‘क्या PM मोदी 2047 तक शाश्वत रहेंगे’…, खड़गे के बयान पर भड़की BJP, कहा- नफरत का सामान बेचती है कांग्रेस
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान से भाजपा भड़क गई है। उन्होंने कहा कि ‘क्या PM मोदी 2047 तक शाश्वत रहेंगे’। भाजपा ने उसके बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस नफरत का सामान बेचती है।
By Anurag Mishra
Publish Date: Sat, 25 Could 2024 07:15:20 PM (IST)
Up to date Date: Sat, 25 Could 2024 07:15:20 PM (IST)

एएनआई, कलबुर्गी। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान से भाजपा भड़क गई है। उन्होंने कहा कि ‘क्या PM मोदी 2047 तक शाश्वत रहेंगे’। भाजपा ने उसके बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस नफरत का सामान बेचती है।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि उन्होंने 2047 की योजना तैयार कर ली है। क्या वह 2047 तक शाश्वत रहेंगे? कभी वह समुद्र के अंदर जाते हैं, कभी वह गंगा के अंदर जाते हैं, कभी वह गुफाओं में जाते हैं। मुझे नहीं पता कि उन्हें अपने ध्यान का फल मिलेगा या नहीं। मेरा मानना है कि कोई भी व्यक्ति अपना पेट तभी भर सकता है, जब वह अच्छे काम करेगा। बुरे कर्म करोगे तो परिणाम बुरा ही मिलेगा। मैं जहर से दूर रहने को कहूं, लेकिन कोई फिर भी उसे चाट लें तो उसका क्या होगा। पीएम मोदी ऐसे ही हैं।
#WATCH | Kalaburagi, Karnataka: Congress President Mallikarjun Kharge says, “He has been referred to as by Maa Ganga and he has ready plans for 2047. Will he even be there until 2047? Typically he goes inside the ocean, typically he goes contained in the Ganga, typically he goes in caves, and… pic.twitter.com/MO6uTCYAsp
— ANI (@ANI) Could 25, 2024
मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर बीजेपी की प्रतिक्रिया
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर बीजेपी नेता शाजिया इल्मी ने कहा कि आज अपने बयान में खड़गे जी ने कहा है कि क्या पीएम मोदी जिंदी भी रहेंगे। ये वो पार्टी है जो ‘मोहब्बत की दुकान’ की बात करती है, लेकिन ‘मोहब्बत की दुकान में’ नफरत का सामान बिकता है।
बीजेपी नेता शहजाद पूनावाला ने कहा कि एक तरफ भारत को तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने का पीएम मोदी का मिशन और विजन है। दूसरी तरफ कोई मिशन या विजन नहीं, सिर्फ भ्रष्टाचार है। वे पीएम मोदी के लिए जिस भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं। वह ‘मोहब्बत की दुकान’ में ‘नफरत का समान’ रखती है।
बीजेपी नेता नलिन कोहली ने कहा कि यह स्पष्ट है कि कांग्रेस पार्टी इस तथ्य से निपटने में असमर्थ है कि पीएम मोदी 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के सकारात्मक एजेंडे पर चल रहे हैं। अगर पीएम मोदी ‘मां गंगा’ से प्रार्थना कर रहे हैं, क्या यह कोई व्यक्तिगत टिप्पणी करने जैसा है? इससे स्पष्ट रूप से पता चलता है कि कांग्रेस पार्टी पीएम मोदी पर ये व्यक्तिगत टिप्पणियां कर रही है, क्योंकि उनके पास बोलने के लिए कोई सकारात्मक एजेंडा नहीं है।


