Narayanpur Naxal Encounter: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में मुठभेड़ में 7 नक्सलियों को मार गिराया, हथियार भी हुए बरामद
Narayanpur Naxal Encounter: घटनास्थल से सात हथियार भी पुलिस को मिले हैं, जिसमें आधुनिक हथियार भी हैं।
By Ashish Kumar Gupta
Publish Date: Thu, 23 Could 2024 11:55:04 AM (IST)
Up to date Date: Thu, 23 Could 2024 08:48:43 PM (IST)
HighLights
- गुरुवार की दोपहर 11 बजे नक्सलियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू की।
- दिन भर रुक-रुक कर मुठभेड़ जारी है।
- लगभग एक दर्जन नक्सलियों के घायल होने की बात सामने आ रही है।
Narayanpur Naxal Encounter: नईदुनिया न्यूज, नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में अबूझमाड़ क्षेत्र में ओरछा थाना क्षेत्र के रेकावाही के जंगल में गुरुवार की दोपहर 11 बजे हुए मुठभेड़ में सुरक्षा बल ने सात नक्सलियों को मार गिराया है। घटनास्थल से सात हथियार भी पुलिस को मिले हैं, जिसमें आधुनिक हथियार भी हैं। लगभग एक दर्जन नक्सलियों के घायल होने की बात सामने आ रही है।
नारायणपुर एसपी प्रभात कुमार ने बताया कि नारायणपुर व बीजापुर जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में नक्सलियों की लड़ाकू बटालियन प्लाटून नंबर 16 के कमांडर मल्लेश और इंद्रावती एरिया कमिटी के कई नक्सलियों की उपस्थिति की आसूचना पर नारायणपुर, दंतेवाड़ा और बस्तर जिले के डीआरजी और बस्तर फाइटर्स के साथ एसटीएफ की टीमें संयुक्त नक्सल गश्त सर्च अभियान पर निकली थी।
गुरुवार की दोपहर 11 बजे नक्सलियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू की। जवानों ने भी मोर्चा संभाल कर जवाबी कार्रवाई की है। दिन भर रुक-रुक कर मुठभेड़ जारी है। जवान नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब दे रहे है। सुरक्षा बल की टीम लौटने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। इसके साथ ही इस वर्ष मारे गए नक्सलियों की संख्या 116 हो गई है।



_2024523_201628.jpg)

















