Indian Filmmaker Payal Kapadia received Grand Prix Award at 77th Cannes Movie Pageant | कांस में पहली बार भारतीय फिल्म को ग्रैंड प्रिक्स अवॉर्ड: सम्मान पाने वाली पहली भारतीय निर्देशक बनीं पायल कपाड़िया, देश को मिले कुल 4 अवॉर्ड
45 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

‘शुक्रिया कांस फिल्म फेस्टिवल हमारी फिल्म काे यहां प्रीमियर करने के लिए। प्लीज एक और भारतीय फिल्म के लिए हमें अगले 30 वर्षों तक इंतजार न कराएं।’
शनिवार को 77वें कांस फिल्म फेस्टिवल के मंच पर यह कहते हुए इंडियन फिल्ममेकर पायल कपाड़िया ने समारोह का दूसरा सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड हासिल किया।
पायल की फिल्म ‘ऑल वी इमैजिन एज लाइट’ को यहां ग्रैंड प्रिक्स अवाॅर्ड से नवाजा गया। इसके साथ ही पायल यह अवॉर्ड अपने नाम करने वाली पहली भारतीय फिल्ममेकर बन चुकी हैं।

स्टेज पर पायल को अमेरिकन एक्ट्रेस और फिल्म प्रोड्यूसर वायोला डेविस ने सम्मानित किया।

अवॉर्ड जीतने के बाद फिल्म की स्टार कास्ट ने पायल को स्टेज पर ही गले लगा लिया।

विनर बनने के बाद पोज देतीं (बाएं से दाएं) कनी कुश्रुति, छाया कदम, पायल कपाड़िया और दिव्या प्रभा।
फिल्म को कांस की सबसे प्रतिष्ठित कैटेगरी ‘पाम डी’ओर’ के अंतर्गत 23 मई को प्रीमियर किया गया था। इस कैटेगरी में यह 30 साल बाद सिलेक्ट होने वाली भारतीय फिल्म थी। इससे पहले 1994 में फिल्म ‘स्वाहम’ को इस कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया था।
यह खबर लगातार अपडेट हो रही है…
इस खबर से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें…
कांस में पहली बार भारतीय को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड:अनसुइया सेनगुप्ता को फिल्म द शेमलेस के लिए मिला सम्मान, इसमें सेक्स वर्कर्स की कहानी

77वें कांस फिल्म फेस्टिवल में कोलकाता की रहने वाली एक्ट्रेस अनसुइया सेनगुप्ता ने बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड अपने नाम किया है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

