Pakistan Information: नवाज शरीफ की जुबान पर आखिरकार आया सच, बोले- भारत के साथ समझौते को पाकिस्तान ने तोड़ा

Pakistan Information: पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने स्वीकार किया कि 1999 के लाहौर समझौते का उल्लंघन पाकिस्तान ने किया था। भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने इस समझौते पर दस्तखत किए थे।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Tue, 28 Might 2024 11:35:12 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 28 Might 2024 11:39:17 PM (IST)

Pakistan News: नवाज शरीफ की जुबान पर आखिरकार आया सच, बोले- भारत के साथ समझौते को पाकिस्तान ने तोड़ा
नवाज शरीफ (फाइल फोटो)

HighLights

  1. भारत और पाकिस्तान के बीच 1999 में लाहौर समझौता हुआ था।
  2. पाकिस्तान ने किया था समझौता का उल्लंघन।
  3. भारतीय सेना ने पाकिस्तान को दिया था मुंहतोड़ जवाब।

पीटीआई, लौहार। Pakistan Information: पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने स्वीकार किया कि 1999 के लाहौर समझौते का उल्लंघन पाकिस्तान ने किया था। भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने इस समझौते पर दस्तखत किए थे। उन्होंने जनरल परवेज मुशर्रफ के कारगिल नें घुसपैठ का जिक्र करते हुए कहा कि यह गलती हमारी थी। नवाज शरीफ ने पार्टी की एक बैठक में यह बात स्वीकार की। पूर्व पीएम ने कहा, ’28 मई, 1998 को पाकिस्तान ने 5 परमाणु परीक्षण किए थे। उसके बाद अटल साहब यहां आए। हमारे साथ समझौता किया, लेकिन हमने उसका उल्लंघन किया।’

आज के दिन पाकिस्तान ने किया था परमाणु परीक्षण

पाकिस्तान के तत्कालीन आर्मी चीफ परवेज मुशर्रफ ने सेना को मार्च 1999 में जम्मू-कश्मीर के कारगिल जिले में घुसपैठ का आदेश दिया था। इस के बाद दोनों देशों के बीच युद्ध छिड़ गया। भारत ने यह युद्ध जीत लिया था। दरअसल, 28 मई को पाकिस्तान ने अपने पहले परमाणु परीक्षण की 26वीं सालगिरह मनाई है।

अमेरिका ने दिया था पांच अरब डॉलर का ऑफर

पाकिस्तान मुस्लिम लीग की बैठक में नवाज शरीफ ने बताया कि बिल क्लिंटन ने परमाणु परीक्षण करने से रोकने के लिए पांच अरब डॉलर का ऑफर दिया था। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पर निशाना साथा। कहा कि यह इमरान होते को प्रस्ताव स्वीकार कर लेते।

नवाज शरीफ को छोड़ना पड़ा था प्रधानमंत्री पद

पनामा पेपर्स मामले में पाकिस्तान को सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद नवाज शरीफ को अपना प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था। बाद में वह यूके शिफ्ट हो गए थे। इसके छह वर्ष बाग मंगलवार को निर्विरोध पीएमएल-एन के अध्यक्ष चुने गए।

  • ABOUT THE AUTHOR
    Author

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

हाय गर्मी… आसमान से बरस रही आग, दिल्ली में सबसे गर्म दिन, चुरू में तापमान 50 के ऊपर पहुंचा

IMD Warmth Wave Replace: मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी में अगले कुछ दिनों तक लू की स्थिति बनी रहेगी। सफदरगंज वेधशाला में मंगलवार को उच्चतम तापमान दर्ज किया गया।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Wed, 29 Could 2024 12:24:09 AM (IST)

Up to date Date: Wed, 29 Could 2024 12:26:58 AM (IST)

हाय गर्मी... आसमान से बरस रही आग, दिल्ली में सबसे गर्म दिन, चुरू में तापमान 50 के ऊपर पहुंचा
IMD Warmth Wave Replace

HighLights

  1. दिल्ली में बीता सबसे गर्म दिन।
  2. चूरू में तापमान 50 के पार।
  3. गर्मी से कुछ दिन नहीं मिलेगी राहत।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। IMD Warmth Wave Replace: उत्तर भारत इस वक्त भीषण गर्मी से परेशान है। आसमान से आग बरस रही है। लोगों को मानसून का इंतजार है। मौसम विभाग ने दोपहर में बाहर ना निकलने की सलाह दी है। हर दिन तापमान के पुराने रिकॉर्ड्स टूट रहे हैं। देश के अधिकांश राज्यों में गर्मी प्रचंड रूप दिखा रही है।

50 डिग्री तक पहुंचा पारा

दिल्ली के कुछ हिस्सों में मंगलवार को तापमान 50 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया। मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी में अगले कुछ दिनों तक लू की स्थिति बनी रहेगी। सफदरगंज वेधशाला में मंगलवार को उच्चतम तापमान दर्ज किया गया। यह पांच डिग्री अधिक 48.5 डिग्री सेल्सियस था। मुंगेशपुर और नरेला में तापमान 49.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो 9 डिग्री ज्यादा था। वहीं, नजफगढ़ में 49.8, पीतमपुरा और पूसा में 48.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।

#WATCH | A number of components of India proceed to expertise heatwave situations as temperatures proceed to stay excessive. Visuals from Jaipur in Rajasthan. Town recorded a most temperature of 46.6 levels Celsius immediately.

As per IMD, heatwave situations will prevail in… pic.twitter.com/BM1KT2uAq9

— ANI (@ANI) Could 28, 2024

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

भीषण गर्मी के कारण अगले दो दिनों के लिए मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। आईएमडी ने बुधवार को दिल्ली के कई इलाकों में गंभीर हीटवेव की संभावना जताई है।

राजस्थान में गर्मी ने किया बेहाल

राजस्थान में गर्मी ने हाहाकार मचा रखा है। कई शहरों में लू का प्रकोप है। मंगलवार को चूरू में अधिकतम तापमान 50.5 डिग्री सेल्सिय दर्ज किया गया। गंगानगर में 49.4 डिग्री, पिलानी में 49 डिग्री, फलोदी में 49 डिग्री, बीकानेर में 48.3 डिग्री, कोटा में 48.2 डिग्री, जैसलमेर में 48 डिग्री और जयपुर में 46.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।

पंजाब और हरियाणा का हाल

पंजाब और हरियाणा में झुलसाने वाली गर्मी पड़ रही है। बठिंडा में मंगलवार दिन का पारा 49.3 डिग्री सेल्सियस रहा। हिसार में अधिकतम तापमान 49.3 डिग्री और सिरसा में 50.3 डिग्री दर्ज किया गया।

  • ABOUT THE AUTHOR
    Author

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

Deepika Padukone spoke on working in Bollywood and Hollywood | बॉलीवुड-हॉलीवुड की वर्किंग पर बोलीं दीपिका पादुकोण: कहा- ‘हिंदी फिल्मों में काम करने के लिए कभी ऑडिशन नहीं देने पड़े, हॉलीवुड में ऐसा नहीं था’

9 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

दीपिका पादुकोण को बॉलीवुड में आए 17 साल बीत चुके हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने अपनी फिल्मी जर्नी पर बात की है। उन्होंने कहा कि इतने दिनों से वो बॉलीवुड में काम कर रही हैं लेकिन उन्हें कभी ऑडिशन नहीं देना पड़ा मगर वेस्ट यानी हॉलीवुड में उनके साथ ऐसा नहीं हुआ।

दीपिका ने कहा, ‘लगभग दस साल पहले जब मैंने हॉलीवुड में अपनी जर्नी शुरू की तो मुझे ऑडिशन देने पड़े जो कि मेरे लिए बिल्कुल नया एक्सपीरिएंस था। मैंने इससे पहले ऑडिशन नहीं दिए थे। मैं ट्रेंड एक्टर नहीं थी और न ही मैंने कोई फैंसी एक्टिंग स्कूल से ट्रेनिंग ली थी। मैंने जो भी सीखा वो काम करते हुए ही सीखा है।’

हॉलीवुड फिल्म 'XXX: रिटर्न ऑफ जेंडर केज' में विन डीजल के साथ दीपिका।

हॉलीवुड फिल्म ‘XXX: रिटर्न ऑफ जेंडर केज’ में विन डीजल के साथ दीपिका।

‘ओम शांति ओम’ के लिए नहीं दिया था ऑडिशन: दीपिका

दीपिका ने ये भी बताया कि जब उन्होंने अपनी पहली फिल्म ‘ओम शांति ओम’ साइन की थी तो डायरेक्टर फराह खान ने उनका कोई स्क्रीन टेस्ट या ऑडिशन नहीं लिया था। दीपिका ने कहा कि ‘ओम शांति ओम’ के बाद भी उन्हें किसी हिंदी फिल्म के लिए ऑडिशन नहीं देने पड़े।

‘ओम शांति ओम’ 2007 में रिलीज हुई थी जिसमें दीपिका शाहरुख खान के अपोजिट नजर आई थीं।इसके बाद दीपिका ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और कई हिट फिल्में दीं। 2017 में उन्होंने विन डीजल की फिल्म ‘XXX: रिटर्न ऑफ जेंडर केज’ से हॉलीवुड डेब्यू किया था।

'ओम शांति ओम' की शूटिंग के दौरान दीपिका, शाहरुख खान और फराह खान।

‘ओम शांति ओम’ की शूटिंग के दौरान दीपिका, शाहरुख खान और फराह खान।

दीपिका को ऐसे मिली ‘ओम शांति ओम’

इससे पहले एक इंटरव्यू में दीपिका ने कहा था कि ‘ओम शांति ओम’ दिलाने में किस्मत और मौके का अहम रोल रहा। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था, ‘मैं मॉडलिंग के लिए मुंबई आ गई। अतुल कस्बेकर (फोटोग्राफर) पहले इंसान थे, जिन्होंने मेरे माता-पिता को कहा कि मुझे मुंबई आना चाहिए।’

दीपिका ने आगे कहा था, ‘फराह उस वक्त ‘ओम शांति ओम’ बना रही थीं और उन्हें न्यूकमर की जरूरत थी। वे किसी भी स्थापित अभिनेत्री को फिल्म में ले सकती थीं, लेकिन उन्होंने न्यूकमर को चुना। उन्होंने मेरे सभी विज्ञापन देखे और तय किया कि मैं रोल के लिए परफेक्ट हूं। तब वे मुझे जानती तक नहीं थीं। उन्होंने मुझे विज्ञापनों में देखा और शाहरुख के अपोजिट कास्ट करने का रिस्क ले लिया।’

Guidelines Change From 1 June 2024: ड्राइविंग लाइसेंस लेकर एलपीजी सिलेंडर तक, 1 जून से बदल जाएंगे ये नियम

Guidelines Change From 1 June 2024: 1 जून से लोगों की जरूरतों से जुड़े पांच नियमों में बदलाव होने जा रहा है। इसका सीधा असर जेब पर पड़ेगा। आइए जानते हैं ये नियम कौन-से हैं।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Tue, 28 Could 2024 05:36:34 AM (IST)

Up to date Date: Tue, 28 Could 2024 06:13:34 AM (IST)

Guidelines Change From 1 June 2024

HighLights

  1. 1 जून से 5 नियमों में बदलाव हो जा रहा है।
  2. इस बदलाव का असर आम आदमी पर देखने को मिलेगा।
  3. इसका असर सीधा जेब पर पड़ेगा।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। Guidelines Change From 1 June 2024: हर महीने के पहली तारीख को वित्तीय नियम बदलते हैं। ये नियम आम नागरिकों के दैनिक जीवन को प्रभावित करते हैं, क्योंकि इनमें गैस सिलेंडर की कीमतें, निवेश और वित्त से जुड़े नियम शामिल होते हैं। 1 जून से लोगों की जरूरतों से जुड़े पांच नियमों में बदलाव होने जा रहा है। इसका सीधा असर जेब पर पड़ेगा। आइए जानते हैं ये नियम कौन-से हैं।

यातायात के नियम

1 जून से नए परिवहन नियम लागू हो जाएंगे। इन नियमों का उल्लंघन करने पर भारी जुर्माना भरना पड़ सकता है। नए नियमों के अनुसार, तेज स्पीड से गाड़ी चलाने पर एक हजार से दो हजार रुपये तक का जुर्माना देना होगा। बिना लाइसेंस के वाहन चलाने पर 500 रुपये, हेलमेट न पहनने पर 100 रुपये और सीटबेल्ट न पहनने पर 100 रुपये का जुर्माना लगेगा।

नाबालिग वाहन चलाने पर 25 हजार का जुर्माना

वाहन चलाते समय ड्राइविंग लाइसेंस अनिवार्य हो गया है। यदि 18 साल से कम उम्र के बच्चे वाहन चलाते पकड़े गए तो उन्हें 25 हजार रुपये का जुर्माना भरना पड़ेगा। इसके अलावा वाहन मालिक का ड्राइविंग लाइसेंस रद्द किया जा सकता है। वहीं, नाबालिग को तब तक लाइसेंस नहीं दिया जाएगा जब तक वह 25 साल का नहीं हो जाता।

एलपीजी सिलेंडर की कीमत

एलपीजी सिलेंडर की कीमतें हर महीने की पहली तारीख को संशोधित होती है। 1 जून को तेल विपणन कंपनियां गैस सिलेंडर की कीमतें तय करेंगी। मई में कंपनियों ने कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में कमी की थी।

निजी संस्थानों पर होगा ड्राइविंग टेस्ट

1 जून से निजी संस्थानों पर भी ड्राइविंग टेस्ट होगा। अब तक ड्राइविंग लाइसेंस के टेस्ट के लिए आरटीओ जाना पड़ता था। अब प्राइवेंट संस्थानों में भी लाइसेंस के लिए आवेदन करने वाले ड्राइविंग टेस्ट दिया जा सकेगा।

आधार कार्ड के नियम

अगर आप आधार कार्ड में अपडेट कराना चाहते हैं तो 14 जून को मुफ्त में करा सकते हैं। ये अपडेट उन चीजों से संबंधित हैं जो ऑनलाइन किए जा सकते हैं। यदि आप आधार केंद्र पर जाकर अपना आधार कार्ड अपडेट कराते हैं तो 50 रुपये शुल्क देना होगा।

जून में कितने दिन बंद रहेंगे बैंक

जून में बैंक 10 दिन बंद रहेंगे। इसमें पांच रविवार, दूसरा और चौथा शनिवार होने के कारण 7 दिन बैंक बंद रहेंगे। 15 जून को रज संक्रांति और 17 जून को ईद-अल अजहा के चलते बैंकों का अवकाश करेगा।

  • ABOUT THE AUTHOR
    Author

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

Cell Blast Case: गर्मी इतनी भीषण कि जेब में रखे मोबाइल हुआ ब्लास्ट, शिक्षक ने नाली में फेंककर बचाई जान

वर्तमान समय में पन्ना जिले में भीषण गर्मी चल रही है और तापमान 45 से 40 डिग्री तक जा रहा है। एक आदमी के जेब में रखे मोबाइल में अचानक लग गई और जेब भी जलने लगी और धुआं निकलने लगा। तत्काल ही बाइक को खड़ा कर मोबाइल निकाल कर गाड़ी की सीट में रखा तो सीट भी जलने लगी।

By Paras Pandey

Edited By: Paras Pandey

Publish Date: Tue, 28 Could 2024 06:51:07 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 28 Could 2024 08:41:53 PM (IST)

HighLights

  1. रास्ते में उनके जेब में रखे मोबाइल में अचानक लग गई
  2. 2 साल पहले का यह मोबाइल लिया था
  3. गाड़ी की सीट में रखा तो सीट भी जलने लगी

पन्ना नईदुनिया प्रतिनिधि। मोबाइल से संबंधित पहले जो घटनाएं सुनी वह मोबाइल की बैटरी ब्लास्ट होने की थी। लेकिन यह घटना कुछ अलग ही घटी जिसमें सीधे मोबाइल में आग लग गई। घटना के संबंध में शिक्षक जसवंत सिंह ने बताया कि वह मंगलवार की दोपहर गांधी चौक से होकर धाम मोहल्ला स्थित अपनी बाइक से घर जा रहे थे।

रास्ते में उनके जेब में रखें मोबाइल में अचानक लग गई और पेट की जेब भी जलने लगी और धुआं निकलने लगा। तत्काल ही बाइक को खड़ा कर मोबाइल निकाल कर गाड़ी की सीट में रखा तो सीट भी जलने लगी।

naidunia_image

इस कारण मैंने मोबाइल पास बनी नाली में फेंक दिया। बाद में जब मोबाइल देखा गया तो वह बुरी तरह जलकर खाक हो चुका था। उन्होंने बताया कि मोबाइल में पेट की जेब में बाहर तरफ आग लगी जिसके कारण मेरा पैर जलने से बच गया। हालांकि मेरे साथ पीछे बैठे भोला बाबू जो कि बुजुर्ग थे इस घटना से इतने घबरा गए कि वह मौके पर बेहोश होकर गिर गए। शिक्षक सिंह ने बताया कि 2 साल पहले ओप्पो कंपनी का यह मोबाइल लिया था।

बाइक में भी लग जाती आग

शिक्षक सिंह ने बताया कि जैसे ही मोबाइल को जेब से निकाल कर बाइक में रखा तो बाइक की सीट भी जलने लगी। मेने हिम्मत करके मोबाइल बाइक से उठाकर नाली में फेंका। मुझे डर लग रहा था कहीं मोबाइल की बैटरी ब्लास्ट ना हो जाए।

45 से 46 डिग्री चल रहा तापमान

वर्तमान समय में पन्ना जिले में भीषण गर्मी चल रही है और तापमान 45 से 40 डिग्री तक जा रहा है। सुबह 8:00 से ही लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो रहा है। 11:00 के बाद सड़क में यातायात कम नजर आने लगता है और लोग अपने-अपने घरों में रहना ही पसंद करते हैं।

Indore Information: इंदौर कोर्ट में सुनवाई के दौरान बुजुर्ग ने जज पर फेंकी जूतों की माला, फैसले से था नाराज

इंदौर के जिला न्यायालय में सुनवाई के दौरान न्यायाधीश पर जूते की माला फेंकने का मामला सामने आया है। जमीन विवाद मामले एक बुजुर्ग ने सुनवाई के दौरान कोर्ट के फैसले का विरोध करते हुए नाराज होकर जज पर जूतों की माला फेंक दी।

By Nai Dunia Information Community

Edited By: Nai Dunia Information Community

Publish Date: Tue, 28 Might 2024 06:59:06 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 28 Might 2024 08:33:59 PM (IST)

Indore News: इंदौर कोर्ट में सुनवाई के दौरान बुजुर्ग ने जज पर फेंकी जूतों की माला, फैसले से था नाराज
इंदौर कोर्ट में सुनवाई के दौरान जज पर फेंकी जूतों की माला

HighLights

  1. बुजुर्ग ने न्यायाधीश पर फेंकी जूते की माला
  2. इंदौर के जिला न्यायालय में सुनवाई के दौरान हुआ घटनाक्रम
  3. वकीलों ने आरोपित को पीटा, पकड़कर किया पुलिस के हवाले

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर : इंदौर जिला न्यायालय के कोर्ट रूम नंबर 40 में उस वक्त बेहद हंगामाखेज स्थिति पैदा हो गई, जब जमीन संबंधी प्रकरण खारिज करते ही पक्षकार ने एडीजे विजय कुमार डांगी पर जूते की माला फेंक दी। जैसे ही जूते डायस पर गिरे, कोर्ट रूम में मौजूद वकीलों ने आरोपित को पकड़ लिया। वकीलों ने पहले तो उसकी पिटाई की, फिर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। इस दौरान कवरेज कर रहे मीडियाकर्मी भी मारपीट का शिकार हो गए। एमजी रोड थाना पुलिस ने आरोपित के खिलाफ एफआइआर दर्ज कर ली है।

naidunia_image

पहले से तैयारी कर आए थे आरोपित

आरोपित और उसका बेटा पहले से तय हंगामे की तैयारी करके आए थे। उनकी मंशा इस घटनाक्रम का वीडियो बनाकर उसे बहुप्रसारित करने की थी। आजाद नगर स्थित कोहिनूर कालोनी मस्जिद के रास्ते को लेकर सलीम और शाहीद के बीच वर्ष 2012 से ही न्यायालय में प्रकरण चल रहा था। मंगलवार को यह प्रकरण फैसले के लिए नियत था। दोपहर बाद एडीजे डांगी ने जैसे ही प्रकरण खारिज किया, आरोपित सलीम गुस्से से खड़ा हुआ और जोर-जोर से चिल्लाने लगा कि उसके साथ न्याय नहीं हुआ है।

न्यायाधीश डांगी ने उसे समझाया कि न्यायालय ने गुणदोष के आधार पर फैसला सुनाया है। तुम चाहो तो इसके खिलाफ हाई कोर्ट में अपील कर सकते हो। इस बीच सलीम ने गमछे में बांधकर लाए जूते की माला निकालकर जज की तरफ फेंक दी। जूते जैसे ही डायस (जज की टेबल) पर बैठे न्यायाधीश के सामने गिरे, वे हड़बड़ा गए।

बेटा बनाने लगा वीडियो

सलीम के साथ आया उसका दिव्यांग बेटा रईस मोबाइल फोन से वीडियो बनाने लगा। वकीलों ने उसे ऐसा करते देखा तो उसे रोका। इस पर सलीम जोर-जोर से चिल्लाने लगा कि मेरे साथ अन्याय हुआ है, मेरा बेटा इसका वीडियो बनाएगा। तुम उसे रोक नहीं सकते। हम इसे आगे भेजेंगे।

पहले भी हो चुके हैं घटनाक्रम

इसके पहले भी इंदौर जिला न्यायालय में ऐसे घटनाक्रम हो चुके हैं। अधिवक्ताओं के मुताबिक करीब 30 वर्ष पहले जिला न्यायालय में न्यायाधीश सूत्रकार के कोर्ट में जूते फेंकने की घटना हो चुकी है। वहीं करीब 20 वर्ष पहले ऐसी ही घटना न्यायाधीश क्षोत्रिय के कोर्ट में हुई थी।

naidunia_image

गमछे में छिपाकर लाया था जूतों की माला

मामले में सेंट्रल कोतवाली एसीपी विनोद दीक्षित ने बताया कि कोहिनूर कॉलोनी आजाद नगर के रहने वाले 78 साल के बुजुर्ग मो. सलीम ने जमीन अतिक्रमण मामले में उनके पक्ष में फैसला न आने पर न्यायाधीश के ऊपर जूतों की माला फेंक दी। बुजुर्ग गमछे में छिपाकर 3-4 जूतों की माला लेकर आया था और मौका पाते ही फेंक दिया। एसीपी ने बताया कि न्यायालय की तरफ से शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

VIDEO: फैंस पर भड़के पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम, बोले- सिर पर मत चढ़ो, सिक्योरिटी से बोलकर सबको…

नई दिल्ली. पाकिस्तान क्रिकेट टीम किसी ना किसी वजह से चर्चा में आ ही जाती है. आईसीसी टी20 विश्व कप के लिए चुनी गई टीम के उप कप्तान का विवाद अभी खत्म भी नहीं हुआ था कि नया कप्तान बाबर आजम ने नया बखेड़ा खड़ा कर दिया. इस वक्त पाकिस्तान की टीम इंग्लैंड में टी20 सीरीज खेल रही है. सीरीज के तीसरे मुकाबले से पहले एक वीडियो सामने आया है जिसमें बाबर फैंस पर भड़क रहे हैं.

इंग्लैंड में चार मैचों की टी20 सीरीज खेलने पहुंची पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम विवादों में घिर गए हैं. उन्होंने ना सिर्फ अपने फैंस के साथ बुरा बर्ताव किया बल्कि सिक्योरिटी से बोलकर सबको उस जगह से हटा भी दिया. इंग्लैंड के साथ खेली जा रही टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले से पहले बाबर आजम का एक वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में वह इंग्लैंड की सड़कों पर नजर आ रहे हैं जहां उनको फैंस ने आकर घेर लिया.

Aamir by no means needed to work with Sridevi | श्रीदेवी के साथ कभी काम नहीं करना चाहते थे आमिर: अब उनके बेटे जुनैद खान के साथ दिखेंगी दिवंगत एक्ट्रेस की छोटी बेटी खुशी कपूर

41 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

आमिर खान के बेटे जुनैद खान जल्द ही दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर के साथ नई फिल्म में नजर आने वाले हैं। यह रोमांटिक-कॉमेडी जॉनर की फिल्म 2022 की तमिल फिल्म लव टुडे की रीमेक है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जुनैद और खुशी ने फिल्म की शूटिंग बीते सोमवार को शुरू कर दी है। पहले यह शूटिंग जून में होने वाली थी। लेकिन जुनैद अगले महीने फिल्म प्रमोशन में बिजी रहेंगे। ऐसे में डायरेक्टर ने फिल्म की शूटिंग अभी शुरू कर दी है।

दिलचस्प बात यह है कि दोनों सेलेब्स के पेरेंट्स आमिर खान और श्रीदेवी ने अपने फिल्मी करियर कभी साथ काम नहीं किया। इसे लेकर रिपोर्ट्स में तरह-तरह के दावे किए गए हैं। कुछ रिपोर्ट्स का कहना है कि उस वक्त आमिर खान न्यू कमर्स और हमउम्र एक्ट्रेसेस के साथ काम करना चाहते थे। उनका मानना था कि पर्दे पर श्रीदेवी उनसे बहुत ज्यादा बड़ी दिखती हैं। इस वजह से उन्होंने साथ काम करने से मना कर दिया था। हालांकि, दोनों की उम्र में महज 2 साल का ही फासला था।

वहीं, टाइम्स ऑफ इंडिया के एक इंटरव्यू में आमिर ने श्रीदेवी के साथ किए फोटोशूट के बारे में बात की थी। उन्होंने बताया कि वे शूट के वक्त श्रीदेवी की आंखों में देख नहीं पा रहे थे। वे बहुत नर्वस हो गए थे। उन्हें डर था कि कहीं श्रीदेवी को पता ना चल जाए कि उन्हें श्रीदेवी पर क्रश है। इस वजह से भी वे कभी एक्ट्रेस के साथ काम करने की हिम्मत नहीं जुठा पाए।

इसी महीने में शुरू हुई फिल्म की शूटिंग

मिड डे की रिपोर्ट के मुताबिक, जुनैद खान और खुशी कपूर स्टारर इस फिल्म की शूटिंग जून में शुरू होने वाली थी। लेकिन बाद में डायरेक्टर अद्वैत चंदन ने इसकी डेट आगे बढ़ा दी।

अब मिली जानकारी के मुताबिक, फिल्म की शूटिंग बीते रविवार को ही शुरू हो गई है। हालांकि, जुनैद और खुशी ने अपने हिस्से की शूटिंग बीते सोमवार से शुरू की है। दरअसल, जुनैद अगले महीने फिल्म महाराज के प्रमोशन में व्यस्त रहेंगे, इसलिए डायरेक्टर ने पहले ही शूटिंग शुरू कर दी।

इस फिल्म में आमिर खान भी नजर आ सकते हैं

रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि मुंबई में अगले महीने से बरसात शुरू हो जाएगी। ऐसे में मेकर्स मिड जून तक बाहरी सीन्स की शूटिंग पहले ही कर लेना चाहते हैं। सूत्रों का यह भी दावा है कि इस फिल्म में आमिर खान भी नजर आ सकते हैं।

‘तमिल बाबू चला रहा ओडिशा’…, अमित शाह ने नवीन पटनायक व वीके पांडियन पर साधा निशाना

पुरी में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि ओडिशा के सम्मान, भाषा, संस्कृति कला का सम्मान किया जाना चाहिए या नहीं? क्या यह स्वीकार्य है कि एक तमिल बाबू नवीन बाबू के पीछे से ओडिशा को चलाए।

By Anurag Mishra

Publish Date: Tue, 28 Might 2024 05:44:15 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 28 Might 2024 05:44:15 PM (IST)

'तमिल बाबू चला रहा ओडिशा'..., अमित शाह ने नवीन पटनायक व वीके पांडियन पर साधा निशाना
अमित शाह ने उड़ीसा में की जनसभा।

एएनआई, पुरी। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पुरी में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित किया। इस दौरान उनके निशाने पर बीजेडी नेता वीके पांडियन व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक रहे। उन्होंने कहा कि पर्दे के पीछे ओडिशा को एक तमिल बाबू चला रहा है। आप यह स्वीकार कर सकते हैं। आप भाजपा को मौका दो हम उड़िया बोलने वाला सीएम आपको देंगे।

अमित शाह ने कहा कि ओडिशा के सम्मान, भाषा, संस्कृति कला का सम्मान किया जाना चाहिए या नहीं? क्या यह स्वीकार्य है कि एक तमिल बाबू नवीन बाबू के पीछे से ओडिशा को चलाए? एक तमिल मुख्यमंत्री बनें, क्या यह स्वीकार्य है? यदि यह स्वीकार्य नहीं है तो आपके पास भाजपा को वोट देने का अवसर है। हमें 75 से अधिक सीटें दें और हम आपको एक ऐसा मुख्यमंत्री देंगे जो उड़िया बोल सके।

शाह ने उठाया रत्न भंडार की चाबियां गायब होने का मुद्दा

#WATCH | Odisha: Addressing a public rally in Puri, Union House Minister Amit Shah says, “The keys to the ‘Ratna Bhandar’ of Shri Jagannath Mahaprabhu are lacking. Ought to the investigation report be launched or not?… All 4 doorways of Jagannath Ji are closed. Ought to they be opened… pic.twitter.com/MBMhCUSZuZ

— ANI (@ANI) Might 28, 2024

अमित शाह ने कहा कि श्रीजगन्नाथ महाप्रभु के ‘रत्न भंडार’ की चाबियां गायब हैं। जांच रिपोर्ट जारी होनी चाहिए या नहीं? जगन्नाथ जी के चारों दरवाजे बंद हैं। उन्हें खोलना चाहिए या नहीं? नवीन बाबू , मैं पूछना चाहता हूं कि जगन्नाथ के ‘रत्न भंडार’ की चाबियां किसके पास हैं। डुप्लीकेट चाबियां किसने बनाईं और जांच रिपोर्ट किसने रोकी? भाजपा 100 दिन में रिपोर्ट जारी करेगी और दोषियों को जेल भेजेगी।

  • ABOUT THE AUTHOR
    Author

    अनुराग मिश्रा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं। वह कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव है। अनुराग मिश्रा नईदुनिया में आने से पहले भास्कर हिंदी और दैन

Gold-Silver Value 28 Might: सोने की कीमत में मामूली तेजी, चांदी के भाव में जबरदस्त उछाल, पढ़ें 24 कैरेट गोल्ड के भाव

भारतीय सर्राफा बाजार में 28 मई 2024 को सोने के भाव में तेजी आई है। अब सोने की कीमत 72336 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है। 27 मई 2024 को सोने के शाम के भाव की तुलना में 145 रुपये की तेजी आई है। चांदी के भाव में भी तेजी देखी गई है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Tue, 28 Might 2024 04:44:29 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 28 Might 2024 04:44:29 PM (IST)

सोने-चांदी का भाव।

बिजनेस डेस्क, इंदौर। Gold-Silver Value In the present day: भारतीय सर्राफा बाजार में 28 मई 2024 को सोने के भाव में तेजी आई है। अब सोने की कीमत 72336 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है। 27 मई 2024 को सोने के शाम के भाव की तुलना में 145 रुपये की तेजी आई है। चांदी के भाव में भी तेजी देखी गई है। चांदी के भाव में 92522 रुपये प्रति किलो हो गया है। राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाले चांदी के भाव में 27 मई से 1711 रुपये की तेजी आई है।

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स के अनुसार 27 मई की शाम को 999 शुद्धता वाले 23 कैरेट सोने की कीमत 72191 रुपये थी। 28 मई को 999 वाले 24 कैरेट सोने की कीमत 72336 रुपये हो गई है। 27 मई की शाम को 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 90811 रुपये थी। 28 मई को 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 92522 रुपये हो गई है।

28 मई को 995 शुद्धता वाले सोने की कीमत 72046 रुपये हो गई है। 916 शुद्धता वाले सोने की कीमत 66260 रुपये हो गई है। 750 शुद्धता वाले सोने की कीमत 54252 रुपये हो गई है। 585 शुद्धता वाले सोने की कीमत 42317 रुपये हो गई है।

कैरेट के अनुसार सोना

  • 24 कैरेट सोना= 100% सोना
  • 22 कैरेट सोना= 91.7% सोना
  • 18 कैरेट सोना= 75.0% सोना
  • 14 कैरेट सोना= 58.3% सोना
  • 12 कैरेट सोना= 50.0% सोना
  • 10 कैरेट सोना= 41.7% सोना

मिस्ड कॉल लगाकर जानें सोने-चांदी का भाव

ibja केंद्र सरकार की छुट्टियों और शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं करता है। आपको 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी का रेट जानना है, तो 8955664433 पर मिस्ड कॉल कसकते हैं। मिस्ट कॉल के कुछ ही समय बाद एसएमएस के जरिए रेट्स मिल जाते हैं। गोल्ड या सिल्वर का रेट जानने के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर भी जा सकते हैं।

  • ABOUT THE AUTHOR
    Author

    अनुराग मिश्रा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं। वह कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव है। अनुराग मिश्रा नईदुनिया में आने से पहले भास्कर हिंदी और दैन