बिना एलिमिनेटर खेले बाहर हो सकती है RCB, टूट ना जाए विराट कोहली का सपना, हैरान करने वाला IPL का नियम

नई दिल्ली. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने इतिहास रचते हुए इस बार के प्लेऑफ में जगह बनाई है. लगातार छह मैच हारने के बाद इसने ही मुकाबले में जीत दर्ज करके आईपीएल में आगे बढ़ने वाली आरसीबी पहली टीम बन गई है. विराट कोहली के पहली बार ट्रॉफी जीतने का सपना पूरा हो सकता है लेकिन आईपीएल का नियम इसमें आड़े आता नजर आ रहा है. राजस्थान की टीम को इस नियम का फायदा मिलने वाला है अगर परिस्थिति इसके इस्तेमाल की पैदा हुई तो.

इस वक्त इंडियन प्रीमियर लीग में जिस एक टीम की सबसे ज्यादा बात की जा रही है वो विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर है. टीम ने जिस तरह से लगातार 6 मुकाबला गंवाने के बाद वापसी की है वो अब तक टूर्नामेंट के इतिहास में नहीं हुआ. चेन्नई सुपर किंग्स को आखिरी लीग मैच में मात देकर इस टीम ने प्लेऑफ का टिकट पक्का किया. बेहतर नेट रन रेट के आधार पर चेन्नई को पीछे छोड़ते हुए आरसीबी आगे बढ़ने में कामयाब हुई.

क्या बिना खेले बाहर हो जाएगी आरसीबी
इस सीजन अब तक लीग मैच में बारिश की वजह से कई मुकाबले रद्द हो चुके हैं. गुजरात टाइटंस की टीम को इससे सबसे ज्यादा नुकसान हुआ. उसके प्लेऑफ की आधी अधुरी उम्मीद बारिश ने पूरी तरह खत्म कर दी. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राजस्थान और बैंगलोर के बीच मुकाबला खेला जाना है. इस मैच में अगर बारिश आई तो फिर आरसीबी की टीम बिना एलिमिनेटर खेले ही बाहर हो सकती है.

क्या है आईपीएल का नियम
दरअसल, आईपीएल गवर्निंग काउंसिल ने क्वालीफायर और एलिमिनेटर मुकाबले के लिए रिजर्व डे नहीं रखा है. ऐसे में अगर मुकाबले को बारिश ने खराब किया तो इसका नुकसान आरसीबी को होगा. मैच में बारिश की खलल पड़ी तो मैच ओफिशियल कम से कम 5-5 ओवर का मैच जरूर कराने की कोशिश करेंगे. अगर ऐसा संभव नहीं हुई तो सुपर ओवर से फैसला किया जा सकता है. मुकाबले में अगर 1 भी बॉल नहीं डाली जा सकी तो अंक तालिका में जो टीम बेहतर स्थिति में होगी वो आगे बढ़ जाएगी.

FIRST PUBLISHED : Could 22, 2024, 09:40 IST

Gold-Silver Worth 21 Could: सोने का भाव फर्स्ट टाइम 74 हजार पार, चांदी ने भी बनाया ऑल टाइम हाई, बाजार जाने से पहले जान लें कीमत

भारतीय सर्राफा बाजार में 21 मई 2024 को सोने के भाव में बहुत तेजी देखी गई। सोने का भाव अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंचकर 74222 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। 17 मई 2024 को सोने के शाम के भाव की तुलना में 839 रुपये की तेजी आई है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Tue, 21 Could 2024 03:40:43 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 21 Could 2024 03:40:43 PM (IST)

सोने-चांदी के भाव में जबरदस्त उछाल।

बिजनेस डेस्क, इंदौर। Gold-Silver Worth Immediately: भारतीय सर्राफा बाजार में 21 मई 2024 को सोने के भाव में बहुत तेजी देखी गई। सोने का भाव अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंचकर 74222 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। 17 मई 2024 को सोने के शाम के भाव की तुलना में 839 रुपये की तेजी आई है। चांदी के भाव में जबरदस्त तेजी देखी गई है। चांदी का भाव अपने ऑल टाइम हाई 92444 रुपये प्रति किलो हो गया है। राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाले चांदी के भाव में 17 मई से 6071 रुपये की तेजी आई है।

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स के अनुसार 17 मई की शाम को 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने की कीमत 73383 रुपये थी। 21 मई को 999 वाले 24 कैरेट सोने की कीमत 74222 रुपये हो गई है। 17 मई की शाम को 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 86373 रुपये थी। 21 मई को 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 92444 रुपये हो गई है।

22 मई को 995 शुद्धता वाले सोने की कीमत 73925 रुपये हो गई है। 916 शुद्धता वाले सोने की कीमत 67987 रुपये हो गई है। 750 शुद्धता वाले सोने की कीमत 55667 रुपये हो गई है। 585 शुद्धता वाले सोने की कीमत 43420 रुपये हो गई है।

कैरेट के अनुसार सोना

  • 24 कैरेट सोना= 100% सोना
  • 22 कैरेट सोना= 91.7% सोना
  • 18 कैरेट सोना= 75.0% सोना
  • 14 कैरेट सोना= 58.3% सोना
  • 12 कैरेट सोना= 50.0% सोना
  • 10 कैरेट सोना= 41.7% सोना

मिस्ड कॉल लगाकर जानें सोने-चांदी का भाव

ibja केंद्र सरकार की छुट्टियों और शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं करता है। आपको 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी का रेट जानना है, तो 8955664433 पर मिस्ड कॉल कसकते हैं। मिस्ट कॉल के कुछ ही समय बाद एसएमएस के जरिए रेट्स मिल जाते हैं। गोल्ड या सिल्वर का रेट जानने के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर भी जा सकते हैं।

  • ABOUT THE AUTHOR
    Author

    अनुराग मिश्रा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं। वह कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव है। अनुराग मिश्रा नईदुनिया में आने से पहले भास्कर हिंदी और दैन

Newest SBI FD Charges: भारतीय स्टेट बैंक ने अपने ग्राहकों को दिया तोहफा, एफडी पर बढ़ाया ब्याज, यहां देखें नए रेट्स

Newest SBI FD Charges: भारतीय स्टेट बैंक जमा अवधि के आधार पर अलग-अलग फिक्स्ड डिपॉजिट ब्याज दरों की पेशकश करता है। 7 दिनों से लेकर 45 दिनों की अवधि पर ब्याज दर 3.50% है। 46 दिनों से 179 दिनों के बीच जमा के लिए ब्याज दर 5.50% है।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Wed, 15 Could 2024 04:27:42 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 15 Could 2024 04:29:34 PM (IST)

Newest SBI FD Charges

HighLights

  1. एसबीआई ने अपने ग्राहकों को दिया तोहफा।
  2. एसबीआई ने फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दरों को बढ़ाया।
  3. बैंक ने दिसंबर 2023 के बाद ब्याज दरों को रिवाइज किया है।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। Newest SBI FD Charges: भारतीय स्टेट बैंक ने अपने ग्राहकों को बड़ा तोहफा दिया है। बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दरें बढ़ा दी हैं। नई एफडी दरें 15 मई, 2024 से प्रभावी है। एसबीआई ने 46 से 179 दिन, 180 से 210 दिन और 211 से एक साल से कम अवधि पर ब्याज दरों में 25 से 27 आधार अंक (BPS) की वृद्धि की है। स्टेट बैंक ने आखिरी बार 27 दिसंबर 2023 को एफडी पर ब्याज दरों में बढ़ोतरी की थी।

एसबीआई के फिक्स्ड डिपॉजिट की न दरें

भारतीय स्टेट बैंक जमा अवधि के आधार पर अलग-अलग फिक्स्ड डिपॉजिट ब्याज दरों की पेशकश करता है। 7 दिनों से लेकर 45 दिनों की अवधि पर ब्याज दर 3.50% है। 46 दिनों से 179 दिनों के बीच जमा के लिए ब्याज दर 5.50% है। 180 दिन से 210 दिन के लिए ब्याज दर अब 6% है। 211 दिनों से लेकर एक साल से कम अवधि के लिए जमा पर ब्याज दर 6.25% है। 1 साल से 2 साल से कम की अवधि के लिए नई ब्याज दर 6.80% है। 2 साल से लेकर तीन साल से कम की एफडी पर 7% का ब्याज मिलेगा। तीन से पांच साल से कम की अवधि में ब्याज दर कम होकर 6.75% हो जाती है। पांच साल से लेकर दल साल तक एफडी पर ब्याज दर 6.50% है।

7 दिन से 45 दिन 3.50%

46 दिन से 179 दिन 5.50%

180 दिन से 210 दिन 6.00%

211 दिन से 1 साल से कम 6.25%

1 साल से 2 वर्ष से कम 6.80%

2 वर्ष से 3 वर्ष से कम 7.00%

3 वर्ष से 5 वर्ष से कम 6.75%

5 वर्ष से 10 वर्ष तक 6.50%

वरिष्ठ नागरिकों के लिए एसबीआई एफडी दरें

वरिष्ठ नागरिकों को भारतीय स्टेट बैंक में उनके फिक्स्ड डिपॉजिट पर अतिरिक्त 50 आधार अंक (बीपीएस) मिलता है। हालिया दर वृद्धि के बाद एसबीआई सात दिनों से दस साल के बीच एफडी पर 4% से 7.5% तक ब्याज दरों की पेशकश करता है। 7 दिन से 45 दिन की जमा राशि के लिए दरें 4%, 46 दिन से 179 दिन के लिए 6% और 180 दिन से 210 दिन की अवधि के लिए 6.5% ब्याज मिलता है।

211 दिन से लेकर एक साल से कम अवधि के एफडी पर 6.75% की दर से ब्याज मिलता है। 1 साल से दो वर्ष से कम की अवधि के लिए ब्याज दर 7.30% है। दो साल से तीन साल से कम की जमा राशि पर 7.50% की उच्चतम दर प्रदान की जाती है। तीन साल से पांच साल से कम की अवधि के लिए ब्याज दर 7.25% है। पांच साल से दस साल तक की लंबी अवधि की जमा के लिए ब्याज दर 7.50% है।

7 दिन से 45 दिन 4%

46 दिन से 179 दिन 6.00%

180 दिन से 210 दिन 6.5%

211 दिन से 1 साल से कम 6.75%

1 साल से 2 वर्ष से कम 7.30%

2 वर्ष से 3 वर्ष से कम 7.50%

3 वर्ष से 5 वर्ष से कम 7.25%

5 वर्ष से 10 वर्ष तक 7.5%

  • ABOUT THE AUTHOR
    Author

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

dilip joshi had threatened to depart the present | जेठालाल ने दी थी शो छोड़ने की धमकी: को-एक्ट्रेस जेनिफर बोलीं- शो के ऑपरेशन हेड ने दिलीप जोशी के ऊपर फेंक दी थी कुर्सी

1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ शो की जेनिफर मिस्त्री बीते कई दिनों से सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस ने शो के प्रोड्यूसर पर गंभीर आरोप लगाए थे। अब हाल ही में उन्होंने जेठालाल का किरदार निभा रहे दिलीप जोशी को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा किया।

एक्ट्रेस ने दिलीप जोशी को लेकर बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि एक बार उन्होंने शो छोड़ने की धमकी दी थी। जेनिफर ने बॉलीवुड ठिकाना को एक इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होंने शो के ही एक वाकये के बारे में बात की, कि कैसे दिलीप जोशी की शो के ऑपरेशन हेड सोहेल रहमानी के साथ खतरनाक लड़ाई हो गई थी। ये झगड़ा इतना ज्यादा बढ़ गया था कि सोहेल ने दिलीप के ऊपर कुर्सी तक फेंक दी थी। लड़ाई का असर कुछ ऐसा हुआ कि दिलीप जोशी बहुत बुरी तरह से भड़क उठे।

दिलीप ने कहा था कि अगर सोहेल शो में रहेंगे तो वो इस शो को छोड़ देंगे। उसके बाद सोहेल को दिलीप से दूर रहने की सलाह दी गई थी। ये मामला लगभग 2 साल तक चला। इस हादसे के बाद शो के बाकी एक्टर्स ने भी सोहेल के इस व्यवहार के खिलाफ आवाज उठाई थी।

वहीं अब जेनिफर के किए इस खुलासे के बाद सोहेल रहमानी ने भी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में कहा- जेनिफर को शो से और इसके प्रोड्यूसर बहुत सी दिक्कतें थीं। फिर 2016 में वो वापस क्यों आईं? उन्होंने क्यों असित मोदी को मैसेज किया की मैं पहले से सुधर गई हूं। वो शो में वापस अपनी मर्जी से आई थीं, उन्हें किसी ने फोर्स नहीं किया था।

बता दें, जेनिफर ने शो के प्रोड्यूसर असित मोदी के ऊपर सेक्सुअल हैरेसमेंट का आरोप लगाया था, जिसमें उन्हें जीत हासिल हुई।

अब पूरा मामला क्या है, यह समझिए

जेनिफर ने पिछले साल दैनिक भास्कर को दिए इंटरव्यू में अपने साथ हुई आप बीती पर बात की थी। उन्होंने कहा था कि असित मोदी उनके होठों की तारीफ करते थे। बार-बार कमरे में बुलाते थे और आपत्तिजनक मैसेज भेजते थे। जेनिफर ने कहा था- वो मुझे बार-बार कॉल कर अपने कमरे में बुलाते थे। जब मैं मना करती तब कहते थे कि मजाक कर रहे हैं, लेकिन वो ऐसा लगातार कर रहे थे।

वो सबके सामने बैठकर मेरे होठों की तारीफ करते थे, जो मुझे पसंद नहीं था। वो मुझे पर्सनल मैसेज भेजते थे, जिन्हें मैं लगातार इग्नोर करती थी। वो मुझे इनडायरेक्ट अप्रोच कर रहे थे। मेरी सालगिरह के अगले दिन उन्होंने मुझे कॉल करके कहा कि अब तो सालगिरह भी खत्म हो गई अब तो कमरे में आ जाओ। मुझे ये सब सुनकर बहुत बुरा लगता था और मैं काफी रोती भी थी। पूरी खबर पढ़ें

खबरें और भी हैं…
Bhopal Information: सुरेंद्र हत्याकांड में पांच गिरफ्तार, चार दो दिन की पुलिस रिमांड पर

फरार बदमाशों पर 20 हजार का इनाम घोषित। 17 मई की शाम सेंट्रल जेल के बाहर हुई थी सुरेंद्र कुशवाहा की हत्या।

By Ravindra Soni

Publish Date: Wed, 22 Might 2024 08:03:40 AM (IST)

Up to date Date: Wed, 22 Might 2024 08:03:40 AM (IST)

Bhopal News: सुरेंद्र हत्याकांड में पांच गिरफ्तार, चार दो दिन की पुलिस रिमांड पर
प्रतीकात्मक चित्र

HighLights

  1. दोस्त के भाई को पेरोल अवधि खत्म होने के जेल छोड़ने गए युवक पर बदमाशों ने घात लगाकर किया था हमला।
  2. एक आरोपित को पुलिस ने भेजा जेल।
  3. फरार बदमाशों के संभावित ठिकानों पर एसआइटी लगातार दबिश दे रही है।

नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। विगत 17 मई की शाम सेंट्रल जेल के बाहर हुए सुरेंद्र कुशवाहा हत्याकांड के मामले में एसआइटी ने पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें से चार को पुलिस ने पूछताछ के लिए दो दिन के रिमांड पर लिया है, जबकि एक आरोपित को जेल भेज दिया गया है। इस वारदात के मास्टर माइंड हिस्ट्रीशीटर तंजिल खान सहित चार बदमाशों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। उन पर 20 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया है।

यह है मामला

गांधी नगर थाना प्रभारी सुनील कुमार मेहर ने बताया कि पंचशील नगर निवासी 28 वर्षीय सुरेंद्र कुशवाहा 17 मई को अपने दोस्त विकास वर्मा और ईशू खरे के साथ ईशू के बड़े भाई सतीश खरे को पेरोल अवधि समाप्त होने पर जेल छोड़ने गया था। सतीश के जेल के अंदर जाने के बाद ये लोग जेल के पास सांची पार्लर के पास खड़े होकर घर वापस लौटने की तैयारी कर रहे थे। इस दौरान पुरानी रंजिश को लेकर संदेश नरवारे, छोटा फैजल, आकाश भदौरिया, दीपांशु उर्फ तन्नू सेन व अन्य ने चाकू से सुरेंद्र और विकास वर्मा पर हमला कर दिया। जांघ में लगी गंभीर चोट के कारण सुरेंद्र की मौत हो गई थी। हत्या का केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने पीड़ित पक्ष और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए। उसमें इस वारदात में शामिल पंचशील नगर निवासी हिस्ट्रीशीटर तंजिल खान, शाहजहांनाबाद निवासी भूरा हड्डी के अलावा भीमनगर निवासी रावेंद्र उर्फ छोटू सेन, पंचशील नगर निवासी राज सोमकुंवर और अजय पासवान के नाम भी सामने आए।

एसआइटी कर रही पड़ताल

अपराधियों की धरपकड़ के लिए गांधी नगर एवं टीटी नगर थाने की संयुक्त एसआइटी का गठन किया गया। मंगलवार को एसआइटी ने रावेंद्र उर्फ छोटू, छोटा फैजल, दीपांशु सेन उर्फ तन्नू, राज सोमकुंवर और अजय पासवान को गिरफ्तार कर लिया है, इनमें से अजय को जेल भेज दिया गया, जबकि चार आरोपितों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। इस मामले में फरार बदमाशों के संभावित ठिकानों पर एसआइटी लगातार दबिश दे रही है।

  • ABOUT THE AUTHOR
    Author

    वर्तमान में नवदुनिया भोपाल यूनिट में हाइपर लोकल डिजिटल डेस्क पर डिजिटल कोआर्डिनेटर के रूप में विगत तीन वर्ष से कार्यरत हूं। इससे पहले मैं नईदुनिया इंदौर यूनिट में पदस्थ था, जहां मैंने डिजिटल डेस्क के अलावा ज्या

अरविंद केजरीवाल ने कल्पना सोरेन को बताया झांसी की रानी, कहा- PM मोदी को दे रहीं चुनौती

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल अपनी पत्नी सुनीता केजरीवाल के साथ यहां चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे। इंडी गठबंधन की इस विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन को झांसी की रानी बता दिया।

By Nai Dunia Information Community

Publish Date: Tue, 21 Could 2024 08:16:08 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 21 Could 2024 08:16:08 PM (IST)

अरविंद केजरीवाल ने कल्पना सोरेन को बताया झांसी की रानी, कहा- PM मोदी को दे रहीं चुनौती
केजरीवाल ने जमशेदपुर में भाजपा पर बोला हमला।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। जमशेदपुर लोकसभा सीट के लिए 25 मई को मतदान होने वाला है। उससे पहले मंगलवार को दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल अपनी पत्नी सुनीता केजरीवाल के साथ यहां चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे। इंडी गठबंधन की इस विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन को झांसी की रानी बता दिया। उन्होंने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुनौती दे रही हैं।

उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेने की के साथ राजनीतिक साजिश हुई है। उसी का ही नतीजा है कि वह जेल के अंदर हैं। उनका दोष सिद्ध नहीं हुआ है, लेकिन फिर भी उनको जेल के अंदर डाल दिया है। यह सरकार तानाशाही कर रही है। अगर, इनकी सरकार बन गई तो यह किसी को भी जेल के अंदर डाल देंगे। कल को हो सकता है कि यह चेपंई सोरेन को जेल में डाल दें।

उन्होंने कहा कि कल्पना सोरेन झांसी की रानी लक्ष्मी बाई हैं। वह पीएम मोदी को चुनौतियों दो रही हैं। मुझे और हेमंत सोरेन को जेल में डाला था, जिससे हमारी पार्टी ही टूट जाए। उनकी मंशा सफल नहीं हो पाई है। हमारी पार्टी पहले से ज्यादा एकजुट हो गई है। मैं इस बात की गारंटी दे सकता हूं कि झारखंड में भाजपा को जीरो सीटें मिलने वाली हैं। इस बार इंडी गठबंधन 14 की 14 सीटें जीतने वाला है।

आरक्षण खत्म करना चाहती है मोदी सरकार

केजरीवाल ने आरोप लगाया कि पीएम मोदी ने 400 का नारा इसलिए दिया है, जिससे वह संविधान में बदलाव कर सकें। वह इसके सहारे अनुसूचित जाति व ओबीसी को मिलने वाले आरक्षण को खत्म करना चाहते हैं। इनकी सरकार आदिवासियों को पसंद नहीं करती है।

Pune Porsche Crash: डिप्टी सीएम फडणवीस के सामने आते ही पुणे पुलिस एक्टिव, नाबालिग को शराब परोसने वाला क्लब सील

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस के सामने आने के बाद पुणे पुलिस एक्टिव हो गई है। पुणे पुलिस ने नाबालिग आरोपी को शराब परोसने वाले क्लब को सील कर दिया है। देवेंद्र फडणवीस ने इस मामले को जघन्य अपराध माना है। उन्होंने कहा कि नाबालिग आरोपी को वयस्क मान केस चलाया जा सकता है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Tue, 21 Might 2024 08:15:36 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 21 Might 2024 08:15:36 PM (IST)

Pune Porsche Crash: डिप्टी सीएम फडणवीस के सामने आते ही पुणे पुलिस एक्टिव, नाबालिग को शराब परोसने वाला क्लब सील
देवेंद्र फडणवीस के सख्त तेवर।

एएनआई, पुणे। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस के सामने आने के बाद पुणे पुलिस एक्टिव हो गई है। पुणे पुलिस ने नाबालिग आरोपी को शराब परोसने वाले क्लब को सील कर दिया है। देवेंद्र फडणवीस ने इस मामले को जघन्य अपराध माना है। उन्होंने कहा कि नाबालिग आरोपी को वयस्क मान केस चलाया जा सकता है।

पुणे जिला कलेक्टर के आदेश पर, जिले के उत्पाद शुल्क विभाग ने कोसी बार और ब्लैक बार को सील कर दिया है, जिन्होंने कथित तौर पर नाबालिग आरोपी को शराब परोसी थी: उत्पाद शुल्क विभाग के अधिकारी

बोर्ड ने नाबालिग आरोपी पर अपनाया नरम रुख

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेन्द्र फडणवीस ने कहा कि पुणे में घटी घटना बहुत ही निंदनीय है, जिसमें एक नाबालिग ने कार से दो लोगों को टक्कर मारकर मार दिया। पुणे के लोगों के अंदर बहुत आक्रोश था। नाबालिग को किशोर न्याय बोर्ड के सामने पेश किया गया, तो इस पर बोर्ड ने काफी नरम रुख अपनाया। दो लोगों की मौत के बावजूद आरोपी नाबालिग को 15 दिनों के लिए समाज सेवा करने को कहा गया।

आरोपी को वयस्क मान चल सकता है केस

पुलिस की ओर से दी गई अर्जी में लिखा गया है कि नाबालिग आरोपी की उम्र 17 साल 8 महीने है। ये एक जघन्य अपराध है। निर्भया केस के बाद जुवेनाइल जस्टिस केस में बदलाव किया गया है। अगर आरोपी की उम्र 16 साल से ज्यादा है, तो जघन्य अपराध के मामलों में आरोपी को वयस्क अपराधी माना जा सकता है। यह (किशोर न्याय बोर्ड द्वारा) पारित किया गया एक आश्चर्यजनक आदेश था। पुलिस उच्च न्यायालय में गई और उन्होंने संज्ञान लिया है।

  • ABOUT THE AUTHOR
    Author

    अनुराग मिश्रा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं। वह कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव है। अनुराग मिश्रा नईदुनिया में आने से पहले भास्कर हिंदी और दैन

बिलासपुर बृहस्पति बाजार का होगा कायाकल्प, बाजार होगा समार्ट, सब्जी विक्रेताओं को मिलेगी स्वच्छ व सुविधायुक्त बाजार

जल्द होगा बृहस्पति बाजार का कायाकल्प, सब्जी विक्रेताओं को मिलेगी स्वच्छ व सुविधायुक्त बाजार

By Atul Vasing

Publish Date: Wed, 22 Might 2024 07:57:58 AM (IST)

Up to date Date: Wed, 22 Might 2024 07:57:58 AM (IST)

बिलासपुर बृहस्पति बाजार का होगा कायाकल्प, बाजार होगा समार्ट, सब्जी विक्रेताओं को मिलेगी स्वच्छ व सुविधायुक्त बाजार
बृहस्पति बाजार का माडल।

HighLights

  1. डीएमएफ फंड से 13 करोड़ 39 लाख में संवरेगा बाजार
  2. ग्राउंड फ्लोर में बनेंगे 242 चबूतरें, रहेगी सभी सुविधाएं
  3. निर्माण तक मिशन स्कूल मैदान में लगेगा बाजार

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर। शहर के प्रमुख सब्जी बाजार बृहस्पति बाजार के दिन अब बहुरने वाला है। बजबजाती नाली, अस्त-व्यस्त जगह, चारों ओर पसरी गंदगी और पार्किंग की समस्या से सब्जी विक्रेताओं के साथ ग्राहकों को निजात मिलने वाली है। नगर निगम डीएमएफ फंड के 13 करोड़ 39 लाख में बृहस्पति बाजार का कायाकल्प कर एक नया स्वरूप देने जा रहा है।

इससे सब्जी विक्रेताओं को व्यवसाय के लिए एक व्यवस्थित और सर्वसुविधायुक्त स्थान के साथ शहरवासियों को भी सुगम और व्यवस्थित बाजार मिलेगा। पुर्नविकास और कायाकल्प के तहत नए बाजार में पार्किंग होने से बृहस्पति बाजार चौक में पार्किंग की समस्या दूर होगी,जिससे क्षेत्र में लगने वाले जाम से निजात मिलेगी और यातायात सुगम होगा।

ग्राउंड फ्लोर में बनेंगे 242 चबूतरें, रहेगी सभी सुविधाएं

बृहस्पति बाजार पुर्नविकास योजना के तहत नगर निगम बाजार स्थल पर एक मंजिला भवन तैयार करेगा। इसके ग्राउंड फ्लोर में 242 बड़े आकार के चबूतरें बनाएं जाएंगे। अभी व्यवसाय कर रहे सब्जी विक्रेताओं को इन 242 चबूतरों को आबंटित किया जाएगा। वर्तमान में जिस चबूतरें पर व्यापारी सब्जी का व्यवसाय कर रहे हैं, उसका आकार छह बाई आठ का रहेगा।

नए चबूतरे का आकार 7 बाई 10 का होगा। इससे व्यापारियों को पहले से ज्यादा अच्छा और बड़े चबूतरे मिलेंगे। इसके अलावा प्रत्येक चबूतरे के नीचे स्टोरेज के लिए दरवाजे की सुविधा के साथ स्थान भी मिलेगा। यहां व्यापारी अपना सामान रख सकेंगे। वर्तमान बाजार में सिर्फ चबूतरा है, स्टोरेज के लिए स्थान नहीं हैं। इसके साथ ही भवन के बेसमेंट में 50 कार और 170 बाइक एक समय में पार्क किया जा सकेगा।

भवन के प्रथम तल में 66 दुकानें भी तैयार की जाएगी। इसके अलावा बिल्डिंग में व्यापारियों और नागरिकों के लिए टायलेट भी बनाए जाएंगे। अभी इसकी सुविधा नहीं है। ऐसे में पास के सुलभ शौचालय में लोगों के जाने की मजबूरी है। नए भवन में लिफ्ट, सीढ़ी, पानी की सुविधा और आगजनी जैसी घटनाओं को रोकने के लिए फायर फाइटिंग सिस्टम तैयार किया जाएगा। पुर्नविकास के बाद बृहस्पति बाजार आकर्षक और बेहतर नजर आएगा।

निर्माण तक मिशन स्कूल मैदान में लगेगा बाजार

बृहस्पति बाजार के पुर्नविकास और कायाकल्प करने के लिए यहां व्यवसाय कर रहे सब्जी विक्रेताओं को निर्माण तक के लिए पास में ही मिशन स्कूल मैदान में अस्थायी बाजार बनाकर दिया जाएगा। व्यपारियों के शिफ्टिंग के पहले स्कूल मैदान में 224 चबूतरों का निर्माण किया जाएगा। इसमें शेड भी लगाया जाएगा, ताकि बारिश और धूप से बचा जा सके। अस्थायी बाजार में भी अस्थायी टायलेट और पानी की व्यवस्था भी रहेगी। निगम प्रशासन की मिशन स्कूल प्रबंधन से चर्चा के बाद स्कूल प्रबंधन मैदान देने सहमत है।

महिलाओं के लिए रहेगी विशेष व्यवस्था

सब्जी बाजार कोई सा भी हो, वहां पर सब्जी लेने के लिए विशेषकर महिलाएं ही बड़ी संख्या में पहुंचती हैं। वर्तमान बृहस्पति बाजार में पहुंचने वाली महिलाओं के साथ ही सब्जी बचने वाली महिलाओं के लिए कोई भी सुविधा नहीं है। लेकिन सब्जी बाजार तैयार होने के बाद महिलाओं के लिए विशेष सुविधा रखी जाएगी। इसमें शौचालय के साथ लिफ्ट, बैठने की व्यवस्था के साथ ही पेयजल की भी सुविधा रहेगी।

  • ABOUT THE AUTHOR
    Author

    वर्ष 2010 में गुरु घासीदास विश्‍वविद्यालय, बिलासपुर से ग्रेजुएशन किया है। तत्पश्चात शिक्षा एवं कार्य को आगे बढ़ते हुए मैं दैनिक प्रजापति, इवनिंग टाइम्स एवं लोकस्वर में पत्रकारिता करियर की शुरुआत की 2012—13 मैंन

KKR vs SRH: कोलकाता नाइट राइडर्स ने कटाया आईपीएल फाइनल का टिकट, सनराइजर्स को 8 विकेट से हराया

मैच में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुआ जहां हैदराबाद ने टॉस जीता और बैटिंग चुनी।

By Paras Pandey

Publish Date: Wed, 22 Could 2024 12:27:01 AM (IST)

Up to date Date: Wed, 22 Could 2024 06:37:17 AM (IST)

KKR vs SRH: कोलकाता नाइट राइडर्स ने कटाया आईपीएल फाइनल का टिकट, सनराइजर्स को 8 विकेट से हराया

स्पोर्ट्स डेस्क, नईदुनिया प्रतिनिधि। कल के मैच को जीतने के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) IPL के फाइनल में पहुंच गई है। आप को बता दें कि टिम ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 8 विकेट से मात दी है। कोलकाता चौथी बार IPL के फाइनल में पहुंची है।

मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुआ। जहां हैदराबाद ने टॉस जीता और बैटिंग चुनी। 19.3 ओवर में 159 रन का टारगेट दे कर टीम ऑलआउट हो गई। जिसके बाद जवाब में कोलकाता ने 13.4 ओवर में 2 विकेट चटकाए।

मैच के दौरान कटेश अय्यर 51 और श्रेयस अय्यर ने नाबाद 58 रनों की पारी खेली। दोनों की जोड़ी ने 44 बॉल पर नाबाद 97 रनों बनाए। आप को बता दें कि कमिंस और टी. नटराजन को एक – एक विकेट मिला।

कोलकाता नाइट राइडर्स प्लेइंग 11

रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर) , सुनील नरेन , वेंकटेश अय्यर , श्रेयस अय्यर (कप्तान) , रिंकू सिंह , आंद्रे रसेल , रमनदीप सिंह , मिशेल स्टार्क , वैभव अरोड़ा , हर्षित राणा , वरुण चक्रवर्ती।

सनराइजर्स हैदराबाद प्लेइंग 11

ट्रैविस हेड , अभिषेक शर्मा , राहुल त्रिपाठी , नितीश रेड्डी , हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर) , अब्दुल समद , शाहबाज अहमद , पैट कमिंस (कप्तान) , भुवनेश्वर कुमार , विजयकांत व्यासकांत , टी नटराजन।

Thailand Tourism: थाईलैंड जा रहे हैं, तो गैर-जरूरी खराब रेटिंग देने से बचें, हो सकती है जेल, जानिए नियम

थाईलैंड में बिना वाजिब कारण ऑनलाइन या ऐप पर खराब रेटिंग देने को मानहानि माना जाता है। दोषी पाए जाने पर दो साल तक की जेल हो सकती है।

By Arvind Dubey

Publish Date: Solar, 12 Could 2024 09:38:13 AM (IST)

Up to date Date: Solar, 12 Could 2024 09:42:16 AM (IST)

Thailand Tourism: थाईलैंड जा रहे हैं, तो गैर-जरूरी खराब रेटिंग देने से बचें, हो सकती है जेल, जानिए नियम
रेस्टोरेंट को 1 स्टार रेटिंग देने पर ब्रिटिश टूरिस्ट के खिलाफ दर्ज हुआ केस, पढ़िए 22 साल के एलेक्जेंडर की पूरी कहानी

HighLights

  1. थाईलैंड में खराब रेटिंग को गंभीरता से लिया जाता है
  2. गलत कारणों से या फर्जी तरीके से ऐसा करने पर जेल भी हो सकती है
  3. यहां पढ़िए 2 केस स्टडी और रहिए अलर्ट

एजेंसी, फुकेत (थाईलैंड)। यदि आप भी थाईलैंड की यात्रा पर जा रहे हैं, तो यह खबर ध्यान से पढ़ लें। वहां रेस्त्रां-होटल जैसी सेवाओं को बिना वाजिब कारण के खराब रेटिंग (On-line Ranking) देना बहुत भारी पड़ सकता है। हाल ही में एक ब्रिटिश टूरिस्ट के साथ ऐसा हुआ। उसने रेस्टोरेंट को 1 रेटिंग दी थी, जिसके बाद उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया।

थाईलैंड में बिना वाजिब कारण ऑनलाइन या ऐप पर खराब रेटिंग देने को मानहानि माना जाता है। दोषी पाए जाने पर दो साल तक की जेल हो सकती है।

दो केस स्टडी: थाईलैंड में रेटिंग देते समय रहें सावधान

केस-1: 21 वर्षीय अलेक्जेंडर फुकेत द्वीप पर अपने घर जाने के लिए एक रेस्त्रां को शॉर्टकट के रूप में इस्तेमाल करना चाहता था। जब उसने रेस्तरां के अंदर से गुजरने की कोशिश की, तो उसे रोक दिया गया। इस पर अलेक्जेंडर की रेस्त्रां मालिक के साथ बहस भी हुई।

naidunia_image

इसके बाद अलेक्जेंडर ने बदला लेने के लिए अपने दोस्तों की मदद से रेस्त्रां को कई फर्जी निगेटिव रेटिंग (1 स्टार रेटिंग) दी। इस पर रेस्त्रां के मालिक ने अलेक्जेंडर पर केस दर्ज कर दिया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

इस घटनाक्रम से पहले रेस्त्रां की ऑनलाइन रेटिंग 5 स्टार में से 4.8 थी, जो गिरकर 3.1 रह गई। इससे बिजनेस में कमी आई और आर्थिक नुकसान भी हुआ।

केस-2: साल 2020 में फुकेत में एक अमेरिकी पर्यटक को गिरफ्तार कर लिया गया। उसने एक होटल को ऑनलाइन ऐप पर निगेटिव रेटिंग दी थी। हालांकि माफी मांगने के बाद पर्यटक को रिहा कर दिया गया।

  • ABOUT THE AUTHOR
    Author

    करियर की शुरुआत 2006 में मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के हिंदी सांध्य दैनिक ‘प्रभात किरण’ से की। इसके बाद न्यूज टुडे और हिंदी डेली पत्रिका (राजस्थान पत्रिका समूह) में सेवाएं दीं। 2014 में naidunia.com से डिजिटल की