Mandla Crime Information: मंडला में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ ठगी करने वाला अनूपपुर से गिरफ्तार
मंडला समाचार : तीन आरोपितों की गैंग में से एक आरोपित छत्तीसगढी गाने का यूट्यूबर भी है शामिल।
By Prashant Pandey
Publish Date: Sat, 25 Could 2024 07:43:33 PM (IST)
Up to date Date: Sat, 25 Could 2024 07:47:40 PM (IST)

HighLights
- आंगनवाडी कार्यकर्ताओं से सुपरवाइजर बनाने के नाम पर ठगी।
- अकाउंट में ट्रांसफर करवा लिए रुपये।
- उसके बाद फोन बंद कर लिया।
Mandla Crime Information: नईदुनिया प्रतिनिधि, मंडला। बम्हनी थाना अंतर्गत चौंकी अंजनिया में आंगनवाडी कार्यकर्ताओं से मोबाईल पर स्वयं को महिला बाल विकास अधिकारी भोपाल का डिप्टी डायरेक्टर बताकर सुपरवाइजर के पद पर पदोन्नति करने के नाम पर फ्राड कर लाखों रुपये ऐठने वाला एक आरोपित गिरफ्तार किया गया है। वहीं दो आरोपित फरार हैं। इनमें से एक आरोपित यूट्यूब पर छत्तीसगढी गाने गाता है।
दो आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हुई फ्राड का शिकार
चौकी अंजनिया में आवेदिका अनुराधा पटेल निवासी ग्राम मांद चौकी आकर एक लिखित आवेदन पत्र में बताया की ग्राम अतरिया में आंगनवाडी कार्यकर्ता के पद पर पदस्थ हैं तथा 19 अप्रैल2024 को उसके मोबाईल नंबर पर में किसी का फोन आया। उक्त व्यक्ति अपने को महिला बाल विकास विभाग संचालनालय भोपाल में डिप्टी डायरेक्टर होना बताया और बताया कि महिला विकास विभाग में आंगनवाडी से सुपरवाइजर के पद पर पदोन्नति होना है।
जिसमें आपका नाम भी चयनित होना है। इसके लिए आपको दो लाख रुपये देना होगा और 60000 हजार रुपये अभी देना है। बाकी के रुपये माह जून में लिस्ट आने के बाद देना होगा तथा यह भी बताया कि मेरे आफिस का बाबू सोभनाथ चौधरी जिसका फोन नंबर में पैसे डालना है तब मैं उक्त व्यक्ति के झांसे में आकर मैने अलग-अलग तीन बार 60,000 रुपये ट्रान्सफर कर दी थी।
20 अप्रैल को आंगनवाडी कार्यकर्ता सुषमा पटेल ग्राम खामटीपुर के द्वारा भी उक्त मोबाइल फोनपे नंबर पर 50,000 रुपये एक मुश्त ट्रांसफर कर दी है। लेकिन उस मोबाइल धारक द्वारा अपना फोन बंद कर लिया गया है। ना ही इस संबंध में बात कर रहा है। उसके द्वारा हमारे साथ छल पूर्वक धोखाधड़ी कर रुपये हडप लिए गए हैं कि आवेदिका की आवेदन पर से आरोपितगणों के विरुद्ध धारा 419, 420 भादवि का पाया जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
अनूपपुर से पकड़ा गया आरोपित
विवेचना दौरान मुखबिर व सायबर सेल के माध्यम से आरोपित शोभनाथ चौधरी को ग्राम चंगेरी जिला अनूपपुर में होने की जानकारी मिलने पर पुलिस टीम अनूपपुर भेजी गई। जहां से आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर अन्य दो आरोपितों के साथ मिलकर प्लान बनाकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सुपरवाइजर के पद पर पदोन्नति देने के की बात मोबाइल पर करके फोनपे में पैसा डलवाकर पैसे हड़पना बताया। पिछले 4-5 माह में आरोपित के खाते में 7-8 लाख रुपये का ट्रांजेक्शन हुआ है। जिसके संबंध में अन्य जिलों में इसी प्रकार के शिकायतों व अपराध, फ्राड, कायमी होने की जानकारी विस्तृत रूप से ली जा रही है।
जहां-जहां से आरोपित के खाते में ट्रांजेक्शन हुआ है। उन जिलों के थानों में चौकी अंजनियां से जानकारी प्रेषित की जा रही है। 4-5 माह में आरोपित के खाते में 7-8 लाख रुपये का ट्रांजेक्शन हुआ है। मामले में फरार दो अन्य आरोपितों की तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है।
फरार आरोपितों में से एक महेन्द्र तिवारी यूट्यूब पर छत्तीसगढ़ी गानों का कलाकार होकर काफी प्रसिद्ध है। इस प्रकार के गंभीर प्रवृती के अपराध करने वाली गैंग को सायबर सेल के सहयोग से काफी प्रयासो के बाद गिरफ्तार करने में सफलता मिली है।


