Hair Care Suggestions: बालों की समस्या के लिए इन घरेलू नुस्खों को अपनाएं, लंबे व घने बाल से चेहरा लगेगा खूबसूरत

चेहरे काले, लंबे व घने बालों से काफी खूबसूरत लगते हैं। बाल ड्राई, फ्रिजी, दोमुहें या डैंड्रफ के शिकार हो जाएं, तो फिर चेहरा भी खराब लगने लगता है। हम कई बार बाजार के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल कर बालों को ठीक करना चाहते हैं, लेकिन साइड इफेक्ट्स से परेशान हो जाते हैं।

By Anurag Mishra

Publish Date: Mon, 27 Could 2024 09:24:59 PM (IST)

Up to date Date: Mon, 27 Could 2024 10:29:34 PM (IST)

Hair Care Tips: बालों की समस्या के लिए इन घरेलू नुस्खों को अपनाएं, लंबे व घने बाल से चेहरा लगेगा खूबसूरत
बालों की समस्या से मिलेगी निजात।

HighLights

  1. खराब खानपान से बालों को कई समस्याएं शुरू हो जाती हैं।
  2. बालों की मजबूती के लिए हेयर केयर करें।
  3. कुछ घरेलू नुस्खों से बालों को हेल्दी रखा जा सकता है।

हेल्थ डेस्क, इंदौर। चेहरे काले, लंबे व घने बालों से काफी खूबसूरत लगते हैं। बाल ड्राई, फ्रिजी, दोमुहें या डैंड्रफ के शिकार हो जाएं, तो फिर चेहरा भी खराब लगने लगता है। हम कई बार बाजार के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल कर बालों को ठीक करना चाहते हैं, लेकिन साइड इफेक्ट्स से परेशान हो जाते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कुछ घरेलू नुस्खे जिनका उपयोग कर आप बालों को मजबूत बना सकते हैं।

बालों को दें मसाज

बालों का मजबूत रखने के लिए सबसे बढ़िया तरीका मसाज करना है। मसाज करने से बालों को जड़ों तक पोषक तत्व मिलते हैं। आप बादाम तेल, नारियल तेल, ऑर्गन ऑयल से हफ्ते में तीन बार मसाज कर सकते हैं।

बालों पर प्याज का रस लगाएं

प्याज का रस झड़ते बालों के रामबाण इलाज है। आप इसका प्रयोग कर बालों का झड़ना कम कर सकते हैं। आप प्याज के रस को लगाने के लिए कॉटन बॉल का उपयोग करें।

naidunia_image

केले का हेयर मास्क बालों के लिए गुणकारी

केले का हेयर मास्क बालों के लिए बहुत ही गुणकारी है। आप बस एक केले को मैश कर उसमें दो चम्मच शहद मिला देना है। आधे घंटे तक उसको ऐसे ही छोड़ दें। उसके बाद माइल्ड शैम्पू और नॉर्मल पानी से बालों को अच्छे धो लें।

बालों पर गुलाब जल लगाकर करें मसाज

बालों को जड़ से मजबूत करने के लिए सप्ताह में दो बाल गुलाब जल से मसाज जरूर करें। स्प्रे बॉटल में गुलाब जल भरकर पूरे बालों में इसको लगाएं।

डिस्क्लेमर

यह लेख सामान्य जानकारी के आधार पर लिखा गया है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा डॉक्टर्स की सलाह जरूर लें। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।

  • ABOUT THE AUTHOR
    Author

    अनुराग मिश्रा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं। वह कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव है। अनुराग मिश्रा नईदुनिया में आने से पहले भास्कर हिंदी और दैन