Alia Bhatt Oscar | Kalank Ghar Extra Pardesiya Options On Oscar Instagram Web page | ऑस्कर के ऑफिशियल पेज पर आलिया भट्ट का गाना: ‘कलंक’ के गाने ‘घर मोरे परदेसिया’ की क्लिप शेयर की, पिछले महीने दीपिका हुईं थीं फीचर
54 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

द अकेडमी यानी ऑस्कर अवॉर्ड के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट ने एक बार फिर इंडियन फैंस को सरप्राइज दिया है।
अकेडमी ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर करण जौहर के बैनर तले बनी मल्टीस्टारर फिल्म ‘कलंक’ के गाने ‘घर मोरे परदेसिया’ को फीचर किया है। इस वीडियो में एक्ट्रेस आलिया भट्ट डांस करती नजर आ रही हैं।

अकेडमी की सोशल मीडिया पोस्ट में इस गाने की झलक मिली है।

इसे शेयर करते हुए अकेडमी ने यह कैप्शन लिखा।
यूजर्स ने की आलिया और श्रेया की तारीफ
इस वीडियो को देखकर इंडियन फैंस बेहद सरप्राइज हैं। वो कमेंट बॉक्स में आलिया और गाने की सिंगर श्रेया घोषाल की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
वहीं कुछ यूजर्स ने क्रिटिकली और कमर्शियली फ्लॉप रही ‘कलंक’ की तारीफ करते हुए लिखा- ‘आखिरकार फिल्म अकेडमी तक पहुंच ही गई।’


गाने में वरुण और माधुरी भी नजर आए
2019 में रिलीज हुई फिल्म ‘कलंक’ में आलिया के अलावा वरुण धवन, संजय दत्त, माधुरी दीक्षित, साेनाक्षी सिन्हा और आदित्य रॉय कपूर जैसे कलाकार भी नजर आए थे।
फिल्म के गाने ‘घर मोरे परदेसिया’ को श्रेया घोषाल और वैशाली म्हदे ने गाया था। इसके लिरिक्स अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे थे। वहीं इसे कोरियोग्राफ किया था रेमो डिसूजा ने।

करण जौहर ने भी इस पोस्ट को अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर कर खुशी जताई है।
ग्लोबली फेम पा रही हैं आलिया
आलिया बीते कुछ दिनों से अपनी ग्लोबल प्रेजेंस को लेकर काफी चर्चा में हैं। कुछ दिनों पहले वो मेट गाला इवेंट में सब्यसाची की साड़ी पहनकर पहुंची थीं। एक्ट्रेस ने पिछले साल फिल्म ‘हार्ट ऑफ स्टोन’ से हॉलीवुड डेब्यू भी किया है।
वर्कफ्रंट पर एक्ट्रेस की अगली फिल्म ‘जिगरा’ है। इसके अलावा वो पति रणबीर कपूर और विक्की कौशल स्टारर ‘लव एंड वॉर’ में भी नजर आएंगी। इस फिल्म को भंसाली डायरेक्ट कर रहे हैं।

मेट गाला में आलिया जो फ्लोरल साड़ी पहनकर गई थीं उसके साथ एक अटैच्ड लॉन्ग ट्रेल भी था। इसे कैरी करने में कई लोगों की मदद लगी थी।
3 अप्रैल को शेयर किया था ‘दीवानी-मस्तानी’ गाना
बताते चलें कि बीते 3 अप्रैल को भी अकेडमी ने अपने ऑफिशियल अकाउंट पर इंडियन फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ के गाने ‘दीवानी-मस्तानी’ का क्लिप शेयर किया था।
2015 में रिलीज हुई संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ में रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा साथ नजर आए थे। इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 356 करोड़ रुपए कमाए थे।
इस खबर से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…
ऑस्कर के ऑफिशियल पेज पर दीपिका पादुकोण का गाना:‘बाजीराव मस्तानी’ के गाने ‘दीवानी मस्तानी’ की क्लिप शेयर की, रणवीर बोले- मेस्मेरिक

द अकेडमी यानी ऑस्कर अवॉर्ड्स ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर दीपिका पादुकोण के गाने ‘दीवानी मस्तानी’ को फीचर किया है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

