Spain Restaurant Collapse: मालोर्का में हुआ दर्दनाक हादसा, समुद्र तट पर बना रेस्टोरेंट ढहा, चार की मौत 20 गंभीर
गौरतलब है कि द न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार मौके पर बचाव दल पहुंचा है और बचाने का कार्य भी जारी है। इस घटना की पूरी जानकारी अधिकारियों ने गुरुवार को दी है।
By Paras Pandey
Publish Date: Fri, 24 Could 2024 06:36:51 AM (IST)
Up to date Date: Fri, 24 Could 2024 06:36:51 AM (IST)

एएनआई, मैड्रिड। स्पेनिश द्वीप मालोर्का पर एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ। जहां समुद्र तट पर बना एक रेस्टोरेंट पूरी तरह से ढह गया। इस हादसे में चार लोगों की मौके पर मौत हो गई और 20 से अधिक घायल हुए है। आप को बता दें की इमारत के मलबे के नीचे कई लोगों की फंसे रहने की आशंका है।
गौरतलब है कि द न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार मौके पर बचाव दल पहुंचा है और बचाने का कार्य भी जारी है। इस घटना की पूरी जानकारी अधिकारियों ने गुरुवार को दी है।
तीन मंजिला थी इमारत
न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, दुर्घटना से पहले ली गई तस्वीरों से पता चला है कि रेस्टोरेंट तीन मंजिल था, मध्य और ऊपरी मंजिल पर बड़ी छतें थीं जो खंभों पर टिकी हुई थीं। वहीं छतों के गिरने से यह हादसा हुआ है और लोग दब गए।