ग्लेन मैक्सवेल ने दिया इस सीजन में RCB को धोखा, 4 बार डक पर हुए आउट, शर्मनाक लिस्ट में किया टॉप
Most Geese in IPL Historical past: आरसीबी के खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल के लिए यह सीजन काफी बेकार रहा। उनका बल्ले इस सत्र में खामोश रहा। एलिमिनेटर मुकाबले में वह बिना खाता खोले रविचंद्रन अश्विन का शिकार बने।
By Kushagra Valuskar
Publish Date: Thu, 23 Could 2024 06:46:13 PM (IST)
Up to date Date: Thu, 23 Could 2024 06:49:56 PM (IST)

खेल डेस्क, नई दिल्ली। Most Geese in IPL Historical past: आईपीएल 2024 के खिताब में अब सिर्फ तीन टीमें रह गई हैं। बुधवार को राजस्थान रॉयल्स ने एलिमिनेटर मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 4 विकेट से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। आरसीबी के खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल के लिए यह सीजन काफी बेकार रहा। उनका बल्ले इस सत्र में खामोश रहा। एलिमिनेटर मुकाबले में वह बिना खाता खोले रविचंद्रन अश्विन का शिकार बने। साथ ही उन्होंने इस सीजन में एक शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया है।
मैक्सवेल 18 बार डक का बने शिकार
ग्लेन मैक्सवेल इस आईपीएल में चार बार डक का शिकार बने। साथ ही वह दिनेश कार्तिक के साथ सबसे ज्यादा आईपीएल में डक आउट होने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। ग्लेन और मैक्सवेल 18-18 बार डक आउट हुए हैं। रोहित शर्मा 17 बार डक का शिकार बने हैं। सुनील नरेन और पीयूष चावला 16 बार बिना खाता खोले पवेलियन लौटे हैं।
आईपीएल 2024 में सबसे ज्यादा शून्य पर आउट
ग्लेन मैक्सवेल- 4 बार
सूर्यकुमार यादव- 3 बार
हर्षल पटेल- 2 बार
मिशेल स्टार्क- 2 बार
पीयूष चावला- 2 बार
आईपीएल में सबसे ज्यादा शून्य पर आउट होने वाले खिलाड़ी
दिनेश कार्तिक- 18 बार
ग्लेन मैक्सवेल-18 बार
रोहित शर्मा– 17 बार
पीयूष चावला- 16 बार
सुनील नरेन- 16 बार
राशिद खान- 15 बार
मनदीप सिंह- 15 बार
मनीष पांडे- 14 बार
टी20 में सबसे ज्यादा 0 पर आउट
टी20 क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा शून्य पर आउट होने वाली सूची में ग्लेन मैक्सवेल चौथे स्थान पर है। शीर्ष पर सुनील नरेन का नाम है। वह टी20 में 44 बार बिना खाता खोले पवेलियन लौटे हैं। एलेक्स हेल्स 43 बार डक का शिकार हुए हैं। राशिद खान 42 बार बिना खाता खोले आउट हुए हैं। मैक्सवेल 32 बार शून्य पर चलते बने हैं।


