MP Information: आचार संहिता हटने के बाद नया हेलीकाप्टर और स्टेट जेट प्लेन खरीदेगी सरकार

मध्य प्रदेश समाचार : स्टेट जेट प्लेन के लिए कुछ विमान निर्माता कंपनियों ने अपनी दरें प्रस्तुत कर दी हैं।

By Prashant Pandey

Publish Date: Mon, 27 Could 2024 03:32:41 PM (IST)

Up to date Date: Mon, 27 Could 2024 03:38:57 PM (IST)

MP News: आचार संहिता हटने के बाद नया हेलीकाप्टर और स्टेट जेट प्लेन खरीदेगी सरकार
मध्य प्रदेश सरकार जल्द खरीदेगी विमान।

HighLights

  1. मुख्य सचिव की अध्यक्षता वाली समिति की मंजूरी के बाद यह प्रकरण कैबिनेट भेजा जाएगा।
  2. प्लेन के साथ ही नया हेलीकाप्टर भी खरीदा जाएगा।
  3. टेंडर में जो दरें आएंगी उसके अनुसार नए राजकीय हेलीकाप्टर का क्रय किया जाएगा।

MP Information: राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल। मध्य प्रदेश के नए स्टेट जेट प्लेन खरीदने की प्रक्रिया विमानन विभाग ने नए सिरे से शुरू कर दी है। लगभग ढाई सौ करोड़ रुपये में नया जेट प्लेन खरीदा जाएगा। लोकसभा चुनाव की आचार संहिता हटने के बाद प्रक्रिया तेज की जाएगी। स्टेट जेट प्लेन के लिए कुछ विमान निर्माता कंपनियों ने अपनी दरें प्रस्तुत कर दी हैं।

मुख्य सचिव की अध्यक्षता वाली समिति की मंजूरी के बाद यह प्रकरण कैबिनेट भेजा जाएगा। प्लेन के साथ ही नया हेलीकाप्टर भी खरीदा जाएगा। विमानन विभाग ने इसके लिए एक्सप्रेशन आफ इंट्रेस्ट जारी किया था जिसमें अनेक निर्माता कंपनियों ने अपने यहां निर्मित हेलीकाप्टर की तकनीकी खूबियां बताई हैं।

अब इस आधार पर टेंडर बनाया जा रहा है जिसमें अपेक्षित शर्तें होंगी तथा इस टेंडर में जो दरें आएंगी उसके अनुसार नए राजकीय हेलीकाप्टर का क्रय किया जाएगा।

naidunia_image

बता दें कि कमल नाथ सरकार में खरीदा गया ग्वालियर में दुर्घटनाग्रस्त पड़ा राजकीय प्लेन किंग एयर बी-250 टर्बोप्राप का वेल्युएशन कराने के लिए भी चार जून के बाद टेंडर जारी किए जाएंगे। यह प्लेन छह मई 2021 को ग्वालियर में लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था तथा तब से वहीं पड़ा हुआ है।

वेल्युएशन में जो दरें आएंगी वही इसकी आफसेट प्राईज होगी और इसके बाद इसे बेचने के टेंडर जारी किए जाएंगे एवं उसमें आफसेट प्राईज से कम कीमत में यह प्लेन नहीं बेचा जाएगा।

  • ABOUT THE AUTHOR
    Author

    नईदुनिया डॉट कॉम इंदौर में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ डेस्क पर वरिष्ठ उप-संपादक। पत्रकारिता और जनसंचार में देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर से बैचलर और विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन से मास्टर्स डिग्री। इंदौर में 2014