Court docket verdict got here in Laila Khan homicide case | लैला खान मर्डर केस में कोर्ट का फैसला आया: सौतेले पिता को सुनाई गई फांसी की सजा, 2011 में एक्ट्रेस समेत परिवार के 6 सदस्यों का कत्ल किया था
6 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

राजेश खन्ना की फिल्म वफा में नजर आईं एक्ट्रेस लैला खान के मर्डर केस पर बड़ी अपडेट सामने आई है। 13 साल बाद कोर्ट ने लैला खान के सौतेले पिता परवेज टाक को हत्या का आरोपी मानते हुए फांसी की सजा सुनाई है। उन्हें एक्ट्रेस लैला खान समेत 6 लोगों का कत्ल करने पर दोषी पाया गया है।
मुंबई के सत्र न्यायालय ने इस केस में दोषी पाए गए सौतेले पिता परवेज टाक को मौत की सजा सुनाई है। बता दें कि यह केस पिछले 13 सालों से चल रहा था, जिसकी जांच और सबूत मिलने के बाद अब आखिरकार दोषी को सजा सुना दी गई है।

क्या है पूरा मामला?
लैला खान की मां शेलिना ने तीन शादियां की थीं। लैला खान उनकी और दूसरे पति की बेटी थीं। साल 2011 में लैला खान अपने 3 भाई-बहनों (अजमीना, जारा, इमरान), कजिन (रेशमा) और मां (सेलिना) के साथ इगतपुरी के फार्महाउस छुट्टियां मनाने गई थीं। उसके बाद से ही उनके परिवार की कोई खबर नहीं मिल रही थी। जब लंबे समय त संपर्क नहीं हो सका तो लैला खान के बायोलॉजिकल पिता (सेलिना के दूसरे पति) ने परिवार की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई थी।

लैला खान की मां, सेलिना।
जांच में पता चला कि लैला खान के परिवार को आखिरी बार परवेज टाक के साथ देखा गया था। हत्या के शक में उन्हें गिरफ्तार भी किया गया था। जांच में पाया गया कि परवेज टाक ने पत्नी सेलिना से लगातार हो रहे झगड़े के चलते उनके परिवार की हत्या की और फिर उनकी लाशों को इगतपुरी स्थित फार्महाउस में दफ्ना दिया। सबूत मिटाने के लिए परवेज ने फार्महाउस में आग लगा दी थी। करीब 13 साल तक चले केस पर अब कोर्ट ने फैसला सुनाया है।

पुलिस की हिरासत में परवेज टाक।
बताते चलें कि एक्ट्रेस लैला खान ने 2002 में कन्नड़ फिल्म मेकअप से एक्टिंग डेब्यू किया था। इसके बाद वो राजेश खन्ना के साथ 2008 की फिल्म वफा में नजर आई हैं।


