से भोपाल जा रही थी बस। डोडी के पास हुआ हादसा। घायलों को जवार और आष्टा के अस्पताल में कराया भर्ती।
By Ravindra Soni
Publish Date: Tue, 28 Might 2024 10:06:55 AM (IST)
Up to date Date: Tue, 28 Might 2024 10:22:32 AM (IST)
नवदुनिया प्रतिनिधि, सीहोर। इंदौर-भोपाल रोड पर मंगलवार सुबह एक चार्टर्ड बस और ट्रक के बीच भिड़ंत हो गई। इस हादसे में कुछ लोगों के घायल होने की सूचना मिल रही है। साथ ही बस चालक के गंभीर होने की बात कही जा रही है। हादसा डोडी के पास हुआ, जहां पर एक खड़े ट्रक से चार्टर्ड बस जा टकराई। बताया जा रहा है कि बस इंदौर से भोपाल जा रही थी। घटना सुबह 8.30 से 9.00 बजे के बीच हुई। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने घायलों की मदद की ओर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जवार और आष्टा अस्पताल पहुंचाया। Information updating…


