MP Honey Lure Case: हनी ट्रैप मामले में आरोपित श्वेता स्वपनिल जैन का गिरफ्तार वारंट जारी
हनी ट्रैप मामले में आरोपित श्वेता स्वपनिल जैन अदालत में न तो व्यक्तिगत रूप से उपस्थित हुई न उनकी ओर से कोई आवेदन प्रस्तुत हुआ।
By Prashant Pandey
Publish Date: Sat, 25 Could 2024 06:06:02 PM (IST)
Up to date Date: Sat, 25 Could 2024 06:08:59 PM (IST)
MP Honey Lure Case: नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। हनी ट्रैप मामले में शनिवार को विशेष न्यायालय के समक्ष सुनवाई हुई। न्यायालय ने पिछली सुनवाई पर मामले के सभी आरोपितों को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने के आदेश दिए थे।
शनिवार को आरोपित चार आरोपित उपस्थित हुए जबकि आरोपित आरती दयाल, ओमप्रकाश और अभिषेक की तरफ से हाजिरी माफी आवेदन प्रस्तुत हुए। न्यायालय ने आवेदन स्वीकार कर लिए। आरोपित श्वेता स्वपनिल जैन न तो व्यक्तिगत रूप से उपस्थित हुई न उनकी ओर से कोई आवेदन प्रस्तुत हुआ। इस पर कोर्ट ने उसका गिरफ्तारी वारंट जारी करते हुए पुलिस को 27 जुलाई से पहले उस गिरफ्तार करने को कहा है।
आरोप पर बहस नहीं हो सकी
लोक अभियोजक अभिजीत सिंह राठौर ने बताया कि शनिवार को आरोप पर बहस होना थी, लेकिन आरोपितों के वकील ने इसके लिए समय ले लिया। उन्होंने न्यायालय से कहा कि वे मौखिक बहस के बजाय लिखित में बहस देना चाहते हैं। कोर्ट ने उन्हें इसकी अनुमति दे दी। अगली सुनवाई 27 जुलाई 2024 को होगी।
यह है हनी ट्रैप मामला
हनी ट्रैप मामला सितंबर 2019 में सामने आया था। इंदौर नगर निगम के चीफ इंजीनियर हरभजन सिंह ने पलासिया पुलिस थाने में लिखित शिकायत की थी कि कुछ युवतियां उन्हें अश्लील वीडियो के नाम पर ब्लैकमेल कर रही हैं। ये युवतियां तीन करोड़ रुपये की मांग कर रही हैं। पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पांच महिलाओं को गिरफ्तार किया था। बाद में इस मामले में तीन अन्य आरोपित भी बनाए गए।


