Chhattisgarh Climate Forecast: 30 मई तक रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग में लू का अलर्ट, अधिकतम तापमान में होगी बढ़ोतरी

Chhattisgarh Climate Replace: सोमवार को प्रदेश भर में बेमेतरा सर्वाधिक गर्म रहा, एडब्ल्यूएस बेमेतरा का अधिकतम तापमान 43.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Mon, 27 Might 2024 11:08:51 PM (IST)

Up to date Date: Mon, 27 Might 2024 11:13:51 PM (IST)

Chhattisgarh Climate Forecast

HighLights

  1. तीन दिन रायपुर-बिलासपुर और दुर्ग संभाग में लू के आसार
  2. 43.9 डिग्री के साथ प्रदेश भर में बेमेतरा सर्वाधिक गर्म
  3. रायपुर का अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री पहुंचा

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। Chhattisgarh Climate Forecast: पूरा प्रदेश अब भीषण गर्मी की चपेट में आ गया है तथा दिन में तपती धूप और गर्म हवाओं के साथ ही रात भी गर्माने लगी है, साथ ही कुछ क्षेत्रों में तो लू भी चलने लगी है। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि मंगलवार 28 मई से गुरुवार 30 मई तक रायपुर संभाग, बिलासपुर संभाग और दुर्ग संभाग के कुछ क्षेत्रों में लू चल सकती है। इसलिए लोगों को लू से बचने के उपाय करने चाहिए। ठंडे स्थानों पर रहने के साथ ही दोपहर में निकलते हुए मुंह, नाक,कान व शरीर अच्छी तरह से ढंकने चाहिए,साथ ही पानी का प्रयोग अधिक से अधिक करें। सोमवार को प्रदेश भर में बेमेतरा सर्वाधिक गर्म रहा, एडब्ल्यूएस बेमेतरा का अधिकतम तापमान 43.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं रायपुर का अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

गर्मी से लोगों का हाल बेहाल

रायपुर सहित प्रदेश भर में अब गर्मी से लोगों का हाल बेहाल हो गया है। अब दिन के साथ ही रात के वक्त भी तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है। प्रदेश के बहुत से क्षेत्रों में तो सोमवार को भी लू के हालात रहे,हालांकि कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश भी हुई।

इस साल होगी ज्यादा बारिश

रायपुर का अधिकतम व न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.5 डिग्री ज्यादा है। इस वर्ष जबरदस्त गर्मी को देखते हुए बारिश भी ज्यादा होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार पिछले वर्षों की तुलना में इस वर्ष ज्यादा बारिश होगी।

चक्रवात रिमल उत्तर दिशा में आगे बढ़ रहा

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि दक्षिण पश्चिम मानसून आगे बढ़ते हुए बंगाल की खाड़ी के कुछ भाग, मध्य बंगाल की खाड़ी के कुछ भाग तथा उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी में मानसूनी गतिविधि शुरू हो गई है। साथ ही प्रबल चक्रवात रिमल उत्तर बंगाल की खाड़ी के ऊपर 7 किमी प्रति घंटे की गति से उत्तर दिशा में आगे बढ़ रहा है।

कुछ क्षेत्रों में बारिश की संभावना

प्रदेश में कुछ क्षेत्रों में हल्की वर्षा होने की संभावना है। साथ ही उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाले गर्म और शुष्क हवाओं के कारण प्रदेश में अधिकतम तापमान में अगले दो दिनों में बढ़ोतरी होगी।

  • ABOUT THE AUTHOR
    Author

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह