Chhattisgarh Climate Forecast: 30 मई तक रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग में लू का अलर्ट, अधिकतम तापमान में होगी बढ़ोतरी

Chhattisgarh Climate Replace: सोमवार को प्रदेश भर में बेमेतरा सर्वाधिक गर्म रहा, एडब्ल्यूएस बेमेतरा का अधिकतम तापमान 43.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Mon, 27 Might 2024 11:08:51 PM (IST)

Up to date Date: Mon, 27 Might 2024 11:13:51 PM (IST)

Chhattisgarh Climate Forecast

HighLights

  1. तीन दिन रायपुर-बिलासपुर और दुर्ग संभाग में लू के आसार
  2. 43.9 डिग्री के साथ प्रदेश भर में बेमेतरा सर्वाधिक गर्म
  3. रायपुर का अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री पहुंचा

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। Chhattisgarh Climate Forecast: पूरा प्रदेश अब भीषण गर्मी की चपेट में आ गया है तथा दिन में तपती धूप और गर्म हवाओं के साथ ही रात भी गर्माने लगी है, साथ ही कुछ क्षेत्रों में तो लू भी चलने लगी है। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि मंगलवार 28 मई से गुरुवार 30 मई तक रायपुर संभाग, बिलासपुर संभाग और दुर्ग संभाग के कुछ क्षेत्रों में लू चल सकती है। इसलिए लोगों को लू से बचने के उपाय करने चाहिए। ठंडे स्थानों पर रहने के साथ ही दोपहर में निकलते हुए मुंह, नाक,कान व शरीर अच्छी तरह से ढंकने चाहिए,साथ ही पानी का प्रयोग अधिक से अधिक करें। सोमवार को प्रदेश भर में बेमेतरा सर्वाधिक गर्म रहा, एडब्ल्यूएस बेमेतरा का अधिकतम तापमान 43.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं रायपुर का अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

गर्मी से लोगों का हाल बेहाल

रायपुर सहित प्रदेश भर में अब गर्मी से लोगों का हाल बेहाल हो गया है। अब दिन के साथ ही रात के वक्त भी तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है। प्रदेश के बहुत से क्षेत्रों में तो सोमवार को भी लू के हालात रहे,हालांकि कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश भी हुई।

इस साल होगी ज्यादा बारिश

रायपुर का अधिकतम व न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.5 डिग्री ज्यादा है। इस वर्ष जबरदस्त गर्मी को देखते हुए बारिश भी ज्यादा होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार पिछले वर्षों की तुलना में इस वर्ष ज्यादा बारिश होगी।

चक्रवात रिमल उत्तर दिशा में आगे बढ़ रहा

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि दक्षिण पश्चिम मानसून आगे बढ़ते हुए बंगाल की खाड़ी के कुछ भाग, मध्य बंगाल की खाड़ी के कुछ भाग तथा उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी में मानसूनी गतिविधि शुरू हो गई है। साथ ही प्रबल चक्रवात रिमल उत्तर बंगाल की खाड़ी के ऊपर 7 किमी प्रति घंटे की गति से उत्तर दिशा में आगे बढ़ रहा है।

कुछ क्षेत्रों में बारिश की संभावना

प्रदेश में कुछ क्षेत्रों में हल्की वर्षा होने की संभावना है। साथ ही उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाले गर्म और शुष्क हवाओं के कारण प्रदेश में अधिकतम तापमान में अगले दो दिनों में बढ़ोतरी होगी।

  • ABOUT THE AUTHOR
    Author

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

Hair Care Suggestions: बालों की समस्या के लिए इन घरेलू नुस्खों को अपनाएं, लंबे व घने बाल से चेहरा लगेगा खूबसूरत

चेहरे काले, लंबे व घने बालों से काफी खूबसूरत लगते हैं। बाल ड्राई, फ्रिजी, दोमुहें या डैंड्रफ के शिकार हो जाएं, तो फिर चेहरा भी खराब लगने लगता है। हम कई बार बाजार के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल कर बालों को ठीक करना चाहते हैं, लेकिन साइड इफेक्ट्स से परेशान हो जाते हैं।

By Anurag Mishra

Publish Date: Mon, 27 Could 2024 09:24:59 PM (IST)

Up to date Date: Mon, 27 Could 2024 10:29:34 PM (IST)

Hair Care Tips: बालों की समस्या के लिए इन घरेलू नुस्खों को अपनाएं, लंबे व घने बाल से चेहरा लगेगा खूबसूरत
बालों की समस्या से मिलेगी निजात।

HighLights

  1. खराब खानपान से बालों को कई समस्याएं शुरू हो जाती हैं।
  2. बालों की मजबूती के लिए हेयर केयर करें।
  3. कुछ घरेलू नुस्खों से बालों को हेल्दी रखा जा सकता है।

हेल्थ डेस्क, इंदौर। चेहरे काले, लंबे व घने बालों से काफी खूबसूरत लगते हैं। बाल ड्राई, फ्रिजी, दोमुहें या डैंड्रफ के शिकार हो जाएं, तो फिर चेहरा भी खराब लगने लगता है। हम कई बार बाजार के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल कर बालों को ठीक करना चाहते हैं, लेकिन साइड इफेक्ट्स से परेशान हो जाते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कुछ घरेलू नुस्खे जिनका उपयोग कर आप बालों को मजबूत बना सकते हैं।

बालों को दें मसाज

बालों का मजबूत रखने के लिए सबसे बढ़िया तरीका मसाज करना है। मसाज करने से बालों को जड़ों तक पोषक तत्व मिलते हैं। आप बादाम तेल, नारियल तेल, ऑर्गन ऑयल से हफ्ते में तीन बार मसाज कर सकते हैं।

बालों पर प्याज का रस लगाएं

प्याज का रस झड़ते बालों के रामबाण इलाज है। आप इसका प्रयोग कर बालों का झड़ना कम कर सकते हैं। आप प्याज के रस को लगाने के लिए कॉटन बॉल का उपयोग करें।

naidunia_image

केले का हेयर मास्क बालों के लिए गुणकारी

केले का हेयर मास्क बालों के लिए बहुत ही गुणकारी है। आप बस एक केले को मैश कर उसमें दो चम्मच शहद मिला देना है। आधे घंटे तक उसको ऐसे ही छोड़ दें। उसके बाद माइल्ड शैम्पू और नॉर्मल पानी से बालों को अच्छे धो लें।

बालों पर गुलाब जल लगाकर करें मसाज

बालों को जड़ से मजबूत करने के लिए सप्ताह में दो बाल गुलाब जल से मसाज जरूर करें। स्प्रे बॉटल में गुलाब जल भरकर पूरे बालों में इसको लगाएं।

डिस्क्लेमर

यह लेख सामान्य जानकारी के आधार पर लिखा गया है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा डॉक्टर्स की सलाह जरूर लें। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।

  • ABOUT THE AUTHOR
    Author

    अनुराग मिश्रा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं। वह कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव है। अनुराग मिश्रा नईदुनिया में आने से पहले भास्कर हिंदी और दैन

KKR vs SRH: श्रेयस अय्यर ने टॉस के दौरान की ऐसी हरकत, पैट कमिंस की छूटी हंसी, देखें वीडियो

Shreyas Iyer: केकेआर को टॉस के दौरान सिक्का उछालने का मौका मिला। श्रेयस अय्यर ने इस दौरान कुछ ऐसा किया कि पैट कमिंस की हंसी छूट गई। वह सिक्का उछालने के समय गोल घूम गए।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Solar, 26 Might 2024 08:28:01 PM (IST)

Up to date Date: Solar, 26 Might 2024 08:42:50 PM (IST)

KKR vs SRH: श्रेयस अय्यर ने टॉस के दौरान की ऐसी हरकत, पैट कमिंस की छूटी हंसी, देखें वीडियो
IPL 2024 Last

HighLights

  1. आईपीएल फाइनल में श्रेयस अय्यर को सिक्का उछालने का मौका मिला।
  2. सिक्का उछालते ही श्रेयस घूम गए।
  3. पैट कमिंस की हंसी छूट गई।

खेल डेस्क, नई दिल्ली। IPL 2024 Last, KKR vs SRH: आईपीएल 2024 के फाइनल में सनराइजर्स हैदराबाद का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स से हुआ। रविवार को चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। उन्होंने कहा कि वह पहले बैटिंग करना चाहते थे और टॉस भी जीत गए। वहीं, केकेआर के कप्तान श्रेयस अय्यर पहले गेंदबाजी करना चाहते थे। श्रेयस ने टॉल के दौरान कुछ ऐसा किया, जो वायरल हो गया है।

टॉस के दौरान गोल घूम गए श्रेयस

केकेआर को टॉस के दौरान सिक्का उछालने का मौका मिला। श्रेयस अय्यर ने इस दौरान कुछ ऐसा किया कि पैट कमिंस की हंसी छूट गई। वह सिक्का उछालने के समय गोल घूम गए। हालांकि वह टॉस हार गए।

🚨 Toss Replace 🚨

Sunrisers Hyderabad 🧡 elect to bat within the #Last towards Kolkata Knight Riders 💜

Comply with the Match ▶️ https://t.co/lCK6AJCdH9#TATAIPL | #KKRvSRH | #TheFinalCall pic.twitter.com/f4PWxfLFEK

— IndianPremierLeague (@IPL) Might 26, 2024

सनराइजर्स हैदराबाद की खराब शुरुआत

टॉस जीतने के बाद सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत खराब रही। टीम के ओपनर ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा फ्लॉप रहे। अभिषेक (2) को मिचेल स्टार्क ने पहले ही ओवर में बोल्ड कर दिया। टीम इस झटके से उबरने की कोशिश कर रही थी कि ट्रेविस (0) पर वैभव अरोड़ा का शिकार बने। राहुल त्रिपाठी (9), एडेन मार्करम (20), नीतीश रेड्डी (13) और शाहबाज अहमद (13) पर आउट हुए। इस सीजन में रनों का पहाड़ लगाने वाली हैदराबाद फाइनल में लड़खड़ाते हुई नजर आई।

सनराइजर्स हैदराबाद प्लेइंग 11

ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्करम, नितीश रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), शाहबाज अहमद, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, जयदेव उनादकट, टी नटराजन।

इम्पैक्ट खिलाड़ी- उमरान मलिक, ग्लेन फिलिप्स, मयंक मारकंडे, अब्दुल समद, वाशिंगटन सुंदर।

कोलकाता नाइट राइडर्स प्लेइंग 11

रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सुनील नरेन, वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर (कप्तान), रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, मिशेल स्टार्क, वैभव अरोड़ा, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती।

इम्पैक्ट खिलाड़ी- अनुकूल रॉय, मनीष पांडे, नितीश राणा, केएस भरत, शेरफेन रदरफोर्ड।

  • ABOUT THE AUTHOR
    Author

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

Munawar Farooqui secretly obtained married for the second time | क्या मुनव्वर फारुकी ने कर ली दूसरी शादी?: सोशल मीडिया पर वायरल हुआ शादी का कार्ड, हिना खान ने भी हिंट दिया

16 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

‘बिग बॉस 17’ के विनर मुनव्वर फारुकी बीते दिनों अस्पताल में भर्ती थे। अब मुनव्वर को लेकर खबर आ रही है कि उन्होंने दूसरी बार शादी कर ली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने 10-12 दिन पहले ही शादी कर ली थी, जिसमें उनके करीबी लोग ही शामिल हुए थे। मुनव्वर की करीबी दोस्त हिना खान ने भी स्टोरी शेयर करते हुए उनकी शादी का हिंट दिया। मुनव्वर के फैंस इस बात से परेशान हैं कि उन्होंने दूसरी शादी कब की.. क्योंकि बीते कुछ दिनों से वे अस्पताल में भर्ती थे।

टाइम्स नाउ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, मुनव्वर ने 10-12 दिन पहले शादी की थी। हालांकि, अभी तक इस बात की कोई पुष्टि नहीं हुई है कि यह लव मैरिज है या अरेंज। उनकी शादी की चर्चा बहुत पहले से चल रही थी। अब उनकी शादी को लेकर उनकी फैमिली से जुड़े एक सूत्र ने यह बात कन्फर्म किया है। हालांकि इस बारे में मुनव्वर की तरफ से अभी तक कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है।

हिना खान ने इस तस्वीर के साथ 'मेरे यार की शादी है' गाना लगाया था।

हिना खान ने इस तस्वीर के साथ ‘मेरे यार की शादी है’ गाना लगाया था।

मुनव्वर फारूकी और उनकी फैमिली इस शादी को बेहद सीक्रेट रखना चाहते हैं। रिपोर्ट में ये भी दावा किया गया है कि इस शादी में दोनों के करीबी रिश्तेदार और दोस्त ही शामिल हुए थे। ये शादी मुबंई आईटीसी मराठा में हुई। रिपोर्ट की मानें तो, मुनव्वर ने मेकअप आर्टिस्ट महजबीन कोटवाला नाम की लड़की से शादी की है। इनकी शादी की तस्वीरें अब तक सामने नहीं आई है।

मेकअप आर्टिस्ट महजबीन कोटवाला को मुनव्वर की दूसरी वाइफ बताया जा रहा है।

मेकअप आर्टिस्ट महजबीन कोटवाला को मुनव्वर की दूसरी वाइफ बताया जा रहा है।

रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि मुनव्वर की शादी में टीवी एक्ट्रेस हिना खान शामिल हुई थीं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर किया, जिसमें ‘मेरे यार की शादी है’ गाना लगाया था।

ये कार्ड सोशल मीडिया पर शेयर हो रहा है।

ये कार्ड सोशल मीडिया पर शेयर हो रहा है।

पहली वाइफ के संपर्क में नहीं हैं मुनव्वर

मुनव्वर की यह दूसरी शादी है। वह पहले से शादीशुदा थे और उनकी एक्स वाइफ से उनका एक बेटा भी है। महजबीन की पहली शादी भी तलाक में खत्म हुई। बिग बॉस 17 के घर में अपने समय के दौरान, स्टैंड-अप कॉमेडियन अपने बेटे के बारे में बात करते हुए भावुक हो गए और उन्होंने खुलासा किया- मेरी एक्स वाइफ अब शादीशुदा हैं, और मेरे बेटे की कस्टडी मेरे पास है। 2022 में, उन्होंने एक इंटरव्यू में शेयर किया था कि वो अपनी एक्स वाइफ के संपर्क में नहीं हैं।

खबरें और भी हैं…
Karnataka intercourse scandal case: प्रज्वल रेवन्ना 31 मई को SIT के सामने होगा पेश, कहा- मेरे खिलाफ हुई राजनीतिक साजिश

खुद बनाए गए वीडियो में जेडीएस सांसद प्रज्वल रेवन्ना ने कहा कि मैं 31 मई को एसआईटी के सामने पेश होऊंगा।

By Anurag Mishra

Publish Date: Mon, 27 Might 2024 04:51:34 PM (IST)

Up to date Date: Mon, 27 Might 2024 04:52:33 PM (IST)

Karnataka sex scandal case: प्रज्वल रेवन्ना 31 मई को SIT के सामने होगा पेश, कहा- मेरे खिलाफ हुई राजनीतिक साजिश
भारत आएगा प्रज्वल रेवन्ना।

एएनआई, नई दिल्ली। खुद बनाए गए वीडियो में जेडीएस सांसद प्रज्वल रेवन्ना ने कहा कि मैं 31 मई को एसआईटी के सामने पेश होऊंगा। उन्होंने कहा कि जब 26 अप्रैल को चुनाव हुए तो मेरे खिलाफ कोई मामला नहीं था और कोई एसआईटी नहीं बनाई गई थी। मेरी विदेश यात्रा पूर्व नियोजित थी। मैं जब अपनी यात्रा पर था, तो मुझे आरोपों के बारे में पता चला। राहुल गांधी और कई अन्य कांग्रेस नेताओं ने इसके बारे में और मेरे खिलाफ बात करना शुरू कर दिया था। मेरे खिलाफ एक राजनीतिक साजिश रची गई है। शुक्रवार 31 मई को सुबह 10 बजे मैं एसआईटी के सामने पेश होऊंगा और जांच से संबंधित सभी जानकारी प्रदान करूंगा जांच। मुझे न्यायपालिका पर भरोसा है।

  • ABOUT THE AUTHOR
    Author

    अनुराग मिश्रा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं। वह कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव है। अनुराग मिश्रा नईदुनिया में आने से पहले भास्कर हिंदी और दैन

Gold-Silver Value 27 Might: सोने की कीमत में आई तेजी, चांदी के भाव में आया उछाल, पढ़ें 24 कैरेट गोल्ड के भाव

भारतीय सर्राफा बाजार में 27 मई 2024 को सोने के भाव में तेजी आई है। अब सोने की कीमत 72162 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है। 24 मई 2024 को सोने के शाम के भाव की तुलना में 72134 रुपये की तेजी आई है। चांदी के भाव में भी तेजी देखी गई है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Mon, 27 Might 2024 03:38:39 PM (IST)

Up to date Date: Mon, 27 Might 2024 03:38:39 PM (IST)

सोने-चांदी के भाव।

HighLights

  1. सोने के भाव में 134 रुपये की तेजी आई है।
  2. चांदी के भाव में 828 रुपये की तेजी आई है।
  3. गिरावट के बाद सोने-चांदी में आई तेजी।

बिजनेस डेस्क, इंदौर। Gold-Silver Value As we speak: भारतीय सर्राफा बाजार में 27 मई 2024 को सोने के भाव में तेजी आई है। अब सोने की कीमत 72162 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है। 24 मई 2024 को सोने के शाम के भाव की तुलना में 134 रुपये की तेजी आई है। चांदी के भाव में भी तेजी देखी गई है। चांदी के भाव में 90590 रुपये प्रति किलो हो गया है। राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाले चांदी के भाव में 24 मई से 828 रुपये की तेजी आई है।

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स के अनुसार 24 मई की शाम को 999 शुद्धता वाले 23 कैरेट सोने की कीमत 72028 रुपये थी। 27 मई को 999 वाले 24 कैरेट सोने की कीमत 72162 रुपये हो गई है। 24 मई की शाम को 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 89762 रुपये थी। 27 मई को 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 90590 रुपये हो गई है।

27 मई को 995 शुद्धता वाले सोने की कीमत 71873 रुपये हो गई है। 916 शुद्धता वाले सोने की कीमत 66100 रुपये हो गई है। 750 शुद्धता वाले सोने की कीमत 54122 रुपये हो गई है। 585 शुद्धता वाले सोने की कीमत 42215 रुपये हो गई है।

कैरेट के अनुसार सोना

24 कैरेट सोना= 100% सोना

22 कैरेट सोना= 91.7% सोना

18 कैरेट सोना= 75.0% सोना

14 कैरेट सोना= 58.3% सोना

12 कैरेट सोना= 50.0% सोना

10 कैरेट सोना= 41.7% सोना

मिस्ड कॉल लगाकर जानें सोने-चांदी का भाव

ibja केंद्र सरकार की छुट्टियों और शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं करता है। आपको 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी का रेट जानना है, तो 8955664433 पर मिस्ड कॉल कसकते हैं। मिस्ट कॉल के कुछ ही समय बाद एसएमएस के जरिए रेट्स मिल जाते हैं। गोल्ड या सिल्वर का रेट जानने के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर भी जा सकते हैं।

  • ABOUT THE AUTHOR
    Author

    अनुराग मिश्रा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं। वह कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव है। अनुराग मिश्रा नईदुनिया में आने से पहले भास्कर हिंदी और दैन

MP Information: आचार संहिता हटने के बाद नया हेलीकाप्टर और स्टेट जेट प्लेन खरीदेगी सरकार

मध्य प्रदेश समाचार : स्टेट जेट प्लेन के लिए कुछ विमान निर्माता कंपनियों ने अपनी दरें प्रस्तुत कर दी हैं।

By Prashant Pandey

Publish Date: Mon, 27 Could 2024 03:32:41 PM (IST)

Up to date Date: Mon, 27 Could 2024 03:38:57 PM (IST)

MP News: आचार संहिता हटने के बाद नया हेलीकाप्टर और स्टेट जेट प्लेन खरीदेगी सरकार
मध्य प्रदेश सरकार जल्द खरीदेगी विमान।

HighLights

  1. मुख्य सचिव की अध्यक्षता वाली समिति की मंजूरी के बाद यह प्रकरण कैबिनेट भेजा जाएगा।
  2. प्लेन के साथ ही नया हेलीकाप्टर भी खरीदा जाएगा।
  3. टेंडर में जो दरें आएंगी उसके अनुसार नए राजकीय हेलीकाप्टर का क्रय किया जाएगा।

MP Information: राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल। मध्य प्रदेश के नए स्टेट जेट प्लेन खरीदने की प्रक्रिया विमानन विभाग ने नए सिरे से शुरू कर दी है। लगभग ढाई सौ करोड़ रुपये में नया जेट प्लेन खरीदा जाएगा। लोकसभा चुनाव की आचार संहिता हटने के बाद प्रक्रिया तेज की जाएगी। स्टेट जेट प्लेन के लिए कुछ विमान निर्माता कंपनियों ने अपनी दरें प्रस्तुत कर दी हैं।

मुख्य सचिव की अध्यक्षता वाली समिति की मंजूरी के बाद यह प्रकरण कैबिनेट भेजा जाएगा। प्लेन के साथ ही नया हेलीकाप्टर भी खरीदा जाएगा। विमानन विभाग ने इसके लिए एक्सप्रेशन आफ इंट्रेस्ट जारी किया था जिसमें अनेक निर्माता कंपनियों ने अपने यहां निर्मित हेलीकाप्टर की तकनीकी खूबियां बताई हैं।

अब इस आधार पर टेंडर बनाया जा रहा है जिसमें अपेक्षित शर्तें होंगी तथा इस टेंडर में जो दरें आएंगी उसके अनुसार नए राजकीय हेलीकाप्टर का क्रय किया जाएगा।

naidunia_image

बता दें कि कमल नाथ सरकार में खरीदा गया ग्वालियर में दुर्घटनाग्रस्त पड़ा राजकीय प्लेन किंग एयर बी-250 टर्बोप्राप का वेल्युएशन कराने के लिए भी चार जून के बाद टेंडर जारी किए जाएंगे। यह प्लेन छह मई 2021 को ग्वालियर में लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था तथा तब से वहीं पड़ा हुआ है।

वेल्युएशन में जो दरें आएंगी वही इसकी आफसेट प्राईज होगी और इसके बाद इसे बेचने के टेंडर जारी किए जाएंगे एवं उसमें आफसेट प्राईज से कम कीमत में यह प्लेन नहीं बेचा जाएगा।

  • ABOUT THE AUTHOR
    Author

    नईदुनिया डॉट कॉम इंदौर में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ डेस्क पर वरिष्ठ उप-संपादक। पत्रकारिता और जनसंचार में देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर से बैचलर और विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन से मास्टर्स डिग्री। इंदौर में 2014

Abhishek Sharma: मिशेल स्टार्क की जादुई गेंद ने कर दिया ‘खेला’, सनराइजर्स का स्टार बल्लेबाज 2 रन पर हुआ बोल्ड

Abhishek Sharma: टीम के ओपनर बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (2) और ट्रैविस हेड (0) पर आउट हुए। पारी के पहला ओवर कोलकाता की तरफ से तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने किया।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Solar, 26 Might 2024 09:45:19 PM (IST)

Up to date Date: Solar, 26 Might 2024 09:47:27 PM (IST)

Abhishek Sharma: मिशेल स्टार्क की जादुई गेंद ने कर दिया 'खेला', सनराइजर्स का स्टार बल्लेबाज 2 रन पर हुआ बोल्ड
अभिषेक शर्मा फाइनल में 2 रन हुए आउट।

HighLights

  1. कोलकाता और हैदराबाद के बीच खेला गया आईपीएल फाइनल मैच
  2. हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 113 रन बनाएं।
  3. सनराइजर्स के ओपनर ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा रहें फ्लॉप।

खेल डेस्क, नई दिल्ली। IPL 2024 SRH vs KKR, Abhishek Sharma: आईपीएल 2024 का फाइनल मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया। इस सीजन में विस्फोटक बल्लेबाजी करने वाली हैदराबाद फाइनल में फिसड्डी साबित हुई। टीम के ओपनर बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (2) और ट्रैविस हेड (0) पर आउट हुए। पारी के पहला ओवर कोलकाता की तरफ से तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने किया। स्टार्क ने पहले ओवर में अभिषेक शर्मा को क्लीन बोल्ड कर दिया।

मिशेल स्टार्क ने फेंकी जबरदस्त गेंद

कोलकाता नाइट राइडर्स ने मिशेल स्टार्क को ऑक्शन में 24 करोड़ 75 लाख में खरीदा था। वह IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। इस सीजन में खास कमाल नहीं दिखा पाएं मिशेल ने क्वालीफायर में तीन विकेट झटके थे। फाइनल में भी उन्होंने 3 ओवर में 14 रन देकर 2 विकेट चटकाएं। पहले ओवर की चार बॉल में दो रन देने के बाद उन्होंने पांचवीं गेंद गुड लैंथ डाली। बॉल लेग स्टम्प लाइन पर पड़ी और स्विंग होकर ऑफ स्टम्प पर जा लगी। अभिषेक शर्मा इस गेंद को समझ नहीं पाएं और बोल्ड हो गए। वह दो रन बनाकर चलते बने।

AN ABSOLUTE RIPPER! 🤩

As spectacular because it will get from Mitchell Starc ⚡️

He will get the in-form Abhishek Sharma early 🔥

Watch the match LIVE on @JioCinema and @StarSportsIndia 💻📱#TATAIPL | #KKRvSRH | #Ultimate | #TheFinalCall pic.twitter.com/K5w9WIywuR

— IndianPremierLeague (@IPL) Might 26, 2024

बॉल ऑफ द टूर्नामेंट- हर्षा भोगले

कमेंट्री बॉक्स में ब्रॉडकास्टर हर्षा भोगले ने इस गेंद को बॉल ऑफ द टूर्नामेंट कहा है। वहीं, इस मैच में ट्रेविस हेड का बल्ला नहीं चला। दूसरे ओवर में वैभव अरोड़ा ने आखिरी बॉल पर ट्रेविस को बिना खाता खोले चलता किया। ट्रेविस हेड का बैट प्लेऑफ में फ्लॉप रहा। क्वालीफायर-1 में कोलकाता के खिलाफ दूसरी गेंद पर 0 पर आउट हो गए थे। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ क्वालीफायर-2 में 34 रन की पारी खेली थी।

  • ABOUT THE AUTHOR
    Author

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

IPL विजेता टीम ही नहीं मैदानकर्मियों और क्यूरेटर भी हुए मालामाल, BCCI ने की नकद पुरस्कार की घोषणा

नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का आयोजन बेहद सफल रहा. फाइनल में कोलकाता नाइटराइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ एकतरफा जीत दर्ज करते हुए ट्रॉफी पर कब्जा जमाया. भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह ने टूर्नामेंट के दौरान बेहतर पिच तैयार करने और मैदान का देखरेख करे वालों को ‘गुमनाम नायक’ बताया. सोमवार को घोषणा की कि सभी 10 नियमित आईपीएल स्थलों के मैदानकर्मियों और क्यूरेटरों के लिए इनाम की घोषणा की. IPL विजेता केकेआर की टीम को 20 करोड़ जबकि उप विजेता हैदराबाद को 13 करोड़ की इनामी राशि मिली.

बीसीसीआई सचिव जय शाह ने कहा कि लीग के दौरान ‘शानदार पिचें’ मुहैया करने के लिए सराहना के तौर पर 25-25 लाख रुपये दिए जाएंगे. आईपीएल 2024 का समापन रविवार को चेन्नई में हुआ जिसमें फाइनल में कोलकाता नाइट राइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद पर आठ विकेट की जीत के साथ अपनी तीसरी खिताबी जीत दर्ज की. शाह ने एक्स पर लिखा, ‘‘हमारे सफल टी20 सत्र के गुमनाम नायक मैदानकर्मी हैं जिन्होंने कठिन मौसम में भी शानदार पिचें प्रदान करने के लिए अथक प्रयास किए.’’

उन्होंने लिखा, ‘‘हमारी सराहना के प्रतीक के तौर पर 10 नियमित आईपीएल स्थलों पर मैदानकर्मियों और क्यूरेटर को 25 लाख रुपये मिलेंगे और तीन अतिरिक्त स्थानों पर 10 लाख रुपये मिलेंगे. आपके समर्पण और कड़ी मेहनत के लिए धन्यवाद.’’

आईपीएल के 10 नियमित स्थान मुंबई, दिल्ली, चेन्नई, कोलकाता, चंडीगढ़, हैदराबाद, बेंगलुरू, लखनऊ, अहमदाबाद और जयपुर हैं. इस वर्ष अतिरिक्त आयोजन स्थल गुवाहाटी, विशाखापत्तनम और धर्मशाला थे. गुवाहाटी राजस्थान रॉयल्स का दूसरा घरेलू स्थल था जबकि विशाखापत्तनम ने दिल्ली कैपिटल्स के घरेलू मैचों के पहले चरण की मेजबानी की.

धर्मशाला किंग्स इलेवन पंजाब के लिए दूसरे घरेलू मैदान के रूप में कार्य करता है. इस साल का आईपीएल बड़े स्कोर वाले मैचों के लिए चर्चा में रहा है जिसमें सर्वोच्च टीम स्कोर का रिकॉर्ड दो बार टूटा. इस सत्र में 250 रन का आंकड़ा आठ बार पार किया गया. शाह ने नाइट राइडर्स को खिताबी जीत के लिए बधाई भी दी.

उन्होंने लिखा, ‘‘2024 टाटा आईपीएल जीतने के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स को बधाई. टीम ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार निरंतरता दिखाई और टीम का शानदार नेतृत्व करने के लिए श्रेयस अय्यर को बधाई. एक बार फिर, बड़ी संख्या में आने और इसे एक और सफल सत्र बनाने के लिए प्रशंसकों को धन्यवाद!’’

Tags: IPL 2024

Seoni Information : पशु आहार संयंत्र केंद्र में रखे बारदानों में भड़की आग, बस जल गई

Seoni Information : किसी ने खेत की नरवाई में आग लगाई थी, नरवाई की आग के कारण पशु आहार संयत्र आग की लपटों की चपेट में आ गया।

By Dheeraj kumar Bajpai

Publish Date: Wed, 22 Could 2024 02:54:06 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 22 Could 2024 02:54:06 PM (IST)

HighLights

  1. बंडोल स्थित सुदाना फेक्ट्री के पास कुछ खाली बारदाने रखे हुए थे।
  2. समय रहते आग पर काबू पाने से बड़ा हादसा होने से बच गया।
  3. बस में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

Seoni Information : नईदुनिया प्रतिनिधि, सिवनी। मुख्यालय से करीब 18 किमी दूर बंडोल में स्थित (सुदाना फेक्ट्री)पशु आहार संयंत्र केंद्र के पास रखे बारदानों में मंगलवार की दोपहर अज्ञात कारणों से आग लग गई।हादसे में बारदानों के जलने की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे दमकल वाहन की मदद से आग पर काबू पाया गया।आग लगने से फैक्ट्री का कुछ हिस्सा भी जल गया। समय रहते आग पर काबू पा लेने से बड़ा हादसा होने से बच गया। वहीं अरी के मुख्यालय अरी में सेंट्रल बैंक के सामने खड़ी छोटी बस में अचानक आग लग गई। इससे बस धूं-धूं कर जल गई। बस में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

दमकल वाहन व स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया

बंडोल स्थित सुदाना फेक्ट्री के पास कुछ खाली बारदाने रखे हुए थे। इनमें अज्ञात कारणों से आग लग गई। इस बात की जानकारी वहां मौजूद लोगों ने पुलिस व अन्य अधिकारियों को दी।इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दमकल वाहन व स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। फैक्ट्री के अंदर लाखों रुपये का पशु आहार रखा था जो जलने से बच गया।

खेत की नरवाई में आग लगाई थी, पशु आहार संयत्र आग की लपटों की चपेट में आ गया

सुदाना फेक्ट्री के प्रभारी सुनील भलावी ने बताया कि किसी ने खेत की नरवाई में आग लगाई थी, हो सकता है नरवाई की आग के कारण पशु आहार संयत्र आग की लपटों की चपेट में आ गया हो।इस हादसे में कोई जन हानि नही हुई है, लेकिन बड़ा हादसा हो सकता था।बंडोल थाना प्रभारी राजेश दुबे ने बताया कि फैक्ट्री में आग लगने की जानकारी मिली थी।इसके बाद दमकल वाहन की मदद से आग पर काबू पा लिया गया है।साथ ही विवेचना की जा रही है।

धू-धू कर जल गई यात्री बस, आग की लपटों से घिरी

अरी में लोगों ने बताया है कि यह यात्री वाहन वैवाहिक कार्यक्रम में स्पेशल बुकिंग पर जाती है। मंगलवार को अरी सेंट्रल बैंक के सामने खड़ी इस बस में तेजी से आग लगने के कारण बस पूरी तरह से जलकर बर्बाद हो गई।जिस समय हादसा हुआ उस समय बस में कोई भी सवार नहीं था।घटना स्थल पर पुलिस ने पहुंचकर जांच की।

  • ABOUT THE AUTHOR
    Author

    पटना में 2005 में जागरण समूह के दैनिक जागरण से शुरुआत की। 2017 में दैनिक जागरण प्रयागराज (तब इलाहाबाद) में सेवाएं दीं। 2023 से जागरण समूह के www.naidunia.com से जुड़े। वर्तमान में सीनियर सब एडिटर के पद पर जबलपु