IPL 2024 Playoff Situation: दिलचस्प हुई प्लेऑफ रेस, CSK और RCB कैसे करेगी क्वालीफाई, पढ़ें पूरा समीकरण यहां

IPL 2024 Playoff Situation: चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने रविवार, 13 मई को अपने-अपने मैच जीतकर IPL 2024 प्लेऑफ में जगह बनाने की उम्मीदें बरकरार रखी हैं। बेंगलुरु का नेट रन रेट +0.387 है। टीम को न सिर्फ चेन्नई को हराना होगा, बल्कि अंतिम चार में पहुंचने के लिए अन्य टीमों पर निर्भर रहना होगा।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Mon, 13 Might 2024 03:43:23 PM (IST)

Up to date Date: Mon, 13 Might 2024 03:45:36 PM (IST)

IPL 2024 Playoff Scenario: दिलचस्प हुई प्लेऑफ रेस, CSK और RCB कैसे करेगी क्वालीफाई, पढ़ें पूरा समीकरण यहां
IPL 2024 Playoff Situation

HighLights

  1. आरसीबी और सीएसके के बीच 18 मई को मैच खेला जाएगा।
  2. बेंगलुरु अंक तालिका में पांचवें स्थान पर पहुंच गई है।

खेल डेस्क, नई दिल्ली। IPL 2024 Playoff Situation: चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने रविवार, 13 मई को अपने-अपने मैच जीतकर IPL 2024 प्लेऑफ में जगह बनाने की उम्मीदें बरकरार रखी हैं। जहां चेन्नई ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से हराकर अंक तालिका में तीसरे स्थान पर छलांग लगाई। वहीं, बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स को 47 रनों से हरा दिया। टूर्नामेंट के बीच में निराशाजनक हार के कारण सीएसके मुश्किल स्थिति में आ गई थी, लेकिन उसने अच्छा प्रदर्शन किया। अपने पिछले पांच मुकाबलों में से चार जीतकर वापसी की। गत चैंपियन के 13 मैचों के बाद 7 जीत और 14 प्वाइंट्स हैं।

टूर्नामेंट की शुरुआत में आरसीबी का प्रदर्शन खराब रहा था। उसे अपने पहले आठ मैचों में से 7 में हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि टीम ने जबरस्त तरीके से वापसी की। लगातार 5 मैच जीतकर अंतिम-चार में पहुंच सकते हैं। बेंगलुरु 13 मैचों के बाद छह जीत और 12 अंकों के साथ अंक तालिका में पांचवें स्थान पर है।

प्लेऑफ की रेस में सनराइजर्स हैदराबाद (14), दिल्ली कैपिटल्स (12), लखनऊ सुपर जायंट्स (12) और गुजरात टाइटंस (10) भी लाइन में लगे हैं। सीएसके और आरसीबी अपने-अपने अंतिम लीग मैच में एक-दूसरे का सामना करेंगे। दोनों टीमों के बीच मुकाबला 18 मई को खेला जाएगा। आइए नजर डालते हैं कैसे चेन्नई और बेंगलुरु प्लेऑफ में जगह बना सकते हैं।

चेन्नई सुपर किंग्स कैसे करेगी आईपीएल 2024 में क्वालीफाई?

चेन्नई सुपर किंग्स रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ अपना अंतिम लीग मैच जीतकर 16 अंक तक पहुंच सकती है। आरसीबी के खिलाफ एक जीत सीएसके के लिए प्लेऑफ में जगह पक्की करने के लिए काफी होगी, लेकिन एक हार उसे भारी पड़ेगी। सीएसके पास +0.528 नेट रन नेट है। अगर वे हारेंगे तो उन्हें यह सुनिश्चित करना होगा कि मार्जिन कम हो और एनआरआर के मामले में आरसीबी से ऊपर होंगे।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु कैसे करेगी आईपीएल 2024 में क्वालीफाई?

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का नेट रन रेट +0.387 है। टीम को न सिर्फ चेन्नई को हराना होगा, बल्कि अंतिम चार में पहुंचने के लिए अन्य टीमों पर निर्भर रहना होगा। सीएसके के खिलाफ एनआरआर की बात आती है तो आरसीबी को उनसे आगे निकलने के लिए मैच को अंतर से जीतने की जरूरत होगी। साथ ही सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स के मैच रिजल्ट पर निर्भर रहना होगा। अगर हैदराबाद अपने एक या दोनों मैच जीतकर तीसरे स्थान पर पहुंचे। साथ ही लखनऊ को एक मैच में हार मिले। अगर ऐसा होता है तो सीएसके और आरसीबी का मैच महत्वपूर्ण हो जाएगा।

बेंगलुरु का नेट रन-रेट लखनऊ, दिल्ली और गुजरात से ज्यादा है। डीसी और जीटी भी अपने बाकी मैच जीतकर 14-14 अंकों तक पहुंच सकती है, लेकिन नेट रन-रेट के मामले में आरसीबी को पीछे छोड़ना मुश्किल है।

आईपीएल 2024 के बाकी मैचों का शेड्यूल

  • 13 मई अहमदाबाद में जीटी बनाम केकेआर
  • 14 मई दिल्ली में डीसी बनाम एलएसजी
  • 15 मई गुवाहाटी में आरआर बनाम पीबीकेएस
  • 16 मई हैदराबाद में एसआरएच बनाम एलएसजी
  • 17 मई मुंबई में एमआई बनाम एलएसजी
  • 18 मई बेंगलुरु में आरसीबी बनाम सीएसके
  • 19 मई हैदराबाद में एसआरएच बनाम पीबीकेएस
  • 19 मई गुवाहाटी में आरआर बनाम केकेआर
  • ABOUT THE AUTHOR
    Author

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह