IPL 2024: विराट कोहली ने ऑरेंज कैप जीतकर रचा इतिहास, इस गेंदबाज के सिर सजी पर्पल कैप
विराट कोहली के बल्ले ने खूब आग उगली। सर्वाधिक रन बनाकर ऑरेंज कैप पर कब्जा जमाया। जबकि हर्षल पटेल ने सबसे ज्यादा विकेट लेकर पर्पल कैप अपने नाम की।
By Kushagra Valuskar
Publish Date: Solar, 26 Could 2024 11:25:20 PM (IST)
Up to date Date: Solar, 26 Could 2024 11:52:09 PM (IST)

HighLights
- हर्षल पटेल के सिर सर्जी पर्पल कैप।
- हर्षल ने 24 विकेट चटकाएं।
- विराट कोहली ने ऑरेंज कैप पर जमाया कब्जा।
खेल डेस्क, नई दिल्ली। IPL 2024 Orange And Purple Cup: आईपीएल के 17वें सीजन का फाइनल मुकाबला 26 मई (रविवार) को एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला गया। मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 8 विकेट से हराया। यह केकेआर का तीसरा आईपीएल खिताब है। वहीं, हैदराबाद का दूसरी बार चैंपियन बनने का सपना चकनाचूर हो गया।
विराट कोहली ने रचा इतिहास
इस IPL सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाज विराट कोहली और पंजाब किंग्स के गेंदबाज हर्षल पटेल छाए रहे। कोहली के बल्ले ने खूब आग उगली। सर्वाधिक रन बनाकर ऑरेंज कैप पर कब्जा जमाया। जबकि हर्षल ने सबसे ज्यादा विकेट लेकर पर्पल कैप अपने नाम की।
किंग कोहली ने IPL 2024 में 15 मैचों में 741 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने एक शतक और पांच अर्धशतक जड़ें। विराट ने दूसरी बार ऑरेंज कैप जीती है। वह ऐसा करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले 2016 में 973 रन बनाकर ऑरेंज कैप कप कब्जा जमाया था।
IPL में ऑरेंज कैप जीतने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट
| सीजन | विजेता | रन |
| 2008 | शॉन मार्श, पंजाब किंग्स | 616 |
| 2009 | मैथ्यू हेडन, चेन्नई सुपर किंग्स | 572 |
| 2010 | सचिन तेंदुलकर, मुंबई इंडियंस | 618 |
| 2011 | क्रिस गेल, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | 608 |
| 2012 | क्रिस गेल, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | 733 |
| 2013 | माइकल हसी, चेन्नई सुपर किंग्स | 733 |
| 2014 | रॉबिन उथप्पा, कोलकाता नाइट राइडर्स | 660 |
| 2015 | डेविड वॉर्नर, सनराइजर्स हैदराबाद | 562 |
| 2016 | विराट कोहली, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | 973 |
| 2017 | डेविड वॉर्नर, सनराइजर्स हैदराबाद | 641 |
| 2018 | केन विलियमसन, सनराइजर्स हैदराबाद | 735 |
| 2019 | डेविड वॉर्नर, सनराइजर्स हैदराबाद | 692 |
| 2020 | केएल राहुल, पंजाब किंग्स | 670 |
| 2021 | रुतुराज गायकवाड़, चेन्नई सुपर किंग्स | 635 |
| 2022 | जोस बटलर, राजस्थान रॉयल्स | 863 |
| 2023 | शुभमन गिल, गुजरात टाइटंस | 890 |
| 2024 | विराट कोहली, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | 741 |
वहीं, तेज गेंदबाज हर्षल पटेल ने इस सीजन में 14 मैचों में 24 विकेट लिए हैं। हर्षल ने दूसरी बार पर्पल कैप जीती है। इससे पहले 2021 में पर्पल कैप अपने नाम की थी।
IPL में पर्पल कैप जीतने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट
| सीजन | विजेता | विकेट |
| 2008 | सोहेल तनवी, राजस्थान रॉयल्स | 22 |
| 2009 | आरपी सिंह, डेक्कन चार्जर्स | 23 |
| 2010 | प्रज्ञान ओझा, डेक्कन चार्जर्स | 21 |
| 2011 | लसिथ मलिंगा, मुंबई इंडियंस | 28 |
| 2012 | मोर्ने मोर्केल, दिल्ली कैपिटल्स | 25 |
| 2013 | ड्वेन ब्रावो, चेन्नई सुपर किंग्स | 32 |
| 2014 | मोहित शर्मा, चेन्नई सुपर किंग्स | 23 |
| 2015 | ड्वेन ब्रावो, चेन्नई सुपर किंग्स | 26 |
| 2016 | भुवनेश्वर कुमार, सनराइजर्स हैदराबाद | 23 |
| 2017 | भुवनेश्वर कुमार, सनराइजर्स हैदराबाद | 26 |
| 2018 | एंड्रयू टाय, पंजाब किंग्स | 24 |
| 2019 | इमरान ताहिर, चेन्नई सुपर किंग्स | 26 |
| 2020 | कगिसो रबाडा, दिल्ली कैपिटल्स | 30 |
| 2021 | हर्षल पटेल, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | 32 |
| 2022 | युजवेंद्र चहल, राजस्थान रॉयल्स | 27 |
| 2023 | मोहम्मद शमी, गुजरात टाइटंस | 28 |
| 2024 | हर्षल पटेल, पंजाब किंग्स | 24 |


