World Information: अमेरिका में तूफान ने मचाई तबाही, फलस्तीनी शरणार्थियों पर इजरायल का हमला, पढ़ें दुनिया की 5 बड़ी खबरें यहां

World Information: इजरायी सेना ने रफाह शहर पर हवाई हमला किया। जिसमें 45 की मौत और दर्जनों लोग घायल हो गए। मारे गए लोगों में महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग शामिल हैं। उत्तर कोरिया अपने जासूसी उपग्रह को कक्षा में स्थापित नहीं कर पाया।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Tue, 28 Might 2024 01:14:14 AM (IST)

Up to date Date: Tue, 28 Might 2024 06:12:18 AM (IST)

World News: अमेरिका में तूफान ने मचाई तबाही, फलस्तीनी शरणार्थियों पर इजरायल का हमला, पढ़ें दुनिया की 5 बड़ी खबरें यहां
World Information

HighLights

  1. अमेरिका में तूफान से 21 लोगों की मौत।
  2. इजरायली सेना ने रफाह पर किया हवाई हमला।
  3. सुनक ने अनिवार्य राष्ट्रीय सेवा योजना का बचाव किया।

डिजिटल डेस्क, रायटर। World Information: अमेरिका में तूफान ने तबाही मचा दी है। यहां के दक्षिणी मैदानी क्षेत्रों, ओजार्क्स समेत चार प्रांतों में तूफान के कारण 21 लोगों की मौत हो गई और कई घर तबाह हो गए। मौसम के और खराब होने की संभावना है। अधिकारियों के अनुसार, अर्कांसस में 8, टेक्सास में 7, केंटुकी में 4 और ओक्लाहोमा में 2 लोगों की मौत हो गई। तलाशी एवं बचाव अभियान जारी है। मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है। तूफान के कारण टेक्सास के केंसा, मिसौरी अरकांसस, टेन्नेसे और केंटुकी में लोगों को बिजली कटौती का सामना करना पड़ा। केंटुकी के गर्वनर एंडी बेशियर ने इमरजेंसी की घोषणा कर दी। तूफान भविष्यवाणी केंद्र ने कहा कि तेज हवा, ओले और बवंडर के साथ मूसलधार बारिश होने की संभावना है। टेक्सास के गर्वनर ग्रेग एब्बोट ने कहा, ‘तूफान के कारण 200 से ज्यादा घरों के साथ अन्य भवन क्षतिग्रस्त हो गए हैं।’

फलस्तीनी शरणार्थियों पर इजरायल के हमले से 45 मरे

इजरायी सेना ने रफाह शहर पर हवाई हमला किया। जिसमें 45 की मौत और दर्जनों लोग घायल हो गए। मारे गए लोगों में महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग शामिल हैं। इन्हें मिलाकर गाजा में जारी इजरायली हमलों में मरने वाले फलस्तीनियों की संख्या 36,050 हो गई है। रविवार रात इजरायली हमला रफाह के बाहरी इलाके तेल अल-सुल्तान पर हुआ। वहां बेघर फलस्तीनी शरण लिए हुए हैं।

जासूसी उपग्रह को कक्षा में स्थापित करने में नाकाम रहा उत्तर कोरिया

उत्तर कोरिया अपने जासूसी उपग्रह को कक्षा में स्थापित नहीं कर पाया। नॉर्थ कोरिया का दूसरा जासूसी उपग्रह को ले जा रहा रॉकेट हवा में ही फट गया। सरकारी कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी ने कहा, ‘उत्तर-पश्चिमी अंतरिक्ष केंद्र से उड़ान भरने के तुरंत बाद इंजन में समस्या आने के कारण रॉकेट फट गया।’

ईरान यूरेनियम शोधन के करीब

ईरान परमाणु हथियार बनाने के लिए जरूरी यूरेनियम शोधन के करीब है। अब तक ईरान 60 प्रतिशत शोधन कर चुका है। परमाणु हथियार बनाने के लिए 90% यूरेनियम की आवश्यता होती है। इंटरेशनल परमाणु ऊर्जा एजेंसी ने तीन स्थानों से प्राप्त यूरेनियम के परीक्षण के बाद यह जानकारी दी।

ब्रिटिश प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय सेवा योजना का बचाव किया

यूके प्राइम मिनिस्टर ऋषि सुनक अनिवार्य राष्ट्रीय सेवा शुरू करने की अपनी प्रतिबद्धता पर कायम है। उन्होंने लंदन के चेशम फुटबॉल क्लब में पत्रकारों से कहा कि ऐसा करना सही है। इस तरह हम हर किसी और देश को सुरक्षित भविष्य दे सकेंगे। सुनक ने कहा कि यह स्पष्ट योजना और साहिक काम है। राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत 18 साल के युवाओं को 12 महीने के लिए पूर्णकालिक सैन्य नियुक्ति का विकल्प या महीने में एक हफ्ते वालंटियर कार्य की योजना दी जाएगी।

  • ABOUT THE AUTHOR
    Author

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

Hrithik Roshan noticed with Suzanne at his son’s commencement ceremony | बेटे की ग्रेजुएशन सेरेमनी में सुजैन के साथ दिखे ऋतिक: एक्स वाइफ के साथ पोज देते नजर आए, 2014 में हुआ था दोनों का तलाक

8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन और उनकी एक्स वाइफ सुजैन खान बड़े बेटे ऋहान की ग्रेजुएशन सेरेमनी अटेंड करते नजर आए। बेटे की स्कूलिंग पूरी होने के बाद हुई सेरेमनी का वीडियो सुजैन ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इसमें ऋतिक और सुजैन दोनों बेटों के साथ काफी खुश नजर आ रहे हैं।

वीडियो में ऋहान स्टेज पर जाते दिखते हैं। बीच में वो रूककर अपने छोटे भाई ऋदान के साथ फोटो क्लिक करवाते हैं। इसके बाद वो स्टेज पर जाकर अपने बैचमेट्स के साथ हैट उछालते नजर आते हैं। बाद में ऋहान पेरेंट्स के साथ केक कट करते और पोज देते नजर आते हैं।

इस वीडियो को शेयर करते हुए सुजैन ने लिखा, ‘हम कहां जा रहे हैं पता नहीं मगर मुझे पता है कि मैं अपने रास्ते पर हूं। तुम्हें ढेर सारी बधाई मेरे बेटे। मैं तुमसे हर दिन कुछ न कुछ नया सीखती हूं। ये तुम्हारी जिंदगी के खुशनुमा पलों की शुरुआत है।’

बाएं से सुजैन, ऋदान, ऋहान और ऋतिक।

बाएं से सुजैन, ऋदान, ऋहान और ऋतिक।

सेलेब्स ने दी बधाई

सुजैन की पोस्ट पर ऋतिक के पिता और फिल्ममेकर राकेश रोशन ने लिखा, -ऋहान बहुत-बहुत बधाई। ये तो बस शुरुआत है। गॉड ब्लेस।’ फरहान अख्तर ने लिखा, ‘बहुत-बहुत बधाई’। रवीना टंडन ने लिखा, ‘बधाई’। सुजैन के बॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी ने भी ऋहान को बधाई दी।

ऋहान को है म्यूजिक में इंटरेस्ट

18 साल के ऋहान मुंबई के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ाई कर रहे थे। वो स्कूलिंग के बाद अब बर्कले कॉलेज ऑफ म्यूजिक, अमेरिका से म्यूजिक सीखने जाएंगे। दिसंबर 2023 में सुजैन ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस बात की जानकारी दी थी।

बाएं से सुजैन, अर्सलान, सबा और ऋतिक।

बाएं से सुजैन, अर्सलान, सबा और ऋतिक।

सुजैन खान से तलाक ले चुके हैं ऋतिक

ऋतिक की शादी सुजैन खान से साल 2000 में हुई थी। दोनों ने 2014 में एक-दूसरे से तलाक ले लिया था। ऋहान और ऋदान​​​​​ दोनों सुजैन और ऋतिक के बेटे हैं। तलाक के बाद दोनों बेटों की कस्टडी सुजैन को मिली। वो और ऋतिक दोनों बच्चों की को-पेरेंटिंग करते हैं।

समय-समय पर दोनों बेटों के साथ वक्त बिताने के लिए वेकेशन पर भी जाते हैं। तलाक के कुछ साल बाद, सुजैन ने अर्सलान गोनी को डेट करना शुरू कर दिया था। वहीं ऋतिक ने एक्ट्रेस सबा आजाद के साथ रिश्ता ऑफिशियल कर दिया था।

ITR Submitting 2024: क्या इनकम टैक्स और टीडीएस को लेकर आप भी हैं कन्फ्यूज, जानें क्या है इसमें अंतर

TDS इनकम टैक्स से काफी ज्यादा अलग होता है और यह कर चोरी रोकने में मदद करता है। किसी व्यक्ति या संगठन को जब सैलरी, ब्याज, किराया या प्रोफेशनल फीस दी जाती है तो तय टैक्स राशि पहले ही काट ली जाती है।

By Sandeep Chourey

Publish Date: Mon, 27 Might 2024 09:49:34 AM (IST)

Up to date Date: Mon, 27 Might 2024 10:35:05 AM (IST)

एक वित्त वर्ष के दौरान किसी व्यक्ति, कंपनी या संगठन की जो भी सालाना आय होती है, उस पर जो टैक्स लगाया जाता है, उसे Revenue Tax कहा जाता है।

HighLights

  1. कई करदाता यह मानते हैं कि Revenue Tax और TDS एक ही चीज होती है, लेकिन ऐसा नहीं है।
  2. Revenue Tax और TDS टैक्स कलेक्ट करने के साथ उसकी गणना करने की एक प्रणाली है।
  3. इन दोनों में तरीकों में टैक्स का कैलकुलेशन अलग-अलग तरह से किया जाता है।

बिजनेस डेस्क, इंदौर। वित्त वर्ष 2023-24 के लिए आयकर रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और ऐसे में कई लोग इनकम टैक्स और टीडीएस को लेकर बहुत अधिक असमंजस की स्थिति में रहते हैं। कई टैक्स पेयर को Revenue Tax और TDS में अंतर पता नहीं होता है और इस कारण कन्फ्यूजन की स्थिति में होते हैं। यहां इस बारे में विस्तार से जानकारी दे रहे हैं टैक्स व निवेश सलाहकार अभिषेक मलतारे।

एक नहीं है Revenue Tax और TDS

कई करदाता यह मानते हैं कि Revenue Tax और TDS एक ही चीज होती है, लेकिन ऐसा नहीं है। Revenue Tax और TDS टैक्स कलेक्ट करने के साथ उसकी गणना करने की एक प्रणाली है। इन दोनों में तरीकों में टैक्स का कैलकुलेशन अलग-अलग तरह से किया जाता है।

naidunia_image

जानें क्या होता है Revenue Tax

एक वित्त वर्ष के दौरान किसी व्यक्ति, कंपनी या संगठन की जो भी सालाना आय होती है, उस पर जो टैक्स लगाया जाता है, उसे Revenue Tax कहा जाता है। इसमें एक व्यक्ति या कंपनी के आय के सोर्स अलग-अलग हो सकते है। इससे सैलरी, प्रॉपर्टी या किराए से मिलने वाली आय भी शामिल होती है। एक वित्त वर्ष के दौरान यदि किसी व्यक्ति या कंपनी की आय 2.5 लाख रुपए से ज्यादा होती है तो उसे स्लैब के अनुसार, टैक्स देना पड़ता है। हालांकि नई कर व्यवस्था के अनुसार, एक वित्त वर्ष में यदि सालाना आय 3 लाख रुपए से ज्यादा है तो उसे भी टैक्स चुकाना पड़ेगा। इसमें वरिष्ठ नागरिकों को कुछ राहत भी दी जाती है।

जानें क्या होता है TDS

TDS इनकम टैक्स से काफी ज्यादा अलग होता है और यह कर चोरी रोकने में मदद करता है। किसी व्यक्ति या संगठन को जब सैलरी, ब्याज, किराया या प्रोफेशनल फीस दी जाती है तो तय टैक्स राशि पहले ही काट ली जाती है। इस राशि को ही टीडीएस कहा जाता है। TDS की राशि तत्काल सरकार तो भेज दी जाती है। टीडीएस के कारण टैक्स कलेक्शन की प्रोसेस आसान हो जाती है और टैक्स चोरी की संभावना भी कम होती है।

  • ABOUT THE AUTHOR
    Author

    कई मीडिया संस्थानों में कार्य करने का करीब दो दशक का अनुभव। करियर की शुरुआत आकाशवाणी केंद्र खंडवा से हुई। महाराष्ट्र में फील्ड रिपोर्टिंग, भोपाल दूरदर्शन, ETV न्यूज़ सहित कुछ रीजनल न्यूज चैनल में काम करके इलेक्