अंबिकापुर को मिलने वाली है एक बड़ी सौगात, एनएच 43 का बहुप्रतीक्षित फ्लाई ओवर जून में हो जाएगा शुरू

गौरतलब है कि राष्ट्रीय राजमार्ग 43 का निर्माण लगभग पूरा होने को है। पिछले सात साल से निर्माण चल रहा है।अंबिकापुर से रायगढ़ की ओर निकलने वाले रास्ते पर अंबिकापुर के प्रवेश द्वार पर ही एक फ्लाई ओवर का निर्माण लुचकी घाट के करीब पिछले दो वर्षों से चल रहा था।

बहुत बेसब्री से लोग इसके शुरू होने की प्रतीक्षा कर रहे थे। काफी प्रतीक्षा के बाद अब वह समय आ गया है जब इस फ्लाईओवर को आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा। इसके साथ ही लुचकी घाट का अस्तित्व भी समाप्त हो जाएगा। आजादी के पहले से ही यह घाट रायगढ़ रोड पर एक प्रसिद्ध स्थल के रूप में जाना जाता है। फ्लाई ओवर के शुरू होने के साथ ही लगभग 15 मिनट का समय रोजाना आने जाने वालों लोगों का बच सकेगा।राष्ट्रीय राजमार्ग 43 पर यात्रा में लगने वाला समय अब काफी कम हो जाएगा,नहीं तो लुचकी घाट और आसपास की जर्जर सड़कों को पार करने में ही दरिमा चौक के बाद लगभग 15 मिनट का समय इन दिनों भी लग रहा था।

उच्च तकनीकी दक्षता से युक्त है फ्लाई ओवर

राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण कर रही टीबीसीएल कंपनी ने ही फ्लाई ओवर का निर्माण दो सालों में पूरा किया है।270 मीटर लंबे,आठ स्लैब और दस पियर वाले इस फ्लाईओवर को अगले कई वर्षों के लिए तकनीकी रूप से दक्ष और मजबूत बताया जा रहा है। फरवरी के महीने में ही तकनीकी रूप से इसे अप्रूवल दे दिया गया था ।कई सब कॉन्ट्रैक्ट के माध्यम से इसका निर्माण पूरा किया गया है।वर्तमान में क्रॉस बेरीकेटिंग का कार्य कराया जा रहा है।

इसके साथ ही एक हफ्ते के अंदर डामरीकरण का कार्य पूरा कर दिया जाएगा जिससे पुल के ऊपर लेबल मेंटेन का काम हो जाएगा और गाड़ियों की आवाजाही में किसी प्रकार की समस्या नहीं रहेगी। दोनों ओर से अप्रोच सड़क लगभग बना दी गई है। डीलाक्स पब्लिक स्कूल से लेकर पुल तक और दूसरी तरफ पेट्रोल पंप से लेकर काली मंदिर तक सड़क पूरी तरह से बना दी गई है।आनन-फानन में काफी तेज गति से सड़क बनाने का काम किया गया है ,ताकि पुल को जून के महीने में बरसात आने से पहले शुरू किया जा सके और लोगों को बरसात में जाम से मुक्ति मिल सके।

खत्म हो जाएगा लुचकी घाट का अस्तित्व

लुचकी घाट दशकों पुराना है। इसके नाम के संदर्भ में भी ऊहापोह की स्थिति है। बताया जाता है कि करजी क्षेत्र की ओर स्थित लुचकी ग्राम से ही इसका नाम पड़ा है। अपने नाम के साथ ही यह स्थल काफी प्रसिद्ध है। दूर दराज के लोग अंबिकापुर के पास के लुचकी घाट को जानते हैं ।आजादी के बाद से जब लोक निर्माण विभाग की एक अत्यंत सकरी सड़क हुआ करती थी, तब से ही यह घाट बहुत प्रसिद्ध था।

लुचकी घाट आने का मतलब लोग यह समझते थे कि अंबिकापुर पहुंच गए और उसके बाद से ही खूबसूरत अंबिकापुर की खुशबू लोगों को आने लगती थी और लोग उत्साह से भर जाते थे।समय के साथ सड़क चौड़ीकरण का कार्य हुआ और घने जंगलों के बीच यह घाट वर्ष दर वर्ष प्रसिद्ध होता चला गया।वर्तमान में यहां पर एक कली मंदिर है, जहां लोग दर्शनों के लिए आना चाहते हैं ,लेकिन जर्जर सड़क और घाट में लगातार हो रही दुर्घटनाओं की वजह से लोगों की आवाजाही कम रहती है। सड़क बनने और फ्लाई ओवर के शुरू होने से मंदिर आने जाने वाले लोगों की संख्या में भी बढ़ोतरी हो सकती है। एक तरफ जहां फ्लाई ओवर बनने से आवागमन में सुविधा होगी वहीं लोगों की भावनाओं से जुड़ा लुचकी घाट अपने अस्तित्व के अंतिम चरण में है।

सैकड़ो दुर्घटनाओं का गवाह है लुचकी घाट

लुचकी घाट का ” यू आकृति” का घुमावदार मोड़ सैकड़ो दुर्घटनाओं का गवाह है।बरसात के दिनों में यहां पर जाम लगने की समस्याएं आम है। ओवरलोड ट्रक और ट्रेलर जैसे ही घाट के घुमावदार मोड़ पर पहुंचते थे।वाहन का संतुलन बिगड़ जाता था और कई गंभीर दुर्घटनाएं हो जाती थी।यहां पर कई सवारी गाड़ियां, बस ,कार आदि दुर्घटनाओं का शिकार हो चुकी है। रात के अंधेरे में भी दुर्घटनाएं हो जाया करती थी। कई बार इसे बनाने की कोशिश की गई।बड़े जनप्रतिनिधियों के आने पर डामरीकरण का लीपा-पोती का कार्य भी कराया जाता था लेकिन दुर्घटनाओं में कमी नहीं आ पाती थी ।सुकून की बात यह है कि अब बड़ा हवाई पुल बन चुका है ।इसके शुरू होते ही दुर्घटनाओं में कमी आएगी और लोगों की जान बच जाएगी।

पुल के ऊपर लाइटिंग की व्यवस्था नहीं

राष्ट्रीय राजमार्ग के मानकों के अनुरूप फ्लाई ओवर में ऊपर के हिस्से में तमाम सुविधाएं दी जाती हैं ,जिसमें रोड साइड पर लाइट की भी व्यवस्था दी जाती है।लेकिन एन एच विभाग ने पूछे जाने पर जानकारी दी है कि इस फ्लाईओवर पर लाइटिंग की व्यवस्था नहीं है।ड्राइंग और डिजाइन में ही यह व्यवस्था नहीं दी गई है।ऐसे में फ्लाई ओवर की खूबसूरती पर प्रश्न चिन्ह लगा सकता है।

काफी परिश्रम से बनी है एप्रोच सड़क

लुचकी घाट के इस फ्लाईओवर का इंतजार आम जनता को जहां बेसब्री से करना पड़ रहा था, वही दोनों ओर की एप्रोच रोड और फ्लाई ओवर बनाने में कंपनी को काफी परिश्रम करना पड़ा है।पहाड़ी क्षेत्र में अप्रोच रोड बनाने के लिए बड़े-बड़े पत्थरों को काटना पड़ा ।उसमें कई महीनो का समय लग गया ।इससे पहले जब सामान्य सड़क हुआ करती थी तो बरसात के दिनों में पहाड़ों से पत्थर गिरने की भी कई घटनाएं यहां पर हो चुकी है और लोगों की जान जोखिम में पड़ जाती थी ।पत्थर काटने का काम ब्लास्टिंग के माध्यम से भी करना पड़ा ,लेकिन फिलहाल अंतिम रूप से परिणाम काफी सुखद है ।जून के 15 तारीख के आसपास फ्लाईओवर के शुरू होने की पूरी उम्मीद है।

जून के महीने में फ्लाईओवर को शुरू करने की पूरी संभावना है ।डामरीकरण का कार्य भी अंतिम चरण पर है।एप्रोच सड़क लगभग बना दी गई है।काम अब कम ही बचा है।

नितेश तिवारी प्रभारी कार्यपालन, अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग

Bhopal Information: पति से अनबन का फायदा उठाकर दोस्त ने बढ़ाई नजदीकियां, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाया

प्रतियोगी परीक्षा की कोचिंग के दौरान हुआ था परिचय। आरोपित सात साल से कर रहा था महिला का शारीरिक शोषण। पुलिस आरोपित की तलाश में जुटी।

By Ravindra Soni

Publish Date: Tue, 28 Might 2024 02:19:11 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 28 Might 2024 02:19:11 PM (IST)

Bhopal News: पति से अनबन का फायदा उठाकर दोस्त ने बढ़ाई नजदीकियां, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाया
प्रतीकात्मक चित्र

HighLights

  1. बागसेवनिया थाना क्षेत्र की घटना।
  2. दो साल पहले आरोपित ने दूसरी युवती से कर ली थी शादी।
  3. इसके बावजूद वह महिला को शारीरिक संबंध बनाने के लिए कर रहा था मजबूर।

नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल Bhopal Crime Information। बागसेवनिया इलाके में एक महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपित और पीड़िता दोनों एक साथ कोचिंग में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान दोनों की दोस्ती गई। आरोपित ने महिला को शादी का झांसा दिया और होटल ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसका अश्लील वीडियो बनाकर उसके साथ सात साल से लगातार संबंध बना रहा था। बाद में तंग आकर महिला ने थाने में उसकी शिकायत की। इस पर पुलिस ने आरोपित पर एफआइआर दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी हैं।

यह है मामला

पुलिस ने बताया कि 34 वर्षीय महिला कोचिंग में रीतेश राठौर के साथ पढ़ती थी। महिला शादीशुदा थी, लेकिन उसकी अपने पति से अनबन चल रही थी। उसने रीतेश को बताया था कि पति उसके साथ बुरा बर्ताव करता है। महिला की घरेलू कलह का फायदा उठाकर रीतेश ने उसे मदद का भरोसा दिलाया और उसके साथ नजदीकियां बढ़ाते हुए एक होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद उसने शादी का झांसा देते हुए कई बार महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाए। उसने महिला के अश्लील वीडियो भी बना लिए। दो साल पहले युवक की शादी हो गई तो महिला ने उससे मिलना बंद कर दिया। इधर, युवक शादी हो जाने के बाद भी महिला को शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर करने लगा। परेशान होकर महिला ने सोमवार को मामले की शिकायत पुलिस को कर दी। पुलिस ने रीतेश राठौर के खिलाफ दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज करने के बाद उसकी तलाश शुरू कर दी है।

  • ABOUT THE AUTHOR
    Author

    वर्तमान में नवदुनिया भोपाल यूनिट में हाइपर लोकल डिजिटल डेस्क पर डिजिटल कोआर्डिनेटर के रूप में विगत तीन वर्ष से कार्यरत हूं। इससे पहले मैं नईदुनिया इंदौर यूनिट में पदस्थ था, जहां मैंने डिजिटल डेस्क के अलावा ज्या

IPL 2024: इस बार आईपीएल में इन तकनीकों का हुआ था उपयोग, फाइनल में अंपायरिंग करने वाले नितिन मेनन ने किया ये खुलासा

आईपीएल 2024 के फाइनल में अंपायरिंग करने वाले नितिन मेनन पिछले पांच आईपीएल मैच के फाइनल में भी अंपायरिंग कर चुके हैं। साथ ही अब उन्हें विश्व कप की भी जिम्मेदारी मिली है।

By Bharat Mandhanya

Publish Date: Tue, 28 Might 2024 12:00:59 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 28 Might 2024 12:00:59 PM (IST)

IPL 2024: इस बार आईपीएल में इन तकनीकों का हुआ था उपयोग, फाइनल में अंपायरिंग करने वाले नितिन मेनन ने किया ये खुलासा
नितिन मेनन ने आईपीएल के फाईनल में की थी अंपायरिंग

HighLights

  1. नितिन मेनन 6 आईपीएल मैच की कर चुके अंपायरिंग
  2. नितिन के पिता भी रहे हैं अंतरराष्ट्रीय अंपायर
  3. नितिन को अब विश्वकप की मिली जिम्मेदारी

IPL 2024 कपीश दुबे, इंदौर। हाल ही में हुए आईपीएल के फाइनल में अंपायरिंग करने वाले नितिन मेनन लगातार छह आईपीएल के फाइनल में अंपायरिंग का रिकॉर्ड बना चुके हैं। वे देश के एकमात्र अंपायर है जो आईसीसी एलीट पैनल में शामिल हैं। नईदुनिया के संवाददाता कपीश दुबे ने नितिन मेनन से खास बात की।

नितिन ने पिछले आईपीएल मैचों के और इस बार के फाइनल में की गई अंपायरिंग के अनुभव के बारे में बताया कि यह आईपीएल चुनौतीपूर्ण नहीं था। उन्‍होंने बताया कि साल 2019 और 2023 के मैच के फाइनल मैच का निर्णय अंतिम गेंद पर हुआ था, ऐसे में मैं पूरी गंभीरता और तैयारी के साथ मैदान में कदम रखता हूं। l

नितिन के पिता भी रहे हैं अंतरराष्ट्रीय अंपायर

नितिन बताते हैं कि उनके पिता नरेंद्र मेनन भी पूर्व अंतरराष्ट्रीय अंपायर रहे हैं। उन्होंने उनके पिता से सीखा है कि हमेशा गेंद पर निगाह रखो, खिलाड़ी पर नहीं। ऐसे में हमेशा दबाव न आते हुए खुद को शांत रखकर फैसले देता हूं। नितिन ने बताया कि तकनीक के चलते महीन ही गलती हो सकती है, लेकिन उनके अधिकतर फैसले सही साबित होते हैं और वे अपनी गलतियों से भी सीखते हैं।

इस तकनीक का हुआ उपयोग

इस बार के आईपीएल में उपयोग की गई तकनीक के बारे में नितिन ने बताया कि इस बार स्मार्ट रिप्‍ले तकनीक का उपयोग किया गया था। साथ ही बॉल को ट्रैक करने के लिए खिलाड़ियों की कमर तक की ऊंचाई मापी गई। जिससे नो बॉल और फुलटॉस बॉल देने में आसानी हुई।

बता दें कि नितिन को अब विश्वकप में भी अंपायरिंग की जिम्मेदारी मिली है। इसको लेकर वे बहते हैं कि उन्‍होंने वेस्टइंडीज में साल 2018 और 2023 में अंपायरिंग की थी, ऐसे में उन्हें इसका अनुभव है।

  • ABOUT THE AUTHOR
    Author

    भरत मानधन्‍या ने इंदौर स्थित चोइथराम कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज में BAJMC में स्नातक की पढ़ाई की है और स्‍कूल ऑफ इकोनॉमिक्‍स (देवी अहिल्‍या विश्‍वविद्यालय) से MA Economics की उपाधि प्राप्‍त की है।

    पत्रकारिता क …

VIDEO: विंडीज के 2 खिलाड़ी साथ दौड़े, साथ डाइव मारी और स्लाइड किया, जैसे परछाई… कैच देख पकड़ लेंगे माथा

नई दिल्ली. क्रिकेट के मैदान पर कई बार ऐसे दृश्य ऐसे दिखते हैं, जो बरसों जेहन में रह जाते हैं. ऐसा ही एक दृश्य वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के मुकाबले में देखने को मिला, जिसने हर किसी को मोह लिया. सोशल मीडिया पर भी इसका वीडियो वायरल हो गया है, जिसमें एक कैच के लिए दो खिलाड़ी साथ दौड़ते हैं. साथ डाइव मारते हैं. एक ही ऐक्शन से साथ गिरते हैं. जिससे पहली नजर में यह जानना मुश्किल हो जाता है कि कैच किस खिलाड़ी ने लपका है और कौन उसकी परछाई सा संग बना रहा.

हम जिस कैच की बात कर रहे हैं, वह दक्षिण अफ्रीका के गेराल्ड कोएत्जी का था. गेराल्ड कोएत्जी ने शमार जोसेफ की लो फुलटॉप गेंद को ऑफ साइड में हवा में खेला. गेंद को लपकने के लिए कवर से ओबेद मैकॉय और मिडऑफ से ब्रैंडन किंग साथ दौड़े. दोनों गेंद के तकरीबन एक बराबर दूरी पर थे. करीब 12-13 कदम उल्टे दौड़ने के बाद दोनों ही गेंद को लपकने के लिए सामने की तरफ डाइव किया.

India Head Coach Job: सचिन तेंदुलकर, नरेंद्र मोदी, धोनी… टीम इंडिया के हेड कोच के लिए आए ऐसे-ऐसे आवेदन, BCCI भी हैरान

ओबेद मैकाय ने गेंद को लपकने के लिए हाथ बढ़ाया, लेकिन किंग उनसे तेज निकले. जब तक मैकाय गेंद तक पहुंचते, किंग उसे लपक चुके थे. कैच लपकने के साथ ही उन्होंने सामने की ओर स्लाइड किया. मैकाय की रफ्तार भी उतनी ही थी और उन्होंने लगभग उसी अंदाज में डाइव की थी. इसके चलते उन्होंने लगभग वैसे ही स्लाइड की. दोनों का एक जैसा दौड़ना, डाइव करना, स्लाइड करना देख हर क्रिकेटप्रेमी के चेहरे को खुशी से भर गया. सिवाय, गेराल्ड कोएत्सी और उनके फैंस को. कोएत्जी बिना खाता खोले मैदान से बाहर लौटे.

Shahid Kapoor Mira Rajput Mumbai Home Value | Oberoi 360 West Mission | शाहिद-मीरा ने मुंबई में खरीदा 60 करोड़ का नया घर: 5,395 स्क्वायर फीट में फैला है अपार्टमेंट, 1.75 करोड़ स्टाम्प ड्यूटी भी चुकाई

15 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर और उनकी वाइफ मीरा राजपूत ने मुंबई में एक नया अपार्टमेंट खरीदा है। इस लग्जरी अपार्टमेंट की कीमत तकरीबन 60 करोड़ रुपए है।

कपल का यह अपार्टमेंट वर्ली के ओबेरॉय 360 वेस्ट प्रोजेक्ट का हिस्सा है। यह 5,395 स्क्वायर फीट में फैला हुआ है, जिसमें तीन पार्किंग स्पेस हैं।

शाहिद-मीरा ने इस बिल्डिंग के टॉप पर अपार्टमेंट खरीदा है।

शाहिद-मीरा ने इस बिल्डिंग के टॉप पर अपार्टमेंट खरीदा है।

1.75 करोड़ स्टाम्प ड्यूटी भी चुकाई
रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाहिद और मीरा ने बीते 24 मई को अपने इस अपार्टमेंट का रजिस्ट्रेशन कराया है। इसके साथ ही कपल ने 1.75 करोड़ की स्टाम्प ड्यूटी भी चुकाई है। कपल का यह अपार्टमेंट ओबेरॉय रियल्टी द्वारा बनाई गई बिल्डिंग में सबसे ऊंचे फ्लोर पर स्थित है। दोनों ने इसे चंदक रियल्टर्स प्राइवेट लिमिटेड से खरीदा है।

कपल के इस नए अपार्टमेंट का ऑन पेपर प्राइज 58.66 करोड़ रुपए है। इसके साथ ही दोनों ने 1.75 करोड़ की स्टाम्प ड्यूटी भी चुकाई है।

कपल के इस नए अपार्टमेंट का ऑन पेपर प्राइज 58.66 करोड़ रुपए है। इसके साथ ही दोनों ने 1.75 करोड़ की स्टाम्प ड्यूटी भी चुकाई है।

2018 में भी खरीदा था अपार्टमेंट
इससे पहले 2018 में भी शाहिद ने इसी बिल्डिंग में एक अपार्टमेंट खरीदा था। तब उस अपार्टमेंट की कीमत 55.60 करोड़ रुपए थी। इसके लिए उन्होंने 2.91 करोड़ की स्टाम्प ड्यूटी चुकाई थी।

शाहिद ने 2018 में इसी बिल्डिंग के 42वें फ्लोर पर अपार्टमेंट खरीदा था। एक्टर की वाइफ मीरा अक्सर अपने इस लग्जीरियस अपार्टमेंट की फोटोज शेयर करती हैं।

शाहिद ने 2018 में इसी बिल्डिंग के 42वें फ्लोर पर अपार्टमेंट खरीदा था। एक्टर की वाइफ मीरा अक्सर अपने इस लग्जीरियस अपार्टमेंट की फोटोज शेयर करती हैं।

‘देवा’ की शूटिंग में बिजी हैं एक्टर
वर्कफ्रंट पर शाहिद की पिछली फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी। इन दिनों वे ‘देवा’ की शूटिंग कर रहे हैं। इसमें उनके अपोजिट एक्ट्रेस पूजा हेगड़े होंगी।

इसके अलावा शाहिद के पास वेब सीरीज ‘फर्जी’ का सीजन 2 भी है, जो जल्द ही OTT पर रिलीज होगा।

खबरें और भी हैं…
Delhi: पश्चिम विहार के आई मंत्रा हॉस्पिटल में भीषण आग, दमकल की 5 गाड़ियां मौके पर मौजूद

इससे पहले बीते दिनों दिल्ली के बेबी केयर सेंटर में भयंकर आग लगने से 7 मासूमों की मौत हो गई थी।

By Arvind Dubey

Publish Date: Tue, 28 Could 2024 12:55:36 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 28 Could 2024 12:55:36 PM (IST)

Delhi: पश्चिम विहार के आई मंत्रा हॉस्पिटल में भीषण आग, दमकल की 5 गाड़ियां मौके पर मौजूद

एजेंसी, नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के आई मंत्री हॉस्पिटल में भीषण आग लग गई है। दमकल की 5 से अधिक गाड़ियां आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है। यह हॉस्पिटल पश्चिम विहार इलाके में है।

  • ABOUT THE AUTHOR
    Author

    करियर की शुरुआत 2006 में मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के हिंदी सांध्य दैनिक ‘प्रभात किरण’ से की। इसके बाद न्यूज टुडे और हिंदी डेली पत्रिका (राजस्थान पत्रिका समूह) में सेवाएं दीं। 2014 में naidunia.com से डिजिटल की

ITR Submitting 2024: रिजेक्ट हो सकता है आपका HRA Declare, जरूर सबमिट करें ये जरूरी डॉक्युमेंट्स

HRA किसी भी कर्मचारी की सैलरी का एक बड़ा हिस्सा होता है। फॉर्म 16 के भाग बी में इसकी जानकारी होती है।

By Sandeep Chourey

Publish Date: Tue, 28 Might 2024 10:08:05 AM (IST)

Up to date Date: Tue, 28 Might 2024 10:08:05 AM (IST)

कर्मचारी की सैलरी स्लिम में यह विवरण दिया होता है कि उसे कितना HRA मिलता है।

HighLights

  1. वेतन में एक बड़ा हिस्सा HRA के रूप में मिलता है।
  2. Earnings Tax Return दाखिल करते समय आयकर छूट के लिए दावा कर सकते हैं।
  3. HRA क्लेम आप ऐसी स्थिति में ही कर सकते हैं, जब आपने नई कर व्यवस्था का चुनाव नहीं किया हो।

बिजनेस डेस्क, इंदौर। सभी वेतन भोगी कर्मचारी और आयकरदाता इन दिनों आयकर रिटर्न भरने में व्यस्त है। आय-व्यय के इस हिसाब-किताब में हाउस रेंट अलाउंस (HRA) सैलरी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है, जो संगठित क्षेत्र के सभी कर्मचारियों को वेतन के साथ दिया जाता है। कई बार वेतन का करीब 50 फीसदी हिस्सा HRA के रूप में मिलता है। ऐसे में यदि आपको भी वेतन में एक बड़ा हिस्सा HRA के रूप में मिलता है तो आप Earnings Tax Return दाखिल करते समय आयकर छूट के लिए दावा कर सकते हैं। हालांकि इस एक शर्त यह है कि आप किराए के मकान में रहते हो। इसके अलावा HRA क्लेम आप ऐसी स्थिति में ही कर सकते हैं, जब आपने नई कर व्यवस्था का चुनाव नहीं किया हो। गौरतलब है कि नई टैक्स व्यवस्था में HRA छूट उपलब्ध नहीं है।

जरूर सबमिट करें ये डॉक्यूमेंट

इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) फाइल करते समय आप उस स्थिति में ही HRA डिडक्शन का लाभ उठा सकते हैं, जब इसके लिए जरूरी डॉक्यूमेंट को जमा करना होगा, अन्यथा आपका एचआरए क्लेम रिजेक्ट हो सकता है। कर्मचारी की सैलरी स्लिम में यह विवरण दिया होता है कि उसे कितना HRA मिलता है। HRA किसी भी कर्मचारी की सैलरी का एक बड़ा हिस्सा होता है। फॉर्म 16 के भाग बी में इसकी जानकारी होती है। यदि आप किराए से रहते हैं तो Lease Settlement जमा कर सकते हैं और Lease Receipt भी जमा कर सकते हैं।

बिना पैन कार्ड के फाइल कर सकते हैं क्लेम

आयकर विभाग की ओर से Pan Card जारी किया जाता है। यदि यदि व्यक्ति सालाना किराया 1 लाख रुपये से कम देता है, तो मकान मालिक के पैन कार्ड की जरूरत नहीं होती है। वहीं किराया 1 लाख से अधिक होता है तो मकान मालिक के पैन डिटेल्स देना जरूरी होता है। यदि किराएदार सालाना 6,00,000 रुपए से ज्यादा किराए के रूप में देता है तो महीने के किराए से 10 फीसदी का TDS कटता है।

  • ABOUT THE AUTHOR
    Author

    कई मीडिया संस्थानों में कार्य करने का करीब दो दशक का अनुभव। करियर की शुरुआत आकाशवाणी केंद्र खंडवा से हुई। महाराष्ट्र में फील्ड रिपोर्टिंग, भोपाल दूरदर्शन, ETV न्यूज़ सहित कुछ रीजनल न्यूज चैनल में काम करके इलेक्

Sehore Information: खड़े ट्रक से जा टकराई चार्टर्ड बस, चालक गंभीर घायल

इंदौर से भोपाल जा रही थी बस। डोडी के पास हुआ हादसा। घायलों को जवार और आष्टा के अस्पताल में कराया भर्ती।

By Ravindra Soni

Publish Date: Tue, 28 Might 2024 10:06:55 AM (IST)

Up to date Date: Tue, 28 Might 2024 10:22:32 AM (IST)

नवदुनिया प्रतिनिधि, सीहोर। इंदौर-भोपाल रोड पर मंगलवार सुबह एक चार्टर्ड बस और ट्रक के बीच भिड़ंत हो गई। इस हादसे में कुछ लोगों के घायल होने की सूचना मिल रही है। साथ ही बस चालक के गंभीर होने की बात कही जा रही है। हादसा डोडी के पास हुआ, जहां पर एक खड़े ट्रक से चार्टर्ड बस जा टकराई। बताया जा रहा है कि बस इंदौर से भोपाल जा रही थी। घटना सुबह 8.30 से 9.00 बजे के बीच हुई। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने घायलों की मदद की ओर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जवार और आष्टा अस्पताल पहुंचाया। Information updating…

  • ABOUT THE AUTHOR
    Author

    वर्तमान में नवदुनिया भोपाल यूनिट में हाइपर लोकल डिजिटल डेस्क पर डिजिटल कोआर्डिनेटर के रूप में विगत तीन वर्ष से कार्यरत हूं। इससे पहले मैं नईदुनिया इंदौर यूनिट में पदस्थ था, जहां मैंने डिजिटल डेस्क के अलावा ज्या

IPL Ultimate 2024: KKR को इन रण्‍नीतियों से मिली थी विजय, वेंकटेश अय्यर ने बताया कैसे मिली जीत

आईपीएल का फाइनल मुकाबला कोलकाता और हैदराबाद के बीच खेला गया था, इस मैच में कोलकाता ने जीत हासिल की।

By Kapeesh Dubey

Publish Date: Tue, 28 Could 2024 07:27:24 AM (IST)

Up to date Date: Tue, 28 Could 2024 07:27:24 AM (IST)

IPL Final 2024: KKR को इन रण्‍नीतियों से मिली थी विजय, वेंकटेश अय्यर ने बताया कैसे मिली जीत
कोच चंद्रकांत पंडित के साथ वेंकटेश अय्यर

HighLights

  1. हैदराबाद और कोलकाता के बीच खेला गया आईपीएल का फाइनल
  2. केकेआर ने फाइनल में दर्ज की जीत
  3. वेंकटेश अय्यर ने खेली अर्धशतकीय पारी

IPL Ultimate 2024 कपीश दुबे, नईदुनिया इंदौर। आईपीएल के मैच इंदौर में न होने की मायूसी इंदौरियों के दिल से रविवार को हुए फाइनल के बाद काफी हद तक कम हो गई। टीम भले इंदौर की न हो, लेकिन जीत की इबारत लिखने वाले से लेकर जिताने वाले चेहरे तक सभी इंदौरी ही थे। कोच चंद्रकांत पंडित ने केकेआर के लिए निर्भीकता, आक्रामकता और समर्पण के साथ खेलने की नीति निर्धारित की थी। पंडित ही मध्य प्रदेश की टीम के भी कोच हैं। वेंकटेश अय्यर को हर परिस्थिति के लिए तैयार रहने की भूमिका दी गई थी। इंदौरी वैसे भी हर भूमिका में खुद को ढाल लेते हैं और वेंकटेश की कमाल की बल्लेबाजी से टीम ने जीत का स्वाद चखा।

चेन्नई में 26 मई को खेले गए आईपीएल के फाइनल में केकेआर ने सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को आठ विकेट से हराया। अंतरराष्ट्रीय सितारों से सजी हैदराबाद की टीम पहले खेलते हुए मात्र 113 रनों पर सिमट गई थी। फिर इसी पिच पर वेंकटेश ने सिखाया कि बल्लेबाजी कैसे की जाती है। वेंकटेश ने नाबाद अर्धशतकीय पारी में कुछ यूं शाॅट लगाए, जैसे बच्चों का खेल हो।

naidunia_image

वेंकटेश बताते हैं, टीम में हमें जीजी सर (गौतम गंभीर) से नैसर्गिक अंदाज में खेलने की स्वतंत्रता मिली थी। अभिषेक नायर के साथ मैंने बल्लेबाजी सुधार पर बहुत मेहनत की थी, जिसका फायदा मुझे मिला। मुझे टीम में फ्लोटर की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। शुरू के छह-सात मैचों में अलग-अलग क्रम पर बल्लेबाजी पर भेजा गया और खुशी है कि मैं टीम प्रबंधन की उम्मीदों पर खरा उतरा।

टीम के कोच चंद्रकांत पंडित भी जीत का राज बताते हुए कहते हैं, हमने सत्र के पहले तय किया था कि निडरता से खेलेंगे, आक्रामकता से खेलेंगे और पूरे समर्पण से खेलेंगे। हमारे पास बहुत से विकल्प थे, जिससे हम प्रयोग कर सकते थे। यह टीम गेम है और हर व्यक्तिगत खिलाड़ी का प्रदर्शन टीम के लिए था। हम एक इकाई के रूप में मैदान में नजर आते थे। लीग में हमने सबसे ज्यादा मैच जीते।

naidunia_image

पूरी टीम को थी जीत की ललक

वेंकटेश के प्रदर्शन में इस टूर्नामेंट में अलग 
सा आत्मविश्वास दिखा। इस बारे में पंडित बताते हैं, खिलाड़ी और कोच का एक-दूसरे पर भरोसा महत्वपूर्ण होता है। हम मध्‍य प्रदेश टीम में साथ वक्त बिता चुके हैं और एक-दूसरे को समझते हैं। वेंकटेश जिम्मेदारी लेना पसंद करता है। वह मुझसे कहता था कि मैं आईपीएल ट्रॉफी जीतना चाहता हूं। अन्य खिलाड़ी भी शुरुआत से ही ट्रॉफी जीतने के लिए ही खेल रहे थे। जो ईमानदारी से प्रयास करते हैं, भगवान भी उनका साथ देता है।

फाइनल के बारे में पंडित कहते हैं, हम हैदराबाद को पहले हरा चुके थे, इसलिए आत्मविश्वास से भरे थे। मगर टी-20 क्रिकेट में चंद गेंदों में परिणाम बदल जाता है। इसलिए हम पूरी तैयारी से मैदान में उतरे थे। मैंने सभी से कहा था कि यह मत सोचो की फाइनल है। इसे किसी अन्य मैच की तरह लें और जैसा अब तक खेले हैं वैसा ही खेलें। चैंपियन की तरह खेले।

  • ABOUT THE AUTHOR
    Author

    भरत मानधन्‍या ने इंदौर स्थित चोइथराम कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज में BAJMC में स्नातक की पढ़ाई की है और स्‍कूल ऑफ इकोनॉमिक्‍स (देवी अहिल्‍या विश्‍वविद्यालय) से MA Economics की उपाधि प्राप्‍त की है।

    पत्रकारिता क …

बेडरूम से पूल तक… KKR के कप्तान जहां भी जा रहे आईपीएल ट्रॉफी साथ ले जा रहे. पिता को मैसेज किया…

नई दिल्ली. आईपीएल चैंपियन बनने के बाद कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाड़ी खूब जश्न मना रहे हैं. खासकर केकेआर के कप्तान श्रेयस अय्यर आईपीएल ट्रॉफी छोड़ ही नहीं रहे हैं. अय्यर ने लियोनेल मेसी के अंदाज में आईपीएल ट्रॉफी के साथ बेडरूम में फोटो खिंचवाई. वे यहीं नहीं रुके और पूल से भी ऐसी ही तस्वीर शेयर की. शाहरुख खान को जीत का श्रेय देने वाले श्रेयस अय्यर ने अपने पापा को भी खास मैसेज किया.

कोलकाता नाइटराइडर्स ने रविवार को सनराइजर्स हैदराबाद को बुरी तरह रौंदकर आईपीएल की ट्रॉफी जीती थी. उसने हैदराबाद को 113 रन पर ऑलआउट कर महज 10.3 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया था. यह तीसरा मौका है जब केकेआर ने आईपीएल का खिताब जीता है. केकेआर की टीम इससे पहले 2012 और 2014 में भी चैंपियन रह चुकी है.

कोच की तलाश: डेडलाइन खत्म, गंभीर ने साधी चुप्पी, पर BCCI के पास दूसरा दमदार विकल्प नहीं…

श्रेयस अय्यर ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें वह आईपीएल ट्रॉफी के साथ पूल में पोज देते नजर आ रहे हैं. उन्होंने इस पोस्ट के साथ लिखा है, ‘मैं जहां भी जाता हूं तुम्हें लेकर जाता हूं.’